Home Blog Page 2051

यात्री बस पलटी, हादसे में 11 सवार हुए घायल

लखनादौन । छिंदवाड़ा से जबलपुर जा रही एसएमटी ट्रेवल्स की यात्री बस एमपी 28 2561 बुधवार रात करीब 8 बजे लखनादौन के नजदीक ट्रक से टकराकर सड़क किनारे पलट गई।

हादसे में बस में सवार 11 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। लखनादौन थाना प्रभारी एमडी नागोतिया ने बताया कि लखनादौन से लगे समनापुर मिड वे के पास पहुँचते ही ड्रायवर ने बस पर से नियंत्रण खो दिया। टर्निंग व फोरलेन निर्माण के कारण अनियंत्रित बस सामने से आ रहे ट्रक से टकराते हुए सड़क किनारे दुघर्टनाग्रस्त होकर पलट गई।

हादसे में बस में सवार यात्रियों को सामान्य चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिये लखनादौन सिविल अस्पताल में भर्त्ती कराया गया है।

यात्रियों में कोई भी गंभीर नहीं है। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक हादसे के वक्त बस की रफ्तार बेहद कम थी वरना घटना बड़ा रुप ले सकती थी। मौके पर पहुँची लखनादौन पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है।

महिला से छेड़खानी करने वाला नवयुवक गिरफ्तार

रास्ते में आते जाते महिला का पीछा करने एवं छेड़खानी करने वाला नव युवक गिरफ्तार

सिवनी। श्रीमती मेनका (परिवर्तित नाम) उम्र करीब 28 साल निवासी लूंगीपुरा , हड्डी गोदाम सिवनी को घर से काम पर आते – जाते समय राकेश डेहरिया पिता शिवप्रसाद डेहरिया उम्र 24 साल निवासी मंडला रोड, थाना डूंड़ा सिवनी के द्वारा पीछा कर छेड़खानी किए जाने एवं मोबाइल पर गंदी – गंदी अश्लील बातें करने की रिपोर्ट कोतवाली थाना सिवनी में दर्ज की गई थी

जिसपर टीआई कोतवाली अरविंद जैन द्वारा अपराध क्रमांक 443/19 धारा 354, 294, 506 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध कर आरोपी राकेश कुमार डेहरिया को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

पुलिस को जांच में पता चला है कि आरोपी राकेश डेहरिया प्राइवेट ड्राइवर काम करता है जो पिछले कई दिनों से काम पर आने जाने वाली उक्त महिला को आते जाते समय परेशान करता था और मोबाइल पर अश्लील बातें किया करता था ।

महिला ने आरोपी के संबंध में सीधे पुलिस अधीक्षक महोदय सिवनी को जानकारी दी, पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन पर टीआई कोतवाली अरविंद जैन द्वारा कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

युवती की लाश मिलने से सनसनी

सिवनी-जिले के कान्हीवाड़ा थाने के ग्राम बम्हनी में बने सागर नदी के पुल में आज 28 जुन को एक लगभग 19 वर्षीय युवती का शव पानी में तैरता पाया गया। शव पानी मे तैरता दिखने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुच गया है हालकि अभी शव की शिनाख्त नही हो पाई है।

सिवनी : नाबालिग सहित मोटरसाइकिल चोर गिरोह सिवनी पुलिस की गिरफ्त में

मोटरसाइकिल चोर गिरोह गिरफ्तार : एक नाबालिग सहित तीन मोटरसाइकिल चोर से चोरी की चार मोटरसाइकिल एवं 1 विद्युत मोटर जप्त

seoni police

सिवनी // पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में टी. आई. कोतवाली अरविंद जैन ने अपने स्टाफ के साथ सिवनी नगर में सक्रिय एक नाबालिग बालक सहित तीन मोटरसाइकिल चोरों को पकड़ कर चोरी की चार मोटरसाइकिल एवं खेत में सिंचाई करने वाली एक विद्युत मोटर जप्त करने में सफलता प्राप्त की है ।

आकाश सनोडिया पिता परमानंद सनोडिया उम्र 19 साल निवासी एफसीआई रोड मंगलीपेठ सिवनी एवं प्रशांत वर्मा पिता गुलाब चंद वर्मा उम्र 24 साल निवासी एफसीआई रोड मंगलीपेठ सिवनी के साथ एक अन्य नाबालिक बालक को चेकिंग के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बजाज डिस्कवर MP 22 MF 9639 जो जनपद पंचायत सिवनी के सामने से दिनांक 04.02.2019 को चोरी गई थी जिसके लिए अंकित बर्मन पिता श्याम बर्मन उम्र 25 साल निवासी केवटी वार्ड सिवनी के द्वारा रिपोर्ट करने पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 168 /19 धारा 379 दर्ज किया जा कर चोरी गई मोटरसाइकिल का पता किया जा रहा था ।

इसके अतिरिक्त पकड़े गए मोटरसाइकिल चोरों से एक नई हीरो होंडा कंपनी की काले रंग की नई मोटरसाइकिल जिसका इंजन नंबर 98617M06682 चेसिस नंबर 98619007547 है जिसे बोरदेही थाना डूंडा सिवनी से करीब 4 माह पहले चोरी करना बताया गया, इसके साथ एक अन्य बजाज CT 100 जिसका इंजन नंबर MD28C7Y0JPJ39352 चेसिस नंबर PFYPJJ08259 है जिसे ग्राम जैतपुर थाना लखनवाड़ा से चोरी करना बताया गया , इसके अलावा एक नई हीरो होंडा स्प्लेंडर MP 22 MG 7860 जिसे दिनांक 09.06.2019 की रात में ग्राम जैतपुर थाना लखनवादा से चोरी करना बताया गया ।

उक्त मोटरसाइकिल धारा 41 -1-4 Cr.P.C / 379 IPC में जप्त की गई है , साथ ही पकड़े गए चोरों से ग्राम वाडीवाड़ा थाना डूंडा सिवनी से एक खेत से चोरी की गई बड़ी विद्युत मोटर पंकज कंपनी की भी जप्त की गई है। उक्त पकड़े गए चोरों का पुलिस रिमांड लिया जा रहा है ।

मोटरसाइकिल चोरों की पतासाजी और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में टी. आई. कोतवाली अरविंद जैन , सहायक उपनिरीक्षक सी.एल.सिंगमारे आरक्षक राकेश, नितेश, बालमुकुंद, चंचलेश एवं सैनिक वकील खान को पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक द्वारा पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की गई है ।

कूलर और एसी की हवा में पीएं शराब , सड़क पर खड़े होकर नहीं : आबकारी मंत्री | Madhya Pradesh News

आबकारी मंत्री ने दिया सुझाव

भोपाल | मध्यप्रदेश में अब आप सम्मान के साथ शराब ( liquor ) पी सकते हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद मध्यप्रदेश की कमल नाथ ( Kamal Nath ) सरकार के आबकारी विभाग के मंत्री का कहना है।

मध्यप्रदेश के आबकारी विभाग ने मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौड़ ( Brijendra Singh Rathore ) ने कहा- मध्यप्रदेश में सड़कों में खड़े होकर शराब पीने वाले भी अब बैठकर सम्मान के साथ शराब पीएं। बाहर पीने से अच्छा है बैठकर पीने से जिससे सरकार का राजस्व भी बढ़े।

कागजों में बंद फिर भी चल रहे आहाता

मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा- मध्यप्रदेश में बहुत से आहाता ( जहां बैठकर शराब पी जाती है ) पेपरों में तो बंद हैं लेकिन व्यावहारिक रूप से वो चालू हैं। जिससे कई लोगों को मोटी रकम मिल रही है। हमने इस संबंध में विचार किया है कि जब ये आहाता अवैधानिक रूप से चल रहे हैं तो क्यों ना उनको वैध कर दिया जाए। इनको वैध करने से जो लोग सड़कों में खड़े होकर या इधर-उधर शराब का सेवन करते हैं उनको भी इज्जत और सम्मान से बैठकर पीने की व्यवस्था हो जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश का राजस्व भी बढ़ेगा।

मंत्रीजी ने कहा गर्मी बहुत पड़ रही है

मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि बाहर गर्मी बहुत पड़ रही है जिससे बाहर सेवन करने वालों को आहाता के अंदर एसी और कूलर भी मिल जाएगा। मंत्री ने कहा कि इस संबंध में कई तरह के सुझाव भी आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने ठुकराया था शराब के होम डिलीवरी का प्रपोजल

हाल ही में प्रदेश के आबकारी महकमे ने घर-घर शराब पहुंचाने की सर्विस शुरू करने की तैयारी की थी। इसके लिए प्रपोजल भी बनाया गया था, लेकिन मुख्यमंत्री कमल नाथ ने इसे खारिज कर दिया था। दरअसल, आबकारी विभाग के अफसरों ने नई आबकारी नीति के पार्ट-2 में ऑनलाइन घर पहुंच रेस्टोरेंट सर्विस से शराब की डिलीवरी कराने का प्रस्ताव दिया था। इस प्रपोजल पर नाराजगी जाहिर करते हुए सीएम कमलनाथ ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी और कहा था कि ऐसे बेकार के प्रपोजल क्यों बनाए जाते हैं।

रेलवे के तीन प्लेटफार्म बनेंगें सिवनी में और होंगे ये काम…

सिवनी◆ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे छिंदवाड़ा-सिवनी-नैनपुर ब्राडगेज रेल लाइन का काम जारी है। रेलवे प्रबंधन के नजरिये से इस लाइन पर सिवनी एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां रेल लाइन के चार टै्रक बिछाए जाने हैं, तो वहीं तीन प्लेटफार्म का निर्माण किया जाएगा।

नागपुर मंडल अंतर्गत सिवनी के पुराने रेलवे स्टेशन से करीब 300 मीटर की दूरी पर पूर्व दिशा की ओर नए स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण के तहत वर्तमान में अर्थवर्क किया जा रहा है, अब तक 40 प्रतिशत काम हो चुका है।

दक्षिण की ओर होगा मुख्य द्वार –
शहर के बढ़ते यातायात और सुविधा की दृष्टि से ब्राडगेज रेल लाइन का मुख्य प्लेटफार्म और प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा की ओर बनाया जाना है। यहां तक पहुंचने के लिए नागपुर रोड़ से कटंगी रोड़ तक 1 किमी का सीधा रास्ता बनाया जाएगा। इस सड़क निर्माण के पूर्व अतिक्रमण हटाए जाने हैं, जिसके लिए प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुराना रास्ता भी रहेगा चालू –
जानकारी के अनुसार सिवनी में चार रेल लाइन बिछाई जाएंगी, वहीं तीन रेलवे प्लेटफार्म बनाए जाने हैं। प्लेटफार्म 650 मीटर लंबे और12 मीटर चौड़ाई के होंगे। प्लेटफार्म नंबर, 1, 2, 3 से यात्रियों के आने-जाने के लिए फुट ओवर ब्रिज बनेगा। मुख्य द्वार तक पहुंचने के लिए बनाए जाने वाले रास्ते के अलावा पुराने मार्ग को भी जारी रखा जाएगा। टिकट घर दोनों ओर बनाए जाएंगे।

आंरभ हुआ अतिक्रमण विरोधी अभियान

सिवनी // कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार जिले के मुख्यमार्गों के अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्यवाही प्रारंभ हो चुकी है। आज बुधवार 26 जून को राजस्व एवं नगरपालिका की सँयुक्त टीम द्वारा नेहरू रोड़ में अतिक्रमण का चिन्हाकंन कर अतिक्रमंकारियो को अपने अतिक्रमण हटाने का समय दिया गया है।

मालुम हो विगत 25 जुन को हुई बैठक के दौरान विभहन्न विभागों को कार्यवाही करने के निर्देश जिला कलेक्टर द्वारा दिये गये थे।

गाडी से पैसो से भरा बैग चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

seoni kotwali

सिवनी// मुनेश्वर नागोत्रा पिता पति लाल उम्र 38 साल निवासी ग्राम पिठेश्वर आगरी थाना कुरई अपनी नई हीरो होंडा सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल लेकर सिवनी में बस स्टैंड के पास सुनील मेटल्स की दुकान के सामने आया और मोटर साइकिल के हैंडल पर अपना बैग टंगा छोड़कर कुछ समय के लिए चला गया

इस बीच उसका बैग जिसमें ₹30700 नगद, ऋण पुस्तिका, चेक बुक और आधार कार्ड, पैन कार्ड, परिचय पत्र रखे हुए थे किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी कर लेने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 433/ 19 धारा 379 भारतीय दंड विधान दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में कोतवाली टी आई अरविंद जैन ने घटना वारदात के 2 घंटे के भीतर दिनदहाड़े मोटरसाइकिल से नगदी रकम सहित बैग चोरी करने वाले आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार कर लिया।

घटनास्थल में की गई त्वरित जांच और सीसीटीवी कैमरों की मदद से पकड़े गए आरोपी अनवर खान पिता बुद्धू खान उम्र करीब 38 साल निवासी सूफी नगर सिवनी से चोरी किया गया बैग ₹30700 नगदी एवं दस्तावेज जप्त किए गए ।

पुलिस को पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह बस स्टैंड के आसपास नमकीन का ठेला लगाता है मौका देखकर बैग चोरी कर लिया था। आरोपी शेख अनवर को तत्काल गिरफ्तार करने में टीआई कोतवाली अरविंद जैन के साथ उप निरीक्षक आर पी गायधने , आरक्षक सुधीर एवं राकेश रितेश के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया ।

नगर के मुख्य मार्गों एवं प्रमुख स्थानों के अतिक्रमण पर सख्त हुए कलेक्टर

सिवनी -जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा 25 जून को जिला सड़क सुरक्षा समिति बैठक में CMO श्री मनोज श्रीवास्तव, ARTO श्री क्षितिज सोनी, SDO-PWD श्री नितेश सूर्यवंशी, तहसीलदार सिवनी श्री प्रभात मिश्रा, कोतवाली थाना प्रभारी सिवनी श्री अरविंद जैन, यातायात थाना प्रभारी श्री गौरव सिंह सहित संबंधित अधिकारियों/ कर्मचायरियों की उपस्थिति रही।

जिले की यातायात व्यवस्था में सुधार हेतु सभी मुख्य मार्गो के दोनो ओर के अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाये जाने के निर्देश दिए। नगरपालिका चौक से छिंदवाड़ा चौक तक के मुख्य मार्ग, बुधवारी बाजार, शुक्रवारी चौक एवं नेहरू रोड के अतिक्रमण को चिन्हांकित कर हटाने के निर्देश मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं तहसीलदार सिवनी को दिए तथा जिला मुख्यालय के अव्यवस्थित यातायात सिंग्नलों के समय मे सुधार एवं मैंटेनेंस के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निर्देशित किया।

साथ ही सभी सिंग्नलों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाए जाने के निर्देश दिए, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक द्वारा अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को मोटरयान अधिनियम तहत कार्यवाही के निर्देश दिए।

साथ ही बिना रजिस्ट्रेशन के वाहनों के दो पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ ही ई-रिक्शा वाहनों के भी रजिस्ट्रेशन करने निर्देश दिये , पुलिस अधीक्षक ने यातायात प्रभारी को अव्यवस्थित रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों पर सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये |

Rajasthan: किसान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा, ‘गहलोत और पायलट ने नहीं किया कर्जमाफी का वादा पूरा’

आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल से वीडियो भी बनाया था।

श्री गंगानगर। राजस्थान के श्री गंगानगर जिले के ठाकरी गांव में एक किसान ने खुदकुशी कर ली है। खुदकुशी से पहले 45 साल के किसान सोहन लाल ने कथित तौर पर एक सुसाइड नोट लिखा जिसमें उसने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया और इससे उसे कर्ज चुकाना पड़ रहा था।

तनाव के कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया है। आत्महत्या से पहले उसने मोबाइल से वीडियो भी बनाया था। सोहन लाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को जिम्मेदार ठहराया है और मौत के लिए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी। रायसिंह नगर पुलिस थाना अधिकारी किशन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सचिन पायलट ने इस मामले को लेकर कहा है कि जांच की जा रही है। यह अफसोसजनक है। अब तक मुझे जो भी जानकारी मिली है, वह व्यक्ति वास्तव में कर्ज में नहीं था।

सोहन लाल पर बैंकों का कर्ज होने के साथ ही उसकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर रखा था। पुलिस व प्रशासनिक अफसरों से इस संबंध में वह कई बार मिला, लेकिन उसकी परेशानी को सुनने वाला कोई नहीं था। वह कई दिनों से परेशान था और रविवार को उसने अपने घर में जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जहर खाने से पहले सोहन लाल ने फेसबुक पर स्टेट्स भी डाला, जिसमें लिखा था कि सारी उम्र कोई जीने की वजह नहीं पूछता, लेकिन मौत के बाद सब पूछते है कैसे मरे।