सिवनी साइकल ऑन:प्रामोशन में शामिल हुये सैंकड़ों बालक-बालिकायें

SHUBHAM SHARMA
2 Min Read

25 जनवरी को होगा अंतिम प्रमोशन

सिवनी। आगामी 1 फरवरी 2020 को मुख्यालय के बड़ा मिशन स्कूल मैदान परिसर से आरंभ होने वाली सिवनी साइकल-ऑन रैली के प्रमोशन हेतु आज 19 जनवरी की सुबह 8 बजे से प्रमोशन का कार्यक्रम बड़े मिशन स्कूल मैदान में आयोजित किया गया।

इस दौरान स्लो साइकिल रेस, रस्साकशी, एरोबिक जुंबा एवं सायकल चेन के माध्यम से बच्चों व शहर के अन्य कई नागरिकों के द्वारा सिवनी साइकल-ऑन का प्रमोशन किया गया जिसमें स्लो सायकल रेस बालिका वर्ग में प्रथम दीक्षा सोनी, द्वितीय अंबिका खरिया एवं तृतीय प्रथा मिश्रा रही।

वहीं बॉयज जूनियर वर्ग में प्रथम प्रिंस शिंदे, सेकंड आर्यन ठाकुर, थर्ड फरदीन खान रहे, जबकि बालकों की सीनियर वर्ग में बॉयज में प्रथम शांतनु मोरे, सेकंड आराध्य देशमुख, थर्ड ऋषि यदुवंशी रहे।

प्रमोशन कार्यक्रम के बाद आयोजित पुरूस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया, जहां आज समस्त ईनाम महिला पतांजलि योग समिति की इकाई द्वारा प्रदान किये गये।

ज्ञात रहे कि विगत 5 वर्षों से नगर के युवाओं सिवनी टूरिज्म काउंसल के संयुक्त तत्वाधान में पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ सुंदर सिवनी के प्रति आम नागरिकों को जागरूक करने के लिये साइकिल रैली निकाली जाती है, जहां हजारों की संख्या में बालक-बालिकायें एवं जागरूक नागरिक उपस्थित रहते है।

समापन के दौरान समिति द्वारा किये गये रजिस्ट्रेशन से मिले नंबरों के आधार पर लॉटरी सिस्टम से 20 से अधिक साइकिलें रैली में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को दी जायेगी। समिति से मिली जानकारी के अनुसार रैली के पूर्व अंतिम प्रमोशन आगामी 25 जनवरी दिन रविवार की सुबह 8 बजे से बड़े मिशन स्कूल मैदान मेें ही आयोजित होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *