Home Blog Page 2061

बाघिन का एक और हमला : लाइनमैन घायल

पानी की तलाश में आबादी की ओर आ रहे वन्यजीव

कुरई । दक्षिण सामान्य वन मण्डल के कुरई वन परिक्षेत्र के परासपानी गाँव में जंगल से लगे खेत में बिजली की लाईन सुधारने के दौरान 57 वर्षीय एक लाईनमेन को मंगलवार 04 जून की शाम बाघ ने हमला करके घायल कर दिया। इसके पहले इसी क्षेत्र में बाघ के द्वारा एक युवक को घायल कर दिया गया था।

लाईनमेन के साथ सुधार कार्य में जुटी पेट्रोलिंग टीम ने शोरगुल कर बाघ के जबड़े और पंजे में फंसे लाईनमेन की जान किसी तरह बचायी। घायल लाईनमेन यशवंत पिता राम दयाल बिसेन का पीपरवानी स्वास्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार कराया गयाऔर फिर उन्हें कुरई अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है।

बाघ के द्वारा मानव पर हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले एक मई को बाघ ने शौच करने के लिये जंगल की ओर गये परासपानी गाँव निवासी युवक पंचम (22) पिता मोहन ग्वारा को हमला करके घायल कर दिया था। तीन दिन बाद एक बार फिर लाईनमेन पर किये गये बाघ के हमले से क्षेत्रवासी दहशत में आ गये हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि बाघ कभी भी लोगों को बड़ा नुकसान पहुँचा सकता है। रूखड़ में वन विभाग के एसडीओ राकेश कोड़ोपे ने बताया कि पिछले दिनों आँधी तूफान से क्षतिग्रस्त बिजली लाईनों को लाईनमेन यशवंत बिसेन पेट्रोलिंग टीम के साथ 04 जून की शाम लगभग 05 बजे सही कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि खेतों से गुजरी लाईनों को चैक करते हुए जैसे ही लाईनमेन यशवंत गन्ने के खेतों की तरफ पहुँचेयहाँ झाड़ियों के बीच छुपे बैठे बाघ ने यशवंत पर हमला कर घायल कर दिया। लाईनमेन यशवंत के मुताबिक हमला करके बाघ ने उनके दांयें हाथ को अपने जबड़े में दबा लिया जबकि पीठ पर पंजे से वार करके भी उन्हें घायल कर दिया।

उन्होंने बताया कि बाघ के नुकीले और पैने दांत गड़ने के कारण हाथ में गहरे घाव हुए हैं। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने शोरगुल करके किसी तरह उन्हें बचा लिया। लोगों की आवाज और भीड़ के शोरगुल से विचलित होकर बाघ ने लाईनमेन को छोड़ दिया और पीछे हट गया। बाद में यह हमलावर बाघ खेत से जंगल की तरफ लौट गया।

https://youtu.be/QAhH4ComFzM

नवागत पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक ने किया पदभार ग्रहण

कानून व्यवस्था, स्मार्ट पुलिसिंग होगी प्राथमिकता

सिवनी । सिवनी के नये पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक मंगलवार 04 जून की को सिवनी पहुँचकर पदभार ग्रहण किया।

ज्ञातव्य है कि शनिवार की रात राज्य शासन के द्वारा जारी किये गये आदेश में 37 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किये गये थे। इसमें सिवनी के वर्तमान पुलिस अधीक्षक ललित शाक्यवार को कटनी का पुलिस अधीक्षक बनाया जाकर शिवपुरी के विशेष सशस्त्र बल की 18वीं बटालियन में पदस्थ कमांडेंट कुमार प्रतीक को सिवनी का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया था।

कुमार प्रतीक इंजीनियरिंग में स्नातक और बीटेक हैं। वे मूलतः झारखण्ड राज्य के रांची शहर के निवासी हैं। 01 जनवरी 1985 को जन्मे कुमार प्रतीक भारतीय पुलिस सेवा के 2012 कॉडर के अधिकारी हैं और वे पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ के पद पर भी पदस्थ रह चुके हैं।

खबर सत्ता से चर्चा के दौरान पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि उन्होंने आज पुलिस अधीक्षक सिवनी का पदभार ग्रहण किया है । उन्होंने बताया कि सिवनी में कानून और व्यवस्था को बनाये रखने के साथ ही साथ जनता के सहयोग से पुलिसिंग को और बेहतर बनाना होगा।

दहेज का दानव होता दिख रहा हावी

हर साल लगभग सौ मामले आ रहे दहेज के

सिवनी । जन जागृति के अभाव में विवाह में दहेज लेने की प्रथा अभी भी कायम दिख रही है। हर साल लगभग एक सैकड़ा मामले दहेज प्रताड़ना के सामने आ रहे हैं। दहेज के लालच में नव विवाहितों के बसे बसाये घर उजड़ रहे हैं। इसके अलावा घरों में वाद विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है।

बीते चार सालों में दहेज प्रताड़ना के चार सौ से भी ज्यादा मामले प्रकाश में आ चुके हैं। इस लिहाज से अगर देखा जाये तो हर साल एक सैकड़ा मामले दहेज प्रताड़ना के आते हैं।

2016 में आये थे 152 मामले : जिले के सभी पुलिस थानों व चौकियों में साल 2016 से 2019 के बीच लगभग 401 दहेज प्रकरण दर्ज किये गये हैं। साल 2016 में सबसे ज्यादा 152 प्रकरण दर्ज किये गये थे। अगले साल 2017 में 123 प्रकरण, 2018 में 93 और 2019 में मई माह तक 33 दहेज प्रकरण अलग – अलग थानों में दर्ज किये गये हैं। इनमें लगभग दो दर्जन मामले ऐसे हैं जिनमें पीड़ित पक्ष ने ससुराल पर दहेज के लिये नव विवाहिता की हत्या का मामला दर्ज कराया है।

झूठे मामलों से बिखराव : जाँच में दहेज प्रताड़ना के कई झूठे मामले भी पाये गये हैं। ससुराल पक्ष पर दबाव बनाने के लिये कई बार आक्रोश में आकर महिलाएं दहेज प्रकरण का मामला बनवा देती हैं। महिला व पुलिस परामर्श केंद्र में ऐसे मामलों को सुलझाकर बिखरे परिवारों को आपस में मिलाने की कोशिश लगातार की जा रही है। कोर्ट से समझौता के बाद भी कई परिवार एक हो चुके हैं। जबकि कई ऐसे परिवार हैं जिसमें पत्नि अपने बच्चों के साथ अलग रह रही हैं और पति अलग रह रहा है। इस बिखराव में बच्चों का भविष्य भी दो नाव की तरह सफर कर रहा है।

जागरूकता की आवश्यकता : दरअसल दहेज लेने – देने को अपराध की श्रेणी में लाये जाने के बाद भी जन जागृति के अभाव में दहेज का दानव हावी होता दिख रहा है। दहेज को लेकर शासन, प्रशासन सख्त है। इसके बाद भी दहेज से संबंधित मामले आने से यही प्रतीत होता है कि दहेज प्रथा जैसी कुरीति आज भी समाज में साँसें ले रही है।

जिला प्रशासन को चाहिये कि गैर राजनैतिक संगठनों (एनजीओ) के जरिये दहेज की प्रथा को समाप्त करने के लिये उसके द्वारा जन जागृति अभियान चलाया जाना चाहिये, ताकि इस कुप्रथा को समाज से उखाड़कर फेंका जा सके।

डंपर की टक्कर में बाईक चालक की मौत

सिवनी । अरी थाना क्षेत्र में घटित सड़क हादसे में एक बाईक चालक की मौत डंपर की टक्कर लगने के कारण हो गयी। मौके पर डंपर भी दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गया।

पुलिस सूत्रों ने घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि अरी थाना क्षेत्र के ग्राम दौंदीवाड़ा निवासी खेलेन्द्र (35) पिता किशन पारधी जब सोमवार 03 जून की शाम को बाईक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे तभी ग्राम तिघरा और सरेखा के मध्य एक डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी।

बताया जाता है कि यह टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाईक चालक खेलेन्द्र की मौके पर ही मौत हो गयी। इस दुर्घटना को कारित करने वाला डंपर भी मौके पर पलट गया।

पकड़ाया पाल पेट्रोल पंप डकैती का आरोपी

सिवनी । बण्डोल थानांतर्गत नेशनल हाईवे पर स्थित पाल पेट्रोल पंप में बीति 14 मई को सुबह – सुबह डकैती डालने वाला एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है।

बण्डोल पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि केवलारी के भाजपा विधायक राकेश पाल सिंह के नेशनल हाईवे स्थित पेट्रोल पंप को डकैतों ने तीसरी बार निशाना बनाया था। 14 मई को तड़के तीन नकाबपोशों ने महज दस मिनिट के अंदर लूट को अंजाम दिया था और फिर मौके से फरार हो गये थे।

पुलिस सूत्रों ने समाचार एजेंसी ऑफ इंडिया को बताया कि इस मामले में बण्डोल पुलिस के द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आनंद (27) पिता हररी सिंह, धार जिला का निवासी बताया जा रहा है। आरोपी ट्रक ड्राईवरी का काम करता है।पुलिस के द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।

भीषण जलसंकट : एक दूसरे के मुँह पर डब्बा मारेंगे और रोड जाम करेंगे

सिवनी- नीचे दिए वीडियो में देखे ग्रामीणों किस तरह जल संकट से जूझ रहे है। जिले में घटता जलस्तर एवं भीषण गर्मी के चलते जल परिवहन की स्थिति खड़ी हो गई है,सूखते कुयॉ एवं पानी की बजाय हवा उगल रहे हेंडपम्पो ने ग्रामीण अचल में भीषण पेय जल सकंट खड़ा कर दिया है जहा हर दिन ग्रामीणों को एक समय जल के लिये घण्टो मशक्त करनी पड़ रही है।

हलाकि पी एच ई विभाग नये नलकूप खनन करवा कर सम्सया को हल करने का प्रयास कर रहा है लेकिन बढ़ती आबादी एवं घटे हुए जल स्तर के कारण अभी तो समस्या बनी हुई है।

https://www.youtube.com/watch?v=QAhH4ComFzM

पद से हटाई गई गोपालगंज सरपंच

सिवनी-जिला मुख्यालय से नागपुर रोड स्थित आदर्श सांसद ग्राम गोपालगंज की सरपच श्रीमती ज्योति उइके को पद से पृथक कर दिया गया है।

जिला पंचायत सी ई ओ मंजूषा रॉय दवारा जारी आदेश के अनुसार आर्थिक अनियमित्ता के चलते ऊक्त कार्यवाही हुई है।

5 जून को बच्चो के साथ पहुँचे कंपनी गार्डन

5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पारम्परिक खेलों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का दिया जाएगा संदेश

सिवनी -आगामी ५ जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले वासियों खास तौर पर युवा वर्ग एवं बच्चों को प्रकृति से जोड़ने हेतु विशेष खेलों का आयोजन जिला मुख्यालय के कंपनी गार्डन में प्रातः 7.०० बजे से किया जाएगा।

जिसमें पर्यावरण संरक्षण से जुड़े रंगोली एवं ड्राईंग प्रतियोगिता के साथ पारम्परिक खेल जैसे रस्सी खीचना, टायर रेस, कंचे, गिल्ली डण्डा, गोला फेक जैसे खेलों का आयोजन किया जाएगा 7 साथ कार्यक्रम मे उपस्थित जनों को पौधे एवं बीज वितरण किए जायेंगे।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिले वासियों से अनुरोध किया है कि वे अपने परिवार सहित पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित होवें तथा प्राकृतिक संपदा संरक्षण तथा ग्लोबल वार्मिंग से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी प्राप्त कर आने वाली पीढ़ी एवं जीव जन्तु के जीवन को सुरक्षित बनाऐं

गरीबों की बिजली लिमिट तय, ज्यादा खर्च किए तो अमीरों वाला बिल आएगा

जबलपुर। सौ रुपए प्रतिमाह बिजली बिल (electricity bill) वाली इंदिरा गृह ज्योति योजना (Indira Ghar Jyoti Yojana) का लाभ (PROFIT) लेने के लिए उपभोक्ताओं (Consumers) को अब अपना बिजली खर्च भी 100 यूनिट तक सीमित रखना होगा। इससे ज्यादा बिजली खर्च करने पर सामान्य उपभोक्ता की तरह बिल की पूरी राशि चुकानी होगी। ऊर्जा विभाग ने आदेश जारी कर योजना के नियमों में बदलाव कर दिया है। सभी विद्युत वितरण कंपनियों को निर्देशित किया गया है कि नए बिल अब नए नियमों के हिसाब से ही तैयार किए जाएं।

प्रदेश की पिछली भाजपा सरकार ने 200 रुपए में बिजली देने की सरल बिल योजना लागू की थी। फरवरी में नई सरकार ने इंदिरा गृह ज्योति योजना लागू करते हुए बिल की राशि 100 रुपए प्रतिमाह कर दी थी। योजना सामान्य तौर पर पंजीकृत मजदूरों और निम्न वर्ग के कामगारों के लिए लागू की गई थी। सरकार ने 100 रुपए प्रतिमाह बिल योजना में बिजली खर्च की कोई सीमा निर्धारित नहीं की थी। पुरानी और नई सरकार के काल में हुए पंजीयन के बाद इंदौर की पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत 15 जिलों में कुल करीब 21 लाख लोग इस योजना में पंजीकृत होकर लाभ ले रहे हैं।

इंदौर जिले में करीब सवा दो लाख विद्युत उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्होंने अपना पंजीयन इंदिरा गृह ज्योति योजना के अंतर्गत श्रमिक के तौर पर करवाया हुआ है। इंदौर शहर में ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या करीब एक लाख पांच हजार है। बीते दिनों ऊर्जा विभाग ने योजना के तहत पंजीकृत सभी उपभोक्ताओं के बिलिंग पैटर्न की जानकारी मांगी थी। पता चला था कि योजना में पंजीकृत आधे से ज्यादा उपभोक्ताओं का बिजली का खर्च 200 यूनिट से भी ज्यादा है। आम घरेलू उपयोग के लिए दी जा रही सस्ती बिजली का तमाम उपभोक्ता अपव्यय भी कर रहे हैं।

बिजली कंपनी ने रिपोर्ट दी थी कि बिजली के इस अपव्यय से बिजली कंपनी के फीडरों पर भी लोड बढ़ रहा है। बिल की चिंता नहीं रहने से तमाम उपभोक्ता बिजली बर्बाद कर रहे हैं। इसी के चलते शहर में भी बिजली की डिमांड भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंची है और समस्याएं भी पैदा हो रही हैं। ट्रांसफॉर्मर-केबल जल रहे हैं और ट्रिपिंग होने से तमाम उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। रिपोर्ट में सुझाया गया था कि बिजली का अपव्यय रुकेगा तो न केवल सरकार और कंपनी पर बोझ कम होगा बल्कि बिजली नेटवर्क की समस्या भी घटेगी। इसके बाद ऊर्जा विभाग ने ताजा आदेश जारी कर दिया।

1755 लीटर महुआ लाहन नष्ट

सिवनी- रविवार 2 जून को श्रीमान कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी बी. आर.वैध के मार्गदर्शन में वृत दक्षिण सिवनी द्वारा कुरई के ग्राम बीजापुर के जंगल के नाले में एवं पिपरवानी के जंगल में दबिश देकर 8 प्रकरण कायम किये गए ।

जिसमें किशोर पिता बैशाखू कवरेती बीजापुर एवं प्रेमबतीबाई पति रामचन्द्र भोई बीजापुर 10-10 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।नाले में 755 लीटर महुआ लाहन नष्ट किया। एक अज्ञातमें प्रकरण दर्ज किया।

इसी तरह ग्राम पिपरवानी के जंगल में भी दबिश दी गयी । अनिल पिता मनीराम उईक पिपरवानी,पवन पिता मंत्री लाल पिपरवानी , विनोद पिता रामाजी गोंड पिपरवानी, रामु पिता सुक्कल गौंड पिपरवानी ,दयाराम पिता चैतछ कुतरे पिपरवानी 15-15 लीटर शराब जप्त की गई तथा 1000 लीटर महुआ लाहन नष्ट किया।

एक प्रकरण अज्ञात में कायम किया ।कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी विजय सेन आरक्षक व्यासनारायण शर्मा धर्मेन्द्र यादव आनंद मरावी सम्मिलित थे।