Home Blog Page 2087

वीडियो में छतरी के साथ हवा में उड़ा शख्स, शिवराज बोले ‘कांग्रेस का भी यही हाल होगा चुनावों में’

Shivraj singh viral video: नमस्कार दोस्तों, आज के समय कुछ भी वायरल करना हो तो बस सोशल मीडिया ही याद आता है! इसलिए आज के समय में सोशल प्लेटफ्रॉम एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म बन गया है! जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया का ज़माना है! और बहुत जल्द कुछ वायरल होता दिख रहा है! हम आए दिन देखते हैं कि कोई न कोई फोटो या वीडियो हमेशा सोशल मीडिया पर वायरल होता रहता है! हाल ही में सोशल मीडिया पर वीडियो का एक तूफान वायरल हुआ है!

https://youtu.be/09-IM3_BqOw

एक घटना तुर्की से सामने आ रही है! जहाँ आये तूफान का वीडियो बहुत वायरल हो रहा है! इस वीडियो में, तूफान में उड़ने वाले एक छाता को बचाने के लिए, जैसे ही कोई व्यक्ति छाता पकड़ता है, वह खुद तूफान में उड़ जाता है! इस वीडियो को देखने के बाद, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो साझा किया! इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि “आने वाले चुनावों में कांग्रेस का यही हाल होने वाला है!”

जैसे ही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया! लोग इस वीडियो को काफी पसंद करने लगे! शिवराज की टिप्पणी को देखकर लोगों ने कांग्रेस का मजाक भी उड़ाया! एक उपयोगकर्ता ने लिखा “मामाजी यह सब बाहर लाते हैं” और एक उपयोगकर्ता ने लिखा “मामाजी सीधे कहते हैं कि नहीं, इस बार कांग्रेस 72 हुर्रो को लेकर उड़ जाएगी!” इसके अलावा कई लोगों ने कांग्रेस का मजाक उड़ाया! आइए देखते हैं उनमें से कुछ –

बता दें कि वायरल वीडियो में तूफान में उड़ रहे व्यक्ति की पहचान सादिक के रूप में हुई है! छाता हवा में उड़ने के बाद, सादिक घबरा गया! उसे डर था कि ऊपर जाने के बाद वह गिर न जाए! कुछ लोग उसे बचाने आए! अब सादिक ठीक हैं, उन्हें मामूली चोट लगी है!

सिवनी पुलिस ने किया बड़ा खुलासा | IPL सट्टा, हत्या और लूट के आरोपी गिरफ्तार

सिवनी। जिले में डूंडासिवनी, सिवनी व लखनवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सट्टा, हत्या व लूट की घटना के आरोपियों का खुलासा आज पत्रकारवार्ता में पुलिस ने किया है। पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल ने पहले घटनाक्रम के संबंध में बताया कि गत 31 मार्च 2019 की रात लगभग 9 बजे मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोतवाली सिवनी अतंर्गत बारापत्थर क्षेत्र में सिंधिया चौक के पास एक किराये के मकान में आईपीएल का सट्टा खिलाया जा रहा है।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस टीम ने दबिश दी और धर्मेन्द्र बैस बरघाट नाका सिवनी निवासी, विक्की ठाकुर बारापत्थर सिवनी निवासी के द्वारा आईपीएल क्रिकेट श्रृंखला में हैदराबाद विरूद्ध बैंगलोर टीम एवं चैन्नई सुपरकिंग्स विरूद्ध राजस्थान रायल्स के मैच के दौरान क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये पकड़ा गया। स्वतंत्र साक्षियों के विरूद्ध आरोपियों के कब्जे से एक सैटेलाईट, एचडी बॉक्स, सनसोई कंपनी एलसीडी टीवी, लैडलाईन फोन बॉक्स, लैपटॉप, पॉवर बैंक, वाईस रिकॉर्डर सहित 14 मोबाइल जप्त किये गये।

इसके अलावा सफेद कागज में लिखे कुछ नाम व राशि अंकित दस्तावेज भी जप्त किये गये है। इस तरह से कागज में अंकित नामों के अनुसार 6 लोगों के विरूद्ध भी अपराध दर्ज किया गया है। इस घटनाक्रम में आरोपी धर्मेन्द्र बैस के विरूद्ध धारा 27 साक्ष्य अधिनियम के तहत साक्ष्य अधिनियम मेमोरेडंम तैयार कर सामग्री जप्त की गई। इस मामले में दो आरोपी धर्मेन्द्र बैस व विक्की ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

दूसरे घटनाक्रम में जिले के बंडोल थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कलारबांकी में 30 मार्च को लगभग 9 बजे खेत में लगे महुये के पेड़ के समीप एक नवयुवती की रक्तरंजित लाश मिलने पर आरोपी का खुलासा पुलिस ने किया है, जिसमेें बताया गया कि मृतक युवती की पहचान रूक्मणी पिता महादेव गोंड उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। इसे आरोपी छुट्टू पिता रमनलाल धुर्वे ने प्रेम प्रसंग के चलते हैदराबाद ले जाने की जिद कर रहा था। जिस पर विवाद हो गया और आरोपी ने युवती की पत्थर से हमला कर हत्या कर दी थी। इस घटनाक्रम में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वहीं तीसरा घटना क्रम में थाना डूंडासिवनी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बबरिया कोहका में स्थित अधिवक्ता शिवनंदन पटेल के घर में गत 26 फरवरी 2019 की दोपहर दो अज्ञात व्यक्ति किन्नर में वेश में पहुंचे थे, जहां शिवनंदन पटेल की पत्नि को घर में अकेला पाकर डराने और धमकाने के पश्चात लाखों के जेवर छीनकर भाग खड़े हुये थे, घटना के पश्चात डूंडासिवनी थाना प्रभारी जी.एस. उइके के नेतृत्व में उप निरीक्षक जितेंद्र गढवाल के साथ जिला धार के सादलपुर में 22 वर्षीय लुटेरे लक्ष्मण पिता वीरूनाथ के साथ उसके 17 वर्षीय साथी अपचारी बालक के साथ किन्नर के वेश में घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त सेलेरियों वाहन सहित पकड़ा गया साथ ही लूटे गये सभी जेवरात जिनकी कीमत 1 लाख 10 हजार भी जप्त की गई।

मच्छरों की फौज का आतंक

सिवनी । गर्मी के मौसम के आगाज के साथ ही मच्छरों की फौज ने जिला मुख्यालय पर अचानक ही हमला बोल दिया है, जिससे नागरिक हलाकान नजर आ रहे हैं। नगर पालिका परिषद का ध्यान दीगर जरूरी कामों में उलझा दिख रहा है जिससे वह इस ओर ध्यान नहीं दे पा रही है।

शहर का शायद ही कोई इलाका इससे अछूता होगा जहाँ मच्छरों की सैकड़ों की तादाद वाली टोलियां लोगों को परेशान न कर रही हों। शहर में मच्छरों के आतंक से शाम ढलते ही लोग अपने – अपने घरों की खिड़की और दरवाजे बंद करने पर मजबूर ही नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही शहर में चारों और पसरी गंदगी और गाजर घास इन मच्छरों के प्रजनन के लिये उपजाऊ माहौल तैयार करती दिख रही है। जगह – जगह नालियों में जमा कचरे के कारण पानी की निकासी न होने से एकत्र पानी में मच्छरों के लार्वा आसानी से देखे जा सकते हैं।

कहाँ है फॉगिंग मशीन : मच्छरों के शमन हेतु नगर पालिका परिषद के द्वारा फॉगिंग मशीन का प्रयोग किया जाता रहा है। पिछले कई सालों से महीने में एकाध बार ही यदा कदा दवा रहित धुंआ उड़ाती फॉगिंग मशीन को देखा जा सकता है। लोगों का आरोप है कि पालिका के द्वारा फॉगिंग मशीन को व्हीव्हीआईपी इलाकों में ही घुमाया जाता है।

वैसे बारापत्थर, गंज, कटंगी नाका सहित शहर के किसी भी इलाके में लोगों को फॉगिंग मशीन का शोर अथवा धुंआ महीनों से दिखायी नहीं दिया है। वहीं पालिका के सूत्रों का दावा है कि पालिका द्वारा हर माह फॉगिंग मशीन के नाम पर अच्छी खासी रकम का आहरण भी कर लिया जाता है।

बॉलीवुड के खतरनाक विलेन अमरीश पुरी की बेटी जीती है अपने पिता की तरह, आज कर रही है ये काम

Amrish Puri Daughter: बॉलीवुड के मुकंबो कह जाते थे अमरीश पूरी! जिन्होंने अपने किरदार से पुरे देश में तहलका मचाया हुआ था! देखा जाए तो इनके बाद बॉलीवुड में बहुत से विलेन आये और गए! परन्तु इनकी बराबरी करने वाला तो शायद ही कोई हो! उनका हर एक किरदार आज भी लोगो के दिल में बसता है! चाहे वो नेगेटिव हो पॉजिटिव! हर किरदार में अपनी छाप छोड़ी है! आपकी जानकारी के लिए बता दे बॉलीवुड का ये महान विलेन आज हम लोगो के बीच नहीं रहा! परन्तु अमरीश पूरी की वो दमदार आवाज हमे और बॉलीवुड को सालो-साल खलती रहेगी!

आपकी जानकारी के चलते बता दे कि अमरीश पूरी का जन्म पंजाब के जलंधर में सन 1932 में हुआ था! इसके बाद जब वो मुंबई आये और बॉलीवुड में कदम रखा! तभी से उनकी रेस शुरू हुई! एक के बाद एक सुपरहिट किरदार किये! उन्होंने अपने सफर में बहुत हिट फिल्मे दी! जिनमे सभी तरह के किरदार निभाए! लेकिन उनकी एक फिल्म के लिए वो काफी प्रशिद्ध हुए! अनिल कपूर के साथ फिल्म मिस्टर इंडिया में “मुकंबो खुश हुआ” से वे काफी चर्चा में रहे! और आज भी ये डायलॉग बस उन्ही की आवाज में लोगो को पसंद आता है!

चलिए जानते है उनकी बेटी के बारे में


बॉलीवुड का ये विलेन अपने निजी जीवन में बहुत ही सीधे-साधे इंसान थे! कहा जाए तो सॉफ्ट पर्सन! इनके इसी व्यव्हार की वजह से इनकी फॅमिली बॉलीवुड से कोसो दूर है! आपको बता दे अमरीश पूरी जी की एक बेटी भी है! जिनका नाम नर्मता है! उनकी बेटी भी बिलकुल उन्ही का रूप है! वही साधा जीवन उच्च विचार! आपको बता दे अमरीश पूरी की बेटी भी उन्ही की तरह सधी ज़िंदगी जीना पसंद करती है! फिलहाल नर्मता ने अपनी कॉलेज पूरा किया है और आज वो एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है! नर्मता भी अपने पिता की तरह स्वाभिमानी और उच्च विचारो से प्रेरित है!

पत्थर से कुचलकर युवती की हत्या

बंडोल । बंडोल थाना क्षेत्र के कलारबाँकी में 26 वर्षीय युवती की पत्थर से कुचलर हत्या किये जाने का मामला शनिवार को सामने आया है। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। युवती एक दिन पूर्व घर से महुआ बिनने के लिये निकली थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कलारबांकी निवासी महादेव मजदूरी का कार्य करते हैं। उनके तीन संतानों में बड़ी लड़की रूकमिणी (26) शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे घर से खेत में महुआ बिनने जाने की बात कहकर निकली थी। वह शाम तक घर नहीं पहुँची तो परिजन परेशान हो गये। परिजनों ने उसकी खेत सहित आसपास तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

सुबह में लगभग नौ बजे परिजन जब खेत में गये तो उसका पत्थर से कुचला हुआ शव दिखाई दिया। इसके बाद इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। इस मामले में प्रकरण दर्ज कर जाँच आरंभ कर दी गयी है। सिवनी से एक्सपर्ट टीम ने भी मौके पर पहुँचकर जाँच पड़ताल किया है। थाना प्रभारी एमएल राहंगडाले ने बताया कि युवती की हत्या हुई है। अज्ञात के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। मामले की जाँच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

मृतका के पिता महादेव नागपुर में मजदूरी करते हैं। घटना की सूचना के बाद वे घर पहुँच गये थे। पूरे गाँव में शनिवार को शोक की लहर थी। हर किसी के जुबान पर बस एक ही बात थी कि बेटी के हाथ पीले करने के समय उसको कंधा देना पड़ा। उसकी हत्या किसने और क्यों की? इसको लेकर भी ग्रामीणों में चर्चाओं का बाजार है। क्योंकि युवती जब घर नहीं पहुँची थी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुक्रवार को खेत में की थी, जहां वह नहीं मिली। दूसरे दिन उसका शव खेत में मिलने से लोगों उसकी हत्या कहीं और करने के बाद शव उक्त स्थान पर फेंकने की बात की जा रही है। टीआई ने बताया कि पुलिस इस मामले में सारे बिंदुओं को ध्यान में रखकर जाँच कर रही है।

निर्वाचन कार्य मे लापरवाही बरतने पर कृषि विकास अधिकारी निलंबित

सिवनी -आज 31 मार्च को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने कृषि विकास अधिकारी श्री जगन्नाथ गजभिये को निर्वाचन कार्यो में लापरवाही बरतने को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय उपसंचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास कार्यालय नियत किया गया है।

शातिर साइकिल चोर कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

सिवनी। सिवनी पुलिस ने पकड़ा साइकिल चोर को कु. वसुंधरा सनोडिया पिता गोधन लाल सनोडिया निवासी ग्राम भंडारपुर थाना लखन वाड़ा के द्वारा अपनी सहेली कु. संध्या रजक के साथ थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट की गई की दिनांक 30 मार्च 2019 को दोपहर करीब 11:30 बजे जब वह सिवनी में कोचिंग से पढ़ कर केवटी वार्ड में संजय ऑनलाइन कंप्यूटर सेंटर के सामने साइकिल खड़ी कर अंदर गई और काम के बाद जब बाहर निकली तो देखा दोनों की साइकिलें चोरी हो गई थी।

पुलिस द्वारा उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 256 / 19 धारा 379 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध कर तत्काल उक्त चोरी गई नई साइकलों का पता किया और दिनदहाड़े साइकिल चोरी करने वाले आरोपी रामदास बाघमारे पिता पुनाराम वाघमारे उम्र 55 साल निवासी शास्त्री वार्ड अपर बेनगंगा कॉलोनी के सामने , बावरिया रोड बारापत्थर सिवनी को पकड़ कर चोरी गई साइकिले कीमती करीब ₹12000 जप्त की गई , पकड़े गए साइकिल चोर से चोरी गई साइकिलों के बारे में कोतवाली पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है घटना वारदात के कुछ ही घंटों में साइकिल चोर को पकड़ने में टीआई कोतवाली अरविंद जैन के निर्देशन पर आरक्षक आत्माराम एवं उप निरीक्षक एन एस तेकाम के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया ।

मोदी के ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’ को लता मंगेशकर ने दी आवाज , देखें Video

0

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक भाषण में एक कविता की पंक्तियों ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’ का भी इस्तेमाल किया था। अब जवानों को समर्पित करते हुए स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने इसी खूबसूरत पंक्तियों को अपनी आवाज में रेकॉर्ड किया है। वीडियो खबर के अंत मे है जरूर देखें

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने एक भाषण में एक कविता की पंक्तियों ‘सौगंध मुझे इस मिट्टी की’ का भी इस्तेमाल किया था। अब जवानों को समर्पित करते हुए स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने इसी खूबसूरत पंक्तियों को अपनी आवाज में रेकॉर्ड किया है। बता दें कि बीजेपी ने इस कविता को चुनाव कैंपेन का गीत बनाया है।

लता मंगेशकर ने अपने इस देशभक्ति भरे गाने का विडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें शुरुआत में वह कह रही हैं, ‘पिछले दिनों उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण सुन रही थी, उन्होंने एक कविता की कुछ पंक्तियां कही थीं, जो मुझे वास्तव में हर भारतीय की मन की बात लगी।’

वह आगे कह रही हैं, ‘वो पंक्तियां मेरे मन को भी छू गई। उसे मैंने रेकॉर्ड किया है और आज हमारे देश के वीर जवानों को और हमारे देश की जनता को मैं समर्पित करती हूं। जय हिंद।’ 

पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान कहा था, ‘2014 के मेरे उन शब्दों को मां भारती के वीरों को नमन करते हुए आज मैं फिर से दोहरा रहा हूं। सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा। मेरा वचन है भारत मां को। तेरा शीश झुकने नहीं दूंगा।’ मोदी की इन पंक्तियों पर खूब तालियां बजी थीं।

274 लोगो ने रक्तदान कर सिवनी में रच दिया इतिहास

274 लोगो ने रक्तदान कर सिवनी में रच दिया इतिहास

सिवनी । संत निरंकारी मंडल द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी 30 मार्च को स्थानीय रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में स्थित संत निरंकारी भवन में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया। प्रात 11 बजे विधायक सिवनी दिनेश राय मुनमुन द्वारा दीप प्रज्जवलित कर शिविर का औपचारिक उद्ग किया। इस दौरान शिविर में कुल 274 यूनिट रक्त का एकत्रिकरण हुआ । सिवनी में 274 यूनिट रक्तदान होना इतिहास रचने जैसा ही है क्यों कि जिले में अभी तक हुए रक्तदान शिविरों में सबसे ज्यादा रक्तदान आज दिनांक को हुआ

ज्ञात हो एक शिविर में इतनी बड़ी मात्रा में रक्त का दान जिले में पहली बार हुआ है। इस दौरान सिंधी समाज के पुरूषों के अलावा महिलाओं ने भी रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज करायी।

शिविर को सफलता पूर्वक संचालित करने में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. हर्ष वर्धन जैन सहित तकनीकी स्टाफ वीरेंद्र भट, एल.पी. बघेल, विनोद मर्सकोले, संदीप तिवारी, अनिल साहू, राजेश तिवारी, श्रीमति विनीता लक्ष्मणे का विशेष सहयोग रहा। मालूम हो कि इससे पूर्व 2018 में मंडल द्वारा आयोजित शिविर में 220 यूनिट रक्त का संग्रहण जनसहयोग से किया गया था।

6 वर्ष की मासूम गूंगी लड़की से बलात्कार का आरोपी गिरफ़तार

सिवनी-जिले के आदेगांव थाना की अंतर्गत एक गूंगी मासूम आदिवासी बेटी के साथ किया एक 40 वर्षीय युवक ने बलात्कार की खबर सार्वजनिक हुई है।

कल 29 मार्च को आदेगांव थाना के अंर्तगत आने वाले ग्राम पोड़ी की यह है घटना मासूम बेटी के पिता जो कि मजदूर करने के घर से बहार गए हुए थे आरोपी ने उनकी बेटी को चाकलेट खिलाने के बहाने बुलाया और उस मासूम के साथ कि दरिन्दगी कर डाली , आरोपी विनोद भारद्वाज नामक व्यक्ति पोड़ी ही ग्राम का निवासी है।

कल रात में जब लड़की की माँ लड़की को ढूढने निकली जब लड़की नही मिली तो विनोद भारद्वाज के यहां लड़की का पता करने गई तब लड़की रोते हुए मिली और गूंगी लड़की ने अपने साथ हुई दरिन्दगी की जानकारी अपनी मां को इशारे इशारे में दी.आदेगाव पुलिस थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी को आज 30 मार्च को गिरफतार कर लिया गया वही उसके खिलाफ धारा 376 सहित पास्को एक्ट की कार्यवाही की गई है।