Home Blog Page 2070

सिर्फ EVM के वोट की गिनती सिवनी में : सुबह 8 बजे आरंभ होगी मतगणना

evm-machine

सिवनी – लोकसभा निर्वाचन 2019 की मतगणना 23 मई 19 को शासकीय पॉलीटेकनिक कॉलेज सिवनी में प्रात: 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी । उम्मीदवार विधानसभावार 15-15 मतगणना अभिकर्ता नियुक्त कर सकेंगे | जिसके लिए आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप -18 एवं प्रारूप -19 में जिला निर्वाचन कार्यालय सिवनी से प्राप्त किये जा सकते है।

यहाँ केवल एवं से हुए मतदान की गिनती होगी , बैलेट पेपर से हुए मतदान को आरओ मंडला और बालाघाट को भेज दिया गया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशों पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए है। और सभी प्रत्याशियों को काउंटिंग में एजेंट तैनात किये जाने वाले फॉर्म दे दिए गए है।

गणना अभिकर्ताओं के पास जारी करने हेतु विधानसभा क्षेत्र-114 बरघाट एवं 115 सिवनी के लिये अनुविभागीय अधिकारी श्री कामेश्वर चौबे को सहायक रिटर्निग आफिसर नियुक्त किया गया है। अत: विधानसभा क्षेत्र -114 बरघाट एवं 115 सिवनी में नियुक्त किये जाने वाले प्रत्येक गणना अभिकर्ताओं की दो-दो फोटो सहित निर्धारित प्ररूप में आवेदन सहायक रिटर्निग आफिसर सिवनी के कार्यालय में 17 मई 2019 तक अनिवार्य रूप से जमा करने हेतु ताकि समयावधि में गणना अभिकर्ताओं के निर्धारित पास जारी किया जा सके।

Jio का धांसू ऑफर, 600 रुपये में चलेगा फोन- TV और ब्रॉडबैंड

जियो गीगाफाइबर 600 रुपये में ब्रॉडबैंड, लैंडलाइन और टीवी का कॉम्बो ऑफर देगी। कंपनी से जुड़े लोगों ने इसकी जानकारी दी है। वहीं 1,000 रुपये में कम से कम 40 उपकरणों को जोड़ने का विकल्प मिलेगा।

https://youtu.be/oNUdg22xpvA

कंपनी की तैयारी जल्द ही जियो गीगाफाइबर की व्यावसायिक शुरुआत करने की है। मौजूदा समय में कंपनी दिल्ली और मुंबई में पायलट परीक्षण के तहत सेवा मुहैया करा रही है। इसके तहत उपभोक्ता से एक बार 4500 रुपये  लेकर 100 गीगाबाइट डेटा, 100 मेगाबाइट प्रति सेकंड की स्पीड से नि:शुल्क प्रदान की जा रही है।

इन उपभोक्ताओं को अगले तीन महीने में टेलीफोन और टीवी सेवा को भी जोड़ा जाएगा। इन तीनों सेवा अगले एक साल तक बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध कराई जाएगी। जियो की तैयारी देश के 1600 शहरों में एक साथ यह सेवा शुरू करने की है।

शशश……नगर पालिका सो रही है !

मच्छरों की फौज कर रही हलाकान

सिवनी । गर्मी के मौसम के आगाज के साथ ही मच्छरों की फौज ने जिला मुख्यालय पर अचानक ही हमला बोल दिया है, जिससे नागरिक हलाकान नजर आ रहे हैं। नगर पालिका परिषद का ध्यान दीगर जरूरी कामों में उलझा दिख रहा है जिससे वह इस ओर ध्यान नहीं दे पा रही है।

शहर का शायद ही कोई इलाका इससे अछूता होगा जहाँ मच्छरों की सैकड़ों की तादाद वाली टोलियां लोगों को परेशान न कर रही हों। शहर में मच्छरों के आतंक से शाम ढलते ही लोग अपने – अपने घरों की खिड़की और दरवाजे बंद करने पर मजबूर ही नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही शहर में चारों और पसरी गंदगी और गाजर घास इन मच्छरों के प्रजनन के लिये उपजाऊ माहौल तैयार करती दिख रही है। स्थान – स्थान पर नालियों में जमा कचरे के कारण पानी की निकासी न होने से एकत्र पानी में मच्छरों के लार्वा आसानी से देखे जा सकते हैं।

कहाँ है फॉगिंग मशीन?

उल्लेखनीय होगा कि पूर्व में मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा शुरूआती दौर में पालिका की ईमेल आईडी से यह बात कही गयी थी कि पालिका की फॉगिंग मशीन दिन में दो वार्ड में जाकर धुुंआ करेगी। उसके बाद एक दो दिन तक पालिका के द्वारा विज्ञप्ति जारी कर वाहवाही लूटने का प्रयास किया गया इसके बाद से फॉगिंग मशीन के बारे में पालिका पूरी तरह खामोश ही नजर आ रही है।

जानकारों का कहना है कि मच्छरों के शमन हेतु नगर पालिका परिषद के द्वारा फॉगिंग मशीन का प्रयोग किया जाता रहा है। पिछले कई सालों से महीने में एकाध बार ही यदा-कदा दवा रहित धुंआ उड़ाती फॉगिंग मशीन को देखा जा सकता है। लोगों का आरोप है कि पालिका के द्वारा फॉगिंग मशीन को व्हीव्हीआईपी इलाकों में ही घुमाया जाता है।

इसके साथ ही जानकारों की मानें तो मुख्य नगर पालिका अधिकारी के द्वारा अब तक विभिन्न विषयों पर लगभग एक दर्जन बार निर्देश जारी किये जा चुके हैं पर इन निर्देशों का पालन करने में पालिका के कर्मचारियों के द्वारा पूरी तरह कोताही ही बरती जा रही है।

ALERT : मप्र के 15 जिलों में धूल भरी आंधी और बारिश | MP WEATHER REPORT

सिवनी । मध्य प्रदेश में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट ली और कई जिलों में धूल भरी आंधी के साथ बारिश हुई है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। खरगोन के बलवाड़ा में आज दोपहर तेज गड़गड़ाहट के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान तेज हवा भी चली, जिसकी वजह से कई इलाकों में बिजली चली गई।

बुरहानपुर-नेपानगर में भी मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहा। यहां भी आंधी की वजह से कई इलाकों में होर्डिंग और टीनशेड गिर गए। तेज हवाओं की वजह से शहर में बिजली गुल हो गई है। इसके अलावा इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर कई पेड़ गिऱ गए हैं।

चंबल-ग्वालियर रीजन के कई जिलों में भी मौसम बदल गया है। डबरा में बारिश के साथ ही चने के दाने के बराबर ओले भी गिरे हैं। इससे लोगों को गर्मी से जरूर निजात मिल गई है। इस बीच खरीदी केंद्रों पर गेहूं के भीगने की आंशका बढ़ गई है। इसलिए खुले में रखे गेंहूं को ढंकने के इंतजाम हो रहे हैं। खनियांधाना और मोहरी कलां में भी हल्की बूंदा-बांदी हुई है।

बता दें कि मौसम विभाग ने सुबह ही इस बात का अलर्ट जारी किया था कि गुना, विदिशा, रायसेन, ग्वालियर, शाजापुर, देवास, सीहोर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, बुरहानपुर और दमोह में हल्की वर्षा के साथ धूल भरी आंधी चल सकती है।

सिवनी न्यूज़ : 7 लापरवाह अधिकारी – कर्मचारियों पर कलेक्टर ने की कार्यवाही

सिवनी-कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सोमवार 13 मई को जिले के सुदूर अंचल क्षेत्र धनौरा एवं घंसौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया साथ ही सेक्टर सुपरवाइजर, एएनएम एवं सम्बंधित चिकित्सको की बैठक लेकर स्वास्थ्य केंद्रवार विभागीय लक्ष्य एवं शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षायें की तथा लापरवाही बरतने वाले 2 सेक्टर सुपरवाइजर के निलंबन, 6 एएनएम कार्यकर्ता तथा 1 डॉक्टर की वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिये गए साथ अव्यवस्थाओं को लेकर घंसौर बी.एम.ओ. को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा के लक्ष्य विरुद्ध अपेक्षाकृत प्रगति न कर पाने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र सालेवाड़ा की एएनएम कार्यकर्ता वंदना सेन, रावठान की एएनएम कार्यकर्ता अनिता राय, बरबसपुर की कविता वरकड़े तथा मुरघई की एएनएम कार्यकर्ता कल्पना उइके की एक-एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। सेक्टर सुपरवायजर श्री संतोष सिंह को अपने प्राथमिक कार्यों की जानकारी न होने पर निलंबित करने के निर्देश दिए।

इसी तरह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर के लक्ष्य विरुद्ध प्रगति न कर पाने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र गंगपुर की एएनएम भुवनेश्वरी वरकड़े तथा कार्यों से जुड़े प्रश्नों के उत्तर न पाने पर एएनएम गीता शिवहरे तथा राष्ट्रीय बाल सुरक्षा मिशन के डॉ अजय उईके की एक एक वेतन वृद्धि रोकने तथा सेक्टर सुपरवाइजर श्री रविशंकर को निलंबित करने के निर्देश दिए।

MP Board Result 2019: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट SMS भेजकर कर पाएंगे चेक

MP Board 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट mpresults.nic.in पर 15 मई को जारी कर दिया जाएगा. 10वीं और 12वीं के लाखों स्टूडेंट्स का इंतजार जल्द ही खत्म हो जाएगा.

नई दिल्ली:  मध्य प्रदेश बोर्ड रिजल्ट 2019 (MP Board Result 2019) 15 मई को जारी कर दिया जाएगा. 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं का रिजल्ट (MP Board Result) एक साथ 15 मई को सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा. एमपी बोर्ड की परीक्षाओं का रिजल्ट (MP Board 10th Result) MPBSE की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी किया जाएगा. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट (MP Board 12th Result) indiaresults.com पर जाकर चेक कर पाएंगे.

इसके अलावा स्टूडेंट्स बिना इंटरनेट के भी अपना रिजल्ट (MP Result 2019) चेक कर पाएंगे. स्टूडेंट्स को रिजल्ट चेक करने के लिए बस एक एसएमएस करना होगा. मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं की परीक्षा 1 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित की गई थी. वहीं, 12वीं की परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 2 अप्रैल तक किया गया था. 10वीं में साढ़े 11 लाख से अधिक और 12वीं में साढ़े सात लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने परीक्षा में भाग लिया था. 10वीं और 12वीं की परीक्षा राज्य के 7000 केंद्रों पर हुई थी. बता दें कि रिजल्ट (MP Board 10th, 12th Result) आने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट क्रैश भी हो सकती है. लेकिन स्टूडेंट्स को परेशानी नहीं होगी क्योंकि वे थर्ड पार्टी वेबसाइट या फिर एसएमएस की मदद से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

MP Board Result 2019 एसएमएस से यूं कर पाएंगे चेक

मध्य प्रदेश बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए-
MPBSE10 (स्पेस दें) ROLLNUMBER और 56263 पर भेज दें.

मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए-
MPBSE12 (स्पेस दें) ROLLNUMBER और 56263 पर भेजें.

MPBSE 10th, 12th Result 2019 इन 3 स्टेप्स में कर पाएंगे चेक

स्टेप 1: स्टूडेंट्स रिजल्ट  चेक करने के लिए वेबसाइट mpresults.nic.in पर जाएं. 
स्टेप 2: अब वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर सबमिट करें, रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा.

MP Board 10th, 12th Result इन वेबसाइट्स पर कर पाएंगे चेक

mpbse.nic.in
mpresults.nic.in
indiaresults.com
examresults.net

भरत यादव होंगे कलेक्टर छिंदवाड़ा

चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत पर छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा का तबादला कर दिया है।

भोपाल // छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा के खिलाफ आयोग को शिकायत मिली थी कि उन्होंने सीएम कमल नाथ के हेलिकॉफटर को शाम 06 बजे के बाद उड़ान भरने की इजाजत दी थी। जबकि ऐसे ही एक मामले में शिवराज सिंह चौहान के हेलिकॉफटर को 06 बजे के बाद उड़ान की इजाजत नहीं मिली थी।

इसे लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कलेक्टर के खिलाफ चुनाव आयोग को शिकायत की थी। हालांकि इस शिकायत में चुनाव आयोग ने कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा को क्लीन चिट दे दी थी। बताया जा रहा है कि छिंदवाड़ा जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा ने सीएम कमलनाथ के हेलिकॉफटर को शाम 05 बजे तक उड़ाने की अनुमति कांग्रेस कार्यकर्ता जय माहोरे को दी थी, लेकिन उनका हेलिकॉफटर 06 बजे के बाद उड़ा था। हालांकि इस मामले में कलेक्टर ने जय माहोरे पर एफआईआर दर्ज भी करवाई थी।

2008 बैच के अधिकारी है श्री यादव : 2008 बैच के आईएएस अधिकारी भरत यादव को छिंदवाड़ा जिले की कमान सौंपी गई है। श्री यादव सिवनी, बालाघाट, मुरैना व ग्वालियर कलेक्टर की कमान भी संभाल चुके हैं। भरत यादव पूर्व में रेलवे में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

नियम विरूद्ध तरीके से चल रहा मेगा ट्रेड ?,बाहरी व्यापारियों ने नहीं कराया मुसाफिरी दर्ज

माने तो मेगा ट्रेड फेयर के संचालक अपने आपको उच्च स्तरीय एप्रोच वाला समझते हैं

mega trade seoni

सिवनी // पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल पंप के पास स्थित ट्रस्ट की जमीन में नियम विरूद्ध तरीके से मेगा ट्रेड फेयर लगाया गया है जिसमें बाहर से दुकानदारों ने आकर अपनी अपनी दुकान सजाया है। सूत्र बताते हैं कि जितने दुकानदारों ने मेगा ट्रेड फेयर में दुकानें लगाई है उनमें से अधिकांश दूसरे जिले या प्रदेश से आए हुए हैं जिन्होंने थाने में जाकर मुसाफारी दर्ज नहीं कराई। बड़ा सवाल यह है कि आचार संहिता चल रही है और ऐसे में बाहर से आकर कोई व्यक्ति नियम विरूद्ध तरीके से व्यवसाय कैसे कर सकता है?

जानकारों की माने तो यदि अन्य प्रदेश या अन्य जिले से आकर कुछ दिनों के लिए दुकान या व्यापार करने वाले लोगों को थाने में जाकर अपने समस्त दस्तावेज दिखाते हुए यह बताना होता है कि वह किस उद्देश्य से आए हैं और कब तक रहेंगे । साथ ही उन्हें मुसाफिर भी दर्ज कराना होता है लेकिन मेगा ट्रेड फेयर में पहुंचे व्यापारियों ने ऐसा नहीं किया।

सूत्रों की माने तो मेगा ट्रेड फेयर के संचालक अपने आपको उच्च स्तरीय एप्रोच वाला समझते हैं। बताया जाता है कि उन्हें ना तो शासन का डर है और ना ही प्रशासन का इसलिए वह ना केवल मुसाफिर दर्ज कराए बिना दुकान खोलकर बैठे हैं बल्कि मेगा ट्रेड फेयर में बेखौफ होकर तेज आवाज में डीजे भी बजा रहे हैं।

जबकि वह इस बात को अ’छी तरह से जानते हैं कि चंद कदमों की दूरी में जिला अस्पताल मौजूद हैं जहां मरीज भर्ती है और अस्पताल के पास ध्वनि विस्तार यंत्र वर्जित होते हैं पर धन्य है उक्त मेगा ट्रेड फेयर को अनुमति देने वाले विभाग जिन्होंने चंद सिक्कों की खनक के सामने नियमो को दरकिनार रखते हुए अनुमति दे दिया।

कपड़े और पॉलीथिन से घिरी है दुकाने-


जब से गर्मी शुरू हुई है तब से ही जगह-जगह आग लगने का सिलसिला चल रहा है जिसकी तरफ प्रशासन ने ध्यान दिया ही नहीं। यदि प्रशासनिक अधिकारी मेगा ट्रेड फेयर में जाकर निरीक्षण करें तो उन्हें पता चल जाएगा कि मेगा ट्रेड फेयर में आगजनी से बचने के कोई पर्याप्त साधन नहीं है यदि वहां कोई घटना घटती है तो बड़ा नुकसान हो सकता है जिसका कारण उक्त पूरा पंडाल पॉलिथीन से बना हुआ है।

पंडाल के ऊपर पॉलीथिन बिछी हुई है साथ ही भीतर जो दुकानें लगी है उनमें से अधिकांश दुकानें कपड़ों की है वहीं फाइबर और लकड़ी के सामान भी बेचे जा रहे हैं यदि अज्ञात कारणों के चलते आगजनी जैसी घटना होती है तो अंदर मौजूद ग्राहकों के बाहर निकलने के लिए भी कोई इमरजेंसी रास्ता नहीं है ऐसे में यदि कोई अप्रिय घटना घटती है तो ना केवल मेगा ट्रेड फेयर में पहुंचने वाले ग्राहक प्रभावित होंगे बल्कि वहां की आग करीब स्थित पेट्रोल पंप तक भी पहुंच सकती है।

हालांकि मेगा ट्रेड फेयर के संचालकों के द्वारा यह प्रचारित किया जा रहा है की वहा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं लेकिन हकीकत क्या है यह मौके पर जाकर देखा जा सकता है । आश्चर्य बात का है कि इस मामले को लेकर ना तो एसडीएम सक्रिय नजर आ रहे हैं और ना ही सीएमओ यहां तक कि कोतवाली थाना प्रभारी भी उक्त मेगा ट्रेड फेयर को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे यदि समय रहते अधिकारियों ने मेगा ट्रेड फेयर की लापरवाही पर अंकुश नहीं लगाया तो वहां मौजूद व्यापारी लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करते हुए शहर से अ’छा खासा पैसा कमाकर चले जाएंगे और छोड़ जाएंगे कई सवाल।

तीन दिन बाद भी सीएमओ नही बता पाए अनुमति है अथवा नही

पेट्रोल पंप से चंद कदमों की दूरी में बाहर से आए हुए लोगों ने मेगा ट्रेड फेयर लगाया हुआ है जिसके लिए नगर पालिका परिषद के द्वारा अनुमति ली अथवा नहीं यह पूछने के लिए & दिन पहले प्रभारी सीएमओ गजेंद्र पांडे से चर्चा की गई थी तो उन्होंने बताया था कि मैंने अभी प्रभार लिया है और कार्यालय से बाहर हूं इसलिए फाइल देखकर बता पाऊंगा लेकिन & दिन हो गए अभी तक गजेंद्र पांडे यह नहीं बता पाए कि आखिर पेट्रोल पंप के पास मेगा ट्रेड फेयर के लिए किन शर्तों के आधार पर अनुमति दी गई है अथवा नहीं दी गई है। बहरहाल देखना यह है कि इस मामले को लेकर जिला कलेक्टर प्रवीण अढ़ायच गंभीरता से लेते हैं या नहीं।

अवैध रूप केरोसीन रखने वाले व्यापारी को 1 वर्ष का कारावास

सिवनी// सिवनी के थाना बरघाट में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक- जी0पी0 तिवारी को दिनांक 28-10-13 को मुखबिर से सूचना मिली कि सतेंद्र जायसवाल पिता देवीप्रसाद जायसवाल उम्र-37 वर्ष निवासी ग्राम मैली में अपनी दुकान में अवैध रूप से भारी मात्रा में नीला केरोसिन (मिट्टी तेल) रखा हुआ है |

जिसकी सूचना पर वाहन चालक बब्लू धुर्वे ,गवाह बलराम नाग एवं अनिल बोपचे को मुखबिर सूचना से अवगत कराकर उन्हें साथ लेकर सतेंद्र जायसवाल की दुकान में पहुचे थे और दुकान से अवैध रूप से रखे एक नीले रंग की प्लास्टिक केन में 50 लीटर तथा एक हरे रंग की पलास्टिक केन में 30 लीटर कुल 80 लीटर नीला केरोसिन जब्त किया था ,एव उसमे से 750-750 ग्राम केरोसीन को नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच हेतु भेजा था और सम्पूर्ण कार्यवाही कर अभियुक्त सतेंद्र जायसवाल के विरूद्ध चालान न्यायालय में पेश किया था ।

जिसकी सुनवाई कु0 स्नेहा सिंह , न्यायीक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, सिवनी की न्यायालय में की गई , जिसमें शासन की ओर से मनोज सैयाम सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा गवाह और सबूत पेश किये गये ,जिससे सहमत होते हुये माननीय न्यायालय ने दिनांक 06-05-19 को अभियुक्त संतेंद्र जायसवाल को धारा-3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अपराध में दोषी पाते हुये 01- वर्ष सश्रम कारावास एवं 500 रुपये अर्थदण्ड से दण्डित करने की सजा सुनाई है ।.