सिवनी : आज 12 जनवरी को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य प्रारंभिक परीक्षा 2020 के जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों का जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया ।
सभी परीक्षा केंद्राध्यक्षों को मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं शासन के निर्देशानुसार चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया था ।
विकलांग स्कूटर योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन 2020 | Viklang Scooty Yojana | दिव्यांग स्कूटी योजना | विकलांग के लिए टीवी स्कूटी | प्रधानमंत्री विकलांग स्कूटर योजना | राजीव गांधी फाउंडेशन विकलांग वाहनों आवेदन फार्म 2020 | विकलांगों के लिए बाइक | विकलांग के लिए मोटर तिपहिया साइकिल | विकलांग मोटरसाइकिल।
दिल्ली : Viklang Scooty Yojana 2020 | विकलांग स्कूटी योजना 2020 | राजीव गांधी फाउंडेशन दिल्ली की तरफ से मुफ्त में दी जाने वाली तिपहिया पेट्रोल स्कूटर (Viklang scooty yojana 2020 ) के लिये ऑनलाइन आवेदन करने के लिए राजीव गाँधी फाउंडेशन द्वारा 2020 के लिए अपडेट जारी किया गया है
अधिक जानकारी के लिये संस्था की वेबसाईट www.rgfindia.org से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है . ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद विकलांगों को (Viklang scooty yojana 2020 ) इसका लाभ मिले . सभी विकलांगों तक यह जानकारी पहुंचने के लिये इसे कृपया शेयर जरूर करें. इसका लाभ लेने के लिये किसी को एक भी रुपया देने की आवश्यकता नहीं है . यह योजना पूर्णतः निःशुल्क है
किसी भी प्रकार का सुझाव हम तक भेजने के लिए निचे कमेंट बॉक्स में हमें लिखे
राजीव गाँधी फाउंडेशन द्वारा 2020 के लिए अपडेट जारी किया गया है जारी अपडेट के अनुसार यह विकलांगता के साथ व्यक्तियों के लिए उपयोग के अवसर (एटीओ) कार्यक्रम के तहत विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए स्कूटर के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र के संबंध में आपके कई प्रश्नों के जवाब में है। राजीव गाँधी फाउंडेशन द्वारा सूचित किया गया हैं कि हम विभिन्न स्रोतों और दाताओं से धन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। ATO कार्यक्रम के लिए। कृपया ध्यान दें कि वर्ष 2020 के लिए पर्याप्त धनराशि प्राप्त होने के बाद ही आवेदन खोला जाएगा।
कृपया अधिक जानकारी के लिए इस वेबसाइट (www.rgfindia.org) पर जाएं या हमें 011-23755117, अप्रैल / मई 2020 के महीने में 23755118 पर कॉल करें। राजीव गांधी फाउंडेशन आप सभी को नववर्ष की बहुत-बहुत शुभकामनाएं और शुभकामनाएं देता है। राजीव गांधी प्रतिष्ठान, जवाहर भवन, नई दिल्ली – 110001
विकलांग स्कूटी योजना 2020 | राजीव गांधी फाउंडेशन दिल्ली की तरफ से मुफ्त में दी जाने वाली तिपहिया पेट्रोल स्कूटर (Viklang scooty yojana 2020 ) के लिये ऑनलाइन आवेदन करने के लिए राजीव गाँधी फाउंडेशन द्वारा 2020 के लिए अपडेट जारी किया गया है
अधिक जानकारी के लिये संस्था की वेबसाईट www.rgfindia.org से पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते है . ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद विकलांगों को (Viklang scooty yojana 2020 ) इसका लाभ मिले . सभी विकलांगों तक यह जानकारी पहुंचने के लिये इसे कृपया शेयर जरूर करें. इसका लाभ लेने के लिये किसी को एक भी रुपया देने की आवश्यकता नहीं है . यह योजना पूर्णतः निःशुल्क है
भारत एक धर्मनिरपेक्ष राज्य है, जहां पर हर धर्म जाति संप्रदाय एवं लिंग के लोगों को एक समान जीने का अधिकार है। सबके लिए एक समान अधिकार है चाहे वह कोई गरीब हो चाहे कोई अमीर। इसके अलावा अगर कोई शारीरिक रूप से अक्षम/ दिव्यांग/ विकलांग/ हैंडीकैप्ड है उसके लिए भी वह समान अधिकार है जो कि एक सामान्य व्यक्ति के लिए हैं। इसीलिए भारत को पूरे विश्व भर में जाना जाता है अपनी डेमोक्रेसी के लिए।
आज हम आपको दिव्यांगों के लिए शुरू की गई सरकार की एक नई योजना के बारे में जानकारी देने के लिए यहां पर आए हैं। इस योजना का नाम है विकलांग स्कूटर योजना (Viklang Scooter Yojana) इस योजना को कुछ लोग दिव्यांग स्कूटी योजना या विकलांग स्कूटी योजना के नाम से भी जानते हैं। आज हम आपको इस योजना के बारे में संक्षेप में बताएंगे। तथा यह भी बताएंगे कि कैसे राजीव गांधी फाउंडेशन की तरफ से दी जाने वाली की पहिया वाहन जो कि केवल विकलांगों को दी जाते हैं वह आप कैसे प्राप्त कर सकते हैं।
विकलांग स्कूटर योजना | Viklang Scooty Yojana
राजीव गांधी फाउंडेशन दिल्ली की तरफ से विकलांगों के लिए एक अलग से योजना शुरू की गई है। इस योजना के अंतर्गत राजीव गांधी फाउंडेशन शारीरिक रूप से विकलांग/ दिव्यांग व्यक्तियों को तीन पहिया वाला स्कूटर / स्कूटी का वितरण करेगी। इसलिए इस योजना के लिए अगर कोई भी व्यक्ति जो कि शारीरिक रूप से विकलांग है वह 30 जनवरी से पहले आवेदन कर सकता है। इस योजना के अंतर्गत वह विकलांग व्यक्ति जिसकी आयु 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष के बीच में है वह इस योजना के लिए पात्र होगा। अगर आप इस योजना के लिए पात्र होंगे तो आपको एक तिपहिया वाहन दिया जाएगा जिससे कि आप अपने किसी भी काम को आसानी से कर पाएंगे। इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको राजीव गांधी फाउंडेशन की आधिकारिक वेबसाइट https://rgfindia.org/ पर जाकर इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
भाइयों सबसे पहले हम आपको राजीव गांधी फाउंडेशन के बारे में थोड़ी जानकारी प्रदान करते हैं। आरजीएफ यानी कि राजीव गांधी फाउंडेशन की स्थापना जून 21 सन 1992 को की गई। इस योजना का नाम भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी के नाम पर रखा गया। उनका हमेशा से यही उद्देश्य था कि भारत में शिक्षा के स्तर को बढ़ाया जाए तथा हर वर्ग को समान अधिकार प्रदान किए जाएं। जिसके लिए वह अपने अंतिम सांस तक कार्य करते रहे इसके साथ ही उनका यह भी उद्देश्य था कि दिव्यांगों एवं विकलांगों को आम आदमियों जितने समान अधिकार मिले। और देश की महिलाएं भी पुरुष के बराबर कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्य को करें।
राजीव गांधी फाउंडेशन विकलांग वाहन योजना
सन 1991 से लेकर 2009 तक इस फाउंडेशन ने बहुत से क्षेत्रों में कार्य किए। जिनमें की मुख्य रूप से भारत में आई किसी आपदा की स्थिति में सहायता, स्वास्थ्य क्षेत्र में सहायता, शिक्षा के स्तर को बढ़ाने हेतु सहायता एवं विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में भी इनका अभूतपूर्व योगदान रहा है। इसके इलावा राजीव गांधी फाउंडेशन ने कई प्रकार के कार्यक्रमों के अंतर्गत हर वर्ग के लिए कोई ना कोई कार्य किया है तथा अभी भी यह फाउंडेशन काम कर रही है। इन्हीं सभी कार्यों में से एक है विकलांग स्कूटर वितरण योजना। जैसे कि हम विकलांग स्कूटी योजना के नाम से भी जानते हैं जिसके अंतर्गत विकलांग व्यक्ति को तिपहिया वाहन वितरित किए जाते हैं। यह वाहन राजीव गांधी फाउंडेशन की तरफ से दिव्यांग लोगों को दिए जाते है।
अगर आप भी एक दिव्यांग या विकलांग है, और आप इस फाउंडेशन द्वारा तय किए गए मानकों पर खरे उतरते हैं तो आपको इनके द्वारा एक स्कूटी/ स्कूटर दिया जाएगा। जिसके लिए आपको 30 जनवरी से पहले पहले आवेदन करना होगा। आवेदन करने के लिए आप इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं। इस फाउंडेशन के अंतर्गत आप देश के किसी भी राज्य से आवेदन कर सकते हैं। अगर आप दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, केरल अथवा भारत के किसी भी राज्य से संबंध रखते हैं आप राजीव गांधी फाउंडेशन विकलांग वाहनों आवेदन फार्म 2020 पढ़ सकते हैं।
दिव्यांग स्कूटी योजना
विकलांगों के लिए टीवी स्कूटी अथवा विकलांगों के लिए बाइक के अंतर्गत तिपहिया वाहन विकलांग व्यक्ति को वितरित किए जाते हैं। इसलिए हमारा आपसे अनुरोध है कि आप बढ़-चढ़कर इस योजना का लाभ ले तथा इस योजना को सफल बनाएं। इसके अलावा अगर आप के जानकार अथवा रिश्तेदार कोई व्यक्ति विकलांग है तो उसके साथ इस पोस्ट को अवश्य शेयर करें। ताकि उस व्यक्ति को विकलांग स्कूटर योजना का लाभ मिल सके।
सिवनी : स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिन ”युवा दिवस” के अवसर पर सामुहिक सूर्य नमस्कार का जिलास्तरीय कार्यक्रम स्थानीय पुलिस ग्राउण्ड सिवनी में संपन्न हुआ जहां कार्यक्रम में आए सभी जनप्रतिनिधियों का बैच लगाकर सम्मान किया गया ।
प्रात: 9.15 में राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम गायन के पश्चात स्वामी विवेकानंद जी के द्वारा दिए बेहद चर्चित भाषण को आकाशवाणी के माध्यम से सुना गया। तत पश्चात उपस्थित जन मानस द्वारा सामुहिक सूर्य नमस्कार किया गया । कार्यक्रम के अंत में सभीजनों को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया।
इस अवसर पर सिवनी विधायक श्री दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती शुक्ला, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा राजपूत, कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री सुनील दुबे, योगाचार्य महेंद्र मिश्र, अधिकारी/कर्मचारी एवं शिक्षकों, गणमान्य नागरिकों सहित स्कूली छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनमानस द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई।
कुछ मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा चली आ रही है, ताकि लोगों को सूर्य की किरणों के संपर्क में लाया जा सके। माना जाता है कि सर्दियों में त्वचा के संक्रमण और बीमारियों से छुटकारा मिलता है। मकर संक्रांति, सूर्य भगवान को समर्पित, भारत भर में मनाए जाने वाले सबसे प्राचीन हिंदू त्योहारों में से एक है । त्योहार उत्तरायण के शुभ काल की शुरुआत का प्रतीक है।
लोग पतंग उड़ाते हैं और इस त्योहार के लिए गजक जैसी पारंपरिक मिठाई तैयार करते हैं जो वसंत के आगमन का प्रतीक है। देश के विभिन्न हिस्सों में, मकर संक्रांति अलग-अलग तरीकों से मनाई जाती है। कुछ क्षेत्रों में, लोग मिठाइयों और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं, जबकि अन्य लोग नदी में पवित्र डुबकी लगाते हैं। पतंगबाजी मकर संक्रांति समारोह का एक आंतरिक हिस्सा है । मकर संक्रांति की सुबह से रंगीन पतंगें आसमान को निहारती हैं।
यह दिन सर्दियों के अंत का भी प्रतीक है और रबी की फसल की कटाई का जश्न मनाता है। कुछ मान्यताओं के अनुसार, मकर संक्रांति पर पतंग उड़ाने की परंपरा चली आ रही है, ताकि लोगों को सूर्य की किरणों के संपर्क में लाया जा सके। माना जाता है कि सर्दियों में त्वचा के संक्रमण और बीमारियों से छुटकारा मिलता है। सूर्य की प्रारंभिक किरणों के संपर्क में आना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह विटामिन डी का अच्छा स्रोत है।
इसके अलावा, लोगों का यह भी मानना है कि पतंग उड़ाना देवताओं को धन्यवाद देने का एक तरीका है, क्योंकि यह माना जाता है कि देवता छह महीने की अवधि के बाद मकर संक्रांति पर अपनी नींद से जागते हैं। पतंगबाजी को देश के विभिन्न हिस्सों में देखा जा सकता है, लेकिन यह ज्यादातर गुजरात और राजस्थान में बड़े उत्साह के साथ किया जाता है।
मकर संक्रांति से महीनों पहले, लोग गुजरात में अपने घरों पर पतंग बनाना शुरू करते हैं। इस कार्यक्रम को गुजरात में अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। अहमदाबाद 1989 से अंतर्राष्ट्रीय पतंग महोत्सव की मेजबानी कर रहा है। इस खुशी के मौके के लिए भारत और अन्य देशों के पर्यटक गुजरात आते हैं।
राजस्थान में हजारों रंगीन पतंगें आसमान पर छा जाती हैं। जोधपुर और उदयपुर जैसे शहरों के खूबसूरत स्काईलाइन मकर संक्रांति पर और भी अधिक मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।
Makar Sankranti 2020: हिंदू धर्म में अक्सर कई बार त्योहारों की तारीख और पूजा के शुभ मुहूर्त को लेकर लोग परेशानी में पड़ जाते हैं। कुछ ही दिनों में मकर संक्रांति का त्योहार आने वाला है । लेकिन इस बार भी मकर संक्रांति की सही तारीख को लेकर उलझन की स्थिति बनी हुई है कि मकर संक्रांति का त्योहार इस बार 14 जनवरी को मनाया जाएगा या 15 जनवरी को। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार इस वर्ष 15 जनवरी को मकर संक्रांति का त्योहार मनाना चाहिए।
दिल्ली के प्रख्यात पं. लक्ष्मीचंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की मकर संक्रांति में ‘मकर’ शब्द मकर राशि को इंगित करता है जबकि ‘संक्रांति’ का अर्थ संक्रमण अर्थात प्रवेश करना है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। एक राशि को छोड़कर दूसरे में प्रवेश करने की इस विस्थापन क्रिया को संक्रांति कहते हैं।
मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त-
मकर संक्रांति 2020- 15 जनवरी संक्रांति काल- 07:19 बजे (15 जनवरी) पुण्यकाल-07:19 से 12:31 बजे तक महापुण्य काल- 07:19 से 09: 03 बजे तक संक्रांति स्नान- प्रात: काल, 15 जनवरी 2020
पं. लक्ष्मीचंद्र शर्मा ने बताया की दरअसल, इस साल 15 जनवरी को सूर्य का मकर राशि में आगमन 14 जनवरी मंगलवार की मध्य रात्रि के बाद रात 2 बजकर 7 मिनट पर हो रहा है। मध्य रात्रि के बाद संक्रांति होने की वजह से इसके पुण्य काल का विचार अगले दिन ब्रह्म मुहूर्त से लेकर दोपहर तक होगा। इसी वजह से मकर संक्रांति बुधवार 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
मकर संक्रांति का महत्व- माना जाता है कि इस दिन सूर्य अपने पुत्र शनिदेव से नाराजगी भूलाकर उनके घर गए थे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान, दान, पूजा आदि करने से व्यक्ति का पुण्य प्रभाव हजार गुना बढ़ जाता है। इस दिन से मलमास खत्म होने के साथ शुभ माह प्रारंभ हो जाता है। इस खास दिन को सुख और समृद्धि का दिन माना जाता है।
मकर संक्रांति को क्यों कहा जाता है पतंग महोत्सव पर्व- यह पर्व ‘पतंग महोत्सव’ के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन लोग छतों पर खड़े होकर पतंग उड़ाते हैं। हालांकि पतंग उड़ाने के पीछे कुछ घंटे सूर्य के प्रकाश में बिताना मुख्य वजह बताई जाती है। सर्दी के इस मौसम में सूर्य का प्रकाश शरीर के लिए स्वास्थवर्द्धक और त्वचा और हड्डियों के लिए बेहद लाभदायक होता है।
सिवनी -जिला मुखायालय के पोलिस एवं स्टेडयिम मेदान में आगाँमी 12 एव 13 जनवरी वन खेल कूद प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रतियोगिता के नोडल एवं वन मण्डल अधिकारी दक्षिण सामन्य पी. पी. पिटोरे ने बताया कि इस प्रतियोगिता में ऐथेलिटीक्स, इंन्डोर एवं आउट डोर गेम ओपन एव वेटरन वर्ग के होंगे।
चंयनित खिलाडी जनवरी माह के अंत में भोपाल में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे जहा से चंयनित वन कर्मी खिलाडी 25 वी राष्ट्रीय वन खेल कूद प्रतियोगिता भुनेश्वर उड़ीसा में शामिल होंगे।
सिवनी में आयोजित इस प्रतियोगिता में वन कर्मियों से भाग लेने की अपील मुख्य वन सरक्षक आर एस कोरी,फिल्ड डायरटेकर विक्रम सिह् परिहार ,वन मण्डल अधिकारी प्रदीप मिश्रा,एस डी पी गोपाल सिंह,एल के वासनिक ,महेंद्र पंड्या,वाहिद खान,अजय जैन, प्रकाश श्रीवास्तव,शिवनारायण तिवारी,निर्मला मसराम,स्वरूपसिह,भूपेंद्र ठाकुर एवं अर्पित मिश्रा ने की हे।
सिवनी -10 जनवरी 20/ आगामी 12 जनवरी को जिले के 18 केंद्रों में आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2020 की निगरानी एवं आकस्मिक निरीक्षण हेतु जिला स्तरीय फ्लाईंग स्कॉट दल का गठन किया है। परीक्षा केंद्रवार फ्लाईंग स्काट दल निम्नानुसार है:-
परीक्षा केन्द्र शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी केन्द्र कोड 40/2, शासकीय उत्कृष्ट उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/16 में दल प्रभारी तहसीलदार सिवनी श्री प्रभात मिश्रा को तथा सहयोगी जिला आयुष अधिकारी श्री यशवंत कुमार माथुर (7770916886) को नियुक्त किया गया हैं.
परीक्षा केन्द्र पॉलीटेक्निक महाविद्यालय सिवनी केन्द्र कोड 40/15, महात्मा गांधी शासकीय उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/17 के लिए दल प्रभारी तहसीलदार सिवनी श्री प्रभात मिश्रा प्रबंधक मप्र राज्य भण्डार सिवनी श्री शैलेष उपाध्याय (8689484189)को नियुक्त किया गया हैं। इसी तरह परीक्षा केन्द्र कन्या मठ उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/5, शासकीय तिलक हाईस्कूल सिवनी केन्द्र कोड 40/4, मॉर्डन हाईस्कूल सिवनी केन्द्र कोड 40/12 के दल प्रभारी एस डी एम केवलारी श्री अमित बम्हरोलिया को तथा उपायुक्त सहकारिता सिवनी श्री के.आर.कोरी (7000513181)को सहयोगी अधिकारी नियुक्त किया गया हैं।
परीक्षा केंद्र शासकीय उर्दू उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/3, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस शास उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/7, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कन्या महाविद्यालय सिवनी केन्द्र कोड 40/1 के लिए दल प्रभारी एस डी एम केवलारी श्री अमित बम्हरोलिया तथा सहयोगी जिला पंजीयक सिवनी श्री उमेश शुक्ला (9425445996) को नियुक्त किया गया है।
इसी तरह परीक्षा केन्द्र अरूणाचल पब्लिक स्कूल सिवनी केन्द्र कोड 40/4, मिशन बालक उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/6, डी.पी.चतुर्वेदी कॉलेज सिवनी केन्द्र कोड 40/18 के दल प्रभारी एसडीएम श्री जे.पी.सैयाम के साथ सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास श्री अभिजीत पचौरी रहेंगे, परीक्षा केन्द्र महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/8, सरस्वती उमावि भैरोगंज सिवनी केन्द्र कोड 40/9, मिशन इंगलिश उमावि सिवनी केन्द्र कोड 40/13 के दल प्रभारी एसडीएम श्री जे.पी.सैयाम के साथ सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास सिवनी श्री राजेश लिल्हारे (7999352860) रहेंगे तथा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल सिवनी केन्द्र कोड 40/11, सेन्ट फ्रांसिस स्कूल सिवनी केन्द्र कोड 40/14 के लिये दल प्रभारी तहसीलदार केवलारी श्री गौराशंकर बिसेन के साथ सहा जिला आबकारी अधिकारी सिवनी श्री प्रमोद कुमार धुर्वे सहयोगी अधिकारी रहेंगे।
सिवनी : जिले के ग्राम सकरी पो.सुनवारा तहसील धनौरा निवासी अब्रजेश विश्वकर्मा पिता की गंभीर बीमारी के उपचार सहायतार्थ हेतु आवेदन लेकर कलेक्टर कार्यालय सिवनी पहुंचा था ।
जिसमें कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार 10 हजार रूपये की तत्काल सहायता राशि जिला रेडक्रास संस्था के माध्यम से अब्रजेश उपलब्ध कराई गई। जिसका चैक सँयुक्त कलेक्टर श्री कामेश्वर चौबे द्वारा सौपा गया।
सिवनी। मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा रविवार 12 जनवरी को आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारम्भिक परीक्षा के लिए सिवनी शहर में बनाये गए सभी 18 परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों को स्वेटर और जूते-मौजे पहनकर प्रवेश की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें कड़ी सुरक्षा जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने दिया जाएगा।
जिले में इस परीक्षा के प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरई कामेश्वर चौबे ने बताया है कि मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में स्वेटर और जूते-मौजे पहनकर परीक्षा केन्द्रों में प्रवेश पर लगाये गए प्रतिबंध से छूट केवल इस बार के लिये वो भी ठण्ड और मौसम की प्रतिकूलता के मद्देनजर दी जा रही है।
जारी आदेश में स्पष्टतौर पर कहा गया है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश देने के पहले मुख्यद्वार पर उनकी कड़ी फ्रिस्किंग की जाये ताकि कोई भी परीक्षार्थी वर्जित वस्तुएं लेकर प्रवेश न कर सकें। आदेश में परीक्षा कक्ष के भीतर प्रवेश देने के पूर्व भी परीक्षार्थियों की दुबारा फ्रिस्किंग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही महिला परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग केवल महिला सुरक्षा कर्मियों से ही कराने कहा गया है।
ज्ञात हो कि मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की परीक्षाओं में वर्जित वस्तुओं एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को छुपा कर ले जाने की आशंकाओं के मद्देनजर परीक्षार्थियों को जूते-मौजे और स्वेटर पहनकर परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। परीक्षार्थी चप्पल और सेण्डल पहनकर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकते हैं।
मप्र लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों में हाथ मे पहनने वाली घड़ी, बैंड, कलावा, रक्षा सूत्र, सभी प्रकार के आभूषण, कमर में बांधने वाले बेल्ट, पर्स, वॉलेट, बालों को बांधने वाले क्लैचर, बैंड, टोपी तथा मुंह में कपड़ा बांध कर परीक्षा केंद्रों में प्रवेश वर्जित है।
परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्रों के भीतर मोबाइल फोन, केल्कुलेटर, किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं पठन सामग्री लेकर जाने की अनुमति नहीं है।
आज शाम तक नगर में बनाये गये सभी 18 परीक्षा केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जाँच पूर्ण कर ली जायेगी। यदि किसी केन्द्र में कमी पायी जाती है तो उसे 11 जनवरी तक पूर्ण कर लिया जायेगा। कामेश्वर चौबे :परीक्षा प्रभारी सिवनी
जगतगुरु शंकराचार्य जी (Jagat Guru Shankaracharya jee) का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंडन में हुआ शामिल
नई दिल्ली : सिवनी के गौरव स्वंतत्रता संग्राम सेनानी अनंत श्री विभूषित द्विपीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज श्री का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन में शामिल हुआ ।
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज श्री का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन के द्वारा दुनिया के एक मात्र सन्यासी जिन्होंने 72 वर्ष सन्यास दीक्षा पूर्ण कर दो पीठों के शंकराचार्य के रूप में वैदिक संस्कृति एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में अतुलनीय योगदान हेतु शामिल किया।
समस्त सिवनी वासियों एवँ सनातनियों ने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज श्री का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन में शामिल होने पर अनंत शुभकामनाएं दी