सिवनी । सिवनी जिले के परास पानी गांव से पकड़े गए बाघ को मुकुंदपुर के लिए रवाना किया गया है। ज्ञात हो की विगत दिनों इसी बाघ ने ग्रामीणों एवं लाइनमैन पर हमला किया था
जिसके बाद पैच टायगर एवं वन विभाग की टीम ने बाघ को रेस्क्यू ऑपरेशन कर आज पकड़ने में सफलता हासिल की थी,
उपभोक्ताओं के पैसे लौटाने काट रहा था सहारा कार्यालय के चक्कर
सिवनी । सहारा बैंकिंग में काम करने वाले एक एजेंट के द्वारा ब्रहस्पतिवार 06 जून को सहारा के शाखा कार्यालय में अपने आप पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली गयी। उसे गंभीर हालत में अस्प्ताल में भर्त्ती कराया गया। जबलपुर जाते समय एजेंट के द्वारा छपारा के पास दम तोड़ दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बण्डोल निवासी मुकेश (40) पिता सीताराम सराठे, सहारा बैंक के एजेंट के द्वारा लगभग सात आठ सालों से सहारा के लिये काम किया जाता रहा है। पिछले कुछ माहों से उपभोक्ताओं के द्वारा किये गये निवेश की परिपक्वता की राशि पाने हेतु वह सहारा के कार्यालय में लगातार चक्कर काट रहा था। यह राशि दस लाख रूपये के आसपास बतायी जाती है।
सहारा के सूत्रों ने बताया कि मुकेश के द्वारा बार – बार निवेशकों की राशि लौटाने के लिये कार्यालय के चक्कर काटे जा रहे थे। उसे कार्यालय में कोई भी ठीक तरीके से जवाब नहीं दे रहा था। इससे आज़िज आकर मुकेश के द्वारा इस बात की जानकारी शाखा प्रबंधक रामजी पासवान को दी गयी थी।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद भी उन्हें पैसे नहीं मिल पा रहे थे। ब्रहस्पतिवार को सुंबह 10 बजे मुकेश सहारा कार्यालय पहुँचे और उनके द्वारा बैंक प्रबंधक से दो टूक बात की गयी। इसके बाद भी बैंक प्रबंधक के द्वारा मुकेश को किसी तरह का संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर मुकेश ने खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेल कर आग लगा ली।
बताया जाता है कि इस आग ने मुकेश को बुरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। उनके शरीर का ऊपरी भाग जमकर झुलस चुका था। इस बात की जानकारी मिलते ही नगर निरीक्षक अरविंद जैन सदल बल मौके पर जा पहुँचे और आग बुझाकर उनके द्वारा बुरी तरह झुलसे मुकेश को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया।
जिला अस्पताल में मुकेश की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों के द्वारा उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया। मुकेश के परिजन उन्हें लेकर जबलपुर जा रहे थे तभी छपारा के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के द्वारा मुकेश को तत्काल छपारा अस्प्ताल ले जाया गया किन्तु छपारा अस्पताल में उन्हें कोई भी चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो सका।
इधर कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध करते हुए शव का पीएम कराया जाकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस तरह की अनापेक्षित घटना से मृतक की पत्नि और माता दोनों ही सदमे में हैं। मृतक का एक पुत्र और एक पुत्री है। वह अपने परिवार के चार भाईयों में सबसे बड़ा था।
कोतवाली पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में सहारा के प्रबंधक रामजी पासवान पर खुदकुशी के लिये प्रेरित करने का अपराध पंजीबद्ध किया जा सकता है। कोतवाली पुलिस ने सहारा के प्रबंधक रामजी पासवान को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ आरंभ कर दी है।
मुकेश के द्वारा मृत्युपूर्व दिये बयान में कहा गया है कि वे सहारा बैंक के प्रबंधक रामजी पासवान द्वारा भुगतान नहीं किये जाने के कारण लंबे समय से परेशान थे. रामजी पासवान को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में ले लिया है. इस मामले में कार्यवाही जारी है. अरविंद जैन,नगर कोतवाल
सिवनी। महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य 6 जून को आज प्रात: 9 बजे से राजपूत क्षत्रिय सभा की महिला एवं यूथ विंग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक शिविर में कुल 18 यूनिट रक्त का संग्रहण हो चुका था। शिविर को सफल बनाने में संजय सिंह, अरविंद सिंह राजपूत, मनीषा चौहान एवं डॉ. अभिजीत चौहान का विशेष सहयोग रहा,
वहीं शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में ब्लड बैंक में पदस्थ कर्मचारियों का योगदान भी रहा। इस दौरान केवलारी विधायक राकेश पाल सिंह, एसडीओ वन विभाग गोपाल सिंह एवं होशंगाबाद से पधारे राजपूत क्षत्रिय समाज के संभाग अध्यक्ष बलराम सिंह भी विशेष रूप से उत्साहवर्धन करने हेतु उपस्थित रहे।
सिवनी । जब पूरा देश विश्व पर्यावरण दिवस एवं ईद का अपने अपने स्तर से उत्सव मना रहा है इसी अवसर पर ग्रूप आशा ने इस पर्व को अनिश्चित समय तब मनाने की शुरुआत की है
गरीब, अनाथ, विच्छिप्त, सड़कों पर अपना जीवन यापन करने वाले असहाय को भोजन करा कर आज की शुरुआत हमने बस स्टैंड सिवनी से की जहाँ सिर्फ बस स्टैंड में ही 25 से अधिक असहाय व्यक्ति मिले जिनका कोई सहारा नहीं है तो फिर पूरे शहर में ना जाने कितने लोग इस कड़कड़ाती धूप में भूखे प्यासे रहते हैं, कुछ लोग तो ऐसे भी मिले जो खड़े भी नहीं हो पाते हैं
वहीं दूसरी ओर हम में से कुछ लोग अपनी थाली में खाना खाते वक्त छोड़ देते हैं बाद में वह खाना को नाली में बहा दिया जाता है या कई बार पूरे परिवार के खाना खा लेने के बाद भी हमारे घर में कुछ भोजन बच जाता है जिसे दूसरे दिन हम गली में छोड़ देते हैं यह सोच कर कि कोई जानवर खा लेगा, तो उस भोजन के साथ होता क्या है.? या तो कोई जानवर खा लेगा या वो भी नाली में गिर जाएगा या तो किसी वाहन के टायर के नीचे आकर कुचला जाएगा, बहुत सी होटल, लॉन, शादी व अन्य कार्यक्रम में भी यही होता है जिससे गंदगी भी फैलती है तो इस तरह से हम जाने अनजाने कडी़ मेहनत से तैयार होने वाले भोजन को व्यर्थ कर देते हैं ।
हमारा आपसे निवेदन है की आप थाली में उतना ही खाना लें जितना कि आप खा सकें और जब कभी पूरे परिवार के खा लेने के बाद कुछ बचता है तो समय रहते वह भोजन हमें दें हम उस भोजन को जरुरत मंद तब पहुंचाऐंगे. आपके एक कदम से कम से कम एक भूखे की भूख मिटाई जा सकती है ।
चूंकि हमारा ग्रूप ही छोटा सा 6 युवकों का है जो कि अभी अपने घर से भोजन लाकर खिला रहे हैं पर भोजन कम मात्रा में एकत्र होता है तो 4-5 लोगों को ही भोजन बंट पाता है. अत: हमारे द्वारा अनिश्चित समय के लिए मनाए जाने वाले इस पर्व (मुहिम) का हिस्सा बनें हमसे जुड़े और लम्बे समय तक जारी रखने के लिये हमें सहयोग करें !
हमसे जुड़ने या किसी भी प्रकार का स्वच्छ भोजन या अन्य संबंधित सहयोग करने के लिए संपर्क करें :-
रामगोपाल चौधरी 9754500621
प्रदीप विश्वकर्मा 9340217688
सुशील कर्वेती 8878525107
अशोक डहेरिया 8109807222
नीरज यादव 7000477266
अंकित साहू 9340260722
सिवनी । वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक भास्कर से संबद्ध मनीष तिवारी के आँगन में मंगलवार 04 जून को किलकारियां गूंज उठीं।
मनीष तिवारी की पत्नि श्रीमति आरती तिवारी को मंगलवार की रात 08 बजकर 47 मिनिट पर पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। वे अभी छिंदवाड़ा के मलिक नर्सिंग होम में भर्त्ती हैं। जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं। इस बात की जानकारी जैसे ही उनके परिचितों, मित्रों को लगी, सभी ने मनीष तिवारी को बधाईयां प्रेषित करना आरंभ कर दिया।
सिवनी । केंद्रीय इस्पात मंत्री एवं मण्डला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मंत्री मण्डल में शामिल होने के पश्चात गुरूवार 06 जून को अपने प्रथम प्रवास पर सिवनी आयेंगे।
इस अवसर पर श्री कुलस्ते एवं बालाघाट सांसद डॉक्टर ढाल सिंह
बिसेन के सम्मान में भाजपा जिला कार्यालय में शाम 05 बजे एक स्वागत एवं सम्मान
कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी
ने बताया कि श्री कुलस्ते केवलारी, पलारी,
कान्हीवाड़ा होते हुए शाम 04 बजे डूण्डा सिवनी चौराहा
पहुँचेंगे। यहाँ से बालाघाट सांसद ढाल सिंह बिसेन भी उनके साथ शामिल होंगे। यहाँ
से वे शाम 05 बजे भाजपा जिला कार्यालय पहुँचेंगे। इस दौरान प्रमुख स्थानों पर
कार्यकर्त्ताओं द्वारा सांसद द्वय का स्वागत किया जायेगा।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने बताया कि शाम 05 बजे भाजपा कार्यालय में श्री कुलस्ते एवं डॉ.बिसेन का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। साथ ही इस कार्यक्रम में कार्यकर्त्ता भोज भी रखा गया है। इस अवसर पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेतागण, जन प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता गण उपस्थित रहेंगे। जिला भाजपा द्वारा इस कार्यक्रम में समस्त कार्यकर्त्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
सिवनी । नागपुर रोड स्थित बम्हनी गाँव के समीप मंगलवार 04 जून की रात लगभग पौने आठ बजे जेसीबी से टकराये बाईक सवारों को पीछे से आ रही कार के ड्राईवर ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो बाईक सवार व कार में सवार एक महिला व पुरूष घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है।
दुर्घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपालगंज निवासी सालिगराम (28) पिता राम प्रसाद अपने साथी आनंद (19) पिता प्रकाश के साथ बाईक पर सवार होकर सिवनी से गोपालगंज की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान रात लगभग पौने आठ बजे बम्हनी गाँव के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाईक टकरा गयी। बताया जाता है कि तभी पीछे से आ रही कार भी उनकी बाईक से टकरा गयी। इस हादसे में बाईक सवार सालिगराम, आनंद व कार में सवार चंदू (45) व महिला संजू (30) घायल हो गये। कार सवार महिला – पुरूष नागपुर निवासी बताये जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।
सिवनी । मुंगवानी रोड स्थित लोनिया गाँव में नाले के पास मंगलवार 04 जून की रात लगभग 08 बजे दो बाईक की सीधी भिड़ंत हो गयी। इस घटना में बाईक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लोनिया निवासी पवन (19) पिता हरी
प्रसाद सनोडिया अपने साथी हथनापुर निवासी पेशुराम पिता चोखेलाल सनोडिया के साथ
बाईक पर सवार होकर सिवनी से लोनिया की ओर जा रहे थे। उसी सफर के दौरान सामने से
बाईक पर आ रहे बींझावाड़ा निवासी लाल सिंह बघेल व भैरोगंज निवासी राजेन्द्र बघेल
(60) से उनकी बाईक की टक्कर हो गयी।
घटना की सूचना पर 108 वाहन के माध्यम से चारों घायलों को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुँचाया गया। यहाँ उपचार के दौरान चिकित्सकों ने लाल सिंह बघेल को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच में ले लिया है।
सिवनी । पलारी के समीप एक बाईक चालक के गंभीर रूप से घायल हो जाने के चलते उसे जिला चिकित्सालय में उपचारार्थ दाखिल करवाया गया है।
पुलिस सूत्रों ने दुर्घटना के संबंध में बताया कि धनौरा थाना
के अंतर्गत आने वाले ग्राम सूआडोंगरी निवासी सुमत लाल (35) पिता परसू यादव बाईक पर
सवार होकर मंगलवार 04 जून को पलारी से जब वापस अपने घर लौट रहे थे तभी भीमगढ़ रोड
पर अज्ञात बाईक के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उनके वाहन को टक्कर मार
दी।
शाम लगभग सात बजे हुई इस दुर्घटना में सुमत लाल गंभीर रूप से
घायल हो गये जिन्हें तत्काल कान्हीवाड़ा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र उपचार के लिये
पहुँचाया गया। कान्हीवाड़ा में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने सुमत लाल की
गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय सिवनी रेफर कर दिया।
108 एंबुलेंस के पायलट जितेन्द्र चौहान और ईएमटी धनीराम बाकले ने घायल सुमत लाल को जिला चिकित्सालय सिवनी में भर्त्ती करवा दिया है जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है।