Home Blog Page 2000

कृषक नरवाई एवं फसल के अवशेष न जलायें

सिवनी : किसान कल्याण तथा कृषि विकास उपसंचालक ने बताया कि वर्तमान में जिले में धान एवं मक्का की फसल कटाई प्रारंभ हो चुकी है। किसान भाई कटाई पश्चात नरवाई में आग लगाकर न जलायें।

नरवाई जलाने से आसपास की खडी फसलों में आग लगने एवं जन-धन हानि होने की संभावनायें होती है तथा पर्यावरण पर अत्याधिक प्रतिकूल प्रभाव पडता है। अत: समस्त किसान भाईयों से अपील की जाती है कि नरवाई न जलाये।

इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2019 दिल्ली में (Indian Air Force Bharti 2019 In Delhi )

indian air force recruitment 2019
indian air force recruitment 2019

Indian Air Force Recruitment 2019 In Delhi  इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2019, 12 वीं पास (Indian Air Force Bharti 2019 2020), इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2019-20, इंडियन एयर फ़ोर्स वैकैंसीय 2019 के लिए एयर फोर्स ऑनलाइन फॉर्म 2019 जारी।

इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2019-20 अधिसूचना एयरमेन Y ग्रुप भर्ती (गैर-तकनीकी) पदों के लिए जारी की गई है। सभी पात्र उम्मीदवार Air Force Bharti 2019 की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित प्रारूप के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

भारतीय वायु सेना (IAF) ने 12 वीं पास ग्रुप वाई ट्रेड्स (नॉन टेक्निकल) ट्रेड फॉर इनटेक 2020 में एयरमैन के पद के लिए खेल-व्यक्तियों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य अविवाहित पुरुष उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2019-20 (Air Force Bharti 2019)

Indian Air Force Bharti 2019 (IAF एयरमैन भर्ती 2019) चयन ट्रायल 18 नवंबर से 23 नवंबर 2019 तक न्यू विलिंगडन कैंप, एयर फोर्स स्टेशन, नई दिल्ली, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली – 110003 में आयोजित किए जाएंगे।

पोस्ट नाम: एयरमैन https://www.davp.nic.in/WriteReadData/ADS/eng_10801_24_1920b.pdf

इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को एयरमैन ग्रुप Y पदों के लिए आवेदन करने से पहले परीक्षा के निर्देशों और पात्रता मानदंडों को ध्यान से पढ़ना सुनिश्चित करना चाहिए। यह ध्यान रखना है कि एयरमैन ग्रुप वाई के पद के लिए IAF भर्ती 2019 प्रक्रिया 18 नवंबर से 23 नवंबर, 2019 तक न्यू विलिंग्डन कैंप, एयर फोर्स स्टेशन, नई दिल्ली, लोक कल्याण मार्ग, नई दिल्ली – 110003 में चयन ट्रायल के रूप में शुरू होगी।

इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2019 महत्वपूर्ण तिथियां : यह ध्यान रखें कि ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि भारतीय वायु सेना द्वारा भर्ती विज्ञापन के प्रकाशन की तारीख से 21 दिनों के भीतर है।

इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2019 रिक्ति विवरण : भारतीय वायु सेना इस भर्ती अभियान के माध्यम से Airmen Group Y (गैर-तकनीकी) के पद के लिए रिक्त पदों को भरने जा रही है।

भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 पात्रता मानदंड : IAF एयरमेन ग्रुप Y पदों (गैर-तकनीकी) के लिए आवेदन करने के लिए, उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कक्षा 12 वीं की बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए।

आयु सीमा: पद के लिए आवेदन करने के लिए आवश्यक आयु सीमा 21 वर्ष है। आयु में छूट के बारे में विवरण जानने के लिए उम्मीदवार भारतीय वायु सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

भारतीय वायु सेना भर्ती 2019 आवेदन कैसे करें : सभी उम्मीदवार जो आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें Secretary, Air Force Sports Control Board, C/O Air Force Station, New Delhi, Race Course में संलग्न दस्तावेजों के साथ विधिवत भरे हुए आवेदन पत्र भेजने की आवश्यकता है।

ऊर्जा दक्षता सर्विसेज लिमिटेड (EESL) : B.E./B.Tech | eesl recruitment 2019

job
eesl recruitment 2019

eesl recruitment 2019 ऊर्जा दक्षता सर्विसेज लिमिटेड भर्ती (ईईएसएल कंपनी भर्ती 2019) इंजीनियर के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। आप एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड EESL भर्ती 2019 के इच्छुक हैं तो आप अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

EESL भर्ती 2019 ने B.E./B.Tech पास उम्मीदवारों से 105 इंजीनियर वेकेंसी 2019 के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है, इस ईईएसएल करियर से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है।

Advt No. EESL / 0320/17

पद का नाम: इंजीनियर  (टेक्निकल )
रिक्ति की संख्या: 105 पद
वेतनमान: रु 50000 – 160000/- (प्रति माह)

श्रेणी वार इंजीनियर नौकरी 2019 विवरण

UREWSOBCSCSTकुल
5005301507105

EESL भर्ती 2019

शैक्षिक योग्यता : इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में स्नातक

राष्ट्रीयता: भारतीय

आयु सीमा: (01.11.2019 को) 30 साल

नौकरी स्थान: All India

चयन प्रक्रिया: चयन लिखित परीक्षा और जीडी पर आधारित होगा।

आवेदन शुल्क: UR / जनरल के लिए 1000 / – & ओबीसी (NLC) के लिए 500 / -डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या चालान के माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें। SC / ST / PH के उम्मीदवारों के लिए के भुगतान से छूट दी गई है

EESL आवेदन कैसे करें: इच्छुक उम्मीदवार ईईएसएल भर्ती वेबसाइट https://www.eeslindia.org के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि: 01 नवंबर 2019 से
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 30 नवंबर 2019
लिखित परीक्षा की तारीख (टेंटेटिव) दिसंबर: 2019 / जनवरी 2020

महत्वपूर्ण लिंक:

विज्ञापन लिंक: https://eeslindia.org/Advertisement_of_Middle_and_Junior_level_pos.pdf
ऑनलाइन आवेदन करें: https://eeslindia.org/content/raj/eesl/en/hr-section/Career-Obunun.html
आधिकारिक वेबसाइट: https://eeslindia.org/

महत्वपूर्ण निर्देश: आप अप्लाई करने से पहले जरूरी है कि फुल नोटिफिकेशन / विज्ञापन पढ़ लें।

निवेदन – आप सभी से निवेदन है कि इस जॉब लिंक EESL भर्ती 2019 को अपने दोस्तों को वाट्स एप गुप एवं फेसबुक या अन्य सोशल नेटवर्क पर अधिक से अधिक शेयर करें और उनको भी अच्छा रोजगार पाने में उनकी मदद करें।

चीचबंद के जंगल में सिवनी पुलिस की दबिश : कई जुआरी,बाइक,मोबाइल सहित पैसो की जप्ती

मौके से 13 बाईक और 02 मोबाईल सहित 21 हजार की जप्ति

सिवनी । डूण्डा सिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगली क्षेत्र, जुए की फड़ों के लिये कई वर्षों से बदनाम रहे हैं। पूर्व के थाना प्रभारियों की कार्यशैली उतनी प्रभावी नहीं रही जिसके कारण जुए की ये फड़ें हमेशा से आबाद रहती आयीं और इनके संचालक बेखौफ होकर इनका संचालन करते रहे।

वर्तमान में अमित दानी के द्वारा डूण्डा सिवनी थाना की कमान सम्हाले जाने के बाद से पुलिस लगातार अपने मुखबिरों के संपर्क में है जिसके चलते होने वाली पुलिसिया कार्यवाहियों के कारण जुए की फड़ों के संचालकों में इन दिनों खौफ देखा जा रहा है। बीती रात लगभग 11 बजे डूण्डा सिवनी पुलिस को चीचबंद के जंगलों में जुए की फड़ की सूचना मिली थी।

उक्त सूचना मिलते ही डूण्डा सिवनी थाना प्रभारी अमित दानी के मार्गदर्शन में एएसआई पंचम देशमुख, एएसआई वी.आर. शरणागत, प्रधान आरक्षक पवन यादव, भास्कर राउत और आरक्षक शेखर बघेल, रूपेन्द्र, संजय, रोहित, संतोष, नितिन, जितेन्द्र, विवेक, नीरज, अनुराग, अभिराज व परवेज ने बताये गये मौके पर पहुँचकर उस समूचे क्षेत्र की घेराबंदी करना आरंभ कर दिया।

पुलिस को देखकर जुआ खेल रहे पाँच आरोपी तो भाग निकले लेकिन सात आरोपियों को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। मौके से पुलिस को 13 मोटर साईकिल के साथ ही साथ दो मोबाईल और 21800 रूपये की जप्ति बनाने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जुए की उक्त फड़ का संचालन देवकी नंदन बाघमारे के द्वारा किया जा रहा था जो पुलिस की टीम को देखकर वहाँ से चंपत हो गया।

पकड़े गये आरोपियों में दीवान महल सिवनी निवासी नितिन पिता नंद किशोर जैन, बरघाट के धान मण्डी क्षेत्र निवासी नंद लाल पिता हरि प्रसाद बंजारा, भैरोगंज सिवनी निवासी गिरीश पिता हरि प्रसाद हेडाउ, सिंधी कॉलोनी निवासी साकेत राज पिता संदीप राज, गंगानगर सिवनी निवासी विक्की उर्फ पंकज पिता राजकुमार शर्मा, बेलगाँव निवासी जितेन्द्र पिता देवी प्रसाद पारधी एवं सुनारी मोहल्ला सिवनी निवासी कपिल उर्फ गोलू पिता राधेश्याम चौरसिया शामिल हैं।

प्रज्ञानानंद जी महाराज का सिवनी आगमन 10 को

pragyananad jiसिवनी । द्विपीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के कृपापात्र शिष्य जो अब निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर के रूप में अभिषिक्त हो चुके हैं, उनका प्रथम सिवनी आगमन 10 नवंबर को हो रहा है। इस हेतु उनके श्रद्धालुओं द्वारा भव्य स्वागत सत्कार की तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी हैं.

उल्लेखनीय होगा कि स्वामी प्रज्ञानानंद महाराज को पिछले दिनों तीर्थराज प्रयाग के कुंभ में बसंत पंचमी के दिन द्विपीठाधीश्वर के द्वारा दण्ड दीक्षा दी गयी थी। इसके बाद उनका निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर के पद पर 13 मार्च फाल्गुन शुक्ल सप्तमी की सुबह वाराणसी में पट्टाभिषेक किया गया था। यह कार्यक्रम जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद महाराज की अध्यक्षता में हुआ था जिसका नेत्तृत्व अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष स्वामी नरेंद्र गिरी जी महाराज के द्वारा किया गया था।

दण्ड दीक्षा के बाद निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर के पद पर आसीन होने के बाद स्वामी प्रज्ञानानंद गिरी जी महाराज का प्रथम सिवनी आगमन होने जा रहा है। आचार्य महामण्डलेश्वर प्रज्ञानानंद जी का जन्म सिवनी जिले के ही पलारी के समीपस्थ ग्राम साठई में हुआ है। बाल्यावस्था से ही धर्म के अनुरागी होने के कारण उन्होंने सन्यास मार्ग का अनुगमन किया। परिणाम स्वरूप उन्होंने द्विपीठाधीश्वर से पहले गुरूदीक्षा ली उसके बाद वे दण्ड दीक्षा लेकर अब महामण्डलेश्वर के पद पर अभिषिक्त हुए हैं। वे जयपुर में महाराज श्री के आश्रम प्रभारी भी हैं।

उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह व्याप्त है और वे सभी उनके इस प्रथम आगमन को भव्य स्वरूप देने की तैयारियों में जुट गये हैं। उनके कार्यक्रम की प्रारंभिक तैयारी की एक बैठक स्वामी बलवंतानंद के मार्गदर्शन में हुई जिसमें आयोजकों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम तैयार किया है। उनका आगमन 10 नवंबर को दोपहर के समय मण्डला मार्ग से होगा। उनके सिवनी पहुँचते ही डूण्डा सिवनी में आगवानी की जायेगी और यहाँ से वे परशुराम भवन के समीप स्थित श्रीमाता मंदिर में पूजन – दर्शन के उपरांत नगर में प्रवेश करेंगे। आयोजकों ने यहाँ से नगर में एक भव्य शोभायात्रा निकालने की रूपरेखा बनायी है।

रविवार 10 नवंबर को यह शोभायात्रा डूण्डा सिवनी से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गाें से होते हुए स्मृति लॉन पहुँचेगी जहाँ भक्तजनों को उनके आर्शीवाद स्वरूप आर्शीवचन सुनने को मिलेंगे। आयोजकों ने सभी धर्मानुरागी जनों से कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की है।

MP में खुलेगा TIME BANK, पढ़िए क्या डिपाजिट होगा और क्या क्रेडिट ?

MP TIME BANK नेकी कर दरिया में नहीं ,अब बैंक में डाल !

देश में एक ऐसा बैंक खुलने जा रहा है, जिसका धन से कोई संबंध नहीं होगा। यह एक ऐसा बैंक होगा, जहाँ सेवा ही आपकी पूंजी होगी और ब्याज के रूप में सेवा ही मिलेगी. वास्तव में मध्य प्रदेश सरकार ने एक अनूठी पहल की है, जिसके अंतर्गत राज्य में टाइम बैंक (समय निधि) खुलने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार ने सत्ता संभालने के बाद ही अध्यात्म विभाग का गठन कर न केवल चुनावी वायदा पूरा किया था, अपितु राज्य की पूर्ववर्ती शिवराज सिंह सरकार की धर्म के प्रति समर्पण की परम्परा को आगे बढ़ाया था। अब यही अध्यात्म विभाग मध्य प्रदेश में टाइम बैंक खोलने जा रहा है। आप सोच रहे होंगे कि टाइम बैंक क्या और कैसा होगा ? इसमें क्या जमा किया जाएगा और क्या वापस मिलेगा ? तो इन प्रश्नों का उत्तर यही है कि मध्य प्रदेश सरकार की यह बहुत ही प्रशंसनीय पहल है।

क्या है टाइम बैंक की अवधारणा ?

टाइम बैंक अर्थात् ऐसा बैंक, जहाँ समय जमा होगा। वह समय, जो आपने किसी की सेवा में लगाए होंगे। इसके बदले में आपको भी आवश्यकता पड़ने पर इस टाइम बैंक से समय मिलेगा। यह समय होगा सेवा का समय। अध्यात्म विभाग ने शुक्रवार को इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। राज्य के अपर मुख्य सचिव मनोज श्रीवास्तव के अनुसार राज्य का कोई भी व्यक्ति अपनी इच्छा से कोई स्वैच्छिक सेवा देगा, तो उसके उस सेवा देने के समय को टाइम बैंक में नोट किया जाएगा। अब जब भविष्य में कभी आपको किसी की सेवा की आवश्यकता पड़ेगी, तो टाइम बैंक आपको आपके खाते में जमा घण्टों की सेवा उपलब्ध कराएगा। श्रीवास्तव ने कहा कि टाइम बैंक के गठन को लेकर सभी जिला कलक्टरों और राज्य आनंद संस्थान के प्रशासकों को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। कलमनाथ सरकार की टाइम बैंक योजना का उद्देश्य लोगों में एक-दूसरे के प्रति सेवाभाव जगाना-बढ़ाना है। कोई व्यक्ति किसी ज़रूरतमंद की जितने घण्टे मदद करेगा, उतने घंटे उसके खाते में जमा कर दिए जाएँगे। जब उसी व्यक्ति को कभी मदद की ज़रूरत होगी, तो इन्हीं जमा घंटों की मदद से टाइम बैंक नेटवर्क में वह किसी की मदद ले सकेगा। मान लीजिए आप किसी बुज़ुर्ग की देखभाल करते हैं या ग़रीब बच्चों को पढ़ाते हैं, तो इसके बदले आपके खाते में कुछ घंटे जमा हो जाएँगे।

हर जिले में खुलेगा टाइम बैंक और ऐसे होगा लेन-देन

अधिकारियों ने बताया कि टाइम बैंक वैसे तो हर जिले में खोले जाएँगे, मगर इनकी संख्या की कोई सीमा नहीं होगी। एक जिले में एक से अधिक टाइम बैंक भी हो सकते हैं। मनोज श्रीवास्तव ने कहा, ‘यह जरूरतमंद और सेवाभाव रखने वाले लोगों को एक प्लैटफॉर्म पर लाएगा। बैंक नेटवर्क में कभी भी किसी को जरूरत होगी तो कोई उसकी मदद कर सकेगा और उसके बदले उसके खाते में घंटे जमा होंगे। बाद में कभी कोई उस शख्स की मदद भी इन्हीं घंटों के बदले कर सकेगा। यह जरूरी नहीं है कि जरूरतमंद शख्स की मदद वही करे, जिसकी उसने मदद की हो। यह कोई भी हो सकता है।’

CM कमलनाथ के बयान से MP में चढ़ा सियासत का पारा,”अभी 2-3 सीटें और आएंगी, इंतजार करें”

भोपाल, खबर सत्ता : मध्यप्रदेश में एक बार फिर सियासत का पारा चढ़ गया है.विधानसभा ने पन्ना जिले की पवई विधानसभा सीट से निर्वाचित भाजपा विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता समाप्त कर दी है.लोधी के खिलाफ एक आपराधिक मामले में भोपाल की विशेष अदालत ने दो साल की सजा सुनाई थी. विधानसभा की इस कार्रवाई से जहां भाजपा को बड़ा झटका लगा है, वहीं कांग्रेस खेमा गदगद नजर आ रहा है.इस बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ का बड़ा बयान सामने आया है|

मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है अभी दो-तीन सीट और आएंगी, इन्तजार कीजिये| सीएम कमलनाथ मीडिया से चर्चा कर रहे थे, इस दौरान जब उनसे विधायक प्रहलाद लोधी की सदस्यता रद्द होने के मामले पर प्रश्न किया तो उन्होंने कहा पंद्रह साल से भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं के कारनामे सामने आ रहे हैं, अभी और सामने आएंगे| यह मामला आज सामने आया है, ऐसे मामले हर हफ्ते आएंगे, हर महीने सामने आएंगे| वहीं उन्होंने बहुमत के सवाल पर कहा सरकार पहले से ही बहुमत में है| इन्तजार कीजिये अभी दो से तीन सीटें और आएंगी|

भाजपा को दूसरा झटका

प्रहलाद लोधी की सदस्यता खत्म होने से भाजपा को दूसरा बड़ा झटका लगा है। भाजपा कुछ ही दिन पहले झाबुआ की सीट गवां चुकी है।  प्रहलाद लोधी के खिलाफ अवैध उत्खनन रोकने पहुंचे तहसीलदार और सरकारी अमले पर हमला कर मारपीट का एक मामला अदालत में विचाराधीन था। इसमें विशेष न्यायालय ने सुनवाई के बाद गुरुवार को दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद विधानसभा ने सदस्यता समाप्त करने का आदेश दे दिया| इस पर भाजपा ने सवाल उठाये हैं|

भाजपा ने उठाये सवाल

नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा किसी भी व्यक्ति को उसका पक्ष रखने का अधिकार है। किसी भी व्यक्ति को अपनी बात रखने देना नैसर्गिक न्याय होता है। देश में कसाब और अफजल जैसे खूंखार आतंकवादी तक को सुनवाई का मौका दिया लेकिन एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि जो जनता की सेवा में लगे रहते है, उनसे जुड़े मामले पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जल्दबाजी में कार्रवाई की गई वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने बिना विचार किये सरकार के दबाव में जिस तरह आनन फानन में कार्रवाई की वह सरकार के डर को दर्शाता है। नेता प्रतिपक्ष श्री भार्गव ने कहा कि इस पूरे मामले में हम कानूनविदों से चर्चा कर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे।

दंगल के दौरान पहलवान की मौत

seoni dangal news sonu pehalwanसिवनी, खबर सत्ता : जिले के कुरई थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलटोला में आज 2 नवंबर को आयोजित दंगल में जिले के युवा पहलवान सोनू यादव की मौत हो गई है.

प्रत्यक्ष दर्शियो से मिली जानकारी के अनुसार कुश्ती लड़ते समय ग्राम  भोमटोला निवासी सोनू पहलवान की अचानक तबयत बिगड़ने लगी थी.

कुश्ती लड़ते समय अचानक तबयत ख़राब देखते हुए सोनू पहलवान को तत्काल जिंदल अस्पताल में ईलाज हेतु ले जाया गया था . जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया है.

यहाँ क्लिक कर डाउनलोड करें खबर सत्ता एंड्राइड मोबाइल एप्प और रहे जिले की हर ताजा तरीन ख़बरों से रहे हमेशा अपडेट 

खरीफ 2019 हेतु कृषक पंजीयन करा सकेंगे अब 6 नवम्बर तक

सिवनी, खबर सत्ता । राज्य शासन द्वारा खरीफ-2019 में ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीयन की अंतिम तारीख 30 अक्टूबर को बढ़ाकर अब 6 नवम्बर कर दिया गया है।

मक्का, सोयाबीन, मूंग, उड़द, अरहर, मूंगफली, कपास, तिल और रामतिल उत्पादक किसानों की सुविधा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया गया है।

किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग द्वारा इस संबंध में समस्त जिला कलेक्टर्स को भी दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं।

Android के लिए Whatsapp पर फिंगरप्रिंट लॉक कैसे सेट करें : How to set up fingerprint lock on WhatsApp for Android

How to set up fingerprint lock on WhatsApp for Android | How to set up fingerprint lock on WhatsApp for Android |

How to set up fingerprint lock on WhatsApp for Android

व्हाट्सएप ने आखिरकार iOS के फीचर मिलने के महीनों बाद अपने एंड्रॉइड यूजर्स के लिए बायोमेट्रिक लॉकिंग की शुरुआत की है।

व्हाट्सएप अपने ब्लॉग पर यह घोषणा की है कि एंड्रॉइड उपयोगकर्ताओं के लिए फिंगरप्रिंट लॉक अब उपलब्ध है, जो उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षा की एक और परत जोड़ रहा है।

सभी चैट और सूचनाएं अब उसी फिंगरप्रिंट का उपयोग करके लॉक की जा सकती हैं जो स्क्रीन लॉक के लिए उपयोग की जाती हैं, और यहां तक कि अनलॉक की समय अवधि को भी अनुकूलित किया जा सकता है। विकल्पों में हर बार, 1 मिनट और 30 मिनट शामिल हैं।

How to enable Fingerprint lock on WhatsApp

यह प्रक्रिया बहुत सीधी है, खासकर उन उपयोगकर्ताओं के लिए जिनके पास पहले से ही फोन को अनलॉक करने के लिए एक फिंगरप्रिंट पंजीकृत है। शुरू करने से पहले, आपको व्हाट्सएप के लेटेस्ट वर्जन पर होना चाहिए। Android के लिए, PlayStore पर वर्तमान नया अपडेट बिल्ड नंबर 2.19.308 है।

एक बार अपडेट करने के बाद, राइट साइड पर 3-डॉट मेनू से व्हाट्सएप की सेटिंग स्क्रीन पर जाएं। फिर एकाउंट पर क्लिक करें और फिर प्राइवेसी पर ।

नीचे तक स्क्रॉल करें, और फ़िंगरप्रिंट लॉक पर टैप करें। यह आपको ‘फिंगरप्रिंट के साथ अनलॉक’ चालू करने के लिए टॉगल देगा, जिसके बाद आपको आगे की अवधि के लिए समय की अवधि को सेट करने के लिए और विकल्प मिलेंगे। सूचनाओं की सामग्री को छिपाने के लिए एक अतिरिक्त विकल्प है।

इस फीचर को सभी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए रोल आउट किया गया है, और यह फिजिकल फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ-साथ इन-डिस्प्ले स्कैनर के साथ भी काम करता है।

IPhone उपयोगकर्ताओं के लिए, केवल फेस आईडी समर्थित है, जिसमें iPhone X और 11 परिवार शामिल हैं। Android पर 3D फेस अनलॉक समर्थित नहीं है, इसलिए बिना फिंगरप्रिंट स्कैनर वाले फोन (जैसे Google Pixel 4) भाग्य से बाहर हैं।