Home Blog Page 1966

सिवनी : उदय महिला मंडल द्वारा किया गया कंबल वितरण

सिवनी। जिला मुख्यालय में महिलाओं द्वारा संचालित समाजसेवी संस्था उदय महिला मंडल द्वारा विगत 8 एवं 12 जनवरी को कंबल वितरण किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान नगझर एवं मठाटोला में संचालित शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को ठंड से बचाव के लिये कंबल वितरण किया गया। ग्राम में निवासरत मजदूर वर्ग के व्यक्तियों को भी महिला मंडल के सौजन्य से कंबल दिये गये।

इस अवसर पर महिला मंंडल की सदस्य संगीता पवन मालू, संगीता अजय मालू, सीमा अग्रवाल, माही अंबानी, सरिता मालू, प्रतिभा मालू, मधु अग्रवाल, योगिता मालू एवं प्रीति अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

सिवनी : ATM काटकर हुई चोरी का खुलासा होगा 10 दिनों के भीतर!

seoni sbi atm chori news

सिवनी : पूर्व में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात छिंदवाड़ा रोड गंगानगर पर STATE BANK OF INDIA के ATM को गैस कटर से काटकर 08 लाख 78 हजार रूपये उड़ाने वाले चोरों की पुलिस के द्वारा शिद्दत से तलाश की जा रही है। ये शातिर चोर 8 से 10 दिनों के भीतर ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

उक्ताशय की बात कोतवाली पुलिस सूत्रों ने चर्चा के दौरान कही। सूत्रों ने बताया कि पुलिस के द्वारा सिवनी में प्रवेश के सारे मार्गों में पड़ने वाले टोल नाकों, आसपास के सीसीटीवी कैमरों आदि को बहुत ही बारीकी से खंगाला गया है।

सूत्रों ने इस बात के संकेत दिये हैं कि इस वारदात को करने वाले चोर सिवनी से बहुत दूर के हो सकते हैं। इतना ही नहीं इस तरह की वारदात को अंजाम देने वाले चोर बहुत ही प्रोफेशनल प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस के द्वारा मौके पर पाये गये गैस और ऑक्सीजन सिलेण्डर के मालिकों का पता कर लिया हैपर ये सिलेण्डर वहाँ से चोरी किये गये बताये जा रहे हैं।

सूत्रों ने यह भी बताया कि पुलिस के हाथ CCTV फुटेज लगे हैं जिसमें इस घटना में प्रयुक्त वाहन का नंबर भी पुलिस के हाथ लग चुका है। इसके अलावा कुछ मोबाईल नंबर्स भी पुलिस ने अपने सर्वलेंस में लिये हैं। पुलिस के द्वारा जिस दिशा में पड़ताल की जा रही है उससे यही प्रतीत हो रहा है कि चोरों की गिरेबान, आठ से दस दिन के अंदर ही पुलिस के हाथ में होगी।

सिवनी मकर संक्राति के अवसर पर कांग्रेस ने किया पतंग प्रतियोगिता का आयोजन

सिवनी। मकर संक्राति के अवसर पर जिला एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पालीटेक्रिक ग्राउंड में पंतग प्रतियोगिता का अयोजन किया गया इस प्रतियोगिता में 35 सीनीयर तथा 30 जूनियर 15 वर्ष से कम बच्चों ने भाग लिया सीनियर प्रतियोगी में प्रथम पुरूस्कार 2100 रूपये और शील्ड हर्षिल द्धितीय पुरूस्कार 1100 रूपये एवं शील्ड तृतीय पुरूस्कार 501 नमन ने प्राप्त किया

इसी तरह जूनीयर वर्ग के फायनल मे मुकाबला समर खान और माज के बीच रोचक रहा जिसमें कई किमी तक ढील जाने के बाद भी कोई भी पतंग काटने में सफल नही हुआ समय काफी बितता जा रहा था कमेटी द्वारा समर और माज को संयुक्त विजेता घोषित किया गया द्धितीय पुरूस्कार कन्हैया रजा और तृतीय पुरूस्कार साहिल को प्राप्त हुआ पतंग मैच को लेकर सभी में काफी उत्साह देखा गया

अल्प सूचना में इतने पतंग प्रतियोगी को देख जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजकुमार खुराना ने कहा कि अगले वर्ष मकर संक्राति के अवसर पर इस प्रतियोगिता को पुन: बडे रूप में किया जायेगा और परिवार के लोगो की भी बैठने की व्यवस्था की जायेगी खुराना द्वारा कहा गया कि पतंग का काम आसमान को छूना है और इस कार्य में हवा इस का साथ देती है

इसी तरह देश का विकास जिले का विकास सब के साथ सब का विकास की भावना को लेकर होता रहे, इसी उद्देश्य से कांग्रेस ने इस बार मकर संक्राति पर्व पर पंतग प्रतियोगिता का आयोजन किया है, सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायण करने वाला है निश्चित ही परिवर्तित होता मौसम लोगों के जीवन में सुख समृद्वि लेकर आये यही हमारी सबकी कामना है

इस अवसर पर आशुतोष वर्मा, हाजी समी अंसारी, दिलीप बघेल, राजू साहू, पदम सनोडिया, राजिक अकील, पंकज शर्मा, इमरान पटेल, विष्णु कारोसिया, आजम दीवान, तबरेज अली, आंनद पंजवानी, एड.शाहिद, फिरोज कुरैशी, रमाकांत ठाकुर, चंदन खताबिया, नितिन शुक्ला, सुमित मिश्रा, शाहिद रानू, राजेश मानाठाकुर, अजय मानाठाकुर, फैजल खान, देवधर सक्सेना, राजकुमार ठाकुर, शाहिद नजीर, बबली भाई, पवन रेखा, विपिन यादव, लक्ष्मण सोनी, संदीप विश्वकर्मा, तारीक, ईब्राहिम कुरैशी, संदीप चौरसिया,  द्वारका श्रीवास्तव, वाहिद कुरैशी, शमीम खान, संजय जैन संजू, राजिक अकील, सादिक नजीर सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर लोगों ने मकर संक्रांति पर्व पर प्रसाद गजक रैवडी सहित अनेक व्यंजनों का लुप्त उठाया। उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस के प्रवक्ता राजिक अकील द्वारा दी गई है।

बच्चों को इस तरह बताएं, क्या है GOOD और BAD TOUCH

हम बच्चे को सही तरीके से खाना खाना, कपड़े पहनना, बड़ों का आदर करना आदि बातें तो सिखाते हैं लेकिन उसे ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में बताना भूल जाते हैं जो कि आज के जमाने में बहुत ही जरूरी है। जिसमे आज आपको इन टॉपिक्स पर जानकारी मिलेगी “good touch bad touch essay in hindi” “good touch bad touch in hindi” “गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी” “good touch bad touch in hindi” “गुड टच बैड टच के बारे में”

भोपाल। बदलते वक्त के साथ ये जरूरी हो गया है कि बच्चे भी अपनी सुरक्षा को लेकर अलर्ट रहें। हमारे सामने अक्सर बच्चों के यौन शोषण से जुड़ी खबरें सामने आती हैं। इनका सबसे पहला कारण होता है कि बच्चों को ये मालूम ही नहीं होता कि उन्हें किस तरह से छुआ जा रहा है। इसलिए परिवार के सदस्यों के लिए जरूरी है कि घर के बच्चों को ये सिखाया जाए कि किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा छूने पर ही इस बात का पता चल जाए कि ये गुड टच है या बैड टच।

भोपाल की साइकोलॉजिकल काउंसलर अनुजा पांडे बताती हैं कि आज के माहौल में बच्चों के लिए गुड और बैड टच का मतलब समझना बेहद जरूरी हो गया है। उनके मुताबिक किसी के छूने भर से ही बच्चों को इस बात का एहसास हो जाना चाहिए कि वे सुरक्षित हैं या नहीं।

हम बच्चे को सही तरीके से खाना खाना, कपड़े पहनना, बड़ों का आदर करना आदि बातें तो सिखाते हैं लेकिन उसे ‘गुड टच’ और ‘बैड टच’ के बारे में बताना भूल जाते हैं जो कि आज के जमाने में बहुत ही जरूरी है। बढ़ते बच्चों के अलावा छोटे बच्चों के लिए भी इस बात की जानकारी बेहद जरूरी है।

सबसे पहले सिखाएं, किस पर यकीन करें और किस पर नहीं

ज्यादातर बच्चे बहुत जल्दी सीखना शुरू कर देते हैं। ऐसे में आप उन्हें कम से कम 4 साल की उम्र से यह बात समझाना शुरू कर दें कि उसे किस पर यकीन करना चाहिए, किस पर नहीं। अगर कोई उसकी जान पहचान का नहीं है तो किसी के साथ नहीं जाना चाहिए। अनजान व्यक्ति से उसे कुछ भी खाने की चीज नहीं लेनी चाहिए।

बच्चे से खुलकर करें बात

ये बहुत जरूरी है कि आप बच्चे के साथ खुलकर बातें करें। उसके मन में क्या चल रहा है इस बात को जानने की कोशिश करें। उसे कभी भी ऐसा नहीं लगना चाहिए कि वह आपसे कुछ कहेगा तो उसे डांट पड़ सकती है या उसकी बात अनसुनी कर देंगे।

आराम से समझाएं सारी बातें

चूंकि ये बहुत संवेदनशील विषय है, इसलिए इस बारे में बच्चे को बहुत धैर्य और आराम से जानकारी दें। कई बार बच्चों के लिए ये बातें समझना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि बच्चे को ऐसी बातें समझने में समय लगता है। उसे प्राइवेट पार्ट्स के बारे में बताएं और समझाएं कि उसे इस जगह पर उसके अलावा कोई दूसरा नहीं छू सकता है।

चूमने और गोद लेने पर रखें नजर

अक्सर गोद में लेना या बच्चों को चूमने पर परिवार के लोग उतना ध्यान नहीं देते, लेकिन बच्चों को ये बताना बहुत जरूरी है कि अगर कोई आपको गोद में बैठाने की कोशिश कर रहा है या चूमने की कोशिश करें तो मां-बाप को इस बारे में शिकायत करें या साफ इंकार कर दें।

बच्चे को दिलाएं अपने साथ होने का भरोसा

बच्चे को भरोसा दिलाएं कि आप उसके साथ हैं। अगर उसे कुछ भी गंदा लग रहा हो तो वो अपने माता-पिता को तुरंत बता दे। बच्चे को इस तरह तैयार करें कि वह आप पर पूरा भरोसा करें और छोटी से छोटी बात आपके साथ शेयर करें।

काउंसलर अनुजा पांडे बताती हैं कि बदलते समय के साथ लोगो के विचारो में भी बहुत बदलाव आ गए है। कई लोग ऐसे होते है जो मानसिक कुवृति के शिकार होते है और बच्चो तक के साथ दुष्कर्म करने से पीछे नहीं हटते। ऐसे में बच्चे को यह जरूर पता होना चाहिए कि क्या गुड टच और बैड टच में क्या फर्क है ताकि मासूम बच्चे किसी की गलत भावनाओं का शिकार न होने पाएं।

बच्चों के साथ छेड़खानी और यौन शोषण के मामले बहुत ज्यादा सुनने को मिल रहे हैं। अच्छा है कि उन्हें इस तरह की वारदातों से बचाने के लिए इस बारे में सही से शिक्षा दी जाएं।

मंडला कलेक्टर बोले #CAA के खिलाफ, राज्यपाल से की गई शिकायत

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार की रात को राज्यपाल को एक पत्र लिखकर बताया है कि कलेक्टर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, “मैं खुद सीएए, एनआरसी का सपोर्ट नहीं करता.”

भोपाल: मध्यप्रदेश के मंडला जिले के कलेक्टर जगदीश प्रसाद जटिया द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ कथित तौर पर की गई टिप्पणी ने तूल पकड़ लिया है. भाजपा ने जटिया पर सेवा शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाया है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यपाल लालजी टंडन से शिकायत की है.

मंडला के कलेक्टर जड़िया ने फेसबुक पर सीएए को लेकर टिप्पणी की थी. इस पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव, सांसद वी.डी. शर्मा ने इस टिप्पणी पर आपत्ति दर्ज कराई. साथ ही कहा कि कलेक्टर जड़िया ने सेवा सेवा शर्तो का उल्लंघन किया. जो कानून बन चुका है, उसका कलेक्टर द्वारा विरोध किया जाना गलत है.

पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार की रात को राज्यपाल को एक पत्र लिखकर बताया है कि कलेक्टर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है, “मैं खुद सीएए, एनआरसी का सपोर्ट नहीं करता.” चौहान का कहना है कि यह टिप्पणी अक्षम्य और दंड योग्य है. इसे संज्ञान में लेते हुए प्रशासनिक कार्रवाई के लिए सरकार को निर्देश दिए जाएं.

सिवनी पिकनिक मनाने गए स्कूली छात्र की मौत, 48 घंटे बाद शव बरामद

सिवनी। जिले के निजी स्कूल द्वारा 12 जनवरी को पिकनिक ले गए एक छात्र की पानी मे डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद छिन्दवाड़ा जिले का पुलिस बल डूबे छात्र को तलाशने में लगा हुआ था । जिसके बाद आज लगभग 48 घंटे बीत जाने के बाद मृतक का शव बरामद हुआ है ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सिवनी जिले के एक निजी स्कूल का 40 सदस्यीय दल पिकनिक मनाने डोंगरदेव जिला छिंदवाड़ा गया हुआ था इस दौरान स्कूली छात्र शुभम यादव पिता अशोक यादव (17) निवासी सिवनी की मौत हो गई। मृतक के शव तलाशने के लिए छिन्दवाड़ा से आई एनडीआरएफ की टीम लगी थी ।

चौरई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पानी में डूबे छात्र को लगातार ही एनडीआरएफ की टीम द्वारा तलाश जा रहा था जिसके बाद आज दिनांक को शव बरामद हुआ है ।

सिवनी की अनमोल ने Jaipur में जीता Pro Card अब इंटरनेशनल प्रितियोगिता का बनेंगी हिस्सा

सिवनी : सिवनी जिले की बेटी अनमोल सच्चानी ने पूरे भारत के कई स्टेट और नेशनल प्रतियोगिताओ में अपना जोहर दिखाया है जिसके बाद अनमोल अपने लक्ष्य की अग्रसर दिखाई दे रही है जिसमे अनमोल चाहती है की वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड लाना है . पूर्व प्रतियोगिताओ में ओवरआल विनर बनने के बाद अनमोल से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था की उनका सपना इंटरनेशनल प्रतियोगिताओ में हिस्सा बन्ने के साथ साथ अपने जिले और देश का नाम सारी दुनिया में गौरान्वित करना है .

प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में अनमोल सच्चानी ने अनेको प्रतियोगिताओ ने जिले का नाम लगातार ही रोशन किया है साथ ही UAE DUBAI में 23 अक्टूबर 2019 को आयोजित इंटरनेशनल पावरलिफ्टिंग फेडरेशन में अनमोल सच्चानी ( Anmol Sachchani ) ने ओवरआल विनर बनकर स्वर्ण पदक पाकर अपना व जिले का नाम गौरान्वित किया था।

जिसके बाद रविवार 12 जनवरी 2020 को जयपुर में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रितियोगिता में अनमोल में 23 महिला प्रतियोगियों को पछाड़ कर प्रो कार्ड हासिल किया है . प्रो कार्ड हासिल करने के बाद अनमोल अब इंटरनेशनल प्रितियोगिताओ का हिस्सा लगातार ही बनते रहेंगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार अनमोल में इस प्रतियोगिता में 130 किलोग्राम वजन लिफ्ट कर इस उपलब्धि को हासिल किया है .

अनमोल से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की इससे पहले भोपाल इंदौर नसरुल्लागंज , UAE दुबई में बहुत से स्टेट और नेशन लेवल पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिताओ में अनेकों मेडल्स सर्टिफिकेट्स और ट्रॉफी जीतकर सिवनी जिले का नाम नेशनल लेवल की प्रतियोगिताओ में बढ़ाया है ।

अनमोल ने बताया कि अब तक ट्रॉफी ओर मेडल्स जीते है पर आगे उनका विचार वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड लाने का है। यदि उन्हें ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेने का मौका मिलता है तो वह कभी इस मौके के अपने हाथों से नही जाने देंगी जिसके लिए वो अभी से बहुत तैयारियां कर रही है ।

BHOPAL/ भाजपा सांसद प्रज्ञा को मिली 'संदिग्ध' चिट्ठी, जिसमे पाउडर और आतंकवादी, प्रज्ञा ठाकुर, मोदी और योगी के फोटो

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक ‘संदिग्ध’ चिट्ठी मिलने का मामला सामने आया है। उर्दू में लिखी गई इस चिट्ठी में कुछ पाउडर जैसा पदार्थ भी मिला है। इस संदिग्ध पत्र को फिलहाल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

संदिग्ध पत्र मिलने के बाद सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि यह पत्र उर्दू में लिखा गया था और उसे कुछ अन्य पत्रों के साथ जोड़कर भेजा गया था। मुझे पहले भी इस तरह के पत्र मिल चुके हैं, जिनके बारे में मैं पुलिस को तत्काल सूचना दी गई, परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह देश के दुश्मनों की बड़ी साजिश है।

उन्होंने कहा कि इस पत्र में मेरी तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल की फोटो भी थी, जिसे क्रॉस किया गया था। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मन और आतंकवादी लोगों के कल्याण के लिए काम करने वालों को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

सांसद प्रज्ञा ने अपनी जान खतरे में होने की बात भी पुलिस से कही। उन्होंने कहा कि घर पर एक लिफाफा आया था। इसे मेरे सहायक ने खोला। पत्र में मौजूद पाउडर के संपर्क में आने से सहायक के हाथ में खुजली होने लगी। पत्र को संदिग्ध देखते हुए तब तुरंत ही पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद सांसद के घर पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। पुलिस ने पत्र को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम को बुलाया, जिसने पाउडर और उर्दू में लिखे पत्र को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया।

सिवनी कलेक्टर एवं एसपी के प्रयासों से सड़क दुर्घटनाओं में आई कमी

सिवनी : कलेक्टर प्रवीण सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक द्वारा सुरक्षित यातायात को लेकर किए गए प्रयासों से जिले में सड़क दुर्घटनाओं में विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष कमी आई है। दिसम्बर वर्ष 2018 तक जिले में 78 सड़क दुर्घटनाओं घटित हुई थी ।

जिसमें संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा हाईवे साहित मुख्य मार्गों में संभावित दुर्घटना वाले स्थानों का चिन्हांकन कर आवश्यक उपाय किए गए साथ ही यातायात सुरक्षा उपायो हेतु आमजनों को जागरूक किया गया । जिसके परिणाम स्वरूप दिसम्बर 2019 तक 49 सड़क दुर्घटनाऐं ही हुई हैं ।

भोपाल / अतिथि विद्वानों को जिन्दा जलाने की कोशिश : बड़ा हादसा टला

अतिथि विद्वानों ने आग को साजिश बताया, पुलिस ने मामले में एफआइआर दर्ज की, जांच शुरूआग लगने से पंडाल का एक हिस्सा जला, शाहजहांनी पार्क में 35 दिन से धरना दे रहे अतिथि विद्वान

भोपाल. राजधानी के शाहजहांनी पार्क में धरना दे रहे अतिथि विद्वानों के पंडाल में रविवार रात दो बजे अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। इसमें पंडाल का एक हिस्सा बुरी तरह जल गया, लेकिन अतिथि विद्वानों की सर्तकता से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टज गया। जिस पंडाल को जलाया गया, उसके अंदर 100 अतिथि शिक्षक सो रहे थे।

अतिथि विद्वानों की शिकायत पर पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि अतिथि विद्वानों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। 

मध्य प्रदेश के अतिथि विद्वान 35 दिन से अपने नियमितिकरण की मांग को लेकर भोपाल में धरना दे रहे हैं। रविवार देर रात धरना स्थल पर लगे उनके पंडाल में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। बताया जा रहा है कि आग कैरोसिन डालकर लगाई गई, इससे आग तेज़ी से भड़की और देखते ही देखते पंडाल का एक हिस्सा पूरी तरह से जल गया। जब आग लगी तो पंडाल के अंदर 100 से ज्यादा अतिथि विद्वान सो रहे थे। विद्वानों ने समय रहते इसे देख लिया और सबने मशक्कत कर आग पर जल्छी ही काबू पा लिया। अगर आग बेकाबू होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

पंडाल में सो रहे थे 100 अतिथि विद्वान
जिस वक्त ये घटला हुई, उस समय पंडाल के अंदर करीब 100 अतिथि विद्वान मौजूद थे, जो गहरी नींद में सो रहे थे। कैरोसिन की गंध और आग के धुएं से अतिथि विद्वानों की नींद खुल गयी। इसके बाद पंडाल के अंदर अफरातफरी मच गई। दूसरे पंडाल के लोग भी शोर-शराबा सुनकर आ गए और आग को काबू करने में जुट गए हैं।

अतिथि विद्वानों ने बताया साजिश 
अतिथि विद्वानों ने तलैया थाने में एफआइआर दर्ज कराई है। एफआइआर अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गयी है। अतिथि विद्वानों के नेता देवराज ने आग की घटना को साजिश बताया है। उनकी शिकायत है कि बीते 35 दिनों से वो धरना दे रहे हैं लेकिन अब तक सरकार की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया है और अब साजिश के जरिए उनका धरना खत्म करने की कोशिश की गई है।