Home Blog Page 2081

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

सिवनी- आज दिनाँक 19/04/2019 को लोकसभा चुनाव 2019 के परिप्रेक्ष्य में कलेक्टर महोदय श्री प्रवीण सिंह के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी श्री बी.आर. वैध के मार्गदर्शन में उत्तर वृत के अंतर्गत रात्रि गश्त के दौरान ग्राम खैरापलारी में पलारी तिगड्डा स्थित रॉयल ढाबा और एक गुमटी में छापा मारा गया जिसमें दो न्यायालयीन प्रकरण कायम करते हुए आरोपी सोनू साहू आत्मज सुखचैन उम्र 27 वर्ष निवासी पलारी और आरोपी फिरोज आत्मज डब्बू खान उम्र 22 वर्ष निवासी पलारी को मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क) के उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया और उनके विरुद्ध न्यायालयीन प्रकरण कायम किया गया।

कार्यवाही में 127 पाव देशी प्लेन शराब 22.86 लीटर , 83 पाव अंग्रेजी शराब 14.94 लीटर और 33 बोतल बीयर 21.45 लीटर जप्त की गई। जप्त शराब की कीमत रुपए 22,425 है। इस कार्यवाही में आबकारी उत्तर वृत की प्रभारी खुशबू प्रिया मरावी, आबकारी उप निरीक्षक का स्टॉफ सन्तराम, लेखसिंह, विशालराव के साथ उल्लेखनीय योगदान रहा। इसके अलावा विगत 3 दिनों में भी सिवनी जिले के सभी वृत में विशेष अभियान जारी है जिसके अंतर्गत उत्तर वृत में 15 स्थानों पर रेड की गई जिसमें मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम,1915 के अंतर्गत 6 न्यायालयीन प्रकरण कायम किये गए और 161 लीटर शराब तथा 1250 किलो महुआ लाहन जप्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत रूपए 1,24,150 / है।

कायम किए गए न्यायालयीन प्रकरणों में पूनाराम आत्मज सहतलाल उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मंडी थाना बरघाट, रामप्यारी मसराम पत्नी सावन उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम मंडी थाना बरघाट, कौशल बाई पत्नी भोली सिंह उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम पौनार खुर्द थाना बरघाट , पंचम आत्मज जसपाल गोंड उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम गोरखपुर थाना बरघाट, सरस्वती भालेकर पत्नी सेवकराम उम्र 56 वर्ष पौनार खुर्द थाना बरघाट को गिरफ्तार कर आपराधिक प्रकरण कायम किया गया। इसी क्रम में विगत तीन दिनों में शहर वृत में पुष्पाबाई पत्नी कल्लू गोसाई उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम बघराज , कृष्णा बाई पत्नी रामाधार गोसाई उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बघराज, सरोज बाई पत्नी रंजीत कुचबून्दीय निवासी गंजवार्ड, को गिरफ्तार कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत चार न्यायालयीन प्रकरण कायम कर 117 लीटर शराब और 250 किलो महुआ लाहन जप्त किया गया।

वृत लखनादौन के अंतर्गत कुल 5 न्यायालयीन प्रकरण कायम किए गए जिसमे 38 लीटर शराब जप्त कर कौशल्या बाईं पत्नी अनिल इनवाती उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम जोबा , आकाश आत्मज शंकर उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम छपारा , संतोष आत्मज महेश बर्मन उम्र 35 वर्ष निवासी छपारा , राजेश आत्मज सीताराम उम्र 25 वर्ष निवासी दरगड़ा, प्रहलाद आत्मज सुमत लाल उम्र 23 वर्ष निवासी जोबा को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आपराधिक मामला कायम किया गया। वृत दक्षिण के अंतर्गत 6 न्यायालयीन प्रकरण कायम किए गए जिनमे 48 लीटर शराब और 1280 किलो महुआ लाहन जप्त कर गोकल सनोडिया निवासी ग्राम मरझोर , आशा बाई मर्सकोले निवासी ग्राम नंदोरा , रामचरण निवासी ग्राम बेलपेठ के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम किया गया है।

लोकसभा चुनाव 2019 के परिपेक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष अभियान में वृत प्रभारी खुशबू प्रिया मरावी, वर्षा डोंगरे, आशीष वाटिया, सेवकराम झारिया और अर्चना घोरमारे आबकारी उप निरीक्षक का स्टॉफ सहित उल्लेखनीय योगदान है।

भाजपा नगर मण्डल ने सम्हाली चुनाव की कमान

bjp logo

सिवनी । लोकसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार प्रसार एवं सभाओं के लिये नगर मण्डल द्वारा नगर के सभी 24 वार्डों में नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये प्रमुख स्थानों का चयन कर लिया गया है। इसके साथ ही नगर अध्यक्ष नरेंद्र गुड्डू ठाकुर द्वारा पार्टी जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, लोकसभा चुनाव संयोजक नरेश दिवाकर सहित पार्टी के प्रमुख नेताओं व पदाधिकारियों से चर्चा के उपरांत इन सभाओं को संबोधित करने के लिये पार्टी के प्रमुख वक्ताओं को दायित्व सौंप दिया गया है।

उक्ताशय की जानकारी के साथ भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि नुक्कड़ सभाओं के लिये प्रमुख स्थानों का चयन किया गया है। इसके लिये शुक्रवारी चौक, छिंदवाड़ा चौक, दादू धर्मशाला चौक, फिल्टर चौक, छिंदवाड़ा रोड, ढीमरी मोहल्ला चौक, लड़ाईया मोहल्ला, एलआईबी चौक, विंध्य वासिनी चौक, मण्डला रोड, काली चौक, बरघाट नाका, डूण्डा सिवनी चौक, मानेगाँव तिगड्डा, अकबर वार्ड का टोला, बाहुबली चौक, ज्यारत नाका, अंबिका चौक, परतापुर रोड, कॉलेज के सामने, घसियारी मोहल्ला चौक, छोटी मस्ज़िद चौक, हड्डी गोदाम चौक, संजय वार्ड साईं मंदिर, कलसिया का चौक आदि स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया जायेगा।

इसके साथ ही उक्त स्थानों मे जो वक्ता सभाएं लेंगे उनमे प्रमुख रूप से संतोष अग्रवाल, आलोक दुबे, ओ.पी. तिवारी, अभिषेक दुबे, बाबा पांडे, पीयूष दुबे, ओम दुबे, युवराज सिंह राहंगडाले, कपिल पांडे, संजय सोनी, अशोक सोनी, सुश्री रानी बघेल, विनोद सोनी, संजय खण्डाईत, राहुल पांडे, लालू राय, रूद्र देव राहंगडाले, ज्ञानचंद सनोडिया, संतोष नगपुरे, अलकेश रजक, संजीव मिश्रा, अवधेश पिंकी त्रिवेदी, अशोक सोनी, शब्बीर वारसी, हमीद कुरैशी, इत्यादि का समावेश है।

सिवनी में काम करने वाले युवक ने की आत्महत्या!

सतना । कटनी के पान उमरिया में रहने वाले एक युवक ने परिजनों व दोस्तों को पहले सुसाइड मैसेज भेजा और उसके बाद ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मंगलवार देर रात मानिकपुर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। जीआरपी मानिकपुर मामले की जाँच कर रही है।

बताया गया है कि युवक के शव की सूचना मिलने पर मानिकपुर जीआरपी मौके पर पहुँची। शव के पास मिले मोबाईल से परिजनों को सूचना दी गयी जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। मानिकपुर पहुँचे मृतक के पिता बिहारी लाल तिवारी ने जीआरपी को बताया कि मृतकसिवनी जिले में माइक्रा फाईनेंस कंपनी में नौकरी करता था और छुट्टी लेकर घर आया था।

उन्होंने बताया कि रविवार 14 अप्रैल को मृतक, बाईक लेकर सिवनी के लिये निकाला था, तब उसकी माँ ने उसे बाईक से जाने के लिये मना किया था लेकिन, वो नहीं माना और सिवनी के लिये निकल गया। उसके बाद उसने अपने परिजनों को सुसाइड का मैसेज भेजा और अब शव रेलवे ट्रैक किनारे मिला है। पिता आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके हैं।

ये लिखा मैसेज : पिता ने बताया कि युवक ने परिजनों, रिश्तेदारों व दोस्तों को मैसेज भेजा है। ये मैसेज 14 अप्रैल को ही शाम को भेजा गया था। इसमें उसने लिखा है कि बहन सपना की शादी धूमधाम से करें। बाईक स्लीमनाबाद थाने के बाइपास पुलिया के किनारे खड़ी है। वह आत्महत्या कर रहा है। इस मैसेज के बाद से परिजन उसे खोज रहे थे, लेकिन वो नहीं मिला।

भाजपा के बागी सांसद बोध सिंह प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित | BALAGHAT MP NEWS

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने बालाघाट के सांसद बोध सिंह भगत (Bodhsingh Bhagat) को पार्टी में अनुशासनहीनता के कारण प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि बोध सिंह भगत को इस बार भाजपा ने टिकट नहीं दिया इसलिए वो बालाघाट सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। 

शिवराज सिंह ने मनाया था फिर भी नहीं माने

बोध सिंह भगत ने नाम वापस लेने से इंकार कर दिया था। पूर्व सीएम शिवराज ने बोधसिंह से एक दिन पहले फोन पर बात की मगर बात नहीं बनी शिवराज ने बोध सिंह को बीजेपी के अधिकृत प्रत्याशी ढाल सिंह बिसेन को समर्थन देने के लिए कहा था लेकिन बोधसिंह ने कहा कि चाहे तो ढाल सिंह बिसेन नाम वापस ले और उन्हें समर्थन दे वो नाम वापस नहीं लेंगे। 

मेरे लहज़े में जी-हुज़ूर न था इससे ज़्यादा मेरा कसूर न था: बोध सिंह

बोध सिंह भगत ने ट्वीटर पर अपने मन की बात लिखी है। उन्होंने लिखा: मेरे लहज़े में जी-हुज़ूर न था, इससे ज़्यादा मेरा कसूर न था। इसके अलावा उन्होंने लिखा: बच सको तो बच कर,कर दो अब शंखनाद।वरना तुमको मिटाने ,आ रहा है वंशवाद।।समझिये, सबको लड़ने पड़े हैं, अपने अपने युद्ध।चाहे प्रभु राम हों या फिर गौतम बुद्ध।।जयहिंद, वन्देमातरम्, भारत माता की जय।।

जानिए घर में आईना कहाँ लगाना शुभ | VASTU TIPS FOR MIRROR PLACEMENT

नई दिल्ली। आईना (mirror) हमें खुद से रूबरू ही नहीं करवाता बल्कि हमारी किस्मत के दरवाजे भी खोलता है। जिस तरह से आईना हमारे लिए जरूरी है, ठीक उसी प्रकार वास्तु के नजरिए से भी इसका एक अलग महत्तव है। वास्तु के जानकारों की मानें तो आईना चेहरे की रंगत दिखाने के साथ ही साथ आपकी किस्मत के लिए काफी महत्व रखता है। आईने से जुड़ी ये गलतियां अगर आप भी कर रहे हैं तो हो सकता है कि इसी वजह से आपके स्वास्‍थ्‍य, धन और उन्नत‌ि में परेशानी आए।

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में आईने को सकरात्मक ऊर्जा और सुखद अहसास का स्त्रोत बताया गया है। घर के किसी भी कोने में इसे लगाने पर घर में रहने वाले लोगों को बहुत सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इनका सही दिशा (Right direction of the mirror) में लगे होना बेहद जरूरी होता है। इस खबर के जरिए हम आपको शीशे से जुड़े कुछ वास्तू टिप्स (VASTU TIPS) के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आपका जीवन भी खुशियों से भर जाएगा…

घर के ईशान कोण में उत्तर या पूर्व की दीवार पर स्थित वॉश बेसिन के ऊपर दर्पण भी लगाएं यह शुभ फलदायक होता है। भवन के पूर्व और उत्तर दिशा व ईशान कोण में दर्पण की लगाना लाभदायक होता है। घर में छोटी और संकुचित जगह पर शीशा रखने से चमत्कारी प्रभाव पैदा होता है। घर के किसी भी कोने में दर्पण लगाते वक्त उस बात का ध्यान रखना होगी कि उसमें शुभ वस्तुओं को प्रतिबिंब होना चाहिए। कमरे की दीवारों पर आमने-सामने दर्पण लगाने से घर के सदस्यों में बेचैनी और उलझन की समस्या बनी रहती है। इस खबर के जरिए हम आपको शीशे से जुड़े कुछ वास्तू टिप्स (VASTU TIPS) के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आपका जीवन भी खुशियों से भर जाएगा…

घर के ईशान कोण में उत्तर या पूर्व की दीवार पर स्थित वॉश बेसिन के ऊपर दर्पण भी लगाएं यह शुभ फलदायक होता है। भवन के पूर्व और उत्तर दिशा व ईशान कोण में दर्पण की लगाना लाभदायक होता है। घर में छोटी और संकुचित जगह पर शीशा रखने से चमत्कारी प्रभाव पैदा होता है। घर के किसी भी कोने में दर्पण लगाते वक्त उस बात का ध्यान रखना होगी कि उसमें शुभ वस्तुओं को प्रतिबिंब होना चाहिए। कमरे की दीवारों पर आमने-सामने दर्पण लगाने से घर के सदस्यों में बेचैनी और उलझन की समस्या बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कभी भी दर्पण को अपने मन से किसी भी आकार में कटवा कर घर न लाएं। ऐसा करना हानिकारक साबित हो सकता है। घर की दीवारों पर आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आईना एक दम ऊपर या बहुत नीचे न हो। ऐसा करने से घर के सदस्यों को सिरदर्द की परेशानी हो सकती है।

घर के बैडरूम में बिस्तर के सामने यदि दर्पण लगा हो तो फौरन हटा दें क्योंकि यहां दर्पण की उपस्थिति वैवाहिक और पारस्परिक प्रेम को तबाह कर सकती है। बिस्तर के ठीक सामने आइना होने से पति-पत्नी के वैवाहिक सम्बन्धों में तनाव पैदा होता है। इसके कारण पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे व्यक्ति का प्रवेश भी हो सकता है।

पॉवरफुल हुए शिवराज, टूट गया शिवराज मुक्त मप्र का सपना | MP BJP POLITICS NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी में चरम तक पहुंच चुकी गुटबाजी ने शिवराज सिंह चौहान को काफी प्रभावित किया परंतु संगठन में विरोधियों की तमाम लामबंदी भी शिवराज सिंह को मध्यप्रदेश से अलग नहीं कर पाई। खबर आ रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं अध्यक्ष अमित शाह ने अंतत: लोकसभा चुनाव की कमान शिवराज सिंह चौहान को सौंप दी है। इससे पहले तक शिवराज सिंह को निर्देशित किया गया था कि वो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व निभाएं, मप्र की चिंता छोड़ दें। 

लोकसभा चुनाव में अब AtoZ शिवराज सिंह चौहान

खबर आ रही है कि लंबी चर्चा और कई नेताओं को परखने के बाद आलाकमान ने शिवराज सिंह चौहान को मप्र की जिम्मेदारी दी है। वे चुनाव का नेतृत्व करने के साथ-साथ केंद्रीय संगठन के सहयोग खर्च का जिम्मा भी संभालेंगे। बताया जा रहा है कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लिया है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल मॉनिटरिंग करेंगे। 29 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के पहले कहां-कहां किसकी रैलियां होंगी, कौन कहां सभा करेगा, यह भी शिवराज तय करेंगे। शिवराज 19 अप्रैल से मप्र में सभाओं और रैली की शुरुआत करेंगे। 

23 दिन चला संघर्ष, अंतत: शिवराज सिंह जीत गए

शिवराज सिंह चौहान और उनके विरोधियों के बीच पूरे 23 दिन तक संघर्ष चला। विरोधियों ने अमित शाह को भरोसा दिला दिया था कि शिवराज सिंह चौहान के बिना भी मध्यप्रदेश में भाजपा वैसी ही नजर आएगी, जैसी कि दिखाई देती थी। शिवराज सिंह को शिथिल करने से फायदा ही होगा, नुक्सान नहीं होगा। अमित शाह ने शिवराज सिंह को पीछे हटने के लिए कह भी दिया परंतु गुटबाज संगठन पर राज नहीं कर पाए। शिवराज सिंह लगातार संघर्ष करते रहे और 23 दिन बाद लोकसभा चुनाव की चाबी अपने कुर्ते की जेब में रख लाए। 

मध्यप्रदेश में हर नेता शिवराज सिंह का आदेश मानेगा

आलाकमान ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि शिवराज की योजना के अनुसार ही प्रदेश के बाकी नेता मूवमेंट करेंगे। इसके लिए मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बैठक की। तय हुआ है कि प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं को लोकसभा सीट के हिसाब से जिम्मा सौंपा जाएगा। वे भोपाल से लेकर सभी सीटों पर जमीनी रूप से नजर रखेंगे। बीच-बीच में शिवराज के साथ बैठक में इसका फीडबैक लिया जाएगा।

हर नेता अपना राग गा रहा था, सुर ताल ही नहीं मिल रहे थे

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चूंकि खुद चुनाव मैदान में हैं, इसलिए वे सक्रिय नहीं थे। बीच-बीच में स्वतंत्र देव व सतीश उपाध्याय लोकसभा में बैठकें लेकर अपनी उपस्थिति दिखा रहे थे। नेता प्रतिपक्ष भार्गव और प्रभात झा भोपाल में होते हुए भी उनके दौरे कार्यक्रम तय किए गए। विनय सहस्त्रबुद्धे अपने कामों व्यस्त रहे। लोकसभा के हिसाब से मप्र का जिम्मा देख रहे अनिल जैन दिल्ली में रहे। चुनाव लीड कौन करेगा यह तय नहीं हो रहा था।

राज्य खेल अकादमी में प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन कार्यक्रम प्रारंभ

सिवनी // जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिये सुनहरा अवसर म.प्र. राज्य खेल अकादमियों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसी के तहत 20 एवं 21 अप्रैल 2019 को राज्य खेल अकादमी कम्पू ग्वालियर में एथलेटिक्स, जूडो, रेसलिंग, तायक्वांडो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, तैराकी, शूटिंग (शॉटगन), एवं 20 एवं 21 अप्रैल 2019 को गौरी सरोवर भिंड में वॉटर स्पोर्ट्स (क्याकिंग केनोईंग, रोईंग, सैलिंग), 23 और 24 अप्रैल 2019 को नेहरू स्टेडियम इंदौर में एथलेटिक्स, रेसलिंग, ताईक्वांडो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, जूडो, तैराकी, वॉटर स्पोर्ट्स (क्याकिंग केनोईंग, रोईंग, सैलिंग), 25 अप्रैल 2019 महानंदा खेल परिसर उज्जैन में जूडो, रेसलिंग, बॉक्सिंग, तैराकी एवं वॉटर स्पोर्ट्स (क्याकिंग केनोईंग, रोईंग, सैलिंग),  01 एवं 02 मई 2019 को रानीताल खेल परिसर जबलपुर में जूडो, रेसलिंग, एथलेटिक्स, तायक्वांडो, बॉक्सिंग, स्वीमिंग एण्ड वाटर स्पोर्ट्स (क्याकिंग केनोईंग, रोईंग, सैलिंग),  10 एवं 11 मई, 2019 को रितुराज पार्क रीवा में वाटर स्पोर्ट्स (क्याकिंग केनोईंग, रोईंग, सैलिंग) का प्रतिभा चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण, निःशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा इत्यादि एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टूर्नामेंट एक्पोजर सुविधाएं प्रदान की जाती है। खिलाड़ी को प्रतिभा चयन के समय आयु, मूल निवासी या स्थानीय निवासी, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। 

चयन प्रक्रिया 03 चरणों में सम्पन्न होगी, जिसमें फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट एवं मेडिकल टेस्ट लिया जावेगा। वांछित आयु 12 से 16 वर्ष (शूटिंग के लिये वांछित आयु 13 से 17 वर्ष, बैडमिंटन, वाटर स्पोर्ट्स के लिये 10 से 16 वर्ष), राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों की आयु 14 से 21 वर्ष के मध्य होना चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2019 से की जायेगी। आवेदन को प्रतिभा चयन ट्रायल स्थल पर सूची में दर्शायी गई दिनांक को प्रातः 8.00 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रतिभा चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भोजन एवं आने-जाने का व्यय स्वयं वहन करना होगा। चयन प्रक्रिया में 1-2 दिन का समय लगेगा, अतः प्रतिभागी पूर्ण तैयारी से आयें। शूटिंग अकादमी में मात्र मध्यप्रदेश के अभ्यर्थि यों को प्रवेश की पात्रता है।

अन्य अकादमियों में 80 प्रतिशत स्थान मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए व 20 प्रतिशत शेष भारत के अभ्यर्थियों हेतु हैं। आवेदन-पत्र आयोजन स्थल पर उपलब्ध रहेगा। चयन स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है। जो खिलाड़ी प्रतिभा चयन में अपने संभाग/जिले में भाग नहीं ले पायें, वह खिलाड़ी उल्लेखित तिथियों में अन्य संभाग/जिले में भी भाग ले सकते हैं।

दुर्घटना में सचिव की मौत

सिवनी- जिले के बरघाट थाने के अंतर्गत ग्राम जेवनारा में पप्पू ढाबे के सामने हुए एक एक्सीडेंट में सचिव मोहम्मद हाज़िक खान की मौत हो गई है, वो कान्हीवाड़ा के रहने वाले थे जनपद बरघाट की ग्राम पंचायत उमरवाड़ा में पदस्थ थे ।

वे आज अपनी ग्राम पंचायत के कार्यो का निर्वहन कर जनपद वापस आते हुए अचानक ट्रक से टक्कर हो गई, उन्हें अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।

हनुमान जयंती पर श्री पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में होंगे कई कार्यक्रम

सिवनी| श्री पिपलेश्वर हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य गगन विश्वकर्मा  ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह 5 बजे प्रातः कालीन श्रृंगार , 5 बजकर 30 मिनट पर सुंदरकांड का पाठ, 7 बजकर 30 मिनट पर प्रातः कालीन आरती ,11 बजकर 30 मिनट पर प्रभु का अभिषेक एवं पूजन जिसके बाद दोपहर 2 बजे हवन पूजन के साथ आरती शाम 4 बजे विशाल शोभा यात्रा, शाम 06 बजे सायं कालीन श्रृंगार के उपरांत 06 बजकर 15 मिनट पर सायं कालीन भव्य आरती तत्पश्चात शाम 07 बजे महाप्रशाद वितरण किया जाएगा।

श्री पिपलेश्वर हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन के प्रबंध समिति के सदस्यों ने सभी जिले वासियो से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मंदिर प्रांगड़ में पहुचकर पुण्य लाभ ले एवं कार्यक्रम को भव्य रूप दे

भारत ने लगाया टिकटाक पर प्रतिबंध

0

भारत ने लगाया टिकटाक पर प्रतिबंध प्ले स्टोर से डीलिट करने के आदेश

tik tok banned in india

नई दिल्‍ली । GLOBAL VIDEO COMMUNITY TIK TOK पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में कंपनी की याचिका खारिज हो गई है और इसी के साथ बैन प्र​भावी हो गया। भारत सरकार ने गूगल और एपल को अपने प्ले स्टोर से टिकटॉक एप्लिकेशन हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद यदि किसी के मोबाइल में TIK TOK एप पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिकइलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोमवार को दिए गए आदेश के बाद उठाया है। टिक टॉक के मालिकाना हक वाली कंपनी बाइट डांस ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने कंपनी पक्ष की गैरमौजूदगी में ऐप बैन करने का एकतरफा फैसला सुनाया था। इसे आधार बनाकर कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की याचिका दी थीजो सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी।

https://youtu.be/7o_OKD__XBs

हाईकोर्ट ने टिकटॉक के डाउनलोड पर लगाई थी रोक

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने 3 अप्रैल को एक आदेश पारित कर सरकार को देश में टिकटॉक के डाउनलोड पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट का तर्क था कि टिकटॉक ऐप से पोर्नोग्राफी को बढ़ावा मिलता है। इसके बाद मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाया गया था। जहां रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने सोमवार को कहा कि मद्रास हाईकोर्ट का आदेश सिर्फ अंतरिम आदेश है और मामला अभी विचाराधीन है। हाईकोर्ट का फैसला आने तक बैन यथावत रहेगा।

थर्ड पार्टी कंटेट की जिम्मेदारी हमारी नहीं: कंपनी

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसारटिकटॉक ने आदेश को अपमानजनकभेदभावपूर्ण और मनमाना बताया है और बैन को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है। टिकटॉक ने कहा कि उसे थर्ड पार्टी द्वारा अपलोड किए गए कंटेट के लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है। कंपनी ने जुलाई 2018 से अब तक 60 लाख से ज्यादा ऐसे वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटाए हैंजो कंपनी की गाइडलाइन्स का पालन नहीं करते।

बैन होने से पहले जुड़े 9 करोड़ नए भारतीय यूजर्स

टिकटॉक ऐप को म्यूजिकली नाम से लॉन्च किया थाबाद में इसका नाम बदलकर टिकटॉक कर दिया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार 2019 के शुरुआती तीन महीनों में टिकटॉक प्लेटफॉर्म पर 9 करोड़ नए भारतीय यूजर जुड़े हैं। वहीं ऐप को दुनियाभर में करीब 100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

वीडियो बनाते समय हुई थी युवक की मौत

दिल्ली में टिक टॉक वीडियो बनाते समय एक युवक की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन दोस्त टिक टॉक वीडियो बना रहे थेतभी उनमें से एक ने असली पिस्तौल निकाली। वीडियो बनाते हुए पिस्तौल से गोली चल गई जो 19 वर्षीय युवक को जाकर लगी।