शिवपुरी। सरकारी हाइस्कूल गणेशखेड़ा में कक्षा 10 की प्री-बोर्ड परीक्षा के दौरान अतिथि शिक्षक ने छात्र कृष्ण रजक को नकल करने से रोका तो उसने गुस्से में कॉपी फाड़ दी और परीक्षा छोड़कर भाग गया। थोड़ी देर बाद अपने पिता के संग स्कूल पहुंचकर परीक्षा कक्ष में ड्यूटी दे रहे अतिथि शिक्षक पर लाठी और चाकू से हमला कर दिया। इससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी तो पिता और पुत्र पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खोड़ चौकी प्रभारी सुमित सुमन ने बताया कि सोमवार सुबह जब कक्षा 10वी की प्री बोर्ड परीक्षा चल रही थी, उसी समय परीक्षा देते समय छात्र कृष्ण रजक पुत्र बबली रजक नकल कर रहा था।
विद्यालय में पदस्थ अतिथि शिक्षक प्रागीलाल मौर्य ने नकल करने से रोका तो पहले तो छात्र ने उससे गालीगलौच की। फिर कॉपी फाड़कर घर चला गया। थोड़ी देर बाद वह छात्र अपने पिता को साथ लेकर विद्यालय पहुंचा और शिक्षक से कहासुनी होने के बाद उस पर लाठी से हमला कर दिया। इसी बीच चाकू निकालकर वार कर दिया। इससे अतिथि शिक्षक प्रागीलाल मौर्य लहूलुहान हो गया।
घटना की जानकारी अथिति शिक्षक के बड़े भाई अमृत लाल मौर्य को लगी तो उन्होंने तत्काल इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी खोड़ चौकी प्रभारी सुमित सुमन को दी। सूचना पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर घायल शिक्षक का उपचार खोड अस्पताल में कराया। दोनों आरोपी फरार हैं।
जय किसान फसल ऋण माफी योजना में छूटे हुए किसानों को आवेदन करने का एक और मौका, 31 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
सिवनी : जय किसान फसल ऋण माफी योजना के ऐसे ऋणी कृषक जिनका 31 मार्च 2018 की स्थिति में सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक अथवा राष्ट्रीयकृत बैंक का दो लाख रूपये तक का ऋण चालू अथवा कालातीत ऋणी खातों में बकाया था एवं जो निर्धारित समय में आवेदन नहीं कर पाये थे, उन किसानों के लिये फसल ऋणी माफी के आवेदन जमा करने का एक और अवसर दिया जा रहा है।
कृषकों के लिये इस योजना के तहत आवेदन जमा करने की जो प्रक्रिया निर्धारित की गई है, उसके तहत किसानों को गुलाबी आवेदन पत्र भाग एक में आधार कार्ड एवं भूमि का ऋण पुस्तिका या बी-1 की छायाप्रति संलग्र कर अपने क्षेत्र की जनपद पंचायत कार्यालय में 15 से 31 जनवरी की समयावधि में जमा कराना होगा। कृषकों से अपील की गई है कि वे आवेदन जमा कराने के बाद उसकी पावती अनिवार्य रूप से प्राप्त करें। केवल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपनी फसल ऋण माफी के लिये आवेदन जमा करा सकते हैं।
सिवनी: सिवनी जिले में संचालित विशिष्ट विद्यालयों तथा एकलव्य आवासीय विद्यालय घंसौर एवं कन्या शिक्षा शिक्षा परिसर सिवनी/कुरई में कक्षा 06 वीं एवं 09 वी में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 23 फरवरी को दोपहर 12 बजे से 2.45 बजे तक आयोजित है।
प्रवेश हेतु आवेदन फार्म नजदीकी कॉमन सिर्विस सेंटर एवं विभागीय एम.पी.टॉस पोर्टल की वेबसाईट www.tribal.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन 9 जनवरी से भरना प्रारंभ हो गए हैं जो 29 जनवरी 2020 तक भरे जाएंगे ।
जिले में संचालित विशिष्ट विद्यालयों में कक्षावार रिक्त सीटों का विवरण निम्नानुसार है:- शास कन्या शिक्षा परिसर सिवनी कक्षा 06 वी 70, कक्षा 09 वीं 12, शास कन्या शिक्षा परिसर कुरई कक्षा 06 वीं 70, कक्षा 09 वीं 03, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घंसौर कक्षा 06 वीं 70 सीटों में प्रवेश हेतु आयोजित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों से किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा । मेरिट सूची में चयनित होने एवं न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अपने विकल्प अनुसार विद्यालयों में रिक्त सीट के विरूध्द चयन हेतु पात्र होंगे।
सिवनी : सिवनी जिले के धान उत्पादक किसानों की सुविधा के लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के प्रस्ताव अनुसार शासन द्वारा जिले के 39 धान उपार्जन केंद्रों में आगामी 23 जनवरी तक धान उपार्जन किये जाने के आदेश दिए गए हैं। 39 उपार्जन केंद्र संलग्न सूची अनुसार निम्नानुसार है-
राष्ट्रबाण के संपादक को शिकायत वापिस लेने सरपंच पति बना रहा दबाब फर्जी मामले में फसाने की भी दी धमकी
सिवनी । हमेशा देखा जाता है कि जब भी कोई सच्चा पत्रकार भ्रष्टों की कारगुजारी उजागर करता है तो भ्रष्ट आक्रोशित होकर उसे धमकाने और डराने का प्रयास कर सच्चाई को दबाने की कोशिश करता है ।
ऐसा ही कुछ खैरी पंचायत की सरपंच पति शेर सिंह के द्वारा किया जा रहा है । बताया जाता है कि खैरी पंचायत में लगभग 25 लाख के करीब नल जल योजना का गबन कर सरपंच नीलम सनोडिया ने यह राशि पंचायत के खाते में न डालते हुए स्वयं के पास रखी है तो भवन अनुज्ञा की राशि भी सरपंच द्वारा मनमानी करते हुए अपने पास रखी है । ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण में घटिया कार्य करने से सड़को में गड्डे उभर आये और दरारे आ गई । ठेकेदार पति शेरसिंह सनोडिया के घटिया सड़को और सरपंच सचिव के भ्रष्टाचार की शिकायत संपादक द्वारा अपने समाचार पत्र राष्ट्रबाण में प्रकाशित किया जा रहा था और इसकी शिकायत जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत के सीईओ को की गई थी जिसमे विभाग द्वारा जांच की जा रही थी तो वहीं सीएम हेल्पलाइन में भी सरपंच सचिव और ठेकेदार सरपंच पति की कारगुजारी की शिकायत संपादक संजय बघेल द्वारा की गई थी ।
इन शिकायतों की जांच से सरपंच और प्रति आक्रोशित थे जिसके चलते आज जब संपादक संजय बघेल गंगा नगर से अपने घर वापिस जा रहे थे तभी सरपंच पति ने अपने कुछ गुर्गो के साथ मिलकर संपादक को रोक शिकायत वापिस लेने दबाब बनाते हुए अश्लील गालियां दी और धमकी देते हुए कहा कि शिकायत वापिस ले लो नही तो जान से हाथ धो बैठेगा । तुझे पता नही हमारी सरकार है हमारे इशारे में फर्जी केस दर्ज करवा कर तुझे फसा दिया जाएगा ।
सरपंच नीलम सनोडिया द्वारा ऐसी धमकी पूर्व में भी दी गई जिसकी शिकायक थाना कोतवाली में की जा चुकी है लेकिन कार्रवाही शून्य है जिसके चलते ही सरपंच पति के हौसले बुलंद है वर्तमान में घटित घटना की शिकायत संपादक द्वारा थाना प्रभारी सिवनी सहित पुलिस विभाग के आला अधिकारी को की गई है अब देखना यह है कि सरपंच पति की गुंडागर्दी पर लगाम लगाने पुलिस विभाग क्या एक्शन लेता है यह भविष्य की गर्त पर छुपा हुआ है ।
सिवनी। आगामी 1 फरवरी 2020 को मुख्यालय के बड़ा मिशन स्कूल मैदान परिसर से आरंभ होने वाली सिवनी साइकल-ऑन रैली के प्रमोशन हेतु आज 19 जनवरी की सुबह 8 बजे से प्रमोशन का कार्यक्रम बड़े मिशन स्कूल मैदान में आयोजित किया गया।
इस दौरान स्लो साइकिल रेस, रस्साकशी, एरोबिक जुंबा एवं सायकल चेन के माध्यम से बच्चों व शहर के अन्य कई नागरिकों के द्वारा सिवनी साइकल-ऑन का प्रमोशन किया गया जिसमें स्लो सायकल रेस बालिका वर्ग में प्रथम दीक्षा सोनी, द्वितीय अंबिका खरिया एवं तृतीय प्रथा मिश्रा रही।
वहीं बॉयज जूनियर वर्ग में प्रथम प्रिंस शिंदे, सेकंड आर्यन ठाकुर, थर्ड फरदीन खान रहे, जबकि बालकों की सीनियर वर्ग में बॉयज में प्रथम शांतनु मोरे, सेकंड आराध्य देशमुख, थर्ड ऋषि यदुवंशी रहे।
प्रमोशन कार्यक्रम के बाद आयोजित पुरूस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया, जहां आज समस्त ईनाम महिला पतांजलि योग समिति की इकाई द्वारा प्रदान किये गये।
ज्ञात रहे कि विगत 5 वर्षों से नगर के युवाओं सिवनी टूरिज्म काउंसल के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ सुंदर सिवनी के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के लिये साइकिल रैली निकाली जाती है, जहां हजारों की संख्या में बालक-बालिकायें एवं जागरूक नागरिक उपस्थित रहते है।
समापन के दौरान समिति द्वारा किये गये रजिस्ट्रेशन से मिले नंबरों के आधार पर लॉटरी सिस्टम से 20 से अधिक साइकिलें रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को दी जायेगी। समिति से मिली जानकारी के अनुसार रैली के पूर्व अंतिम प्रमोशन आगामी 25 जनवरी दिन रविवार की सुबह 8 बजे से बड़े मिशन स्कूल मैदान मेें ही आयोजित होगा।
सिवनी : मध्यप्रदेश इको पर्यटन विकास बोर्ड के तहत अनभूति 19-20 कार्यक्रम दिनांक 16 जनवरी 2020 को रूखड़ रेंज के अंतर्गत सुकला डेम में अनुभूति कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके अंतर्गत आस पास के अरी व अन्य गांव के बच्चे शामिल हुए . अनुभूति कार्यक्रम में बच्चो को जंगल से सम्बंधित जानकरी दी गयी विभिन्न प्रकार के पक्षियों जानवरों जंगल मे जीवन, वनस्पति के बारे में जानकारी दी गयी लास्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए. कार्यक्रम के दोरान एक बालक के द्वारा एक गाना गाकर प्रस्तुति दी गयी. और देखते ही देखते उस बालक का विडियो सोशल मीडिया में वायरल होने लगा. देखिये विडियो
फाइनल में उमड़ा जनसैलाब दर्शको ने लगाए मैदान में SPL के ज़िंदाबाद के नारे
विधायक मुनमुन ने की आयोजकों के साथ भोजन की थाली साझा
नरेंद ठाकुर गुड्डू ,राजा बघेल नानू पंजवानी, संतोष नगपुरे ने किया पुरष्कार वितरण
साइनिंग स्टार ने एक लाख बाबा 11 ने पचास हज़ार का जीता नगद इनाम
दिलिप बिजुआ ने और नफीस खान ने जीता मैन आफ द सीरीज़ का खिताब
बेस्ट बॉलर विशाल ,बेस्ट फील्डर विकेट कीपर सुनील सिंग, बेस्ट बैट्समैन बब्बू रहे
सिवनी की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता सिवनी प्रिमियर लीग का इतवार को हज़ारो क्रिकेट प्रेमी दर्शको और आमंत्रित अथिति की उपस्थिति में ऐतिहासिक समापन हुआ समारोह हुआ जहा फाइनल मुकाबले में पहुचने वाली SPL की सर्वश्रेष्ठ चार टीमो ने छक्के चोको की बरसात की और मिशन ग्राउंड में उपस्थित दर्शको का भरपूर मनोरंजन किया SPL वेर्टन्स वर्ग में जहा GSC ने खिताब अपने नाम किया तो वही शाईनिंग स्टार ने एक लाख की इनामी राशि और ट्राफी अपने नाम किया फाइनल की उपविजेता टीम बाबा 11 टीम को पचास हज़ार रुपये का पुरुस्कार आयोजन समिति के द्वारा दिया गया।
इस SPL -3 के सवश्रेष्ठ खिलाड़ी दिलिप बिजुआ रहे जिन्हें सीरीज़ जीतने के एवज में एलसीडी tv के साथ लगातार 6 चक्कों का 20 हज़ार का नगद पुरुस्कार ओर चमचमाती हुई ट्राफी दी गई। इस आयोजन के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में बेस्ट बॉलर का खिताब बाबा 11 के विशाल ,बेस्ट फील्डर विकेट कीपर सुनील सिंग, बेस्ट बैट्समैन नेशनल स्पोर्ट्स के बब्बू रहे सभी को पांच पांच हज़ार रुपये नगद पुरस्कार के साथ अवार्ड की ट्राफियां भी प्रदान की गई।
अनुशासित खिलाड़ी में टेक्निकल टीम ने बॉयज क्लब के आसिम खान और शाइनिंग स्टार के मोनू मुज़म्मिल को चुना गैम चेंजर खिलाड़ी बॉयज क्लब के अक्की आकिब रहे जिन्हें जॉय कम्प्यूटर की ओर से होम थियेटर म्यूजिक सिस्टम दिया गया। वेर्टन्स वर्ग की सदभाव सीरीज़ नफीस खान के नाम हुई।।
सिवनी के इस ऐतिहासि क्रिकेट समारोह के गवाह एक तरफ हज़ारो की तादाद में दर्शक रहे तो वही मंच पर आसीन सभी अतिथियों ने दोनो सेमीफाइनल मैचों का भरपूर आनंद उठाया। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने इतवार का अपना अधिकतर समय सिवनी के इस भव्य आयोजन spl के फाइनल के लिए रखा यही नही दिन का भोजन भी उन्होंने मंच पर आयोजन समिति के सदस्यों एवं खिलाड़ियों के साथ ही किया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि फाइनल मुकाबले के बाद लगभग 2 घण्टे तक इस भव्य आयोजन के पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम चलता रहा। जिसमे जिला क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष राजा बघेल हॉकी खिलाड़ी असलम भाई , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी नानू पंजवानी करम सिंग बघेल व्यवसायी अखिलेश चौहान आशू अग्रवाल , अरुण यादव ,सुशील अग्रवाल के साथ सिवनी मीडिया के पत्रकार बंधू के साथ आयोजन समिति के उपाध्यक्ष अखिलेश खेड़ीकर, जोएब खान, विक्रांत दुबे, संदेश तिव्हन, आसिफ पटेल ,संतोष नगपुरे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश त्रिवेदी के साथ आयोजन समिति के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अयोजन समिति के सचिव अभिषेक दुबे ने बताया कि खिलाड़ियों और टीमो के पुरुस्कार वितरण समारोह के चलते सभी क्लबो और क्रिकेट खिलाड़ियों की ओर से सिवनी प्रिमियर लीग के संयोजक अब्दुल क़ाबिज़ खान का भी सम्मान पत्र दे कर बॉयज क्लब के आसिफ पटेल जोएब खान के साथ सभी क्लब के कप्तानों ने सम्मान किया ।
संयोजक क़ाबिज़ खान ने बताया फाइनल मैचों के विवरण देते हुए बताया की प्रतियोगिता का पहला फाइनल मुकाबला वेर्टन्स वर्ग में राजपूताना और गजानंद के मध्य खेला गया जिसमे पहले बल्लेबाजी करते हुए राजपूताना क्लब ने 12 ओवरों में मात्र 89 रन बनाई राजपूताना की ओर से चक्रेश ने 35 रन बनाए लक्ष्य का पीछा करने उतरी गजानंद की टीम ने यह मैच 3 गेंद पहले जीत लिया और वेर्टन्स वर्ग की सदभाव चेम्पियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम की वही ओपन वर्ग में फाइनल मुकाबला बाबा 11 और शाइनिंग स्टार के मध्य खेला गया जिसमें टॉस जीतकर शाइनिंग स्टार ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा इलेवन की टीम ने 12 और मात्र 149 रन बना पाई बाबा की ओर से दिलीप ने 40 रन बनाए और उनका साथ देते हुए सुनील ने 35 रन बनाए वही शाइनिंग स्टार की ओर से लक्ष्य का पीछा करने उतरे सलामी बल्लेबाज राजा और मलिक की तूफानी बल्लेबाजी से यह मैच 10 ओवरों में समाप्त हो गया शाइनिंग स्टार की ओर से राजा ने 68 रन और मलिक ने 67 रन बनाए और एक लाख रुपये की नगद पुरष्कार के साथ चेम्पियनशिप अपने नाम की ।
दोनो ही फाइनल मुकाबले में निर्णायक की भूमिका BCCI के लेवल वन के एम्पायर सन्दीप बक्श मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के रजिस्टर्ड एम्पायर् आनंद त्रिपाठी थे और मैच रेफरी कलाम खान रहे। ऑनलाइन स्कोरिंग की ज़िम्मेदारी अमित सिसौदिया और राहुल की रहीं
अंत मे आयोजन अध्यक्ष नरेंद ठाकुर ओर सचिव अभिषेक दुबे ने मंच से सभी का आभार उदबोधन कर सभी सहयोगियों, खिलाड़ियों, जिला प्रशासन ,पुलिस विभाग, नगर पालिका, मिशन स्कूल सहित समस्त क्रिकेट प्रेमियों के साथ विशेष तौर पर सिवनी मीडिया का आभार व्यक्त किया
भोपाल। इस साल पहली बार पांचवीं व आठवीं कक्षा के बच्चों को भी प्री-वार्षिक परीक्षा देनी होगी। 10 साल बाद इस वर्ष 5वीं व 8वीं की वार्षिक परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर होगी।
साथ ही अगर कोई बच्चा 33 प्रतिशत तक अंक नहीं ला पाएगा तो उसे कक्षा उन्नति नहीं दी जाएगी। इस परीक्षा में बच्चे अच्छे अंक प्राप्त कर शत-प्रतिशत उत्तीर्ण हो सकें, इसे देखते हुए वार्षिक परीक्षा के पहले प्री-वार्षिक परीक्षा ली जा रही है।इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र ने टाइम टेबल जारी कर दिया है। दोनों कक्षाओं की प्री-वार्षिक परीक्षाएं 3 फरवरी से शुरू हो रही हैं।
इस परीक्षा के लिए राज्य शिक्षा केंद्र प्रश्नपत्र तैयार कर भेजेगा। सभी जिला परियोजना समन्वयकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि स्कूल की आकस्मिक निधि से परीक्षा संपन्न कराएं। ज्ञात हो कि इस बार 9वीं व 11वीं की दो प्री-वार्षिक परीक्षा और 10वीं व 12वीं की दो प्री-बोर्ड परीक्षा ली जा रही हैं।
कॉपियों का तुरंत मूल्यांकन करने के निर्देश
शिक्षकों को परीक्षा के तुरंत बाद बच्चों की कॉपियों का मूल्यांकन कराने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षकों को मूल्यांकन करते समय यह भी देखना है कि बच्चों द्वारा कौन से प्रश्नों के उत्तर गलत लिखे गए हैं। इसके बाद उन्हीं गलत उत्तरों को सही लिखने का अभ्यास कार्य बच्चों से कक्षा में कराया जाए।
मार्च में होगी वार्षिक परीक्षा
5वीं व 8वीं की प्री-वार्षिक परीक्षा 3 से 10 फरवरी तक लिखित व मौखिक दोनों तरह से ली जाएगी। 5वीं की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 1ः30 बजे तक और 8वीं की परीक्षा सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक होगी। इसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन के बाद 12 से 29 फरवरी तक अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर रिवीजन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद मार्च में वार्षिक परीक्षा होगी।इस बार बोर्ड की तर्ज पर 5वीं व 8वीं की वार्षिक परीक्षा ली जा रही है। इससे पहले प्री-वार्षिक मूल्यांकन होगा, जिससे बच्चों की तैयारियों का आकलन हो सकेगा।आईरिन सिंथिया जेपी, संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र
भोपाल. भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच रविवार को हॉकर्स कॉनर्स के उद्घाटन कार्यक्रम में विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी। मारपीट की गई। इस दौरान मेयर आलोक शर्मा भी फंस गए। किसी तरह वह कार्यक्रम छोड़कर निकल गए। विवाद बढ़ने का कारण कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित नहीं करना बताया गया।
कार्यक्रम में मेयर आलोक शर्मा मीडिया से बात कर रहे थे। उसी बीच कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुर्सी से हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ‘मारो-मारो’ की आवाज सुनाई दे रही है। इस बीच वहां पुलिस वालों ने बीच-बचाव की कोशिश की। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।
हॉकर्स कॉनर्स का उद्घाटन कार्यक्रम था नगर निगम ने मैनिट चौराहे के पास हॉकर्स कॉनर्स बनवाया है। रविवार को इसका उद्घाटन करने के लिए महापौर आलोक शर्मा समेत भाजपा नेता पहुंचे। कार्यक्रम में स्वागत होर्डिंग में पूर्व विधायक उमाशंकर गुप्ता का फोटो लगा था। इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई। पार्षद मोनू सक्सेना, संतोष कंषाना, योगेंद्र चौहान का कहना था कि नगर निगम के कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के जनप्रतिनिधियों को नहीं बुलाया गया। जबकि भाजपा के पूर्व विधायक आमंत्रित किए गए हैं। विवाद बढ़ा तो दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्ष एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया।
मेयर बोले- मंत्री शर्मा को बुलाया था, वे नहीं आए मामले को लेकर मेयर आलोक शर्मा का कहना है कि हमने जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा को कार्यक्रम में आमंत्रित किया था। वे नहीं आए। इसलिए हमने लोकार्पण कर दिया। हालांकि, निगम सूत्रों ने बताया कि यह उनका अधिकृत कार्यक्रम नहीं था। इसे भाजपा ने आयोजित किया था।
महापौर के अभिनंदन समारोह में भी दोनों पार्टी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी
भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प की यह पहली घटना नहीं है। 28 दिसंबर को भी दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प देखने को मिली थी। मिंटो हॉल में महापौर आलोक शर्मा के नागरिक अभिनंदन समारोह में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। इससे नाराज महापौर समर्थकों ने उनकी धुनाई कर दी। बीच- बचाव करने पहुंचे जहांगीराबाद टीआई चौहान भी उनकी चपेट में आ गए थे।