मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बाप दादा स्वतंत्रता सेनानी नहीं रहे हैं और वह कांग्रेस को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ा रहे हैं।
पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि “मैं तो हमेशा कहता हूं कि नरेंद्र मोदी जी एक नाम बता दीजिए, जो आपकी पार्टी का स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहा हो। आप अपने रिश्तेदार का तो बता दीजिए, अपना नाम तो छोड़िए, बाप-दादाओं का नाम तो छोड़िए.. ये लोग कांग्रेस और सेवा दल को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने आते हैं।”
कमलनाथ ने आगे कहा कि हमारे संविधान का मूल्य ही सहिष्णुता ही है और यही हमारे देश की संस्कृति है। पूरा विश्व बहुत ताज्जुब से देखता है कि किस प्रकार यहां विविधता, अनेकता है कि पूरा देश एक झंडे के नीचे खड़ा रहता है। ऐसी ही मजबूती सोवियत संघ में थी लेकिन वह बिखर गया क्योंकि उनकी संस्कृति ऐसी नहीं थी। हमारी संस्कृति विविधता में एकता वाली है। यही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। इसी पर अब हमला किया जा रहा है। ये लोग एनआरसी की बात करते हैं।’
उन्होंने बीजेपी पर गुमराह करने की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सरकार पिछले 6-7 साल से लोगोंको गुमराह कर रही है। लोकसभा चुनाव में भी इन्होंने लोगों को गुमराह किया और अब भी ऐसा ही कर रहे हैं। अब चुनौतियां कुछ और हैं और सवाल कुछ और किए जा रहे हैं। आपने मोदी जी को सुना कि पिछले समय में उन्होंने किसानों या नौजवानों की कोई बात की हो?’। कमलनाथ ने एनआरसी को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस मुद्दे पर भी सरकार लोगों रो गुमराह कर रही है।
सिवनी : मुखायालय के कोतवाली का यह मामला इस प्रकार है। दिनांक 23-12-19, के करीब 12 बजे राजस्व टीम सिवनी, जिसमें -संगम पटले( नायब तहसीलदार ), निधि शर्मा (नायब तहसीलदार),नगर पालिका के कर्मचारी महेश सोनी , बसंत चौहान ,विजेंद्र नहार , बिसन खरे एवं अन्य स्टाफ के साथ कंटगी रोड विवेकानंद वार्ड आधुनिक कॉलोनी में परमानंद जायसवाल के मकान का अतिक्रमण हटवा रहे थे .
अतिक्रमण हटाते समय शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए परमानंद जायसवाल आया और बिसन खरे को मा बहन की गंदी ग्नदी गालियां देकर हमला किया और काम रोकने लगा और जान से ख़तम करने की धमकी दिया। जिसकी रिपोर्ट पर पुलिस थाना सिवनी ने आरोपी के विरूद्ध दंडनीय धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया था ।
उस मामले में आरोपी परमानंद जायसवाल द्वारा जिला सिवनी की माननीय श्रीमती अशिता श्रीवास्तव विशेष न्यााधीश की न्यायालय में जमानत का आवेदन लगाया गया था ।जिसकी सुनवाई पर अभियोजन द्वारा घोर आपत्ती कि गई । जिस पर मामले कि गम्भीरता को दर्ष्टिगत रखते हुए माननीय न्यायालय द्वारा जमानत आवेदन खारिज कर दिया ।
बरघाट: नगर परिषद बरघाट के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में पदस्थी के बाद से बरघाट के कतिपय नेताओं के इशारों पर कार्य करने वाले बी.एल. लिल्हारे द्वारा वर्तमान में सारे नियमों एवं आदेशों को ताक में रखकर कुछ छूटभैया नेताओं के दिशा निर्देश पर गरीब प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों के खाते में जानबूझकर राशि अंतरित नहीं की जा रही है।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 30 नवंबर 2019 को कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सिवनी मध्य प्रदेश द्वारा पत्र क्र.|8084/शिका.शा./14/2019 के माध्यम से मुख्य नगर पालिका अधिकारी बी.एल लिल्हारे को स्पष्टतः आदेशित किया गया है कि जो लोग पात्र हैं उनको शेष राशि भुगतान की कार्यवाही करें परंतु कलेक्टर महोदय के इस आदेश को दरकिनार कर आज दिनांक तक सी.एम.ओ लिल्हारे द्वारा राशि हितग्राहियों के खाते में नहीं अंतरित नहीं गई।
वही जिन्होंने पहली किस्त मिलने के बाद अपने कच्चे मकान तोड़कर कार्य प्रारंभ किया है वह भी दूसरी किस्त हेतु प्रतिदिन परिषद के चक्कर लगा रहे हैं परंतु उन्हें यह कहकर लौटा दिया जाता है कि अभी अध्यक्ष महोदय नहीं है बाद में आना जबकि सचिव मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा सभी सी.एम.ओ को पत्र क्र. 6847 दिनांक 21/06/2018 को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं कि प्रधानमंत्री आवास योजना के बी.एल.सी घटक के लिए मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 346 की शक्तियों के अधीन यदि नगर पालिका परिषद नगर परिषद के अध्यक्ष द्वारा समय सीमा पर राशि अंतरित करने में विलंब किया जाता है तो सीधे सी.एम.ओ हितग्राहियों के खाते में राशि अंतरित करें1 परंतु इसके बाद भी सी.एम.ओ लिल्हारे अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहे हैं और गरीब लाचार हितग्राहियों को बेवजह परेशान कर रहे हैं।
यक्ष प्रश्न है कि कलेक्टर महोदय के आदेश व साथ ही मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों की अवहेलना करने की शक्ति इस अधिकारी को कैसे आ गई? ऐसा कौन सा राजनैतिक संरक्षण इस सी.एम.ओ को प्राप्त है जिसके इशारे पर यह कलेक्टर महोदय के आदेशों एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देशों को दरकिनार कर मनमानी किए जा रहा है. जिम्मेदाराना पद में रहकर इस तरह पद का दुरुपयोग करने का साहस इस सीएमओ को कहां से आया सुना है कि सी.एम.ओ लिल्हारे जब लांजी नगर परिषद में प्रभारी सी.एम.ओ था तब भी इसी तरह की मनमानी के तहत इन पर कोई गंभीर मामला लगा था जिसका परिणाम इन्हें तक भुगतना पड़ा था
पात्रों के खातों में शीघ्र शेष राशि अंतरित करने के कलेक्टर के आदेश की जानबूझकर पिछले एक माह से अवहेलना करते हुए स्वेच्छाचारिता एवं घोर अनुशासनहीनता का परिचय देने वाले मुख्य नगर पालिका अधिकारी बी.एल.लिल्हारे को लोकहित में निलंबित किया जाना जनापेक्षित है।
सिवनी । ललमटिया क्षेत्र में रात लगभग नौ बजे चाकूबाजी की घटना में भुसावल निवासी एक युवक ने दम तोड़ दिया। मामला किन्नर युवती से प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि ललमटिया क्षेत्र में स्वाति परते पिता शिवकुमार परते नामक एक किन्नर रहती है। इसकी दोस्ती सोशल मीडिया फेसबुक पर जबलपुर में तीन पत्ती क्षेत्र में पेट्रोल पंप के पास रहने वाले सुल्तान से हुई। इसके बाद 2018 में दोनों ने मंदिर में जाकर प्रेम विवाह कर लिया था।
सूत्रों ने बताया कि बुधवार को सुल्तान जबलपुर से स्वाति से मिलने आया। इसी बीच स्वाति के पास महाराष्ट्र के भुसावल निवासी निजाम को देखकर उसे कुछ शक हुआ। इसके बाद तीनों के द्वारा ललमटिया क्षेत्र में ही सुनसान स्थान पर जाकर बैठकर मदिरापान किया गया।
सूत्रों की मानें तो स्वाति के बताये अनुसार उसके पति सुल्तान को यह शक हो गया कि वह (स्वाति) उसके पति (सुल्तान) को धोखा दे रही है। इसी बात को लेकर तीनों के बीच शराब पीते – पीते वाद विवाद हुआ। वाद विवाद काफी हद तक बढ़ गया। सुल्तान के द्वारा स्वाति और निजाम के साथ मारपीट की गयी।
सूत्रों ने यह भी बताया कि इसी बीच सुल्तान के द्वारा किसी नुकली चीज (संभवतः गुप्ती या चाकू) से निजाम पर दो वार किये गये। एक वार उसकी छाती पर लगा और दूसरा पेट के पास। इसके बाद सुल्तान मौके से फरार हो गया। आपाधापी में सुल्तान का मोबाईल मौके पर ही गिर गया, जिसे स्वाति ने उठा लिया था।
सूत्रों की मानें तो घायल निजाम को लेकर स्वाति और उसके एक परिचित तत्काल ही जिला चिकित्सालय पहुँचे, जहाँ चिकित्सकों ने निजाम को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाल मनोज गुप्ता भी सदल बल जिला अस्पताल पहुँच गये।
इन पंक्तियों के लिखे जाने तक पुलिस के द्वारा स्वाति को कोतवाली ले जाकर पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही आरोपी सुल्तान की तलाश भी पुलिस के द्वारा की जा रही है।
सिवनी । पुलिस को अपने घर आया हुआ देखकर एक आरोपी ने चूहामार दवा का सेवन कर लिया। आरोपी का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में आया है।
सिवनी के केवटी वार्ड निवासी शहबाज उर्फ बिलाल (21) पिता शमीम खान ने बीती रात चूहामार दवा का सेवन कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस बिलाल को पकड़ने के लिये उसके घर गयी हुई थी जहाँ बिलाल की माँ ने बताया कि बिलाल ने चूहामार दवा का सेवन कर लिया है।
थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि बिलाल के विरूद्ध 13 मामले दर्ज हैं और उसका नाम गुण्डा लिस्ट में भी शामिल है। बताया जाता है कि पुलिस को देखकर बिलाल घबरा गया और उसने चूहामार दवा का सेवन कर लिया। आरोपी को जिला चिकित्सालय पहुँचाया गया जहाँ से उसे रेफर कर दिया गया है। सोशल मीडिया में भी बिलाल का एक वीडियो देखा जा रहा है जिसमें वह कह रहा है कि पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर उसने चूहामार दवा का सेवन किया है।
Indian Coast Guard Recruitment 2020 – online application form (Indian Coast Guard Bharti 2018 ) भारतीय तट रक्षक ने नाविक (Navik) के 206 पदों के लिए भर्ती ( Indian Coast Guard Vacancy) निकाली हैं ! यह बेरोजगार उम्मीदवारो के लिए सुनहरा मौका है भर्ती के लिए योग्य उम्मीद्वार 02 फरवरी 2020 तक आवेदन कर सकते है | आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस सरकारी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी और नोटिफिकेशन पड़ ले , फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं !
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी ऑफिसियल नोटीफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लेवे जिससे की आवेदन करते समय होने वाली गलतियों से बचा जा सके | इस भर्ती से जुडी जानकारी जैसे कितने पद है, वेतन कितना दिया जाएगा, आवेदन कब करना है, आवेदन केसे करना है, आवेदन करने की अंतिम तारीख, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव, पद का नाम, नौकरी करने का स्थान आदि सुचना निचे दी है | ऑनलाइन आवेदन करने की डायरेक्ट लिंक भी दी गई | इस भर्ती से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहिये | Western Railway Bharti 2020 से जुडी सभी जानकारी यहाँ www.khabarsatta.com पर उपलब्ध है और अधिक जानकारी के लिए हमारी साईट www.khabarsatta.com विजिट करते रहिये |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualifications)– 10th/12th पास/स्नातक डिग्री/ अथवा इसके समकक्ष डिग्री होने पर भी मान्य है, ऑफिशल जानकारी के लिए कृपया नोटिफिकेशन देखें !
पद संख्या (Number Of Posts) – 206 पद
पद का नाम (Name Of Posts) – नाविक (Navik)
आवेदन करने की प्रारंभ तिथि (Application Start Date) – 05 जनवरी 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date) – 02 फरवरी 2020
Indian Coast Guard Notification 2020
आयु (Age Limits)– इस इंडियन कोस्ट गार्ड भर्ती के लिए केंडिडेट की आयु 18 वर्ष से 22 वर्ष तक निर्धारित की गई है ! आयु सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन देखे !
चयन प्रक्रिया (Selection Process)– इस Indian Coast Guard Vacancy 2020 के लिए ऑफलाइन एग्जाम /ग्रुप डिस्कशन/ फिजिकल टेस्ट मेडिकल टेस्ट के आधार पर चयन होगा।
परीक्षा शुल्क (Exam Fee/Application Fee) – इस भारतीय कोस्ट गार्ड भर्ती लिए आवेदन की फीस सभी वर्ग के लिए निशुल्क है |
सैलरी (Salary) – Indian Coast Guard Online 2020 नोटिफिकेशन के अनुसार 21,700-47,600/- रूपये प्रतिमाह मिलेगी |
आवदेन कैसे करे (How to Apply)– इस पोस्ट के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा। निचे दी गयी ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर समस्त जानकारी भरें तथा उपलब्ध माध्यमो से फीस भरे | फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड / डेबिट कार्ड / नेट बैंकिंग द्वारा किया जा सकता है |
महत्वपूर्ण नोटिस- Indian Coast Guard Recruitiment 2020 आवेदन से जुड़ी सभी जानकारी के लिए कृपया ऑफिसियल नोटिस देखे , यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे और नयी भर्ती के लिए हमारी वेबसाइट पर हमेशा बने रहे !
आप सभी को सूचित किया जाता हैं कि इस सरकारी भर्ती ( Indian Coast Guard Bharti 2020 ) के लिए आवेदन करने से पहले आवश्यक जानकारी , शेक्षणिक योग्यता ,आयु सीमा भर्ती प्रक्रिया आवेदन की फीस और ऑफिसियल नोटिफिकेशन पड़ ले , फिर आवेदन करे क्योकि हम जानते हे कि एक छोटी सी गलती बहुत बड़ी परेशानी बन जाती हैं |
Delhi का गिरोह पूरे भारत मे School File का काम बताकर कर रहा धोखाधड़ी
नई दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली में बैठे कुछ ठगों का एक गिरोह इतना ज्यादा सक्रिय है कि बेरोजगार लोगो को टारगेट बनाकर अपना काम करवाता है फिर पेमेंट के समय पर व्यक्ति द्वारा किये गए कामो में खामी बताकर पेमेंट देने में बहाने बताने में सबसे आगे है ।
ऐसा ही कुछ सिवनी जिले में बैठे कुछ युवाओ के साथ दिल्ली के उस गिरोह ने एक प्रकार से ठगी ही कि है जिसपर 420 का मामला कायम हो सकता है । क्योंकि काम के हिसाब से पैमेंट मिलने की बात कहकर सिवनी जिले के युवाओं से काम करवाया गया जिसके बाद काम पूरा होने पर काम मे कमी बताकर पैसे देने में अनेकों बहाने बातये ओर पैसे नही दिए गए । उन ठगों द्वारा जिस फॉरमेट में काम करने बोला गया था युवाओ द्वारा उसी फॉरमेट में काम किया गया । ना जाने ऐसे कितने युवाओ को इन धोखाधड़ी कर रहे युवाओ के द्वारा धोखाधड़ी की गई होगी, सिवनी जिले के युवाओं के साथ हुई धोखाधड़ी की पूरी जानकारी खबर सत्त्ता न्यूज़ पोर्टल के पास है जिसका खुलासा 24 से 48 घंटे के भीतर ही खबर सत्ता पोर्टल में होने वाला है ।
सिवनी : सिवनी जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने शहर को सुव्यवस्थित एवं सुंदर बनाने के अभियान अंतर्गत बुधवार 8 जनवरी को नगर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, एडीशनल एस.पी., एसडीएम, तहसीलदार, मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
कलेक्टर श्री सिंह ने शहर को सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में नगर के विभिन्न क्षेत्रों शुक्रवारी, दीवान महल से लगी खाली जमीन, नेहरू रोड, बुधवारी बाजार , पुरानी गल्ला मण्डी, गंज वार्ड, यातायात थाने, नगरपालिका के पीछे पड़ी खाली जमीन का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को खाली पड़ी जमीनों को साफ कराने एवं जनमानस से जुड़ी अन्य व्यवस्था को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश श्री सिंह द्वारा दिए गए।
सिवनी : जिले में महिलाओं को सशक्त बनाकर उन्हें सशक्त भारत निर्माण के लिये तैयार करने हेतु प्रयासरत संस्था गूंज द्वारा आज 8 जनवरी को सुबह 11 बजे से स्थानीय जिला चिकित्सालय में संचालित ब्लड बैंक परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ज्ञात रहे कि उक्त संस्था महिलाओं द्वारा संचालित की जाती है, जिसका प्रमुख कार्य महावारी के दौरान स्वच्छता प्रबंधन पर महिलाओं को जागरूक करना है।
आज रक्तदान शिविर के पूर्व संस्थाओं की सदस्यों द्वारा स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर आयोजन की शुरूआत की गई, जहाँ समाचार लिखे जाने तक 18 युवक-युवतियों ने रक्तदान कर पुण्य कार्य किया। इस अवसर पर संस्था के साथ ही ऐ एस ओ इंडिया के युवाओं ने भी जीवन रक्षा से जुड़े इस नेक कार्य में अपना सहयोग करते हुये रक्तदान किया।
कहते हैं कि रक्तदान यानी महा दान। इससे न सिर्फ आप कई लोगों को नया जीवन दे सकते हैं बल्कि कई बीमारियों को दूर भी भगा सकते हैं। भारत में हर साल 1 करोड़ ब्लड यूनिट की जरूरत पड़ती है। सोचिए, अगर कोई ब्लड ही डोनेट न करे तो फिर इस ब्लड की भरपाई कहां से होगी? इसलिए रक्तदान बहुत जरूरी है। सिर्फ इसीलिए ही नहीं बल्कि इसके कई फायदे भी होते हैं।
हर 3 महीने में एक बार ब्लड डोनेट करना चाहिए। इससे में आयरन की मात्रा ठीक बनी रहती है और दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं।
ब्लड डोनेशन से आप लंबे वक्त तक जवां बने रहते हैं और स्ट्रोक व हार्ट अटैक से भी बचाव होता है।
डॉक्टरों के अनुसार, ब्लड डोनेट करने से शरीर में आयरन की मात्रा सही बनी रहती है। आयरन की अधिकता से लीवर टिशू का ऑक्सीडेशन होता है, जिससे वो डैमेज हो सकता है और आगे चलकर कैंसर बन सकता है। इसलिए नियमित रूप से ब्लड डोनेट करने से लीवर डैमेज व कैंसर का जोखिम भी कम होता है।
ब्लड डोनेशन से वजन घटाने में भी मदद मिलती है। एक बार ब्लड डोनेट करके 650-700 कैलरी घटा सकते हैं। कैलरी घटने से वजन भी कम होता है। लेकिन इसका मतलब यह कतई नहीं है कि आप हर महीने ही ब्लड डोनेट करें। याद रखें कि 3 महीने में केवल एक बार ही रक्तदान करना चाहिए।
ब्लड डोनेशन से मानसिक संतुष्टि भी मिलती है क्योंकि आपके द्वारा डोनेट किए गए ब्लड से कम से कम 2-3 लोगों को नया जीवन दान मिलता है जिसे खुशी और मानसिक संतुष्टि का अहसास होता है।
ब्लड डोनेशन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोतरी होती है, जिसकी वजह से हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ने में सक्षम बनता है।
OFB Vacancy 2020 आयुध फैक्ट्री बोर्ड भर्ती 2020 Nagpur OFB Recruitment 2020ने ट्रेड अपरेंटिस (Trade Apprentice) विभाग में कुल 6060 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति (ऑफिसियल नोटीफिकेशन) जारी किया है |सभी अनुभवी एवं फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है आयुध फैक्ट्री बोर्ड भर्ती द्वारा जारी कि गई अधिकारिक सूचना की लिंक निचे दी गई है |इस भर्ती Ordnance Factory Board, Nagpur Vacancy 2020 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा एवं इस भर्ती के आप 09 फरवरी 2020 तक आवेदन कर सकते है | यह भर्ती OFB विभाग में रिक्त पदों के लिए निकाली गई है |
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी ऑफिसियल नोटीफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लेवे जिससे की आवेदन करते समय होने वाली गलतियों से बचा जा सके | इस भर्ती से जुडी जानकारी जैसे कितने पद है, वेतन कितना दिया जाएगा, आवेदन कब करना है, आवेदन केसे करना है, आवेदन करने की अंतिम तारीख, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव, पद का नाम, नौकरी करने का स्थान आदि सुचना निचे दी है | ऑनलाइन आवेदन करने की डायरेक्ट लिंक भी दी गई | इस भर्ती से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहिये | OFB Bharti 2020 से जुडी सभी जानकारी यहाँ www.khabarsatta.com पर उपलब्ध है!
Ordnance Factory Board, Nagpur 2020 Trade Apprentice Vacancy Central Govt Jobs OFB Syllabus Exam Date Ordnance Factory Board, Nagpur Result Date Notification 2020 Vacancy 2020 Apply Online OFB Online Application Upcoming Vacancy Ordnance Factory Board, Nagpur Exam Calendar Latest News Nagpur Government Jobs OFB Recruitment 2020 online Application Form OFB Recruitment 2020 Apply Online से जूडी सभी जानकारी इस वेबसाइटwww.khabarsatta.com पर उपलब्ध है
Ordnance Factory Board, Nagpur Vacancy 2020
विभाग का नाम(Name of Department)– आयुध फैक्ट्री बोर्ड भर्ती 2020 (OFB Online Application)
शेक्षणिक योग्यता तथा अनुभव (Education Needed)– 10th, ITI Certificate होना चाहिए या इसके समकक्ष योग्यता होने पर भी मान्य !अधिक जानकारी के लिए आफसिअल नोटीफिकेसन देखे !
कुल पद (Number of Posts)– 6060 पद
पद का नाम(Name of Positions)– ट्रेड अपरेंटिस (Trade Apprentice)
नौकरी करने का स्थान (Job Location)– नागपुर
आयु(Age Restrictions)– आयुध फैक्ट्री बोर्ड भर्ती 2020 उम्मीदवार को 15 से 24 वर्ष तक का होना चाहिए |अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक सूचना पढ़े Notification की लिंक निचे दी गई है |
आवेदन करने की प्रारंभिक तारीख( Application Form Filling Date Start)- 10/01/2020
आवेदन करने की अंतिम तारीख(Last Date for Apply Online)- 09/02/2020
चयन प्रक्रिया(Selection Criterion)– इस भर्ती OFB Recruitment 2020 के लिए मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा, जो की आयुध फैक्ट्री बोर्ड विभाग द्वारा किया जायेगा विस्तृत जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी अधिकारिक अधिसुचना अवश्य पढ़े |
वेतन(Salary Details)– इस Posts के लिए वेतन(Salary) विभाग द्वारा निर्धारित की जाएगी | अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल notification देखे |
आवेदन केसे करे(How to Apply Form) – इस Ordnance Factory Board, Nagpur 2020 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा |निचे दी गई आफिसिअल लिंक के द्वारा आवेदन भरे|
ध्यान देंवे (Important Note)– Ordnance Factory Board, Nagpur Recruitment 2020 Apply Online आवेदन के साथ जुडी सभी जानकारी के लिए आफिसिअल नोटीफिकेसन अवश्य देखे , यह जाकारी अपने दोस्तों को भी भेजे एवं नयी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट www.khabarsatta.com पर हमेशा बने रहे Central Govt Jobs OFB Vacancy 2020 Apply Online की सभी जानकारी हमारी वेबसाइट www.khabarsatta.com पर उपलब्ध है