Home Blog Page 2078

दुष्कर्म के आरोपी को आजीवन कारावास

Hathkadi

सिवनी । एक नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाकर उसे शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को न्यायालय के द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनायी है।

मीडिया सेल के प्रभारी मनोज सैयाम ने बताया कि लखनवाड़ा थाना अंतगर्त एक ग्राम की आठवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा को आरोपी अजय भलावी (20) निवासी ग्राम दतनी थाना लखनवाड़ा के द्वारा पहले दोस्ती कर फिर प्रेम जाल में फांसकर उसको शादी का प्रलोभन देकर वर्ष 2017 में उसके साथ जबरदस्ती तीन से चार बार दुष्कर्म किया गया।

उन्होंने बताया कि जब नाबालिग युवती गर्भवती हो गयी तो उसके द्वारा इसकी जानकारी आरोपी को दी गयी जिसके बाद आरोपी के द्वारा नाबालिग से शादी करने से इंकार कर दिया गया। इस बात की जानकारी नाबालिग के द्वारा लखनवाड़ा थाने को देते हुए रिपोर्ट दर्ज करवायी गयी। लखनवाड़ा थाने में मामला कायम कर न्यायालय में चालान पेश किया गया।

उन्होंने बताया कि इसकी सुनवायी संदीप कुमार श्रीवास्तव, माननीय तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायायल में की गयी। शासन की ओर से रमेश उईके उप संचालक एवं श्रीमति निर्जला मर्सकोले अतिरिक्त डीपीओ के द्वारा पैरवी की गयी और श्रीमति उमा चौधरी सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा अंतिम तर्क प्रस्तुत किया गया।

मनोज सैयाम ने बताया कि सबूतों एव गवाहों आधार पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी अजय को दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा से दण्डित किया गया है।

20 April to 25 April 2019 Current Affairs in Hindi | करंट अफेयर्स हिंदी

20 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक के करंट अफेयर्स पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट egkhindi पर रोज़ाना visit कर सकते हैं। 20 अप्रैल 2019 से लेकर 25 अप्रैल 2019 के करंट अफेयर्स यहाँ पर पढ़ें।  जनरल नॉलेज और सामान्य ज्ञान पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट एक बहुत ही अच्छा साधन है।  सामान्य ज्ञान इन हिंदी for upcoming exams. और भी general knowledge और करंट जनरल नॉलेज निचे दिए हुए हैं।

 20 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल 2019 के करंट अफेयर्स

  1. सुर्ख़ियों में रहा छयोईफेल कुंदेलिंग मठ किस देश में स्थित है?
    उत्तर: नेपाल।
  2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा मुएलर रिपोर्ट किस देश से सम्बंधित है?
    उत्तर: अमेरिका। 
  3. हाल ही में इजराइल का नया प्रधानमंत्री किसे नियुक्त किया गया?
    उत्तर: बेंजामिन नेतन्याहू।
  4. लेबनान ने नया भारतीय एम्बेसडर किसे नियुक्त किया गया?
    उत्तर: सुहेल एजाज़ खान। 
  5. हाल ही में MSME बिल डिस्काउंट के लिए M1xchange TReDS प्लेटफार्म के साथ  साझेदारी की है?
    उत्तर: बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र। 
  6. हाल ही में किस भारतीय क्रिकेटर को बस टिकटिंग प्लेटफार्म “रेडबस” का नया ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया गया है?
    उत्तर: महेंद्र सिंह धोनी। 
  7. भारत में राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस हाल ही में कब बनाया गया?
    उत्तर: 21 अप्रैल। 
  8. किस बैंक ने हाल ही में NRI लोगों के लिए पेपरलेस खाता खोलने की सुविधा शुरू की है।
    उत्तर: IDBI बैंक। 
  9. संतोष ट्रॉफी 2019 किस टीम ने जीती?
    उत्तर: सर्विसेज। 
  10. कौन से बल ने हाल ही में “इम्फाल” नामक गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर लांच किया?
    उत्तर: भारतीय नौसेना। 
  11. किसने हाल ही में यूक्रेन में राष्ट्रपति का चुनाव जीता?
    उत्तर: वोलोदिमिर जेलेंस्की। 
  12. नेवल कमांडर्स कॉन्फ्रेंस 2019 का आयोजन कौन से शहर में किया जायेगा?
    उत्तर: नयी दिल्ली। 
  13. किस देश ने राष्ट्रीय आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस योजना 2031 को स्वीकृत किया?
    उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात।
  14. हाल ही में बीजिंग फिल्म फेस्टिवल 2019 में किस भारतीय फिल्म ने बेस्ट सिनमेटोग्राफी का पुरस्कार जीता?
    उत्तर: भयानकम। 
  15. किसे हाल ही में हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद् का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया?
    उत्तर: रविंदर कुमार पस्सी। 
  16. हाल ही में विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 22 अप्रैल। 
  17. सुर्ख़ियों में रहा “हॉप प्रोब” प्रोजेक्ट किस देश से सम्बंधित है?
    उत्तर: संयुक्त अरब अमीरात। 
  18. किस आईटी कंपनी ने भारतीय डाक के साथ प्रणाली बेहतर बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं?
    उत्तर: टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़। 
  19. ईरान ने हाल ही में किस देश के साथ मिलकर संयुक्त सीमा अनुक्रिया बल का गठन करने का निर्णय लिया है?
    उत्तर: पाकिस्तान।
  20. कौन सी टीम ने फ्रांस की प्रोफेशनल फुटबॉल प्रतियोगिता लीग – 1 खिताब जीता?
    उत्तर: पेरिस सैंट जर्मन (PSG).
  21. कौन से देश में विश्व का सबसे ऊँचा इनडोर वॉटरफॉल खोला गया?
    उत्तर: सिंगापूर।
  22. विश्व पुस्तक तथा कॉपीराइट दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 23 अप्रैल।
  23. कौन से शहर को 2019 के लिए विश्व पुस्तक राजधानी घोषित किया गया?
    उत्तर: शारजाह।
  24. किस शहर ने हाल ही में एशियन टी अलायन्स लांच किया है?
    उत्तर: गुइजू।
  25. किस भारतीय खिलाडी ने एशियन रेसलिंग चैंपियनशिप 2019 में स्वर्ण पदक जीता?
    उत्तर: बजरंग पुनिया।
  26. संयुक्त राष्ट्र अंग्रेजी भाषा दिवस हाल ही में कब बनाया गया?
    उत्तर: 23 अप्रैल।
  27. एशियाई एथेलिटिक्स चैंपियनशिप 2019 में भारत के लिए स्वर्ण पदक किस खिलाडी ने जीता?
    उत्तर: गोमती मरिमुथु।
  28. कौन सी अंतरिक्ष एजेंसी ने हाल ही में बुध ग्रह के ठोस आंतरिक कोर के बारे में पता लगाया है?
    उत्तर: नासा। 
  29. किस देश ने हाल ही में विश्व का पहला मलेरिया का टीका लांच किया?
    उत्तर: मलावी।
  30. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस कब मनाया जाता है?
    उत्तर: 24 अप्रैल।
  31. कैंसर तैयारी सूचकांक 2019 में भारत का कौन सा स्थान प्राप्त हुआ?
    उत्तर: 19वां।

सिवनी में करोड़ो का आईपीएल सट्टा ? होटल सफारी कैंप टुरिया में पकड़ाया आईपीएल का सट्टा

तीन आरोपी युवक गिरफ्तार, एक माह में तीसरी आईपीएल सट्टा पर कार्यवाही । लोगो ने ये तक कह दिया सिवनी में पूरी तरह से यदि आईपीएल सट्टे के गिरोह को पकड़ लिए जाए तो आंकड़ा करोड़ो पार हो जायेगा ।

सिवनी । जिले के कुरई थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम टुरिया के होटल सफारी कैंप में बीते 24 अपै्रल की रात पुलिस ने दबिश देकर आईपीएल का सट्टा खिलाते तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि सिवनी जिले में एक माह के अंदर यह क्रिकेट सट्टा संबंधी तीसरी बड़ी कार्यवाही है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुरई पुलिस को मुखबिर की सूचना मिलने पर एक दल बनाकर यह कार्यवाही की गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर  बनाए गए दल में थाना प्रभारी कुरई के.एस. बघेल, उपनिरीक्षक देवकरण डहेरिया, सहायक उपनिरीक्षक डी.आर. शरणागत, प्रधान आरक्षक अमित यादव, देवेंद्र जायसवाल, योगेश राजपूत, संदीप दिक्षित शामिल रहे।

सूचना के आधार पर पुलिस दल ने होटल सफारी कैंप पहुंचकर कमरा नंबर-2 में दबिश दी तथा कमरे के अंदर  तीन व्यक्ति विक्रांत सिंह परिहार पिता विजय परिहार उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 17 बालाघाट, रामानंद गिरी पिता चंद्रमोहन उम्र 45 वर्ष आधार ताल जबलपुर एवं आशीष उर्फ नीलेश गोस्वामी पिता दामोदर उम्र 45 वर्ष निवासी बालाघाट पकड़े गये।

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वे आईपीएल के अंतर्गत रॉयल चेलेंजर बैंगलोर एवं किंग्स इलेवन पंजाब के मध्य मैच चल रहा है और दाव लगवा रहे है। कमरे में वे लोग मोबाईल के माध्यम से सट्टा खिला रहे थे।  तीनो व्यक्तियों के पास से एक लैपटॉप मय पैन ड्राईव, 7 मोबाईल, केलकुलेटर, 2340 रूपये नगद तथा एक कार्ड वोर्ट में पन्ना लिखा मिला, जहां टीमों के हार-जीत के दाव पर रकम लिखी हुई थी। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शेलेंद्र द्विवेदी उर्फ चिंटू मालिक सफारी कैंप में हमे आईपीएल का सट्टा रिसोर्ट से खिलाने को कहा था, जिसके बाद वे विगत 19 अपै्रल से उक्त कार्य कर रहे थे और वे सारा हिसाब गोंदिया निवासी सोंटू जैन से सट्टे की लाईन लेकर दे रहे थे।

उपस्थित व्यक्तियों से आईपीएल मैच में हार-जीत का दाव लगाने संबंधी वैध कागज चाहे गये तो कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये गये, जिसके बाद मौके पर एक एचपी कंपनी का लैपटॉप, दो डिस टीव्ही सेटअप बॉक्स रिसीवर, एलजी कंपनी की एक टीव्ही, एक डिस टीव्ही कंपनी का रिमोट, एक केलकुलेटर, एक लैपटॉप एवं चार नग मोबाईल चार्जर, एलईडी टीव्ही का पावर केबल, पैन ड्राईव सहित ओपो कंपनी का मोबाईल जिसमें जियो की सिम नंबर 9691619456 तथा आईडिया कंपनी की सिम नंबर 7909923754 सहित अन्य कंपनियों के मोबाईल और सिम नंबर संचालित अवस्था में बरामद किये गये है। 

तीनों आरोपियों के खिलाफ कुरई पुलिस ने जुआ एक्ट की धारा 4 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है तथा शैलेन्द्र  द्विवेदी के विरूद्ध धारा 109 के तहत कार्यवाही की है। मालूम हो कि जिला पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल खांडेल के मार्गदर्शन में एसडीओपी कुरई के नेतृत्व में उक्त कार्यवाही सायबर सेल सिवनी की मदद से की गई है।

गौ – कसी , बलवा, झगड़ा – मारपीट, अवैध शराब के मामलों में आदतन अपराधी सलीम उर्फ भैया पटरी उर्फ नस्सु निवासी सिवनी का जिला बदर

सिवनी । पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु जिले के आदतन अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं ।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री गोपाल खाडेलं एवं एसडीओपी सिवनी श्री संजीव कुमार पाठक के निर्देशन में टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने सिवनी नगर में गत 15 वर्षों से गोकशी, बलवा मारपीट , अवैध शराब के करीब दो दर्जन मामलों में गिरफ्तार आदतन अपराधी सलीम उर्फ भैया पटरी उर्फ नसू पिता नजमा खान उम्र 40 साल निवासी जगदंबा सिटी, कटंगी रोड सिवनी को जिला बदर किए जाने हेतु प्रतिवेदन जिला दंडाधिकारी सिवनी के समक्ष पुलिस अधीक्षक सिवनी के द्वारा पेश किया गया ।

उक्त जिला बदर प्रकरण की सुनवाई उपरांत जिला दंडाधिकारी सिवनी श्री प्रवीन अढ़ायच जी के द्वारा 22 अप्रैल 2019 को आदतन अपराधी सलीम उर्फ भैया पटरी उर्फ नत्थू निवासी सिवनी को सिवनी सहित जिले के समीपवर्ती छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट एवं मंडला जिले की राजस्व सीमाओं से 1 वर्ष की कालावधि हेतु निष्कासित किए जाने का आदेश मध्य प्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत पारित किया गया।

जिला बदर आदेश के पालन में कोतवाली टी आई अरविंद जैन ने जिला बदर आरोपी सलीम और भैया पटरी उर्फ नस्सू को नागपुर में थाना यशोधरा नगर के अंतर्गत उसके परिजनों के थोड़ा जाकर नागपुर पुलिस को जानकारी दी गई । उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री ललित शाक्यवार जी के निर्देशन में आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने हेतु जिले के आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर एवं एन.एस.ए . की कार्रवाई की जा रही है ।

सिवनी कलेक्टर की कार्यवाही :शराब के नशे में उपस्थित 2 कर्मचारी सहित कुल 10 कर्मचारी निलंबित

लापरवाही बरतने वाले 10 कर्मचारी निलंबित

सिवनी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह द्वारा मतदान दलों में नियुक्त कर्मचारियों के विगत 19 अप्रैल से प्रारंभ हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित पाये गये 8 तथा शराब पीकर उपस्थित रहने वाले 2 कर्मचारियों सहित कुल 10 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इसमें सहायक शिक्षक मो.इकबाल खान प्राथमिक शाला उमरिया, प्रधान पाठक फत्तूराम उइके शा. उच्च.माध्य. विधालय मोहबर्रा, सहायक अध्यापक श्रीमति गीता उइके शा. प्राथमिक शाला बरेलीपार, सहायक ग्रेड-3 मुकेश श्रीवास्तव कार्यपालन यंत्री लो.नि.वि. (भ/स), सहायक अध्यापक श्रीमति अजरा खान शासकीय हाई स्कूल डूण्डा सिवनी, कृपाल शाह कुमरे ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुरई, सुरेश मर्सकोले प्रधान पाठक शास.माध्य. शाला जेवनारा, सहायक अध्यापक अमर सिंह उइके प्राथमिक शाला कोपीझोला द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने के कारण एवं सहायक अध्यापक घनश्याम लाल मरकाम शासकीय प्राथमिक शाला ईशापुर तथा लेखापाल राकेश ठाकुर शा कन्या हाई स्कूल उगली द्वारा शराब का सेवन कर प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित होने पर सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा वनरक्षक को

कुरई । अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर ख्यातिलब्ध पेंच टाईगर रिज़र्व में सबकुछ ठीक नहीं चलता दिख रहा है। पेंच से लकड़ी की तस्करी करने के आरोप में तीन कर्मचारियों का नाम सामने आने के बाद अब एक वनरक्षक पर लकड़ी पकड़ने के बाद प्रकरण नहीं बनाने के लिये रिश्वत माँगने का मामला सामने आया है।

इस मामले में लोकायुक्त की टीम ने विगत दिनों आरोपी वनरक्षक को दो हजार रूपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ संबंधित मामले में प्रकरण दर्ज कर लोकायुक्त ने आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी है। इसकी पुष्टि लोकायुक्त के डीएसपी श्री झरवड़े ने की है।

डीएसपी दिलीप झरवड़े ने बताया कि आरोपी वनरक्षक पेंच टाईगर रिज़र्व, घाटकोहका परिक्षेत्र के एक बीट पर तैनात है। उसने विगत दिनों मन्नूाटोला निवासी राजू इनवाती के पास से लकड़ी पकड़ी और कोई प्रकरण नहीं बनाया। आरोपी के द्वारा प्रकरण नहीं बनाने के एवज में राजू से 3500 रूपये रिश्वत की माँग की गयी।

राजू ने उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्य जुटाकर लोकायुक्त से शिकायत कर दी। लोकायुक्त की टीम डीएसपी झरवड़े के नेत्तृत्व में पहुँची और राजू से रिश्वते लेते हुए आरोपी वनरक्षक मनोज सकरौले को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से लोकायुक्त ने रिश्वत के पैसे बरामद करते हुए संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया। इसके बाद आगे की कार्यवाही आरंभ कर दी गयी। कार्यवाही करने वाली टीम में निरीक्षक आस्कर किंडो, जुबेर खान, शरद पांडेय, अतुल श्रीवास्तव, सोनू चौकसे एवं राकेश विश्वकर्मा आदि शामिल रहे।

दो आदतन अपराधी जिला बदर

सिवनी । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह द्वारा जिले के आदतन अपराधी दीपक उर्फ बड्डा को पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन के आधार पर 1 वर्ष के लिये जिला बदर कर दिया गया है।

छपारा निवासी आदतन अपराधी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रतिवेदित किया गया है कि यह आदतन रूप से छपारा के क्षेत्र में आपराधिक गुण्डा प्रवृत्ति का व्यक्ति है। जिस पर कुल 12 आपराधिक प्रकरण तथा 8 प्रतिबंधात्मक कार्यवाही विचाराधीन है।

इसी प्रकार सलीम उर्फ भैया पटरी उर्फ नस्सू (40) पिता नजरूज्जमा खान निवासी जगदंबा सिटी कटंगी रोड सिवनी के विरूद्व आर्म्स एक्ट, बलवा, अवैध शराब बेचना, गौ वंश वध एवं मारपीट करने जैसे अपराधों के कुल 22 प्रकरण दर्ज हैं।

उक्त दोनों आपराधियों आदतन प्रवृति एवं अपराधों की गंभीरता के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह द्वारा जिले की लोक शांति व्यवस्था हेतु दोनों आदतन अपराधियों को म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के अंतर्गत सिवनी जिले के साथ ही निकटवर्ती जिले छिन्दवाड़ा, नरसिंहपुर, जबलपुर, बालाघाट एवं मण्डला की राजस्व सीमाओं से एक वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया है।

पकड़ा आईपीएल सट्टेबाजों का गिरोह, 500 करोड़ तक का लगता था सट्टा

भोपाल पुलिस को जानकारी मिली थी कि शहर में आईपीएल पर बड़े पैमाने पर सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक 10 लोगों को अरेस्‍ट किया है। उनके पास से करोड़ों रुपये बरामद किए गए हैं।

Hathkadi

भोपाल :भोपाल पुलिस ने सोमवार को हाई प्रोफाइल ऑनलाइन इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) सट्टेबाजी में शामिल सट्टेबाज गिरोह के तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह का संचालन दुबई से होता था। इसमें सट्टे की रकम करीब 500 करोड़ तक बताई जा रही है। 

पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पकड़े गए सात लोगों से 1.16 करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। इनकम टैक्‍स विभाग भी इस पर नजर रखे हुए है। भोपाल पुलिस की स्‍पेशल टीमों ने शनिवार को सात लोगों को गिरफ्तार किया था। अब तक पुलिस कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

पुलिस का कहना है कि आरोपी ऑनलाइन सट्टा लगाते थे और हवाला के जरिए पैसा इधर से उधर करते थे। कुछ वेबसाइटों और मोबाइल ऐप का इस्‍तेमाल करके दुबई स्थित ऑपरेटर सट्टा लगवाते थे। दुबई में मौजूद ऑपरेटर इस गिरोह का कर्ता-धर्ता और गिरफ्तार आरोपियों में से एक का रिश्‍तेदार है। 

भोपाल के डीआईजी इरशाद वली का कहना है कि पुलिस को ऐसी खुफिया जानकारी मिली थी कि शहर में सट्टेबाजी की जा रही है। संदिग्‍धों को पकड़ने के लिए नौ टीमें बनाई गई थीं। पुलिस ने इसी सिलसिले में छह जगहों पर छापेमारी की है। 

मद्रास हाईकोर्ट ने TikTok पर लगा बैन हटाया, कंपनी ने अश्‍लील सामग्री अपलोड न होने देने का किया वादा

0

नई दिल्‍ली। मद्रास हाईकोर्ट ने शॉर्ट वीडियो एप TikTok पर लगा प्रतिबंध समाप्‍त कर दिया है। इससे पहले पोर्नोग्राफी और अश्‍लील कंटेंट के आरोप में मद्रास हाईकोर्ट ने तीन अप्रैल को केंद्र को टिकटॉक एप पर पाबंदी लगाने का निर्देश दिया था। तब कोर्ट ने कहा था कि मीडिया रिपोर्ट से यह पता चलता है कि एप के जरिये अश्लील और अनुचित सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।

टिकटॉक की ओर से वरिष्‍ठ वकील इसाक मोहनलाल ने कोर्ट को बताया कि कंपनी ने न्‍यूड/आपत्तिजनक कंटेंट एप पर अपलोड न हो यह सुनिश्चित करने के लिए नई टेक्‍नोलॉजी को अपनाया है। टिकटॉक ने कोर्ट में हलफनामा दायर कर कोर्ट को यह विश्‍वास दिलाया है कि उसके एप पर अश्‍लील और आपत्तिजनक सामग्री पर प्रतिबंध सुनिश्चित किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा मद्रास हाई कोर्ट के आदेश पर रोक लगाने से इनकार करने के बाद गूगल और एप्‍पल ने टिकटॉक को अपने एप स्टोर से हटा दिया था ताकि उसे डाउनलोड नहीं किया जा सके। 22 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट से कहा था कि वह 24 अप्रैल तक कोई फैसला ले, यदि वह कोई फैसला नहीं लेती है तो टिकटॉक पर लगा प्रतिबंध स्‍वत: समाप्‍त हो जाता।

नुकसान होने और नौकरी जाने का दिखाया था डर

बाइटडांस ने 22 अप्रैल को एक बयान में कहा था कि भारत में टिकटॉक पर प्रतिबंध लगने से उसे रोजाना 5 लाख डॉलर तकरीबन 3.5 करोड़ रुपए का नुकसान हो रहा है और इससे भारत में कार्यरत उसके 250 कर्मचारियों पर नौकरी जाने की तलवार लटक रही है।

प्रतिबंध लगने के बाद कंपनी ने किया था एक अरब डॉलर निवेश करने का ऐलान

मोबाइल एप टिकटॉक की मूल कंपनी बाइटडांस ने भारत में अपने एप पर प्रतिबंध लगने के बाद कहा था कि वह भारत में अपने एप पर पाबंदी से परेशान नहीं है और यहां के भारतीय बाजार के प्रति उत्साहित है। चीन की इस कंपनी ने अगले तीन साल में भारत में एक अरब डॉलर से अधिक के निवेश की योजना का खुलासा किया था।

बाइटडांस की निदेशक अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक नीति) हेलेना लर्श्च ने कहा कि कंपनी पिछले कई महीनों से अपनी सामग्री नीति को सुदृढ़ बना रही है। उन्होंने कहा था कि हम निश्चित रूप से मौजूदा गतिविधियों से दु:खी हैं लेकिन हमें मसले को सुलझाने की उम्मीद है। हम भारतीय उपयोगकर्ताओं के प्रति प्रतिबद्ध हैं। कंपनी के रूप में हम अगले तीन साल में भारत में एक अरब डॉलर निवेश पर विचार कर रहे हैं।

कंपनी ने कहा था कि वह अपने कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाएगी और इस साल के अंत तक इसे बढ़ाकर 1,000 करेगी। टिकटॉक एप अपने उपयोगकर्ताओं को छोटी अवधि का वीडियो बनाने और उसे साझा करने की सुविधा देता है। इसके उपयोगकर्ताओं की संख्या 12 करोड़ है।

Loksabha Election 2019 : मतदान को लेकर विशाल रैली 25 अप्रैल को

सिवनी –  मतदान हमारा मौलिक अधिकार है और इसी बात को जन,जन तक पहुंचाने के लिये स्वीप प्लान के अंतर्गत जिला निर्वाचन विभाग द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इसी श्रृंखला में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस हॉयर सेकेण्डरी शाला में 25 अप्रैल को प्रात:7 बजे सभी विभागों के सहयोग से एक विशाल रैली निकाली जायेगी जो भगत सिंह वार्ड में जाकर लोगों को मतदान के लिये प्रेरित करेगी।

जिसमें जिला कलेक्टर, जिला पंचायत कार्यपालन अधिकारी,जिला पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी,जनशिक्षा केन्द्र अधिकारी तथा नगर की शासकीय, अशासकीय की शैक्षणिक संस्थाओं के शिक्षक एवं छात्र,छात्रायें घर-घर जाकर लोगों से अपील करेंगी कि सभी अधिक से अधिक मतदान करें। इसी कड़ी में विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी प्रेम नारायण बारेश्बा ने बताया कि आज हमारे भारत देश में औसतन 50 प्रतिशत से 60 प्रतिशत ही मतदान होता है।

इसमें छोटी-बड़ी राजनैतिक पार्टियों व निर्दलीय उम्मीदवारों में वोट बंटते या पड़ते हैं। जिसको भी 10 प्रतिशत-20 प्रतिशत वोट पड़ जाते हैं वो जीत जाता है, अत: आज कल के नेता शराब पिला कर व पैसे बाँट कर इन 10 से 20 प्रतिशत लोगों को अपने प्रभाव से वोट करवा लेते हैं व चुनाव जीत जाते है जिस कारण ऐसे लोग चुनकर आते है जो पूर्णतया भ्रष्ट होते है व जिनका चुनाव  जीतने का एक मात्र उद्देश्य सत्ता पाना और धन कमाना होता है, तथा चुनाव जीतने के बाद वह अगले 5 वर्ष तक देश के संसाधनों का खूब शोषण करते है व खूब भ्रष्टाचार करते है।

अब यदि इस वर्तमान भ्रष्ट व्यवस्था को बदलना है तो देश के लोगों को यह भी समझना होगा की आज हमारे देश में जो भ्रष्ट व्यवस्था चल रही है व चारो ओर जो अव्यवस्था का वातावरण है उसका एक बहुत बड़ा कारण हमारा चुनाव के दौरान मतदान नहीं करना है.