Home Blog Page 2050

सिवनी TI की त्वरित कार्यवाही से मजदूरो के चहरे खिले

मजदूरी न मिलने से परेशान नव युवकों को पुलिस ने ठेकेदार से दिलाई मजदूरी की पेमेंट

सिवनी । सिवनी शहर में नगझर बाईपास स्थित पेट्रोल पंप में पेवर ब्लॉक का काम करने वाले दो नवयुवक मजदूरों प्रवीण चक्रवर्ती और प्रफुल्ल चक्रवर्ती निवासी खैरी टेक नागपुर रोड सिवनी को ठेकेदार द्वारा मजदूरी न दिए जाने से परेशान होकर आज थाना कोतवाली पहुंचकर ठेकेदार के विरुद्ध शिकायत की।

टीआई कोतवाली अरविंद जैन ने बेसहारा गरीब मजदूरों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए ठेकेदार सोनू गोखे पिता दिलीप गोखे उम्र 24 साल निवासी सीवी रमन वार्ड बारा पत्थर सिवनी को थाने में बुलाकर मजदूरी 8200 रुपए तत्काल दिलवाई ।

पिछले एक माह से परेशान चल रहे नवयुवक मजदूर अपनी मजदूरी की राशि पाकर खुशी – खुशी थाने से धन्यवाद देते हुए गए । ठेकेदार सोनू गोखे को को पुलिस द्वारा हिदायत दी गई कि भविष्य में ऐसी गलती की पुनरावृत्ति ना हो ।

भाजपा के नेताओं में दम है तो सरकार गिराकर बताए: कमलनाथ

kamalnath goverment

इंदौर। भाजपा के नेता केवल बयानबाजी करते हैं, दम है तो सरकार गिराकर बताए। ये बात मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर में कही। मुख्यमंत्री इंडिया टुडे द्वारा आयोजित एक कार्यकम में शामिल हुए थे। उन्होंने आकाश विजयवर्गीय द्वारा नगर निगम अफसर के साथ मारपीट करने की घटना के बारे में कहा कि हम किसी भाजपा नेताओं से बदला नहीं ले रहे, उनकी जगह कोई और भी होता तो भी पुलिस ऐसी ही कार्रवाई करती। आकाश ने जो किया उसके बाद क्या हम कैलाश विजयवर्गीय को मंच पर बिठाते।

कमलनाथ से जब प्रदेश की कांग्रेस सरकार की स्थिरता को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि भाजपा केवल सरकार गिराने के खोखले दावे करती है, यदि उसमें दम है तो उनके नेता बयानबाजी नहीं सरकार गिरा के बताएं। उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर कोई संकट नहीं है।

उनसे आकाश के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा-
भाजपा नेता ऐसा ही बर्ताव करते आए हैं, लेकिन पिछले 15 सालों में इनकी हरकतें उजागर नहीं हुई। अब ये उजागर हो रही हैं। आकाश के खिलाफ जो भी कार्रवाई हुई वो कानून के मुताबिक हुई। हमने किसी को अरेस्ट नहीं करवाया। हम जबरिया पुलिस की कार्रवाई ना तो करवाते है और ना ही रुकवाते हैं। आकाश के खिलाफ सही कार्रवाई हुई। उन्होंने जो किया उसके बाद क्या हम कैलाश विजयवर्गीय को मंच पर बैठाते।

छिंदवाड़ा का नशेड़ी ड्राइवर सिवनी पुलिस की गिरफ्त में

सिवनी। डुमना एयरपोर्ट जबलपुर से लौट रहे टीयूवी 300 MH 10 CN 2877 के चालक द्वारा शराब के नशे में लूघरवाडा के पास अत्यंत तेज गति और खतरनाक तरीके से वाहन चलाया गया जो जानकारी मिलते ही Dial 100 कोतवाली के स्टाफ आरक्षक देवेंद्र के द्वारा उक्त गाड़ी को पकड़ लिया गया ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शराब के नशे में पाए गए ड्राइवर अनिल कुमार धुर्वे पिता मानक लाल धुर्वे उम्र 39 साल निवासी वार्ड नंबर 3 पीजी कॉलेज के पास छिंदवाड़ा का मेडिकल परीक्षण कराया जाकर आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर गाड़ी भी जप्त कर ली गई है

BANK JOBS : राष्ट्रीयकृत क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में भर्ती | LAST DATE 04 JULY

Gramin Bank Recruitment 2019

इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (आईबीपीएस भर्ती 2019) 8401 ऑफिसर्स पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। आप इस आईबीपीएस भर्ती 2019 के इच्छुक हैं तो आप आवेदन करने की अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती (RRB) के लिए सामान्य भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट यानी ibps.in पर जाकर 18 जून, 2019 से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 जुलाई, 2019 है। प्रवेश के दो राउंड होंगे, पहले एक प्रारंभिक राउंड होगा, जिसके बाद एक साक्षात्कार राउंड होगा। उम्मीदवारों का आवंटन जनवरी 2020 तक समाप्त हो जाएगा।

IBPS भर्ती बैंक संगठन इलाहाबाद बैंक, केनरा बैंक, इंडियन बैंक, सिंडिकेट बैंक, आंध्र बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, कॉर्पोरेशन बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ इंडिया, देना बैंक , पंजाब नेशनल बैंक, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, पंजाब एंड सिंध बैंक, विजया बैंक & आईडीबीआई बैंक ।

इस जॉब से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है।

पोस्ट का नाम- ऑफिस असिस्टेंट
रिक्तियों की संख्या- 3688 पद
वेतनमान – 7200 – 19300
पोस्ट का नाम- Officer Scale-I (Assistant Manager)
रिक्तियों की संख्या- 3382 पद
वेतनमान – 14500 – 25700
पोस्ट का नाम- Officer Scale-II (Manager)
रिक्तियों की संख्या- 1174 पद
वेतनमान – 14500 – 25700 / –
Officer Scale-II आईबीपीएस रिक्ति विवरण
I.T. ऑफिसर: 76 पद
एग्रीकल्चरल ऑफिसर: 106 पद
CA: 24 पद
लॉ ऑफिसर: 19 पद
General Banking Officer: 693 पद
मार्केटिंग ऑफिसर : 45 पद
Treasury Manager: 11 पद
पोस्ट का नाम- Officer Scale III (Senior Manager)
रिक्तियों की संख्या- 157 पद
वेतनमान – 25700 – 31500
शैक्षिक योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री, B.E./B.Tech, LLB, CA, MBA या इसके समकक्ष
आयु सीमा –(01.06.2019 को) 21 से 32 साल, 18 से 28 वर्ष  & 18 से 30 वर्ष
चयन प्रक्रिया: चयन प्रारंभिक, मुख्य ऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार पर आधारित होगा।

आवेदन शुल्क उम्मीदवार 18 जून से 4 जुलाई तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। जनरल / ओबीसी के लिए 600 / – & अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी के लिए 100 / क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग शुल्क मोड के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।

IBPS आवेदन कैसे करें – इच्छुक उम्मीदवार आईबीपीएस वेबसाइट https://www.ibps.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए प्रक्रिया: अभ्यर्थियों को सबसे पहले आईबीपीएस भर्ती 2019-20 की अधिकृत वेबसाइट www.ibps.in पर जाना होगा, उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा।

IBPS RRB भर्ती 2019: ध्यान में रखने के लिए महत्वपूर्ण तिथियां-
ऑनलाइन पंजीकरण की तारीख: 18 जून से 4 जुलाई
शुल्क का भुगतान: 18 जून से 4 जुलाई तक
IBPS RRB प्रारंभिक: 3 अगस्त, 4 और 11 (अधिकारी स्केल 1); 17 अगस्त 18 और 25 (कार्यालय सहायक)
IBPS RRB मुख्य परीक्षा: कार्यालय सहायक (29 सितंबर); अधिकारी स्केल 1 (22 सितंबर)
IBPS RRB सिंगल परीक्षा: अधिकारी स्केल 2 और 3 (22 सितंबर)
IBPS RRB साक्षात्कार: अधिकारी स्केल 1, 2 और 3 (नवंबर)
अनंतिम आवंटन: जनवरी 2020

Gramin Bank Recruitment 2019 महत्वपूर्ण लिंक:

विस्तृत विज्ञापन लिंक: https://www.ibps.in/wp-content/uploads/CRP_RRB_VIII_ADVT_15_06_2019.pdf
कार्यालय सहायक के लिए ऑनलाइन आवेदन करें: https://ibpsonline.ibps.in/rrbb8oajun19/
ऑफिसर स्केल I के लिए ऑनलाइन आवेदन करें: https://ibpsonline.ibps.in/rrb8as1jun19/
ऑफिसर स्केल II और III के लिए ऑनलाइन आवेदन करें: https://ibpsonline.ibps.in/rrb8a23jun19/
ऑनलाइन आवेदन करें: https://www.ibps.in/crp-rrb-viii/
आधिकारिक वेबसाइट – https://www.ibps.in/

क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक भर्ती 2019-20 अधिसूचना (Gramin Bank Recruitment 2019) – ग्रामीण बैंक भर्ती 2019 की रिक्तियों के बारे में जानने के लिए अलर्ट प्राप्त करें। आप आगामी ग्रामीण बैंक नौकरियां 2019 से संबंधित दैनिक अलर्ट प्राप्त कर सकते हैं। हाल ही में ग्रामीण बैंक नौकरियों के लिए आवेदन करने के लिए सभी आवश्यक जानकारी एकत्र करने के लिए यह सही जगह है।

आपको Gramin Bank Bharti नौकरी विवरण, कुल रिक्ति, योग्यता, पात्रता मानदंड, वेतन, चयन प्रक्रिया, नौकरी के स्थान, आवेदन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, आवेदन करने की अंतिम तिथि, साक्षात्कार तिथि जैसी जानकारी एकत्र करता है।

ग्रामीण बैंक भर्ती 2019

यह दोनों फ्रेशर और अनुभवी स्नातक और छात्रों के लिए Gramin Bank Bharti अधिसूचना के लिए एक विशेष पेज है। हम यह सुनिश्चित करते हैं कि बैंक भर्ती की कोई भी नौकरी अधिसूचना हमारी वेबसाइट में छूट न जाए। हम भारत भर में Latest Gramin Bank Bharti नौकरी अधिसूचना प्राप्त करने के लिए नए और अनुभवी दोनों छात्रों की मदद करते हैं।

जब भी नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे, ग्रामीण बैंक भर्ती आधिकारिक रूप से जारी की जाएगी। नौकरी चाहने वाले आसानी से उपरोक्त तालिका में दी गई किसी विशेष नौकरी की आधिकारिक वेबसाइट लिंक पर क्लिक करके Gramin Bank Bharti 2019 के लिए आवेदन कर सकते हैं। Gramin Bank Bharti के सभी विवरण जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, रिक्ति विवरण, वेतनमान, आदि की जाँच करें। नौकरी के लिए आवेदन करने से पहले Gramin Bank Bharti अधिसूचना में दिए गए निर्देशों को पढ़ें। बिना किसी त्रुटि के सभी आवश्यक फ़ील्ड भरें। अंत में, सभी विवरणों को सत्यापित करने के बाद भरे हुए आवेदन पत्र को जमा करें।

ग्रामीण बैंक भर्ती 2019 के लिए आवेदन करने वाले नौकरी चाहने वालों को परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, पिछले प्रश्नपत्र जैसे उपयोगी संसाधनों का उपयोग करके परीक्षा की तैयारी करनी चाहिए।

सिवनी जिला पंचायत के उपाध्यक्ष के खिलाफ ज्ञापन

सिवनी-आज दिनांक 29.06.2019 जिला पंचायत सिवनी में सामान्य सभा की बैठक का आयोजन किया गया ।

बैठक में मान0 उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिवनी द्वारा जिला पंचायत के अधिकारी/कर्मचारियों को अपशब्द एवं अनर्गल बातें करने के कारण तथा कई उम्रदराज कर्मचारियों को सभा के समक्ष अपमानित किया जाने के कारण सामान्य सभा की बैठक में गहमा गहमी हुई क्योंकि एक दिन पूर्व सामान्य सभा की बैठक में सदन के समक्ष नीति के विरूध जिला पंचायत के नियमित एवं संविदा कर्मचारियों को सामूहिक रूप से कहा गया कि हमारी सरकार बन गई है अब सभी का स्थानान्तरण जिले से बाहर करवा दूंगा ।

उपाध्यक्ष द्वारा लगातार अधिकारी/कर्मचारियों को पूर्व की बैठकों में भी जिले से बाहर भेजने की बात कई बार कही गई है । जिसमें व्यथित होकर समस्त अधि0/कर्मचारी वर्ग जिसमें जिला पंचायत/डीआरडीए/संविदा अमले द्वारा ज्ञापन दिया गया जो कि सीईओ जिला पंचायत के माध्यम से अध्यक्ष को दिया गया ।

उपाध्यक्ष जिला पंचायत सिवनी के द्वारा शासन नियमेां के विरूध स्थानांतरण एवं संविदा अमले के नवीनीकरण के संबंध में प्रस्ताव पास करने हेतु बात लगातार कही जा रही है । जिसमें जिले के ही नहीं वरन समस्त ग्रामीण विकास विभाग के ग्राम पंचायत , जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत के कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त हैं ।

मान0 उपाध्यक्ष द्वारा जिला पंचायत की योजनाओं की जानकारी देने के उपरांत भी अनावश्यक रूप से लगातार परेशान किया जा रहा है । इनके द्वारा अपने कक्ष में बुलाकर अधिकारी/कर्मचारी को अपमानित भी किया जाता है । सभा की मर्यादा के विपरीत भी आचरण एवं व्यवहार किया जाता है । एवं कर्मचारियों को कार्यवाही करने की धमकी दी जाती है ।

इनके कार्यकाल के पूर्व के समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी के खिलाप अनर्गल बातें एवं जांच करने की बात की जाती है । सीईओ जिला पंचायत का निंदा प्रस्ताव की भी बात कई बार कही जाती है । जबकि 7ः00 बजे शाम तक समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा समस्त जानकारी के साथ उपस्थित रहने के बाद भी आपत्ति ली जाती है ।

दिनांक 28.06.2019 को आयोजित सामान्य प्रशासन की बैठक में उपाध्यक्ष जिला पंचायत द्वारा प्रस्ताव रखा गया कि जिला पंचायत सिवनी में 3 वर्ष से अधिक अवधि में अधिकारी/कर्मचारी को मक्कार /कामचोर जैसे अपशब्दों का प्रयोग कर समस्त विभाग के उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को अपमानित किया है ।

मान0उपाध्यक्ष जि0पं0 द्वारा सदन की बैठकों में बात -बात में संविदा कर्मचारियों की संविदा समाप्त करने या जिले से बाहर भेजने जैसे प्रस्ताव रखकर मानसिक दबाव बनाया जाता है । और अन्य तरीके से मानसिक रूप से प्रताडित किया जाता है । इसके साथ साथ बैठकों में मु0का0पा0 अधिकारी जि0प0 के उपर दबाव बनाये जाने हेतु बैठक होने उपरांत भी निंदा प्रस्ताव कार्यवाही विवरण में दबाव डालकर लिखने हेतु दबाव डाला जाता है ।

सामान्य सभा की बैठक में पूरे सदन के समक्ष यह कहा गया कि ’’ मैं सदन में सबसे पढा लिखा और समझदार व्यक्ति हॅू’’ । इसलिये मै सदन मै सबसे ज्यादा प्रश्न पूछता हॅॅू। जबकि सदन के अन्य सदस्यों द्वारा बताया गया कि बैठकों में उपाध्यक्ष और श्रीमति रैनवती मानेश्वर जिला पंचायत सदस्य के अलावा किसी और विषय की चर्चा नहीं की जाती है । पूरा सदन एवं जिले के समस्त विभाग इनके व्यवहारों से परेशान है । अन्य विभागों को बैठकों में बुलाया जाता है । लेकिन सदन में विकास मुददे को छोडकर अनर्गल बातें एवं टीका टिप्पणी कर सबका कीमती समय खराब किया जाता है । जो सदन की गरिमा के विपरीत है ।

इसके पूर्व में भी उपाध्यक्ष महोदय के व्यवहार के कारण अन्य जिला पंचायत सदस्य श्रीमति गोमती ठाकुर एवं श्रीमति चित्रलेखा नेतराम द्वारा सामान्य सभा की बैठक का बहिष्कार कर सदन से उठकर चली गयीं थीं ।

अध्यापक संवर्ग द्वारा भी इनके विरूध मानसिक प्रताडना एवं अनावश्यक रूप से दबाव बनाकर पैसे की मांग की शिकायत की गई थी जिसे कलेक्टर महोदय द्वारा समय सीमा में दर्ज की जाकर जांच कराने के निर्देश दिये थे ।

10वी पास के लिए BRO रक्षा मंत्रालय में नौकरियां : GOVT JOBS

BRO jobs for the 10th pass in the Ministry of Defense: Govt JOBS

10वी पास के लिए BRO रक्षा मंत्रालय में नौकरियां : GOVT JOBS

बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन (BRO), रक्षा मंत्रालय ने 778 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। ये 725 वैकेंसी DVRMT (OG), इलेक्ट्रिशियन, Vehicle मेकैनिक और जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स में मल्टी स्किस्ड वर्कर (Cook) के लिए हैं। केवल भारतीय पुरुष उम्मीदवार ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इन पदों के लिए आवेदन करने की शुरुआत हो चुकी है. अप्लाई करने की आखिरी तारीख 15 जुलाई 2019 हैं

असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर के लद्दाख डिवीजन, लाहौल-स्पीति जिला, हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पांगी और उप-मंडल अंडमान-निकोबार और लक्षदीप के आवेदकों के लिए अंतिम तिथि 30 जुलाई हैं

BRO jobs for the 10th pass in the Ministry of Defense
देखें किस पोस्ट के लिए कितनी वैकेंसी

DVRMT (OG)- 388 पोस्टसइलेक्ट्रिशियन- 101 पोस्टसVehicle मेकैनिक- 92 पोस्टसमल्टी स्किल्ड वर्कर (Cook)- 197 पोस्ट

BRO jobs for the 10th pass in the Ministry of Defense एजुकेशनल क्वालीफिकेशन-

DVRMT (OG), इलेक्ट्रिशियन और veh मेकैनिक के लिए अप्लाई करने वाले कैंडीडेट्स मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास हो. मल्टी स्किल्ड वर्कर (Cook) पोस्ट के लिए आवेदन करने वाले कैंडीडेट्स भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) पास हो और बीआरओ द्वारा आयोजित किए जाने वाली प्रवीणता परीक्षा में उत्तीर्ण हो. फिजिकल टेस्ट और मेडिकल स्टैंडर्ड्स BRO की गाइडलाइन्स के मुताबिक हैं.

BRO jobs for the 10th pass in the Ministry of Defense उम्र सीमा-

इलेक्ट्रिशियन के लिए कैंडीडेट्स की उम्र 15 जुलाई 2019 तक 18 से 27 साल हो. इलेक्ट्रिशियन, veh मेकैनिक, DVRMT (OG) और मल्टी स्किल्ड वर्कर पोस्ट्स के लिए 18 से 25 साल की उम्र वाले कैंडीडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं.

BRO jobs for the 10th pass in the Ministry of Defenseपे स्केल-

DVRMT (OG)/ इलेक्ट्रिशियन/ veh मेकैनिक के लिए पे लेवल-2, 19,900 से 44400. मल्टी स्किल्ड वर्कर के लिए पे लेवल-1, 18000 से 39900.

BRO jobs for the 10th pass in the Ministry of Defense एप्लीकेशन फीस-

कैंडीडेट्स को एप्लीकेशन फीस इस पते पर देनी होगी. GFEF सेंटर, पुणे. पब्लिक फंड अकाउंट नंबर- 1118290409, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, Khadki Branch Punch कोड नंबर. 01629.
-जनरल और EWS कैटेगिरी के लिए फीस 50 रुपए.
-OBC कैंडीडेट्स के लिए फीस 50 रुपए.
-SC, ST कैंडीडेट्स के लिए कोई फीस नहीं.
-फिजिकली हैंडीकैप्ड कैंडीडेट्स के लिए भी कोई फीस नहीं.
ज्यादा जानकारी के लिए कैंडीडेट्स www.bro.gov.in पर विजिट करें.
अन्य सरकारी नौकरियों के अवसर यहां क्लिक करें

अपने घर से बिना बताये गायब हुई एक युवती का शव मिला

अपने घर से बिना बताये गायब हुई एक युवती का शव मिला

सिवनी । अपने घर से बिना बताये गायब हुई एक युवती का शव मिला है। पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि कान्हीवाड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम बम्हनी निवासी दीपा (20) पिता अंकरी राणा बीती 25 जून को अपने घर से बिना बताये कहीं चली गयी थी। दीपा को उसके परिजनों के द्वारा हर संभव स्थान पर तलाश किया गया लेकिन जब उसका कहीं कोई पता नहीं चला तब दीपा के पिता ने कान्हीवाड़ा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।

बताया जाता है कि शुक्रवार 28 जून की सुबह कुछ बच्चे जब बकरी चराने के लिये बम्हनी के नाले की तरफ गये तब उन्हें नाले के समीप कुछ पड़ा हुआ दिखायी दिया। उत्सुकतावश जब वे बच्चे उसके समीप पहुँचे तब उन्हें पता चला कि वह किसी महिला का शव था जिसकी सूचना पुलिस को दे दी गयी।

सूचना पाकर थाना प्रभारी दुर्गेश आरमो मौके पर जा पहुँचे जिसके बाद शव की शिनाख्त लापता हुई दीपा के रूप में की गयी। थाना प्रभारी ने बताया कि शव लगभग तीन दिन पुराना दिखायी दे रहा था। मृतिका के शव का पोस्ट मार्टम करवा दिया गया है।

सिवनी जिला चिकित्सालय में 01 जुलाई को होगा प्रतिमा का अनावरण

विधान सभा अध्यक्ष करेंगे अनावरण

प्रतीकात्मक फोटो : सिवनी जिला चिकित्सालय में इंदिरा गाँधी की प्रतिमा (statue of indira gandhi) का अनावरण

सिवनी । लगभग ढाई दशक से बनकर तैयार प्रियदर्शनी इंदिरा गाँधी की प्रतिमा का अनावरण सुश्री विमला वर्मा के जन्म दिवस पर 01 जुलाई को किया जायेगा।

सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति के प्राप्त अधिकृत कार्यक्रम अनुसार सोमवार 01 जुलाई को वे सिवनी आयेंगे।

श्री प्रजापति 01 जुलाई को प्रातः साढ़े 09 बजे नरसिंहपुर से प्रस्थान कर सिवनी आयेंगे तथा शासकीय इंदिरा गाँधी जिला चिकित्सालय में स्वर्गीय इंदिरा गाँधी की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम उपरांत विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रजापति दोपहर 01 बजे सिवनी से नरसिंहपुर के लिये प्रस्थान करेंगे।

पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सिवनी। प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे हमले की संवेदनशीलता को देखते हुये पत्रकारों की बहुप्रतीक्षित मांग पत्रकार प्रोटेक्शन एक्ट को प्रदेश में शीघ्र लागू करने की मांग को लेकर आज मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाई सिवनी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है|

परिषद द्वारा सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया है कि श्रमजीवी पत्रकार परिषद पत्रकारों का प्रदेश स्तरीय संगठन है। परिषद के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यगण द्वारा आग्रह व निवेदन किया जाता है कि अतिशीघ्र पत्रकार सुरक्षा अधिनियम प्रदेश के पत्रकारों के लिए लागू किया जाये।

प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे हमलों को लेकर विगत कई वर्षों से अधिनियम लागू करने की मांग की जा रही है। प्रदेश में लगातार पत्रकारों पर हमले होने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है जिसके चलते पत्रकार अपने-आपको असुरक्षित महसूस कर रहे है।

आगे कहा गया कि अब प्रदेश के पत्रकार किसी भी कीमत पर सरकार से वादा नहीं, बल्कि क्रियान्वयन की मांग करते है। जिला कलेक्टर को प्रदेश के मुखिया के नाम ज्ञापन श्रमजीवी पत्रकार परिषद जिला इकाईके अध्यक्ष सूर्यप्रकाश विश्वकर्मा, महासचिव प्रशांत शुक्ला, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, संतोष दुबे, प्रदीप घोंगड़ी, महेन्द्र बघेल शेरू, विनोद यादव, सुनील बंदेवार, रवि सनोडिया, चेतन गांधी, विपिन शर्मा सहित सदस्यगण उपस्थित रहे।

संत फ्रांसिस शाला में हुआ मतदान

सिवनी । संत फ्रांसिस ऑफ एसीसी विद्यालय में गुरूवार को विद्यालयीन गतिविधियों के अंतर्गत मतदान का आयोजन किया गया।

इसमें विभिन्न छात्रों ने विभिन्न पदों हेतु प्रत्याशी के रूप में अपना नामाँकन फॉर्म भरकर प्राचार्य कार्यालय में जमा किया। तदुपरांत कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के छात्रों ने अपने मत का प्रयोग अपने स्वविवेक से कर, भारी मात्रा में बढ़ चढ़ कर मतदान किया।

बताया गया है कि विद्याालय प्रबंधन द्वरा प्रतिवर्ष विद्यालय में मतदान करवाकर छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक बनाने का प्रयास किया जाता है।