Home Blog Page 2086

Loksabha Election 2019 : सिवनी कलेक्टर ने 7 पीठासीन अधिकारी को किया निलंबित

Loksabha Election 2019 : सिवनी कलेक्टर ने 7 पीठासीन अधिकारी को किया निलंबित

सिवनी-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने 7 पीठासीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया।विगत विधान सभा चुनाव में ईव्हीएम मशीन की सीआरसी की कार्यवाही न करने की लापरवाही के कारण संबंधित पीठासीन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिसमें विधानसभा क्षेत्र बरघाट के मतदान केन्द्र के पीठासीन अधिकारी रामगोपाल नामदेव पीटीआई उत्कृष्ट स्कूल केवलारी, विधानसभा क्षेत्र सिवनी के मतदान केन्द्र के पहाड़ी के पीठासीन अधिकारी सुरेश मर्सकोले प्रधान पाठक माध्यमिक शाला जेवनारा, मतदान केन्द्र सिवनी कार्यालय वनमण्डल अधिकारी उत्पादन वन मण्डल के पीठासीन अधिकारी मनोहर लाल डहेरिया प्रधान पाठक कन्या माध्यमिक शाला आदेगांव, मतदान केन्द्र प्राथमिक हड्डी गोदाम शाला के पीठासीन अधिकारी रमन कुमार उईके वरिष्ठ अध्यापक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केदारपुर, मतदान केन्द्र नगरपालिका कार्यालय भवन सिवनी के पीठासीन अधिकारी अनिता अहिरवार वरिष्ठ अध्यापक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बकोड़ी, विधा विधानसभा क्षेत्र लखनादौन के मतदान केन्द्र प्राथमिक शाला भवन बावली के पीठासीन अधिकारी महेश प्रसाद साहू उच्च श्रेणी शिक्षक कुकलाहा, मतदकेन्द्र उत्कृष्ट कार्यालय घंसौर के पीठासीन अधिकारी हेमलता उइके वरिष्ठ अध्यापक शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आदेगांव सहित कुल 7 पीठासीन अधिकारियों को निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने के कारण निलंबित कर दिया है।

मोबाइल दुकान में चल रहा था सट्टे का काम सिवनी पुलिस ने धर दबोचा

मोबाइल दुकान में सट्टे का काम कर रहे दो आरोपी कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

सिवनी। नगर में शुक्रवारी चौक के पास महाकाल मोबाइल शॉप में सट्टे का काम चल रहे होने की जानकारी कोतवाली पुलिस को मिलने पर टीआई कोतवाली अरविंद जैन, सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद भारद्वाज, प्रधान आरक्षक संजय ,आरक्षक राकेश , नितेश एवं बालमुकुंद के द्वारा उक्त दुकान की घेराबंदी की गई ।

घेरा बंदी के बाद सट्टे का काम कर रहे सुशील और सोनू जैन पिता शैलेंद्र जैन उम्र 29 साल निवासी गणेश चौक सिवनी एवं विजेंद्र उर्फ विक्की पिता राजकुमार नामदेव उम्र 27 साल निवासी विश्वकर्मा मंदिर सिवनी को रंगे हाथ पकड़ा जा कर सट्टा बुकिंग के 5130 रुपए एवम सट्टा पट्टी जप्त कर गिरफ्तार किया गया ।

एक प्रत्याशी ने भरा नामांकन 20 ने लिये फार्म

सिवनी- 17 वीं लोकसभा के निर्वाचन के लिए बालाघाट लोकसभा क्षेत्र क्रमांक-15 से प्रतिनिधि के निर्वाचन के लिए 02 अप्रैल 2019 को अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्र जमा करने का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। प्रथम दिन 02 अप्रैल को किसी भी प्रत्याशी ने नाम निर्देशन पत्र जमा नहीं किया था।

दूसरे दिन 03 अप्रैल को एक प्रत्याशी द्वारा अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया गया है। नाम निर्देशन पत्र जमा करने के दूसरे दिन प्राउटिस्ट ब्लाक इंडिया की ओर से युवराज सिंह बैस ने रिटर्निंग आफिसर के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया है।

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रथम दिन 02 अप्रैल को प्रथम दिन कुल 25 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र ले गये थे। दूसरे दिन 20 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र ले गये है।इस प्रकार प्रथम दो दिनों में कुल 45 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र ले जा चुके है।

दूसरे दिन 03 अप्रैल को नाम निर्देशन पत्र ले जाने वालों में कृष्णालाल नगपुरे, अधवक्ता शंकर कंसरे, राम बिहारी शुक्ला, बलविंदर सिंह भंगल, मीनाक्षी मड़ाये, पीतम बोरकर, सुदीप शुक्ला, शब्बीर पटेल, तरूण साहू, यशपाल भलावी, रामकुमार नगपुरे, अनिल शाह उईके, यमलेश वंजारी, मगनबली सोनी, राकेश कुमार रहांगडाले, राजन मसीह, रूपलाल कुतराहे, अली एमआर खान, धर्मदास वासनिक एवं डॉ बीसी उके शामिल है।

नाम निर्देशन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 9 अप्रैल 2019 रखी गई है। नाम निर्देशन पत्र निर्धारित दिनों में प्रात: 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही जमा किये जा सकते है। प्रत्याशियों द्वारा जमा किए गए नाम निर्देशन पत्रों की जांच का काम 10 अप्रैल को किया जाएगा।

चुनाव नहीं लड़ने वाले प्रत्याशी अपने नाम निर्देशन पत्र 12 अप्रैल को दोपहर 3 बजे तक वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के बाद शेष बचे प्रत्याशियों को 12 अप्रैल को ही चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। मतदान 29 अप्रैल 2019 को कराया जाएगा और मतगणना 23 मई 2019 को शासकीय पालीटेक्निक कालेज बालाघाट में होगी।

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत घोषित सार्वजनिक अवकाश के दिन नाम-निर्देशन पत्र स्वीकार नहीं किए जायेंगे ।

शनिवार 6 अप्रैल को गुड़ीपड़वा, चैतीचांद के सार्वजनिक अवकाश व 7 अप्रैल को रविवार के अवकाश की वजह से नाम-निर्देशन पत्र नहीं स्वीकार किए जा सकेंगे । क्योंकि ये दोनों अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट के अंतर्गत घोषित अवकाश की श्रेणी में आते हैं ।

सिवनी। कलेक्टर ने स्कूली समय किया निर्धारित

सिवनी-जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा आज 3 अप्रैल को आदेश जारी सरकारी एवं शासन से मान्यता प्रपात स्कुलो के समय का निर्धारण किया गया है। जारी आदेश के अनुसार आगामी आदेश तक सभी स्कुल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही लगेंगे।

6 अप्रैल को कुलस्ते जमा करेंगे नामांकन

सिवनी- मण्डला को राष्ट्र स्तर पर पहचान देने वाले सांसद मण्डला पूर्व केन्द्र में मंत्री रहे फग्गन सिंग कुलस्ते आगामी 6 अप्रैल को फार्म जमा करेगे ।इस अवसर पर ज़िले के बीजेपी के जमीनी कार्य कर्ता धूम धाम के साथ भरी धूप में चुनाव प्रचार का श्री गणेश करेंगे वही उनके साथ फ़िल्मी हस्ती भी मौजूद होगी जिस में पूनम ढिल्लो,राजा बुंदेला, के अलावा दमोह सांसद पहलाद पटेल,सतना सांसद गणेश सिंग भी मौजूद रहेंगे.वे मण्डला जिला कलेक्टर परिसर में दोपहर 11 बजे नामंकन जमा करेंगे।

फर्जी के.वाई.सी. बनाकर 10,70,000 रुपए किसान क्रेडिट कार्ड लोन लेने वाला गिरफ्तार

Seoni News | फर्जी के.वाई.सी. बनाकर 10,70,000 रुपए किसान क्रेडिट कार्ड लोन लेने वाला कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार

seoni news

भारतीय स्टेट बैंक शाखा कचहरी चौक सिवनी के शाखा प्रबंधक श्री मनोज कुमार पवार के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट की गई कि राधेश्याम डेहरिया पिता सोहन लाल डेहरिया निवासी किदवई वार्ड अंबिका कॉलोनी सिवनी के नाम से दिनांक 23/08/2016 को 10,70,000 रुपए का किसान क्रेडिट कार्ड लोन खाता क्रमांक 36032211362 में लिया गया था जो उक्त राशि राधेश्याम डेहरिया के एसबीआई के बचत खाता क्रमांक 20360161344 में जमा कराई गई थी |

वास्तविक व्यक्ति राधेश्याम डेहरिया और पुरुषोत्तम डेहरिया के द्वारा बैंक में शिकायत करने पर बैंक अधिकारियों को मालूम चला कि राधेश्याम डेहरिया और पुरुषोत्तम लहरिया ने किसी प्रकार का कोई किसान क्रेडिट कार्ड लोन लिया ही नहीं है , जांच में खुलासा हुआ कि अशोक डेहरिया पिता बेनी राम दरिया उम्र 48 साल निवासी द्वारका नगर किदवई वार्ड सिवनी ने अपनी स्वयं की फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड, फर्जी मतदाता परिचय पत्र और फर्जी भू अधिकार एवं ऋण पुस्तिका तैयार कर फर्जी नाम से किसान क्रेडिट कार्ड लोन ले लिया है ।

उक्त शिकायत पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 265 / 2019 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 34 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध किया जा कर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार जी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गोपाल पांडे जी एवं एसडीओपी सिवनी श्री संजीव कुमार पाठक के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने अपनी टीम उप निरीक्षक देवेंद्र उइके , आरक्षक हामिद एवं आरक्षक नितेश ,राकेश के साथ बैंक में धोखाधड़ी कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोन लेने वाले आरोपी अशोक डेहरिया पिता बेनी राम दरिया उम्र 48 साल निवासी पानी टंकी के पास द्वारका नगर किदवई वार्ड सोनी को गिरफ्तार कर लिया , पकड़े गए आरोपी अशोक डेहरिया से बैंक में धोखाधड़ी करने में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है ।

कुंए में मिला युवती का शव

कान्हीवाड़ा – जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चुटका में स्थित कुंए में आज प्रात: पुलिस को एक युवती का शव बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा शव को कुंए से बाहर निकालकर पंचनामा कार्यवाही उपरांत पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है,

कान्हीवाड़ा थाने से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम चुटका में रात्रि के समय एक कुंए में युवती का शव होने की जानकारी प्राप्त हुई। जानकारी उपरांत आज प्रात: कान्हीवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और युवती का शव कुंए से बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त चुटका निवासी रानू (परिवर्तित नाम) 23 वर्ष पिता अहाफज खानके रूप में की गई। पुलिस द्वारा मामला पंजीवद्ध कर घटना की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

SBI में 2000 नौकरियां, ग्रेजुएट्स के लिए | BANK JOB NOTIFICATION

भारतीय स्टेट बैंक / State Bank of India (SBI) ने RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS प्रक्रिया शुरू कर दी है। कुल 2000 Probationary Officers (POs) के लिए Vacancy ओपन की गई है। यह नौकरियां केवल उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेंगी जिनकी आयु 21 से 30 वर्ष हो एवं जिन्होंने ग्रेजुएशन किया हो। भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन की Last Date 22 April 2019 है। 

Jobs Details: 

State Bank Of India Invited Application through Advertisement for filling up the  Post of 2000 Probationary Officers (POs) Vacancy for Job Location All India. Interested and Eligible Candidate should Apply through prescribed application form before last Date 22 April 2019. All Information about Position educational  qualifications, age limit, selection and application process are given below.Total Vacancy: 2000Position:  Probationary Officers (POs)Job Location: All India.Advt No: CRPD/ PO/ 2019-20/ 01

Probationary Officers (POs) Qualifications

Candidates should have Graduation Degree in any discipline from a recognised University or any equivalent qualification recognised as such by the Central Government.No of Post: 2000 Posts.Age Limit: 21 to 30 years (Age as on 01.04.2019)Pay Scale: Rs. 23700 – 42020/- Per Month.Category wise Vacancy DetailsGeneral EWS OBC SC ST Total810 200 540 300 150 2000

Application Fee / Mode of payment of Fee

Category Fee in Rupees For GEN/EWS & OBC Rs. 750/-   For SC /ST / PWD Rs. 125/-Mode of payment of Examination fee through Debit Card/ Credit Card/ Internet Banking.

Selection Procedure / Important Dates

Selection will be done on the basis of candidates’ performance in the Preliminary Online Examination, Main Online Exam, Descriptive Test and Interview.Submission of Online Application Starting: 02-04-2019Submission of Online Application Closing: 22-04-2019Date of Payment of Fee: 02 April to 22 April 2019Date of Online Preliminary Examination: 8th, 9th, 15th & 16th June 2019Date of Online Main Examination: 20 July 2019Declaration of Final Result: 2nd week of October 2019
How to Apply: Interested and Eligible Candidates may apply online through the website https://www.sbi.co.in from 02.04.2019 to 22.04.2019.
आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें
आनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें

2019 चुनाव : आरएसएस कार्यालय को दे सुरक्षा- दिग्विजय सिंह

लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह भोपाल से प्रत्याशी बनाए गए हैं.
लोकसभा चुनाव में दिग्विजय सिंह भोपाल से प्रत्याशी बनाए गए हैं.

भोपाल- मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आरएसएस कार्यालय से सुरक्षा हटाने के बाद अनेक तरह के सवाल खड़े कमलनाथ सरकार पर खड़े हो रहे थे इसी बीच संघ के धुर विरोधी माने जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एव् भोपाल लोकसभा से काग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह ने टिवट कर कमलनाथ से अनुरोध किया है कि वे कार्यलाय को पुनः सुरक्षा उपलब्ध कराए।

संघ कार्यलाय से सुरक्षा हटाने पर अब प्रदेश की राजनिति गर्म हो गई है,दिग्ग्गी राजा के इस बयान को लोकसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

फेसबुक ने कांग्रेस से जुड़े 687 पेज क्यों डिलीट कर दिए?

फेसबुक ने कांग्रेस पार्टी से जुड़े 687 पेज हटा दिए हैं. ये पर्सनल अकाउंट्स थे. फेसबुक का दावा है कि ये सारे अकाउंट्स कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े थे. फेसबुक के मुताबिक इन अकाउंट्स को इसलिए नहीं हटाया गया है कि ये फेक न्यूज फैलाते थे, बल्कि इन पेज को उनके अप्रमाणिक व्यवहार (coordinated inauthentic behaviour) की वजह से हटाया है. यानी कि फेसबुक को ये पता ही नहीं चल पा रहा था कि इन्हें चला कौन रहा है. इसके अलावा फेसबुक ने अपने प्लेटफॉर्म और इंस्टाग्राम से पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग से जुड़े 103 पेज और ग्रुप को भी हटा दिया है.

फेसबुक साइबर सिक्युरिटी पॉलिसी के हेड नाथनेल ग्लेचियर ने पत्रकारों से कहा-

फेसबुक ने 687 पेज और अकाउंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है. ये पेज इंडियन नेशनल कांग्रेस के आईटी सेल से जुड़े थे. लोग अपनी पहचान छिपाकर स्पैम फैला रहे थे. पता नहीं चल रहा था कि इन पेज को कौन चला रहा था. ऐसे पेज पर लगातार नजर रखी जा रही है. हम नहीं चाहते कि इस तरह के अकाउंट्स से लोगों को किसी तरह प्रभावित किया जाए.

भारत में चुनाव की वजह से फेसबुक इस बात पर ध्यान दे रहा है कि उसके प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल न हो. पारदर्शिता लाने के लिए फेसबुक राजनीतिक पार्टियों से जुड़े विज्ञापनों की जानकारी सार्वजनिक कर रहा है. इसके साथ ही फैक्ट चेक और फेक न्यूज को फैलने से रोकने के लिए कई टूल का इस्तेमाल कर रहा है.

फेसबुक साइबर सिक्युरिटी पॉलिसी के हेड नाथनेल ग्लेचियर ने कहा-

हम कांग्रेस को इस बारे में बताएंगे कि हमने पार्टी के आईटीसेल से जुड़े इन पेज को क्यों हटाया. हम उनके सारे सवालों के जवाब देंगे.

पेज को फेसबुक से हटाए जाने पर कांग्रेस की ओर से बयान आया है. कांग्रेस  नेता मनीष तिवारी ने कहा-

हम तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहते. इस रिपोर्ट की जांच करेंगे और देखेंगे कि जिन पेज को हटाया गया है वो क्या वाकई में कांग्रेस से जुड़े थे? इसके बाद हम कोई प्रतिक्रिया देंगे.

फेसबुक ने हटाए गए दो पेज के सैंपल भी दिखाए हैं. इसमें पीएम मोदी के प्रयासों की आलोचना की गई है. वहीं कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी के समर्थन की अपील की गई है. ये काम लोग अपनी पहचान छिपाकर कर रहे थे. ये पेज कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े थे. कई देशों ने राजनीतिक लाभ के लिए फेसबुक पर फर्जी जानकारी फैलाने वाले अकाउंट्स को बंद करने का दबाव बनाया था. भारत सरकार ने भी कहा था कि फेसबुक को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत में उसके प्लेटफॉर्म का राजनीतिक फायदे के लिए गलत इस्तेमाल न हो. और इसके बाद फेसबुक ने ये ऐक्शन लिया है.

इन पेज को भी हटाया

हालांकि ऐसा नहीं है कि फेसबुक ने सिर्फ कांग्रेस आईटी सेल से जुड़े पेज ही हटाए हैं. पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क से जुड़े 103 पेज को भी हटाने का फैसला किया गया है. इसके अलावा आईटी फर्म और सिल्वर टेक से जुड़े 15 पेज को भी हटाया है. फेसबुक ने पॉलिसी के उल्लंघन की वजह से 227 पेज और 94 अकाउंट्स को भी अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है.