Home Blog Page 1977

सिवनी : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुआ आयुष्मान योजना का पंजीयन

सिवनी : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में हुआ आयुष्मान योजना का पंजीयन

सिवनी : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व- अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी के तत्वाधान में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड का पंजीयन शिविर सम्पन्न हुआ , इस शिविर में समाचार लिखे जाने तक 84 हितग्राहियों ने आयुष्मान योजना के लिए पंजीयन कराया गया .

कार्यक्रम संयोजक पीयूष दुबे ने बताया कि नरेंद्र मोदी जी के द्वारा शुरू की गई इस योजना के अंतर्गत प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक पूर्णतः निशुल्क इलाज चिन्हित शासकीय एवम निजी अस्पतालों में मिलेगा , इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी जी , पूर्व विधायक नरेश दिवाकर , विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन , पूर्व जिला अध्यक्ष सुजीत जैन , पूर्व जिलाध्यक्ष वेद सिंह ठाकुर , संतोष नागपुरे , लालू राय , नरेंद्र ठाकुर , दीपक ठाकुर ,अभिजीत चौहान , मोहन सोनी , प्रह्लाद पटेल ,मुनियाटांक ,मुरली धर गर्वे , पुष्पा मेहंदीरत्ता , गोमती ठाकुर , उर्मिला उइके , अजय डागोरिया , दिलीप जंघेला , रानी बघेल ,कविता शर्मा , पार्वती जंघेला , दीपक नगपुरे विवेक भगत ,राहुल पांडेय , गोलू अग्रवाल , सूर्यकांत चतुर्वेदी , प्रकाश विश्वकर्मा , नितेश सनोडिया , राजकुमार यादव , अक्षय पाठक एवम समस्त कार्यकर्ता एवम पदाधिकारियों की उपस्थिति रही ।

पीयूष दुबे : कार्यक्रम संयोजक
राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा
मो – 9039671194

सिवनी : भैरोगंज में विस्फोटक (डायनामाईट) से उड़ाया एक और भू माफिया का भवन

सिवनी : सिवनी जिले में आज मंगलवार को 2 मकानों पर डायनामाईट से विस्फोट कर भू माफियाओ के खिलाफ बहुत ही सख्ती से कार्यवाही की गयी इस भू माफियाओ के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा की जा रही कार्यवाही में पहली कार्यवाही जिले में बबरिया रोड पर मानेगाँव तिराहे पर बने पाराशर भवन पर की गयी जिसे डायनामाईट से विस्फोटक से ध्वस्त कर अंजाम दिया गया ।

इसी तरह आज दिनांक को ही सिवनी जिले के भैरोगंज मुन्ग्वानी रोड पर बंशीलाल हेडाऊ के माकन पर भी विस्फोटक (डायनामाईट से) द्वारा पक्के मकान की ध्वस्त कर बड़ी कार्यवाही की गयी. इस विस्फोटक (डायनामाईट से) से कार्यवाही के लिये रामकृष्ण पारिकर सहित विशेष दस्ता बैतूल से सिवनी पहुँच चुका था, जिसने मौके का मुआयना कर लिया गया था ।

इसके बाद भू माफिया दल ने मानेगाँव तिराहे पर बने एक भवन जिसे पूर्व में जेसीबी के पंजे से तोड़ा गया था एवं भवन स्वामी को इसे जमींदोज करने के लिये समय भी दिया गया था, का मुआयना किया। इस दौरान अमले ने पाया कि भवन स्वामी के द्वारा इस भवन को नहीं तोड़ा गया है। जिसके बाद सबसे पहले बबरिया रोड में पराशर भवन पर कार्यवाही के उपरांत इस दल ने भैरोगंज की और रुख करते हुए महामया वार्ड स्थित बंशीलाल हेडाऊ के माकन पर भी विस्फोटक (डायनामाईट से) द्वारा पक्के मकान की ध्वस्त कर बड़ी कार्यवाही की गयी.

बताया जाता है कि इसके बाद अमले के द्वारा भवन की एक बार फिर नापजोख की गयी। इस दौरान अधिकारियों के बीच चल रहीं चर्चाओं के अनुसार इस भवन को अगर जेसीबी या अन्य किसी मशीन से धवस्त किया जाता है तो मशीन को नुकसान पहुँचने के साथ ही साथ मलबा आसपास के घरों को भी क्षतिग्रस्त कर सकता है।

भाजपा कार्यालय सिवनी में बनेगा आयुष्मान कार्ड – कार्यकर्ताओ एवम आम जन मानस का होगा पंजीयन

सिवनी : भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक , पूर्व प्रधानमंत्री जननायक अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कल निःशुल्क आयुष्मान कार्ड पंजीयन कार्यक्रम रखा गया है ।

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा लाई गई इस आयुष्मान योजना के अंतर्गत कोई भी पात्र व्यक्ति शासन द्वारा मान्यता प्राप्त निजी अस्पतालों में अपना निःशुल्क इलाज करवा सकता है , आयुष्मान कार्ड का पंजीयन कराने हेतु 12 बजे से 3 बजे तक अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड एवम समग्र आई डी साथ मे लेकर आने का आग्रह है ।

निवेदक व व्यवस्थापक
पीयूष दुबे ( राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य )
भारतीय जनता युवा मोर्चा ।
मो – 9039671194

सिवनी बबरिया रोड में विस्फोटक (डायनामाइट) से उड़ाया भू माफिया का भवन

सिवनी : मंगलवार को डायनामाईट से बबरिया रोड पर मानेगाँव तिराहे पर बने पाराशर भवन को विस्फोटक से उड़ाने की कार्यवाही को अंजाम दिया गया । विस्फोटक (सडायनामाईट से) के लिये रामकृष्ण पारिकर सहित विशेष दस्ता बैतूल से सिवनी पहुँच चुका था, जिसने मौके का मुआयना कर लिया गया था ।

भू माफियाओ पर जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए आज जिला प्रशासन द्वारा जिले में विस्फोटक से भू माफियाओ की बिल्डिंग पर कार्यवाही की गई । । इसी तरह सोमवार को कटंगी नाका रोड पर दो घरों के सामने और पीछे की सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने के बाद, दस्ते के द्वारा बबरिया रोड की ओर रूख किया गया।

इसके बाद भू माफिया दल ने मानेगाँव तिराहे पर बने एक भवन जिसे पूर्व में जेसीबी के पंजे से तोड़ा गया था एवं भवन स्वामी को इसे जमींदोज करने के लिये समय भी दिया गया था, का मुआयना किया। इस दौरान अमले ने पाया कि भवन स्वामी के द्वारा इस भवन को नहीं तोड़ा गया है।

बताया जाता है कि इसके बाद अमले के द्वारा भवन की एक बार फिर नापजोख की गयी। इस दौरान अधिकारियों के बीच चल रहीं चर्चाओं के अनुसार इस भवन को अगर जेसीबी या अन्य किसी मशीन से धवस्त किया जाता है तो मशीन को नुकसान पहुँचने के साथ ही साथ मलबा आसपास के घरों को भी क्षतिग्रस्त कर सकता है।

इधर, सूत्रों ने बताया कि मानेगाँव तिराहे पर अतिक्रमण कर भू माफिया द्वारा बनाये गये भवन को जमींदोज करने के लिये विस्फोटक का प्रयोग किया गया है । इसके लिये विशेषज्ञों का दल सिवनी पहुँच चुका था । प्रशासन मंगलवार को इस संबंध में कार्यवाही को अंजाम दिया ।

सूत्रों ने बताया कि विस्फोटक से भवन उड़ाने वाले विशेषज्ञों के द्वारा भवन के कॉलम्स में विस्फोटक बांधा गया , और आस पास के सभी मकानों को खाली करवाया भी गया था ताकि भवन से किसी तरह के कंकड़ पत्थर आदि हवा में उड़कर किसी को क्षतिग्रस्त न कर सकें।

RBI Recruitment 2020 – भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती 2020

RBI Assistant Recruitment 2020 भारतीय रिजर्व बैंक ने सहायक (Assistant) RBI Assistant Notification 2020 के 926 पदों के लिए भर्ती हैं | यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा मौका है, भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वार आवेदन 16 जनवरी 2020 के पहले तक आवेदन कर सकता है | आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस RBI Assistant Vacancy 2020 सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी और नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं | For Android App : Click Here

इस भर्ती सूचना से सम्बंधित समस्त विवरण जैसे शेक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, वेतन, परीक्षा शुल्क, तथा चयन प्रक्रिया की जानकारी  khabarsatta.comके इस पोस्ट में दी गयी है | khabarsatta.com पर प्रतिदिन सभी विभागों में निकलने वाली समस्त सरकारी नौकरियों की जानकारी दी जाती है | अतः रोजगार की जानकारी के लिए प्रतिदिन www.khabarsatta.com पर विजिट करें |

RBI Assistant Recruitment 2020

RBI Recruitment 2020
भर्ती से सम्बंधित जानकारी 

विभाग का नामभारतीय रिजर्व बैंक
पद का नामसहायक (Assistant)
पद संख्याकुल 926 पद
नौकरी का प्रकारGovt Job

Educational Qualifications

शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव – इस RBI Assistant Vacancy 2020 में आवेदक के पास स्नातक होना चाहिए ! इसके समकक्ष होने पर भी मान्य रहेगा शेक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी लिए कृपया विभाग द्वारा नोटिफिकेशन देखें, जो निचे दिया गया है |

Number Of Posts

पद संख्या – कुल 926 पद (Reserve Bank of India)

Age Limits

आयु सीमा  – इस RBI Assistant Recruitment 2020 के लिए कैंडिडेट के लिए आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष तक होना चाहिए। कृपया आयु के लिए विभाग का ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे । 

Exam Fee / Application Fee

परीक्षा शुल्क – इस Reserve Bank of India Assistant Online Form 2020 के लिए आवेदन का अनारक्षित (GEN/OBC) 450/- रूपये तथा आरक्षित (SC/ST) 50/- रूपये का शुल्क देना होगा। फीस सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन जरूर देंखे |

Selection Process

चयन प्रक्रिया – इस RBI Assistant Notification 2020 के लिए प्रारंभिक परीक्षा (Pre Exam), मुख्य परीक्षा (Main Examination) प्रदर्शन के आधार पर चयन होगा।कृपया चयन प्रकिया में छूट के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे !

Salary

सैलरी – इस भारतीय रिजर्व बैंक भर्ती 2020 में सैलरी नोटिफिकेशन के अनुसार 14,650 – 34,990/- रूपये प्रतिमाह दी जाएगी ! नोटिफिकेशन में सैलरी की जानकारी विस्तारपूर्वक दी गई है ! सभी पद के लिए अलग अलग सैलरी है जिसकी जानकारी निचे दी गई लिंक के द्वारा नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते है |

Job Location

नौकरी करने का स्थान –   पुरे भारत में कही भी

RBI Assistant Notification 2020

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की प्रारंभ तिथि (Start Date)23 दिसम्बर 2019
आवेदन करने की अंतिम तिथि (End Date)16 जनवरी 2020

How To Apply

आवदेन कैसे करे – इस RBIअसिस्टेंट भर्ती 2020 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निचे दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर समस्त जानकारी भरें तथा उपलब्ध माध्यमो से फीस भरे | फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है | 

RBI Assistant Vacancy 2020

महत्वपूर्ण लिंक्स 
ऑनलाइन आवेदनयहां क्लिक करें
ऑफिसियल नोटिफिकेशनयहां क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
हमारे साथ Whats App ग्रुप मे जुड़ेंयहां क्लिक करें

महत्वपूर्ण नोटिस–   RBI  Recruitment 2020 आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिस देखे ! यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे और नयी भर्ती के लिए हमारी वेबसाइट पर हमेशा बने रहे !

आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी , शेक्षणिक योग्यता ,आयु सीमा भर्ती प्रक्रिया आवेदन की फीस Application Fee और ऑफिसियल नोटिफिकेशन पड़ ले ! फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती है |

सिवनी कलेक्टर ने मिलर्स पर कार्यवाही के दिए निर्देश

सिवनी न्यूज़ : कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को ऐसे समस्त मिलर्स पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए है ,जिन्होंने धान उठाव कर मिलिंग पश्चात एफसीआई में जमा नही कियाहैं। उन्होंने अधिकारियों को मिलर्स को ब्लैक लिस्टेड कर, मिल सीज करने के निर्देश दिए हैं।

सिवनी : भू-माफिया परमानंद जायसवाल पर प्रशासन की कठोर कार्यवाही

सिवनी : मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के निर्देशानुसार माफिया दमन दल का गठन कर सिवनी जिले में भू-माफिया, खनिज माफिया, परिवहन माफिया, शराब एवं नारकोटिक्स माफिया, वित्तीय धोखाधडी माफिया, सहकारी क्षेत्रों के माफिया, हफ्ता वसूली से संबंधित माफिया एवं अन्य किसी प्रकार के संगठित आपराधिक गतिविधियों पर कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है।

जिसमें 23 दिसम्बर को भू माफिया परमानंद जायसवाल (Parmanand Jaiswal) पिता जियालाल जायसवाल पर कार्यवाही करते कटंगी रोड़ स्थित अवैध कब्जों को प्रशासन द्वारा सख्ती से हटाया गया। परमानंद जायसवाल पिता जियालाल जायसवाल पर विभिन्न धाराओं पर विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं जो निम्नानुसार है-थाना कुरई इश्त.क्रं. 124/1996 107,116(3) जा0फौ0 ,थाना कुरई अप.क्रं 147/99420, 409, 407,465, 468,482,484 भा.द.वि.,थाना कुरई अप.क्रं 403/11294, 506,184,353,332,323 भादवि ,(3-10) एससी /एसटी एक्ट ,थाना कुरई अप.क्रं. 26/12 379,420 भा.द.वि 03 लोक संपत्ति अपहानि निवा. अधि. 09 म.प्र. आदिम जाति जन जाति का संरक्षण वृक्षों के हित अधि.,अपराध क्रं. 269/12186,353,506,294,34 भा.द.वि. ,थाना कुरई इश्त.क्रं. 15/12धारा 41(2) जा0फौ0,थाना कुरई इश्त.क्रं. 10/12 110 जा0फौ0, थाना कुरई इश्त.क्रं. 413/2013 107,116(3) जा0फौ0 , 45/13 294, 506(बी), 353 भा.द.वि., थाना कुरई इश्त.क्रं. 54/2014 107,116(3) जा0फौ0, थाना कुरई अप.क्रं. 48/14 294,506 भा.द.वि. 3(1-10) एससी/एसटी एक्ट, थाना कुरई इश्त.क्रं. 01/14 4,5,6 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधि. 1990.

इसी तरह 550/18 341,294,354,506,34 भा.द.वि. प्रार्थी श्रीमति चंद्रकांता महोबिया द्वारा रिपोर्ट दर्ज करायी गई कि आरोपी परमानंद जायसवाल ने अपने बेटे के साथ मिलकर प्रार्थीया का रास्ता रोककर उसके साथ गाली गलौज करते हुये छेडछाड की गई, इश्त.क्रं. 115/18 110 जा0फौ0 दर्ज है। साथ ही परमानंद जायसवाल पिता जियालाल जायसवाल को पुलिस अधीक्षक सिवनी से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जिला बदर आदेश 1/2014 दिनांक 13/6/16 के तहत एक वर्ष हेतु तथा प्रकरण क्रमांक 67/18 आदेश दिनांक 17/1/2019 के तहत पुनः एक वर्ष हेतु जिला बदर किया गया ।

सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमो से झूठी शिकायते करने ब्लेकमेल करने के कारण आमजन द्वारा की गई शिकायत पर अनावेदक द्वारा 9/12/19 को शपथ पत्र प्रस्तुत किया गया है। तथा शासकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण पर 17 जनवरी 18 को मामला दर्ज किया गया था।, 16/12/11 थाना प्रभारी कुरई के समक्ष प्रार्थी बेनीराम अडमाचे द्वारा प्रस्तुत शासकीय कार्य में बाधा पहुचाने की शिकायत की गई है।

अनावेदक के विरूद्ध अपर-कलेक्टर सिवनी द्वारा दिनांक 28/2/11 को वृक्षो पर हित सरंक्षण अधिनियम की धारा 9 के तहत की कार्यवाही गयी है।अनावेदक परमानंद जायसवाल द्वारा झूठे प्रकरणो मेें फसाये जाने एवं ब्लेकमेल कर राशि की मांग तथा प्रशासनिक अधिकारियों कर्मचारियों के संबंध में अपशब्दो का उपयोग करने संबंध में प्रस्तुत आडियों रिकार्ड पर भी मामला दर्ज है।

जिले का कोई भी नागरिक , व्यक्ति के समूह द्वारा माफिया के रूप में किये जा रहे अवैधानिक कार्यो की जानकारी माफिया दमन दल को कलेक्टर कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07692-223966 तथा पुलिस कार्यालय के लिये पुलिस कंट्रोल रूम 07692-220955, मोबाइल नंबर 7587622616 के साथ ही dmseoni09@gmail.com में मेल के माध्यम से कर सकता है।ऐसे शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा।

सिवनी SPL : बारापत्थर वारियर्स औऱ ब्लू स्टार को हरा कर पटेल 11 बनी सुपर 8 की चौथी टीम

  • SPL का पहला शतक पटेल 11 क्लब के भानू के नाम
  • बारापत्थर वारियर्स औऱ ब्लू स्टार को हरा कर पटेल 11 बनी सुपर 8 की चौथी टीम
  • गैम चेंजर खिलाड़ी बने एसएससी के देवेंद्र
  • तीसरे दिन नेशनल स्पोर्ट्स जीएससी औऱ ग्रीन स्टार,यंग बॉयज के मध्य खेले जाएंगे मैच

सिवनी न्यूज़ : सिवनी प्रीमियर लीग प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार मैच खेले गए पहला मुकाबला राजपूताना ने जीता जो कि वेर्टरन्स वर्ग का था वहीं आज की सर्वश्रेष्ठ टीम पटेल 11 रही जिसने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर ब्लू स्टार और बारापत्थर वारियर्स को हराकर सुपर आठ में जगह बनाई आज का पहला शतक पटेल 11 के भानू के नाम दर्ज हुआ भानु ने 104 रन का व्यक्तिगत स्कोर बनाया और प्रतियोगिता के दूसरे दिन ही शतक वीर बने वहीं इस प्रतियोगिता में एक अभ्यास मैच भी खेला गया जिसमें देव क्लब को हराकर एसएससी ने शानदार जीत दर्ज की इस मैच में देवेंद्र गेम चेंजर खिलाड़ी बने जिन्होंने कम गेंदों में अर्ध शतक बनाकर टीम को मजबूती प्रदान की.

आज का पहला मैच वेर्टरन्स ग्रुप में राजपूताना और पेंथर क्लब के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर राजपूताना क्लब के चक्रेश करोसिया ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में राजपूताना ने 3 विकेट खोकर 96 रन बनाए राजपूताना की ओर से सबसे ज्यादा रन सुनील यादव ने बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैंथर 71 रन ही बना पाई राजपूताना की ओर से श्री राम गौर ने तीन विकेट हासिल किए और मैच मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए.

आज का दूसरा मैच ओपन वर्ग में पटेल 11 और बारापत्थर वारियर्स के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए पटेल 11 ने शानदार 189 रन बनाए जिसमें उन्होंने 7 विकेट खोए पटेल की ओर से भानु ने प्रतियोगिता का पहला शतक लगाते हुए शानदार 104 रन बनाए लक्छ का पीछा करने उतरी टीम 75 रन ही बना पाई मैच का मैन आफ द मैच भानू रहे.

आज का तीसरा मैच पटेल 11 और ब्लू स्टार के मध्य खेला गया पटेल 11 के कप्तान फैसल ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबा जी करते हुए 125 रन पर ऑल आउट हो गई ब्लू स्टार ने 10 ओवर में 112 रन ही बना पाई और बड़ी आसानी से पटेल 11 सुपर 8 में जगह बना ली.

24 दिसम्बर को प्रतियोगिता के 4 मैच खेले जाएंगे पहला मुकाबला सुबह 8:30 बजे वेर्टरन्स वर्ग में पैंथर क्लब और सिंघम के मध्य खेला जाएगा वही 11:00 बजे ओपन वर्ग के नेशनल स्पोर्ट्स और जी एस सी के मध्य तो 1:00 बजे यंग बॉयज और ग्रीन स्टार के मध्य खेला जाएगा
आयोजन समिति ने SPL प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए नगरवासियों से अपील की है।

सिवनी : भू माफियाओ के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्यवाही

dalsagar seoni

सिवनी न्यूज़ : सिवनी जिले में जिला प्रशासन द्वारा भू माफियाओ के खिलाफ कार्यवाही आरम्भ कर दी गयी है । विगत कुछ माह पूर्व से ही जिला कलेक्टर द्वारा अतिक्रमण रोधी अभियान चलाया गया था । लगातार सिवनी जिले में चल रहे भू माफिया के खिलाफ चल रही कार्यवाही एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान के अपडेट पाने के लिए खबर सत्ता का एंड्राइड एप्प यहां क्लिक कर डाउनलोड करें , सिवनी अतिक्रमण की वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक कर खबर सत्ता यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। जानकारी के लिए बता दे कि आज दिनांक से कटंगी रोड विवेकानंद वार्ड से भू माफिया के खिलाफ कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है ।

प्रदेश शासन निर्देशानुसार जिले में शासकीय भूमि में अतिक्रमण, अवैध रेत खनन, अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ का विक्रय आदि गतिविधियों जिनका संचालन लोगो के समूह द्वारा किया जाता है , पर पूर्णत: अंकुश लगाये जाने हेतु कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा जिले (नगर क्षेत्र) में माफिया दमन दल का गठन किया गया है।

कोई भी व्यक्ति जिले में भूमि में अतिक्रमण, अवैध रेत खनन, अवैध शराब एवं अवैध मादक पदार्थ का विक्रय आदि गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों की जानकारी गठित माफिया दमन दल के अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से अथवा उनके सामने अंकित मोबाइल नम्बरो पर फोन, एस.एम.एस., व्हाट्सएप के माध्यम से शिकायतें प्रस्तुत/ प्रेषित कर सकते है, साथ ही dmseoni09@gmail.com पर मेल के माध्यम से भी शिकायतें/सूचनाएं प्रेषित कर सकते है।

इसके अतिरिक्त कलेक्टर कार्यालय सिवनी में स्थित हेल्प डेस्क काउंटर अधीक्षक तथा पुलिस अधीक्षक सिवनी के कार्यालय में एक शिकायत पेटी लगाई गई है, जिसमें कोई भी व्यक्ति शिकायत डाल सकता है। ऐसे शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जायेगा। अन्य जानकारी या पूछताछ हेतु कलेक्टर कार्यालय का दूरभाष क्रमांक 07692-223966 तथा पुलिस कार्यालय के लिये पुलिस कंट्रोल रूम 07692-220955 मोबाइल नंबर 7587622616 रहेंगे।

जिसमें निम्नानुसार अधिकारी शामिल किए गए है:- अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड 7587970801, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील दुबे 9425037379, दक्षिण सामान्य सिवनी वनमंडल वनमंडलाधिकारी श्री पी.पी. टिटारे 9424794107, जिला आबकारी अधिकारी श्री भीमराव वैध 8458990605, अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी श्री देवेश बाथम 9009821861, जिला खनिज अधिकारी सुश्री आशालता 9827942416, लोक निर्माण विभाग कार्यपालन यंत्री श्री के.पी. लखेरा 9424922624, अनुविभागीय अधिकारी श्री जे.पी.सैयाम 9425888964, तहसीलदार श्री प्रभात मिश्रा 9425838141, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री मनोज श्रीवास्तव 9893220160, राजस्व निरीक्षक नजूल श्री पुष्पेन्द्र पांडेय 9893565399, राजस्व निरीक्षक नजूल श्री हिम्मत सिंह सनोडिया 7000404996, पुलिस अधिकारी श्री कमलेश खरपुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 9479998002, अनुविभागीय अधिकारी श्री संजीव कुमार पाठक 9479998003, नगर निरीक्षक कोतवाली श्री मनोज गुपता 9479998031 उक्त माफिया दमन दल के प्रभारी श्रीमती रानी बाटड, अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिवनी 7587970801 एवं कमलेश खरपुस 9479998002 रहेंगे।

सिवनी की सबसे बड़ी मनी प्राइज़ क्रिकेट प्रतियोगिता सिवनी प्रीमियर लीग SPL में आज ये रहा ख़ास

  • पहले दिन से ही दिखने लगा SPL का रोमांच
  • पहले दिन ही राम ईश्वर और नन्दू ने जड़ें अर्धशतक
  • नन्दू की आतिशी बल्लेबाज़ी से डीएससी दो मैच जीतकर पहुची सुपर 8 में
  • वेर्टरन्स वर्ग में पुलिस को शिकस्त देकर राजपूताना ने जीता पहला मैच

सिवनी न्यूज़ : सिवनी की सबसे बड़ी मनी प्राइज़ क्रिकेट प्रतियोगिता सिवनी प्रीमियर लीग एसपीएल में आज पहले दिन से ही शानदार मुकाबले देखने को मिले आज प्रतियोगिता में चार मैच खेले गए जिसमें वेर्टरन्स वर्ग का एक और ओपन वर्ग के तीन मैच खेले गए जिसमें डीएससी ने अपने पुल के दो मैच जीतकर सुपर 8 में अपनी जगह सुनिश्चित की डीएससी के खिलाड़ी नंदू ने डीएससी टीम के लिए आतिशी बल्लेबाजी करके दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कराया.

प्रतियोगिता के अध्यक्ष नरेन्द्र ठाकुर उपाध्यक्ष अखिलेश खेड़ीकर ने बताया कि प्रतियोगिता अपने पहले दिन से ही पूरे शबाब पर है सिवनी प्रिमियर लीग के लगातार सफल आयोजन के तीसरे वर्ष में प्रवेश करने पर सिवनी के सबसे पुराने क्लब यलगार क्लब के सदस्यों और टीम के खिलाड़ियों ने गन्नू माना ठाकुर के नेतृत्व में आयोजन समिति के संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ खान का बेंड बाजे के साथ मंच पर पहुचकर स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया.

सिवनी प्रिमियर लीग के वेर्टरन्स ग्रुप में आज का पहला मैच राजपूताना और सिंघम क्लब के मध्य खेला गया ये मैच सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ जिसमे राजपूताना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपूताना क्लब ने निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 122 रन बनाए राजपूताना की ओर से नीरज ने 47 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंघम इलेवन ने 10 ओवरों में मात्र 88 रन बनाकर रह गई राजपूताना ने यह मैच 35 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया मैच के मैन ऑफ द मैच गिल्ला रहे उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट भी हासिल किए ।
कल 23 दिसम्बर को वेर्टरन्स वर्ग का मुकाबला राजपूताना और पेंथर के मध्य सुबह 9 बजे खेला जाएगा.

सिवनी प्रिमियर लीग में आज प्रतियोगिता के पहले दिन आज का पहला ओपन वर्ग का मैच डीएससी और यलगार के मध्य 11 बजे से खेला गया टॉस जीतकर डीएससी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट खोकर 131 रन बनाए डीएससी की तरफ से नंदू ने 26 गेंदों में 71 रन की पारी खेली.
लक्ष्य का पीछा करने उतरे यलगार 10 ओवरों में मात्र 111 रन ही बना पाई मैच के मैन ऑफ द मैच नंदू रहे।

आज का दूसरा मैच सचिन इलेवन और ड्रीम 11 के मध्य 1 बजे खेला गया टॉस जीतकर ड्रीम इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिन इलेवन ने 10 ओवरों में 121 रन चार विकेट खोकर बनाए जिसमें राम ने व्यक्तिगत 56 रन आशीष ने 40 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम इलेवन ने 5 विकेट से यह मैच जीत लिया ड्रीम इलेवन की ओर से ईश्वर ने 51 रन बनाए सचिन इलेवन की ओर से राम ने दो विकेट चटकाए इस मैच के मैन ऑफ द मैच ईश्वर रहे।।

प्रतियोगिता का आज का तीसरा और अंतिम मैच डीएससी और ड्रीम11 के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर डीएससी ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएससी ने निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट खोकर 143 रन बनाए डीएससी की ओर से नंदू ने एक बार फिर से 65 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम इलेवन ने 10 ओवरों में 130 रन बना पाई डीएससी ने यह मैच 13 रनों से जीत लिया ड्रीम11 की ओर से नितेश ने 41 रन बनाए इस मैच के मैन ऑफ द मैच नंदू रहे।।

  • संयोजक क़ाबिज़ खान ने बताया कि कल 23 दिसम्बर को भी 3 मैच खेले जाएंगे
  • वेर्टन्स वर्ग का पहला मैच सुबह 9 बजे से राजपूताना और पेंथर क्लब के मध्य खेला जाएगा
  • वही ओपन वर्ग में पटेल 11 बारापत्थर वारियर्स और ब्लू11 के मध्य खेला जाएगा