Home Blog Page 1970

सिवनी : अनैतिक व्यापार नीतियों के खिलाफ मोबाइल एसोसिएशन के आव्हान पर प्रतिष्ठान रहे बंद

सिवनी। अखिल भारतीय मोबाइल एसोसिएशन एवं भारतीय खुदरा व्यापार संगठन के द्वारा ऑनलाइन कारोबारियों की अनैतिक कारोबार नीतियों के खिलाफ आज सिवनी मोबाइल एसोसिएशन के द्वारा 8 जनवरी को आंदोलन कर अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखा।

उक्त बंद के निर्णय के बारे में बताया गया कि ऑनलाइन बनाम विदेशी कारोबारियों द्वारा देश के घरेलू/स्वदेशी व्यापार को समाप्त करने की मंशा से लागत मूल्यों से कम, अनावश्यक डिस्काउंट जैसी सेले लाकर अनैतिक खेल खेला जा रहा है। जिसके कारण सिवनी जिले की 40 -50 रिटेलस्टोर दुकानें बंद हो चुकी है। इन परिस्थितियों में रिटेलस्टोर/दुकानों से अपनी आजीविका चलाने वाले लोग रोजी रोटी से बेगार हो गये हैं। आज के बंद का उद्देश्य किसी का विरोध न होकर अपने अधिकारों के लिये अपनी आवाज बुलंद करते हुऐ भारत सरकार से अनेक माँगे की गई है।

यूनियन की प्रमुख माँगों में ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा अनैतिक तरीके से दी जाने वाली ऑनलाईन डिस्काउंटिंग को बंद किया जाये, ई-कॉमर्स कंपनियों को नियंत्रित करने के लिए एक रेग्युलेटरी अथॉरिटी बनाई जाए, फ्लिफकार्ड व अमेजन ने जो अब तक प्रेस नोट 2 का उल्लंघन कर जो एफडीआई फंड का दुरुपयोग किया है उसकी जांच करायी जाए, कैश ऑन डिलीवरी जैसी हरकतों पर रोक लगे, व्यापारियों को 10 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी उपलब्ध कराया जाए, ब्रांड्स ई-कॉमर्स को देने वाले अपने एक्सक्लुसिव्ह प्रोडक्ट्स को किया जाये, ऑनलाईन और ऑफलाइन में भाव फर्क बंद कराए।

आज किये गये बंद को लेकर आयोजक सिवनी मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवल ठाकुर, सचिव प्रकाश पप्पू माधवानी, उपाध्यक्ष आशीष चौरसिया, राजा हेडाऊ शशांक पारकर सहित सभी मोबाइल विक्रेता एवं टेलीकॉम से जुड़े मोबाइल कंपनियों के वितरकों का सहयोग रहा।

Western Railway Recruitment 2020 – पश्चिमी रेलवे भर्ती 2020

Western Railway Recruitment 2020 पश्चिमी रेलवे भर्ती 2020 ने अपरेंटिस (Apprentice) विभाग में कुल 3553 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति ( Online Application ) जारी किया है | सभी अनुभवी एवं फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है पश्चिमी रेलवे द्वारा जारी कि गई अधिकारिक सूचना की लिंक निचे दी गई है |इस भर्ती Railway Recruitment Cell, Western Railway Vacancy 2020 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा एवं इस भर्ती के आप 06 फरवरी 2020 तक आवेदन कर सकते है | यह भर्ती WCR विभाग में रिक्त पदों के लिए निकाली गई है |

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले विभाग द्वारा जारी ऑफिसियल नोटीफिकेशन ध्यानपूर्वक पढ़ लेवे जिससे की आवेदन करते समय होने वाली गलतियों से बचा जा सके | इस भर्ती से जुडी जानकारी जैसे कितने पद है, वेतन कितना दिया जाएगा, आवेदन कब करना है, आवेदन केसे करना है, आवेदन करने की अंतिम तारीख, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव, पद का नाम, नौकरी करने का स्थान आदि सुचना निचे दी है | ऑनलाइन आवेदन करने की डायरेक्ट लिंक भी दी गई | इस भर्ती से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहिये | Western Railway Bharti 2020 से जुडी सभी जानकारी यहाँ  www.khabarsatta.com  पर उपलब्ध है  और अधिक जानकारी के लिए हमारी साईट   www.khabarsatta.com विजिट करते रहिये |

Western Railway Recruitment 2020

Railway Recruitment Cell, Western Railway 2020 Apprentice Vacancy Central Govt Jobs Railway Recruitment Cell, Western Railway Syllabus Western Railway Exam Date Western Railway Result Date Notification 2020 Apply Online Railway Recruitment Cell, Western Railway Online Application Western Railway Recruitment 2020 Apply Online से जूडी सभी जानकारी इस वेबसाइट  www.khabarsatta.com पर उपलब्ध है

Railway Recruitment Cell, Western Railway 2020

विभाग का नाम(Name of Department)– पश्चिमी रेलवे विभाग भर्ती 2020 (Western Railway Online Application)

शेक्षणिक योग्यता तथा अनुभव (Education Needed)– 10th, ITI Certificate होना चाहिए या इसके समकक्ष योग्यता होने पर भी मान्य !अधिक जानकारी के लिए आफसिअल नोटीफिकेसन देखे !

कुल पद (Number of Posts)– 3553 पद

पद का नाम(Name of Positions)– अपरेंटिस (Apprentice)

नौकरी करने का स्थान (Job Location)– पश्चिम रेलवे क्षेत्र

आयु(Age Restrictions)–  पश्चिमी रेलवे भर्ती 2020 उम्मीदवार की आयु 15 वर्ष से 24 वर्ष तक होना चाहिए |अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक सूचना पढ़े Notification की लिंक निचे दी गई है |

आवेदन करने की प्रारंभिक तारीख( Application Form Filling Date Start)- 07/01/2020

आवेदन करने की अंतिम तारीख(Last Date for Apply Online)- 06/02/2020

चयन प्रक्रिया(Selection Criterion)– इस भर्ती Western Railway Vacancy 2020 के लिए Merit List के आधार पर चयन किया जाएगा, जो की पश्चिमी रेलवे विभाग द्वारा किया जायेगा विस्तृत जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी अधिकारिक अधिसुचना अवश्य पढ़े |

वेतन(Salary Details)–  इस Posts के लिए वेतन(Salary) विभाग द्वारा निर्धारित किया जायेगा| अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल notification देखे |

आवेदन केसे करे(How to Apply Form) – इस Western Railway 2020 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा |निचे दी गई आफिसिअल लिंक के द्वारा आवेदन भरे|

ऑनलाइन आवेदन करे (Apply Online)Click Here 
ऑफिसियल वैबसाइट (Official WebsiteClick Here
ऑफिसियल नॉटीफिकेशन (Download Notification)Click Here
Whatsapp ग्रुप से जुड़ेClick Here

ध्यान देंवे (Important Note)– Railway Recruitment 2020 Apply Online आवेदन के साथ जुडी सभी जानकारी के लिए आफिसिअल नोटीफिकेसन अवश्य देखे , यह जानकारी अपने दोस्तों को भी भेजे एवं नयी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  www.khabarsatta.com  पर हमेशा बने रहे Central Govt Jobs Western Railway Vacancy 2020 Apply Online की सभी जानकारी हमारी वेबसाइट  www.khabarsatta.com  पर उपलब्ध है

Railway SER Recruitment 2020 : दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2020 | Railway Job

Railway SER Vacancy 2020 दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2020 | Railway SER Recruitment 2020 ने अपरेंटिस (Apprentice) विभाग में कुल 1778 रिक्त पदों के लिए विज्ञप्ति (Official Notification) जारी किया है | सभी अनुभवी एवं फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती द्वारा जारी कि गई अधिकारिक सूचना की लिंक निचे दी गई है | इस भर्ती South East Railway Vacancy 2020 के लिए आपको Online Application करना होगा एवं इस भर्ती के आप 03 फरवरी 2020 तक आवेदन कर सकते है | यह भर्ती Railway SER विभाग में रिक्त पदों के लिए निकाली गई है |

ऑनलाइन आवेदन (Online Application) करने से पहले विभाग (Railway SER) द्वारा जारी ऑफिसियल नोटीफिकेशन (Official Notification) ध्यानपूर्वक पढ़ लेवे जिससे की आवेदन करते समय होने वाली गलतियों से बचा जा सके | इस भर्ती से जुडी जानकारी जैसे कितने पद है, वेतन कितना दिया जाएगा, आवेदन कब करना है, आवेदन केसे करना है, आवेदन करने की अंतिम तारीख, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव, पद का नाम, नौकरी करने का स्थान आदि सुचना निचे दी है | ऑनलाइन आवेदन करने की डायरेक्ट लिंक भी दी गई | इस भर्ती से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट जानने के लिए हमारे साथ बने रहिये | Railway SER Bharti 2020 से जुडी सभी जानकारी यहाँ www.khabarsatta.com पर उपलब्ध है!

Railway SER Recruitment 2020

South East Railway 2020  Apprentice Vacancy Central Govt Jobs Railway SER Syllabus Exam Date South East Railway Result Date Notification 2020 Vacancy 2020 Apply Online Railway SER Online Application Public Service Commission Upcoming Vacancy South East Railway Exam Calendar Latest News Kolkata Government Jobs Railway SER Recruitment 2020 online Application Form Railway SER Recruitment 2020 Apply Online से जूडी सभी जानकारी इस वेबसाइट  www.khabarsatta.com पर उपलब्ध है

South East Railway Vacancy 2020

विभाग का नाम(Name of Department)– दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2020 (Railway SER Online Application)

शेक्षणिक योग्यता तथा अनुभव (Education Needed)– 10th, ITI Certificate होना चाहिए या इसके समकक्ष योग्यता होने पर भी मान्य !अधिक जानकारी के लिए आफसिअल नोटीफिकेसन देखे !

कुल पद (Number of Posts)– 1778 पद

पद का नाम(Name of Positions)– अपरेंटिस (Apprentice)

नौकरी करने का स्थान (Job Location)– कोलकाता

आयु(Age Restrictions)– दक्षिण पूर्व रेलवे भर्ती 2020 उम्मीदवार को 15 से 24 वर्ष तक का होना चाहिए |अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक सूचना पढ़े Notification की लिंक निचे दी गई है |

आवेदन करने की प्रारंभिक तारीख( Application Form Filling Date Start)- 04/01/2020

आवेदन करने की अंतिम तारीख(Last Date for Apply Online)- 03/02/2020

चयन प्रक्रिया(Selection Criterion)– इस भर्ती  Railway SER Recruitment 2020 के लिए लिखित परीक्षा, मेरिट लिस्ट के आधार पर चयन किया जाएगा, जो की दक्षिण पूर्व रेलवे विभाग द्वारा किया जायेगा विस्तृत जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी अधिकारिक अधिसुचना अवश्य पढ़े |

वेतन(Salary Details)–  इस Posts के लिए वेतन(Salary) विभाग द्वारा निर्धारित की जाएगी | अधिक जानकारी के लिए ऑफिसियल notification देखे |

आवेदन केसे करे(How to Apply Form) – इस South East Railway 2020 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा |निचे दी गई आफिसिअल लिंक के द्वारा आवेदन भरे|

ऑनलाइन आवेदन करे (Apply Online)Click Here 
ऑफिसियल वैबसाइट (Official WebsiteClick Here
ऑफिसियल नॉटीफिकेशन (Download NotificationClick Here
Whatsapp ग्रुप से जुड़ेClick Here

ध्यान देंवे (Important Note)– South East Railway Recruitment 2020 Apply Online आवेदन के साथ जुडी सभी जानकारी के लिए आफिसिअल नोटीफिकेसन अवश्य देखे , यह जाकारी अपने दोस्तों को भी भेजे एवं नयी जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट  www.khabarsatta.com  पर हमेशा बने रहे Central Govt Jobs Railway SER Vacancy 2020 Apply Online की सभी जानकारी हमारी वेबसाइट  www.khabarsatta.com पर उपलब्ध है

सिवनी : आजाद वार्ड में निषादराज जी की प्रतिमा का हुआ अनावरण

निषादराज जी seoni nishadraj murti

सिवनी-मांझी मछुआ समाज की वर्षो की मांग आखिरकार पूरी हुई। कई वर्षों से समाज की बहुप्रतीक्षित मांग थी कि भगवान निषादराज जी की प्रतिमा नगर में स्थापित की जाए, पर योग संयोग के चलते मांग पूरी नही हो पा रही थी।

श्री निषादराज जी ने भगवान श्री राम जी, सीता जी औऱ लक्ष्मण जी वनवास काल में नदी पार करवाई थी। अंतत नवदीप अकादमी के सामने मठ मंदिर मार्ग पर आज निषादराज जी की प्रतिमा विराजमान हो ही गई जिसका गरिमामयी अनावरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री श्री मुनमुन राय जी कार्यक्रम के अध्यक्ष श्रीमती आरती अशोक शुक्ला जी पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर जी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रेम तिवारी जी जिला पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन जी, पूर्व नपा अध्यक्ष श्री राजेश त्रिवेदी जी, श्रीमती शोभा रानी ठाकुर जी, पार्षद अभिषेक दुबे जी, पार्षद पिंकी त्रिवेदी जी, पूर्व पार्षद श्री सुरेश भांगरे जी श्री कोमल कश्यप जी पार्षद गुड्डू ठाकुर जी पार्षद दिलीप गोस्वामी जी नगर भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र गुड्डू ठाकुर जी श्री रंजीत यादव जी श्री सतीश चिंटोले जी, श्री अनिल कश्यप जी, श्री विक्रांत दुबे जी, श्री हर्ष राय जी, श्री सखराम कश्यप जी, श्री दिनेश कश्यप जी, श्री नंदा कश्यप जी, श्री अशोक बरमैया जी, श्री सजल कठल जी, श्री नितिन सोनी जी समेत नगरवासियों की विशेष उपस्थिति रही।

सिवनी : खामी स्कूल में हुआ जूतों का वितरण

सिवनी। गत दिवस जिले के शासकीय विद्यालयों में चल रहे हमारी शाला हमारी जिम्मेदारी अभियान के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खामी के खेल शिक्षक आशीष दीक्षित द्वारा संस्था में अध्ययनरत निर्धन छात्र-छात्राओं को स्पोर्ट्स शूज प्रदान किये गए।

श्री दीक्षित द्वारा किये गए सराहनीय कार्य के लिये संस्था प्राचार्य एम एल तेकाम, वरिष्ठ शिक्षक डॉ एल राहंगडाले, जे एल उइके, ओमनारायण बिसेन, गणेश पटले, बसंत राव वासनिक, मोहन ठाकरे, संतोष राहंगडाले, रत्नेश दीक्षित एवम श्रीमती नीतू कटरे ने हर्ष व्यक्त किया है।

MPTET-3 : 1 लाख उम्मीदवार आवेदन नहीं कर पाएंगे , Rule Book में गड़बड़ी

भोपाल। ( MPTET-3 ) प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्य प्रदेश (PEB MP) ने प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (संविदा शिक्षक वर्ग 3 परीक्षा) के लिए रूल बुक जारी कर दी है। इसी के साथ रूल बुक में मौजूद खामियां भी सामने आने लगी हैं। शिक्षा विभाग एवं प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष कर दी है। रूल बुक में यह सबसे बड़ी खामी बताई जा रही है। इसके चलते मध्य प्रदेश के 100000 से अधिक उम्मीदवार परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। 

अरविंद कुमार, रवि, दीपक और ऐसे ही दर्जनों उम्मीदवारों ने भोपाल समाचार को बताया कि न्यूनतम आयु 21 वर्ष करने का फैसला गलत है। रूल बुक में तकनीकी रूप से गड़बड़ी नजर आ रही है। आपत्ति कर्ताओं ने बताया कि प्रिया पात्रता परीक्षा लोक सेवा भर्ती की परिधि से बाहर है। यह प्राथमिक शिक्षक के लिए है। यह वर्ग 3 की श्रेणी में आती है अतः इसमें उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।

रूल बुक में प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने लिखा है कि जो लोग 2 वर्ष का डीएड पाठ्यक्रम कर रहे हैं वह भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। कॉमन सेंस वाली बात है। 12वीं पास छात्र की उम्र 18 वर्ष होती है। 2 साल का D.Ed यानी उसकी उम्र तब 20 वर्ष हो जाएगी जब वह d.Ed परीक्षा पास कर लेगा। मुख्य प्रश्न यह है कि जब उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष निर्धारित कर दी है तो फिर भी d.Ed कर रहे उम्मीदवार अप्लाई कैसे कर पाएंगे। उम्मीदवारों का कहना है कि रूल बुक में दर्ज नियमों के निर्धारण में त्रुटि हुई है। इसे तत्काल सुधारा जाना चाहिए। 

सिवनी बंद का आवाहन : 08 जनवरी 2020

सिवनी: अखिल भारतीय मोबाइल एसोसिएशन एवं भारतीय खुदरा व्यापार संगठन (cait) द्वारा ऑनलाइन कारोबारियों की अनैतिक कारोबार नीतियों के खिलाफ 8 जनवरी को आंदोलन एवं बंद का आगाज किया गया जिसकी श्रृंखला में सिवनी मोबाइल एसोसिएशन द्वारा बंद का आह्वान किया है

उक्त बंद के निर्णय के बारे में एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित बाकी दुकानदारों द्वारा बताया गया कि ऑनलाइन बनाम विदेशी कारोबारियों द्वारा देश के घरेलू/स्वदेशी व्यापार को समाप्त करने की मंशा से लागत मूल्यों से कम,अनावश्यक डिस्काउंट जैसी सेले लाकर अनैतिक खेल खेला जा रहा है

नतीजे सिवनी जिले की 40 -50 रिटेलस्टोर सहित देश की लगभग 40000 दुकानों बंद हो चुकी है जिस वजह इन रिटेलस्टोर/दुकानों से अपनी आजीविका चलाने वाले लाखों लोग रोजी रोटी से बेगार हो गया आज के बंद का उद्देश्य किसी का विरोध न होकर अपने अधिकारों के लिये अपनी आवाज बुलंद करते हुऐ भारत सरकार से निम्नानुसार बिंदुओं पर अपनी मांग रखना है

  • हमारी भारत सरकार और ब्रांड्स से क्या मांगे है –
  • ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा अनैतिक तरीके से दी जाने वाली ऑनलाईन डिस्काउंटिंग को बंद करें|
  • ई-कॉमर्स कंपनियों को नियंत्रित करने के लिए एक रेग्युलेटरी अथॉरिटी बनाई जाए ताकि ये कंपनियां FDI क़ानून का उल्लंघन ना करें और सबको एक जैसा व्यापार का अवसर मिलें|
  • Flipkart और Amazon ने जो अबतक प्रेस नोट 2 का उल्लंघन कर जो FDI फंड का दुरुपयोग किया है उसकी जांच करायी जाए|
  • Cash On Delivery जैसी हरकतों पर रोक लगे|
  • व्यापारियों को रु. 10 लाख तक का लोन बिना किसी गारंटी उपलब्ध कराया जाए|
  • ब्रांड्स ई-कॉमर्स को देने वाले अपने एक्सक्लुसिव्ह प्रोडक्ट्स को बंद करें और सभी के लिए सभी प्रोडक्ट्स Same Product, Same Time, Same Price और Same Offer के साथ उपलब्ध कराएं जाए|
  • ऑनलाईन और ऑफलाइन में भाव फर्क बंद कराए और ऑनलाईन किसे भी तरीके का डिस्काऊंट ना दे सके ये सुनिश्चित कराये|
  • अगर ब्रांड ऐसा कराने में असफल हो तो रिटेलर भी ऑनलाइन के भाव में बेचकर डिफरेंस का पैसा डिस्ट्रीब्यूटर से वसूल करेगा|

इस बंद को लेकर आयोजक सिवनी मोबाइल एसोसिएशन के अध्यक्ष नवल ठाकुर, सचिव प्रकाश पप्पू माधवानी ,उपाध्यक्ष आशीष चौरसिया ,राजा हेडाऊ शशांक पारकर सहित सभी मोबाइल विक्रेता एवम टेलीकॉम से जुड़े मोबाइल कंपनियों के वितरकों द्वारा रिटेलकारोबारियो से इस बंद/आंदोलन में शामिल होकर अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने की अपील की गई है

सिवनी पुलिस अधीक्षक से उगली में दर्ज मामले की सूक्ष्मता से जाँच करने हेतु किया गया निवेदन

seoni sp

सिवनी । विगत 3 जनवरी 2020 को विभिन्न समाचार पत्रों में छपी जानकारी के आधार पर संतोष पंजवानी एवं करम सिंह बघेल को जानकारी मिली थी कि उनके खिलाफ आरक्षी केन्द्र उगली में प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज हुयी है, जिसके सम्बंध में अपना पक्ष रखते हुये दोनों ही आवेदकों ने बताया कि उनके द्वारा किसी भी तरह की कोई मारपीट नहीं की गयी है और न ही कर्मचारियों के पास रखे 1 लाख रूपये लूटे गये हैं।

संतोष पंजवानी एवं करम सिंह बघेल के विरूद्ध अशोक शांडिल्य सरपंच पति ग्राम पंचायत बागडोंगरी द्वारा उक्त शिकायत दर्ज करायी गई है वहीं आवेदकगण महाकाल एसोसिएट्स के पार्टनर हैं, जिन्हें अधिकतम बोली के आधार पर सारे जिले में रेत खदान का कार्य मिला है। जबकि अशोक शांडिल्य खनन माफिया है व अवैध उत्खनन के कार्य में निरंतर लिप्त रहता है और महाकाल एसोसिएट्स पर दबाव डालने के लिये झूठी प्राथमिक सूचना दर्ज करायी गयी है।

पुलिस अधीक्षक से निवेदन करते हुये आगे बताया गया कि प्रार्थी पीडि़त पक्ष द्वारा ऑडियो रिकॉर्डिंग भी की गई है, जिसमें आवेदक एवं अनावेदक के मध्य 29 दिसम्बर की रात्रि 9.29 मिनट पर 4 मिनट 33 सेकेण्ड की बात हुई है। जबकि अनावेदक अशोक शांडिल्य द्वारा मात्र 1.32 मिनट की रिकॉर्डिंग वायरल कर भ्रामक जानकारियाँ फैलायी गयीं हैं। अत: अशोक शांडिल्य का मोबाइल जब्त कर उसकी सीडीआर की सूक्ष्मता से जाँच करायी जाये, ताकि असल मामला सामने आ सके।

दिये गये आवेदन में संतोष एवं करम सिंह उल्लेखित किया है कि अनावेदक सरपंच पति अशोक शांडिल्य एवं उसकी पत्नी ग्राम पंचायत बागडोंगरी की सरपंच हैं जिन्हें इस पंचायत को रेत निकासी के अधिकार अवश्य मिले हैं, लेकिन वे अवैधानिक रूप से मशीनों का उपयोग कर अवैध खनन कर रहा है वहीं मध्यप्रदेश गौण खनिज अधिनियम के अनुसार निकासी का कार्य सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक ही होना चाहिए, जहाँ केवल मजदूरों का उपयोग होना चाहिये।

विगत 3 जनवरी को सौंपे गये निवेदन में संतोष पंजवानी एवं करम सिंह बघेल ने निवेदन किया है कि उनका अशोक शांडिल्य से कोई व्यवसायिक रंजिश नहीं है। ऐसे में आवेदकगणों द्वारा प्रस्तुत आवेदन की सूक्ष्मता से जाँच पुलिस अधीक्षक करायें तथा उगली थाने में अनावेदक द्वारा दर्ज करायी गयी झूठी एफआईआर से आवेदकगणों को क्लीन चिट प्रदान करते हुये झूठी शिकायत करने वाले अनावेदक अशोक के खिलाफ शिकायत दर्ज की जाये।

सिवनी : बच्चों को हुआ ऊनी वस्त्र वितरण

सिवनी : आज दिनांक 7 जनवरी 2020 को शासकीय उन्नयन माध्यमिक शाला बिठली में अध्ययनरत सभी बच्चों को श्री रंजीत खरे जी कांट्रेक्टर की ओर से गर्म स्वेटर प्रदान की गई। स्वेटर प्राप्त कर बच्चे अत्यंत खुश हुए।

इस अवसर पर जन शिक्षा केंद्र प्रभारी श्री नासिर सर एवं जन शिक्षक श्री मुकेश नेमा उपस्थित रहे एवं शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती नरसो बाई एवं सदस्य श्री जगदीश मड़ावी भी उपस्थित रहे इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में शाला के प्रधान पाठक श्री वी.के. मिश्रा शाला स्टाफ श्री शमी अहमद नाज, आर.पी.भलावी, मनोज तिवारी ,राजेंद्र सनोडिया ,श्रीमती रंजना मर्सकोले एवं विजेंद्र ठाकुर ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंत में शाला परिवार की ओर से श्री रंजीत खरे जी एवं अन्य अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।

निर्भया रेप केस: Patiyala हाउस कोर्ट ने जारी किया दोषियों का डेथ वॉरंट, 22 जनवरी को दी जाएगी फांसी

0

आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया की मां की याचिका पर सुनवाई हुई। निर्भया की मां ने दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग की थी। कोर्ट थोड़ी देर में इस मामले में फैसला सुनाएगा।

  • हाइलाइट्स:
  • निर्भया के दोषियों के लिए कोर्ट ने जारी किया डेथ वॉरंट
  • चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी पर लटकाया जाएगा
  • दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद आज सुनाया फैसला
  • निर्भया की मां ने डेथ वॉरंट जारी करने के लिए दाखिल की थी याचिका

निर्भया के चारों दोषियों को मौत की सजा के लिए डेथ वॉरंट जारी कर दिया गया है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद आज डेथ वॉरंट जारी कर दिया। चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह सात बजे तिहाड़ जेले में फांसी पर लटकाया जाएगा। दोषियों को 14 दिन बाद फांसी दे दी जाएगी। बता दें कि डेथ वॉरंट के बाद कम से कम 14 दिन का वक्त दिया जाता है। इस समय में जेल प्रशासन अपनी तैयारी पूरी करेगा। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से दोषियों को नोटिस जारी करने को कहा था।

दोषी अक्षय ने जज से की बात
दोषी अक्षय ने जज से बात करने की इजाज़त मांगी थी। इसके बाद जज ने मीडिया को कमरे से बाहर जाने को कहा। दोषी ने मांग की थी कि वह अकेले में जज से कुछ कहना चाहता है। अक्षय ने जज के सामने अपनी बात रखी और कहा कि उसने कभी कानूनी प्रक्रिया में देर करने की कोशिश नहीं की और केवल कानूनी तरीके से अपना बचाव किया।

विडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में कार्रवाई शुरू
3:30 बजे के आसपास जज विडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम में पहुंचे। इसके बाद वकील भी कमरे में पहुंचे। इंटरनेट कनेक्शन में दिक्कत की वजह से सुनवाई में थोड़ी दिक्कत हुई लेकिन थोड़ी देर बाद सुनवाई शुरू हो गई।
कोर्ट में दोनोंं पक्षों के वकीलों के बीच तीखी बहस

इससे पहले सुनवाई के दौरान दोषियों के वकील और निर्भया के मां के वकील के बीच तीखी बहस हुई। निर्भया की मां के वकील ने कोर्ट में कहा कि दोषी समय हासिल करना चाहते हैं। इसपर दोषियों के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल करना चाहते हैं।

दोषियों के वकील बोले- मुवक्किल का टॉर्चर
पटियाला हाउस कोर्ट में दोषियों के वकील ने दलील दी कि वह अपने मुवक्किलों ने नहीं मिल पाए हैं। दोषियों के वकील ने दावा किया कि उनके मुवक्किलों को जेल में टॉर्चर किया गया है। निर्भया के दोषियों ने कोर्ट में नया याचिका दाखिल की है। दोषियों के वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल करना चाहते हैं। दोषी मुकेश की तरफ से पेश वकील एम एल शर्मा ने कहा कि उनका मुवक्किल सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटिशन दाखिल करना चाहता है। तिहाड़ जेल अथॉरिटी की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है।

निर्भया के परिजनों ने कहा- जारी हो डेथ वॉरंट
कोर्ट में सुनवाई के दौरान निर्भया के परिवार ने कोर्ट से मांग करते हुए कहा कि सभी चारों दोषियों के खिलाफ जल्द से जल्द डेथ वॉरंट जारी कर दिया जाए। निर्भया की मां के वकील ने कोर्ट से कहा कि डेथ वॉरंट के बाद भी दोषियों के पास मौके होंगे। दोषियों की कोई भी याचिका कहीं पेंडिंग नहीं है। इसलिए कोर्ट डेथ वॉरंट जारी कर सकता है।

सरकारी वकील बोले-याचिका के खिलाफ
सरकारी वकील ने दलील देते हुए कहा कि विशेषज्ञ याचिका के खिलाफ हैं। सरकारी वकील ने कहा कि दोषी सिर्फ टालने की बात कर रहे हैं।
बता दें कि आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में निर्भया की मां की याचिका पर सुनवाई हुई। निर्भया की मां ने दोषियों को जल्द फांसी देने की मांग की थी। इससे पहले पटियाला कोर्ट ने दोषियों को सभी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के लिए 7 जनवरी तक का समय दिया था। साथ ही तिहाड़ जेल ने चारों दोषियों को नोटिस जारी कर पूछा था कि वह दया याचिका दाखिल करेंगे या नहीं। इससे पहले दिन में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी अक्षय कुमार सिंह की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया था।

चार में से तीन दोषियों ने फांसी से बचने के लिए क्यूरेटिव और दया याचिका का रास्ता अपनाने की बात कही थी। तिहाड़ जेल प्रशासन ने उन्हें नोटिस जारी कर इसके बारे में पूछा था। दोषियों ने जवाब में कहा था कि संविधान के हिसाब से उनके पास अभी कानूनी रास्ते बचे हैं। वह अभी क्यूरेटिव और दया याचिका का इस्तेमाल करना चाहेंगे। बता दें कि निर्भया गैंगरेप और मर्डर मामले में चारों दोषियों (पवन, विनय, मुकेश और अक्षय) की रिव्यू पिटिशन पहले ही खारिज हो चुकी है। चारों की रिव्यू पिटिशन सुप्रीम कोर्ट से खारिज हुई थी।

निचली अदालत ने 13 सितंबर, 2013 को चारों को फांसी की सजा सुनाई थी और चारों की सजा कन्फर्म करने के लिए मामले को हाई कोर्ट को रेफर किया था। साकेत स्थित फार्स्ट ट्रैक कोर्ट ने इन चारों को गैंग रेप और हत्या के लिए दोषी करार दिया था। चारों को हत्या के लिए फांसी की सजा सुनाई गई थी। हाई कोर्ट ने 13 मार्च 2014 को चारों दोषियों अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा, पवन गुप्ता और मुकेश की अपील भी खारिज कर दी थी। उसके बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई थी और वहां भी दोषियों की अपील खारिज हो गई थी