Home Blog Page 2088

नवयुवती का शव मिलने से सनसनी

सिवनी। जिले के बंडोल थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम कलारबांकी में आज प्रात: लगभग 9 बजे खेत में लगे महुये के पेड़ के समीप एक नवयुवती की रक्तरंजित लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही बंडोल थाना प्रभारी एम.एल. राहंगडाले सहित मुख्यालय सिवनी से फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम घटना स्थल पर पहुंची, जहां प्रथम दृष्टया पुलिस ने पाया कि युवती की हत्या की गई है। दैनिक सिवनी लोकवाणी समाचार पत्र से चर्चा करते हुये थाना प्रभारी ने बताया कि युवती की पहचान रूक्मणी पिता महादेव गोंड उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती सुबह 7 बजे अपने ही खेत में लगे महुये के पेड़ों महुआ बीनने गई थी, लेकिन जब वह 9 बजे तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोज की, इस दौरान युवती मृत हालत में खेत में पायी गई। बंडोल पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है, इसके साथ ही हत्या के संबंध में आगे की जांच उच्च अधिकारियों के निर्देशन में आरंभ हो गई है।

थानेदार की प्रताड़ना से तंग महिला सिपाही ने लगाई फांसी | MP NEWS

MP NEWS । सांचौर थाने (Sanchaur police station) में तैनात महिला कांस्टेबल गीता विश्नोई (Female constable Geeta Bishnoi) ने अपने सरकारी आवास में फांसी पर झूलकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड (Suicide) नोट में उसने थानाधिकारी व एक अन्य महिला सिपाही पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। गीता ने एसपी (SP) को भी शिकायत की थी परंतु एसपी ने उसकी कोई मदद नहीं की। इसके बाद प्रताड़ना और बढ़ गई।

बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना के चैनपुरा निवासी गीता विश्नोई सांचौर पुलिस थाने में कांस्टेबल के पद पर कार्यरत थी। गुरुवार को उसके कमरे से बाहर नहीं आने पर साथी महिला कांस्टेबल ने अन्य लोगों को सूचित किया। बाद में उसके कमरे अंदर प्रवेश करने पर पंखे से हुक से गीता का शव लटकते हुए मिला। गीता एक सुसाइड नोट भी छोड़ कर गई। इस सुसाइड नोट में गीता ने अपने थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा (Pushpendra Verma) व एक महिला कांस्टेबल केलम (Female Constable Kelam) पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। साथ ही उसने अपने माता-पिता, भाई-बहन व दोस्तों से माफी भी मांगी है।

पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा परिजनों को बुलाया। सांचौर पहुंचे मृतका के भाई ने थानाधिकारी व महिला कांस्टेबल सहित एक अन्य अधिकारी पर अपनी बहन को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए। इसके बाद ही वे शव उठाएंगे। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह (Kesar Singh) भी मौके पर पहुंचे और गीता के परिजनों से समझाइश कर रहे है। बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों की तरफ से प्रताड़ित किए जाने से परेशान हो गीता ने कुछ दिन पूर्व जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष उपस्थित होकर अपनी पीड़ा बताई थी। उसने थाना बदलने के लिए आवेदन भी कर रखा था। आत्महत्या करने से पहले गीता आठ घंटे तक ड्यूटी देकर आई थी, लेकिन इसके बावजूद उसकी अनुपस्थिति लगा दी गई। इसके बाद वह ज्यादा परेशान हो गई।

PWD मोबाईल ऐप से दिव्यांगो को मतदान केन्द्र पर पहुँचने के लिये घर बैठे मिलेगी सुविधा

लोकसभा निर्वाचन-2019 में सभी दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग द्वारा दिव्यांग एप (PwDs) लांच किया हैं। इस एप्लीकेशन को कोई भी दिव्यांग प्ले स्टोर से अपने एंड्राइड फोन पर आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं तथा अपने मतदाता परिचय पत्र के लिये online आवेदन कर सकता हैं एवं अपने आप को मतदाता सूची में दिव्यांग के रूप में मार्किंग करवा सकता हैं।

इस एप्लीकेशन में अन्य और भी कई फिचर हैं जैसे सर्च पोलिंग स्टेशन, बूथ लोकेटर, चैक स्टेटस् आदि। साथ ही PWD एप्लीकेशन में सबसे महत्वपूर्ण विकल्प व्हील चेयर की मॉग हैं। कोई भी दिव्यांग जो चलने फिरने में असमर्थ हैं अपने लिये घर बैठे अपने मोबाईल फोन से व्हील चेयर की भी मॉग कर सकता हैं। 

25 एकड़ फसल जलकर हुई ख़ाक

सिवनी -जिले के सिवनी विकासखण्ड के अंतर्गत सिवनी अमरवाड़ा रोड के 4 किलोमीटर से लगे ग्राम हिनोतिया
में आज 29 मार्च दोपहर 12 बजे शार्टसर्किट से गेहू की फसल में लगी आग 25 एकड़ जलकर नष्ट हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान रामस्वरूप/मुरली/दर्पण/उपदेश/पिता चतरू सनोडिया रामदीन ढब्बू सनोडिया ख़याली ,ढब्बू सनोडिया। प्रह्लालद, ढब्बू सनोडिया। फुलशिंह्, निरोत्तम सनोडिया। आत्माराम सनोडिया। परसोत्तम/भुबन लाल सनोडिया। मायाराम/गोंडल सनोडिया फसल जल कर खाक हुई है।

ढालसिह बिसेन होंगे बालाघाट से भाजपा प्रत्याशी

सिवनी- केंद्रीय भाजपा संघटन द्वारा आज मध्यप्रदेश के तीन संसदीय छेत्रो से अपने प्रत्याशी घोषित किये है।
बालाघाट से वर्तमान सासंद बोधसिंह भगत का टिकट काट दिया गया वही अब उनकी जगह सिवनी जिले की बरघाट विधानसभा से विधायक रहे पूर्व त्रिविभागीय मंत्री डाक्टर ढालसिह बिसेन को अधिकृत केंडिडेट बनाया है।पूर्व में ही काग्रेस ने पूर्व विधायक मधु भगत को अपना प्रत्यासी घोषित कर चुकी है।

ढाबो में पकड़ी गई विदेशी शराब

अंततः आबकारी विभाग के द्वारा जगह – जगह बिक रही देशी विदेशी शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसके तहत होटलढाबोंकिराना दुकानों सहित अन्य स्थानों पर छापामार कार्यवाही की जाकर भारी मात्रा में शराब जप्त की गयी।

जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश के अनुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में लोकसभा चुनाव के परिप्रेक्ष्य में अवैध शराब पर अंकुश लगाये जाने हेतु आबकारी विभाग की टीम द्वारा बरघाट और उगली क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विगत तीन दिन लगातार विशेष अभियान चलाया जाकर लगभग 20 स्थानों पर छापा मारा गया।

इस कार्यवाही में कुल 11 न्यायालयीन प्रकरण कायम किये गये। विशेष अभियान के दौरान धनराज (52) पिता मानक लाल चौधरी जाति पवारनिवासी ग्राम बम्होड़ीभिवराम (40) पिता घूड़न गोंडनिवासी ग्राम कंचनवाड़ाजोशीराम पिता झनक लाल बावने निवासी ग्राम गुदमासुमर लाल (34) पिता सावन गोंडनिवासी ग्राम सैलुआधरम चंद (35) पिता सोहन लाल भलावीनिवासी ग्राम सैलुआकली राम (28) पिता छिममन गोंडनिवासी ग्राम सैलुआगीता बाई (46) पति दिलीप सिंह गोंडनिवासी ग्राम बोरी व अन्य को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम1915 की धारा 34 के अंतर्गत न्यायालयीन प्रकरण कायम किया गया है।

इस कार्यवाही में 98 लिटर अवैध शराब और 240 किलोग्राम महुआ लहान जप्त किया गया। कार्यवाही में सहायक आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तवआबकारी उप निरीक्षक सुश्री खुशबू प्रिया मरावीके साथ स्टॉफ के आरक्षक सन्तराम मरावीलेखसिंह टेकाम और विशाल राव चौबीतकर का योगदान रहा।

आदतन अपराधी बब्लु उर्फ नरेश दुबे जिला बदर 

सिवनी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिह द्वारा जिले के आदतन अपराधी बब्लु उर्फ नरेश दुबे को पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर 1 वर्ष के लिये जिला बदर कर दिया गया है।

ग्राम ठरकाखेड़ा थाना लखनवाड़ा निवासी आदतन अपराधी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि यह आदतन रूप से मारपीट, अवैध शराब रखने एवं महिला के साथ छेड़छाड़ करने जैसे आपराधिक कृत्यों में लिप्त है। तथा वर्ष 2004 से अब तक कुल पाँच आपराधिक प्रकरण लंबित है। जिला दंडाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा लोक शांति एवं सुरक्षा हेतु अनावेदक बब्लु उर्फ नरेश दुबे को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के अंतर्गत जिला छिन्दवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट एवं मंडला जिलों की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया है।

चोरी की टोयोटा क्वालिस गाड़ी सहित चोर पुलिस के शिकंजे में

Seoni News | पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार जी के निर्देशन में थाना कोतवाली क्षेत्र में रात्रि में गश्त के दौरान नगर में गुजरने वाली गाड़ियों की सख्त चेकिंग की जा रही है ।

इसी चेकिंग के कारण गत रात्रि गश्त के दौरान टीआई कोतवाली अरविंद जैन , सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद भारद्वाज ,आरक्षक विपिन सरेठा और आरक्षक प्रशांत द्वारा बस स्टैंड सिवनी के पास दल सागर हनुमान मंदिर के सामने में क्वालिस गाड़ी MH31 AG8595 का स्टेपनी और गाड़ी का साउंड सिस्टम निकाल रहे मोहमद ताहिर खान पिता शफीक खान निवासी लखनवाड़ा एवम रविन्द्र डेहरिया पिता हरिप्रसाद डेहरिया निवासी हथनापुर थाना लखनवाड़ा को पकड़ा गया, मौक़े पर से अजय सेन पिता राम जी सेन निवासी टूरिया थाना कुरई भाग गया ।

पूछताछ पर पकड़े गए आरोपी ने बताया कि रात मे टूरिया गांव में एक घर के सामने खड़ी मेरुन रंग की क्वालिस गाड़ी चोरी कर बेंचने के लिए जबलपुर ले जा रहे थे गाड़ी में डीजल कम पड़ने से सिवनी में गाड़ी की स्टेपनी और साउंड सिस्टम बेंच कर डीजल डालना चाह रहे थे । चोरी के वाहन को धारा 41(1) (4) CrPC / 379 IPC में जप्त किया जा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी का वाहन दिलीप मेश्राम पिता रमेश मेश्राम निवासी टूरिया थाना कुरई का होना पाया गया है जिसके द्वारा थाना कुरई में वाहन चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

पुलिस वाले नहीं ले जा सकेंगें मतदान केन्द्र तक हथियार

जबलपुर MP News । मतदान केन्द्र में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हथियार नहीं ले जा सकेंगें। यह बात सुनने में थोड़ी अटपटी जरूर लगेगी, लेकिन यह सही है।

आपके मन में यह ख्याल आया होगा कि आखिर ऐसा क्यों और यदि पुलिस अधिकारी और जवान हथियार नहीं लिए होंगेंतो फिर सख्त सुरक्षा कैसे हो पाएगी। यदि उनके पास हथियार नहीं होंगेंतो उन्हें तैनात करने का क्या मतलब और यदि वहां कोई उपद्रव या हिंसा जैसी स्थिति हुईतो उससे कैसे निपटा जा सकेगा। पढ़ें यह रिपोर्ट

भारत निर्वाचन आयोग ने यह निर्देश उन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए दिया हैजो मतदान केन्द्र पर मतदान करने जाने वाले हैं। यह भी स्पष्ट किया गया है कि पुलिसकर्मी वर्दी पहन कर भी मतदान कर सकते हैं। निर्वाचन विधि में पुलिसकर्मियों द्वारा वर्दी में मतदान करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 134 बी के अनुसार किसी मतदान केंद्र की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर अन्य किसी भी व्यक्ति को मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाना प्रतिबंधित है। वह पुलिसकर्मी जो उस मतदान केंद्र की सुरक्षा में तैनात नहीं हैवह मतदान करने के लिए मतदान केंद्र के अंदर हथियार लेकर नहीं जा सकेगा। मतदान केन्द्र की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मी यदि वह उसी निर्वाचन क्षेत्र का मतदाता है तो चुनाव ड्यूटी सर्टिफिकेट के माध्यम से अपना वोट डाल सकेगा।

ब्रेल मतदाता पर्ची तैयार कराने के निर्देश : भारत निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय मध्यप्रदेश ने चुनाव दिव्यांग मतदाताओं की मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिव्यांग मतदाताओं को ब्रेल सुविधाओं वाली मतदाता पर्ची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के मुताबिक विधानसभा निर्वाचन की भांति लोकसभा निर्वाचन में भी दिव्यांग मतदाताओं के लिए ब्रेल मतदाता पर्ची तैयार कराई जाएगी। सभी जिलों को समय सीमा में दिव्यांग मतदाताओं की पर्ची का मुद्रण कराया जाकर उनका वितरण की कार्यवाही पूर्ण करने कहा गया है।

वोटर लिस्ट में अपना नाम ढूंढ़ने के लिए एसएमएस करें या कॉल करें 

आगामी लोकसभा निर्वाचन में सिर्फ वे ही लोग मतदान कर सकेगे जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज होगा। किसी व्यक्ति का नाम वोटर लिस्ट में है कि नहीं इस बात की पुष्टि करने के लिए कोई भी व्यक्ति वोटर हेल्पलाइन 1950 नम्बर पर फोन लगाकर जानकारी ले सकता है।

इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड कर भी इस संबंध में जानकारी प्राप्त की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल एनव्हीएसपी भी मतदाताओं के लिए अत्यन्त उपयोगी है।

इस एप के माध्यम से ही मतदाता सूची में अपना नाम कोई भी व्यक्ति ढूंढ सकता है तथा इसी पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में यदि नाम नही है तो नाम जोड़ने की कार्यवाही भी सम्पन्न की जा सकती है।