Home Blog Page 2082

जानिए घर में आईना कहाँ लगाना शुभ | VASTU TIPS FOR MIRROR PLACEMENT

नई दिल्ली। आईना (mirror) हमें खुद से रूबरू ही नहीं करवाता बल्कि हमारी किस्मत के दरवाजे भी खोलता है। जिस तरह से आईना हमारे लिए जरूरी है, ठीक उसी प्रकार वास्तु के नजरिए से भी इसका एक अलग महत्तव है। वास्तु के जानकारों की मानें तो आईना चेहरे की रंगत दिखाने के साथ ही साथ आपकी किस्मत के लिए काफी महत्व रखता है। आईने से जुड़ी ये गलतियां अगर आप भी कर रहे हैं तो हो सकता है कि इसी वजह से आपके स्वास्‍थ्‍य, धन और उन्नत‌ि में परेशानी आए।

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में आईने को सकरात्मक ऊर्जा और सुखद अहसास का स्त्रोत बताया गया है। घर के किसी भी कोने में इसे लगाने पर घर में रहने वाले लोगों को बहुत सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इनका सही दिशा (Right direction of the mirror) में लगे होना बेहद जरूरी होता है। इस खबर के जरिए हम आपको शीशे से जुड़े कुछ वास्तू टिप्स (VASTU TIPS) के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आपका जीवन भी खुशियों से भर जाएगा…

घर के ईशान कोण में उत्तर या पूर्व की दीवार पर स्थित वॉश बेसिन के ऊपर दर्पण भी लगाएं यह शुभ फलदायक होता है। भवन के पूर्व और उत्तर दिशा व ईशान कोण में दर्पण की लगाना लाभदायक होता है। घर में छोटी और संकुचित जगह पर शीशा रखने से चमत्कारी प्रभाव पैदा होता है। घर के किसी भी कोने में दर्पण लगाते वक्त उस बात का ध्यान रखना होगी कि उसमें शुभ वस्तुओं को प्रतिबिंब होना चाहिए। कमरे की दीवारों पर आमने-सामने दर्पण लगाने से घर के सदस्यों में बेचैनी और उलझन की समस्या बनी रहती है। इस खबर के जरिए हम आपको शीशे से जुड़े कुछ वास्तू टिप्स (VASTU TIPS) के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आपका जीवन भी खुशियों से भर जाएगा…

घर के ईशान कोण में उत्तर या पूर्व की दीवार पर स्थित वॉश बेसिन के ऊपर दर्पण भी लगाएं यह शुभ फलदायक होता है। भवन के पूर्व और उत्तर दिशा व ईशान कोण में दर्पण की लगाना लाभदायक होता है। घर में छोटी और संकुचित जगह पर शीशा रखने से चमत्कारी प्रभाव पैदा होता है। घर के किसी भी कोने में दर्पण लगाते वक्त उस बात का ध्यान रखना होगी कि उसमें शुभ वस्तुओं को प्रतिबिंब होना चाहिए। कमरे की दीवारों पर आमने-सामने दर्पण लगाने से घर के सदस्यों में बेचैनी और उलझन की समस्या बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कभी भी दर्पण को अपने मन से किसी भी आकार में कटवा कर घर न लाएं। ऐसा करना हानिकारक साबित हो सकता है। घर की दीवारों पर आईना लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि आईना एक दम ऊपर या बहुत नीचे न हो। ऐसा करने से घर के सदस्यों को सिरदर्द की परेशानी हो सकती है।

घर के बैडरूम में बिस्तर के सामने यदि दर्पण लगा हो तो फौरन हटा दें क्योंकि यहां दर्पण की उपस्थिति वैवाहिक और पारस्परिक प्रेम को तबाह कर सकती है। बिस्तर के ठीक सामने आइना होने से पति-पत्नी के वैवाहिक सम्बन्धों में तनाव पैदा होता है। इसके कारण पति-पत्नी के बीच किसी तीसरे व्यक्ति का प्रवेश भी हो सकता है।

पॉवरफुल हुए शिवराज, टूट गया शिवराज मुक्त मप्र का सपना | MP BJP POLITICS NEWS

भोपाल। मध्यप्रदेश की भारतीय जनता पार्टी में चरम तक पहुंच चुकी गुटबाजी ने शिवराज सिंह चौहान को काफी प्रभावित किया परंतु संगठन में विरोधियों की तमाम लामबंदी भी शिवराज सिंह को मध्यप्रदेश से अलग नहीं कर पाई। खबर आ रही है कि पीएम नरेंद्र मोदी एवं अध्यक्ष अमित शाह ने अंतत: लोकसभा चुनाव की कमान शिवराज सिंह चौहान को सौंप दी है। इससे पहले तक शिवराज सिंह को निर्देशित किया गया था कि वो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद का दायित्व निभाएं, मप्र की चिंता छोड़ दें। 

लोकसभा चुनाव में अब AtoZ शिवराज सिंह चौहान

खबर आ रही है कि लंबी चर्चा और कई नेताओं को परखने के बाद आलाकमान ने शिवराज सिंह चौहान को मप्र की जिम्मेदारी दी है। वे चुनाव का नेतृत्व करने के साथ-साथ केंद्रीय संगठन के सहयोग खर्च का जिम्मा भी संभालेंगे। बताया जा रहा है कि यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लिया है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल मॉनिटरिंग करेंगे। 29 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के पहले कहां-कहां किसकी रैलियां होंगी, कौन कहां सभा करेगा, यह भी शिवराज तय करेंगे। शिवराज 19 अप्रैल से मप्र में सभाओं और रैली की शुरुआत करेंगे। 

23 दिन चला संघर्ष, अंतत: शिवराज सिंह जीत गए

शिवराज सिंह चौहान और उनके विरोधियों के बीच पूरे 23 दिन तक संघर्ष चला। विरोधियों ने अमित शाह को भरोसा दिला दिया था कि शिवराज सिंह चौहान के बिना भी मध्यप्रदेश में भाजपा वैसी ही नजर आएगी, जैसी कि दिखाई देती थी। शिवराज सिंह को शिथिल करने से फायदा ही होगा, नुक्सान नहीं होगा। अमित शाह ने शिवराज सिंह को पीछे हटने के लिए कह भी दिया परंतु गुटबाज संगठन पर राज नहीं कर पाए। शिवराज सिंह लगातार संघर्ष करते रहे और 23 दिन बाद लोकसभा चुनाव की चाबी अपने कुर्ते की जेब में रख लाए। 

मध्यप्रदेश में हर नेता शिवराज सिंह का आदेश मानेगा

आलाकमान ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि शिवराज की योजना के अनुसार ही प्रदेश के बाकी नेता मूवमेंट करेंगे। इसके लिए मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे, चुनाव प्रभारी स्वतंत्र देव, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय और नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने बैठक की। तय हुआ है कि प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं को लोकसभा सीट के हिसाब से जिम्मा सौंपा जाएगा। वे भोपाल से लेकर सभी सीटों पर जमीनी रूप से नजर रखेंगे। बीच-बीच में शिवराज के साथ बैठक में इसका फीडबैक लिया जाएगा।

हर नेता अपना राग गा रहा था, सुर ताल ही नहीं मिल रहे थे

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह चूंकि खुद चुनाव मैदान में हैं, इसलिए वे सक्रिय नहीं थे। बीच-बीच में स्वतंत्र देव व सतीश उपाध्याय लोकसभा में बैठकें लेकर अपनी उपस्थिति दिखा रहे थे। नेता प्रतिपक्ष भार्गव और प्रभात झा भोपाल में होते हुए भी उनके दौरे कार्यक्रम तय किए गए। विनय सहस्त्रबुद्धे अपने कामों व्यस्त रहे। लोकसभा के हिसाब से मप्र का जिम्मा देख रहे अनिल जैन दिल्ली में रहे। चुनाव लीड कौन करेगा यह तय नहीं हो रहा था।

राज्य खेल अकादमी में प्रवेश हेतु प्रतिभा चयन कार्यक्रम प्रारंभ

सिवनी // जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी देते हुये बताया गया कि जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिये सुनहरा अवसर म.प्र. राज्य खेल अकादमियों में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। इसी के तहत 20 एवं 21 अप्रैल 2019 को राज्य खेल अकादमी कम्पू ग्वालियर में एथलेटिक्स, जूडो, रेसलिंग, तायक्वांडो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, तैराकी, शूटिंग (शॉटगन), एवं 20 एवं 21 अप्रैल 2019 को गौरी सरोवर भिंड में वॉटर स्पोर्ट्स (क्याकिंग केनोईंग, रोईंग, सैलिंग), 23 और 24 अप्रैल 2019 को नेहरू स्टेडियम इंदौर में एथलेटिक्स, रेसलिंग, ताईक्वांडो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, जूडो, तैराकी, वॉटर स्पोर्ट्स (क्याकिंग केनोईंग, रोईंग, सैलिंग), 25 अप्रैल 2019 महानंदा खेल परिसर उज्जैन में जूडो, रेसलिंग, बॉक्सिंग, तैराकी एवं वॉटर स्पोर्ट्स (क्याकिंग केनोईंग, रोईंग, सैलिंग),  01 एवं 02 मई 2019 को रानीताल खेल परिसर जबलपुर में जूडो, रेसलिंग, एथलेटिक्स, तायक्वांडो, बॉक्सिंग, स्वीमिंग एण्ड वाटर स्पोर्ट्स (क्याकिंग केनोईंग, रोईंग, सैलिंग),  10 एवं 11 मई, 2019 को रितुराज पार्क रीवा में वाटर स्पोर्ट्स (क्याकिंग केनोईंग, रोईंग, सैलिंग) का प्रतिभा चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

अकादमी में चयनित खिलाड़ियों को खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा उच्च स्तरीय खेल प्रशिक्षण, निःशुल्क आवास, भोजन, चिकित्सा इत्यादि एवं राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर टूर्नामेंट एक्पोजर सुविधाएं प्रदान की जाती है। खिलाड़ी को प्रतिभा चयन के समय आयु, मूल निवासी या स्थानीय निवासी, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। 

चयन प्रक्रिया 03 चरणों में सम्पन्न होगी, जिसमें फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट एवं मेडिकल टेस्ट लिया जावेगा। वांछित आयु 12 से 16 वर्ष (शूटिंग के लिये वांछित आयु 13 से 17 वर्ष, बैडमिंटन, वाटर स्पोर्ट्स के लिये 10 से 16 वर्ष), राष्ट्रीय स्तर के पदक विजेता खिलाड़ियों की आयु 14 से 21 वर्ष के मध्य होना चाहिए। आयु की गणना 1 जुलाई 2019 से की जायेगी। आवेदन को प्रतिभा चयन ट्रायल स्थल पर सूची में दर्शायी गई दिनांक को प्रातः 8.00 बजे उपस्थित होना अनिवार्य होगा। प्रतिभा चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भोजन एवं आने-जाने का व्यय स्वयं वहन करना होगा। चयन प्रक्रिया में 1-2 दिन का समय लगेगा, अतः प्रतिभागी पूर्ण तैयारी से आयें। शूटिंग अकादमी में मात्र मध्यप्रदेश के अभ्यर्थि यों को प्रवेश की पात्रता है।

अन्य अकादमियों में 80 प्रतिशत स्थान मध्यप्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए व 20 प्रतिशत शेष भारत के अभ्यर्थियों हेतु हैं। आवेदन-पत्र आयोजन स्थल पर उपलब्ध रहेगा। चयन स्थल पर ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए संबंधित जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता है। जो खिलाड़ी प्रतिभा चयन में अपने संभाग/जिले में भाग नहीं ले पायें, वह खिलाड़ी उल्लेखित तिथियों में अन्य संभाग/जिले में भी भाग ले सकते हैं।

दुर्घटना में सचिव की मौत

सिवनी- जिले के बरघाट थाने के अंतर्गत ग्राम जेवनारा में पप्पू ढाबे के सामने हुए एक एक्सीडेंट में सचिव मोहम्मद हाज़िक खान की मौत हो गई है, वो कान्हीवाड़ा के रहने वाले थे जनपद बरघाट की ग्राम पंचायत उमरवाड़ा में पदस्थ थे ।

वे आज अपनी ग्राम पंचायत के कार्यो का निर्वहन कर जनपद वापस आते हुए अचानक ट्रक से टक्कर हो गई, उन्हें अस्पताल में ले जाने पर डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया।

हनुमान जयंती पर श्री पिपलेश्वर हनुमान मंदिर में होंगे कई कार्यक्रम

सिवनी| श्री पिपलेश्वर हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जाएगी। मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य गगन विश्वकर्मा  ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह 5 बजे प्रातः कालीन श्रृंगार , 5 बजकर 30 मिनट पर सुंदरकांड का पाठ, 7 बजकर 30 मिनट पर प्रातः कालीन आरती ,11 बजकर 30 मिनट पर प्रभु का अभिषेक एवं पूजन जिसके बाद दोपहर 2 बजे हवन पूजन के साथ आरती शाम 4 बजे विशाल शोभा यात्रा, शाम 06 बजे सायं कालीन श्रृंगार के उपरांत 06 बजकर 15 मिनट पर सायं कालीन भव्य आरती तत्पश्चात शाम 07 बजे महाप्रशाद वितरण किया जाएगा।

श्री पिपलेश्वर हनुमान मंदिर रेलवे स्टेशन के प्रबंध समिति के सदस्यों ने सभी जिले वासियो से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में मंदिर प्रांगड़ में पहुचकर पुण्य लाभ ले एवं कार्यक्रम को भव्य रूप दे

भारत ने लगाया टिकटाक पर प्रतिबंध

0

भारत ने लगाया टिकटाक पर प्रतिबंध प्ले स्टोर से डीलिट करने के आदेश

tik tok banned in india

नई दिल्‍ली । GLOBAL VIDEO COMMUNITY TIK TOK पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट में कंपनी की याचिका खारिज हो गई है और इसी के साथ बैन प्र​भावी हो गया। भारत सरकार ने गूगल और एपल को अपने प्ले स्टोर से टिकटॉक एप्लिकेशन हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके बाद यदि किसी के मोबाइल में TIK TOK एप पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने यह कदम सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोमवार को दिए गए आदेश के बाद उठाया है। टिक टॉक के मालिकाना हक वाली कंपनी बाइट डांस ने कहा कि मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने कंपनी पक्ष की गैरमौजूदगी में ऐप बैन करने का एकतरफा फैसला सुनाया था। इसे आधार बनाकर कंपनी ने सुप्रीम कोर्ट में मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की याचिका दी थी, जो सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी।

https://youtu.be/7o_OKD__XBs

हाईकोर्ट ने टिकटॉक के डाउनलोड पर लगाई थी रोक

मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै पीठ ने 3 अप्रैल को एक आदेश पारित कर सरकार को देश में टिकटॉक के डाउनलोड पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। हाईकोर्ट का तर्क था कि टिकटॉक ऐप से पोर्नोग्राफी को बढ़ावा मिलता है। इसके बाद मामले को सुप्रीम कोर्ट ले जाया गया था। जहां रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच ने सोमवार को कहा कि मद्रास हाईकोर्ट का आदेश सिर्फ अंतरिम आदेश है और मामला अभी विचाराधीन है। हाईकोर्ट का फैसला आने तक बैन यथावत रहेगा।

थर्ड पार्टी कंटेट की जिम्मेदारी हमारी नहीं: कंपनी

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, टिकटॉक ने आदेश को अपमानजनक, भेदभावपूर्ण और मनमाना बताया है और बैन को लेकर कोई कमेंट नहीं किया है। टिकटॉक ने कहा कि उसे थर्ड पार्टी द्वारा अपलोड किए गए कंटेट के लिए जिम्मेदार ठहराना गलत है। कंपनी ने जुलाई 2018 से अब तक 60 लाख से ज्यादा ऐसे वीडियो अपने प्लेटफॉर्म से हटाए हैं, जो कंपनी की गाइडलाइन्स का पालन नहीं करते।

बैन होने से पहले जुड़े 9 करोड़ नए भारतीय यूजर्स

टिकटॉक ऐप को म्यूजिकली नाम से लॉन्च किया था, बाद में इसका नाम बदलकर टिकटॉक कर दिया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार 2019 के शुरुआती तीन महीनों में टिकटॉक प्लेटफॉर्म पर 9 करोड़ नए भारतीय यूजर जुड़े हैं। वहीं ऐप को दुनियाभर में करीब 100 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

वीडियो बनाते समय हुई थी युवक की मौत

दिल्ली में टिक टॉक वीडियो बनाते समय एक युवक की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन दोस्त टिक टॉक वीडियो बना रहे थे, तभी उनमें से एक ने असली पिस्तौल निकाली। वीडियो बनाते हुए पिस्तौल से गोली चल गई जो 19 वर्षीय युवक को जाकर लगी।


युवक ने फांसी लगाकर की इहलीला समाप्त

सिवनी। जिले के बरघाट थाना अंतर्गत आज प्रात: लगभग 8 बजे ग्राम जांवरकाठी में एक युवक का पेड़ से लटका हुआ शव देखा गया। घटना की जानकारी बरघाट पुलिस को दी गई, जहां मृतक की पहचान शिवपाल सिंह मार्को उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में की गई है।

ज्ञात रहे कि युक्त युवक बाहुबली चौक दुर्गा उत्सव समिति के सदस्य विक्रम मार्को के भाई एवं वाणिज्य कर कार्यालय में पदस्थ राकेश मार्को के चाचा है। मालूम हो कि वे विक्रम विगत दिनों हुये विधानसभा चुनाव के दौरान बरघाट से बहुजन समाज पार्टी की टिकिट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं। पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही के साथ ही मर्ग कायम कर जांच आरंभ कर दी गई है।

करंट की चपेट में आने से हेल्पर की मौत

खैरा पलारी -जिले की पलारी थाना के अंतर्गत निकेश मानेश्वर पिता जयप्रकाश मानेश्वर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम नेवर गांव थाना लालबर्रा की आज शाम लगभग 7:00 बजे के आसपास करंट की चपेट में आने से मौत हो गई

जिससे उपचार हेतु स्वास्थ्य केंद्र खैरा पलारी लाया गया जहां उसे मृत घोषित किया गयामालुम हो की मृत युवक विधुत विभाग में हेल्पर के पद पर कार्यरत था,पलारी पुलिस चौकी में मर्ग कायम कर लिया है.

भाई की हत्या का आरोपी पहुंचा जेल

आम आदमी पार्टी विधायक पद के उम्मीदवार रहे श्रवण कपूर ने अपने ही भाई की हत्या करदी


सिवनी। जिले के उगली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कनारी में एक भाई ने दूसरे भाई की कुदाली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर आरोपी के खिलाफ धारा 307 की कार्यवाही की है।
थाना प्रभारी उगली ने बताया कि क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कनारी निवासी द्वारका प्रसाद पिता अम्मूलाल शाडिल्य 45 वर्ष  की उसके छोटे भाई श्रवण कुमार के साथ जमीनी विवाद चल रहा था।

इसी विवाद के चलते सोमवार की दोपहर श्रवण कुमार अपने भाई द्वारका प्रसाद के घर गया, जहां पाया कि वह सो रहा था जिसका फायदा उठाते हुए  उसने कुदारी से द्वारका प्रसाद के सिर पर वार किया। इस घटना में द्वारका प्रसाद की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार घटना के बाद आरोपी श्रवण कुमार स्वयं उगली थाना पहुंचा और अपने आप को पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है तथा मृतक के शव का पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपा गया। ज्ञात हो कि श्रवण कुमार विधानसभा चुनाव 2018 में केवलारी विधानसभा से आप पार्टी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लडा था। आज उगली पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

10 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक के करंट अफेयर्स यहाँ पर पढ़ें

10 अप्रैल से लेकर 15 अप्रैल तक करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट पर रोज़ाना visit कर सकते हैं।  10 अप्रैल to 15 अप्रैल जनरल नॉलेज सामान्य ज्ञान पढ़ने के लिए वेबसाइट पर बहुत सारे article दिए हुए हैं।  10 अप्रैल – 15 अप्रैल 2019  के करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए निचे पढ़ें।

10 अप्रैल – 15 अप्रैल करंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें

  1. हाल ही में NIRF द्वारा ज़ारी रैंकिग में भारत का का सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संसथान किसे नामांकित किया गया?
    उत्तर: IIT मद्रास। 
  2. किसने हाल ही में मोंटेरी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2019 महिला एकल वर्ग में खिताब अपने नाम किया?
    उत्तर: गार्बिन मुगुरुजा।
  3. राष्ट्रीय हरित ट्रिब्यूनल के मौजूदा चेयरपर्सन कौन हैं?
    उत्तर: जस्टिस आदर्श कुमार गोयल।
  4. हाल ही में 24*7 प्रदूषण चार्ज जोन क्रियाविन्त करने वाला पहला शहर कौन बना?
    उत्तर: लन्दन। 
  5. किस भारतीय स्टार्टअप ने नेक्स बिलियन एडटेक प्राइज 2019 जीता?
    उत्तर: दोस्त एजुकेशन। 
  6. सुर्ख़ियों में रहे हाल ही में टी – 20 टैंक किस देश से सम्बंधित हैं?
    उत्तर: रूस।
  7. सरस्वती सम्मान 2018 के लिए हाल ही में किसे चुना गया?
    उत्तर: के. सिवा रेड्डी।
  8. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को विजडेन द्वारा लीडिंग क्रिकेटर ऑफ़ द ईयर नामित किया?
    उत्तर: विराट कोहली।
  9. किस देश ने हाल ही में माउंट एवेरेस्ट की ऊंचाई को दोबारा मापने के लिए विशेषज्ञ  दल को भेजा?
    उत्तर: नेपाल। 
  10. किस देश के वैज्ञानिकों ने खतरनाक रसायनों का पता लगाने वाले सेंसर को खोज की है?
    उत्तर: अमेरिका।
  11. किसे हाल ही में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया?
    उत्तर: विक्रम नाथ। 
  12. राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 11 अप्रैल। 
  13. हाल ही में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ज़ारी 15 सबसे अधिक दूषित शहरों में सबसे पहले स्थान पर कौन सा शहर है?
    उत्तर: कानपुर। 
  14. किस भारतीय को हाल ही में “फ्रीडम ऑफ़ द सिटी लंदन” पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
    उत्तर: एलिस जी. वैद्यन। 
  15. किस टेलिस्कोप से हाल ही में ब्लैक होल का प्रथम चित्र लिया गया ?
    उत्तर: इवेंट होराइज़न टेलिस्कोप। 
  16. किस भारतीय खिलाड़ी को हाल ही में सर एडमंड हिलेरी फ़ेलोशिप प्रदान की गयी?
    उत्तर: दीपा मालिक। 
  17. कौन सी टेक कंपनी ने हाल ही में एंथोस नामक प्लेटफार्म को लांच किया को लांच किया?
    उत्तर: गूगल। 
  18. IPL में 100 से अधिक मैच जीतने वाले पहले कप्तान कौन बने ?
    उत्तर: महेंद्र सिंह धोनी। 
  19. किसे हाल ही में NBCC का CMD नियुक्त किया गया?
    उत्तर: शिव दास मीना। 
  20. बेरेशिट स्पेसक्राफ्ट हाल ही में सुर्खिओं में रहा, वो किस देश से सम्बंधित है?
    उत्तर: इजराइल। 
  21. किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने “स्टेट ऑफ़ वर्ल्ड पापुलेशन 2019” नामक रिपोर्ट ज़ारी की?
    उत्तर: संयुक्त राष्ट्र जनसँख्या फण्ड। 
  22. हाल ही में हिमाचल दिवस कब मनाया गया?
    उत्तर: 15 अप्रैल। 
  23. अबू धाबी अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में कौन देश सम्मलित होगा?
    उत्तर: भारत।
  24. किसे हाल ही में नया रक्षा सचिव नियुक्त किया गया?
    उत्तर: गार्गी कॉल। 
  25. वह कौन सी लांच व्हीकल है जिसके चौथे चरण को ज़ारी रखने के लिए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी प्रदान कर दी है?
    उत्तर: GSLV.
  26. कौन से देश ने हाल ही में सशस्त्र उभयचर ड्रोन नौका का सफल परिक्षण किया?
    उत्तर: चीन।
  27. हाल ही में किसे कैनरा बैंक का एमडी एवं CEO नियुक्त किया गया?
    उत्तर: आर. ए. शंकरनारायणन। 
  28. अफ्रीका का वह कौन सा देश है जहाँ पर गूगल ने अर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्र आरंभ किया?
    उत्तर: घाना। 
  29. सोनी द्वारा हाल ही में जापान में आरंभ की गयी टैक्सी सेवा का नाम क्या है?
    उत्तर: S. Ride.
  30. कौन से देश में वैज्ञानिकों ने 3 डी प्रिंटर से एक हृदय बनाया है?
    उत्तर: इजराइल। 
  31. विश्व प्रेस स्वतंत्रता सूचकांक में भारत कौन से स्थान पर है?
    उत्तर: 140 वें। 
  32. वह कौन सा देश है जिसने अपना पहला उपग्रह नेपालीसेट – 1 सफलतापूर्वक लांच कर दिया है?
    उत्तर: नेपाल। 
  33. वह कौन सी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री है जो अंतरिक्ष में समय बिताएंगी?
    उत्तर: क्रिस्टीना कोच।