Home Blog Page 1978

केवलारी : ट्रेक्टर पलटने से चालक की मौत

सिवनी। जिले के केवलारी थाना अंतर्गत ग्राम खैररांजी में खेत मे कार्य करते समय ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेक्टर चालक मुकेश चौधरी ग्राम मोहगांव तहसील चौरई जिला छिंदवाड़ा का निवासी है, जो केवलारी के ठल्लू चौधरी के फार्म हाऊस में खेती का कार्य करता था ।

आज सुबह लगभग 11 बजे खैररांजी के पास चौधरी फार्म हाऊस में जुताई करने के दौरान ट्रैक्टर पलट गई जिसमें चालक इंजन के नीचे दब गया और घटना स्थल पर ही चालक मुकेश की मौत हो गई । घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके में पहुची और मामले पर जांच कर रही है ।

MP Online :फॉर्म में गलती बताने के भी लग रहे पैसे, एक गलती के ₹90

भोपाल मध्य प्रदेश : लो जी गजब हो गया, पहले सरकार को उसकी गलती बताओ तो शाबाशी मिलती थी, अब पैसे वसूले जा रहे हैं। यह कारनामा एमपी ऑनलाइन (Mp Online) में हो रहा है। अधिकारी खुलेआम करते कह रहे हैं कि इससे लोगों की शिकायतें और आपत्तियां कम होंगी। बताइए तो, सिस्टम सुधारने के बजाय शिकायतें रोकने का नया तरीका निकाला है सरकार ने।

अब प्रश्नों के साथ ऑब्जेक्शन पर भी चार्ज

नेशनल हेल्थ मिशन ने गत 10 दिसंबर को एमपी ऑनलाइन के जरिए सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर (Senior Treatment Supervisor) के 187 और कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (Community health officer) के 3450 पदों के लिए ऑनलाइन परीक्षाओं (Online examinations) का आयोजन कराया था। तीन शिफ्टों में हुईं इन परीक्षाओं में आवेदकों को कुल मिलाकर चार प्रश्नों पर आपत्ति है। इसके लिए 13 से 15 दिसंबर तक आपत्ति दर्ज कराने की समय-सीमा निर्धारित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए आवेदक जब कियोस्क सेंटर के माध्यम से आपत्ति लगाने के लिए पहुंचे, तो पता चला कि उन्हें 60 रुपए प्रति प्रश्न और 30 रुपए कियोस्क चार्ज यानी 90 रुपए प्रति प्रश्न के हिसाब से भुगतान करना होगा।

कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर की इस परीक्षा के बाद प्रश्नों पर आपत्ति लगाने में प्रति आवेदक कुल 360 रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड और मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग में भी विवादित प्रश्नों पर आपत्ति लगाने की प्रक्रिया के दौरान आवेदकों के कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन कमाई के लिए एमपी ऑनलाइन के अफसर प्रति प्रश्न पैसे ले रहे हैं।

एक प्रश्न से बिगड़ेगी मेरिट:

इस परीक्षा के दौरान 10 दिसंबर को फ़र्स्ट शिफ्ट में एक ही प्रश्न को दो बार पूछा गया था। इसमें सवाल नंबर 43 पर पूछा गया था कि कॉप्लिक्स स्पॉट किस बीमारी के दौरान देखने में आते हैं। इसमें चार ऑप्शन के तौर पर खसरा, गलसुआ, रुबेला और पोलियो का ऑप्शन दिया गया था। ठीक यही सवाल प्रश्न क्रमांक 90 पर भी था। इसमें ऑप्शन बदलकर खसरा, चिकन पॉक्स, टाइफाइड और गलसुआ कर दिए गए थे। अब आवेदकों का कहना है कि इससे इस शिफ्ट में आवेदकों को एक अंक का फायदा मिलेगा, जिससे मेरिट प्रभावित हो जाएगी।

परीक्षा से 50 हजार से 1.20 करोड़ की वसूली

इस परीक्षा में बाहरी उम्मीदवारों का कोई कोटा निर्धारित नहीं किया गया था। ऐसे में बाहरी राज्यों के ही 40 से 42 हजार आवेदक परीक्षा में शामिल हुए। इसके अलावा प्रदेश के भी लगभग 20 हजार से अधिक आवेदकों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। ऐसे में एक मोटे अनुमान के मुताबिक 50 हजार आवेदक विवादित प्रश्नों पर आपत्ति लगाएंगे। इसके चलते चार प्रश्नों पर 240 रुपए प्रति आवेदक के हिसाब से 1.20 करोड़ रुपए की वसूली हो जाएगी।

चार्ज इसलिए रखा, ताकि आपत्ति कम आएं

इस संबंध में एमपी ऑनलाइन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर राजीव सिसौदिया का तर्क है कि यह चार्ज कोई कमाई के लिए नहीं रखा है, बल्कि इसलिए रखा गया है ताकि आपत्तियां कम आएं। आपत्ति की प्रक्रिया को शुल्क से मुक्त रखने पर ढेरों आपत्तियां आ जाती हैं। इसको देखते हुए बहुत ही कम शुल्क निर्धारित किया गया है, ताकि सिर्फ सही आवेदक ही आपत्ति लगाएं। इसमें कमाई का कोई गणित नहीं है।

सिवनी : 1020 लीटर महुआ लाहन जप्त , प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सतत जारी

मदिरा के अवैध परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सतत रूप से जारी

सिवनी न्यूज़ : सिवनी जिले में संगठित आबकारी अपराधों व शराब माफियाओं के ऊपर नियंत्रण तथा मदिरा के अवैध परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांक 19/12/19 को जिले के वृत शहर के अन्तर्गत बामनदेही क्षेत्र में जिले के सम्पूर्ण आबकारी अमले द्वारा अवैध मदिरा के अड्डों को नष्ट किया गया तथा अवैध मदिरा का निर्माण,संग्रहण एवं विक्रय करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही कर म•प्र• आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत धारा 34(1)( च) व धारा 34(1)(क) के तहत कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। कार्यवाही के दौरान कुल 1020 लीटर महुआ लाहन तथा 23 ब•ली• हाथ भट्टी मदिरा बरामद की गई।

दिनांक 20/12/19 को आबकारी दल द्वारा अवैध मदिरा निर्माण अडडों एवं मदिरा विक्रय के संदिग्ध स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गई। जिस कार्यवाही में ग्राम भोमा टोला बम्होडी के आस पास तलाशी ली गई ।

जिसमें नाले के विभिन्न स्थानो से 200 लीटर महुआ लाहन एवं 30 लीटर कच्ची शराब जप्त की गई तथा घेरा बंदी कर तलाशी की कार्यवाही में मदिरा निर्माण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर 5 लीटर मदिरा जप्त की गई। 2 प्रकरण कायम किये गए।

कटेगाव नएगॉव में आबकारी दल द्वारा मदिरा निर्माण के अलग अलग स्थानो में दबिश कार्यवाही की गई तथा 1200 किलोग्राम महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया, अज्ञात में प्रकरण कायम किये गए। |

PM MODI की रैली में आतंकी हमले को लेकर IB ने SPG को अलर्ट जारी किया – सूत्र

0

यहू सूचना मिलने के बाद रामलीला मैदान और इसके आसपास सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं. 

ram leela delhi

नई दिल्ली: दिल्ली के एतिहासिक रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में आज होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की रैली के लिए आईबी (IB) ने एसपीजी (SPG) को अलर्ट भी जारी किया है. खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकी संघटन जैश-ए-मोहम्मद रैली में हमले की साजिश रच रहा है. 

यहू सूचना मिलने के बाद रामलीला मैदान और इसके आसपास सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं.  रामलीला मैदान जाने वाले सभी मार्गों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जा रही है. रामलीला मैदान के आसपास की इमारतों पर भी सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है

 बीजेपी (BJP) ने राष्ट्रीय राजधानी की 1734 अवैध कॉलोनियों को नियमित करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देने के लिए रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में सुबह 11 बजे यह रैली आयोजित की है. धन्यवाद मोदी रैली में प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections 2020) के लिए पार्टी के अभियान का बिगुल फूंकेंगे. 

दिल्ली में अवैध कॉलोनियों को नियमित करने से करीब 40 लाख लोगों को मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हुआ है. गौरतलब है कि पिछले माह मोदी सरकार ने संसद में अप्राधिकृत कॉलोनी निवासी संपत्ति अधिकार मान्यता विधेयक, 2019 पारित कराया. इससे दिल्ली की 1731 अवैध कॉलोनियों में रहने वाले करीब 40 लाख लोगों को उनकी संपत्ति का मालिकाना हक मिलने का रास्ता साफ हो गया था. 

सिवनी : ठिठुरती ठण्ड में बच्चों को मिली स्वेटर और गद्दों की सौगात , शिक्षिका को दिया धन्यवाद

सिवनी न्यूज़ : कलेक्टर महोदय के निर्देशन में जिला सिवनी के शासकीय विद्यालयों में नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपनी तरफ से भेंट देकर शालेय व्यवस्था को दुरुस्त करने की पहल में एक और अध्याय जोड़ते हुए शासकीय प्राथमिक शाला गाडरवाड़ा की शिक्षिका श्रीमती गायत्री राहंगडाले के द्वारा अपनी शाला के बच्चों को स्वेटर और बैठने के लिए गद्दे भेंट किये ।

प्राथमिक शाला गाडरवाड़ा के 44 बच्चे अपनी शिक्षिका से स्वेटर और गद्दों की भेंट पाकर खुशी से चहचहा उठे और उन्होंने शिक्षिका को धन्यवाद दिया । उक्त शिक्षिका के कार्य की प्रशंसा शाला परिवार और पालक-जनों ने भी की है ।

सिवनी जिला प्रशासन , ग्रीन सिटी और शाइनिंग स्टार ने जीते मैच : SPL

  • सदभाव मैच के साथ हुआ SPL (Seoni Premier League) का आगाज़
  • जिला प्रशासन, ग्रीन सिटी और शाइनिंग स्टार ने जीते मैच
  • SPL (Seoni Premier League) मंच से सिवनी मीडिया का हुआ सम्मान

सिवनी न्यूज़ : जिले की बहुप्रतीक्षित प्रतियोगिता सिवनी प्रिमियर लीग का आगाज़ आज ज़िला प्रशासन और सिवनी पुलिस के सदभाव मैच के साथ हुआ।

प्रतियोगिता का पहला मैच में मुख्यातिथि के तौर पर सिवनी जिला प्रशासन के संयुक्त कलेक्टर IAS श्याम वीर सिंह सहायक आयुक्त सतेंद्र मरकाम जी जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष असलम खान सहाब, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद पंजवानी जी, मध्यप्रदेश सरपंच संघ के सचिव एवं जिला सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष ब्रजेश राजपूत जी के साथ सिवनी के समस्त मीडिया मित्रो की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रगान के साथ प्रारम्भ किया गया।

पहले सदभाव मैच में ग्रीन जिला प्रशाशन ने टॉस जीकर बल्लेबाज़ी कर निर्धारित 10 ओवर में 105 रन बनाए और जवाबी टीम सिंघम पुलिस को 106 रनों का टारगेट दिया इस मैच को जिला प्रशासन ने 6 रनों से जीत हासिल की।

दूसरा मैच वेर्टन्स वर्ग का ग्रीन सिटी क्लब और राजपुताना के मध्य खेला गया जिस में ग्रीन सिटी ने जीत हासिल की इस मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर सिवनी एस डी एम जे पी सैयाम साहब सिवनी के सफ़ल व्यवसायी नगर भाजपा उपाध्यक्ष आशीष अग्रवल आशु जी रहे जिन्होंने SPL (Seoni Premier League) चैम्पियन ट्रॉफी का विमोचन भी किया।

तीसरा मैच बॉयज क्लब और शाइनिंग स्टार के मध्य खेला गया इस रोमांचक मैच में सिवनी बॉयज क्लब ने निर्धारित 10 ओवरों में 82 रन बनाए और शाइनिंग स्टार को 83 रनों के लक्ष्य दिया जिसे मनीष चौरसिया की ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी और व्यक्तिगत अर्धशतक की मदद से 8 ओवरों में ही हासिल कर लिया ओर बॉयज क्लब पर शानदार जीत दर्ज की।।

सिवनी प्रिमियर लीग SPL (Seoni Premier League) के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर और सचिव अभिषेक दुबे ने बताया कि कल प्रतियोगिता के 4 मैच खेले जावेंगे जिसमे वेर्टन्स वर्ग की सिंघम 11 और राजपूताना आपस मे 8:30 बजे सुबह खेलेंगी वही ओपन वर्ग में DSC यलगार सचिन ड्रीम 11 खेलेंगी ये मैच 11 ,01,03 बजे खेले जाएंगे। संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ खान ने सभी क्रिकेट प्रेमी दर्शकों से एवं नगरवासियों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।।

CAA पर जारी विरोध के बीच Gujarat में Pakistan के 3 लोगों को मिली भारतीय नागरिकता

0

हाल ही में गुजरात में एक पाकिस्तानी महिला को भी भारतीय नागरिकता दी गई थी. 

गुजरात,CAA,NRC,Gujarat,citizenship

मोरबी (गुजरात): CAA और NRC के खिलाफ देशभर में जारी विरोध के बीच गुजरात (Gujarat) में तीन पाकिस्तानी नागरिकों को नागरिकता (citizenship) दी गई है. इससे पहले भी गुजरात में एक पाकिस्तानी महिला को भारतीय नागरिकता दी गई थी. 

मोरबी जिले के वावड़ी गांव में तीन पाकिस्तानी युवाओं को भारतीय नागरिकता दी गई है. सोढा परिवार के तीन सदस्यों- हरिसिंह सोढा, सरूप सिंह सोढा और परबत सिंह सोढा को भारतीय नागरिकता दी गई है. राजकोट के सांसद मोहन कुंडारिया ने तीनों को नागरिकता प्रमाणपत्र दिए हैं. 

बता दें हाल ही में एक गुजरात में ही एक  पाकिस्तानी महिला हसीनाबाद अब्बास अली वार्सरिया को भारतीय नागिरकता प्रदान की गई थी. हसीना एक भारतीय नागरिक ही थी. हसीना ने एक पाकिस्तानी नागरिक से शादी की थी और 1999 में वह पाकिस्तान की नागरिक बन गई थी.

पति की मृत्यु के बाद हसीना वापस भारत आ गई थी और तब से अपनी नागरिकता वापस लेने के लिए कोशिश कर रही थी. हसीना ने भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन किया था जिसके बाद उन्हें भारतीय नागरिकता दे दी गई थी. 

(इनपुट – रक्षित पांडेया)


सिवनी : सारेगामापा के मंच से सम्मानित होंगे देश भर के चयनित कलाकार

सिवनी न्यूज़ : अरुणांचल पब्लिक स्कूल राजपूत कालोनी सिवनी में दिनांक 28 दिसंबर 2019 को रात्रि 8 बजे से हरप्रसाद अग्रवाल सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है उक्त आशय की जानकारी देते हुए आयोजकों ने बताया की सम्मान की परिपाटी में श्री प्रवीण सिंह अढायच जिला कलेक्टर, टीम नेकी की दीवार, मात्र शक्ति संगठन, उत्कृष्ट शिक्षाविद श्री नरेश सिंह राजपूत एवम इंडिया टीवी के श्री सुखदेव कुमार का सम्मान शांति देवी अग्रवाल ट्रस्ट के संस्थापक डॉ रमाशंकर अग्रवाल और अतिथियों द्वारा किया जाएगा.

यह आयोजन मायानगरी मुम्बई के कलाकारों के साथ अरुणांचल पब्लिक स्कूल ग्राऊँड सिवनी में ही संपन्न होगा। सारेगामापा में इच्छुक प्रतियोगी स्वर परिक्षण में भाग लेंने हेतु 9302922945 ,9425843203 नंबर पर सम्पर्क करें प्रतियोगी प्रवेश शुल्क 501 ₹ निर्धारित है एवम् प्रथम पुरुष्कार 21000₹ नकद द्वितीय पुरुष्कार 11000 ₹ नकद एवम् तृतीय पुरुष्कार 5000 ₹ चतुर्थ 3000₹ एवम पंचम 2000₹निर्धारित किये गए हैं। आयोजन समिति का यह 14 वां वर्ष है फाइनल आयोजन में दर्शको के बैठक निःशुल्क व्यवस्था की गयी है ।

विशेष सूचना खुशखबरी : शांति देवी अग्रवाल जी की प्रथम पुण्यतिथि पर दिनाक 02 जनवरी 2020 दिन गुरुवार को अरुणांचल पब्लिक स्कूल में ही प्रवेश शुल्क में छूट हेतु एडमिशन फार्म वितरण किये जायेंगे एडमिशन फार्म केवल 02 जनवरी 2020 को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही मिलेंगे जो निःशुल्क होंगे

UPTET 2019 परीक्षा स्थगित, नई तारीख जल्द घोषित

0
uptet exam update

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश (UP) सरकार ने शुक्रवार को होने वाली यूपी टीईटी (UP TET) परीक्षा स्थगित कर दी। यह परीक्षा पहले 22 दिसंबर को आयोजित होने वाली थी, लेकिन राज्य द्वारा हाल ही में नागरिकता (संशोधन) अधिनियम, 2019 के खिलाफ कई क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन के बाद स्थगित कर दिया गया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव, राजस्व और बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक परिपत्र, रेणुका कुमार ने कहा कि 22 दिसंबर को होने वाली यूपी टीईटी (UPTET) परीक्षा अपरिहार्य कारणों से आगे के नोटिस पर स्थगित कर दी गई है। परीक्षा की नई तारीखें जल्द से जल्द घोषित की जाएंगी।

UPTET दिसंबर 2019 एडमिट कार्ड 12 दिसंबर, 2019 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध कराया गया था और लगभग 95% एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड किए जा चुके हैं, लेकिन हाल के दिनों में, राज्य में विरोध प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं और राज्य में इंटरनेट सुविधा बाधित हो गई है। कई उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में असमर्थ हैं इसलिए बोर्ड ने परीक्षा स्थगित करने का फैसला किया है। UPTET 2019 के जनवरी महीने में आयोजित होने की संभावना है।

लगभग 16 लाख 58 हजार उम्मीदवार इस वर्ष अपना UPTET पेपर लिखने वाले हैं। UPTET लिखित परीक्षा राज्य भर में लगभग 1986 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जानी थी।

इस बीच, डीजीपी, ओपी सिंह ने पीटीआई को बताया कि उत्तर प्रदेश में सीएए के विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा में लगभग पांच लोग मारे गए।

शुक्रवार को गोरखपुर से बुलंदशहर तक उत्तर प्रदेश में पुलिस के साथ हिंसक झड़पें हुईं, जबकि राष्ट्रीय राजधानी में तिरंगा और ‘संविधान बचाओ’ के बैनर के साथ हजारों लोगों ने रैली की, क्योंकि संशोधित नागरिकता कानून और प्रस्तावित एनआरसी के खिलाफ राज्यों में विरोध प्रदर्शन हुए, सरकार को यह संकेत देने के लिए प्रेरित किया। सुझावों को स्वीकार करने के लिए तैयार।

दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक कार में आग लगा दी गई और प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली गेट के पास सुरक्षा कर्मियों पर पथराव कर दिया, जबकि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए प्रदर्शनकारियों के एक बड़े समूह पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज किया।

दिल्ली, महाराष्ट्र और कर्नाटक-केरल सीमा क्षेत्रों के अन्य हिस्सों से भी छिटपुट हिंसा की सूचना मिली, जबकि अधिकारियों ने यूपी, कर्नाटक और राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों सहित विभिन्न क्षेत्रों में मोबाइल इंटरनेट और एसएमएस सेवाओं पर प्रतिबंध का सहारा लिया। हालांकि, कुछ समूहों ने पुलिस को उनके विरोध की शांतिपूर्ण प्रकृति को रेखांकित करने के लिए गुलाब की पेशकश की।

सभी संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए थे, जिनमें बृहस्पतिवार को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन भी शामिल थे, जिसमें मंगलुरु में पुलिस की गोलीबारी में दो व्यक्तियों सहित कम से कम तीन लोगों की मौत भी हुई थी। लखनऊ में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

सिवनी : महिला पुलिस आरक्षक एवं उसके भाई को आजीवन कारावास

सिवनी न्यूज़ : महिला आरक्षक ललिता बघेल ने दिनांक 19/04/2011 को थाना केवलारी मे अपने भाई आरोपी नंदलाल बघेल के गुम होने की सूचना दर्ज करायी थी, गुम इंसान पतासाजी के दौरान ललिता बघेल ने थाना केवलारी मे सूचना दी थी की सिद्धघाट पर एक शव पडा है, उक्‍त सूचना के आधार पर पुलिस स्‍टाफ तस्‍दीक हेतु महिला आरोपी ललीता बघेल के साथ सिद्धघाट पहुंचे, तथा तस्‍दीक के दौरान एक व्‍यक्ति का शव पडा मिला था, जिसकी पहचान महिला आरक्षक ललीता बघेल ने अपने भाई नंदलाल के रूप में की थी।

शव का पंचनामा एवं पी0एम0 की कार्यवाही पूर्ण होने के पश्‍चात मृतक के शव को सुर्पुदनामे के पद पर प्राप्‍त करने के पश्‍चात उसका अंतिम संस्‍कार किया था तथा शंका व्‍यक्‍त की थी की उसके भाई नंदलाल को महिला आरोपी ललिता बघेल एवं उमाशंकर के अवैध संबध होने का शक था, जिस कारण उमाशंकर मौर्य एवं जुगल किशोर द्वारा नंदलाल की हत्‍या की गई थी, पुलिस द्वारा दोनो व्‍यक्तियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया एवं विवेचना में लिया गया.

विवेचना के दौरान विवेचना अधिकारी द्वारा कथित आरोपी उमाशंकर की तलाश हेतु उसके नाम से जारी मोबाईल सिम एवं मोबाईल के आई0ई0एम0आई0 नम्‍बर से पतासाजी की गई एवं साईबर सेल से प्राप्‍त जानकारी के आधार पर जबलपुर के सचिन बघेल से पूछताछ करने पर पता चला की मृतक नंदलाल उसके संपर्क में है तथा ग्‍वालियर में रह रहा है तब पुलिस द्वारा ग्‍वालियर जाकर आरोपी नंदलाल का अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई .

पूछताछ कर अपनी बहन ललीता बघेल के साथ मिलकर सिद्धघाट में पैसे की लेन देन को लेकर चाकू एवं पत्‍थर से मारकर उमाशंकर की हत्‍या कर दी है तथा उक्‍त शव को सिद्धघाट में ही छोडकर वापस सिवनी आ गये थे तथा नंदलाल जबलपुर भाग गया था पुलिस द्वारा मृतक उमाशंकर के पिता को तलब कर पहचान कराई गई थी.

जिसमे नंदलाल के पिता द्वारा मृतक के छाया चित्र को देखकर मृतक की लाश को अपनी पुत्र उमाशंकर का होना बताया था पुलिस द्वारा अभियुक्‍तगण के खिलाफ थाना केवलारी में अप0क्र0 93/11 धारा 302,201,194,34 भा0द0वि0 का अपराध अभियुक्‍तगण आरक्षक ललीता बघेल एवं नंदलाल के विरूद्ध पाये जाने पर माननीय न्‍यायाल विेशेष सत्र न्‍यायाधीश(एट्रोसिटी), श्रीमान अशिता श्रीवास्‍तव के न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया.

जिसमें अभियोजन के द्वारा सशक्‍त पैरवी की गई तथा सबूत एवं गवाह माननीय न्‍यायालय के समक्ष प्रस्‍तुत किया गया अभियोजन द्वारा प्रस्‍तुत तर्को के आधार पर माननीय न्‍यायालय द्वारा अभियुक्‍त ललीता बघेल तथा उसके भाई नंदलाल बघेल को आजीवन कारावास एंव अर्थदण्‍ड से दंडित किया गया।