Home Blog Page 2036

डूंडासिवनी पुलिस की जुआं फड़ पर रैड ,18 जुआरी गिरफ्तार

सिवनी – पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक के निर्देश अनुसार आज 10 अगस्त की डूंडा सिवनी थाना प्रभारी अमित दानी के मार्गदर्शन में शाम मुखबिर सूचना पर बींझावाड़ा में जुआ रेड किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार दबिश में 18 जुआरी गिरफ्तार, 02 मोटरसाइकिल, 15 मोबाइल, नकद 18,740 रुपये बरामद किए गये है।

क्या संदेहास्पद है अनिल साहू की D.EL.ED डिग्री ! निपटेंगे अनेको अतिथि शिक्षक

छिंदवाडा से D.EL.ED सिवनी में अतिथि शिक्षक एक समय में दो स्थानों में उपस्थिति दर्ज

seoni news
D.EL.ED | D.EL.ED | D.EL.ED

सिवनी // सिवनी जिले के स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत अनिल साहू गणित विषय में पिछले कुछ वर्षो से छात्र छात्राओ को शिक्षा देते है परन्तु सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अतिथि शिक्षक अनिल साहू के द्वारा वर्ष 2017 से 2019 तक छिंदवाडा जिले के पोनार के एक प्राइवेट स्कूल से D.EL.ED किया और साथ ही उसी समय से सिवनी जिले की शासकीय शालाओ में  अतिथि शिक्षक के रूप में निरंतर कार्यरत है . अब यहाँ पर बात ये उठती है की एक ही व्यक्ति एक समय में 2 स्थानों में उपस्थित होकर शिक्षा हासिल करना व शिक्षा प्रदान करने जैसा कार्य कैसे कर सकता है .

सूत्रों ने तो यह भी बताया की जिस स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में निरंतर कार्यरत है वहां के प्रिंसिपल को भी इस बात की जानकारी थी परन्तु प्रिंसिपल द्वारा किसी भी प्रकार का कोई एक्शन नहीं लिया गया . इतनी जानकारी प्रिंसिपल के पास होने पर प्रिंसिपल के द्वारा एक्शन ना लेना संदेह का विषय तो जरूर है.

सूत्रों से जानकारी प्राप्त होने के बाद खबर सत्ता न्यूज़ पोर्टल द्वारा अनिल साहू से इस सम्बन्ध में जानकारी लेनी चाही तो फ़ोन पर बात की गयी. तब बात सुनते ही अनिल साहू द्वारा फ़ोन काट दिया गया जिसके बाद खबर सत्ता के एडिटर का नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया गया फिर क्या था फ़ोन बंद, दोबारा फ़ोन लगाने पर फ़ोन निरंतर ही बंद आने लगा .

समाचार लिखे जाने तक अनिल साहू द्वारा किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गयी .हमने यह भी सोचा की अनिल साहू से बात होने पर ही समाचार लिखा जाये किन्तु जब अनिल द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया तो हमें आभास हुआ की सूत्रों से मिली इस फ्रॉड की जानकारी बिलकुल सत्य हो सकती है. 

साथ ही सिवनी जिले में ऐसे बहुत से अतिथि शिक्षक है जिन्होंने अतिथि शिक्षक रहते हुए में D.ED व B.ED किया है और वर्तमान में भी कई अतिथि शिक्षक कर रहे है . क्या जिला शिक्षा अधिकारी इन विषय को संज्ञान में लेते हुए कारवाही करेंगे या फिर इसी तरह ये अतिथि शिक्षक शासन प्रशासन और अधिकारियो को गुमराह कर गलत तरीको से ये फर्जी कार्य करते रहेंगे. अब देखना ये होगा की जिला शिक्षा अधिकारी ऐसे शिक्षको और इन्हें संरक्षण देने वाले प्राचार्यो पर कारवाही करते है या नहीं ?

खबर सत्ता न्यूज़ पोर्टल के पास ऐसे अनेको अतिथि शिक्षको की जानकरी है जिन्होंने D.ED व B.ED अतिथि शिक्षक के पद पर रहते हुए कर चुके है और जो वर्तमान में कर रहे है हमारे पास प्राप्त जानकरी की पुष्टि होते ही समाचार के माध्यम से आपके समक्ष ऐसे अतिथि शिक्षको की पूर्ण जानकारी प्रकाशित की जायगी. 

जरूरतमंद विद्यार्थियों को वितरित किये गये छाते

सिवनी। मुख्यालय के मंडला रोड पर स्थित शासकीय प्राथमिक शाला आमाझिरिया में पदस्थ शिक्षकों द्वारा समाजसेवियों की मदद से अध्ययनरत विद्यार्थियों को पठन-पाठन सामग्रियां हर वर्ष नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती है।

इस वर्ष मानसून को ध्यान में रखते हुये शाला के 64 विद्यार्थियों को मुरलीधर शर्मा द्वारा प्रदान किये गये छाते वितरित किये गये। कृमि उन्मूलन दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों को कृमि की दवाई प्रदान की गई, वहीं नि:शुल्क छाते मिलने से विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी देखी गई।

उपस्थित विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुये दानदाता मुरलीधर शर्मा ने कहा कि शासन अकेला विद्यार्थियों को सभी सुविधाएं प्रदान नहीं करता, सक्षम व्यक्ति मदद करें तो जरूरतमंद एवं गरीब विद्यार्थियों को अन्य सुविधाएं प्रदान की जा सकती है।

इस शाला के शिक्षकों का विद्यार्थियों के प्रति लगाव देखकर मैंने उक्त कार्य किया है। इस अवसर पर शाला परिवार की ओर से प्रधान पाठक एच.के. दुबे ने बताया कि इसी तरह मदद मिलती रही तो हम सभी शिक्षक और बेहतर ढंग से विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य करवा सकेंगे।

Seoni Dalsagar तालाब में लगेगी राजा दलपत शाह की प्रतिमा

 

सिवनी विधायक दिनेश राय ने की बीस लाख रूपये की घोषणा

dalsagar seoni
Seoni Dalsagar | सिवनी दलसागर

सिवनी । सिवनी (Seoni) के सौंदर्य का बहुत बड़ा कारक दलसागर (Dalsagar) तालाब को माना जाता है। दलसागर (Dalsagar) तालाब में राजा दलपत शाह की प्रतिमा लगायी जायेगी। इसके लिये (Seoni) सिवनी  विधायक दिनेश राय ने बीस लाख रूपये देने की घोषणा की है। शुक्रवार को जारी सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सिवनी के भाजपाई विधायक दिनेश राय द्वारा अपनी विधायक निधि से जिला मुख्यालय के दलसागर तलाब में राजा दलपत शाह की मूर्ति के निर्माण हेतु 20 लाख एवं मंगल भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

यहाँ यह उल्लेखनीय होगा कि अब तक यह बात स्थापित थी कि आदिवासियों के हित संवर्धन के लिये काँग्रेस के द्वारा आजादी के बाद से अब तक प्रयास किये गये हैं। विश्व आदिवासी दिवस पर काँग्रेस चाहती तो दलसागर तालाब में राजा दलपत शाह की प्रतिमा लगाये जाने के लिये लखनादौन विधायक योगेंद्र सिंह और बरघाट विधायक अर्जुन सिंह काकोड़िया के जरिये घोषणा करवा सकती थी।

माना जाता है कि राजा दलपत शाह के द्वारा ही दलसागर तालाब का निर्माण करवाया गया था। इस तालाब का नामकरण भी राजा दलपत शाह के नाम पर किया गया है। चर्चाओं के अनुसार जिले में काँग्रेस के नेता या तो खुद को स्थापित करने में उलझे हैं या शत्रुओं के शमन में। बचे समय में वे तबादलों की ही जुगत लगाते दिख जाते हैं। इसके चलते जिले में काँग्रेस का जनाधार एक बार फिर रसातल की ओर जाता दिख रहा है।

बहरहाल, सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार 09 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में सिवनी जिला मुख्यालय सहित सभी विकास खण्डों में कार्यक्रमों का आयोजन समारोह पूर्वक हुआ। इसमें जनजातीय वर्गों की प्रतिभा का सम्मान कर प्रदेश शासन द्वारा जनजातीय वर्गों के लिये संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

जिला मुख्यालय में राशी लॉन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय, बरघाट विधायक अर्जुन काकोड़िया, जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुनील दुबे, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त सतेंद्र मरकाम, जिला योजना अधिकारी श्री मरावी सहित अन्य जन प्रतिनिधियों एवं जन समुदाय की उपस्थिति रही।

मंचीय कार्यक्रम में सिवनी विधायक दिनेश राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि आदिवासी समाज का समृद्ध समाज के निर्माण में अतुलनीय योगदान रहा है। समाज का प्रकृति से सीधा जुड़ाव होने के साथ ही अपनी एक गौरवशाली परम्परा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश शासन द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम को शासकीय रूप से संपूर्ण प्रदेश में समारोह पूर्वक मनाने का निर्णय सराहनीय है तथा आदिवासी समाज के प्रति कृतज्ञता है।

सिवनी के भाजपाई विधायक दिनेश राय द्वारा उपस्थित आदिवासी समुदाय के जन समुदाय को अपने बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षित करने की बात पर जोर देते हुए कहा गया कि सभी अपने बच्चों को जरूर पढ़ायंे ताकि उनका बच्चा शिक्षित होकर समाज मे प्रतिनिधित्व करे।

विधायक बरघाट अर्जुन काकोड़िया द्वारा अपने उदबोधन में विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम को शासकीय रूप से आयोजित किये जाने को प्रकृति के रक्षकों के प्रति उचित सम्मान बताते हुए कहा कि आदिवासी समाज की सोच, व्यवहार एवं उनकी सामाजिक परंपरा सीधे तौर से प्रकृति से जुड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि प्रकृति से प्राप्त संसाधन एवं बिना प्रकृति के सहयोग के विश्व विकास की ओर अग्रसर नही हो सकता है। प्रकृति को संवारने में आदिवासी समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि आज समाज के लोगों का साक्षर होना आवश्यक है ताकि आदिवासी समाज सशक्त होकर विकास की ओर अग्रसर हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आदिवासी समाज के विकास को लेकर तत्पर है तथा आवश्यक कदम उठाकर उनके कल्याण के लिये कार्य कर रही है।

फिर नपे जैसवाल बंधु

 

अवैध लकड़ी मामले में सुनायी सजा

सिवनी । माननीय न्यायालय के द्वारा परमानंद जैसवाल और रामगोपाल जैसवाल को अवैध लकड़ी रखने के मामले में सजा सुनायी है।

अभियोजन कार्यालय के मीडिया प्रभारी मनोज सैयाम ने बताया कि 17 नवंबर 2011 को परमानंद पिता जिया लाल जैसवाल एवं उनके भाई राम गोपाल पिता जिया लाल जैसवाल निवासी टुरिया तहसील कुरई के खवासा के बारापत्थर स्थित निर्माणाधीन मकान जो चार साल से बंद था में सागौन की 14 चौखटें जप्त की गयी थीं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभियुक्तों से पूछताछ किये जाने पर उनके द्वारा कुछ दस्तावेज प्रस्तुत किये गये। इन दस्तावेजों का चौखटों से मिलान नहीं हो पाने पर विभाग के द्वारा परमानंद और रामगोपाल जैसवाल के खिलाफ अवैध सागौन रखने का मामला पंजीबद्ध किया गया।

उन्होंने बताया कि इसकी सुनवायी माननीय अति मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सिवनी, श्रीमति सुमन उईके के न्यायालय में की गयी, जिसमें शासन की ओर से श्रीमति उमा चौधरी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा गवाह और सबूत पेश किये गये। इन पर विश्वास करते हुए माननीय न्यायालय द्वारा दोनों आरोपी भाईयो को धारा- 26(1)(छ) भारतीय वन अधिनियम 1927 में दोषी पाते हुए दोनों को 01-01 वर्ष का कठोर कारावास एवं 5000 – 5000 रूपये के अर्थदण्ड की सजा से दण्डित किया गया है।

प्यार में धोखा मिला, फेसबुक लाइव किया और फिर उस्तरे से गला काट लिया

0

राजस्थान के सीकर जिले में 25 साल के नौजवान ने सुसाइड कर लिया. सांवलोदा लाडखानी गांव का जवाहर कुछ महीनों बाद अपने घर लौटा था. वो गुजरात में काम कर रहा था. लेकिन घर पहुंचने से पहले ही उसने जान दे दी. सुसाइड करने से पहले जवाहर ने फेसबुक लाइव भी किया था. लाइव में कहा था कि मैं जान देने जा रहा हूं. और वजह बताई थी- प्यार में मिला धोखा.

जानकारी के मुताबिक, गांव के बाहर बने तालाब के पास जवाहर ने उस्तरे से अपना गला काट लिया.

प्यार में धोखा
जवाहर ने वीडियो में प्यार में अपने साथ हुए धोखे का जिक्र किया. जवाहर ने कहा कि टाइम पास और पैसों के लिए प्यार करने वाली लड़कियों से दूर रहना चाहिए. वीडियो में जवाहर कह रहा था-

‘मैंने लड़की की पिक फेसबुक पर डाली है. पिछले 14 महीनों में मुझसे सात लाख रुपए ले चुकी है. उसके पिता के अकाउंट में भी पैसा डाला है. मेरा एटीएम भी उसी के पास है. उसने मेरे साथ बहुत बड़ा गेम खेला है. धोखा दिया. और एक लड़की की वजह से सुसाइड करने जा रहा हूं. मेरे साथ टाइम पास किया है.’

इसके बाद हताश जवाहर ने कहा

‘मैं उन लड़कियों को कहना चाहता हूं जो टाइम पास करती हैं, पैसे के लिए मोहब्बत करती हैं, न किया करो. किसी की ज़िंदगी मत ख़राब किया करो. मेरी ज़िंदगी कितनी ख़राब कर दी है, ना पूछो. मेरे साथ बहुत बुरा किया. इसलिए मैं सुसाइड कर रहा हूं.’

ये कहने के बाद जवाहर फेसबुक लाइव में उस्तरा दिखाता है.

2 महीने बाद शादी थी
जवाहर तीन बाद सऊदी अरब में काम करने जा चुका है. इस बार वापस लौटा था तो गुजरात में किसी सेठ के यहां काम करने लगा था. 6 महीने बाद फिर सऊदी जाने की तैयारी थी.

घरवालों ने शादी की तय कर दी थी. 2 महीने बाद उसकी शादी होनी थी. लेकिन वो किसी और लड़की को पसंद करता था. उससे सगाई करना चाहता था. इसीलिए लड़की के पिता के खाते में पैसे डलवाए थे. जब 8 अगस्त को सुबह करीब 11 बजे ही गांव में लौटा तो उसने फेसबुक लाइव करके अपनी बात बताई. लाइव में ही कह दिया कि वो खुदकुशी कर रहा है.

‘तालाब पर हूं, आकर उठा लेना’
8 अगस्त को जवाहर गांव लौटकर जवाहर ने घरवालों को फोन किया. क़रीब 11 बजे उसने मां को कहा कि वो गांव आ गया है. फिलहाल तालाब के पास है. उसे यहां से उठाकर घर ले जाएं. घरवाले ये सुनकर कुछ समझ नहीं पाए. फौरन तालाब पर पहुंचे. लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही जवाहर सुसाइड कर चुका था. जवाहर बेहोश पड़ा था. उसका गला कटा हुआ था. परिजन अस्पताल ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका.

जवाहर सिंह के पिता मान सिंह ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है. जवाहर के फेसबुक लाइव को आधार बनाया है. लड़की की वजह से सुसाइड करने की शिकायत दर्ज कराई है. सीकर का सदर थाना मामले की जांच कर रहा है.

VIDEO : भारी बारिश के चलते Bargi Dam के खोले गये 15 गेट

जबलपुर – रानी अवन्ति बाई लोधी सागर परियोजना , बरगी जलाशय के जलस्तर को नियंत्रित करने आज शुक्रवार 9 अगस्त की दोपहर 12 बजे इसके 21 में से 15 स्पिल-वे गेट औसतन 1.46 मीटर तक खोल दिये गए हैं और इनसे 3 हजार 265 क्युमेक पानी की निकासी की जा रही है । बांध के गेट खोलते समय इसका जलस्तर 421.60 मीटर रिकार्ड किया गया था और औसतन 4 हजार क्युमेक पानी इसमें प्रवेश कर रहा था ।

बरगी बांध का पूर्ण जलभराव स्तर 422.76 मीटर है । बांध के गेट आज शुक्रवार की दोपहर 2 बजे खोले जाने थे लेकिन तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए दोपहर 12 बजे ही इन्हें खोलने का निर्णय बांध प्रशासन को लेना पड़ा । बांध के पांच गेट दो मीटर , चार गेट डेढ़ मीटर और छह गेट एक मीटर की ऊंचाई तक खोले गए हैं । स्पिल-वे गेट के अतिरिक्त जलविद्युत उत्पादन सयंत्रों के माध्यम से भी बांध से 204 क्युमेक पानी की निकासी हो रही है

बांध प्रशासन ने निचले क्षेत्र के रहवासियों से सतर्क रहने तथा नर्मदा नदी के तटों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने का आग्रह किया है । बांध प्रशासन के मुताबिक बर्षा जल की आवक को देखते हुए बांध से पानी निकासी की मात्रा को कभी भी घटाया या बढ़ाया सकता है ।

सिवनी पुलिस ने ट्रैक किये लगभग 3 लाख रुपए के ग़ुम मोबाइल

सिवनी-जिला सायबर सेल द्वारा आज जिला पुलिस कप्तान कुमार प्रतीक एवं कलेक्टर सिविनी प्रवीण सिंह की उपस्थती में 30 आम नागरीको को उनके गुम हुए मोबाईल वापस किये।

आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया गया कि इन 30 मोबाइलों की कीमत लगभग 3 लाख रूपये हैं।

इस कार्य को अंजाम देने में सायबर सेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवेद्र जायसवाल योगेश राजपूत एवं आरक्षक सुंदर श्याम तिवारी एवं अजय बघेल की प्रमुख भूमिका रही।

यह है धरती की सबसे गहरी गुफा

धरती पर सबसे गहरी गुफा, 2197 मीटर (7208 फीट) है गहरी, धरती की अभी तक ज्ञात सबसे गहरी गुफा है। इसकी गहराई 2197 मीटर ( 7208 फीट) है। क्रुबेरा केव ब्लैक सागर के तट पर अबखाजिया में स्थित है।

यह एक बहुत ही दुरगम इलाका है यहाँ पर साल में केवल 4 महीनें ही जाने लायक मौसम रहता है। क्रुबेरा केव की खोज 1960 में हुई थी। इस गुफा का एक अन्य नाम वोरोन्याा केव भी है।

इसका मतलब होता है कौओं कि गुफा, इसको यह नाम इसलिय मिला क्योकि जब 1980 में जब प्रथम बार इस गुफा में प्रवेश किया गया तो वहाँ पर कौओं के बहुत सारे घोसलें बने हुए थे।

इसे सबसे गहरी गुफा का दर्जा 2001 में मिला जब यूक्रेनी स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल इसमें 1710 मीटर (5610 फीट) कि गहराई तक गया। यह उस वक़्त तक ज्ञात सबसे गहरी गुफा से 80 मीटर ज्यादा था।

सन 2004 में दुबारा यूक्रेनी स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल इसमें उतरा। अबकी बार वो 2080 मीटर (6820 फीट) कि गहराई तक गए और एक नया रिकॉर्ड बनाया। सन 2012 में विभिन्न देशों के 59 स्पेलिओलॉजिस्ट का एक दल इसमें उतरा और गहराई 2197 मीटर (7208 फीट) नापी। इस दल ने क्रुबेरा केव में 27 दिन बिताए।

क्रुबेरा केव का अन्वेषण बहुत ही मुश्किल है क्योकि एक तो यहाँ पर साल के केवल 4 महीने ही जाया जा सकता है और दूसरा अबखाजिया में राजनितिक हालात खराब रहते है इसलिए परमिशन आसानी से नहीं मिलती है। अबखाजिया ने 1999 में अपने आप को जॉर्जिया से अलग स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया जबकि जॉर्जिया अभी भी इसे अपना हिस्सा मानता है।