Home Blog Page 2100

मध्यप्रदेश में 15 को भाजपा का चुनावी शंखनाद करेंगे मोदी

इंदौर । काँग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की भोपाल में आठ फरवरी को आयोजित किसान रैली के हफ्ते भर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 और 16 फरवरी को मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में दो जन सभाओं को संबोधित करेंगे।

प्रदेश भाजपा इकाई मोदी के इस दो दिवसीय दौरे को अप्रैल-मई में प्रस्तावित लोकसभा चुनावों का शंखनाद बता रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने रविवार को यहां संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री 15 फरवरी को होशंगाबाद और 16 फरवरी को धार में जन समुदाय को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी की इन रैलियों के जरिये भाजपा की ओर से प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनावों का शंखनाद होगा।

सूबे में गत नवंबर में हुए विधानसभा चुनावों के कांटे की टक्कर वाले मुकाबले में भाजपा की 15 साल पुरानी सत्ता चली गयी थी और विजयी काँग्रेस इतने ही बरस बाद सत्ता में लौटी थी। भाजपा की चुनावी हार के बाद सूबे में मोदी की आगामी रैलियों को सियासी लिहाज से बेहद अहम आंका जा रहा है।

भाजपा संगठन के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैलियों के जरिये पार्टी सूबे में अपने कार्यकर्त्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें लोकसभा चुनावों की आगामी जंग के लिये तैयार करना चाहती है. प्रदेश में लोकसभा की कुल 29 सीटें हैं। वर्ष 2014 के पिछले चुनावों में भाजपा ने इनमें से 26 सीटें जीती थींजबकि शेष तीन सीटें काँग्रेस की झोली में गयी थीं।

25 तक काँग्रेस घोषित कर देगी लोकसभा प्रत्याशी

भोपाल । लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों के चयन के लिये मुख्यमंत्री कमल नाथ के सर्वे का काम लगभग पूरा हो गया है। वहीं लोकसभा प्रभारियों ने भी मुख्यमंत्री को 3कृ3 दावेदारों का पैनल बनाकर भी दे दिया है। संभावना जताई जा रही है कि काँग्रेस 25 फरवरी तक प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगा सकती है।

काँग्रेस प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया का कहना है कि राहुल गांधी के फार्मूले के अनुसार काँग्रेस पहले अपने प्रत्याशी तय कर लेगीजिससे उन्हें अपने क्षेत्र में प्रचारकृप्रसार के लिये पर्याप्त समय मिल सके।

काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि हाईकमान किसी सूरत में भाजपा वॉकओवर नहीं देना चाहता। इसलिये प्रत्याशियों का चयन जल्दी करना प्राथमिकता में हैजिससे वे चुनाव से पहले क्षेत्र को अच्छे से नाप लें।

राहुल गांधी की भोपाल रैली के दौरान मंच से मुख्यमंत्री कमल नाथ और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिय़ा ने प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने वादा करते हुए हुंकार भरी। इसके पहले काँग्रेस नेता प्रदेश में बीस से चौबीस सीटें जीतने का दम भर रहे थे। राहुल गांधी ने दो टूक में सभी 29 सीटें जीतने का टास्क दिया है।

राहुल ने स्टेट हैंगर पर पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग में सभी सीटें जीतने के लक्ष्य पर काम करने को कहा है और यहीं कारण है कि अब काँग्रेस ने बीजेपी के 29 सीटें जीतने के टारगेट को अपना नया लक्ष्य बना लिया है।

2014 में मिलीं थीं मात्र 02 सीटें : 2014 के लोकसभा चुनाव नतीजों में मोदी लहर के वजह से काँग्रेस को मात्र दो सीटें हीे मिल पाई थीं। मोदी लहर इतनी जबरदस्त थी कि काँग्रेसबसपा सहित छोटेकृमोटे दलों का वोट बैंक भी भाजपा के खाते में जमा हो गया था।

पिछले चुनाव में 54.8 फीसदी वोट बैंक के साथ बीजेपी ने 27 सीटें जीती थी। जबकि काँग्रेस को महज दो सीट मिली थी. बीजेपी को काँग्रेस से 19 फीसदी ज्यादा वोट शेयर हासिल हुए थे।

अंततः पकड़ा गया पशुओ से भरा ट्रक

सिवनी -जिले में ताबड़तोड़ अफरातफरी मचाकर भाग रहे ट्रक को अंततः ग्रामीणों व जागरूक नागरीको सहित पुलिस की सजगता से धारना कलां और बहराइ के बीच जंगल के अंदर पकडा गया ।

ट्रक क्रमांक यूपी -79 टी-5824 में भारी मात्रा में गाय भारी हुई थी जो लखनादौन से निकला था इस दौरान ट्रक मे बैठा ट्रक से कूदने के दौरान घायल हुआ है।

न्यायालयों में हाजिर नहीं हुए वकील

लखनादौन – वकीलों के अधिकारों की रक्षा और सामाजिक सुरक्षा की मांग को लेकर आज 12 फरवरी को पूरे देश भर एवं मध्य प्रदेश के अधिवक्ता न्यायालय में हाजिर नहीं हुए यह विरोध बार काउंसिल ऑफ इंडिया एवं राज्य अधिवक्ता परिषद के आह्वान पर समस्त अधिवक्ता संघ द्वारा किया गया अधिवक्ताओं के द्वारा की गई विरोध प्रदर्शन में उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौंपा जिसमें वकीलों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला की बात बरदाश्त नहीं होने दिया जायेगा पर विशेष जोर दिया गया साथी सी वकीलों के लिए चेंबर की व्यवस्था ई लाइब्रेरी की सुविधा वकीलों के परिवार का बीमा किसी अधिवक्ता की मृत्यु पर ₹500000 की राशि एवं दूसरी अन्य मांगों पर जोर देते हुए एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने के संबंध में भी ज्ञापन सौंपा गया उक्त ज्ञापन सौंपते समय लखनादौन अधिवक्ता संघ के समस्त वरिष्ठ अधिवक्ता एवं साथी अधिवक्ता के अतिरिक्त अधिवक्ता संघ के सभी पदाधिकारी मौजूद थे अधिवक्ता संघ लखनादौन के सचिव प्रदीप राजपूत ने बताया कि यदि अधिवक्ताओं की मांगों को स्वीकार नहीं किया गया तो आने वाले समय में राज्य अधिवक्ता परिषद के दिशा-निर्देशों पर एक बड़ा आंदोलन वकीलों के हितों की रक्षा के लिए किया जाएगा

12 फरवरी को अधिवक्ता नही करेंगे काम

सिवनी- जिला अधिवक्ता संघ सिवनी द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि एड प्रो्टेक्शन एक्ट,एवं अधि गणो की 20 लाख रू तक का बीमा, एवं एड डेथ की क्षतिपूर्ती राशी 5 लाख किये जाने, 60 बर्ष के अधिवक्ता गणो को पेंशन इत्यादि अधिवक्ता हित की विभिन्न मांगो को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया के आह्वान पर दिनांक 12 फरवरी2019, दिन मंगलवार सम्पूर्ण देश के अधिवक्ता न्यायालीन कार्य से विरत रहेंगे ।

जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के सचिव एड राज गोस्वामी ने अपील की है कि संघ के सभी अधिवक्तागण कार्य से विरत रहकर सहयोग दे

उक्त संदर्भ मे संघ के सम्मानीय अध्यक्ष एड श्री रूद्रदेव रागडाले जी के नेतृत्व मे भारत सरकार एवं मप्र सरकार को मा कलेक्टर महो एवं जिला सत्र न्यायधीश महो के माध्यम से ग्यापन सौपा जायेगा.

SEONI अचानक धान खरीदी केंद्र पहुचे शिवराज सिंह

सिवनी- प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अचानक बरघाट विकासखण्ड के ग्राम बोरी-बम्होड़ी धान खरीदी केंद्र पहुच गए। मालुम हो वे बरघाट में राजा भोज की प्रतिमा के अनावरण समारोह में भाग लेने आये थे इसी दौरान भाजपा पद अधिकारियो एवं किसानों ने उन्हें बताया कि धान खरीदी केन्द्रों में उनकी धान कई दिनों से पड़ी है, आनलाइन पोटर्ल बंद होने के बाद प्रभारियों द्वारा पर्ची तो काट दी गई है लेकिन धान की तुलाई नही होने से किसनो को रात दिन ठंड में अपनी उपज की देख रेख करनी पड़ रही है।

किसानों से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह ने कहा कि वे उच्च अधिकारियों से चर्चा कर समस्या का निदान करायेगे। इस दौरान सिवनी विधायक मुनमुन राय,केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह भी मौजूद थे।

VIDEO जारी है बस स्टेंड में बस चालको की मनमानी

सिवनी- जिला मुख्यालय बसों के सचालन हेतु बनाये गए बस स्टेंड जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस कप्तान ललित शाक्यवार के निर्देशों के बाद भी प्रायवेट बस चालको की मनमानी का शिकार है। अचरज का विषय यह है 4 फरवरी से आरभ सड़क सुरक्षा सप्ताह का भी इन बस चालको पर कोई प्रभाव नही पड़ रहा है।

मामला बस स्टेंड से बसों के यात्रियों को बैठेने का बाद का हे जहा दिन भर नागपुर, जबलपुर,मण्डला , बालाघाट ,छिन्दवाड़ा सहित अन्य जिलो व विकासखण्ड मुख्यालय जाने वाली बसे मुख्य मॉर्ग पर सवारियों को बैठना एवं उतरना कर रही है जो ना केवल यात्रियों के घातक है बल्कि इससे प्रतिदिन बस स्टेंड से लेकर छिन्दवाड़ा चौक तक जाम की स्थिति खड़ी हो जाती है। यातायात कर्मी विसिल बजा बजा कर बसों को आगे बढ़ने का निरदेश देते नजर आते है लेकिन इसका भी कोई असर इन चालको पर नही पड़ता।

पी के सिहं होंगे सिवनी के नये सी एम ओ

सिवनी-नगर पालिका सिवनी में पदस्थ सी एम ओ नवनीत पांडेय के स्थान पर अब पी के सिंह नये अधिकारी होंगे।

आज जारी सूचि के अनुसार अब पांडे छिन्दवाड़ा जिले की जमाई नगर पालिका के सी एम ओ पद पर नियुक्त किये गए है।

मालुम हो पी के सिंह ग्याविलयर जिले के डबरा नगर पालिका में कार्यरत थे।

दलसागर में मिला शव

सिवनी । सिवनी स्थित दलसागर तालाब में शुक्रवार 08 फरवरी की सुबह एक शव को तैरते हुए देखे जाने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। मृतक की शिनाख्त करने में पुलिस को काफी मशक्कत करना पड़ी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दलसागर में सुबह – सुबह एक शव के तैरते हुए देखे जाने पर इसकी जानकारी तत्काल कोतवाली पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को बाहर निकलवाया और इसकी शिनाख्त करने के प्रयास उसके द्वारा आरंभ कर दिये गये।

बताया जाता है कि दलसागर के देशी शराब दुकान वाले सिरे पर मिले इस शव की शिनाख्त करने में पुलिस को आरंभ में काफी दिक्कतें आयीं। देर शाम को इस शव की पहचान सिवनी के टिग्गा मोहल्ला निवासी अब्दुल हमीद (45) पिता अब्दुल हलीम के रूप में की जा सकी। पोस्ट मार्टम के उपरांत शव को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।

वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई ने किया रक्तदान

सिवनी। वैश्य महासम्मेलन की युवा इकाई सिवनी के तत्वाधान में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 फरवरी 2019 को स्व. श्री नारायण प्रसाद जी गुप्ता (नाना जी) की स्मृति में आज जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर लगाया गया।

जिसमें युवाओं ने रक्तदान किया इस दौरान नरेश दिवाकर, संजय मालू, मनीष अग्रवाल, प्रकाश सराफ, सुनील मालू, एवं छिंदवाड़ा से पधारे संभागीय अध्यक्ष सुदीप जैन, धंर्मेंद्र साहू, रवि अग्रवाल व सिवनी युवा इकाई के प्रभारी नवनीत अग्रवाल, जिलाध्यक्ष प्रवेश बाबू भालोटिया, महामंत्री आशीष सोनी, ओम उपाध्याय, ऋषभ ठाकुर, अभिषेक डहेरिया, प्रणम चौरसिया, संजय नामदेव, कपिल सराठे, सागर मरकाम, वीरेंद्र कुसरे, पंकज जैन एवं महिला इकाई से जिला प्रभारी श्रीमती इंद्रा सराफ, श्रीमति मंजू सोनी समस्त युवा साथी उपस्तिथ रहे।