Home Blog Page 1998

सिवनी कोतवाली पुलिस के द्वारा 7 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त

सिवनी,खबर सत्ता: पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को आगामी मिलादुन्नबी त्यौहारों एवं राम मंदिर विवादित जमीन के फैसलें को लेकर सजग रहकर अपने अधिनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों के एकजुट होकर छोटी-बड़ी घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही करने,वाट्सअॅप एवं सोशल मीडियों की साईडों पर निगाह रखने एवं अवैध शराब,अवैध हथियार, मादक पदार्थो की बिक्री पर पूर्णत:अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर थाना कोतवाली ने 8 नवम्बर को आल्टो कार क्रं.एमपी-22सी 1595 पर अवैध शराब होने की मुखबिर की सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस के द्वारा आल्टो कार का पीछा करते हुए मुंगवानी रोड कॉलेज के आगे पुलिया के पास ओवरटेक कर पकड़ा गया।

जिसमें आरोपी अंकित बघेल,नितिन यादव के कब्जे से एक काले कलर की आल्टो कार एवं 7 पेटी में रखी हुई 345 पाव अंग्रेजी शराब जिसकी कीमत 1 लाख 40 हजार रूपए की मौके पर जप्ती की कार्यवाही की गई। उक्त आल्टो कार के मालिक राहुल राजपूत को भी प्रकरण में आरोपी बताया गया।

इस कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी संजीव पाठक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज गुप्ता,सहायक उपनिरीक्षक मो.सुल्तान, प्रधान आरक्षक संजय यादव, आरक्षक नितिन,अरूण पटेल,नितेश राजपूत,बालमुकुंद बघेल,राकेश ठाकुर भूमिका महत्वपूर्ण रही।

सिवनी आबकारी विभाग में पदस्थ आरक्षक धर्मेन्द्र यादव की अंतिम यात्रा आज

सिवनी,खबर सत्ता : सिवनी में आबकारी विभाग में अपनी अलग ही पहचान रखने वाले आरक्षक पद पर पदस्थ धर्मेन्द्र यादव जी शुक्रवार को ब्रह्मलीन हो गये। उनकी अंतिम यात्रा उनके काली चौक में स्थित निवास से दोपहर 02 बजे कटंगी नाका स्थित मोक्षधाम के लिये रवाना होगी।

खबर सत्ता परिवार, सिवनी ब्लड डोनर्स टीम और नेकी की दीवार टीम इस दुःख की घड़ी में परिजनों को गहन दुःख सहने की क्षमता ईश्वर से प्रदान कर दिवंगत आत्मा की चिरशांति की कामना ईश्वर से करता है।

अयोध्या: Ayodhya मामले को लेकर पूरी तरह चौकस है सिवनी पुलिस

सिवनी, खबर सत्ता । आने वाले दिनों में अयोध्या मामले में आने वाले फैसले के मद्देनज़र प्रशासन ने अपनी ओर से शांति बनाये रखने के लिये प्रयास आरंभ कर दिये हैं। एक दिन पहले ही जिला प्रशासन ने जिले में धारा 144 लगा दी थी। गुरुवार को जिला मुख्यालय में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला वहीं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस ने शांति समितियों की बैठकें लेनी आरंभ कर दी हैं।

आने वाले दिनों में अयोध्या मामले में फैसले को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से चौकसी बरत रहा है। सिवनी जिले में हालात सामान्य बनाये रखने के लिये दो कंपनियां बुलायी गयी हैं। आठवीं बटालियन छिंदवाड़ा से 112 का बल और डेमो कंपनी जबलपुर से छटवीं बटालियन के 66 जवान सिवनी आ चुके हैं।

इन्हें सभी संवेदनशील इलाकों में तैनात किया जायेगा। गुरुवार को जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला गया। कोतवाली से निकला यह फ्लैग मार्च बस स्टैण्ड, हड्डी गोदाम से होते हुए पूरे शहर का भ्रमण करते हुए वापस कोतवाली पहुँचा। जिले के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में इन्हें तैनात किया जायेगा।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें खबर सत्ता एंड्राइड मोबाइल एप्प और रहे जिले की हर ताजा तरीन ख़बरों से रहे हमेशा अपडेट

जिले में किसी भी तरह की कानून व्यवस्था की समस्या न हो इसके लिये प्रशासन ने बैठकों का दौर पहले से ही आरंभ कर दिया है। गुरुवार को एसपी, एएसपी ने मैराथन बैठकों में हिस्सा लिया। इसके साथ ही जिला कलेक्ट्रट सभाकक्ष में भी शांति समिति की बैठक ली गयी। विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारी, लोगों से मिलकर आपसी भाईचारा बनाये रखने की अपील कर रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने विभिन्न मोहल्लों में नागरिकों के साथ बैठक की है तो वहीं कान्हीवाड़ा पुलिस ने भी ग्रामीणों से बातचीत करते हुए मॉक ड्रिल की है।

शांति समिति की बैठक में सिवनी जिले के ऐतिहासिक गौरवशाली परंपरा अनुरूप दोनों ही पर्वों को मिल-जुल कर आपसी भाईचारे से मनाने एवं पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिये उपस्थित जनों से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। इसके साथ ही अयोध्या मामले में आने वाले फैसले के मद्देनज़र भी चर्चा की गयी।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें खबर सत्ता एंड्राइड मोबाइल एप्प और रहे जिले की हर ताजा तरीन ख़बरों से रहे हमेशा अपडेट

पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने कहा कि इन पर्वों को शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण रूप से मनाये जाने हेतु सभी धर्मालंबियों को आवश्यक सहयोग जिला प्रशासन द्वारा दिया जायेगा तथा 10 नवंबर को ईद मिलाद उन नबी एवं प्रकाश पर्व में आयोजित जुलूस एवं चल समारोह के लिये तय अनुसार रूट चार्ट सड़क मरम्मत, यातायात, साफ – सफाई की व्यवस्था प्रशासन के संबंधित विभाग द्वारा की जायेगी।

उन्होंने कहा कि जुलूस एवं चल समारोह में दो पहिया वाहन एवं डीजे का पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने उपस्थित सभी शांति समिति सदस्यों एवं धर्मालंबियों से अपील की कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्ति जनक मैसेज मिलने पर तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन को दी जाये ताकि संबंधितों पर तत्काल सख्त कार्यवाही की जा सके। उन्होंने युवाओं को भी जागरूक करने की बात कही।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें खबर सत्ता एंड्राइड मोबाइल एप्प और रहे जिले की हर ताजा तरीन ख़बरों से रहे हमेशा अपडेट

भालू के शिकारी गये जेल, फंदा लगाकर शिकार का किया था प्रयास

कुरई,खबर सत्ता । मंगलवार को पेंच टाईगर रिज़र्व के रूखड़ परिक्षेत्र के रजोला बीट के कक्ष क्रमाँक आरएफ 420 में गश्ती के दौरान वनग्राम नयेगाँव के खेतों से लगे जंगल में लेंटाना की झाड़ियों के बीच में एक नर व्यस्क भालू तार के फंदे में फंसा हुआ देखा गया था।

सूचना प्राप्त होने पर पेंच टाईगर रिज़र्व, सिवनी के क्षेत्र संचालक विक्रम सिंह परिहार के निर्देश पर तार के फंदे में फंसे भालू को वरिष्ठ वन्यप्राणी पशु चिकित्सक पेंच टाईगर रिज़र्व सिवनी डॉ.अखिलेश मिश्रा द्वारा रसायनिक निश्चेतन प्रक्रिया से भालू को बेहोश कर, कमर में लगे तार के फंदे को काटकर अलग किया गया तथा डॉ.मिश्रा के द्वारा भालू का स्वास्थ्य परीक्षण कर सामान्य पाये जाने पर प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया।

आये शिकारी पकड़ में :
इस प्रकरण में वन अपराध दर्ज कर
, जाँच प्रारंभ की गयी। जाँच के उपरांत बुधवार एवं गुरुवार को उक्त प्रकरण की विवेचना के दौरान नयेगाँव ग्राम के पाँच आरोपियों सुखचंद पिता झाडूलाल गोंड, श्याम लाल पिता झाडूलाल गोंड, श्याम लाल पिता चमरू गोंड, साबूलाल पिता चमरू गोंड एवं मेहतलाल पिता जौहर गोंड को गिरफ्तार कर, गुरूवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहाँ से इन सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

पेंच नेशनल पार्क के सूत्रों बताया कि इस मामले में एक आरोपी के द्वारा भालू को पकड़ने का प्रयास किया गया, किन्तु भालू के द्वारा उसे जख्मी कर दिया गया था। उक्त आरोपी को उपचार के लिए 03 नवंबर को जिला अस्पताल ले जाया गया था।

यह कार्यवाही पेंच नेशनल पार्क के क्षेत्र संचालक विक्रम सिंह परिहार के निर्देशन एव उप संचालक एम.बी. सिरसैया, बी.पी. तिवारी, सहायक वन संरक्षक (सिवनी क्षेत्र) के मार्गदर्शन में शिव कुमार गूजर, परिक्षेत्र अधिकारी रूखड़ एवं पेंच टाईगर रिज़र्व के रेस्क्यू दल के सदस्यों के सहयोग से की गयी।

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें खबर सत्ता एंड्राइड मोबाइल एप्प और रहे जिले की हर ताजा तरीन ख़बरों से रहे हमेशा अपडेट

सिवनी जिले में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिवनी,खबर सत्ता : –जिले में ईद मिलाद उन नबी एवं प्रकाश पर्व को शांतिपूर्ण रूप से पूरे सौहार्द हर्षोल्लस से मनाये जाने हेतु गुरूवार 7 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक एवं अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड अध्यक्षता में शांति समिति बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया।

जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे, तहसीलदार श्री प्रभात मिश्रा सहित विद्युत विभाग, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा सभी धर्मों के शांति समिति सदस्य एवं विभिन्न धर्मावलंबियों की उपस्थिति रही।

शांति समिति बैठक में सिवनी जिले के ऐतिहासिक गौरवशाली परम्परा अनुरूप दोनों ही पर्वों को मिल-जुल कर आपसी भाईचारे से मनाने एवं पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिये उपस्थित जनों से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने कहा कि इन पर्वों को शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण रूप से मनाऐ जाने हेतु सभी धर्मालंबियों को आवश्यक सहयोग जिला प्रशासन द्वारा दिया जाएगा तथा 10 नवम्बर को ईद मिलाद उन नबी एवं प्रकाश पर्व में आयोजित जुलूस एवं चल समारोह के लिए तय अनुसार रूट चार्ट सड़क मरम्मत, यातायात, साफ-सफाई की व्यवस्था प्रशासन के संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलूस एवं चल समारोह में दो पहिया वाहन एवं डीजे का पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने उपस्थित सभी शांति समिति सदस्यों एवं धर्मालंबियों से अपील की, कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक मैसेज मिलने पर तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन दी जाए ताकि संबंधितों पर तत्काल शख्त कार्यवाही की जा सके । उन्होंने युवाओं को भी जागरूक करने की बात कही।

अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड द्वारा नगरपालिका अमले को सम्पूर्ण नगर के कार्यक्रम स्थलों के आस-पास एवं सार्वजनिक स्थलों में समुचित प्रकाश की व्यवस्था करने एवं प्रमुख स्थानों में चलित शौचालयों एवं पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। चल कार्यक्रम जुलूस एवं नगर के कार्यक्रम स्थलों में पर्याप्त पुलिस प्रशासन टीम की उपस्थिति के निर्देश दिए गए।

Chhindwara University से सम्बद्ध कालेजों के विद्यार्थियों का नामांकन 09 नवंबर तक , छिंदवाड़ा यूनिवरसिटी में सिवनी,छिंदवाड़ा, बैतूल एवं बालाघाट शामिल

छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय (Chhindwara univercity)से सम्बद्ध कालेजों के विद्यार्थियों का 09 नवंबर तक नामांकन करने के निर्देश
सिवनी,खबर सत्ता:– छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय से सम्बद्ध जिले छिंदवाड़ा, सिवनी, बैतूल एवं बालाघाट के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों का सम्बद्धता का कार्य प्रगति पर है।

इसी परिप्रेक्ष्य में छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा इन चार जिलों के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है कि, जिन महाविद्यालयों ने छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय में अपनी सम्बद्धता से संबंधित आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर ली है, वे शीघ्रता से एमपी आनलाईन के पोर्टल पर अपने महाविद्यालय के पंजीकृत विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया 09 नवंबर 2019 तक कराना सुनिश्चित करें।

विद्यार्थियों के नामांकन की प्रक्रिया 31 अक्टूबर 2019 से प्रारंभ कर दी गई है। विद्यार्थियों का नामांकन महाविद्यालय के संबद्धता पर आधारित होगा।

ट्रेक्टर पलटने से दो की मौत

सिवनी,खबर सत्ता : जिले के डूंडा सिवनी थाना के अंतर्गत आने ग्राम चिंचबन्द तालाब की पार से गुजरते समय एक ट्रेक्टर पलट गया।

थाने से मिली जानकारी के अनुसार घटना में वाहन चालक धर्मेंद्र पिता हरिप्रसाद उम्र 23 वर्ष निवासी चीचबन्द एवं उसके साथ बैठे अमित पिता स्व. हेमराज टेम्भरे उम्र 22 वर्ष निवासी चीचबन्द की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है।

दोनों ही मृतको के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा कर शव परिजनों को सोप दिए गये वही डूंडा सिवनी पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।

वाहन की चपेट में आकर एक बालिका मृत

सिवनी,खबर सत्ता : जिले धनोरा विकासखण्ड के बाजार चौंक में स्कूल से लौट रही दो बहनो को रौदकर बुलेरो सवार फरार हो गया जिसे भागते हुये पकड कर लखनादौन भेजना बताया जा रहा है। गंभीर अवस्था में घायल एक को जबलपुर रिफर किया गया लेकिन रास्ते में एक बालिका ने दम तोड दिया। दोनो बहनो में मीना कुमारी सरयाम 13 वर्षीय बालिका ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया वही 7 वर्षीय मोनिका गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है । यह घटना उनके स्कूल से लौटते समय यह घटना घटी।

सनद रहे कि इस संबध में प्रशासन की लापरवाही सर्वविदित है, क्योकि लगातार पत्रो के माध्यम से स्कूल समय पर ऐसी घटनाओं की आशंका व्यक्त की जा रही थी ।

क्योकि छुटपुट घटनायें प्रतिदिन होना बाजार चौंक में आम बात हो चली है, इस तिराहे पर दो स्कूल है और छुट्टी के समय वाहनों का अतिक्रमण और आवाजाही से हर समय खतरे की घंटी बजती रहती है, लेकिन आज एक घर की लाडली इस अराजकता का शिकार हो गयी।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने सडक रोककर प्रशासन के प्रति गुस्से का इजहार किया जिसके बाद धनौरा तहसीलदार और थाना प्रभारी ने मौके पर पंहुचकर समझाईश देकर लोगों को शांत कराया।

मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति और सामाजिक कल्याण एवं विधिक जन चेतना समिति सिवनी के अनेकों कार्यक्रम सम्पन्न

सिवनी, खबर सत्ता : समाज मे आज बुद्धिजीवियों , साहित्यकारों के ऐसे समूह की प्रबल आवश्यकता है जो प्रशासन,शासन और जनता के बीच सेतु के रूप अपनी भूमिका का सफलतापूर्वक निर्वाह कर जनसमस्याओं का उचित निराकरण करवाकर सुशासन की स्थापना में अपना वास्तविक योगदान दें।

उक्ताशय के उदगार मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति हिन्दी भवन भोपाल के अध्यक्ष सेवानिवृत्त आई.ए.एस.श्री सुखदेव प्रसाद दुबे जी ने कल दिनांक 5 नवम्बर 2019 को मध्यप्रदेश राष्ट्र भाषा प्रचार समिति जिला इकाई सिवनी एवं NGO समाजिक कल्याण एवं विधिक जन चेतना समिति सिवनी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन, सौजन्य भेंट ,परिचर्चा कार्यक्रम “प्रेम सभागार”शहीद वार्ड कटंगी रोड सिवनी में व्यक्त किये. समिति द्वारा श्री दुबे जी का पुष्प हार,शाल,श्रीफल से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ माता सरस्वती के पूजन के साथ करते हुये समिति संयोजक एडवोकेट अखिलेश यादव ने आयोजन की भूमिका प्रस्तुत कर संचालन किया ।

कार्यक्रम में संरक्षक डा.श्री रामकुमार चतुर्वेदी,श्री रामभुवन सिंह ठाकुर,श्री जगदीश तपिस,श्री रमेश श्रीवास्तव चातक,श्री जवाहर लाल राय,श्री नरेंद्र अग्रवाल, श्रीमती मीना जैसवाल,श्री सुरेन्द्र नायडू, दादू श्री अखिलेश सिंह श्रीवास्तव,श्रीमति प्रतिमा अखिलेश सिंह,श्री जगदीश प्रसाद मालवीय,श्री रोहित शर्मा,श्री दीपक पटले,श्री ब्रजमोहन मरावी,श्री रामसा सल्लाम,श्री प्रकाश नाथ,श्री सोनू बघेल,श्री शुभम राजपूत,श्री मोनू यादव, श्री दुर्गेश डेहरिया,श्री शुभम शर्मा , श्रीअखिलेश सनोडिया,श्री राजेश सनोडिया,कु. निधि संघवी,श्रीमति सरिता यादव,श्री देवी सिंह निर्मलकर ने अपने विचार व्यक्त किये।युवा कवि श्री अक्षय दुबे “भारतीय”ने अपनी ओजमयी रचना तथा पत्रकार, साहित्यकार,कवि श्री संजय जैन संजू ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।आभार प्रदर्शन श्री रामेश्वर पांडे”राजा”ने किया।

सिवनी पुलिस द्वारा जारी की गई सार्वजनिक सूचना : ध्यान से पढ़े

सिवनी, खबर सत्ता : सर्व जन साधारण को सूचित किया जाता है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर टेलीग्राम, टिक टॉक एवं लाइक आदि के माध्यम से अनैतिक अथवा भड़काऊ मैसेज एवं वीडियो वायरल ना करें और ना ही लाइक अथवा शेयर करें ऐसा किए जाने पर आपके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा सकती है। जिला पुलिस सिवनी

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें खबर सत्ता एंड्राइड मोबाइल एप्प और रहे जिले की हर ताजा तरीन ख़बरों से रहे हमेशा अपडेट