Homeसिवनीसिवनी जिले में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

सिवनी जिले में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

Date:

सिवनी,खबर सत्ता : –जिले में ईद मिलाद उन नबी एवं प्रकाश पर्व को शांतिपूर्ण रूप से पूरे सौहार्द हर्षोल्लस से मनाये जाने हेतु गुरूवार 7 नवम्बर को पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक एवं अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड अध्यक्षता में शांति समिति बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया।

जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति आरती शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे, तहसीलदार श्री प्रभात मिश्रा सहित विद्युत विभाग, नगर पालिका, स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा सभी धर्मों के शांति समिति सदस्य एवं विभिन्न धर्मावलंबियों की उपस्थिति रही।

शांति समिति बैठक में सिवनी जिले के ऐतिहासिक गौरवशाली परम्परा अनुरूप दोनों ही पर्वों को मिल-जुल कर आपसी भाईचारे से मनाने एवं पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचने के लिये उपस्थित जनों से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये।

पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने कहा कि इन पर्वों को शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण रूप से मनाऐ जाने हेतु सभी धर्मालंबियों को आवश्यक सहयोग जिला प्रशासन द्वारा दिया जाएगा तथा 10 नवम्बर को ईद मिलाद उन नबी एवं प्रकाश पर्व में आयोजित जुलूस एवं चल समारोह के लिए तय अनुसार रूट चार्ट सड़क मरम्मत, यातायात, साफ-सफाई की व्यवस्था प्रशासन के संबंधित विभाग द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जुलूस एवं चल समारोह में दो पहिया वाहन एवं डीजे का पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।

पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक ने उपस्थित सभी शांति समिति सदस्यों एवं धर्मालंबियों से अपील की, कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ एवं आपत्तिजनक मैसेज मिलने पर तत्काल इसकी जानकारी प्रशासन दी जाए ताकि संबंधितों पर तत्काल शख्त कार्यवाही की जा सके । उन्होंने युवाओं को भी जागरूक करने की बात कही।

अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड द्वारा नगरपालिका अमले को सम्पूर्ण नगर के कार्यक्रम स्थलों के आस-पास एवं सार्वजनिक स्थलों में समुचित प्रकाश की व्यवस्था करने एवं प्रमुख स्थानों में चलित शौचालयों एवं पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। चल कार्यक्रम जुलूस एवं नगर के कार्यक्रम स्थलों में पर्याप्त पुलिस प्रशासन टीम की उपस्थिति के निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related