Home Blog Page 1983

सिवनी कंटगी रोड से मठ मंदिर मार्ग पर भारी अतिक्रमण

सिवनी न्यूज़ : -जिला मुख्यायल के विवेकानंद वार्ड में आने वाले कंटगी रोड से मठ मंदिर जाने वाले मार्ग पर 40 फिट की रोड 18 फिट में तब्दील हो चुकी है क्योंकि इस मार्ग में दुकान एवं मकान अतिक्रमण कर बनाये गये है।

विगत 12 दिसम्बर को वार्ड पार्षद चंद्रकांता महोबिया एवं पार्षद अभिषेक दुबे दवारा सँयुक्त कलेक्टर श्यामवीर सिंह के साथ रेल लाइन हेतु बन कंटगी रोड पर बने अंडर पास का अवलोकन किया था जहा पाया गया कि इस मार्ग के मोड़ पर ही अवैध अतिक्रमण है,

शिकायत के बाद आज स्थल निरीक्षण हुआ तो पटवारियों एवं राजस्व अमले ने भी पाया की मोड़ पर अवैध निर्माण किये गये है।

मालुम हो की बड़ी रेल आरभ होने के बाद उपरोक्त मार्ग रेलवे स्टेशन के कारण व्यस्तम मार्गो में शामिल हो जायेगा ऐसे छिन्दवाड़ा चौक से मठ मंदिर होते हुए कंटगी रोड तक जाने वाले इस मार्ग पर अतिक्रमण विरोधी अभियान व्यापक रूप से चलाये जाने की जरूरत है ताकि आम नागरिकों को सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

सिवनी : फर्जी वसीयतनामा बनाने वाले पहुंचे जेल

सिवनी न्यूज़, कान्हीवाड़ा : इस दौर में रिश्तो से भी आगे धन -दौलत, जमीन- जायदाद का कितना महत्व बढ़ गया है और लोग इस के चक्कर में कितने अंधे हो चुके हैं इसकी बानगी उस समय देखने को मिली जब कान्हीवाड़ा पुलिस की जांच में मृतिका के शव का अंगूठा ले फर्जी वसीयतनामा बनाने हेतु षड्यंत्र करने वाले तीन आरोपी जेल पहुंच गए।

कान्हीवाड़ा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी अनुसार प्रार्थी नथाराम पिता मनोहर प्रजापति ,उम्र 70 वर्ष, निवासी कान्हीवाड़ा ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी चाची कलियां बाई प्रजापति की मृत्यु 17 जनवरी 2019 को जामुन टोला में हुई थी मृत्यु उपरांत मृतिका के भाई, भतीजे द्वारा सुनियोजित तरीके से शव के अंगूठे को कोरे स्टांप में लिया गया।

मृतिका के स्वामित्व की 5 एकड़ जमीन को आरोपियों के नाम स्थानांतरित करने के लिए माननीय न्यायालय में फर्जी दस्तावेज असली के रूप में आवेदन में लगाए गए। प्रार्थी की शिकायत पर कान्हीवाड़ा थाने में पदस्थ उप निरीक्षक एस.एस.मरावी द्वारा विवेचना की गई ।

पुलिस विवेचना में शिकायत सही पाई जाने के उपरांत पुलिस द्वारा तीन आरोपियों डब्बल प्रजापति पिता कुंजीलाल प्रजापति, उम्र 60 वर्ष ,निवासी जामुन टोला, शिवनाथ पिता डब्बल प्रजापति, उम्र 32 वर्ष, शिव प्रसाद पिता भूरा प्रजापति, उम्र 40 वर्ष, निवासी कुम्हारी मोहल्ला कान्हीवाडा को धारा 467,468, 471, 34 भा.द.वि. के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें जेल पहुंचा दिया गया है।

सिवनी अतिक्रमण : नगरपलिका स्वमित्व की दुकानों से हटेगा अतिक्रमण

नगरपलिका स्वमित्व की दुकानों में बिना किराये, बिना अनुबंध से काबिज दुकानदारों की हटाई जाएगी दुकाने

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिवनी द्वारा नगर पालिका सिवनी की स्वामित्व की दुकानों पर काबिज दुकानदारों को सूचित किया गया है कि, ऐसे दुकानदार जो दुकानों में अवैध कब्जा कर व्यवसाय कर रहे हैं अथवा बिना पंजीकृत अनुबंध तथा बिना प्रीमियम/ किराया जमा कराए व्यवसाय कर रहे हैं ।

साथ ही आबंटन के अतिरिक्त भूमि/भवन/दुकानो को प्रथमतल, द्वितीय तल निर्माण कर व्यवसाय कर रहे हैं। ऐसे समस्त नियमानुसार 7 दिवस के भीतर पंजीयन कराकर बकाया किराया जमा करवाऐं तथा अवैध कब्जा स्वयं हटा लेवें ।

उन्होंने बताया कि निर्धारित समायावधि के पश्चात अपंजीकृत दुकानदारों एवं बकायादारों पर तालाबंधी की कार्यवाही की जाएगी तथा अतिक्रमण को हटाकर सामग्रीयां आदि जब्त कर ली जावेगी । अप्रिय स्थिति से बचने हेतु दुकानदारों से वांछित कार्यवाही की अपील की है।

सिवनी में 21 दिसंबर से गूँजेगा सिवनी प्रीमियर लीग का बिगुल

ज़मीनी स्तर से तैयारियां प्रारम्भ, SPL में 2 लाख के नगद पुरस्कार, SPL में सिर्फ सिवनी जिले के ही क्रिकेट क्लबो को किया जावेगा शामिल

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता :- सिवनी प्रीमियर लीग टैनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट (SPL) प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी दिसम्बर माह में आयोजित होने जा रहा है जिसकी शुरुवाती तैयारियां प्रारंभ हो गई है.

टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक एवं संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ खान ने जानकारी दी कि पिछले दो वर्षों से लगातार इस प्रतियोगिता को सफलता मिल रही ये प्रतियोगिता मध्यप्रदेश में अपने अनोखे फार्मेट के लिए जानी जाती है। जिसमे विशेषकर SPL में भाग लेने वाली टीमें लोकल खिलाड़ियों के साथ पूरे भारत के आमंत्रित खिलाड़ियों को मिलाकर टीम बनाती है जिससे सिवनी जिले के खिलाड़ियों को बाहरी खिलाड़ियों के साथ मिलकर खेलने का अनुभव प्राप्त होता है ।

जिसका सभी क्रिकेट टीमो, खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों को इंतज़ार रहता है। मिशन स्कूल में आयोजित होने वाली सिवनी की एक मात्र भव्य प्रतियोगिता SPL हेतु आयोजन समिति ने तैयारियां शुरू कर दी है।प्रतियोगिता का ये तीसरा वर्ष होगा जिसे पहले से भी भव्य बनाने हेतु अलग अलग समितियां बनाकर ज़िम्मेदारी दी जा रही है।

अब्दुल क़ाबिज़ ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता पूर्व नियमो एवं फार्मेट के अनुसार ही आयोजित करने का प्रयास है। प्रतियोगिता शामिल होने वाली प्रत्येक टीम अपने मैच में सिवनी से बाहर जिले के मात्र 4 खिलाड़ी ही खिला सकते है। वही प्रत्येक मैच में सिवनी जिले के बाहर के 4 खिलाड़ियों को टीम कप्तान सुविधा अनुसार चेंज कर सकते है।

एक टीम में खिलाड़ियों की अधिकतम सीमा 16 रखी गई है।
प्रतियोगिता में 8 टीमो के 3 पूल बनाए जावेंगे प्रत्येक पूल से 2 टॉप टीमें अगले पूल में शामिल की जावेंगी। जैसा कि SPL में पूर्व नियम है कि गत वर्ष फाइनल में पहुचने वाली टीमें सीधे अगले चरण में क्वालीफाई करती है जिसके चलते बॉयज क्लब एवं शाइनिंग स्टार को बाई द्वारा अगले पूल से प्रवेश दिया जावेगा।

प्रतियोगिता के फाइनल जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये तो वही उप विजेता टीम को 50 हज़ार रुपये का नगद पुरस्कार एवं ट्राफियां प्रदान की जावेंगी।।

प्रतियोगिता में सिर्फ सिवनी जिले के क्लबो को ही प्रवेश दिया जावेगा सिवनी प्रीमियर लीग SPL में प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए समस्त क्लब एवं टीम प्रतियोगिता संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ खान 8770128062 से संपर्क कर सकते है।।

सिवनी के सभी शासकीय स्कूल होंगे अतिक्रमण मुक्त

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में बुधवार 11 दिसम्बर को समय सीमा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया । जिसमे मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री सुनील दुबे सहित सभी अनुविभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रही ।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने सर्वप्रथम सीएम हेल्पलाईन रैकिंग में सिवनी जिले को प्रदेश के टॉप 4 जिले में शामिल होने पर सभी अधिकारियों को बधाई दी गई साथ ही सतत रूप से सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों के ऐसे ही गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए ।

उन्होंने विभागवार सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों, समय सीमा में दर्ज प्रकरण तथा अन्य पोर्टल से प्राप्त शिकायतों की समीक्षा कर इनके त्वरित निराकरण के साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए ।

नगरीय क्षेत्र में अतिक्रमण कार्यवाही को लेकर उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिवनी को अतिक्रमणकारियों को स्वयं अतिक्रमण हटाने हेतु दिए गए समयावधि के पश्चात पुन: सर्वे कराने के निर्देश दिए ।

ऐसे अतिक्रमणकारी जिन्होंने चिन्हांकन के उपरांत भी अपने अतिक्रमण नहीं हटाया है उन पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए । मॉडल रोड से हटाए गए अतिक्रमण के उपरांत सड़क के चौड़ीकरण एवं पार्किंग तथा शौचालयों की व्यवस्था की कार्यवाही में तीव्रता लाने के निर्देश कलेक्टर द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को दिए गए ।

इसी तरह उन्होंने सभी एसडीएम एवं सीईओ जनपद पंचायतों को सभी शासकीय स्कूल परिसर को अतिक्रमण मुक्त बनाने तथा उनकी फेंसिंग आदि कार्यवाही करने के निर्देश दिए । उन्होंने सभी एसडीएम को शैक्षणिक गुणवत्ता के लिए अपने क्षेत्र के स्कूलों के सतत रूप से निरीक्षण हेतु भी निर्देशित किया ।

सिवनी : खवासा में मिला बाघ का शव

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता । जिले के दक्षिण सामान्य वनमंडल अंतर्गत आने वाले खवासा परिक्षेत्र अंतर्गत आज दोपहर एक बाघ का शव मिला है। जिसकी जांच में विभागीय अमला जुटा हुआ है।

विभागीय सूत्रों के अनुसार आज दोपहर खवासा परिक्षेत्र के खवासा बीट अंतर्गत खंडासा रोड में नाले के पास एक बाघ का शव मिला जिसकी फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद विभागीय अमला जागरूक हो गया तथा घटना स्थल पर विभागीय टीम पहुंच कर जांच में जुट गया है।

कार्टून : अरे हमे CAB का विरोध करना है

कार्टून : अरे हमे CAB का विरोध करना है

CAB

सिवनी : किसानों ने किया बिजली को लेकर उग्र आंदोलन

सिवनी न्यूज़, खबर सत्ता : जिले में इन दिनों किसान खरीफ की फसलों के उद्पादन हेतु गेंहू एवं चने की बोनी कर चुके है. जिला मुख्यालय से लखनवाड़ा ग्राम से मुंगवानी जाने वाले मार्ग पर बने किशनपुर फीडर में लखनवाड़ा ,जैतपुर, किसनपुर, संगई ,सहित अन्य ग्रामो के सेकड़ो किसान एकत्र हुए हे जहा किसानो ने बताया कि मुंगवानी विधुत वितरण केंद्र से 7 ग्रामो को जान बूझ कर रोज तीन फ़ेस बिजली दी जा रही है, जबकि अन्य ग्रामो में 24 घण्टे बिजली की स्पालाई की जा रही है।

समाचार लिखे जाने तक विधुत विभाग के कोई आला अधिकारी किसानो से चर्चा करने नही पहुचे हे, वही किसान अपनी मांगे पूंर्ण ना होने तक धरने पर बैठेने की बात कर रहे हैं।