Home Blog Page 1979

सिवनी जिला प्रशासन और सिवनी पुलिस के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

सिवनी प्रीमियर लीग का आगाज़ 21 दिसम्बर से SPL में 2 लाख के नगद पुरस्कार, सदभाव मैच एवं मीडिया सम्मान कार्यक्रम के साथ होगा आगाज़

सिवनी :- सिवनी प्रीमियर लीग टैनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट (SPL) प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 21 दिसम्बर से आयोजित होने जा रहा है जिसकी शुरुवाती तैयारियां प्रारंभ हो गई है, टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक एवं संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ खान ने जानकारी दी कि पिछले दो वर्षों से लगातार इस प्रतियोगिता को सफलता मिल रही ये प्रतियोगिता मध्यप्रदेश में अपने अनोखे फार्मेट के लिए जानी जाती है। जिसमे विशेषकर SPL में भाग लेने वाली टीमें लोकल खिलाड़ियों के साथ पूरे भारत के आमंत्रित खिलाड़ियों को मिलाकर टीम बनाती है जिससे सिवनी जिले के खिलाड़ियों को बाहरी खिलाड़ियों के साथ मिलकर खेलने का अनुभव प्राप्त होता है ।

जिसका सभी क्रिकेट टीमो, खिलाड़ियों एवं क्रिकेट प्रेमियों को इंतज़ार रहता है,मिशन स्कूल में आयोजित होने वाली सिवनी की एक मात्र भव्य प्रतियोगिता SPL हेतु आयोजन समिति ने तैयारियां पूर्ण कर ली है।प्रतियोगिता का ये तीसरा वर्ष होगा जिसे पहले से भी भव्य बनाने हेतु अलग अलग समितियां बनाकर ज़िम्मेदारी दी गई है।

अब्दुल क़ाबिज़ ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता पूर्व नियमो एवं फार्मेट के अनुसार ही आयोजित करने का प्रयास है। प्रतियोगिता शामिल होने वाली प्रत्येक टीम अपने मैच में सिवनी से बाहर जिले के मात्र 4 खिलाड़ी ही खिला सकते है। वही प्रत्येक मैच में सिवनी जिले के बाहर के 4 खिलाड़ियों को टीम कप्तान सुविधा अनुसार चेंज कर सकते है।

एक टीम में खिलाड़ियों की अधिकतम सीमा 16 रखी गई है। प्रतियोगिता में 8 टीमो के 3 पूल बनाए गए है प्रत्येक पूल से 2 टॉप टीमें अगले पूल में शामिल की जावेंगी।जैसा कि SPL में पूर्व नियम है कि गत वर्ष फाइनल में पहुचने वाली टीमें सीधे अगले चरण में क्वालीफाई करती है जिसके चलते बॉयज क्लब एवं शाइनिंग स्टार को बाई द्वारा अगले पूल से प्रवेश दिया जावेगा।

प्रतियोगिता के फाइनल जीतने वाली टीम को एक लाख रुपये तो वही उप विजेता टीम को 50 हज़ार रुपये का नगद पुरस्कार एवं ट्राफियां प्रदान की जावेंगी।

प्रतियोगिता में कई आकर्षक पुरस्कार भी है जिसमे लगातार 6 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़ को शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ को नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है, प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को LCD TV एवं 10 हज़ार रुपये नगद दिए जावेंगे, प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज फील्डर विकेटकीपर को 5 हज़ार रुपये नगद की राशि के साथ चमचमाती हुई SPL ट्राफियां प्रदान की जाएंगी।।

आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु सभी खेल प्रेमी दर्शकों से अपील की है। कार्यक्रम 21/दिसम्बर । जिला प्रशासन vs सिवनी पुलिस । सदभाव मैच 10 बजे सुबह मीडिया सम्मान कार्यक्रम 11 बजे

मुख्यातिथि :सिवनी कलेक्टर प्रवीण सिंह सिवनी पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ।

विशिष्ट अतिथि
समस्त सिवनी मीडिया एवं कलमकार ,
SPL आयोजन संरक्षक सदस्य

शुभारंभ प्रतियोगिता के सदभाव मैच 12 बजे से आरभ होंगे

वन मंत्री का सिवनी आगमन

सिवनी न्यूज़ : मध्यप्रदेश के वन मंत्री उमंग सिंगार कल 21 दिसम्बर को जिले में आगमन होने जा रहा है, जिला काग्रेस जिला अध्यछ राजकुंमार खुराना ने बताया कि वन मंत्री दोपहर 2 बजे पेच नेशनल पार्क के टुरिया गेट पहुचेंगे जहा उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री सूखदेव पासे भी मौजूद रहेगे।

इस दौरान प्रदेश के दोनों मंत्री वन विभाग द्वारा बनाये गये टुरिया गेट का लोकार्पण करेगे जिसके बाद वे शाम 4 बजे टुरिया से नागपुर के लिये रवाना होंगे।

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, Kashmir में भी हिली धरती

0

दिल्ली-एनसीआर समते पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. शुक्रवार शाम पांच बजे पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.3 के करीब मापी गई है.

Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके, Kashmir में भी हिली धरती
  • भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिन्दुकुश रहा
  • पाकिस्तान में करीब 10 सेकंड तक धरती हिली

दिल्ली-एनसीआर समते पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. शुक्रवार शाम पांच बजे पूरे उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 6.8 के करीब मापी गई है. हालांकि इस भूकंप से कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

देश में दिल्ली-एनसीआर के अलावा श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. हिमाचल प्रदेश के चंबा और डलहौजी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. उत्तर प्रदेश में नोएडा, गाजियाबाद, मथुरा, मेरठ में भी धरती भूकंप के झटकों से कांप उठी.

जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिन्दुकुश में था. इस दौरान कश्मीर और चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए. पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. राजधानी इस्लामाबाद समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए. करीब 10 सेकंड तक धरती हिलती रही.

ब्राह्मण विरोधी जातिवाद को Digvijay Singh का खुला समर्थन

भोपाल न्यूज़ : मध्य प्रदेश के इतिहास में सबसे बड़ा दलित एजेंडा लागू करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) एक बार फिर जातिवाद की राजनीति को हवा देते नजर आ रहे हैं। माखनलाल यूनिवर्सिटी (Makhnalal University) में 2 संविदा शिक्षकों (Samvida Shikshak) द्वारा जातिवाद की राजनीति की गई। जातिवाद का विरोध करने वाले 23 छात्रों को कुलपति ने निष्कासित कर दिया। पूरे देश में इस कार्रवाई की निंदा की गई लेकिन दिग्विजय सिंह ने खुला समर्थन किया है। 

छात्रों का निष्कासन मामले में कुलपति को मेरा पूरा समर्थन है: दिग्विजय सिंह

कमलनाथ सरकार के ‘ सरसंघचालक’ दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करके बयान दिया है कि ‘माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय में हाल का घटनाक्रम दुर्भाग्यपूर्ण है जिस तरह से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लोगों ने प्रायोजित उत्पात मचाया उससे मेरी यह बात साबित हुई की आरएसएस शिक्षण संस्थाओं पर जबरन कब्जा जमाना चाहता है।

शैक्षणिक संस्थाओ में अनुशासनहीनता का कोई स्थान नहीं हो सकता। नये कुलपति पिछले 15 साल के बिगड़े विश्वविद्यालय में अच्छा शैक्षणिक वातावरण तैयार कर रहे थे इस प्रायोजित उत्पात से उस पर कोई फर्क नहीं पड़ना चाहिए। विश्वविद्यालय को सुधारने के प्रयासों में कुलपति को मेरा पूरा समर्थन है। 

विचारधारा के खिलाफ जातिवादी राजनीति 

बता दें कि पंडित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठित होते ही राजनीति का अड्डा बनना शुरू हो गया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों को यूनिवर्सिटी में नियुक्त किया गया। टारगेट क्लियर था।

सरकारी वेतन पर विचारधारा के लिए काम करना। 15 साल तक किया सब कुछ चलता रहा। कांग्रेस सरकार के गठन के बाद उम्मीद थी कि माखनलाल यूनिवर्सिटी का पुराना वैभव वापस आएगा परंतु विचारधारा के खिलाफ जातिवाद की राजनीति शुरू कर दी गई। श्री दिग्विजय सिंह के इस बयान के बाद जोना संदेह जताया जाए कि जातिवाद की राजनीति के सूत्र संचालक श्री दिग्विजय सिंह ही है।

उन्होंने ही अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों में असंतोष पैदा करने वाले दो व्यक्तियों को माखनलाल यूनिवर्सिटी में नौकरी दिलाई। बिलकुल वैसे ही जैसे 15 साल से होता आ रहा था। पहले सरकारी वेतन पर विचारधारा का प्रचार किया जाता था। अब सरकारी वेतन पर जातिवाद की राजनीति।

सिवनी : नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या महाविद्यालय का कायाकल्प!

शासकीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या महाविद्यालय का होगा नए सिरे से कायाकल्प बनेगा मॉडल कॉलेज

सिवनी न्यूज़ : आज 20 दिसम्बर को जिला मुख्यायल के शासकीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस कन्या महाविद्यालय में जिला कलेक्टर सिवनी के साथ जनभागीदारी अध्यक्ष शिव सनोडिया ने महाविद्यालय में पहुँच कर औचक निरीक्षण किया।

जनभागीदारी अध्यक्ष शिव सनोडिया के आग्रह पर जिला कलेक्टर द्वारा महाविद्यालय की कमियों को तत्काल दूर करने और महाविद्यालय की बिल्डिंग को नए सिरे से कायाकल्प करने सम्बंधित विचार विमर्श किया गया । एवं उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया।

इस दौरान एस डी एम सिवनी जे पी सैयाम तहसीलदार सिवनी प्रभात मिश्रा,महाविधायल के प्राध्यापक सहित काग्रेस के युवा नेता ओम उपाध्याय मौजूद थे. इस दौरान कलेक्टर द्वारा महाविधायल में अध्यनरत बालिकाओं से भी संवाद कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली।

सिवनी : नर बाघ का मिला शव

सिवनी न्यूज़ : आज दिनांक 18.12.19 को वन परिक्षेत्र रूखड़ बफर की बीट सावंगी के कक्ष क्रमांक 242 में वन अमला परिक्षेत्र सहायक कुरई एवं अन्य 3 ने गश्ती दौरान दोपहर लगभग 2 बजे बाघिन के दो शावकों को बैठे हुये एवं एक शावक को लेटे हुये पाया। दो शावक जंगल के अंदर भाग गये दूर में एक व्यस्क बाघ या बाघिन की दहाड़ने की आवाज सुनाई पड़ रही थी। इस बाबत् तत्काल परिक्षेत्र अधिकारी रूखड़ को दूरभाष पर सूचित किया गया। उनके द्वारा मौके पर आकर यह पाया गया कि लेटे हुये शावक की सांसे चल रही है एवं शावक कमजोर दिखाई दे रहा है।

तत्काल परिक्षेत्र अधिकारी रूखड़ द्वारा क्षेत्र संचालक, उप संचालक एवं सहायक वन संरक्षक सिवनी को दूरभाष पर सूचित किया। इस सम्बंध में तत्काल वन्य प्राणी चिकित्सक पेंच टाईगर रिजर्व, सिवनी को भी सूचित किया गया। परिक्षेत्र अधिकारी के बताये अनुसार शावक की सासें लगभग 3.30 के आसपास बंद हो चुकी थी।

बाद में घटनास्थल पर क्षेत्र संचालक] उप संचालक एवं सहायक वन संरक्षक सिवनी पहुंचे एवं घटनास्थल तथा आसपास के क्षेत्र का सूक्ष्मता से मुआयना किया। बाद में वन्य प्राणी चिकित्सक पेंच टाईगर रिजर्व] सिवनी के पहुंचने पर लगभग 6.45 बजे शाम को नापजोख कर मृत नर बाघ शावक को उठाया गया। बाघ शावक की कुल लम्बाई पूंछ सहित 93 सेंटीमीटर है एवं उम्र लगभग 1 से डेढ़ माह की है।

उप संचालक एवं वन्य प्राणी चिकित्सक पेंच टाईगर रिजर्व], सिवनी से विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया गया है कि बाघ शावक के शरीर पर कोई चोट ना होने तथा कमजोर होने को दृष्टिगत रखते हुये वैज्ञानिक अध्ययन एवं परीक्षण की दृष्टि से मृत्यु के सही निष्कर्ष पर पंहुंचने हेतु स्कूल आॅफ वाइल्ड लाइफ फाॅरेन्सिक हेल्थ (नानाजी देशमुख एवं पशु चिकित्सा महाविघालय) जबलपुर में ले जाने का निर्णय लिया गया।

दिनाँक 19.12.19 को नाना जी देशमुख एवं पशु चिकित्सा महा विद्यालय जबलपुर में कई पशु चिकित्सक की देखरेख में पोस्टमार्टम किया गया। उनके द्वारा अवगत कराया गया हैं किपोस्टमार्टम मे प्रथम दृष्टया निमोनिया से मृत्यु होने की संभावना प्रतीत हो रही है।अन्य परीक्षण हेतु सैम्पल्स एकत्रित किये गए है।जांच उपरांत अन्य तथ्य बाद मे प्रकाश में आएंगे।
क्षेत्र संचालक
पेंच टाईगर रिजर्व

हम करेंगे वनविभाग की मदद

अनुभूति में विद्यार्थियों ने उत्साह से दिया प्रश्नों के जवाब

छिंदवाड़ा : प्रश्न था वनविभाग के अधिकारी-कर्मचारी क्या करते है।विद्यार्थियों ने बताया जंगल की सुरक्षा।
दूसरा प्रश्न था हमें क्या करना चाहिए।विद्यार्थी बोले उनकी मदद और सम्मान।बुधवार को अनुभूति कार्यक्रम के प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम के दौरान बच्चो ने मास्टर ट्रेनर्स के प्रश्नों के उत्तर में वनो की सुरक्षा का भी संकल्प लिया।

गुरुवार को छिंदवाड़ा वृत्त के पश्चिम वनमण्डल अंतर्गत तामिया उपवनमण्डल की देलाखारी रेंज में अनुभूति कार्यक्रम संम्पन्न हुआ।म. प्र.ईको पर्यटन विकास बोर्ड के अनुभूति कार्यक्रम वर्ष 2019-20 में स्कूली विद्यार्थियों का प्रशिक्षण-जागरूकता अभियान झिंगरिया फाल में चलाया गया।

जहाँ देलाखारी हायर सेकंडरी और हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया।म.प्र.ईको पर्यटन विकास बोर्ड के मास्टर ट्रेनर्स रवींद्र सिंह कुशवाह और संदीपसिंह चौहान ने सभी प्रतिभागी बच्चो को वनों और वन्यप्राणियो का मनुष्य जीवन मे महत्व बताया।बच्चो ने उत्साहित होकर गम्भीरता से अनुभूति कार्यक्रम में शामिल होकर पर्यावरण की अनुभूति की।

इस अवसर पर तामिया उपवनमण्डलाधिकारी आरएस चौहान, प्रशिक्षु रेंजर कुमारी विनिता सूर्यवंशी,प्रभारी रेंजर जीपी त्रिपाठी डिप्टी रेंजर मोहनलाल पाण्डेय, देलाखारी हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य अखिलेश यादव,शिक्षकगण सीमा दुबे, सुनीता यादव,नीलू धुर्वे, वी शर्मा, पूजा ठाकरे,अनिता यादव,माया सोनी,प्रशांत धुर्वे, मनीष गुप्ता,एचएल मर्सकोले,भागीरथ राय, गजराज पलोदिया,मुन्नीबाई यादव,वनविभाग से डिप्टी रेंजर रामप्रसाद पाण्डेय,फुलभानशाह इवनाती,जेडुलाल धुर्वे, नेपालसिंह करपेति, कमलसिंह पन्द्राम, लोकेश यादव,राजेन्द्र विश्वकर्मा,सन्दीप खमरिया,रूपनारायण मिश्रा,मुकेशानंद धुर्वे, विजय उइके, अतरसिंह इवनाती, गौरीशंकर बिनारे,सनजय निखरा,इस्माइल मंसूरी,भीमराव मसके,रफीक मंसूरी सहित अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी उस्थित थे।

सिवनी : कडकडाती ठंड में Rajwada परिवार ने सरकारी स्कूल के बच्चों को की स्वेटर भेंट

सिवनी न्यूज़ : श्री लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, श्रीमती निर्मला अग्रवाल, श्री मनीष अग्रवाल श्री विनीत अग्रवाल उर्फ मोंटू भैया रजवाड़ा सेलिब्रेशन एवम होटल संचालक ने शासकीय विद्यालय लुघरवाड़ा के 108 बच्चों को स्वेटर, मोजे, बेल्ट और टाई प्रदान की। शाला के नवनियुक्त शिक्षक श्री अजय शर्मा की अगुवाई में सभी शिक्षिकाओं ने आपसे संपर्क कर समस्या से अवगत कराते हुए सहयोग की अपील की।

भारी ठंड को देखते हुए श्री विनीत अग्रवाल जी ने तत्काल स्वेटर खरीदने हेतु ₹20000 की नगद सहायता प्रदान की जिससे सरकारी स्कूल के सभी जरूरतमंद बच्चों को ठंड से राहत मिले। शाला परिवार-प्रबंधन समिति रजवाड़ा वालों को कोटि-कोटि धन्यवाद प्रेषित करता है।

वितरण कार्य में उपस्थित- अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव, श्री अरुण राय bac, श्री श्रवण साहू , श्री पंकज तिवारी जनशिक्षक, श्री अजय बघेल ग्रामवासी, एवम अन्य गणमान्य नागरिक शामिल थे वही वितरण में सहयोग श्रीमती गौरी राहंगडाले, श्रीमती सुमन धुर्वे, श्रीमती बीना बघेल, श्रीमती शिवकली ठाकुर, श्रीमती रेखा जैन, श्रीमती संगीता पाण्डेय, श्रीमती गीता सनोडिया द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग किया गया।

सिवनी कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही : अधिक फीस वसूल करने वाले स्कूलो पर

अधिक फीस वसूल करने वाले अशासकीय स्कूल करे राशि वापिस-कलेक्टर की बड़ी कार्यवाही

सिवनी न्यूज़ : सिवनी जिले के कुछ अशासकीय शिक्षण संस्थाओं की मनमाने फीस वसूलने एवं गणवेश, शिक्षण सामग्री के नाम पर अतिरिक्त राशि लेने की शिकायतों को संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा दल का गठन कर इन अशासकीय संस्थाओं की जाँच कराई गई। जिनमें जाँचोंपरांत 10 शाला प्रबंधन द्वारा मध्यप्रदेश शुल्क निर्धारण अधिनियम विरूद्ध बिना जिलास्तरीय समिति की अनुमति के मनमाने तरीके से 10 प्रतिशत से अधिक शुल्क वृद्धि करने तथा प्रवेश आवेदन पत्र, स्थानांतरण प्रमाण पत्र जैसे प्रकरणों में अधिक राशि वसूलना पाया गया ।

जिसमें स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल कुरई द्वारा वर्ष 2018-19 में 2.5 प्रतिशत तथा वर्ष 2019-20 में 1.11 प्रतिशत शुल्क वृद्धि कर अधिक वसूल की राशि 5 हजार 83 रूपये, लिटिल फ्लावर कान्वेंट संस्था द्वारा वर्ष 2018-19 में 3.52 प्रतिशत तथा वर्ष 2019-20 में 0.32 प्रतिशत शुल्क वृद्धि कर अधिक वसूल की राशि 87 हजार 461 रूपये, मिशन इंग्लिश उमावि सिवनी द्वारा वर्ष 2018-19 में 2.29 प्रतिशत तथा वर्ष 2019-20 में 0.86 प्रतिशत शुल्क वृद्धि कर अधिक वसूल की राशि 2 लाख 36 हजार 773 रूपये ।

इसी तरह सेंट फ्रॉसिस ऑफ असिसि स्कूल सिवनी द्वारा वर्ष 2019-20 में 5 प्रतिशत शुल्क वृद्धि कर अधिक वसूल की राशि 14 लाख 42 हजार 817 रूपये, सरस्वती ज्ञान मंदिर गंगानगर द्वारा वर्ष 2018-19 में 4.37 प्रतिशत शुल्क वृद्धि कर अधिक वसूल की राशि 1 लाख 46 हजार 124 रूपये संबंधित अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वापस करने अथवा आगामी फीस में समायोजित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा संबंधित शाला प्रबंधन को दिए गए हैं ।

इसी तरह सेंट नाबर्ट हायर सेके.केवलारी द्वारा छात्रों से प्रवेश आवेदन फार्म शुल्क के रूप में वसूल किए गए 28 हजार 130 रूपये, महर्षि विद्या मंदिर सिवनी द्वारा प्रवेश आवेदन फार्म शुल्क के रूप में वसूल किए गए 2 हजार 340, उदय पब्लिक स्कूल सिवनी द्वारा प्रवेश आवेदन फार्म शुल्क के रूप में वसूल किए गए 38 हजार 380 रूपये तथा आयरिस पब्लिक स्कूल सिवनी द्वारा बिना खेल शिक्षक की नियुक्ति के बिना खेल गतिविधियॉ आयोजित कराये वसूल की गई 1 लाख 11 हजार 500 रूपये संबंधित अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को वापस करने अथवा आगामी फीस में समायोजित कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं ।

साथ ही अरूणांचल पब्लिक स्कूल सिवनी द्वारा 200 रूपये प्रति विद्यार्थी की दर से राशि वसूल की गई स्थानांतरण प्रमाण पत्र की राशि शाला त्यागने वाले समस्त विद्यार्थियों को ई-पेंमेंट के माध्यम से वापस करने हेतु निर्देशित किया गया है। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा इन सभी शाला प्रबंधकों को भविष्य में ऐसी किसी भी प्रकार की अवैधानिक वसूली की पुनरावृत्ति करने पर वैधानिक कार्यवाही की चेतावनी दी है।

सिवनी : ढाबे में चल रहे थे अनैतिक कार्य, पुलिस ने चला दी JCB

सिवनी : लखनादौन थाना प्रभारी एवं एस.डी.एम. द्वारा बड़ी कार्यवाही को अजाम दिया गया . लखनादौन से सिवनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 6 किलोमीटर दूर ग्राम मड़ई मैं एक अनैतिक कार्यो में लिप्त ढाबे को JCB मशीन द्वारा हटाया गया.

अनैतिक कार्य मैं लिप्त इस ढाबे पर एस.डी.एम. अंकुर मेश्राम , थाना प्रभारी लखनादौन एम.डी. नागोतिया एवं एस.डी.ओ.पी. अरविंद श्रीवास्तव द्वारा तीसरी बार JCB चलाई और ग्राम को अनैतिक कार्य मुक्त किया. जानकारी के लिए आपको बता दे की पूर्व में भी मडई ग्राम से दो बार अनैतिक कार्यो में लिप्त ढाबो को हटाया गया है. विडियो खबर के अंत में देखे