Home Blog Page 2095

22532 परीक्षार्थियों ने किया हाईस्कूल परीक्षा का पहला परचा हल

सिवनी । माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आज से बोर्ड परीक्षाओं का महाकुंभ प्रारंभ कर दिया गया है, जिसमें आज सिवनी जिले में 22532 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल परीक्षा का पहला परचा हल किया। कल 2 मार्च से हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा प्रारंभ होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आज जिले में हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ हुई, जिसके लिये 79 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे हाईस्कूल परीक्षा में आज कुल 23254 परीक्षार्थी दर्ज थे, जिसमें से 23074 संस्कृत विषय एवं 180 उर्दू विषय के परीक्षार्थी है। आज संस्कृत विषय में 22354 एवं उर्दू में 178 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। संस्कृत विषय में 720 एवं उर्दू में 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये। कुल उपस्थित परीक्षार्थी 22532 दर्ज किये गये, वहीं 722 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाये गये।

आज प्रात: 9 बजे से प्रारंभ हुई हाईस्कूल परीक्षा में कोई भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। कल हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा प्रारंभ होगी, पहला परचा हिंदी विषय का होगा, जिसके लिये जिले में 75 परीक्षा केंद्र बनाये गये है।

शुक्रवार को भारतीय पायलट अभिनन्दन की शौर्य वापसी

0

इमरान खान ने पाकिस्तान की संसद में कहा, ‘भारतीय पायलट अभिनंदन को कल रिहा करेंगे’

https://youtu.be/-R-53B0vS98

भारत ने माना कि एक मिग 21 विमान गिरा, एक पायलट मिसिंग है

0
https://www.youtube.com/watch?v=AnWaAEobwd4

26 फरवरी. भारत ने पीओके और पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक की. 27 फरवरी. सुबह एक खबर आई कि पाकिस्तान के लड़ाकू विमान भारतीय सीमा में घुसे. पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने दो भारतीय एयरक्राफ्ट गिराए. जबकि भारत ने इसे खारिज करते हुए दावा किया कि पाकिस्तानी प्लेन आए थे. मगर हमने उन्हें भगा दिया.

फिर पाकिस्तान सेना के पीआरओ आसिफ गफ्फूर सामने आए. दावा किया कि उनके पास भारतीय एयरफोर्स का एक पायलट है. नाम अभिनंदन. देश में हड़कंप मच गया. सब जानना चाह रहे थे कि क्या ये हकीकत है. सरकार का पक्ष जानना चाह रहे थे. तो सरकार की तरफ से विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार सामने आए. उनके साथ एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर भी थे. रवीश क्या बोले. पढ़िए –

भारत ने आतंकवाद के विरोध में एयर स्ट्राइक के बारे में बताया था. जैश के खिलाफ कार्रवाई की गई क्योंकि हमें इनपुट्स थे कि जैश फिर हमले की तैयारी में था. पाकिस्तान ने हमारी इस कार्रवाई का जवाब दिया. अपनी एयरफोर्स का इस्तेमाल करके. मगर पाकिस्तान के हमलों को रोक लिया गया. एयरफोर्स ने तुरंत उनको जवाब दिया. हमने एक पाकिस्तान फाइटर एयरक्राफ्ट गिराया. ये कार्रवाई मिग 21 बायसन ने की. सबने पाकिस्तानी टेरिटरी में पाक प्लेन को गिरते देखा. हालांकि इस हमले में हमने अपना एक मिग 21 विमान खोया. इसमें हमारा एक पायलट भी नहीं मिला है. पाकिस्तान ने दावा किया है कि हमारा एक पायलट उनके कब्जे में है. हम इन दावों की जांच कर रहे हैं. 

https://www.youtube.com/watch?v=AnWaAEobwd4

माने भारतीय सरकार ने मान लिया है कि हमारा एक पायलट नहीं मिल रहा है. सवाल यही उठता है कि क्या ये वही पायलट है जिसे पाकिस्तान अपने कब्जे में होने का दावा कर रहा है. सरकार ने इस पर साफ तौर पर कुछ भी नहीं बोला.

भारतीय सीमा में घुस रहा था पाकिस्तान का F-16 विमान, सेना ने मार गिराया

0

भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एक विमान को मार गिराया है. भारतीय सेना द्वारा लाम सेक्टर में एफ-16 विमान को मार गिराय गया है.

https://www.youtube.com/watch?v=zmnxYHR-Wcc

नई दिल्ली. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एक विमान को मार गिराया है. भारतीय सेना द्वारा लाम सेक्टर में एफ-16 विमान को मार गिराय गया है. इसके साथ ही भागता हुआ विमान पाकिस्तानी सीमा में जाकर घुस गया है. बता दें कि इससे पहले खबर थी कि पाकिस्तान के 3 विमान भारतीय सीमा में घुसे थे.

बता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी जेट ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया लेकिन भारतीय विमानों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया, एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह नौशेरा सेक्टर में भारतीय हवाई क्षेत्र में जेट घुसे, लेकिन उन्हें भारतीय विमानों ने तत्काल उन्हें वापस खदेड़ दिया.

अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टरों में हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया, वापस जाते हुए बम गिराए.

नौशेरा सेक्‍टर में पाकिस्‍तान के जेट्स ने बरसाए बम, इंडियन एयरफोर्स ने खदेड़ा, कोई नुकसान नहीं: PTI

0

जम्मू कश्मीर के नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्‍तान के जेट घुसे हैं. पीटीआई की खबर के मुताबिक दो जेट ने भारतीय वायुसीमा का उल्‍लंघन किया है.

जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा से सटे राजौरी के नौशेरा सेक्टर में पाकिस्‍तान के लड़ाकू विमानों को भारतीय वायुसेना ने खदेड़ दिया है. पीटीआई की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के दो लड़ाकू विमानों ने भारतीय वायुसीमा का उल्‍लंघन किया था.


नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी जेट्स के घुसते ही इंडियन एयरफोर्स ने कार्रवाई की और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया. पीटीआई की खबर के मुताबिक पाकिस्तान के जेट्स ने वापस जाते हुए बम भी बरसाए हैं.

इस बीच कश्मीर जाने वाली भारतीय कमर्शियल उड़ानों के रद्द होने की खबर है. इंडिगो और स्पाइस जेट ने इस बात की पुष्टि की है.

भारतीय वायुसेना ने चंडीगढ़, लेह और जम्मू कश्मीर में सभी तरह की कमर्शियल उड़ानों पर रोक लगा दी है. जम्मू और श्रीनगर के एयरपोर्ट कुछ समय के लिए कमर्शियल उड़ानों के लिए बंद कर दिए गए हैं.

जम्मू और श्रीनगर के लिए रवाना हुईं कुछ उड़ानें अपने शहर को लौट आई हैं. इंडिगो और गो एयर ने अपने विमानों को दिल्ली वापस लौटा लिया है.

दल सागर सिवनी के पास मिले नाबालिक बालक

दल सागर सिवनी के पास मिले नाबालिक बालक के परिजनों की तलाश

kotwali seoni balak

पैरा मेडिकल की पढ़ाई कर रही शाह नूर बानो निवासी हड्डी गोदाम सिवनी की नजर दलसागर के पास अकेले खड़े 7 वर्षीय नाबालिक बालक पर पड़ी जिसका कोई परिजन वहां आसपास नहीं था उन्होंने उस बालक का नाम पूछा तो वह अपना पूरा नाम पता नहीं बता पाया उन्होंने बालक को अपने साथ लेकर तत्काल थाना कोतवाली जाकर टीआई अरविंद जैन से मिलकर उन्हें बालक के परिजन साथ में ना होने की जानकारी दी ।

बालक ने अभी तक अपना नाम हिम्मतवाला और माता का नाम गीता पिता का नाम सानिल बताया है किंतु कहां का रहने वाला है या नहीं बता पा रहा है । पुलिस द्वारा बालक को परिजनों के मिलने तक वन स्टॉप सेंटर सिवनी में भेजा जा रहा है , और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है । कृपया जानकारी अधिक से अधिक शेयर करें जिससे बालक को उसके परिजनों तक पहुंचाया जा सके। यदि उक्त बालक के संबंध में आपको कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल थाना कोतवाली जिला सिवनी को सूचित करने का कष्ट करें।

kotwali seoni balak

अरविंद जैन | टीआई कोतवाली |सिवनी 9479998031, 9425425894

सर्जिकल स्ट्राइक 2: इंडियन एयरफोर्स पाकिस्तान में घुसी, हज़ार किलो के बम गिराए!

0

पुलवामा हमले के बाद से ही भारत-पाक में तनातनी बढ़ रही है. कल यानी 25 फरवरी के रोज़ पाकिस्तान ने सीज़फायर का उल्लंघन किया. भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई. लेकिन आज तड़के यानी 26 फरवरी, 2019 की सुबह भारत ने बड़ी कार्रवाई की. इंडियन एयरफोर्स के फाइटर प्लेन पाकिस्तान के बालाकोट और PoK के मुज़फ़्फ़राबाद इलाके में घुस गए. इसी इलाके में पाकिस्तान की शह पर टेरर कैंप चलते हैं. हमले की पुष्टि की है पाकिस्तानी आर्मी के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने. गफूर ने तड़के 5 बजे के करीब ट्वीट करके कहा-

भारतीय एयरक्राफ्ट मुज़फ़्फ़राबाद सेक्टर से घुसे. पाकिस्तानी एयरफोर्स ने समय रहते माकूल कार्रवाई की. भारत ने वापस जाते वक्त जल्दबाज़ी में बालाकोट के पास कुछ पेलोड( हथियार) छोडे़ हैं. किसी भी तरह का नुकसान नहीं हुआ है.

कहां हुई कार्रवाई?

बालाकोट पाकिस्तान और भारत की सीमा के नज़दीक है. मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक इसी इलाके में जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेनिंग कैंप चलते हैं. ये जगह PoK की राजधानी मुज़फ़्फ़राबाद से सिर्फ 40 किलोमीटर की दूरी पर है. इंडियन एयरफोर्स के 12 मिराज 2000 एयरक्राफ्ट्स ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया. एजेंसी ANI के मुताबिक इन टेरर कैंपों पर 1000 किलो बम गिराए हैं. अभी तक भारत की ओर से कोई भी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है.