सिवनी // भारतीय स्टेटबैंक की शाखा मंगलीपेठ में साप्ताहिक अवकाश में परिवर्तन किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुए भारतीय स्टेटबैंक किओस्क संचालक नंदकिशोर दुबे द्वारा बताया गया है की 12 मई से हर रविवार को शाखा में अवकाश रहेगा एवं माह के दूसरे और चौथे शनिवार को भी भारतीय स्टेटबैंक शाखा मंगलीपेठ में अवकाश रहेगा।
सायलो बैग का हुआ निरीक्षण

सिवनी-आज 10 मई को जिलाकलेक्टर एवं कमिश्नर जबलपुर सभाग सहित सरकारी अमले ने गेहूँ खरीदी केंद्र सरगापुर कौ औचक निरीक्षण किया तथा किसानों से मुलाकात की जिसमें किसानों की ओर से बिट्ठल पटेल ने कमिश्नर एवं कलेक्टर को साईलो बैग में हो रही किसानों को परेशानी से अवगत कराते हुए बताया कि हवा तूफान और ओलावृष्टि के कारण हमारे क्षेत्र की अधिकांश गेहूँ की खडी फसल जमीन में गिर गई थी जिसमें के कटाई के समय हल्की मिट्टी आई है और उस गेहूँ को साईलो बैग खरीदी में जांच के दौरान फेल कर दिया जाता है जिसके कारण किसानों को भारी असुविधा हो रही है
इस संदर्भ में कमिश्नर और कलेक्टर से सभी किसानों की ओर बिट्ठल पटेल ने निवेदन किया कि किसानों की पीड़ा को समझते हुए किसानों के हित में अधिकारियों को निर्देशित करे और किसानों को साईलो बैग में हो रही परैशानी से निजात दिलाएं
जिस में कमिश्नर सहाब एवं कलेक्टर महोदय के द्वारा बताया गया कि जल्द ही इस समस्या का निराकरण किया जाएगा
सफाई कर्मचारी की बेटी विदेश में पढ़ेगी, 1 करोड़ की स्कॉलरशिप मिली

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में सफाई कर्मचारी की बेटी को विदेश में पढ़ाई करने का मौका मिला है। इसके लिए उसे 1 करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप मिली है। महिला सफाई कर्मचारी का नाम नूतन है। नूतन की बेटी अब पीएचडी करने के लिए स्कॉटलैंड जाएगी।
मां सफाई कर्मचारी बनाना चाहती थी
कर्मचारी राज्य बीमा निगम अस्पताल में सफाई कर्मचारी नूतन की बेटी रोहिणी को राज्य अनुसूचित जनजाति विभाग ने एक करोड़ रुपए की स्कॉलरशिप दी है। बीबीए करने के बाद मार्केटिंग में एमबीए कर चुकीं रोहिणी स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग के हैरिटगॉट यूनिवर्सिटी से पीएचडी करेगी। सफाईकर्मी नूतन का कहना है कि जब रोहिणी बच्ची थी तो लगातार 12 साल तक वह अपने साथ उसे ड्यूटी पर ले जाती थी लेकिन उसका मन पढ़ाई में लगता था।

गहने गिरवीं रखकर एमबीए कराया
नूतन ने बताया कि जब वो अच्छी पढ़ाई करने लगी तो इसे देखते हुए उसने गहने गिरवी रखकर रोहिणी को एमबीए कराया। रोहिणी वालीबॉल की राष्ट्रीय खिलाड़ी भी है। रोहिणी का कहना है कि किसी रिश्तेदार के यहां परिवार के साथ शादी समारोह में जाने पर मेरी शादी में देर करने को लेकर जो लोग पापा को ताने मारते थे और कहते थे कि जल्दी शादी कर दो नहीं तो अच्छा लड़का नहीं मिलेगा, वे लोग ही आज पापा को बधाई दे देते हैं और अपने बच्चों को मेरा उदाहरण देते हैं।
प्रियंका गांधी का 13 मई को मध्यप्रदेश दौरा कार्यक्रम
PRIYANKA GANDHI ELECTION TOUR MADHYA PRADESH

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की अध्यक्ष श्रीमती शोभा ओझा ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती प्रियंका गांधी जी सोमवार, 13 मई को प्रदेश के दौरे पर रहेंगी।
यहां वे उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने के उपरांत, रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी, साथ ही शाम को इंदौर में प्रियंका गांधी जी कांगे्रस प्रत्याशी के पक्ष में रोड-शो में रहेंगी। श्रीमती गांधी सोमवार 13 मई को दोपहर 12.40 बजे इंदौर से हेलीकाॅप्टर द्वारा उज्जैन पहुंचेंगी, वे 1.15 बजे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगी।
वे दोपहर 2 बजे हेलीकाप्टर द्वारा उज्जैन से रतलाम जायेंगी। श्रीमती गांधी दोपहर 2.30 बजे रतलाम में जनसभा को संबोधित करेंगी। वे अपरान्ह 3.40 बजे हेलीकाॅप्टर द्वारा रतलाम से इंदौर पहुंचेंगी और शाम 4.30 बजे इंदौर में कांगे्रस प्रत्याशी के पक्ष में रोड-शो करेंगी।
गृहमंत्री बाला बच्चन के बहनोई की लाश गड्ढे में पड़ी मिली, चुनाव ट्रेनिंग से लौट रहे थे
मानसिक विक्षिप्त महिला को मिला परिवार

सिवनी-उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया की विगत 04 मई को कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान मानसिक विक्षिप्त महिलाओ एवं पुरूषो के पुनर्वास एवं ईलाज हेतु निर्देशित किया गया था।
वीरेश सिंह बघेल उपसंचालक सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण सिवनी द्वारा अवगत कराया गया है कि कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार सभी मानसिक विक्षिप्तो से लगातार चर्चा की गई जा रही है एवं इन्हे ईलाज हेतु दवाईयॉ दी जा रही है।
इसी तारतम्य में बातचीत के दौरान एक महिला ने अपना नाम सुरवती बाई तथा छिन्दवाड़ा जिले के ग्राम उरदान बताया। उरदान के सचिव श्री जगदीश प्रसाद के मोबाईल पर चर्चा करने पर उनके पुत्र धनपाल के बारे में जानकारी प्राप्त हुई। धनपाल को मोबाईल पर उसकी माँ के बारे में जानकारी दी गई |
श्री धनपाल सहयोगियो के साथ गुरुवार 9 मई को सिवनी पहुँचकर लगभग दो वर्ष से जिला चिकित्सलय सिवनी में रह रही अपनी मॉ को लेकर चले गये |
उन्होने अपनी माँ के 2 साल बाद मिलने पर कलेक्टर सिवनी का आभार माना। इस कार्य में सायकोलाजिस्ट मनीषा श्रीवास्तव, सोनम विनोदिया, श्री सनोडिया एवं नरोत्तम सोनी सहयोगी रहे |
उपसंचालक सामाजिक न्याय सिवनी ने यह भी अवगत कराया कि जिला चिकित्सालय सिवनी में रह रहे शेष मानसिक विक्षिप्तों की जानकारी एकत्र की जाकर ईलाज तथा पुनर्वास की व्यवस्था की जा रही है।
फोरलेन निर्माण में पेड़ो की अनुमति ना होने से काम की गति प्रभावित

सिवनी -फोरलेन सड़क निर्माण कार्य की जो गति हेै उससे स्पष्ट है कि इस वर्षाकाल में भी कुरई घाटी और मोहगाँव के बीच वाहनों की रफ्तार सुचारू ढंग से नहीं हो सकेगी और आये दिन जाम की स्थिती बनी रहेगी । लंबे संघर्ष के पश्चात जैसे तैसे इस सड़क निर्माण की अनुमति हुई है तो काम करने वाली एजेंसी और वन विभाग की आधी अधूरी अनुमति समय पर काम ना करने की मानसिकता परेशानी का कारण बन रहा है वहीं ब्राडगेज का काम भी मंदगति से चलने सिवनी के व्यापार और यात्रियों के लिये मुसीबत बन रहा है।
पेंच नेशनल पार्क के बीच से गुजरने वाले फोरलेन मोहगांव से खवासा तक निर्माण के कार्य की रफ्तार धीमी हो गई है। जानकारी के अनुसार कुरई घाटी के बफर क्षेत्र में करीब 2700 पेडों की कटाई के लिए अनुमति का इंतजार हो रहा है।हालांकि वनक्षेत्र को छोडकर अन्य हिस्से में फोरलेन निर्माण का कार्य चल रहा है।
खवासा से कुरई के बीच एक हिस्से में फोरलेन सडक का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है जबकि दूसरे हिस्से का काम प्रगतिशील है। 750 करोड रूपए की लागत से बन रही 28 किमी फोरलेन सडक निर्माण का ठेका भोपाल की दिलीप बिल्डकॉन कंस्ट्रक्शन कंपनी कोा दिया गया है। क्षेत्रवासियों के मुताबिक कंपनी द्वारा निर्माण कार्य में लापरवाही बरती जा रही है। निर्माणधीन सडक में पानी की सिंचाई न किए जाने से क्षेत्रवासियो व वाहन चालको को धूल और मिट्टी के गुबार से होकर गुजरना पड रहा है। शिकायतो को कंपनी के कर्मचारी व एनएचएआई विभाग अनदेखा कर रहे है।
रफ मटेरियल का इस्तेमाल
कंपनी पुरानी सडक के ऊपरी हिस्से से निकाली गई डम्पर की रफ लेयर व मटेरियल को अर्धवर्क कार्य में इस्तेमाल कर रही है। सडक के बेस में रफ मटेरियल को बिछाकर कंपनी ने रोलिंग करवा दी है। हालांक अधिकारियो का कहना है कि नई सडक में रफ मटेरियल का इस्तेमाल कंपनी द्वारा नही किया जा रहा है। डायवर्सन सडक बनाने के लिए पुरानी सडक के रफ मटेरियल का इस्तेमाल हो रहा है। तकनीकि अधिकारियो के मुताबिक पुरानी सडक से निकले डम्पर व मटेरियल का इस्तेमाल अर्धवर्क कार्य में नही किया जा सकता है।
सर्वे में छूटे पेड
मोहगांव से खववासा के बीच फोरलेन सडक निर्माण के लिए पेंच बफर, दक्षिण सामान्य वनमण्डल, राजस्व व निजी जमीन पर स्थित करीब 9 हजार पेडों को काटा जा चुका है। पुराने सर्वे के मुताबिक वन मंंत्रालय ने फोरलेन के लिए 9200 पेडो की कटाई की अनुमति एनएचएआई को दी थी। लेकिन सर्वे में छूट गए करीब 2700 पेड सडक निर्माण में बाधा बन रहे है। सडक का बडा हिस्सा पहाडी व गहरी खाई में होने के कारण मेजरमेंट में छूटे पेडों की कटाई कराने प्रस्ताव तैयार कर वन विभाग भोपाल को अनुमति के लिए भेजा गया है। इसमें पेंच बफर क्षेत्र के करीब 2700 पेंड शामिल है। इस पर अनुमति मिलने के बाद कटाई का काम शुरू हो सकेगा।
सरकारी लकड़ी का मनमाना उपयोग
फोरलेन निर्माण के दौरान कंपनी को एनएच 7 पर चला रहे यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए मार्किंग और बैरीकेटिंग करना होता है। कंपनी द्वारा मोहगांव से खवासा के बीच घाटी व खतरनाक मोडो पर बैरीकेटिंग करने के लिए सडक किनारे से काटे गए पेडों की लकडी का बडे पैमाने पर इस्तेमाल किया गया है। पेडो से काटी गई लकडी की बल्लियां बनाकर इसमें रंग पेंट और रेडियम पट्टी लगाकर सडक के किनारे कतारबद्ध तरीके से लगा दिया गया है। कंपनी द्वारा सुरक्षा व मार्किंग पर होने वाला खर्च बचाने के लिए सरकारी लकडी बगैर वनविभाग की अनुमति के इस्तेमाल किया जा रहा है। नियमानुसासर सडक किनारे लगाई गई इस सरकारी लकडी को उत्पादन वनमण्डल द्वारा परिवहन कर डिपो में जमा कराना था। लेकिन अधिकारी भी कंपनी के रूतबे के आगे बेबस दिखाई दे रहे है। उत्पादन वनमण्डल की डीएफओ ने इस मामले में वन अमले को फोरलेन सडक के किनारे इस्तेमाल सरकारी लकडी डिपो में जमा कराने के निर्देश दिए है।
गुणवत्ता पर सवाल
खवासा के नजदीक पचधार नदी से बगैर अनुमति पानी लेने और पुल निर्माण ठीक तरह से नही करने के मामले में आपत्ति दर्ज कराते हुए क्षेत्र के ग्रामीणो ने फोरलेन सडक का निर्माण कार्य रूकवा दिया था। ग्रामीणो का कहना है कि सडक का निर्माण कार्य गुणवत्तायुक्त कराया जाए ताकि क्षेत्रवासियों को मुश्किलो का सामना ना करना पडे। पेंच नेशनल पार्क के बीच से गुजरने वाले एनएच 7 के इस हिस्से में 14 साऊंडप्रूफ अंडरपासेस बनाए जा रहे है।
दक्षिण वनमंडल के अधिकारियों का कहना है कि फोरलेन सडक में करीब 9 हजार पेडो की कटाई का कार्य पूरा हो चुका है। शेष बचे 2700 पेडो की कटाई की अनुमति लेने के लिए प्रस्ताव भोपाल भेजा जा रहा है। अनुमति मिलने के बाद इस पर आगे की कार्रवाई हो सकेगी।
फोर्लेन निर्माण करने वाली एजेंसी के इंजीनियर के अनुसार फोरलेन सडक का निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त कराया जा रहा है। रफ मटेरियल का इस्तेमाल डायवर्सन सडक बनाने के लिए किया गया है। ताकि आवागमन बाधित न हो। शेष बचे पेडो की कटाई की अनुमति मिलना बाकी है। निर्माण कार्य तय समय में पूरा कराने की कोशिश की जा रही है।
सिवनी कलेक्टर ने किया सोशल मीडिया को लेकर आदेश जारी! 07 जून तक़ संभलकर करे उपयोग

आपत्तिजनक टिप्पणी पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी
सिवनी । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी प्रवीण सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144(2) के अंतर्गत आदेश पारित करते हुए सोशल मीडिया पर व्यक्ति एवं व्यक्ति के समूह पर आपत्ति जनक टिप्पणी तथा भ्रामक प्रचार को प्रतिबंधित कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार व्हाटसएप, फेसबुक, ट्वीटर, इंस्टाग्राम तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल माध्यमों का उपयोग करके व्यक्ति या व्यक्तियों के समूहों के संदर्भ में अनर्गल, अशोभनीय एवं तथ्यों से परे टिप्पणी जो समाज में विद्वेष की भावना उत्पन्न करती है, को पूर्णतः प्रतिबंधित करते हुए दण्ड का प्रावधान किया गया है।
यह आदेश 07 जून तक लागू रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्ध भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।
महिला ने लगायी दलसागर में छलांग

सिवनी । घर में उपजे तनाव के कारण एक महिला ने सिवनी स्थित दलसागर में छलांग लगा दी जिसे मौके पर उपस्थित लोगों की तत्परता के चलते बचा लिया गया। महिला का उपचार जिला चिकित्सालय में किया जा रहा है।
घटना के संबंध में पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी स्थित गुरूनानक वार्ड निवासी जमीला बी का विवाद उनके पति शेख हुसैन के साथ बुधवार की शाम को किसी बात पर हो गया। बताया जाता है कि उनका विवाद गुरूवार को एक बार फिर हुआ जिसके बाद तनाव में आकर जमीला बी ने शाम को लगभग छः बजे दलसागर तालाब के समीप जाकर उसमें छलांग लगा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीला बी को तालाब में कूदते हुए वहाँ उपस्थित कुछ लोगों ने देख लिया जिसके बाद उन्हें तत्काल तालाब से बाहर निकाल लिया गया। जमीला बी को डायल 100 के माध्यम से जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा दिया गया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।
सिवनी न्यूज़ : ट्रक की टक्कर से एक की मौत

सिवनी- जिले से छिन्दवाड़ा मार्ग पर स्थित ग्राम फुलारा में आज दोपहर लँगभग 4 बजे ट्र्क की टक्कर से मोटर साइकिल सवार की मौत हो गई है,
वही एक अन्य घायल बताया जा रहा है,मृतक की पहचान निरोत्तम सनोडिया निवासी चंदोरी के रूप में हुई है।
