Home Blog Page 2080

काँग्रेस पर बरसे डॉ.ढाल सिंह

dhal singh bisen
dhal singh bisen

सिवनी । कमल नाथ सरकार ने प्रदेश में भाजपा की तत्कालीन सरकार द्वारा जारी जनहित की योजनाओं को बंद कर दिया है। गर्भवती माताओं को मिलने वाली सहायता, गरीबों के मुफ्त ईलाज की व्यवस्था, गरीब बच्चों की स्कूलों में जमा करने वाली फीस सहित अन्य जन कल्याण कारी योजनाओं को बंद कर यह बता दिया गया है कि जनहित से काँग्रेस का कोई सरोकार नहीं है।

भाजपा के प्रत्याशी डॉ.ढाल सिंह बिसेन के कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार उक्ताशय का आरोप बालाघाट संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी डॉ.ढाल सिंह बिसेन ने बैहर विधान सभा अंतर्गत विभिन्न ग्रामों के जन संपर्क अभियान में आयोजित नुक्कड़ सभाओं में लगाते हुए कहा कि जब तक प्रदेश में भाजपा की सरकार रही खुशहाली ही खुशहाली नजर आती थी।

उन्होंने कहा कि सरकार बदलते ही बिजली आना कम हो गयी, जबकि प्रदेश में जब तक भाजपा की सरकार थी तब तक बिजली सरप्लस थी। अचानक बिजली की कमी कैसे आ गयी, यह काँग्रेस ही बता सकती है। उन्होंने केन्द्र सरकार की जनधन योजना, उज्ज्वला योजना सहित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

जागा बिजली विभाग, अधिकारी उतरे मैदान में

कुरई । जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के सख्त रूख अपनाने के कारण अब बिजली कंपनी के अधिकारी अपने वातानुकूलित कक्षों से बाहर निकलकर गाँव – गाँव जा रहे हैं।

पिछले दिनों जिले में कई स्थानों पर आग लगने और लगातार बिजली गुल होने की खबरें सामने आयीं थीं। इन खबरों के बाद जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सख्त रूख अपनाते हुए बिजली कंपनी के अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, जिसके बाद अब अधिकारी और मैदानी अमला गाँवों का रुख करके ग्रामीणों से बात कर रहा है।

मैदानी अमले को दिये निर्देश : कुरई विकास खण्ड के अंतर्गत मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी बादलपार के अंतर्गत रविवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण कंपनी सिवनी द्वारा 33/11 केवी उपकेन्द्र बादलपार एवं ग्वारी का क्षेत्र भ्रमण कर बादलपार क्षेत्र में सप्लाई व्यवस्था की जानकारी ली गयी।

इस अवसर पर उनके द्वारा निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति हेतु समस्त अमले को निर्देशित किया गया। इसी कड़ी में वे ग्रामीणों से रूबरू होकर ग्राम बेलपेठ में विद्युत आपूर्ति के संबंध में ग्रामीणों से मिले। ग्रामीणों को बताया गया कि अभी बिजली सप्लाई 24 घण्टे की जा रही है।

उन्होंनं ग्रामीणों को बताया कि इस समय किसी भी तरह की विद्युत कटौती नहीं की जा रही है तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों का तुरंत निराकरण भी किया जा रहा है।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता एम.ए. कुरैशी के साथ बादलपार केंद्र के कनिष्ठ अभियंता विकास त्रिपाठी एवं लाईन कर्मचारी का सभी स्टॉफ साथ में मौजूद था। एम.ए. कुरैशी के द्वारा ग्रामीणों को बताया गया कि कभी कभी खराब मौसम के कारण विद्युत प्रदाय में अवरोध होता है तो वह बिजली कटौती की श्रेणी में नहीं आता है। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र में कभी भी बिजली की कटौती कर दी जाती है।

पानी से भरे टांके में डूब गयी मासूम

सिवनी । बड़ों की लापरवाही कभी – कभी मासूमों के लिये जीवन का संकट भी बन जाती है। रविवार 21 अप्रैल की दोपहर को इसी लापरवाही के चलते एक मासूम को असमय ही अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनवाड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम जमुनिया निवासी दो वर्षीय रुमाईशा पिता आसिफ खान घर में खेल रही थी। इसी दौरान खेलते – खेलते वह घर में बनाये गये पानी के टांके में जा गिरी। घर वालों ने जैसे ही उसे पानी में डूबते हुए देखा तब उन्होंने रूमाईशा को फौरन बाहर निकाला और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुँच गये। जिला चिकित्सालय में परीक्षण के उपरांत चिकित्सकों ने रूमाईशा को मृत घोषित कर दिया।

महिलाओं के लिए करियर के विकल्प

0

आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधे मिलाकर चल रही हैं, आज कोई भी क्षेत्र ऐसा नहीं है जहां महिलाएं पुरुषों से पीछे हों। पहले की तरह अब महिलाएं घर की रसोई तक सीमित नहीं है, बल्कि वे अपने घरों से बाहर निकलकर अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खुद को दुनिया के सामने साबित कर रही हैं।

इसके साथ ही आज के दौर में महिलाओं के प्रति लोगों की मानसिकता बदली है, और महिलाओं की शिक्षा पर जोर दिया गया है। जिससे महिलाओं को अपनी इच्छाएं और सपनों को साकार करने में मदत मिल रही है। वहीं अगर करियर के विकल्पों और जॉब की संभावनाओं की बात करें तो आज हर क्षेत्र में महिलाओं के लिए ढेरो विकल्प मौजूद है। यही वजह है कि आज ज्यादातर महिलाएं कामकाजी हैं और अपने घर में आर्थिक रुप से भी सहयोग दे रही हैं।

वहीं अगर आप भी कुछ ऐसे विकल्पों की तलाश में हैं जहां आप अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और अच्छा वेतन पा सके तो इसके लिए हम आपको कुछ करियर ऑपशन्स के बारे में बता रहे हैं, जिनका चयन करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है –

महिलाओं के लिए करियर के विकल्प – Career Options for women

महिलाओं के लिए एयरहोस्टेस है एक बेहतर करियर विकल्प – Career in Air Hostess

एयरहोस्टेस का कोर्स आजकल महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय कोर्स हैं, वहीं अगर आपको घूमना-फिरना या नए-नए लोगों से बातें करना अच्छा लगता है, और इसके साथ ही आप गुड लुकिंग हैं एवं आपकी कम्यूनिकेशन स्किल भी अच्छी है, तो ऐसे में आपके लिए एयरहोस्टेस का कोर्स एक बेहतर करियर विकल्प साबित हो सकता है।

एयरहोस्टेज को वेतन भी अच्छा मिलता है, इसके साथ ही अलग-अलग जगहों पर जाकर बड़े होटल में ठहरने और नए-नए लोगों से बातचीत करने का मौका मिलता है। एयरहोस्टेज बनने के लिए आपके अंदर धैर्य, संयम, साहस और समर्पण के साथ मेहनत के साथ काम करने के गुण होने चाहिए।

एयरहोस्टेस के लिए शैक्षणिक योग्यता – Eligibility for Air Hostess

एयरहोस्टेस के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है, इसके बाद किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट से एयरहोस्टेस का कोर्स कर सकते हैं।

एयरहोस्टेस के लिए जरूरी स्किल्स – Air Hostess Skills

  • जिम्मेदार
  • आत्मविश्वासी और स्मार्ट
  • सुंदर, आकर्षक और पोलाइट पर्सनैलिटी
  • फिजिकल रुप से फिट होना जरूरी
  • पॉजिटिव एटीट्यूड
  • अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स
  • अच्छा सेंस ऑफ़ ह्यूमर

उम्र – Age

एयर होस्टेस बनने के लिए एक आयु सीमा 18-25 साल रखी गई है।

एयरहोस्टेस के लिए जॉब की संभावनाएं – Jobs for Air Hostess

इस क्षेत्र में डोमेस्टिक से लेकर इंटरनेशनल और प्राइवेट एयलाइंस में जॉब की काफी संभावनाएं हैं, इसमें एयर इंडिया, सहारा इंडिया, इंडियन एयरलाइंस, इंडियन एयलाइंस, टाटा, जेट एयरवेज, गो एयर समेत कई एयरलाइंस अच्छे सैलरी पैकेज पर एयरहोस्टेस को जॉब ऑफर करती हैं।

भारत में एयरहोस्टेस को मिलनेवाला वेतन- Air Hostess Salary in India

डोमेस्टिक एयरलाइंस की एयर होस्टेस की करीब 35 हजार से 50 हजार रुपए तक से सैलरी की शुरूआत होती है, वहीं इंटनेशनल एयरलाइंस की एयरहोस्टेस की सैलरी आमतौर पर डोमेस्टिक एयर होस्टेस से ज्यादा होती है। वहीं बाद में वर्क एक्सपीरियंस के हिसाब से एयरहोस्टेस की सैलरी में भी बढ़ोतरी की जाती है।

एयरहोस्टेस के कोर्स के लिए इंटरव्यू इंस्टीट्यूट – Air Hostess Institute in India

भारत में कई ऐसे इंस्टीट्यूट हैं जो एयर होस्टेस का कोर्स करवाते हैं, जिनमें से कुछ प्रसिद्ध इंस्टीट्यूट के नाम नीचे दिए गए हैं –

जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में करियर बनाने का सुनहरा मौका – Careers in Journalism and Mass Communication

जर्नलिज्म का क्षेत्र काफी बड़ा क्षेत्र हैं इसमें कई सारे करियर के विकल्प मौजूद हैं, इस फील्ड में न सिर्फ लोगों को अच्छा पैसे कमाने का मौका मिलता है बल्कि बड़ी-बड़ी हस्तियों से मिलने का और खुद की प्रतिभा को निखारने का भी मौका मिलता है।

हालांकि, यह काफी चुनौतीपूर्ण और जोखिमभरा फील्ड है, वहीं जर्नलिस्ट की जॉब काफी सम्मान की भी जॉब है, पत्रकारों से बड़े-बड़े राजनेता भी खौफ खाते हैं, वहीं अगर आप भी इस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहती हैं और अंजना ओमकश्यप और बरखा दत्त की तरह नाम कमाना चाहती हैं तो आपके पास अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल्स के साथ-साथ सभी विषयों की जानकारी, प्रेंजेस ऑफ माइंड और अच्छा सेंस ऑफ ह्यूमर होना बेहद जरूरी है, तभी आप इस फील्ड में खुद को साबित कर सकेंगी।

जर्नलिज्म के लिए शैक्षणिक योग्यता – Eligibility for Journalism

इस क्षेत्र में डिग्री, मास्टर डिग्री या फिर डिप्लोमा कोर्सेस कर सकते हैं। मास कम्यूनिकेशन के डिग्री या फिर डिप्लोमा कोर्स के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। जबकि मास्टर्स इन मास कम्यूनिकेशन के लिए बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन की डिग्री जरूरी है। आपको यह भी बता दें कि कई संस्थान ग्रेजुएशन के बाद 1 साल का पीजी डिप्लोमा कोर्स भी ऑफर करते हैं।

जर्नलिज्म के लिए जरूरी स्किल्स- Journalism Skills

  • अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल्स
  • अच्छी राइटिंग स्किल्स
  • आत्मविश्वास
  • आर्कषक पर्सनैलिटी

मास कम्यूनिकेशन एवं जर्नलिज्म के प्रमुख कोर्सेज – Mass Communication Course

  • बैचलर डिग्री इन मास कम्यूनिकेशन
  • पीजी डिप्लोमा इन ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म
  • एमए इन जर्नलिज्म
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म
  • जर्नलिज्म एंड पब्लिक रिलेशन
  • पीजी डिप्लोमा इन मास मीडिया

जर्नलिज्म की पढ़ाई के लिए इंस्टीट्यूट – Institute for Journalism

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन
  • माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता व संचार विश्वविद्यालय
  • एशियन कॉलेज ऑफ जर्नलिज्म
  • मास मीडिया रिसर्च सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया
  • जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन
  • सिम्बायोसिस इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन

जॉब की संभावनाएं – Jobs in Journalism

इस क्षेत्र में राइटर, एंकर, स्क्रिप्ट राइटर, प्रोड्यूसर, बुलेटिन प्रोड्यूसर या फिर मैनेजर के तौर पर न्यूज एजेंसी, प्राइवेज और सरकारी न्यूज चैनल, न्यूजपेपर, प्रोडक्शन हाउस, फिल्म मेकिंग, प्रसार भारती, पब्लिकेशन डिजाइन समेत अन्य मीडिया संस्था में नौकरी कर सकते हैं। इसके साथ ही इस क्षेत्र में फ्रीलान्सिंग कर भी पैसे कमाए जा सकते हैं।

फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाना एक बेहतर विकल्प – Careers in Fashion Designing

आजकल फैशन डिजाइनिंग का कोर्स काफी लोकप्रिय कोर्सेस में से एक है। आजकल मॉडर्न और ग्लैमरस दुनिया में लोगों का रुझान इस तरफ और भी अधिक बढ़ रहा है, वहीं अगर आप क्रिएटिव हैं और आपकी रुचि लाइफस्टाइल और फैशन में है, इसके साथ ही आपको लेटेस्ट ट्रेंड और फैशन स्टाइल के बारे में जानकारी है तो आपके लिए यह एक अच्छा करियर विकल्प साबित हो सकता है –

फैशन डिजाइनिंग के लिए शैक्षणिक योग्यता – Eligibility for Fashion Designing

फैशन डिजाइनिंग के लिए 12वीं पास होना जरूरी।

फैशन डिजाइनिंग के लिए जरूरी स्किल्स – Fashion Designing Skills

  • क्रिएटिविटी
  • फैब्रिक की बेहतर समझ
  • सोचने की क्षमता
  • अच्छी कम्यूनिकेशन स्किल
  • विज़ुअलाइज़ेशन क्षमता
  • आर्टिस्टिक व्यू-प्वाइंट
  • लेटेस्ट ट्रेंड, फैशन और लाइफस्टाइल की जानकारी

फैशन डिजाइनिंग के लिए इंस्टीट्यूट – Institute of Fashion Designing

  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, नई दिल्ली
  • जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (विभिन्न शहर)
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ डिजाइन, अहमदाबाद
  • पर्ल एकेडमी ऑफ फैशन, नई दिल्ली
  • स्कूल ऑफ फैशन टैक्नोलॉजी, पुणे
  • नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन डिजाइनिंग, चंडीगढ़

फैशन डिजाइनिंग में जॉब की संभावनाएं – Jobs in Fashion Designing

फैशन डिजाइनिंग के फील्ड में जॉब की अपार संभावनाएं हैं, आप किसी भी फैशन हाउस में बतौर फैशन डिजाइनर काम कर सकते हैं, वहीं फिल्म और टीवी जगत में भी कॉस्टयूम और फैशन डिजाइनर की काफी डिमांड रहती है, इस कोर्स के बाद शुरुआत में आप 20-25 हजार रुपए कमा सकते हैं,फिर एक्सपीरियंस के बाद सैलरी बढ़ती जाती हैं, वहीं इस कोर्स के बाद आप अपना बिजनेस भी खोल सकते हैं।

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट में करियर – Careers in Software Development

कंप्यूटर और टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाली महिलाओं के लिए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र में भी करियर बनाने के कई विकल्प मौजूद हैं। इस क्षेत्र में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, आईबीएम जैसी कई बड़ी कंपनियों में जॉब कर महिलाएं अपना भविष्य संवार सकती हैं।

कंप्यूटर और तकनीकी के क्षेत्र में रोज नए-नए प्रयोग की वजह से इस क्षेत्र में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल्स की मांग भी लगातार बढ़ती जा रही है, वहीं आप भी बतौर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर बन अपना भविष्य संवार सकती हैं –

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए शैक्षणिक योग्यता – Eligibility for Software Development

  • साइंस स्ट्रीम से 12वीं की परीक्षा पास करना जरूरी
  • इंजीनियरिंग का कोर्स जरूरी
  • बीई, बीटेक, एमई, एमएस या एमटेक डिग्री के बाद इस सॉफ्टवेयर प्रोग्रामिंग या डेवलपमेंट के क्षेत्र में करियर बना सकते हैं।

सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के लिए प्रमुख इंस्टीट्यूट – Software Development Institute

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दिल्ली
  • आईआईटी रुड़की
  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़

इसके अलावा महिलाएं टीचिंग, बैंकिंग, इंजीनियरिंग, होटेल मैनेजमेंट, इवेंट मैनेजमेंट, इंटीरियर डिजायनिंग, समेत मेडिकल के क्षेत्र में गाइनेकोलॉजिस्ट एंड ऑब्स्ट्रेटिशियन, पीडिएट्रिशियन, फिजीशियन और फार्मासिस्ट के तौर पर काम कर अपने बेहतर करियर का निर्माण कर सकती हैं।

Hope you find this post about ”Career Options for Women in Hindi” useful. if you like this articles please share on Facebook & Whatsapp.

महिला कम्पाउंडर निलंबित, सिवनी कलेक्टर की कार्यवाही

सिवनी – आज 21 अप्रैल को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा बिना सूचना एवं पूर्व अनुमति के अनुपस्थित पाए जाने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धोबी सर्रा में पदस्थ कम्पाउंडर श्रीमती नीला पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

श्रीमती पांडे 29 मार्च 19 से 16 अप्रैल 19 तक बिना पूर्व सूचना व अनुमति के संस्था से अनाधिकृत रूप से अनुपस्थिति थी।

15 April to 20 April 2019 Current Affairs in Hindi for Upcoming Exams

15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2019 तक के करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए आप निचे दिए हुए article को पढ़ सकते हैं. इस article में आपको 15 अप्रैल से लेकर 20 april 2019 के करंट अफेयर्स हिंदी में पढ़ें। आने वाले exams आपके और हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं, इसीलिए आपको ये सलाह दी जाती है की आप रोज़ करंट अफेयर्स पढ़ सकते हैं।

15 अप्रैल से लेकर 20 अप्रैल 2019 तक के करंट अफेयर्स पढ़ें

  1. इजराइल द्वारा चद्र्माँ मिशन में कौन से स्पेस क्राफ्ट का प्रयोग किया गया?
    उत्तर: बेरेशिट स्पेसक्राफ्ट। 
  2. किस भारतीय को हाल ही में रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “आर्डर ऑफ़ द सैंट एंडू द अपोसल” के लिए चुना गया?
    उत्तर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। 
  3. किस अंतर्राष्ट्रीय संस्था ने हाल ही में “स्टेट ऑफ़ वर्ल्ड पापुलेशन 2019” नामक रिपोर्ट जारी की?
    उत्तर: संयुक्त राष्ट्र जनसँख्या फण्ड। 
  4. संयुक्त राष्ट्र जनसंख्याँ फण्ड  चीन की जनसँख्या 2019 में कितनी पहुंच गयी है?
    उत्तर: 1.42 अरब। 
  5. किस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पदार्थ की नयी अवस्था की खोज की?
    उत्तर: एडिनबर्ग विश्वविद्यालय। 
  6. आईपीएल में 100 मैच जीतने वाले पहले कप्तान कौन बनें ?
    उत्तर: महेंद्र सिंह धोनी। 
  7. अबू धाबी  अन्तर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में गेस्ट ऑफ़ ऑनर देश कौन होगा?
    उत्तर: भारत। 
  8. हाल ही में नया रक्षा सचिव किसे नियुक्त किया गया?
    उत्तर: गार्गी कॉल। 
  9. हाल ही में मीणा कुमारी ने किस भार वर्ग में कोलोन बॉक्सिंग विश्व कप 2019 में स्वर्ण पदक जीता?
    उत्तर: 54 किलोग्राम।
  10. विश्व के सबसे बड़े आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन का आयोजन कौन से देश में किया जायेगा?
    उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात। 
  11. पेरिस मैराथॉन 2019 में महिलाओं की दौड़ में जीतने वाली गेलते बुरका किस देश से सम्बंधित हैं?
    उत्तर: इथियोपिया। 
  12. चौथे एपीजे अब्दुल कलाम इनोवेशन कॉन्क्लेव में किसने लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2019 जीता?
    उत्तर: डॉ. ए.के. सिंह। 
  13. फिलिस्तान के नए प्रधानमंत्री हाल ही में कौन बनें?
    उत्तर: मोहम्मद इशताये। 
  14. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मानव अंतरिक्ष उड़ान दिवस कब मनाया गया है?
    उत्तर: 12 अप्रैल।
  15. हाल ही में भारत के पहले “वोटर पार्क” का उद्घाटन किस शहर में किया गया?
    उत्तर: गुरुग्राम। 
  16. विश्व एलर्जी सप्ताह 2019 की थीम क्या है?
    उत्तर: खाद्य पदार्थ एलर्जी की वैश्विक समस्या।
  17. कौन से भारतीय खिलाड़ी ने 2019 डच इंटरनेशनल बैडमिंटन का खिताब जीता?
    उत्तर: हर्शील दानी। 
  18. कौन सी दूर संचार कंपनी ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए “माय सर्किल” नामक एप्प लांच की है?
    उत्तर: एयरटेल। 
  19. किस देश ने हाल ही में मुजीबनगर दिवस मनाया?
    उत्तर: बांग्लादेश। 
  20. भारत सरकार के किस मंत्रालय के अधीन हाल ही में हिन्द – प्रशांत खंड की स्थापना की गयी?
    उत्तर: विदेश मंत्रालय। 
  21. विश्व हिमोफिलिया दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 17 अप्रैल।
  22. किस भारतीय संस्थान ने बैंकिंग तथा वित् सेक्टर के लिए 5G लैब लांच की है?
    उत्तर: IDRBT.
  23. हाल ही में नेपाल ने जो पहला उपग्रह लांच किया वो कौन सा है?
    उत्तर: नेपाली सैट – 1.
  24. विश्व विरासत दिवस 2019 की थीम किया है?
    उत्तर: ग्रामीण परिदृश्य। 
  25. किस मिशन के द्वारा पृथ्वी की तरह के गृह HD21749c की खोज की?
    उत्तर: TESS मिशन। 
  26. कौन से देश में हाल ही में 220 मिलियन वरह पुराने डायनासौर जीवाश्म प्राप्त हुए?
    उत्तर: अर्जेंटीना। 
  27. दक्षिण अफ्रीका में नया भारतीय उच्चायुक्त किसे नियुक्त किया गया है?
    उत्तर: जयदीप सरकार।
  28. विश्व यकृत दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 19 अप्रैल।


नाबालिग भांजी के साथ किया दुराचार

केवलारी (राजू मेहरा) – विगत दो दिन पहले तहसील केवलारी के ग्राम रूमाल मे रिस्ते के मामा ने मुँह बोली भांजी को अपने हवश का शिकार बनाया । भांजी को आरोपी ने आज फिर बहला फुलाकर अपने घर लेजाकर जोर जबर्दस्ती करने की कोशिश की तो नाबालिग पीड़िता ने जोर से आवाज देकर अपने आपको छुड़ाकर भागी |

परिजनो को सारी घटना की जानकारी दी । पीड़िता का केवलारी अस्पताल मे स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया । थाना केवलारी मे शून्य पर 363, 366, 342, 354, 354d, 376 2f, 376 (3) का मामला दर्ज कर लिया गया है । वहीं दूसरी ओर आरोपी प्रहलाद उर्फ पप्पू ढीमर निवासी ग्राम रूमाल को पुलिस उगली व्दारा अपनी अभिरक्षा मे लेकर कार्यवाही कर रही है ।

प्रायवेट स्कूलों में डीईओ ने कसी लगाम

सिवनी – शिक्षा विभाग के अंतर्गत समस्त बीआरसी एवं सीबीएसई तथा माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल से संबद्धता प्राप्त समस्त अशासकीय स्कूलों की बैठक गत दिवस जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। इस बैठक में 6 बिन्दुओं पर चर्चा की गई जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल ने बताया कि इन दिनों मतदान को लेकर प्राचार्यो को मतदान जागरूकता संबंधी प्रश्रमंच,चित्रकला, गीत, नाटक, रगोंली जैसी प्रतियोगिता आयोजित करने के निर्देश दिये गये है। 

श्री बघेल ने बताया कि शुल्क वृद्धि के संबंध में समस्त अशासकीय संस्थाओं को किसी भी स्थिति में पूर्व वर्षो की तुलना में शुल्क में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि नही किये जाने के निर्देश दिये गये है। शुल्क वृद्धि हेतु विधीवत औचित्यपूर्ण प्रस्ताव तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा। इसी तरह समस्त संस्थायें मप्र पाठ्य पुस्तक निगम या एनसीईआरटी की पुस्तकें से ही विद्यालय में अध्ययन करायें।

आवश्यकतानुसार निजी प्रकाशन की दो अतिरिक्त पुस्तकें पाठ्यक्रम में सम्मिलित की जा सकती है। किंतु इस हेतु शाला के पीटीए का अनुमोदन अनिवार्य होगा। अतिरिक्त पुस्तकों के कारण पालकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों पर पढ़ाई का अत्यधिक मानसिक दबाव भी बना रहता है। साथ ही विद्यालय में संचालित पुस्तकें न्यूनतम तीन विक्रेताओं के पास उपलब्ध हो। इन विक्रेताओं की सूची पुस्तकों का मूल्य आदि जानकारी विद्यालय के सूचना पटल पर भी अनिवार्य रूप से चस्पा की हो। स्कूलों से सामग्री विक्रय की प्रथा पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगी।

इस प्रकारण में आने पर तत्काल शाला प्रबंधन के विरूद्ध कार्यवाही की जावेगी। आपने आगे बताया कि न्यूनतम पांच वर्ष के पूर्व विद्यार्थियों की गणवेश परिवर्तित ना की जावे। तथा गणवेश परिर्वतन हेतु पीटीए की बैठक में प्रस्ताव पारित किया जावे, शाला की गणवेश खुले बाजार में सहज उपलब्धता भी शाला प्रबंधन सुनिश्चित करें। शाला में पहुंचने हेतु विद्यार्थियों द्वारा उपयोग किये जा रहे बस,आटो आदि के बारे में शाला प्रबंधन संपूर्ण जानकारी शाला में संधारित रखेंगे। किसी भी स्थिति में क्षमता से अधिक विद्यार्थियों का परिवहन तथा तीव्रगति से वाहन में चालक स्वीकार नही किया जावेगा। वाहन पूर्णत: सुरक्षित तथा निर्धारित मापदण्ड अनुसार ही होना चाहिए।

उपस्थित प्राचार्यो में इस संबंध में जिला आरटीओ द्वारा मार्ग पर औचक निरीक्षण किया जाकर व्यवस्थायें सुचारू कराने हेतु प्रस्ताव रखा। जिला पंचायत सीईओ द्वारा जिला आरटीओ को पत्र लिखकर निर्देशित किया गया है।  जिला पंचायत सीईओ ने कहा है कि स्थानांतरण प्रमाण पत्र चाहे जाने पर तत्काल विद्यार्थियों को दी जावे,शुल्क बकाया होने पर शाला प्रबंधन सीधे संबंधित छात्र,छात्राओं के पालक स

सिवनी कलेक्टर ने वीडियो जारी कर नागरिकों से की अपील

सिवनी- आगामी 29 अप्रैल को मण्डला एवं बालाघाट लोकसभा सीट के लिये होने मतदान के पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर सिवनी प्रवीण सिंह द्वारा एक अपील जारी की गई है।

जिसमे उह्नोने चुनाव के इस महा पर्व में सभी मतदाताओ से अधिक से अधिक सँख्या में मतदान कर देश के प्रति अपने कर्तव्य को निभाने की अपील की है।उन्होंने कहा कि सभी मतदान केंद्रों में पानी,बिजली एवं शौचालय की सुविधाये उपलब्ध कराई गई है।

VIDEO : सिवनी जिले के छिंदवाड़ा चौक में एक बड़ा हादसा होने से टल गया

सिवनी // जिला मुख्यालय के छिन्दवाड़ा चौक गणेश मंदिर के पास कल 19 अप्रैल की रात लगभग 8 बजे बारात लगाने के लिये जा रही घोड़ी , जनरेटर ओर बारात की लाइट से भरी ट्राली गाड़ी के मुड़ते समय पलट गई, जिससे गाड़ी की ट्राली टूटकर गिर गयी । प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो गाड़ी की स्पीड तेज होने की वजह से यह हादसा हुआ ।

वही कोतवाली टी आई अरविंद जैन को सूचना मिलते ही मोके पर पहुचे ओर 108 एम्बुलेंस को बुलाया जिसके बाद सड़क पर पड़ी ट्राली को नागरिको ओर पुलिस कर्मियों की मदद से सड़क के किनारे किया गया | टक्कर के बाद ट्राली में सवार लाइट लेकर चलने वाली कुछ महिलाएं एवं पुरुष घायल हुए है जिनको जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।