Home Blog Page 2037

सुरक्षाबलों पर फिदायीन हमले का अलर्ट

0

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जैश और लश्कर के आतंकी सुरक्षा बलों पर बड़ा हमला कर सकते हैं। पाकिस्तान अपनी खतरनाक मुजाहिद बटालियन का इस्तेमाल लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर भारतीय सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए कर सकती है।

यह आतंकी हमला फिदायीन हो सकता है। पाकिस्तान अपनी खतरनाक मुजाहिद बटालियन का इस्तेमाल लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर भारतीय सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए कर सकता है। यह आतंकी हमला फिदायीन हो सकता है। इस खुफिया रिपोर्ट के सामने आने के बाद सुरक्षाबलों को अलर्ट रहने का निर्देश जारी किया गया है।

एलओसी पर आतंकी और पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम भारत के सुरक्षाबलों को निशाना बना सकती है। पाक सेना के साथ आतकी लॉन्च पैड में मौजूद हैं। पीओके में तीन जगहों पर भारी संख्या में आतंकी मौजूद हैं। सभी आतंकी लश्कर और जैश के हैं। पाक अपनी खतरनाक मुजाहिद बटालियन का इस्तेमाल बॉर्डर पर भारतीय सुरक्षा बलों पर हमला करने के लिए कर सकती है। पाक आर्मी ने आतंकी घुसपैठ और भारतीय सुरक्षा बलों पर हमला करने का प्लान तैयार किया है।

भाजपा के बागी नारायण त्रिपाठी ने कमलनाथ को झटका दिया

भोपाल। विधानसभा सत्र के दौरान दंड विधेयक बिल पर कांग्रेस सरकार का समर्थन करने वाले बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी ने सीएम कमलनाथ को झटका दे दिया। नारायण त्रिपाठी ने ट्वीट करके जम्मू- कश्मीर से धारा- 370 हटाए जाने के फैसले की तारीफ करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ की है। उनके इस ट्वीट के बाद से प्रदेश में एक बार फिर सियासत गरमाने लगी है।
मैहर से विधायक नारायण त्रिपाठी ने ट्वीट कर लिखा था कि देश के गृहमंत्री अमित शाह को बधाई, धारा 370 को कश्मीर से हटाए जाना ऐतिहासिक फैसला है। देश हित में ऐसे कठिन फैसले अमित शाह जी ही ले सकते हैं। उनके ऐतिहासिक फैसले को पूरा देश सर आंखों पर बिठा कर स्वीकार कर रहा है। बहुत-बहुत बधाई। हालांकि नारायण त्रिपाठी ने एक बयान जारी कर कहा कि इस मामले में विपक्ष को साथ में लिया जाना था। सब को भरोसे में लेकर कार्रवाई की जानी थी। उनकी सफाई के बाद कांग्रेस ने जहां उनके ट्वीट को व्यक्तिगत विचार बताया है, वहीं उन्होंने कहा है कि उनके ट्वीट के इस तरह के मायने निकाले जा ना का कोई तात्पर्य नहीं है।
मामले में कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने कहा है कि नारायण त्रिपाठी ने अपनी निजी भावना व्यक्त की है लेकिन उन्होंने यह भी कहा है कि विपक्ष को साथ में लेना था, निर्णय अच्छा है। आमतौर पर हर बड़े निर्णय में विपक्ष का साथ और सहयोग लिया जा सकता है। नरेंद्र सलूजा ने कहा कि उन्होंने अच्छी भावना व्यक्त की है। जिस पर कोई कोई राजनीतिक या सियासी चर्चा का कोई तात्पर्य नहीं है।

MP 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी | MP WEATHER FORECAST

भोपाल। राज्य के कई हिस्सों में बीते एक सप्ताह से मानसून की सक्रियता के चलते कहीं सामान्य तो कहीं भारी बारिश हुई है। बुधवार की सुबह से भी राज्य के कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं, जिससे गर्मी का असर कम है। राजधानी भोपाल में दोपहर के पहले रुक-रुककर बारिश शुरू हो गई है। 

ये जिले हैं, जहां भारी बारिश की संभावना

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक एके शुक्ला ने बताया कि 7 से 10 अगस्त के बीच उज्जैन, भोपाल, इंदौर, जबलपुर और होशंगाबाद संभागों में भारी बारिश होने की संभावना है। इनमें से कुछ स्थानों में बहुत ज्यादा बारिश भी हो सकती है। शिवपुरी, दतिया, श्योपुरकलां, सागर, दमोह, छतरपुर, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, हरदा, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, देवास, रायसेन, सीहोर और विदिशा जिले शामिल हैं, जहां पर भारी बारिश की संभावना है। 

भोपाल के बड़े तालाब का लेवल 1.10 फीट बढ़ा 

प्रदेश में मानसून की तीव्रता फिर बढ़ गई है। मंगलवार को भोपाल में सुबह 7:30 से 8:00 बजे तक आधा घंटे में ही 2 इंच से ज्यादा पानी बरस गया। कैचमेंट एरिया में भी बारिश हुई। इस वजह से बड़े तालाब के लेवल में 1.10 फीट का इजाफा हुआ। अब इसका जल स्तर 1664.00 फीट पर पहुंच गया है। फुल टैंक लेवल होने के लिए अब सिर्फ 2.80 फीट पानी की ही जरूरत है। उधर बीते 24 घंटे में प्रदेश के 50 शहरों में बारिश हुई। 

यहां 24 घंटे में कहां कितनी बारिश 

रायसेन के सिलवानी में 104.0 मिमी, पचमढ़ी में 101.8 मिमी, बैतूल के मुलताई में 98.2, मंदसौर के सुवासरा में 77.2, राजगढ़ के ब्यावरा में 71.4, नीमच में 69.0, मुरैना के अंबाह में 60.0, उमरिया में 53.6, उज्जैन में 47.0, श्योपुर कलां के वीरपुर में 45.0, गुना के चचौड़ा में 42.0, अशोकनगर के चंदेरी में 42.0, विदिशा के ग्यारसपुर में 41.0, नरसिंहपुर के गाडरवारा में 48.0, जबलपुर में 39.2, ग्वालियर में 21.7 मिमी और भोपाल के बैरसिया में 16.2, बैरागढ़ में 9.0 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। 

शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले दो अभियुक्तों को हुई सजा

सिवनी// जिला सिवनी के थाना कुरई के अर्न्‍तगत का यह मामला दिनांक 15/3/12 को समय 5.45 बजे दिन गुरूवार का है । अमित सोनी- परिवीक्षाधीन वन क्षेत्र पाल, पदेन परिक्षेत्र सहायक टूरीया पश्चिम खवासा अपने कर्तव्‍य के दौरान टूरीया वन व्रत में शासकिय वाहन क्रमांक MP-02/AV/2811 में ड्राइवर अनिल मंडराह के साथ भ्रमण कर रहे थे, तभी टूरीया कोहका मार्ग पर मुरूम से भरा एक ट्रेक्‍टर जा रहा था, जिसे रोककर ड्राइवर से मुरूम के संबंध में रॉयलटी पूछने पर नहीं होना बताया, जिस पर उक्‍त ट्रेक्‍टर को मुaरूम सहित वन परिक्षेत्र डिपो पश्चिम खवासा कार्यालय के प्रांगढ में वाहन को खडा करवाये थे ।

तभी रामगोपाल जायसवाल पिता जियालाल जायसवाल, निवासी टुरिया और संतोष राय दोनो एक मोटर सायकल मे आकर अमित सोनी को बोले की मेरा ट्रेक्टर क्‍यों रोका हैं कहते हुए गन्‍दी-गन्‍दी गालिया देने लगे और बोले की दुबारा ट्रेक्‍टर रोके तो जान से खत्‍म कर देगें ।

अनिल मंडराह रेवाराम पटले ने बीच बचाव किए थे । आरोपी रामगोपाल तथा संतोष राय के द्वारा शासकीय कार्य में दखल देने एवं धमकी देने कि रिपोर्ट अमित सोनी ने थाना कुरई में लिखाई थी ।

जिस पर पुलिस के द्वारा आरोपी रामगोपाल जायसवाल तथा संतोष राय के विरूद्ध मामला कायम कर विवेचना पूर्ण पश्‍चात माननीय न्‍यायालय में अभियोग पत्र प्रस्‍तुत किया था। जिसकी सुनवाई माननीय श्रीमती सुमन उइके, अतिरिक्‍त मुख्‍य न्‍यायिक मजिस्‍ट्रेट, सिवनी की न्‍यायलय में कि गई जिसमे शासन कि ओर से श्रीमति उमा चौधरी- सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा गवाह और सबूतो को पेश किया गया ।

उन सबूतों एवं गवाहो के आधार पर माननीय न्‍यायालय द्वारा आरोपी रामगोपाल जायसवाल तथा संतोष राय को धारा -353/34 भा0द0वी0 के अपराध मे दोषी पाते हुए दोनो को 01-01 वर्ष के कारावास एवं 1000-1000 रूपयें के अर्थदण्‍ड की सजा सुनाई हैं

अनाथ बच्ची का मनाया जन्मदिन : थाना प्रभारी की हो रही सराहना

लखनादौन- थाना प्रभारी एम ड़ी नागोतिया द्वारा नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जुंआ, सटटा, शराब तस्करी एवं गौकशी सहित नशा मुक्ति अभियान के साथ ही पीडि़त मानव सेवा के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों को प्रातः चाय नाश्ता वितरित करने की पहल से नगर के युवाओं सहित समाज सेवी भी इस मुहिम में जुड़ रहे हैं ।

इस सब के बाद नगर निरीक्षक की नई पहल शुरू जिसमें स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अपने शिक्षकों का जन्मदिन मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा हैं इसी कड़ी में आज नगर के सबसे पुराने स्कुल बेसिल शाला अध्यापन कार्य में लगी श्रीमती सुमन तिवारी का जन्मदिन मनाया और जैसे ही जानकारी मिली कि स्कूल में अध्ययनरत एक अनाथ बच्ची का जन्मदिन हैं तो उस बच्ची साधना ककोडि़या का जन्मदिन भी मनाया गया इसके बाद थाना प्रभारी ने सभी शिक्षकों और दो बच्चियों को नगर के सबसे बढि़या हॉटल मिड वे में भोजन कराया।

25000 की होगी एफ.ड़ी. बच्ची और शिक्षिका के जन्मदिन उपरांत लखनादौन थाना प्रभारी ने सभी बच्चों को चाकलेट के साथ गीत प्रस्तुत करनी वाली बच्चियों को पेन वितरित किया और घोषणा की उनके और पुलिस स्टॉफ के आर्थिक सहयोग से बिना मॉ बाप की बच्ची साधना के नाम की 25000 रू. की फिक्स डिपॉजिट की जायेगी। जिसकी प्रक्रिया आज से ही शुरू की जायेगी। नगर निरीक्षक की इस पहल से उपस्थित बच्चियों सहित शिक्षक गणों ने तालियों से स्वागत किया वहीं नगर में भी इस पहल की चर्चा होते ही लोगों ने नगर निरीक्षक को आभार प्रेषित किया हैं।

नशा मुक्ति हेतु करें प्रयास : नगर निरीक्षक ने स्कूल प्रांगण में उपस्थित सभी बच्चियों से कहा कि जब भी आप कही जुंआ सटटा या गलत काम करते देखते हैं तो मुझे उनके व्यक्तिगत नं 9425069050 पर फोन करें यदि आप के साथ कोई बदतमीजी करें तो भी फोन पर सूचना दे जिससे तुरंत कार्यवाही कर सकें।

सिवनी जिले में 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता का आदेश जारी

dhara 144 | SEONI | SECTION 144
SEONI | SECTION 144

सिवनी । कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रवीण सिंह द्वारा केन्द्र सरकार के जम्मू कश्मीर के संबंध में लिये गये निर्णय के अनुक्रम में जिले में शांति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु 144 दण्ड प्रक्रिया संहिता (SEONI | SECTION 144 ) का आदेश जारी किया गया है।

जारी निषेधात्मक आदेश अनुसार 05 अगस्त 2019 से 04 अक्टूबर 2019 तक की अवधि में जिले की राजस्व सीमाओं में किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी प्रकार का धरना प्रदर्शन, जुलूस, आन्दोलन, घेराव, नारेबाजी, मशाल का प्रदर्शन नहीं किया जायेगा।

इसके साथ ही सोशल मीडिया एप्प जैसे – फेसबुक, इन्स्टाग्राम, ट्वीटर, व्हाट्सएप्प आदि में कोई भी आपत्ति जनक मैसेज, चित्र या चलचित्र को भेजना, शेयर करना प्रतिबंधित रहेगा। इसी तरह वाद्य संगीत, ढोल, साउण्ड बॉक्स, डी.जे. आदि का उपयोग नहीं किया जायेगा। इस आदेश का उल्लघंन करने पर धारा 188 भारतीय दण्ड विधान के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

गुटखा थूकते लगा करंट, मौत!

सिवनी । करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गयी। घटना डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र की है।

पुलिस सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि छपारा थाना क्षेत्र के ग्राम रणधीर नगर निवासी विनोद (20) पिता शिव कुमार कुमरे पेशे से मजदूरी का काम करते हैं। विनोद मंगलवार 06 अगस्त को जब डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम नगझर स्थित हनी ढाबा में कार्यरत थे तभी गुटखा थूकने के लिये वे जब छत से नीचे की ओर झुके तभी उन्हें विद्युत का जोरदार झटका लगा।

विनोद को तत्काल जिला चिकित्सालय उपचार के लिये पहुँचाया गया जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के शव का पोस्ट मार्टम करवाये जाने के उपरांत उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कान्हीवाड़ा थाना के ग्राम मानेगाँव निवासी विमलेश (19) पिता रामसिंग को भी करंट लगने के कारण जिला चिकित्सालय में दाखिल करवा गया था। बताया जाता है कि उपचार के दौरान ही विमलेश, बिना सूचना दिये अन्यत्र चले गये।

7 अगस्त को राम दल करेगा पौधारोपण

सिवनी- दशहरा पर्व आयोजन से बची हुई राशि से नगर के अनेक स्थानों में वाटर कूलर स्थापित कर जलसेवा करने के साथ साथ श्री रामदल समिति ने आप श्री के विशेष सहयोग से कटगी रोड स्थित मोक्षधाम में सुविधाजनक शवदाह गृह का निर्माण कार्य पूर्ण किया जिसे नगरवासियों को समर्पित किया जा रहा है इस स्थान में आयोजित बृहद पौधरोपण के पुनीत कार्य में आप सम्मलित होकर अपनी सहभागिता अवश्य रूप से सुनिश्चित करे । ऊक्त कार्यक्रम बुधवार 7 अगस्त सुबह 9 बजे से 12 बजे तक आयोजित है।

अनुच्छेद 370 हटा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अब अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश

0
  • केंद्र ने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि अनुच्छेद 370 लागू रहने तक राज्य का पुनर्गठन नहीं किया जा सकता था
  • अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्राप्त है, संसद से पारित कई कानून इस राज्य में लागू नहीं हो पाते थे
  • केंद्र सरकार रक्षा, विदेश और संचार जैसे अहम विषयों को छोड़कर राज्य के बाकी मामलों में दखल नहीं दे सकती थी
  • अनुच्छेद 370 हटने से जम्मू-कश्मीर अब पूर्ण राज्य नहीं, वह अब दिल्ली की तरह विधानसभा वाला केंद्र शासित प्रदेश
  • लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया, लेकिन वहां विधानसभा नहीं होगी

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने सोमवार को अनुच्छेद 370हटा दिया।अब जम्मू-कश्मीर और लद्दाख अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश होंगे। इसके लिए गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में अनुच्छेद 370 हटाने के लिए संकल्प पेश किया।शाह के संसद में प्रस्ताव रखने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अनुच्छेद 370 हटाने के लिए संविधान आदेश (जम्मू-कश्मीर के लिए) 2019 के तहत अधिसूचना जारी कर दी।

इससे पहले जबराज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई तो सभापति एम वेंकैया नायडू ने शाह से जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन विधेयक पेश करने को कहा। इस पर विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कश्मीर में कर्फ्यू है। तीन पूर्व मुख्यमंत्री नजरबंद कर दिए गए हैं। राज्य में हालात वैसे ही हैं, जैसे जंग के वक्त होते हैं। विधेयक तो पारित हो जाएगा। हम विधेयक के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन हमें पहले कश्मीर के हालात पर चर्चा करनी चाहिए। हमने इसी को लेकर नोटिस भी दिया है। एक घंटे उस पर चर्चा होनी चाहिए।आजाद के बयान पर शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर हर जवाब देने को तैयार हूं और यह विधेयक भी कश्मीर के संबंध में ही है।

पीडीपी सांसदों ने सदन में कपड़े फाड़े

  • चर्चा के दौरान पीडीपी के सांसद मीर फैयाज और नजीर अहमद लावे संविधान का उल्लंघन कर रहे थे, जिसके चलते नायडू ने दोनों को सदन से बाहर जाने को कहा। गुलाम नबी ने कहा कि पीडीपी के सांसदों द्वारा किए गए काम की निंदा करता हूं। हम भारत के संविधान के साथ हैं। हम संविधान की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा देंगे। लेकिन भाजपा ने आज संविधान की हत्या कर दी।
  • शाह ने कहा- अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को 3 परिवार लूट रहे थे। आजाद ने कहा कि अनुच्छेद 370 भारत को जम्मू-कश्मीर से जोड़ता है, यह सही नहीं है। महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन पर 27 अक्टूबर 1947 पर दस्तखत किए थे। अनुच्छेद 370 1954 में अस्तित्व में आया।  
  • संसद पहुंचने पर मुस्कुराए थे शाह संसद भवन पहुंचने पर पत्रकारों नेशाह से कश्मीर परबड़े फैसले को लेकर सवाल पूछा, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और मुस्कुरा कर अंदर चले गए। कांग्रेस ने दोनों सदनों में स्थगन नोटिस दिया और कार्यवाही से पहले गुलाम नबी आजाद के चेंबर में बैठक की।
  • जम्मू-कश्मीर आरक्षण विधेयक भी पेश होगा गृह मंत्री ने राज्यसभा में जम्मू-कश्मीर में आर्थिक पिछड़े वर्गों काे 10% आरक्षण संबंधी बिल भी पेश करेंगे। यह बिल 28 जून में लोकसभा से पास हो चुका है। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर आरक्षण संशोधन बिल 2019 में कश्मीर में सीमा से सटे इलाकों के नागरिकों को विशेष आरक्षण देने का प्रावधान किया है। ताकि उन्हें भी आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक तौर पर बराबरी का मौका मिल सके। शाह ने लोकसभा में कहा था कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले लोगों को शेल्टर होम में रहना पढ़ता है। कई दिनों तक बच्चों को यहां रहना पड़ता है। स्कूल बंद रहते हैं। उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है। इसलिए उन्हें आरक्षण दिया जा रहा है। इससे साढ़े तीन लाख लोगों को फायदा होगा।
  • जम्मू-कश्मीर के हर वर्ग को आरक्षण का लाभ मिलेगा गृह मंत्रालय द्वारा पेश किए गए बिल के तहत जम्मू-कश्मीर आरक्षण अधिनियम 2004 में संशोधन किया गया है। राज्यसभा में बिल पास होने से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास रहने वाले लोगों को भी आरक्षण का लाभ मिल सकेगा। आरक्षण नियम में संशोधन कहता है कि कोई भी व्यक्ति जो पिछड़े क्षेत्रों, नियंत्रण रेखा (एलओसी) और अंतराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से सुरक्षा कारणों से चला गया हो उसे भी आरक्षण का फायदा मिल सकेग

एव्हीवीपी ने चलाया स्वच्छ परिसर अभियान

सिवनी । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय आयाम एसएफडी के द्वारा आज प्राचीन मठ मंदिर के तलाब के घाट पर स्वच्छ परिसर अभियान चलाया गया ऋषभ चौरसिया बताया की मठ मंदिर तलाब घाट में गंदगी का अंबार लगा हुआ था और श्रावण मास के चलते कई श्रद्धालुओं का वहां आना जाना लगा रहता है गन्दगी के अंबार के कारण कई तरह की बीमारियां उत्पन्न होती है ।

उस घाट को साफ करने के लिए आज एबीवीपी टीम में स्वच्छ परिसर मुहिम चलाई गई मठ मंदिर तलाब घाट की सफाई में स्वच्छ परिसर अभियान में जिला संगठन मंत्री देवी सिंह जिला संयोजक मयूर सोनी जिला छात्रा प्रमुख शैली प्रजापति नगर अध्यक्ष आकाश डहेरिया ने अपना सहयोग दिया साथ ही सिवनी नगर की प्रथम छात्रा नगर मंत्री लीना शुक्ला ने स्वच्छ परिसर अभियान में श्रमदान कर अपनी भूमिका निभाई

इसके साथ एसएफडी आयाम के प्रमुख वेदांत विश्वकर्मा अनिकेत जैन पारुल सनोडिया रोहित झारिया सानिध्य वच्छानी मनीष शर्मा आदि कार्यकर्त्ताओ ने श्रम दान किया एव्हीवीपी ने सभी नगर वासियो से निवेदन किया की प्राचीन मठ मंदिर परिसर एवं तालाब के घाट में कचरा न फेंके एवं परिसर को साफ व स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करे ।