Home Blog Page 1984

MP मे जैन और गुजराती और सिंधी समाज में Pre Wedding फोटोशूट और पुरुष कोरियोग्राफर पर बेन

दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रमोद हिमांशु जैन ने कहा, ‘हमारे धार्मिक गुरु अक्सर अपने प्रवचनों में प्री-वेडिंग फोटो-शूट और डांस प्रशिक्षण को लेकर आपत्ति जताते रहे हैं. गुरुओं ने इसे अभद्रता माना है.

भोपाल:  मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्री-वेडिंग शूट, कोरियाग्राफी पर जैन, गुजराती और सिंधी समाज ने रोक लगा दी है. इनका मानना है कि लोग शादी को यादगार बनाने के लिए यह सब करते हैं लेकिन जब शादी से पहले ही रिश्ते टूट जाते हैं तो पूरे परिवार को शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है. समाज का तर्क है कि ये सब उनकी संस्कृति के खिलाफ है और इसकी वजह से समाज में कई तरह की समस्या हो रही है. इसके लिये बाकायदा एक परिपत्र जारी किया जा रहा है, नहीं मानने पर सामाजिक बहिष्कार की भी धमकी है.

जैन समाज ने तो बारात में महिलाओं के डांस पर भी पाबंदी लगाने की बात कही है. गुजराती समाज के राष्ट्रीय महामंत्री संजय पटेल ने कहा कार्यकारिणी ने निर्णय लिया है इस परंपरा को रोकें, महिला संगीत के नाम पर कोरियाग्राफर की जो एंट्री हो रही है उसकी जगह पारंपरिक नृत्य को बढ़ावा दें. शादी से पहले फोटो शूट कराना गलत है. अमीर लोग इस खर्च को वहन कर लेते हैं लेकिन जो मध्यम वर्ग है उसमें देखा देखी के लिये बोझ आता है. इस दौरान अगर सगाई टूट जाए तो उसपर क्या गुजरती है ये भी सोचना चाहिये.

वहीं दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष प्रमोद हिमांशु जैन ने कहा, ‘हमारे धार्मिक गुरु अक्सर अपने प्रवचनों में प्री-वेडिंग फोटो-शूट और डांस प्रशिक्षण को लेकर आपत्ति जताते रहे हैं. गुरुओं ने इसे अभद्रता माना है. इसी को लेकर जैन समाज ने भी इन दोनों चीजों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है. अब जैन समाज में न तो प्री-वेडिंग फोटो-शूट होंगे और न ही किसी पुरुष डांस-ट्रेनर को महिलाओं के कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति मिलेगी.’

वहीं भोपाल सिंधी पंचायत के अध्यक्ष भगवान देव इसराणी ने कहा कि हम लोग भी इस तरह का निर्णय लेने के लिए जल्द ही समाज की बैठक करेंगे. हमने प्रस्ताव तैयार कर लिया है. हालांकि समाज के इस फैसले से युवा कुछ खास इत्तेफाक नहीं रखते, लेकिन कुछ अभिभावकों को लगता है फैसला बिल्कुल सही है.

वैभव अग्रवाल ने कहा प्री वेडिंग शूट गलत परंपरा है. सामान्य वर्ग इतना खर्च सहन नहीं कर सकता. नई पीढ़ी समझ नहीं पा रही है जो पुराने रिश्ते हैं उससे समाज चल रहा है. इससे रिश्ता बना रहता है, टूटता नहीं है. वहीं छात्र प्रियंका शर्मा ने कहा उनकी सोच गलत है, प्री वेडिंग से एक दूसरे को जानने का मौक़ा मिलता है. वहीं सोहराब कुरैशी ने कहा ये लड़का लड़की को समझने के लिये होता है, इसमें क्या गलत है.

छिंदवाड़ा से जबरदस्त होगा सिवनी का मॉडल रेलवे स्टेशन

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : छिंदवाड़ा जिले में स्थित रेलवे स्टेशन से बेहतर सिवनी का रेलवे स्टेशन बनेगा। स्टेशन की पुरानी डिजाइन को केंसिंल कर मॉडल स्टेशन के लिए नई डिजाइन बनाई गई है। इसके आधार पर स्टेशन का निर्माण होगा। मार्च 2020 तक काम पूरा कराने के निर्देश सांसद ढाल सिंह बिसेन ने रेलवे ठेकेदार को दिए हैं। सांसद रविवार सुबह रेलवे के काम का निरीक्षण करने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे।

तीन प्लेटफार्म से सुसज्जित होगा स्टेशन –

निरीक्षण करने पहुंचे बालाघाट-सिवनी सांसद डॉ बिसेन ने चर्चा के दौरान बताया कि सिवनी के रेलवे स्टेशन को छिंदवाड़ा से बेहतर व मॉडल के रूप में बनाने पर जोर दिया जा रहा है। सिवनी के रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं के लिए व्यवस्थित तीन प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। स्टेशन में चार पटरियां रहेगी। पुराने रेलवे स्टेशन भवन को डिस्मेंटल कर यहां मालगाड़ी खड़ी होंगी।

स्टेशन में प्रवेश के लिए दो प्रवेश द्वार –

रेलवे स्टेशन में 600 मीटर लंबे प्लेटफार्म में प्रवेश के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। कटंगी रोड व नागपुर रोड में ये प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे। कटंगी रोड व नागपुर रोड से यात्री अपनी सुविधा के अनुसार रेलवे स्टेशन पहुंच सकेंगे। स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए काम कराए जा रहे हैं। सांसद ने बताया कि जिलेवासियों को जल्द से जल्द सुव्यवस्थित रेल सेवा उपलब्ध कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।

मार्च 2020 तक खत्म करें काम –

निरीक्षण के दौरान सांसद डॉ बिसेन ने रेलवे ठेकेदार को सख्त लहजे में मार्च 2020 तक रेलवे स्टेशन बिल्डिंग काम काम खत्म करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रेलवे की डेड लाइन के मुताबिक जून 2020 में रेल सेवा शुरू करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। इसके विपरीत वे इस प्रयास में है कि मार्च 2020 तक ट्रेन सेवा भी शुरू हो जाए।

कब्जे हटाने दिए निर्देश –

सांसद डॉ बिसेन ने बताया कि रेलवे निर्माण के काम में रेलवे की जमीन पर हुए कब्जे रुकावट उत्पन्न कर रहे हैं। इसे देखते हुए कलेक्टर को जल्द से जल्द कब्जे हटाए जाने कहा गया है। बिजली पोल शिफ्टिंग के लिए भी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।

सिवनी जिला अस्पताल पहुँचकर हतप्रभ हो रहे मरीज

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : शहर का सरकारी अस्पताल की खूबसूरती देख मरीज व परिजन अश्चर्यचकित हो रहे हैं। इंदिरा गांधी जिला अस्पताल के वार्डो की खस्ताहाल दीवारें व फर्श अब आकर्षक टाईल्स व सुदंर पेटिंग से चमचमा रहा हैं। ”मैं हूं अस्पताल मित्र योजना” के तहत यहां कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच द्वारा कराए गए सौंदर्यीकरण के कामों से अस्पताल की तस्वीर बदल गई हैं।

सरकारी अस्पताल में मरीजों को महानगरों के निजी हास्पीटल की तरह सुविधाएं मिल रही हैं। वहीं कायाकल्प के कामों से प्रायवेट वार्ड वीआईपी सुविधाओं से लैस हो गया हैं। 700 रुपए प्रतिदिन के मामूली किराए पर मरीजों को यहां सर्वसुविधायुक्त कमरे मिलने लगे हैं।

मरीजों व परिजनों की जरुरतों को ध्यान में रखकर यहां टीवी-एसी व अन्य आवश्यक उपकरण लगाए गए हैं। योजना में जनसहयोग से जुटाई की धनराशि व सरकारी फंड से कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देशन में अस्पताल के सभी सरकारी वार्डो में मरम्मत व रंगरोगन कराया गया हैं।

दीवारों व फर्श में टाइल्स लगाने के साथ ही आकर्षक पेटिंग से वार्डो को सजाया व संवारा गया हैं। ताकि बेहतर माहौल में मरीजों का इलाज हो सकें। सौंदर्यीकरण पर करीब 2 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। इसमें से करीब एक करोड़ रूपए के काम जनसहयोग से कराए गए हैं।

मरीजों के लिए बढ़ी सुविधाएं-

अस्पताल की पुरानी इमारत में किए गए कायाकल्प के कामों को देख यहां पहुंच रहे मरीज व परिजन भी आश्चर्य चकित हैं। मुख्य गेट से लगे बरांदे व गैलरी को आकर्षक व सुंदर किया गया हैं। वार्डों के सभी खराब पंखों को बदल दिया गया हैं। यहां लगे पुराने बेड हटा दिए गए हैं। शिशु वार्ड, बर्न यूनिट, एनआरसी कक्ष, मेल मेडिकल सहित सभी वार्डों में जरुरत के मुताबिक कायाकल्प कराया गया हैं।

डॉक्टरों की कमी पर भी चिंता –

जिला अस्पताल सहित प्रदेश में डॉक्टरों की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। अस्पताल प्रबंधन डॉक्टरों की संख्या बढ़ाने पुरजोर कोशिश कर रहा है। अस्पताल में फिलहाल 26 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों व 8 मेडिकल आफिसरों की कमी हैं। निजी अस्पताल के डॉक्टरों की सेवाएं अस्पताल में ली जा रही हैं, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज हो सकें।

रेटिंग में आगे बढ़ा अस्पताल –

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी अस्पतालों में व्यवस्थाओं की नवज टटोलने पिछले माह विशेषज्ञ टीम को भेजा गया था। सुविधाओं के आंकलन में जिला अस्पताल में इस साल 100 में से 86 अंक मिले हैं। जबकि पिछले साल जिला अस्पताल को 100 में से 40 अंक मरीजों की व्यवस्थाओं पर दिए गए थे। व्यवस्थाएं बेहतर होने के बाद जिला अस्पताल को इस साल प्रदेश म छठवां व संभाग में दूसरा स्थान मिला हैं। कायाकल्प के काम पूरे होने व भोपाल से नए स्वीकृति मिलने के बाद अस्पताल की व्यवस्थाएं और सुधरेंगी।

शिव सनोडिया के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष बनने से महाविद्यालय का विकास सुनिश्चित: सुखदेव पांसे

कन्या महाविद्यालय को मॉडल कॉलेज बनाना मेरा पहला लक्ष्य: शिव सनोडिया

shiv-sanodiya-seoni

सिवनी न्यूज़ , खबर सत्ता । प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति को लेकर अलग धारणा है अंतिम छोर के युवा नेताओं को विभिन्न पदों में रखकर शैक्षणिक विकास को लेकर दृढ़संकल्पित है। इसी परिकल्पना को साकार करने के लिए प्रदेश के समस्त शासकीय महाविद्यालय में युवा राजनीतिज्ञों को अध्यक्ष बनाकर महाविद्यालय की समस्याओं का समाधान करना चाहती है। कन्या महाविद्यालय सिवनी में मुझे जो दायित्व सौंपा गया है।

निश्चित ही उसके निर्वहन में कोई कमी नही आने दी जायेगी। और इस महाविद्यालय को मॉडल कॉलेज बनाना मेरा पहला लक्ष्य है।यहां पर बीकॉम की कक्षाओं में नियमित अध्यापन हो जिसको लेकर शीघ्र ही समस्या का समाधान किया जायेगा। महाविद्यालय को विश्व बैंक परियोजना से जुड़वाया जाएगा।नए पदो का सृजन करने हेतु प्रयास किये जायेंगे।छात्राओं की समस्याओं से अवगत होने के लिए छात्राओं से संवाद कर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उक्त उदगार कन्या महाविद्यालय के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनोडिय़ा ने शपथ ग्रहण के पश्चात व्यक्त किये।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुखदेव पांसे लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं प्रभारी मंत्री ने कहा कि गुरू आपका भविष्य बनाता है और प्राचीनकाल में अच्छी बिल्डिंग नही हुआ करती थी। लोगों को साधनों के अभाव में अध्यापन कार्य छोडऩा पड़ता था। लेकिन अब हमारी सरकार इस बात को ध्यान रख रही है कि अच्छी बिल्डिंग के साथ-साथ अच्छे अध्यापकों के माध्यम से छात्राओं को सभी संकाय की शिक्षा दी जा सके।और शिव सनोडिया जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त हुए है तो महाविद्यालय का विकास सुनिश्चित है,मेरा पूरा सहयोग रहेगा।

छात्राओं के लिए अध्यापन करना जीवन का टर्निंग पाईंट है। और यहां से ही छात्राऐं अपने अच्छे-बुरे भविष्य का निर्धारण कर सकती है। आज प्रतियोगिता का युग है और इस युग में द्वितीय,तृतीय के लिये कोई स्थान नही। ऐसे में शासकीय महाविद्यालय में प्रतियोगी परीक्षा पास करके अध्यापन करने वाले शिक्षक आपका भविष्य बना सकते है। जिसके लिये सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन चंदेल ने कहा कि यह महाविद्यालय महापुरूषों की अमर भूमि है। यहां पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस से लेकर अनेक नेता आजादी के दौरान यहां रहे है। और निश्चित ही यहां पर उपलब्धियों की कमी नही है। जनभागीदारी के नवनियुक्त अध्यक्ष शिव सनोडिया द्वारा सभी अतिथियों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया,साथ ही प्रभारी मंत्री सुखदेव पांसे जी को शिव सनोडिया द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया।

आयोजन में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना, आशुतोष वर्मा,असलम खान,नरेश मरावी,श्रीमति नेहा सिंह, मोहन चंदेल,पूर्व विधायक रजनीश सिंह, विधायक अर्जुन सिंह काकोडिय़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर चतुर्वेदी जनपद पंचायत सिवनी अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा ब्रजेश राजपूत,रमानसिंह सिसोदिया,दिलीप बघेल समी अंसारी,संतोष पंजवानी, आनंद पंजवानी, राजिक अकील,घनश्याम सनोडिया, अशोक सिरसाम,घनश्याम जड़ेजा,राज गोस्वामी,खुमानसिंह, हुकुमचंद सनोडिय़ा, जेपीएस तिवारी, राजिक अकील,विजय नाहटा, प्रवेश बाबू भालोटिया, ओम उपाध्याय,मुकेश सक्सेना सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह अढ़ायच भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती दी।

कार्टून : NRC नागरिक संशोधन बिल पर जबरदस्त एक्शन

Cartoon: NRC नागरिक संशोधन बिल पर जबरदस्त एक्शन

प्रभारी मंत्री बने सिवनी जिले के अस्पताल मित्र

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह दवारा विगत 6 माह से इंदिरा गांधी हॉस्पिटल का कायाकल्प करने का अभियान आरभ किया है जहा विभन्न वार्डो को निजी हासिपिटल जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अभियान के तहत सरकारीं अधिकारियो ,विधायक एवं आम जनता से अस्पताल मित्र बनाये जा रहे हे जिंनके सहयोग से प्राइवेट वार्डो का भी उन्नयन किया जा चूका है.

वही जिला हॉस्पिटल परिसर में बनाया गया बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पार्क बनाया गया है, आज सिवनी के एक दिवसीय दौरे के दौरान प्रभारी मंत्री सूखदेव पांसे जिला हॉस्पिटल पहुचे जहा उन्होंने कलेक्टर द्वारा किये गये प्रयासो की जमकर सराहना की और वे भी आज अस्पाल मित्र योजना में शामिल भी हुए जहा उहोंने 31 हज़ार रुपये की राशि सहयोग राशि प्रदान की, वही जिला काग्रेस अध्यछ राजकुमार खुराना ने भी अस्पताल मित्र योजना के लिये 21 हज़ार रुपये की राशि रोगी कल्याण समिति के माध्यम से प्रदान की है।

सिवनी जिले की 10 ग्राम पंचायतों को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : अपनी बेहतर सुविधाओं एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं के लिए सिवनी जिले की 10 ग्राम पंचायतों को सोमवार 9 दिसम्बर को आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान किया गया.

जिसमें छपारा विकासखण्ड के 6 ग्राम पंचायतें क्रमशः गोरखपुर अंजनिया, बिलकटा, भीमगढ़, चमारी खुर्द, लुढ़की, गोरखपुर गुंगवासा तथा विकासखण्ड केवलारी की 4 ग्राम पंचायतें क्रमश: उगली, बाघ डोंगरी, बनाथर एवं झोला ग्राम पंचायत को यह सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। यह पंचायते कार्यालयीन व्यवस्थाओं जैसे पंचायत का रख-रखाव, बेहतर रिकार्ड व्यवस्था एवं आमजनो को बेहतर सुविधाओं की उपलब्धता जैसे पेयजल, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर, शौचालय इत्यादि की व्यवस्था के लिए अन्तर्राष्ट्रीय मानक स्तरीय प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।

ग्राम पंचायतों में विगत 3  माह से तैयारी की जा रही थी। तैयारी पूर्ण होने के बाद दिल्ली से आई टीम द्वारा उक्त दसों ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया गया। जहॉं ये ग्राम पंचायते आईएसओ के मानक में खरी पाई गई।

जिसके चलते इन्हें सोमवार 9 दिसम्बर को कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री सुनील दुबे एवं सहायक कलेक्टर श्री श्यामवीर सिंह द्वारा संबंधित पंचायतों के सरपंच, सचिवों एवं रोजगार सहायकों को ग्राम पंचायत का आईएसओ सर्टिफिकेट प्रदान करने के साथ ही सराहनीय कार्य हेतु प्रत्येक को व्यक्तिगत प्रशंसा पत्र प्रदान किया। 

इसी तरह मुख्य कार्यपालन अधिकारी छपारा श्री विश्रामदास चौधरी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।       

इंटरनेशनल स्टैंडर्ड फॉर ऑर्गेनाईजेशन यानी आईएसओ यह एक अंतर्राष्ट्रीय मानक स्तरीय प्रमाण पत्र होता है, जो कि कार्यालय की कार्यालयीन व्यवस्थाओं, बेहतर रखरखाव सहित तय समय आमजनों सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रदान किया जाता है। 

सिवनी : विवादित कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर को हटाया गया

ड्राइवर को प्रताड़ित करना पड़ा मंहगा , पंचेश्वर के थाना प्रभारी बनने के बाद से बढ़ रही आपराधिक गतिविधियां

सिवनी न्यूज़,खबर सत्ता । अपनी विवादित कार्यप्रणाली के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उपनिरीक्षक और कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर को हटा दिया गया । दो दिन पूर्व ड्राइवर हीरा जंघेला के द्वारा जहर खाने की घटना सामने आई थी जिसमे हीरा ने जहर खाने से पहले एक वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल किया था और कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर द्वारा प्रताड़ित करने की बात कही थी ।

जहर खुरानी के पश्चात पीड़ित को उपचार के लिए सिवनी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था । सूत्र बताते है कि पूरे मामले को दबाने के दिलीप पंचेश्वर द्वारा प्रयास किया गया लेकिन मामला उजागर होने के पश्चात जिला पुलिस अधीक्षक प्रतीक कुमार ने मामले की जांच के निर्देश देते हुए थाना प्रभारी कान्हीवाड़ा को सिवनी लाइन हाजिर किया है ।

यहा क्लिक कर पढ़े : थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर से प्रताड़ित होकर ड्राइवर ने खाया जहर

थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर से प्रताड़ित होकर ड्राइवर ने खाया जहर

पीड़ित ने जहर खाते वक्त बनाया वीडियो , सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

सिवनी न्यूज़,खबर सत्ता । एक तरफ हैदराबाद पुलिस के रेप के आरोपी का एनकाउंटर करने पर पुलिस की तारीफ के कसीदे पढ़े जा रहे है तो वही दूसरी ओर कान्हीवाड़ा पुलिस की प्रताड़ना से आम जनता जहर खाने को मजबूर हो रही है ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डुंडा सिवनी निवासी हीरा जंघेला उर्फ चिंटू जंघेला जो पैसे से ड्राइवर है । कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर द्वारा पीड़ित हीरा जंघेला पर फर्जी एक्ससीडेंट केस दर्ज करने के लिए बार बार प्रताड़ित किया जा रहा था जिसके पश्चात पीड़ित हीरा जंघेला ने अपने जहर खाने की बात कहते हुए वीडियो बनाया । वीडियो में हीरा जंघेला यह कहता नजर आ रहा है कि उसे कान्हीवाड़ा थाना के दिलीप पंचेश्वर के द्वारा फर्जी एक्ससीडेंट केस में फसाया जा रहा है जिससे वह काफी समय से प्रताड़ित है और यह जहर मेरे द्वारा 10 मिनट बाद खा लिया जाएगा और मैं मर जाऊंगा उक्त वीडियो में पीड़ित दिलीप पंचेश्वर की प्रताड़ना से न्याय की गुहार लगा रहा है । पीड़ित के जहर खाने के बाद उसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ।

जब इस विषय पर केवलारी एसडीओपी आर के कुर्वेती से चर्चा कर मामले की जानकारी चाही तो उन्होंने पूरी घटना से अंजान होने की बात कहते पल्ला झाड़ लिए । बड़े ही आश्चर्यजनक बात है कि थाना प्रभारी की प्रताड़ना से जनता जहर खाने को मजबूर है और हमारे जिम्मेदार अधिकारियों को जानकारी ही नही ।

दिलीप पंचेश्वर का विवादों से पुराना नाता:

थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर और विवादों का पुराना नाता है । विभागीय सूत्रों की माने तो दिलीप पंचेश्वर जिस थाने में भी पद भार संभालते है वहा सट्टा , जुआ , गौ तस्करी और गैरकानूनी काम करने वालो के हौसले बुलंद होते है । थाना बंडोल में पदस्थ रहते अवैध शराब और जुआ सट्टा के मामले खूब चर्चा रहे तो थाना डुंडा सिवनी थाने के दौरान जंगल जुआ के नाल कट का याराना चर्चित रहा है अब कान्हीवाड़ा थाने में थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर की कार्यप्रणाली के चलते अपराधियो के हौसले बुलंद है तो वही आम आदमी जहर खाने को मजबूर है ।

यह भी पढे :विवादित कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी दिलीप पंचेश्वर को हटाया गया

MP में सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए 10 लाख का फ्री हेल्थ इंश्योरेंस

10 lakh free health insurance for government employees and pensioners in MP
भोपाल। 
MP संविदा कर्मचारी एवं अतिथि शिक्षक व अतिथि विद्वानों के विरोध का सामना कर रही मध्य प्रदेश MP की कमलनाथ सरकार (kamalnath government) स्थाई कर्मचारी एवं पेंशनर्स (permanent employee and pensioners) के लिए एक शानदार फ्री हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम (free Health Insurance Scheme) प्लान कर रही है। इस स्कीम के तहत मध्य प्रदेश के प्राइवेट एवं सरकारी अस्पतालों (private and government hospitals) में 10 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। बताया जा रहा है कि 1 अप्रैल 2020 से यह योजना लागू कर दी जाएगी। 

Government sought suggestions from employee leaders For 10 lakh free health insurance for government employees and pensioners in MP

कमलनाथ सरकार ने इस हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम को सबके लिए फायदेमंद बनाने हेतु मध्य प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त सरकारी कर्मचारी संगठनों से सुझाव मांगे हैं। योजना पर काम कर रहे अधिकारी चाहते हैं कि कर्मचारियों के वेतन से बतौर प्रीमियम एक न्यूनतम रकम जरूर काटी जाए। हालांकि सरकार ने इसे अभी तक फाइनल नहीं किया है। माना जा रहा है कि या योजना कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए फायदेमंद बनाई जाएगी। 

Proposed draft of the health insurance scheme For 10 lakh free health insurance for government employees and pensioners in MP

एमपी सरकार की योजना के तहत शासकीय कर्मचारियों को चिह्नित निजी और सरकारी अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा का कहना कि योजना के तहत साधारण बीमारी के लिए जहां उन्हें 5 लाख रुपए तक की मदद मिलेगी, वहीं गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 10 लाख रुपए तक देने की व्यवस्था है। योजना के तहत वर्तमान व रिटायर्ड कर्मचारियों को न सिर्फ भर्ती होने पर, बल्कि ओपीडी में भी कर्मचारियों को इलाज की सुविधा हासिल हो सकेगी।