Home Blog Page 2101

कलेक्टर ने दी किसान पंजीयन केंद्र प्रभारियों को चेतावनी

सिवनी- कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच द्वारा समर्थन मूल्य में गेहूं उपार्जन हेतु किसानों के पंजीयन में लापरवाही बरतने की शिकायतों को संज्ञान लेते हुए सभी 69 किसान पंजीयन केंद्र के प्रभारियों को निर्देशित किया है कि समर्थन मूल्य में गेहूं उपार्जन के लिए किए जा रहे किसानों के पंजीयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।

पंजीयन केंद्र में सभी संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित कर ,किसानों के लिए पर्याप्त पेयजल ,बैठक व्यवस्था सहित सभी मूलभूत सुविधाएं केंद्र में उपलब्ध रहे । किसानों का पंजीयन कार्य तय समय सीमा पर पूर्ण किए जाए।

उन्होंने पंजीयन केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी है कि यदि तय समय सीमा में पंजीयन कार्य पूर्ण नहीं किया जाता है या किसी प्रकार की लापरवाही जिससे किसानों को परेशानी आती है, उस संस्था को आगामी खरीब तथा रबी उपार्जन के लिए अपात्र घोषित कर संबंधित के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता अंतर्गत कार्रवाही प्रस्तावित की जाएगी

हत्या के 6 अभियुक्तो को आजीवन कारावास की सजा

सिवनी -जिले के थाना कोतवाली का यह मामला वर्ष 2012 का है । मीडिया सेल प्रभारी मनोज सैयाम द्वारा बताया कि -दिनांक 08-03-12 को जिला अस्तपाल सिवनी के आई0सी0 यू0 वार्ड , में भर्ती अकील द्वारा पुलिस को रिपोर्ट लिखायी की करीब 7-8 बजे रात में वह अपने घर सूफी नगर जा रहा था ,रास्ते मे विजय चौरसिया के प्लाट पर ईममु उर्फ इमरान को नरेश पिता होलू सिंह उम्र 26 साल , महादेव उर्फ अजय पिता शंकरलाल गुप्ता उम्र 23 साल , अनिल उर्फ गोलू पिता फागुलाल उम्र-27 साल , प्रशांत पिता मोहन यादव उम्र-19 साल , संतोष पिता होलू सिंह सभी निवासी गांधी वार्ड सूफी नगर सिवनी के, सभी एक साथ लाठी , डंडा , तलवार आदि लिये हुये ईममु उर्फ इमरान को घेरकर हाथ पकड़े हुये थे , नरेश ने ईममू उर्फ इमरान के सीने में और पोथे में तलवार से मारा तो इमरान बचाव बचाव करते हुए जमीन पर गिर गया जब वह बचाने गया तो नरेश ने उसके पेट मे भी तलवार से ताकत से मारा तो वह पीछे हट गया नही तो उसे भी जान से खत्म कर देते । आवाज सुनकर ईममू उर्फ इमरान की माँ पत्नी और साला और भाई वहाँ पर आये तो सभी लोग भाग गये।

ईमरान एवं उसको को ऑटो में डालकर जिला अस्पताल ले गये जहाँ डॉक्टर ने उसे म्रत होना बताया और उसको अस्पताल में भर्ती करा दिया । जिस पर थाना के अपराध क्रमांक 159/ 12 पर हत्या का मामला कायम कर विवेचना उपरांत न्यायालय में अभियुक्तों के विरुद्ध चालान पेश किया ।

जिसकी सुनवाई श्रीमती अशिता श्रीवास्तव -विशेष न्याधीश सिवनी की न्यायालय में कई गई जिसमे शासन की ओर से श्री रमेश उइके- उप संचालक अभियोजन एवं तरुण विश्कर्मा -अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक के द्वारा गवाहों और सबूतो को पेश कराया गया । जिस पर माननीय न्यायालय ने उपरोक्त सभी आरोपीगणों को धारा-302 भा0 द0वी0 दोषी पाते हुये आजीवन कारवास एवं 2000- 2000 रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित करने का फैसला सुनाया है ।।

जब सिवनी पुलिस अधीक्षक ने यमराज को पहना दिया हेलमेट…!

सिवनी- जिला कलेक्टर श्री प्रवीण अढ़ायच , पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गोपाल खांडेल के द्वारा आज दिनांक 7 फरवरी 2019 को दोपहर करीब 3:00 बजे थाना कोतवाली परिसर में यातायात और सड़क दुर्घटना विषय पर सिवनी नगर के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई पेंटिंग और स्केच प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं शुभारंभ किया गया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह 4 फरवरी से 10 फरवरी तक मनाया जा रहा है, इसी कार्यक्रम के परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन एवं कोतवाली स्टाफ के द्वारा सिवनी नगर के विभिन्न शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों में उक्त विषय पर छात्र-छात्राओं के द्वारा पेंटिंग स्केच तैयार कराए गए है , जिसमें अनेक छात्र-छात्राओं ने बहुत रुचि पूर्वक उत्साह के साथ भाग लिया है , छात्र छात्राओं के द्वारा तैयार की गई उक्त पेंटिंग और स्केच की गैलरी को उद्घाटन के बाद कलेक्टर सिवनी श्री प्रवीण अढ़ायच और एसपी सिवनी श्री ललित शाक्यवार ने बच्चों की सूझबूझ भरी हुई पेंटिंग और स्केच की भूरी भूरी प्रशंसा की ।

स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना से संबंध शासकीय विद्यालयों के करीब 200 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के आयोजन में श्रीमती सीमा चौहान के नेतृत्व में मातृ शक्ति संगठन सिवनी श्री आशीष माना ठाकुर के नेतृत्व में समर्पण युवा संगठन भी शामिल हुआ समर्पण युवा संगठन के द्वारा एक छोटी सी नाट्य प्रस्तुति के द्वारा मोबाइल पर पर बात करते हुए मोटरसाइकिल चलाते समय दुर्घटना होने पर किस तरह भीड़ सेल्फी और फोटो तो लेती है परंतु मदद नहीं करती है, इस बात का संदेश दिया गया।

मातृ शक्ति संगठन के द्वारा नाटय रूप में यमराज की सजीव प्रस्तुति दी , यमराज ने नाटक रूप में यह संदेश दिया कि सड़क पर सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करना आवश्यक है अन्यथा यमराज कभी भी आपको अपनी चपेट में ले सकता है , पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार ने प्रस्तुति दे रहे यमराज को भी हेलमेट पहनवाया एवं बताया कि वर्तमान समय में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को लेकर यदि यमराज भी सड़क पर आएंगे तो उन्हें यातायात के नियम का पालन करना चाहिए।

पेंटिंग और स्टेज गैलरी में पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित कुमार के द्वारा तैयार की गई एक अदिति एवं पूर्व में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पुरस्कृत पेंटिंग को शामिल किया गया है , जिसमें डीजीपी कैप के नीचे चिड़िया के द्वारा अपने बच्चों को दाना खिलाते वक्त सुरक्षा प्रदान करने का भाव है और नीचे सांप्रदायिक सदभाव का संदेश है उल्लेखनीय है कि उक्त पेंटिंग को भोपाल के आयोजन में ना केवल प्रथम पुरस्कार मिला है बल्कि माननीय मुख्यमंत्री के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया है ।

कलेक्टर सिवनी श्री प्रवीण अढ़ायच द्वारा अपने उदबोधन में सड़क सुरक्षा को लेकर इतनी जागृति लाने की बात कही कि सड़क सुरक्षा सप्ताह ही न मनाना पड़े, पुलिस अधीक्षक सिवनी ने अपने उदबोधन में हर वर्ग और हर उम्र के लोगों को सड़क पर चलते समय सुरक्षित जीवन के लिए यातायात नियमों का पालन किए जाने हेतु बताया गया।

एसडीओपी सिवनी श्री के के वर्मा के द्वारा बताया गया कि थाना परिसर कोतवाली में लगी हुई गैलरी आगामी 3 दिनों तक चलेगी जिसमें सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता लाए जाने हेतु शहर के विभिन्न कालेजों और स्कूल के छात्र-छात्राओं , पत्रकार बंधुओं, विभिन्न राजनीतिक संगठनों और सामाजिक संगठनों , एनजीओ को जोड़ा जा कर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। करीब 2 घंटे चले कार्यक्रम का संचालन श्री अरुण राय के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर श्री प्रवीण अढ़ायच जी के द्वारा बच्चों के द्वारा तैयार की गई पेंटिंग और स्केच को देखते समय चुटकी लेते हुए बोला कि पेंटिंग में ट्रैफिक पुलिस का पेट बच्चों ने बहुत बड़ा बना दिया है ।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार द्वारा द्वारा हंसते हुए बोला गया कि बच्चे जैसा देखते हैं वैसा ही बना देते हैं।

सिवनी कलेक्टर की छात्र छात्राओं से अपील

परिश्रम कभी व्यर्थ नही जाता- सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह

सिवनी – जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा आगामी दिनों में होने वाली बोर्ड परीक्षा के पूर्व एक संदेश दिया गया जिसने उन्होंने लिखा है कि,प्रिय छात्र/छात्राओं, आप सभी अपनी-अपनी परीक्षा की तैयारी में व्यस्त होंगे, मैं आशा करता हॅू, कि आपकी यह तैयारी पूर्णता की ओर होगी

परीक्षाओं का समय अब अत्यंत नज़दीक है, आगामी कुछ दिनों में ही आप अपनी परीक्षा में सम्मिलित होने वाले है। आप इसे उत्सव के रुप में लें हर चुनौती हमे आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है, चुनौती से घबराकर हम अपने अवसर को कमज़ोर न बनायें।

अपनी तैयारी पर विश्वास रखें बहुत अधिक परिणाम की चिंता न करें। जीवन में जीत-हार चलते रही है। हर तैयारी के बाद हमें सफलता ही मिलेंगी, ऐसा आवश्यक नही है। कई बार असफलता भी आगामी सफलता के लिये आधारशिला की तरह काम करती है। कई महापुरुषों एवं सफल लोगो के जीवन में ऐसे अनेक उदाहरण हैं, इस लिये आप भी अपने ऊपर विश्वास रखें परिश्रम कभी व्यर्थ नही जाता, नाकामियॉ कभी आपके जीवन में रोड़ा नही बन सकती। प्यारे बच्चों कोई ऐसा कदम न उठायें जिससे परिवार दुःखित होंवे। मैं आशा करता हॅू आप पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षा में शामिल होंगे एवं अच्छी सफलता अर्जित करेंगे, मेरा विश्वास हैं, आप पहले से बेहतर करेंगे।

मैं अभिभावकों, माता-पिता, घर के बड़े परिवारजनों, समाजसेवियों से भी अपील करना चाहता हॅू कि आप अपने बच्चों से बातचीत करें। परीक्षा नज़दीक इस बात को लेकर उसकी मनःस्थिति पर नज़र रखें उसकी भावनाओं के समझे तथा उसे सत्त उत्साहित करें। आपको यह देखना आवश्यक है, कि बच्चा किसी भी स्थिति में हतोत्साहित न हो। अकादमिक परीक्षा को उसे और आपको सहजता से लेना है। मनोबल बनायें रखने के लिये बातचीत अच्छा माध्यम है, आप उसके शिक्षक से भी संपर्क बनायें रखें आवश्यक होने पर शिक्षकों से बात करें, बच्चें की भी बात करायें परीक्षा को उत्सव के रुप में लें। सफलता-असफलता का अधिक विचार न करें। अतः मनोबल ऊॅचा बनायें रखें। सकारात्मक सोचें। पुनः आप सभी को आपकी इस परीक्षा में अच्छी सफलता के लिये मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाऐं।

5 जुआरी गिरफतार

सिवनी- जिले के थाना लखनवाड़ा अंतर्गत आज दिनाँक 06/ 02/ 2019 को रात 12:30 बजे ग्राम कन्हारगाव में खेत मे जुआ खेलते हुए आरोपी 1. मेरसिंह सनोडिया पिता जमुना 2. अमीरा पिता रतिराम 3. रज्जू उर्फ राजेश पिता मुखराम 4. सक्कु उर्फ सेख इसत्यक 5. अशोक पिता प्रेमचंद सनोडिया सभी निवासी कन्हारगाव को उपनिरीक्षक देवकरण डेहरिया थाना प्रभारी लखनवाड़ा , आरक्षक मुकेश विश्वकर्मा, राकेश त्रिवेदी, राजेश मात्रे, अरुण पटेल ,राजा बाबू शर्मा ने पकड़ा। आरोपियो के कब्जो से 10570/- रुपये एवं ताश के पत्ते किये गए है

अंततः निर्मल ठाकुर के खिलाफ हुई एफ आई आर दर्ज

सिवनी- जिले की केवलारी विकासखण्ड के महिला बाल विकास विभाग में पदस्थ परियोजना अधिकारी निर्मल सिंह ठाकुर को विशाखा गाइड लाइन के अंतर्गत हुई जांच में आरोपी पाया गया है।

जिसके आधार पर आज केवलारी थाने में उनके खिलाफ धारा 354 क(i),354 क(ll),354 क (iv)354A(2),354A(3) ,384,566 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

मालुम हो इससे पूर्व जिला कलेक्टर द्वारा निर्मल सिंह को सिविल सेवा नियंम के तहत पहले ही निलंबित किया जा चूका है।

महिला का अनादर करने वाला आरोपी गया जेल

सिवनी -विगत कुछ माह पूर्व पीड़ित महिला ने आरोपी चंदर सिंह धुर्वे पिता अकल सिंह धुर्वे उम्र 35 साल निवासी ग्राम थावरी कचन थाना धनोरा, के विरुद्ध इस आशय की रिपोर्ट दर्ज है कराई कि चंदर घटना दिनांक को रात्रि करीब 9:00 बजे उसके घर के दरवाजे को लात मारकर अंदर घुसा और पीड़ित महिला से कहने लगा कि वह उससे शादी करेगा तथा बुरी नियत से उसका दाहिना हाथ पकड़ लिया और जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।

जिसकी रिपोर्ट पर थाना-धनोरा में धारा- 456, 354, 354(क) 294′ 506 भा0द0वि0 के अधीन मामला पंजीबद्घ कर आरोपी को गिरफ्तार कर श्रीमती -ज्योति सिंह टेकाम न्यायिक दण्डधिकारी प्रथम श्रेणी , लखनादौन की न्यायालय में पेश किया था ।

जिस पर शासन की ओर श्रीमति नीना पटेल सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा कड़ा विरोध प्रकट किया जिस पर उपरोक्त माननीय न्यायालय आरोपी कि जमानत आवेदन खारिज कर जेल भेजने का आदेश दिया है ।

शिवराज सिंह चौहान को पश्चिम बंगाल में नो एंट्री

बीजेपी से क्यों डर रही हैं ममता बनर्जी ?

6 जुआरी सहित 30000 रुपए जप्त

सिवनी । पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार के द्वारा सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर गत रात्रि में टीआई कोतवाली सिवनी अरविंद जैन और रक्षित निरीक्षक सिवनी सुनील नागवंशी के नेतृत्व में एक बड़ी पुलिस टीम ग्राम चंदौरी थाना बंडोल क्षेत्र में नहर के किनारे चल रहे जुआँ फड़ पर रेड करने के लिए भेजी गई।

पुलिस टीम ने रात करीब 2:00 बजे ग्राम चंदौरी में नहर के किनारे चल रहे एक बड़े जुआँ फड़ पर छापा डाला जो नहर किनारे लगी जमीन में टेंट लगाकर बैटरी से लाइट जलाकर जुआ खेलते हुए 6 जुआरी 1. शुभम बघेल पिता श्याम सिंह बघेल उम्र 23 साल निवासी केवलारी 2. आकाश बंशकार पिता बेनी राम बंशकार उम्र 20 साल निवासी केवलारी 3. उस्मान खान पिता इकबाल खान उम्र 20 साल निवासी केवलारी 4. नितिन अग्रवाल पिता गणेश अग्रवाल उम्र 26 साल निवासी केवलारी 5. शोभा राम साहू पिता रामाधार साहू उम्र 55 साल निवासी ग्राम जमुनिया थाना चौरई जिला छिंदवाड़ा 6. अनीश बघेल पिता अरुण बघेल उम्र 28 साल निवासी भैरोगंज पीजी कॉलेज के आगे सिवनी को पकड़ा गया जिनसे ताश के पत्ते और नगदी ₹30000 जप्त किया जा कर धारा 13 जुआ एक्ट में गिरफ्तार किया गया है मौके पर से पुलिस की घेराबंदी देखकर कुछ जुआरी भागने में सफल हुए हैं जिनमें से कुछ की मोटर साइकिलें भी जप्त की गई पकड़े गए जो जुआरियों ने थाना कोतवाली में पुलिस को बताया गया है कि ग्राम चंदौरी निवासी मिंटू ठाकुर लंबे समय से बंडोल थाना क्षेत्र में जुआ का संचालन कर रहा है जिसमें सिवनी, छपारा, आदेगांव ,लखनादौन , केवलारी और जिला छिंदवाड़ा के जुआरी जुआ खेलने आते है , जहां शुभम डेहरिया निवासी भैरोगंज सिवनी और प्रदुम्न बघेल निवासी भैरोगंज सिवनी नाल काटने का कार्य करते थे । मौके से भागने में सफल हुए जुआ खिलाने वाले और नाल काटने वाले मिंटू ठाकुर, शुभम लहरिया और प्रदुम्न बघेल को भी प्रकरण में आरोपी बनाया जाकर कोतवाली थाने से जीरो पर कायम प्रकरण को थाना बंडोल को भेजा गया है ।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार के निर्देशन में इस जुआ फड़ को संचालन करने वाले और खेलने वाले अन्य लोगों का पता किया जा कर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में टीआई कोतवाली अरविंद जैन , रक्षित निरीक्षक सुनील रघुवंशी के साथ उपनिरीक्षक खेमेन्द्र जैतवार, सहायक निरीक्षक अनादि मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक ममता परस्ते प्रधान आरक्षक कंधी लाल , महिला आरक्षक अंजना बघेल थाना कोतवाली से आरक्षक राकेश, नितेश नीरज, इरफान, अवधेश के द्वारा घेराबंदी किया जाकर जुआरियों को पकड़ा गया।