Home Blog Page 2079

Bhopal Loksabha 2019: दिग्विजय सिंह: एक साध्वी से हार चुके हैं, क्या दूसरी से जीत पाएंगे |

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में इस बार कांग्रेस का सबसे ताकतवर नेता दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। भोपाल की चुनौती स्वीकारने से पहले शायद उन्होंने अनुमान भी नहीं लगाया था कि उनका मुकाबला साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर से होगा परंतु भाजपा ने एन मौके पर साध्वी प्रज्ञा सिंह को ​भाजपा ज्वाइन कराई और टिकट दे दिया। सवाल यह है कि जो दिगिवजय सिंह साध्वी उमा भारती के सामने टिक नहीं पाए क्या वो साध्वी प्रज्ञा सिंह से चुनाव जीत पाएंगे। 

दिग्विजय सिंह: सरला मिश्रा मामले में तो आज भी संदिग्ध हैं

राजनीति के पंडितों के इस मानसिक व्यायाम का कोई ठोस परिणाम नहीं होता परंतु सट्टा बाजार की तरह ये अनुमान और आंकलन होते बड़े मजेदार हैं। जहां तक बात दिग्विजय सिंह की है तो निश्चित रूप से वो मध्यप्रदेश की राजनीति के दंगल में सबसे मजबूत पहलवान हैं परंतु जब-जब उनका सामना महिलाओं से हुआ, उनकी रणनीतियां फेल होतीं रहीं। कांग्रेस संगठन में भी वो समकक्ष महिला नेताओं से पराजित नहीं कर पाए। सरला मिश्रा मामले में तो बड़ी मुश्किल से बचे थे। 

2003 में आत्मविश्वास से भरे हुए थे दिग्विजय सिंह

2003 चुनाव के गवाहों से पूछो तो वो बताते हैं कि दिग्विजय सिंह उन दिनों आत्मविश्वास से भरे हुए थे। उनके आत्मविश्वास का स्तर इतना अधिक था कि वो चुनावी चुनौतियों तक को देख नहीं पा रहे थे और यहां तक कह दिया था कि यदि वो यह चुनाव जीत नहीं पाए तो सन्यास ले लेंगे। हालांकि इससे पहले 1998 के चुनाव में भाजपा को भरोसा था कि वो हर हाल में जीतेगी परंतु हार गई। 2003 में भाजपा ने साध्वी उमा भारती को मैदान में उतारा और दिग्विजय सिंह की सारी रणनीति फेल हो गई। 

2019 में साध्वी प्रज्ञा सिंह चुनौती बन गईं

चुनावी रणनीति के समय प्रज्ञा सिंह का नाम चल जरूर रहा था परंतु कोई इस बात पर विश्वास करने को तैयार नहीं था कि मालेगांव बल ब्लास्ट की आरोपी जो कोर्ट से निर्दोष प्रमाणित नहीं हुई है, को भाजपा टिकट देगी लेकिन भाजपा ने ऐसा कर डाला। दिग्विजय सिंह के सामने साध्वी प्रज्ञा सिंह चुनौती बनकर खड़ी है। दिग्विजय सिंह काफी संभलकर चल रहे हैं परंतु फिर भी भोपाल में साध्वी की लहर नजर आ रही है। भोपाल सहित देश भर में चर्चा का केंद्र अब दिग्विजय सिंह नहीं बल्कि साध्वी प्रज्ञा सिंह है। देखना रोचक होगा कि क्या इस बार दिग्विजय सिंह, साध्वी के सामने अपना मान बचा पाएंगे। 

रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी को जेल

Hathkadi

सिवनी । जिला न्यायालय की विशेष न्यायाधीश ने बही बनाने के बदले 1500 रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गये पटवारी को चार साल कारावास की सजा सुनायी है।

कोर्ट ने सोमवार को दो अलग – अलग धाराओं में दोषी पटवारी राधेश्याम डहरवाल पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पटवारी को जबलपुर लोकायुक्त ने 10 सितंबर 2014 को रिश्वत लेने के जुर्म में पकड़ा था।

विशेष लोक अभियोजक दीपा मर्सकोले ने बताया कि भोमा सर्किल में पदस्थ पटवारी राधेश्याम डहरवाल को लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने विनय कुमार मोदी से 1500 रुपये की रिश्वत लेते हुए घर से गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पैतृक जमीन की बही बनाने के बदले रिश्वत माँगी थी।

विशेष न्यायाधीश राज ऋषि श्रीवास्तव ने दोषी पटवारी को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 में तीन साल व 05 हजार रूपये के जुर्माने की सजा सुनायी है, जबकि धारा 13(1)(डी), 13(2) के तहत 04 साल कारावास व 05 हजार रूपये के अर्थदण्ड से पटवारी को दण्डित किया है।

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं- 12वीं रिजल्ट, Mp Board 10th-12th Result, www.mpresults.nic.in

नई दिल्ली :  मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2019 : MPBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का आयोजन और परीक्षा का परिणाम, मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (Madhya Pradesh Board of Secondary Education-MPBSE) निकालता है. इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड (MP Board) की 10वीं की परीक्षाएं 1 से 27 मार्च तक आयोजित की गईं जबकि 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित की गई.

परीक्षा खत्म होने के बाद अब छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. पिछले साल 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 14 मई 2018 को घोषित किया गया था. लेकिन इस बार मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कुछ जल्द ही घोषित किए जा सकते हैं. परीक्षार्थियों से निवेदन है कि इस पेज को बुकमार्क कर लें और नियमित रूप से लेटेस्ट अपडेट के लिए हमारे वेबसाइट पर विजिट करें.

इस आर्टिकल में हम आपको मध्य प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड के रिजल्ट से जुड़ी सारी जानकारियां दे रहे हैं ताकि आप छात्रों को रिजल्ट देखने के लिए कहीं भटकना ना पड़े.

मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां (Important Updates of Madhya Pradesh Board)

राज्य – मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)
परीक्षा का नाम – मध्य प्रदेश 10वीं (SSC) बोर्ड परीक्षा
परीक्षा की तारीख – 1 मार्च से 27 मार्च
रिजल्ट आने की संभावित तारीख – 14 मई 2019

परीक्षा का नाम – मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा
परीक्षा की तारीख – 1 मार्च से 2 अप्रैल
रिजल्ट आने की संभावित तारीख – 14 मई 2019

ऐसे चेक करें मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट (Step Wise Guide To check Results)
Step 1. MP Board का रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले Khabar Satta वेबसाइट के रिजल्ट पेज 
https://khabarsatta.com/mp-board-result-2019/ पर विजिट करें या इस लिंक पर क्लिक करें.
Step 2. Admit Card पर लिखे रोल नंबर को दर्ज करें और Submit के बटन पर क्लिक करें.
Step 3. Submit के बटन पर क्लिक करते ही आपका रजिस्ट्रेशन हो जायगा .
Step 4. MPBSE द्वारा रिजल्ट घोषित होते ही आपको आपका रिजल्ट मोबाइल पर प्राप्त हो जायगा
Step 5.
 रिजल्ट को डाउनलोड कर Print Out करा लें.

मध्य प्रदेश बोर्ड पिछले साल का एनालिसिस (MP Board Last Year Analysis)

मध्य प्रदेश बोर्ड 10th एनालिसिस

एमपी बोर्ड 10 वीं का रिजल्ट 14 मई को घोषित किया गया था. 10 वीं कक्षा के कुल 11.48 लाख छात्रों ने अपना परिणाम प्राप्त किया. एमपी बोर्ड 10 वीं परिणाम के लिए कुल पास प्रतिशत 66% रहा. अनामिकाशाद और हर्षवर्धनपरमार कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा के संयुक्त टॉपर्स के रूप में उभरे.

  • Result Declaration Date: 14th May
  • Total Number of Students: 11,48,098
  • Pass Percentage: 66%
  • Toppers: AnamikaSadh&HarshwardhanParmar

मध्य प्रदेश बोर्ड 12th एनालिसिस

एमपी बोर्ड एचएसएससी परिणाम या कक्षा 12 का परिणाम भी 14 मई को घोषित किया गया था. एमपीबीएसई ने नियमित उम्मीदवारों और निजी उम्मीदवारों दोनों के लिए एक साथ परिणाम घोषित किया. MP Board 12th Result प्राप्त करने वाले छात्रों की कुल संख्या 7,65,358 थी, जिनमें से 4,05,122 नियमित छात्र और 41030 निजी छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की. एमपी बोर्ड 12 वीं के रिजल्ट का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 68% रहा.

  • Number of Appeared Regular Students: 6,00,065
  • Number of Passed Regular Students: 4,05,122
  • Number of Failed Regular Students: 1,08,358
  • Number of Appeared Private Students: 1,65,293
  • Number of Passed Private Students: 41030
  • Number of Failed Private Students: 81726
  • Overall Pass Percentage: 68%
  • MP Board Science Stream Topper: LalitPanchauri
  • MP Board Commerce Stream Topper:AyushiDhengula
  • MP Board Arts Stream Topper: ShivaniPawar

मध्य प्रदेश बोर्ड के बारे में (About MP Board)

MPBSE को 1965 में मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधिनियम, 1965 के तहत विकसित किया गया था. शिक्षा निकाय, राज्य और उच्च शिक्षा प्रणाली की नीति-संबंधी, प्रशासनिक, संज्ञानात्मक और बौद्धिक दिशा निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है. बोर्ड मध्य प्रदेश राज्य में इंटरमीडिएट शिक्षा की प्रणाली को विनियमित और पर्यवेक्षण करता है. यह विभिन्न गतिविधियों को निष्पादित करता है और नियंत्रित करता है जिसमें अध्ययन के पाठ्यक्रम तैयार करना, पाठ्यक्रम निर्धारित करना, परीक्षा आयोजित करना, कॉलेजों को संबद्धता प्रदान करना शामिल है. MPBSE अपने अधिकार क्षेत्र के तहत सभी शैक्षणिक संस्थानों को दिशा, समर्थन और नेतृत्व भी प्रदान करता है.

MPBSE हर साल मार्च-अप्रैल के महीने में SSC और HSSC छात्रों के लिए वार्षिक बोर्ड परीक्षा आयोजित करता है, इसके बाद मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2019 की घोषणा मई के महीने में करता है.

VIDEO: Digvijay Singh की सभा में Modi समर्थक की Surgical Strike

digvijay Singh viral video

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लोकसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की सभा में मोदी समर्थक ने सर्जिकल स्ट्राइक कर डाली। हालात यह बने कि पूरा माहौल ही बदल गया। दिग्विजय सिंह भी अपना संतुलन खो बैठे। हालांकि इस सर्जिकल स्ट्राइक में युवक सफलतापूर्वक वापस नहीं आया बल्कि कांग्रेसियों ने उसे धक्के देकर बाहर निकाल दिया।

जनसभा के दौरान दिग्विजय सिंह अपने भाषण के दौरान पूछ रहे थे कि मोदीजी ने 15 लाख रुपए देने का वादा किया था, क्या किसी के खाते में पैसे आए? जिसके खाते में 15 लाख आए वो हाथ उठाएं। इस पर युवक ने हाथ उठाकर कहा मेरे खाते में आ गए। दिग्विजय ने उसे मंच पर बुलाकर जानकारी मांगी।

युवक ने मंच से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक की और आतंकियों को मारा।युवक के इस जवाब के बात दिग्विजय सिंह ने नाराजगी भरे लहजे में कहा, “अरे तेरे खाते में 15 लाख आए, या नहीं। तुम्हें नौकरी मिली। क्या बात करते हो। तेरे खाते में 15 लाख आ गए।’ इस दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस के एक अन्य नेता ने युवक को मंच से नीचे उतार दिया फिर उसे धकियाते हुए सभा से बाहर कर दिया गया।

https://youtu.be/MJHAEJVTzD0

मुनमुन की उपस्थिति में अनेक लोगों ने लिया संकल्प

सिवनी – सिवनी विधायक दिनेश राय ने अपने साथियों के साथ बालाघाट,सिवनी के प्रत्याशी ढालसिंह बिसेन के पक्ष में मतदान हेतु अपील करते हुये ग्राम खैरी,सिमरिया, लखनवाड़ा एवं भोमा क्षेत्र के कंजई में लोगों से संपर्क किया। और लोगों से अपील की है कि इस बार आप देश के विकास को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशी का चयन करें। इस अवसर पर संतोष अग्रवाल ने कहा कि इस देश को अब भाजपा की ही जरूरत है और इससे ही देश का विकास संभव है इसलिये इसे मौका दें।

इस अवसर पर कीरतसिंह बघेल, शिव सनोडिय़ा, मुनिया टांक, सुदर्शन बाझल,रूकमणी सनोडिया सहित सभी ग्रामवासी उपस्थित थे।कंजई में विधायक दिनेश राय की उपस्थिति में अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। और भाजपा को जिताने के लिये संकल्प लिया। 

फिर पकड़ाया आईपीएल का सट्टा

कोतवाली थानांतर्गत क्षेत्र में आईपीएल (IPL) क्रिकेट मैच का सट्टा खिलाने के जुर्म में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

अनुविभागीय पुलिस अधिकारी संजीव पाठक एवं नगर कोतवाल अरविन्द जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर के ललमटिया क्षेत्र में साकार सिटी के पास विशाल पराते के घर में दबिश दी गयी, जहाँ से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किये गये आरोपियों में विशाल (23) पिता ओमकार पराते निवासी ललमटिया क्षेत्र, शैलू उर्फ शेखर (28) पिता धनराज हिंदुजा निवासी एफसीआई रोड, मनोहर (42) पिता कपूर चंद चंद्रवंशी निवासी गंज वार्ड एवं सिद्धार्थ (20) पिता मदन भांगरे निवासी कर्वे कॉलोनी शामिल हैं।

एसडीओपी संजीव कुमार पाठक ने Khabar Satta को बताया कि पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि पिछले कई दिनों से इस सट्टे को नीरज हिंदुजा (24) पिता धनराज हिंदुजा निवासी एफसीआई रोड के द्वारा संचालित किया जा रहा है और वही इसका मास्टर माईंड है। नीरज हिंदुजा के द्वारा जबलपुर के होटल्स में रहकर इस सट्टे का संचालन विशाल परते के ललमटिया स्थित आवास से करवाया जा रहा है।

इस पूरी कार्यवाही में शामिल नगर कोतवाल अरविंद जैन, प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक सुधीर मिश्रा, नीतेश राजपूत, राकेश ठाकुर, बाल मुकुन्द, नगर सैनिक प्रदीप तिवारी को जिला पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार के द्वारा पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

राजा बघेल लोकसभा चुनाव हेतु झारखंड पर्यवेक्षक नियुक्त

सिवनी- मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री राजा बघेल को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी दिल्ली द्वारा लोकसभा चुनाव 2019  के लिए झारखण्ड राज्य की खूंटी लोकसभा का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। आल इंडिया कांग्रेस के महासचिव श्री के.सी.वेणुगोपाल द्वारा दिनांक 19 अप्रैल 2019 को जारी पत्र में 5वें चरण में सम्पन्न होने वाले लोकसभा चुनाव के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजा बघेल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

एवं तत्काल झारखंड की खूंटी लोकसभा पहुंचकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने हेतु आदेशित किया गया है। राजा बघेल आल इंडिया कांग्रेस के निर्देश पर दिनांक 21अप्रैल को झारखंड रवाना हो गए है।

‘भारत’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, सलमान ने दिखाए अपने अलग तेवर, यहाँ देखिए वीडियो

Bharat Movie Trailer Release: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान इस साल ईद पर अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। सलमान जल्द ही भारत में दिखाई देंगे। इस फिल्म की काफी समय से चर्चा हो रही है। वहीं सलमान को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ नजर आएंगी। पिछले दिनों से इस फिल्म के पोस्टर जारी किए जा रहे हैं।

अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर में फिल्म की पूरी कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म की कहानी वैसी ही है जैसी हमने देखी और सुनी है। फिल्म में सलमान खान के पांच अलग-अलग अवतार हैं।

Bharat Movie Trailer Release –

पिछले कुछ दिनों में जो पोस्टर सामने आए थे, वे फिल्म की कहानी से थोड़े ज्यादा प्रभावित थे। इस फिल्म में कैटरीना भी सलमान के साथ अलग-अलग लुक में नजर आईं। फिल्म में सलमान और कैटरीना की केमिस्ट्री एक बार फिर दर्शकों

को पसंद आने वाली है। इस ट्रेलर में दिशा पटानी भी हैं। दिशा फिल्म में एक ट्रेपी कलाकार की भूमिका में हैं। फिल्म में दिशा को अच्छी स्क्रीन स्पेस भी मिली। फिल्म में कई और सितारे भी हैं। सुनील ग्रोवर भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। इसके अलावा तब्बू भी फिल्म का अहम हिस्सा हैं। ट्रेलर में

सलमान 25 से 75 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाते नजर आते हैं। ट्रेलर की शुरुआत में सलमान स्टीमी डायलॉग बोलते नजर आते हैं। ट्रेलर में सलमान कह रहे हैं कि मेरी दाढ़ी में सफेद बाल!

यह मेरी जिंदगी से ज्यादा रंगीन है। शुरुआत में सलमान अपनी जवानी के दिनों में अपने निर्देशन में रोमांस करते नजर आते हैं। वहीं, कैटरीना के साथ सलमान की अलग केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है। कैटरीना मैडम सिर बनकर

सलमान की जिंदगी में प्रवेश करती हैं और फिर दोनों रोमांस शुरू कर देते हैं। फिल्म में सलमान के पिता जैकी श्रॉफ हैं। इसके साथ ही ट्रेलर में नोरा फतेही की झलक भी देखने को मिलती है। ओवरले का ट्रेलर बहुत अच्छा लग रहा है। अली अब्बास जफर ने फिल्म का निर्देशन किया है। फिल्म ईद पर रिलीज हो रही है।

Loksabha Election 2019: सिवनी में हुई ताबड़तोड़ कार्यवाही

सिवनी- लोकसभा चुनाव 2019 के परिप्रेक्ष्य में श्री प्रवीण सिंह , कलेक्टर सिवनी के नेतृत्व और श्री बी.आर. वैध , जिला आबकारी अधिकारी सिवनी के निर्देशन में आबकारी उत्तर वृत के अंतर्गत आज दिनाँक 22/04/2019 को प्रातः उगली क्षेत्र के ग्राम मोहबर्रा , रुमाल , सारसडोल , टिकरी बम्हनी और गोरखपुर में कुल 05 स्थानों पर दबिश की गई । ग्राम रुमाल के जंगल मे भारी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लाहन जप्त किया गया। कार्यवाही में 02 प्रकरण कायम किए गए हैं।

रेड में अवैध शराब के अड्डे नष्ट किए गए जिसमें 127 लीटर अवैध शराब तथा 2380 किलो महुआ लाहन जप्त किया गया जिसकी अनुमानित कीमत रूपए 2,09,450 / है।

लोकसभा चुनाव 2019 के परिपेक्ष्य में चलाए जा रहे आज के विशेष अभियान में वृत प्रभारी खुशबू प्रिया मरावी, आबकारी उप निरीक्षक एवं उनके स्टॉफ संतराम मरावी, लेखसिंह टेकाम और विशालराव चौबीतकर का उल्लेखनीय योगदान है।

BIG BREAKING : तीन कारो की भिड़ंत में 1 महिला सहित 2 बच्चो की मौत : VIDEO

सिवनी। जिला मुख्यालय से जबलपुर जाने वाले मार्ग पर लगभग 15 किलोमीटर बंडोल थाना अंतर्गत फोरलेन मार्ग बायपास में आज सुबह लगभग 9 बजे तीन वाहनों की आपसी भिंड़त में तीन लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों में एक महिला सहित दो बच्चो बालिका के नाम शामिल है।

थाना प्रभारी बंडोल एम.एल. राहंगडाले ने बताया कि सिकंदराबाद (हैदराबाद) निवासी आशीष सिंह का परिवार कटनी की ओर जा रहा था, इसी दौरान तेज गति से चल रही कार अचानक अनियंत्रित होकर दूसरी ओर के मार्ग पर चली गई, जहां सिवनी आ रहे लखनादौन प्रोफेसर कॉलोनी निवासी डॉ. धनवान शाह की कार जा भिड़ी, इसी बीच पीछे से आ रही एक अन्य कार भी जा भिड़ी।

जानकारी के अनुसार नागपुर से जबलपुर की ओर जा रही कार क्रमांक – एपी 10 बीडी 3836 में सवार सिकंदरबाद (हैदराबाद) निवासी परिवार के चार सदस्य क्रमश: कुमारी आरहा पिता आशीष सिंह उम्र 12 वर्ष, अर्ग पिता आशीष सिंह उम्र 6 वर्ष, अनुजा पति आशीष सिंह उम्र 39 वर्ष की मौत हो गई है वही कार चला रहे आशीष पिता दिलीप सिंह उम्र 41 वर्ष को गम्भीर हालत में इलाज हेतु जिला हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया है।

इस घटना में जबलपुर की ओर से आ रही दूसरी कार क्रमांक एमपी 22 सीए-1167. में सवार प्रोफेसर कॉलोनी लखनादौन निवासी डॉ. धनवान शाह अपनी पत्नि और बच्ची के साथ चुनाव कार्य से सिवनी आ रहे थे, घटना में डॉ. धनवान शाह को गंभीर चोट आई है, जिन्हें जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार उपरांत नागपुर रिफर कर दिया गया तथा डॉ. धनवान की पत्नि रंजीता शाह उम्र 38 वर्ष एवं बालिका तनवी 10 वर्ष को इलाज हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर अनुविभागीय पुलिस अधिकारी संजीव पाठक व पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार ने पहुंचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।