सिवनी -10 जनवरी 20/ आगामी 12 जनवरी को जिले के 18 केंद्रों में आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 की निगरानी एवं आकस्मिक निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय फ्लाईंग स्कॉट दल का गठन किया है।
परीक्षा केंद्रवार फ्लाईंग स्काट दल निम्नानुसार है:-
परीक्षा केन्द्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी केन्द्र कोड 40/2, शासकीय उत्कृष्ट उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/16 में दल प्रभारी तहसीलदार सिवनी श्री प्रभात मिश्रा को तथा सहयोगी जिला आयुष अधिकारी श्री यशवंत कुमार माथुर (7770916886) को नियुक्त किया गया हैं.
परीक्षा केन्द्र पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सिवनी केन्द्र कोड 40/15, महात्मा गांधी शासकीय उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/17 के लिए दल प्रभारी तहसीलदार सिवनी श्री प्रभात मिश्रा प्रबंधक मप्र राज्य भण्डार सिवनी श्री शैलेष उपाध्याय (8689484189)को नियुक्त किया गया हैं। इसी तरह परीक्षा केन्द्र कन्या मठ उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/5, शासकीय तिलक हाईस्कूल सिवनी केन्द्र कोड 40/4, मॉर्डन हाईस्कूल सिवनी केन्द्र कोड 40/12 के दल प्रभारी एस डी एम केवलारी श्री अमित बम्हरोलिया को तथा उपायुक्त सहकारिता सिवनी श्री के.आर.कोरी (7000513181)को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
परीक्षा केंद्र शासकीय उर्दू उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/3, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस शास उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/7, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कन्या महाविद्यालय सिवनी केन्द्र कोड 40/1 के लिए दल प्रभारी एस डी एम केवलारी श्री अमित बम्हरोलिया तथा सहयोगी जिला पंजीयक सिवनी श्री उमेश शुक्ला (9425445996) को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह परीक्षा केन्द्र अरूणाचल पब्लिक स्कूल सिवनी केन्द्र कोड 40/4, मिशन बालक उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/6, डी.पी.चतुर्वेदी कॉलेज सिवनी केन्द्र कोड 40/18 के दल प्रभारी एसडीएम श्री जे.पी.सैयाम के साथ सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री अभिजीत पचौरी रहेंगे, परीक्षा केन्द्र महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/8, सरस्वती उमावि भैरोगंज सिवनी केन्द्र कोड 40/9, मिशन इंगलिश उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/13 के दल प्रभारी एसडीएम श्री जे.पी.सैयाम के साथ सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास सिवनी श्री राजेश लिल्हारे (7999352860) रहेंगे तथा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सिवनी केन्द्र कोड 40/11, सेन्ट फ्रांसिस स्कूल सिवनी केन्द्र कोड 40/14 के लिये दल प्रभारी तहसीलदार केवलारी श्री गौराशंकर बिसेन के साथ सहा जिला आबकारी अधिकारी सिवनी श्री प्रमोद कुमार धुर्वे सहयोगी अधिकारी रहेंगे।