Homeसिवनीखुशियों की दास्ताँ : ''मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी'' से बदलती शालाओं की...

खुशियों की दास्ताँ : ''मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी'' से बदलती शालाओं की तस्वीर

Date:

सिवनी कलेक्टर महोदय श्री प्रवीण सिंह के निर्देशन में ”मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी” पहल जिले के शासकीय शालाओं की तस्वीर बदलने में कारगार साबित हो रही है। सिवनी जिले के शिक्षकों द्वारा स्वप्रेरणा से शिक्षा के नये आयाम को गढ़ते हुए अपनी शाला के बच्चों के लिए मूलभूत आवश्यकताओं को स्वमं के व्यय से पूरा रहे हैं। जिससे नि:संदेह शालाओं के उन्नयन के साथ-साथ बच्चों का भी सर्वांगीण विकास हो रहा है।

मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी के तहत 9 जनवरी को प्राथमिक शाला खैरीकलाँ में पदस्थ शिक्षक श्री जय श्रीवास्तव एवं श्री शिवदयाल बघेल द्वारा अपने स्वयं के व्यय से 27 बच्चों को स्वेटर एवं बच्चों को बैठने के लिए 10 गद्दे प्रदान किये। इसी तरह बुधवार 8 जनवरी को सिवनी विकासखंड अंतर्गत आने वाले जनशिक्षा केन्द्र सागर के प्राथमिक शाला चंदोरीकलॉ में पदस्थ शिक्षक श्री राजाराम सनोडिया एवं श्री पोषणलाल सनोडिया द्वारा अपने स्वयं के व्यय से शाला के 37 बच्चों को स्वेटर प्रदान की गई।

इस पहल में जिले के आम जनों द्वारा भी आगे आकर सहभागिता की जा रही है। जिसमें जन शिक्षा केंद्र मुंगवानी के शा. प्राथमिक शाला सापापार कला में थल सेना सैनिक श्री नंदकिशोर सनोड़िया द्वारा 13 बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्वेटर प्रदान की गई तथा 7 जनवरी को श्री आदिल अंसारी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला जनता नगर के 190 बच्चों हेतु स्वेटर एवं ऊनी टोपा प्रदान किया गया।

”मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी” पहल शिक्षकों एवं आम जनों के सकारात्मक सहभागिता से जरूरतमंद बच्चों को लाभान्वित कर रही है। जिससे शासकीय शालाओं की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के साथ अध्ययनरत बच्चों की सुविधा में वृद्धि हो रही हैं।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...