Homeदेशफेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े 687 पेज क्यों डिलीट कर दिए?

फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े 687 पेज क्यों डिलीट कर दिए?

Date:

फेसबुक ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज हटा दिए हैं. ये पर्सनल अकाउंट्स थे. फेसबुक का दावा है कि ये सारे अकाउंट्स कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े थे. फेसबुक के मुताबिक इन अकाउंट्स को इसलिए नहीं हटाया गया है कि ये फेक न्यूज फैलाते थे, बल्कि इन पेज को उनके अप्रमाणिक व्यवहार (coordinated inauthentic behaviour) की वजह से हटाया है. यानी कि फेसबुक को ये पता ही नहीं चल पा रहा था कि इन्हें चला कौन रहा है. इसके अलावा फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म और इंस्टाग्राम से पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग से जुड़े 103 पेज और ग्रुप को भी हटा दिया है.

फेसबुक साइबर सिक्युरिटी पॉलिसी के हेड नाथनेल ग्लेचियर ने पत्रकारों से कहा-

फेसबुक ने 687 पेज और अकाउंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. ये पेज इंडियन नेशनल कांग्रेस के आईटी सेल से जुड़े थे. लोग अपनी पहचान छिपाकर स्पैम फैला रहे थे. पता नहीं चल रहा था कि इन पेज को कौन चला रहा था. ऐसे पेज पर लगातार नजर रखी जा रही है. हम नहीं चाहते कि इस तरह के अकाउंट्स से लोगों को किसी तरह प्रभावित किया जाए.

भारत में चुनाव की वजह से फेसबुक इस बात पर ध्यान दे रहा है कि उसके प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल न हो. पारदर्शिता लाने के लिए फेसबुक राजनीतिक पार्टियों से जुड़े विज्ञापनों की जानकारी सार्वजनिक कर रहा है. इसके साथ ही फैक्ट चेक और फेक न्यूज को फैलने से रोकने के लिए कई टूल का इस्तेमाल कर रहा है.

फेसबुक साइबर सिक्युरिटी पॉलिसी के हेड नाथनेल ग्लेचियर ने कहा-

हम कांग्रेस को इस बारे में बताएंगे कि हमने पार्टी के आईटीसेल से जुड़े इन पेज को क्यों हटाया. हम उनके सारे सवालों के जवाब देंगे.

पेज को फेसबुक से हटाए जाने पर कांग्रेस की ओर से बयान आया है. कांग्रेस  नेता मनीष तिवारी ने कहा-

हम तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते. इस रिपोर्ट की जांच करेंगे और देखेंगे कि जिन पेज को हटाया गया है वो क्या वाकई में कांग्रेस से जुड़े थे? इसके बाद हम कोई प्रतिक्रिया देंगे.

फेसबुक ने हटाए गए दो पेज के सैंपल भी दिखाए हैं. इसमें पीएम मोदी के प्रयासों की आलोचना की गई है. वहीं कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन की अपील की गई है. ये काम लोग अपनी पहचान छिपाकर कर रहे थे. ये पेज कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े थे. कई देशों ने राजनीतिक लाभ के लिए फेसबुक पर फर्जी जानकारी फैलाने वाले अकाउंट्स को बंद करने का दबाव बनाया था. भारत सरकार ने भी कहा था कि फेसबुक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत में उसके प्लेटफॉर्म का राजनीतिक फायदे के लिए गलत इस्तेमाल न हो. और इसके बाद फेसबुक ने ये ऐक्शन लिया है.

इन पेज को भी हटाया

हालांकि ऐसा नहीं है कि फेसबुक ने सिर्फ कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े पेज ही हटाए हैं. पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क से जुड़े 103 पेज को भी हटाने का फैसला किया गया है. इसके अलावा आईटी फर्म और सिल्वर टेक से जुड़े 15 पेज को भी हटाया है. फेसबुक ने पॉलिसी के उल्लंघन की वजह से 227 पेज और 94 अकाउंट्स को भी अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.


SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related