Home Blog Page 1999

मड़ई से लौट रहे बाईक सवार की सड़क हादसे में मौत

सिवनी । मड़ई से बाईक पर सवार होकर लौट रहे दो युवक तब घायल हो गये जब उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इनमें से एक घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना बण्डोल थाना क्षेत्र में बुधवार 06 नवंबर की शाम लगभग सात बजे घटित हुई।

छपारा थाना क्षेत्र के ग्राम रणधीर नगर निवासी नीरज (19) पिता सखीराम उईके और उसका साथी अज्जू (18) पिता रंगू उईके बण्डोल के ग्राम जुरतरा में आयोजित मड़ई गये हुए थे। बताया जाता है कि वे जब वहाँ से वापस अपने घर लौट रहे थे तभी ग्राम बांकी के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर जबर्दस्त टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना के चलते बाईक सवार नीरज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि अज्जू को डायल 100 के प्रधान आरक्षक राम दयाल उईके और पायलेट प्रहलाद बघेल की सहायता से जिला चिकित्सालय में दाखिल करवाया गया है जहाँ उसका उपचार किया जा रहा है।

HOSHANGABAD में MAHUA के पेड़ के पास बीमारी ठीक कराने पहुंच रहे लोग

होशंगाबाद महुआ का पेड़: होशंगाबाद जिले (Hoshangabad District) में इन दिनों महुआ (Mahua) का एक पेड़ बन गया है कौतूहल का विषय . चमत्कारिक पेड़ के दर्शन करने के लिए देशभर से लाखों की संख्या में परेशान श्रद्धालु पहुंच रहे हैं. जबकि सुरक्षा व्‍यवस्‍था के लिए पुलिस को भी लगातार कड़ी मशक्‍कत करनी पड़ रही है.

HOSHANGABAD MAHUA KA PED

होशंगाबाद. मध्‍य प्रदेश के होशंगाबाद जिले (Hoshangabad District) में इन दिनों महुआ (Mahua) का एक पेड़ कौतूहल का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया से शुरू हुआ यह खेल आज एक आस्था या फिर कहें अंधविश्वास के रूप में बड़ा रूप ले चुका है. जी हां, सोशल मीडिया (Social Media) पर होशंगाबाद जिले के पिपरिया के नजदीक सतपुड़ा के जंगलों में लगा एक महुआ का पेड़ काफी चमत्कारिक बताया गया. इस खबर के वायरल होने के बाद आज देशभर से लाखों की संख्या में परेशान श्रद्धालु इस पेड़ के पास पहुंच रहे हैं. हालांकि एक भी श्रद्धालु ऐसा नहीं मिला है जो महुआ के पेड़ को छूने के बाद ठीक हुआ हो. यही नहीं, अब यह महुआ का पेड़ पुलिस प्रशासन (Police Administration) के लिए सिरदर्द बन चुका है, क्योंकि हजारों की संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस को कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है.

किया जा रहा है ये दावा
चर्चा यह है कि इस पेड़ के पास हाथ रख कर बैठने से अपने आप हाथ पेड़ की तरफ खींचे चले जाते हैं और लोगों की बीमारियां ठीक हो जाती हैं. इस खबर के वायरल होने के बाद पिपरिया के नजदीक बसे एक छोटे से गांव कोड़ापड़रई से लगे जंगलों में मौजूद यह पेड़ चमत्कारिक पेड़ के नाम से मशहूर हो गया. महुआ का यह पेड़ जिसे चमत्कारिक बताया जा रहा है इसके दर्शन के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन इस गांव की ओर रुख कर रहे हैं. जबकि रविवार को देशभर से तकरीबन एक लाख के करीब जनता इस चमत्कारी पेड़ के दर्शन के लिए पहुंची थी.

पुलिस के उड़े होश
सोशल मीडिया पर कल एक मैसेज वायरल हुआ कि चमत्कारिक पेड़ के पास जनता में भगदड़ मच गई जिसके चलते कई लोग घायल हो गए. इस खबर के वायरल होने के बाद मुख्यालय तक हल्ला मच गया. हल्ला मचते ही भोपाल से लेकर होशंगाबाद के अधिकारियों के होश उड़ गए. होशंगाबाद रेंज के आईजी सहित जिले की फोर्स को पिपरिया के कोड़ापड़रई गांव की ओर जाना पड़ा. जबकि होशंगाबाद रेंज आईजी ने रविवार को इस पेड़ के नजदीक रह कर आम जनता की सुरक्षा के चलते अपनी ड्यूटी बजाई है.

आस्‍था या अंधविश्‍वास
अब यह आस्था है या अंधविश्वास इसे आप खुद समझिए. होशंगाबाद पुलिस अधीक्षक एमएल छारी ने भी रविवार को दिन भर रह कर गांव तक पहुंचने के मार्ग को खुलवाया. साथ ही लोगों को हिदायत दी कि इस तरह की कोई भी चमत्कारी चीज नहीं होती. उसके बावजूद आम जनता ने स्थानीय प्रशासन की एक नहीं मानी और आज भी यह सिलसिला जारी है.

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें खबर सत्ता एंड्राइड मोबाइल एप्प और रहे जिले की हर ताजा तरीन ख़बरों से रहे हमेशा अपडेट 

सिवनी जिले में लागू हुई धारा 144 , साथ ही एक्टिव हुआ सिवनी पुलिस का साइबर सेल

सिवनी: अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रीमती रानी बाटड़ द्वारा जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किये गये है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गये है तथा आगामी 4 जनवरी 2020 तक लागू रहेंगे। इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्ति के विरूध्द भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी।

अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी श्रीमती रानी बाटड़ ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा प्रतिवेदित अयोध्या प्रकरण में माननीय उच्चतम न्यायालय का निर्णय के परिपेक्ष्य में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं मानव जीवन और लोक संपत्ति की क्षति रोकने के उद्देश्य से दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया जाना नितांत आवश्यक होने पर जिले में ये प्रतिबंधात्मक आदेश पारित किये गये है।

पारित आदेश के अंतर्गत जिले की समस्त राजस्व सीमा में कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक नारे नहीं लगायेगा और न ही धारदार, अस्त्र-शस्त्र, गोलाबारूद को लेकर चलेगा अथवा प्रदर्शन करेगा। डी.जे.के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है। सोशल मीडिया द्वारा फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्वीटर, इंस्टाग्राम में धार्मिक भावनाओं वाले मैसेज पोस्ट नहीं किये जायेंगे और आपत्तिजनक पोस्टर आदि का प्रदर्शन नहीं किया जायेगा।

जिले की सीमा में किसी भी संगठन द्वारा कोई धरना प्रदर्शन, जुलूस रैली का आयोजन जिला प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं किया जायेगा और जिले की सीमा में किसी भी स्थान पर अवैध जमाव, भीड़ का एकत्रित होना प्रतिबंधित रहेगा। जारी आदेश के अंतर्गत जिले के ऐसे मकान मालिक जिनके द्वारा अपना मकान एवं दुकान किराये पर दी जाती है, उनके किरायेदारों की सूचना वे संबंधित थाने में विहित प्रारूप में देने के उपरांत ही रखेंगे। घरेलू नौकरों और व्यवसायिक नौकरों की सूचना भी संबंधित मालिक द्वारा थाने पर विहित प्रारूप में देने के उपरांत ही उन्हें रखा जायेगा। होटल, लॉज, धर्मशालाओं में रूकने वाले व्यक्तियों से पहचान पत्र अनिवार्य रूप से लिया जायेगा एवं ठहरने वाले व्यक्तियों की सूची विहित प्रारूप में संबंधित थाने पर दी जायेगी। इन सभी से आई.डी.प्रूफ आवश्यक रूप से लिया जायेगा।

भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यो में लगे मजदूरों/कारीगरों की सूचना ठेकेदार द्वारा विहित प्रारूप में थाने में मय पहचान पत्र देने के उपरांत ही उन्हें काम पर रखा जायेगा। पेइंग गेस्ट की सूचना भी संबंधित मकान मालिक द्वारा विहित प्रारूप में थाने में मय पहचान पत्र देने के उपरांत ही उन्हें रखा जायेगा।

ऐसे व्यक्तियों की सूचना जो 15 दिवस से अधिक समय से निवास कर रहे हो तत्काल संबंधित थाने में पहचान पत्र सहित विहित प्रारूप में देंगे। यह आदेश आम जनता को संबोधित है और वर्तमान में ऐसी परिस्थितियां नहीं है और न ही यह संभव है कि इस आदेश की पूर्व सूचना प्रत्येक व्यक्ति को दी जाये, इसलिये यह आदेश एकपक्षीय पारित किया गया है।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें खबर सत्ता एंड्राइड मोबाइल एप्प और रहे जिले की हर ताजा तरीन ख़बरों से रहे हमेशा अपडेट 

बरघाट में आयोजित आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट हेतु सिवनी बॉयज सिवनी की टीम घोषित

पहला मुकाबला बिलासपुर रेलवे से 7 नवम्बर को टीम में राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों को शामिल किया गया है
सिवनी, खबर सत्ता : बरघाट में चल रही ड्यूस बाल टी 20 आल इन्डिया क्रिकेट प्रतियोगिता हेतु। सिवनी बॉयज सिवनी की टीम की की घोषणा बीते दिन एक असाधारण बैठक में मैनेजमेंट द्वारा करदी गई है।

गौरतलब हो कि सिवनी बॉयज सिवनी और बिलासपुर रेलवे दोनो ही टीमें को खिताब का प्रबल दावेदार माना जारहा है ये दोनों ही टीम आपस मे पहला मैच 7 नवम्बर को खेलेंगी।
सिवनी बॉयज सिवनी के लिए ये टूर्नामेंट जीतना प्रतिष्ठा का सवाल होगा छेत्र की दो बड़े टूर्नामेंट इंडियन ऑयल और देवधर ट्रॉफी जीतने के बाद टीम के हौसले तो बुलंद है तो वही जीत का सिलसिला बरकरार रखने के किए उसे बिलासपुर रेलवे जैसी बड़ी टीम को शिकस्त देना होगा।

वही सिवनी बॉयज सिवनी के लिए एक बड़ी समस्या है कि अरशद खान का चयन मध्यप्रदेश टीम में होने से वे पहला मैच नही खेल पायेगा उसकी जगह की भरपाई कोनसा आल राउंडर कर पाएगा ये भी देखना होगा। टूर्नामेंट में पहला ही मुकाबला में करो या मरो की कंडीशन देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने सिवनी बॉयज सिवनी टीम में मध्यप्रदेश के करेंट रणजी खिलाड़ियों का चयन किया है।

टीम की कप्तानी रीतेश गोड़के करंगे तो वही आसिफ उप कप्तान की भूमिका में ग्राउंड में होंगे। टूर्नामेंट हेतु सिवनी बॉयज सिवनी की टीम घोषित
1 आसिफ पटेल (आल राउंडर)
2 नफीस खान (आल राउंडर)
3 रीतेश गोड़के (कप्तान रणजी प्लयेर)
4 अजय रोहेरा (रणजी प्लयेर रिकार्ड 267 रन( रणजी प्लयेर)
5 राजेश सोनकर ( वर्ल्ड कप हेतु भरतीय वकील टीम में चयनित खिलाड़ी)
6 गौतम रगुवंशी (रणजी प्लये)
7 मोहित झावा (रणजी प्लयेर)
8 सिद्धार्थ पाटीदार (23 मप्र)
9 इमरान खान (23 मप्र)
10 राकेश ठाकुर (23 मप्र)
11अर्पित शर्मा 23 (मप्र )
12 अरशद खान(23 मप्र)
13धर्मेश पटेल (रणजी प्लयेर)
14 हर्षित परसिए (17मप्र)
15 कार्तिक राजोरिया (23 मप्र कैम्प)
16 हिमांशु लालवानी
17 उबैद खान

कोच:- कलाम खान
मैनेजर:- अब्दुल क़ाबिज़ खान
टीम मैनेजमेंट:- संतोष नानू पंजवानी, करम सिंह बघेल,सल्लू अग्रवाल

ग्राउंड मैनेजमेंट:- यूसुफ खान,पारस सनोडिया,कोमल उइके, फिरोज़ खान,आरिफ खान,बंटू ठाकुर ,संरक्षक पुष्पेंद्र सिंग,शमीम खान नरेंद्र ठाकुर, ज़ुएब खान,आनन्द पंजवानी,आसिफ पहलवान

100 किमी पीछा कर सिवनी पुलिस ने पकड़ा गौवंश परिवहन करता ट्रक

पुलिस की फील्डिंग से बच नहीं पाया गौ तस्करों का ट्रक! लगभग सवा सौ किलोमीटर छकाया, अंत में चढ़ ही गया पुलिस के हत्थे!

govansh seoni news

सिवनी । अयोघ्या मामले का फैसला कभी भी आ सकता है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में पुलिस एलर्ट मोड पर है, इसके बावज़ूद भी कान्हीवाड़ा पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए गौवंश का परिवहन बदस्तूर जारी है। गौ वंश के परिवहन में संलिप्त एक ट्रक को डूण्डा सिवनी पुलिस ने लंबी दूरी तक पीछा करने के बाद अंततः पकड़ने में सफलता हासिल की है।

डूण्डा सिवनी पुलिस सूत्रों ने खबर सत्ता को बताया कि डूण्डा सिवनी पुलिस को मुखबिर के जरिये सूचना मिली थी कि कान्हीवाड़ा क्षेत्र के चुटका, उमरिया क्षेत्र से तीन ट्रकों में गौवंश को भरकर कत्लखाने ले जाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि मामला चूँकि कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र का था अतः डूण्डा सिवनी पुलिस को लगा कि कान्हीवाड़ा पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर लेगी, पर जब सूचना मिली तब यह बात भी सामने आयी थी कि उनमें से एक वाहन कान्हीवाड़ा थाने की सीमा से बाहर निकल चुका है।

सूत्रों ने बताया कि मुखबिर ने यह सूचना भी दी थी कि वाहन क्रमाँक सीजी 04 जे 9259 में गौवंश भरे जाकर इसके आगे – आगे एक बाईक क्रमाँक एमपी 22 एमजी 4268 के चालक के द्वारा इस वाहन के सामने – सामने चलकर रास्ते का मुआयना किया जाकर खतरे से वाहन चालक को आगाह करने का काम भी किया जा रहा था।

सूत्रों ने बताया कि डूण्डा सिवनी पुलिस ने पुख्ता सूचना मिलते ही एक निजि वाहन में पुलिस पार्टी को रवाना किया गया। इस पार्टी का नेत्तृत्व डूण्डा सिवनी थाना प्रभारी अमित दाणी स्वयं कर रहे थे। इस वाहन ने जैसे ही बरेलीपार के पास पुलिस पार्टी को क्रॉस किया, वैसे ही पुलिस पार्टी के द्वारा अपना वाहन वापस लिया गया।

सूत्रों ने बताया कि वाहन के वापस लेतेे ही मोटर साईकिल पर चल रहे व्यक्ति के द्वारा इसकी सूचना ट्रक चालक को दिये जाने के बाद ट्रक चालक के द्वारा ट्रक को बरेलीपार से अंदर ही अंदर कण्डीपार तक ले जाया गया। पुलिस को इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस के द्वारा कोतवाली एवं बण्डोल पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गयी।

सूत्रों ने बताया कि कण्डीपार वाले रास्ते पर पुलिस को देखते ही गौवंश वाले वाहन के चालक ने उसे बरघाट रोड की ओर मोड दिया। इसके बाद पुलिस पार्टी ने इसकी जानकारी बरघाट पुलिस को भी दे दी। बरघाट पुलिस के द्वारा खूंट में वाहनों की चैकिंग आरंभ कर दी गयी।

सूत्रों की मानें तो गौवंश के वाहन के चालक ने इसके बाद इस वाहन को बरघाट से अरी जाने वाले मार्ग पर मोड़ दिया। पुलिस पार्टी के द्वारा अरी पुलिस को इसकी सूचना दी जाकर अरी के पास घेराबंदी की पुख्ता व्यवस्था करवायी गयी। इसी बीच वाहन चालक को इस बात का संभवतः अहसास हुआ और वाहन चालक के द्वारा वाहन को अरी से सिवनी की ओर मोड़ दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि अरी से सिवनी की ओर भाग रहे वाहन की सूचना कोतवाली पुलिस को मिली, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने भी अपनी तगड़ी फील्डिंग जमा दी। वाहन चालक के द्वारा पुलिस को देख एक बार फिर वाहन को बरघाट की ओर जाने वाले अंदरूनी रास्ते पर मोड़ दिया गया।

सूत्रों ने आगे बताया कि ट्रक चालक और उसके आगे चल रही बाईक के चालक के द्वारा वाहन को बरघाट थाना क्षेत्र के कुड़ोपार क्षेत्र में छोड़कर, वे वहाँ से फरार हो गये। पुलिस ने अंततः लगभग सवा सौ किलोमीटर छकाने वाले इस वाहन और मोटर साईकिल को कुड़ोपार से जप्त कर लिया है।

इसके साथ ही पुलिस ने ट्रक में भरे गये 40 नग मवेशियों को आज़ाद कराते हुए उन्हें गौशाला भिजवा दिया। बताया जाता है कि इन मवेशियों को कान्हीवाड़ा थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम चुटका उमरिया से वाहन में भरा गया था।

इसके साथ ही यह भी बताया जाता है कि पुलिस की मुस्तैदी की सूचना आरोपियों को मिल गयी थी जिसके कारण दो अन्य वाहनों में मवेशियों को या तो भरा ही नहीं गया होगा अथवा वे किसी अन्य रास्ते से अपने मकसद में कामयाब हो गये होंगे। बहरहाल, पुलिस ने इस मामले में पकड़े गये ट्रक के स्वामी दुर्गेश डहेरिया के साथ ही साथ इस वाहन के चालक और बाईक चालक के विरूद्ध मामला कायम करते हुए अपनी जाँच में ले लिया है।

बिना नंबर की बाईक से गांजा सहित पकड़ाये आरोपी

सिवनी । बिना नंबर की बाईक पर सवार होकर जा रहे दो लोगों को जब पुलिस ने संदेह के आधार पर रोका तब उनके पास 12 किलो गांजा रखा हुआ पाया गया। घंसौर थाना क्षेत्र के इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्हें जेल भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी रमन सिंह मरकाम ने जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने, बिना नंबर की बाईक पर सवार होकर जा रहे आदेगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम पाटन निवासी दिनेश रजक (25) और उसके साथी लक्ष्मी प्रसाद करवेती को रोककर उनकी तलाशी ली तब उनके पास से 12 किलो गांजा बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि इसी मामले में किंदरई थाना के ग्राम भिलाई निवासी चिन्टू उर्फ बबलू राजपूत के पास से 60 हजार रूपये की जप्ति बनायी गयी है।

पूछताछ मेें आरोपियों ने बताया कि वे अपने ही गाँव के गुड्डू महाराज के लिये काम करते हैं जिसके बाद पुलिस ने गुड्डू महाराज की तलाश भी आरंभ कर दी है। इस मामले में अब तक पुलिस के द्वारा पकड़े गये तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

शुभम बने युवा मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य

सिवनी । भाजपा के युवा, सक्रिय व जुझारू कार्यकर्त्ता शुभम राजपूत को युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे द्वारा भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य नियुक्त किया गया है।

भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शुभम राजपूत को यह महत्वपूर्ण दायित्व मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम तिवारी सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं, जन प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्त्ताओं एवं युवा मोर्चा के सदस्यों के द्वारा बधाईयां व शुभकामनाएं दी गयी हैं।

विद्यालय का संचालन संतोषजनक नहीं पाये जाने पर प्राचार्य को दिया गया नोटिस

सिवनी । जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सहायक संचालक एस.एस. कुमरे द्वारा 05 नवंबर को शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरघाट का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय का संचालन संतोष जनक नहीं पाया गया।

निरीक्षण में पाया गया कि विद्यालय में प्रायोगिक कार्य नियमित रूप से नहीं कराये जा रहे हैं साथ ही प्रायोगिक कार्य की लॉगबुक भी नही बनायी गयी। कक्षा 12वीं में जीव विज्ञान एवं रसायन के प्रायोगिक कार्य नहीं हुए। विद्यार्थियों का स्तर भी कमजोर पाया गया। कक्षा नवमीं एवं कक्षा दसवीं में विज्ञान के प्रायोगिक कार्य शैक्षणिक कैलेण्डर के अनुसार संचालन नहीं पाया गया।

कक्षा नवमीं की विज्ञान शिक्षक श्रीमति ज्योति शेण्डे द्वारा कक्षा में प्रायोगिक कार्य नहीं कराया गया, साथ ही श्रीमति शशिकला साहू द्वारा कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं में जीव विज्ञान विषय का अध्यापन कार्य एवं प्रायोगिक कार्य शैक्षणिक कैलेण्डर अनुसार नहीं कराया गया। सहायक संचालक द्वारा नाराज़गी व्यक्त करते हुए प्राचार्य एवं दोनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस में समक्ष में उपस्थित होकर जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं।

सिवनी में दो सौ हेक्टेयर में होगी काजू की खेती

kaju seoni newsचार जिलों में लगाए गए 1.60 लाख पौधे, केंद्र ने दिए हैं 1.71 करोड़

भोपाल । मध्य प्रदेश के किसानों के लिए अच्छी खबर है। अब अपने मध्यप्रदेश में भी काजू की खेती शुरू हो गई। इस खेती के शुरू होने से किसानों में समृद्धि आएगी।

केंद्र सरकार की मदद से इसकी शुरुआत मध्यप्रदेश के चार जिलों से हुई है। काजू के डेढ़ लाख से ज्यादा पौधे चार जिलों में लगा दिए गए हैं। जिन जगहों पर काजू की खेती शुरू हुई है, वहां के जलवायु को इसके लिए उपयुक्त माना गया है।

दरअसल, काजू और कोको विकास निदेशालय, कोच्चि ने मध्यप्रदेश के बैतूल, छिंदवाड़ा, बालाघाट और सिवनी जिले की जलवायु को काजू की खेती के लिए उपयुक्त पाया है। इन जिलों में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना रफ्तार में इस वर्ष काजू क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम में लागू कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के जिन चार जिलों में काजू की खेती शुरू हुई है, वहां अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और समान्य वर्ग के किसानों ने कुल 1430 हेक्टयर क्षेत्र में काजू के 1.60 हजार पौधों का रोपण किया है।

एक लाख 26 हजार पौधे और लगाए जाएंगे : चार जिलों में काजू की खेती शुरू हो गई। अब काजू और कोको विकास निदेशालय, कोच्चि किसानों द्वारा अभी तक रोपित पौधों के अतिरिक्त एक लाख 26 हजार पौधे और उपलब्ध कराएगी। किसान दूसरे फेज में इन पौधों को लगाएंगे।

इन जिलों में जनवरी से ही पौधे लगाने के कार्य शुरू हो गए थे। बड़े पैमाने पर काजू की खेती बैतूल में जिले में हो रही है। पहले चार सौ हेक्टर में पौधे लगाए गए थे। अब करीब एक हजार हेक्टर में वहां खेती हो रही है।

कहां कितनी हो रही है खेती :
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में 1000 हेक्टेयर
, छिंदवाड़ा में 30 हेक्टेयर, बालाघाट में 200 हेक्टेयर और सिवनी जिले में 200 हेक्टेयर में काजू के पौधे लगाए जा रहे हैं। प्रति हेक्टेयर 200 पौधों का रोपण 7 गुणा 7 मीटर की दूरी पर किया जा रहा है। केंद्र सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने इन जिलों में काजू की खेती के लिए 171.666 लाख रुपये स्वीकृत की है।

क्या होंगे फायदे :
काजू के पौधे दो साल में थोड़े बहुत फल देने लगते हैं
, लेकिन व्यवसायिक उत्पादन में छह से सात साल लग जाते हैं। एक काजू के पौधे से औसतन 15-20 किलो काजू का उत्पादन होता है। कच्चा काजू सौ से सवा सौ रुपये प्रति केजी बिकता है। काजू के प्ररसंस्करण के लिए बैतूल जिले के घोडाडोंगरी में छोटी प्रोसेसिंग यूनिट तैयार की गई है।

खतरनाक है संजय दत्त की ‘पानीपत’ का FIRST LOOK! | Panipat First Look

0

Panipat First Look : संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर मोस्ट अवेटेड बिग बजट फिल्म ‘पानीपत (Panipat)’ का FIRST LOOK शेयर करके सनसनी मचा दी है

Panipat FIRST LOOK
Panipat FIRST LOOK : जिस इंसान का किरदार संजय दत्त निभा रहे हैं उससे आज भी कांपती है लोगों की रूह :

नई दिल्ली: संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर मोस्ट अवेटेड बिग बजट फिल्म ‘पानीपत (Panipat)’ का FIRST LOOK शेयर करके सनसनी मचा दी है. बीते लंबे समय से लोगों को आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) के निर्देशन में बन रही मल्टीस्टारर बिग बजट फिल्म ‘पानीपत (Panipat)’ का इंतजार है, वहीं अब संजय दत्त (Sanjay Dutt) के इस FIRST LOOK ने लोगों की बेकरारी को बढ़ा दिया है.

आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) अपने इस अगले प्रोजेक्ट को दर्शकों के बीच लाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस फिल्म में जहां अर्जुन कपूर का लुक अभी सामने आना बाकी है वहीं संजय दत्त और कृति सेनन का FIRST LOOK सामने आ चुका है. अब सोशल मीडिया पर संजय दत्त का यह खतरनाक लुक कहर ढ़ा रहा है. देखिए संजय दत्त का यह डरा देने वाला लड़ाका अवतार…

इस पोस्टर में संजय दत्त ऐतिहासिक पात्र अहमद शाह अब्दाली के गेटअप में पूरी तरह डूबे नजर आ रहे हैं. उनका लुक वाकई किसी योद्धा के जोश जज्बे और हैरत को दिखाने वाला है. वहीं इसके कुछ देर बाद ही कृति सैनन (Kriti Sanon) का लुक भी रिलीज कर दिया गया है. देखिए कृति सैनन (Kriti Sanon) का FIRST LOOK…


पोस्टर में कृति सेनन मराठा महारानी के अवतार में काफी जंच रही हैं. उनके किरदार का नाम पार्वती बाई है. हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में भी कृति एतिहासिक पात्र के किरदार में थीं. लेकिन उनका यह लुक काफी अलग है.

अब लोगों को फिल्म से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के FIRST LOOK का बेसब्री से इंतजार है. वहीं मेकर्स ने इन दोनों पोस्टर के साथ यह भी बता दिया है कि कल यानी 5 नवंबर मंगलवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा.

बता दें कि यह एक ऐतिहासिक आधार पर बनी फिल्म है, जो सदाशिव राव भाऊ की अगुवाई में मराठा साम्राज्य के नेतृत्व और अफ़गानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली की सेनाओं के बीच लड़े गए युद्ध पर आधारित है. पानीपत 6 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है.