सिवनी : प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बी.एल. कांताराव ने गत दिवस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा की।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पुराने ब्लैक एवं व्हाइट मतदाता परिचय पत्रों को रंगीन परिचय पत्र में परिवर्तित करें।
साथ ही 16 अंकों वाले मतदाता परिचय पत्र को 10 अंकों के परिचय पत्र में बदलें। रंगीन परिचय पत्र देने के लिए प्रदेश में 85 हजार 622 मतदाता शेष हैं। इनके फार्म बीएलओ के माध्यम से भरवाकर उनका डिजिटाईजेशन करायें।
जिन युवाओं की आयु एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष पूरी हो गयी है। उनसे निर्धारित प्रपत्र में आवेदन लेकर उनके नाम मतदाता सूची में शामिल करायें। जिन बीएलओ तथा पर्यवेक्षकों ने मतदाता सूची के सत्यापन में अच्छा कार्य किया है। उन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को सम्मानित करें।
सिवनी: केवलारी / रवि चक्रवर्ती/ अंतर्राष्टीय हिन्दु परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया के 1 फरवरी को सिवनी जिले के खैरा पलारी में आगमन को लेकर तैयारी जोरों पर है।
अंतर्राष्टीय हिन्दु परिषद व राष्टीय बजरंग दल के विभाग संगठन मंत्री ओमप्रकाश यादव एवं बेटू चंदेल ने केवलारी उगली नाका के पास बैठक कर बताया कि प्रवीण तोगड़िया का आगमन पलारी की धरती पर पहली बार हो रहा है। उनके आगमन को लेकर परिषद के सदस्यों ने पूरे जिले से लेकर तहसील और गाँव में अपने-अपने स्तर से पूरी तैयारियां में लग चुके हैं
तोगड़िया बुधवार को पलारी बस स्टैंड पर बनी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर लोगों को संबोधित करेंगे। 1 फरवरी को विशाल किसान श्रद्धांजलि सभा का आयोजन बस स्टैंड खैरा पलारी में अंतर्राष्टीय हिंदू परिषद एवं राष्टीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में किया जाना है ज्ञातव्य हो कि आज के 17 वर्ष पूर्व 1 फरवरी 2001 दिन गुरुवार को विशाल किसान सभा का आयोजन पलारी चौराहा पर किया गया था, जिसका नेतृत्व तत्कालीन जिला पंचायत सदस्य डाक्टर डॉ. प्रमोद राय द्वारा किया गया था, जिसमें लगभग पन्द्रह से बीस हज़ार क्षेैत्रिय किसानों एवं मजदूरो ने बढ़ चणकर हिस्सा लिया था
जिसमें पानी बिजली एवं मजदूरों की समस्या को लेकर आंदोलन किया गया था, आंदोलन स्थल पलारी चौराहा था आंदोलन समाप्ति के उपरांत षड्यंत्र पूर्वक तत्कालीन बजरंग दल के जिला सह संयोजक अद्भुत संगठन क्षमता के धनी भाई राजेश राय को सीने में गोली मारकर तत्कालीन सरकार के इशारे पर उनकी हत्या कर दी गई थी तब से लेकर 1 फरवरी को यह कार्यक्रम रखा जाता है उनके आगमन व इस संस्थान से जुड़े लोगों के आने की व्यवस्था के लिए पुलिस दल एवं संगठन के कार्यकर्ता की तैनाती रहेगी । इसके अलावा हर तरह की तैयारी जल्द ही पूरी कर ली जायगी। उन्होंने बताया कि प्रवीण भाई तोगड़िया के आगमन को लेकर लोग काफी उत्साहित हैं। अंतर्राष्टीय हिन्दू परिषद के जिला प्रमुख मुन्ना पटेल ने लोगों को भारी संख्या में जुटने का आह्वान किया है।
सिवनी : शासन के निर्देशानुसार ड्रग माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही के तहत खाद्य एवं औषधि प्रशासन औषधि विभाग द्वारा सतत रूप से कार्यवाही की जा रही है |
इसी परिपेक्ष्य मे औषधि निरीक्षक कु. अनुभूति शर्मा द्वारा बुधवारी बाजार स्थित दवा दुकान मेसर्स सिंध मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया |
निरीक्षण के दौरान बडी मात्रा में अल्प्रोजोलम, ट्रामाडॉल, गर्भ निरोधक टेबलेट्स आदि प्राप्त हुई । जिनका खरीदी बिल मांगने पर दुकान संचालक बिल प्रस्तुत नहीं कर पाये ।
उन्होने बताया कि अल्प्राजोलम, ट्रामाडॉल का दुरूपयोग नशे के रूप में किया जाता है , बिना बिल के इतनी बडी मात्रा में खरीदी गई
इन दवाइयों के उपलब्ध स्टॉक को फ्रीज कर दुकान संचालक से उक्त स्टॉक के खरीदी बिल कार्यालय में प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया परंतु दुकान संचालक द्वारा दी गई समयावधि में कोई रिकार्ड प्रस्तुत न कर पाने पर उक्त दवाइयों के स्टॉक को जब्त कर लिया गया है
एवं संदेहास्पद दवाओं के नमूने जांच हेतु राज्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये है। प्रयोगशाला भेजे गये नमूनों की जांच रिपोर्ट आने पर प्रकरण तैयार कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
कानपुर: उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में एक रैली की. इस दौरान रैली को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने धरना दे रही महिलाओं के पतियों पर सीधा निशाना साधा. सीएम योगी ने कहा कि कुछ लोगों में इतनी हिम्मत नहीं कि स्वयं आंदोलन करें, इसलिए घर की महिलाओं और बच्चों को चौराहों पर बैठा दिया है. सीएम योगी ने कहा कि पुरुष घर में रजाई में सो रहे हैं और महिलाएं चौराहे पर हैं. यह लज्जाजनक है. उन्होंने आगे कहा कि विरोध करने वाली महिलाओं को नहीं पता कि सीएए क्या है, उनके मर्द अक्षम हैं.
वहीं, नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में मेरठ में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमने CAA लाने का वादा किया था. हम लोगों ने इस बिल को पेश और पास किया. हमने कोई अपराध नहीं किया. इसको हिंदू-मुस्लिम के रूप में देखा जाने लगा. उन्होंने कहा कि कुछ ताकतें इसका विरोध कर रही हैं. महात्मा गांधी ने कहा था कि धर्म के आधार पर देश का बंटवारा नहीं होना चाहिए. महात्मा गांधी ने कहा था कि अगर किसी का उत्पीड़न होगा तो उसको नागरिकता देनी चाहिए और वही हमने किया जो महात्मा गांधी ने कहा था.
राजनाथ सिंह ने कहा कि मनमोहन सिंह ने भी कहा था कि सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए. जो कांग्रेस ने कहा वही हमने किया. क्या हमने अपराध किया है? ये नारे लगते हैं भारत तेरे टुक़ड़े टुकड़े होंगे. ये अधिकार किसने दिया. भारत ताकतवर हो रहा है और मस्तक ऊंचा हो रहा है. फिर भी नागरिकता कानून का विरोध कर रहे हैं. हम कभी भी किसी धर्म को लेकर भेदभाव नहीं करते हैं. हमने पूरे विश्व को अपना परिवार माना है. बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.
भोपाल : छात्र के अनुसार बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय (Barkatullah Univercity ) में पीएचडी (phd) में हुए फर्जीवाड़े की बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं होने से नाराज एक छात्र पानी की टंकी में चढ़ गया।
छात्र पीएचडी में एडमिशन को लेकर बीते 40-50 दिन से लगातार कुलपति औरकुलसचिव को लिखित-मौखिक रूप से शिकायत कर चुका है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। हर बार छात्र को निराश होकर लौटना पड़ा।
इससे परेशान होकर छात्र बुधवार को सुबह विश्वविद्यालय परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। उसने कहा- कि जब तक उसकी शिकायत का निराकरण नहीं होता है, तब तक वह पानी की टंकी से नीचे नहीं उतरेगा। सूचना मिलने पर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच गई है, उसे नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है।
छात्र का आरोप : रैंकिंग में 10 नंबर पर होने के बाद भी, बाहर किया टंकी में चढ़े छात्र पंकज का आरोप है कि बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी में पीएचडी में एडमिशन लेना चाहता है। इसके लिए उसने एंट्रेस टेस्ट भी दिया, रिजल्ट आने के बाद उसका नाम रैंकिंग में 10 नंबर पर आया है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने उसका नाम नीचे डाल दिया, जिससे उसका पीएचडीमें एडमिशन नहीं हो पाया।
सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों में समय सीमा में कार्यवाही न करने के कारण EE,MPEB सिवनी एवं लखनादौन को नोटिस जारी
सिवनी : कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय सीमा बैठक में ADM श्रीमती रानी बाटड, CEOZP श्री सुनील दुबे सहित सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं विभाग प्रमुखों की उपस्थिति रही।
बैठक में आपकी सरकार आपके द्वार योजना, सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, पीजी पोर्टल के लंबित प्रकरणों एवं प्रभारी मंत्री के दौरों एवं उनके कार्यालय से प्राप्त पत्रों की विभागवार समीक्षा की गई।
सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों में समय सीमा में कार्यवाही न करने के कारण कार्यपालन यंत्री सिवनी एवं लखनादौन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए ।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को कृषि विभाग के जय किसान ऋण माफी योजना से जुड़ी शिकायतों का अवलोकन कर उनके निराकरण करवाने हेतु निर्देशित किया ।
सीएम हेल्पलाईन में सौ दिवस से अधिक समय से लंबित प्रकरणों के निराकरण के लिए सभी जिला अधिकारियों को प्रत्येक मंगलवार संबंधित शिकायतकर्ताओं की जनसुनवाई कर प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए गए।
Basant Panchami 2020: बसंत पंचमी पर्व का हिंदू धर्म में प्रमुख महत्व है. हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी को वसंत पंचमी मनाई जाती है. इस साल 29 जनवरी 2020 को बसंत पंचमी मनाई जाएगी. इस दिन मां सरस्वती की पूजा और आराधना की जाती है. आइए जानते हैं वसंत पंचमी का महत्व, शुभ मुहूर्त और सरस्वती पूजा विधि.
Basant Panchami 2020: बसंत पंचमी तिथि , शुभ मुहूर्त और सरस्वती पूजा का महत्व
बसंत पंचमी 2020 कब है (Basant Panchami 2020 Date)- माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी इस साल दो दिन पड़ रही है- 29 और 30 जनवरी 2020 को. यानी कि कई जगह वसंत पंचमी का त्योहार 29 जनवरी को मनाया जाएगा तो कहीं 30 जनवरी को.
बसंत पंचमी 2020 शुभ मुहूर्त (Basant Panchami 2020 Shubh Muhurat Timing)- बसंत पंचमी पर पूरा दिन शुभ होता है. इस दिन मां सरस्वती के साथ ही भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार वसंत पंचमी बुधवार 29 जनवरी सुबह पौने 11 बजे से शुरू होगी और गुरुवार 30 जनवरी 2020 दोपहर करीब सवा 1 बजे तक रहेगी. हालांकि ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक 29 जनवरी को ही बसंत पंचमी मनाना ज्यादा शुभ रहेगा
बसंत पंचमी का महत्व (Importance of Basant Panchami)- हिंदू मान्यताओं में वसंत पंचमी का खास महत्व है. इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है. सरस्वती को बुद्धि यानी ज्ञान की देवी माना जाता है. घर और मंदिर से लेकर स्कूल और कॉलेजों तक में बसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है. विद्वान, लेखक और कलाकार आदि लोग इस दिन अपनी कलम और ग्रंथों की पूजा भी करते हैं. लोग मां की आराधना कर ज्ञान की पूजा करते हैं. बसंत पंचमी के दिन सरस्वती देवी के साथ-साथ विष्णु जी की आराधना भी की जाती है.
सिवनी : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की अध्यक्षता में मंगलवार 21 जनवरी को जिला सड़क सुरक्षा बैठक का आयोजन पुलिस कंट्रोल रूम में किया गया।
इस अवसर पर सांसद श्री ढालसिंह बिसेन, विधायक सिवनी श्री दिनेश राय, विधायक केवलारी श्री राकेश पाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना, कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुनील दुबे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश खुरपुसे सहित अनुविभागीय अधिकारी सिवनी श्री जे.पी.सैयाम सहित अन्य संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही ।
बैठक में प्रमुख रूप से सडक दुर्घटनाओं पर कमी लाने हेतु प्रभावी उपायों एवं सुगम यातायात को लेकर चर्चायें की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये गये। केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री कुलस्ते द्वारा मुख्य मार्गो के संभावित दुर्घटना वाले स्थानों का चिन्हांकन कर आवश्यक मरम्मत कार्य एवं सूचक चिन्ह लगाए जाने की कार्यवाही के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारी को दिये गये। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को राजमार्ग को ग्राम से जुडने वाली लिंक रोड पर स्पीड ब्रेकर बनाने के निर्देश दिये गये ताकि ग्राम की ओर से आने वाले वाहन धीमी गति से राजमार्ग में प्रवेश करे, जिससे राजमार्ग में दुर्घटनाऐं न हों ।
इसी तरह राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को राष्ट्रीय राजमार्ग के चिन्हांकित स्थानों पर आवश्यक मरम्मत कार्य हेतु निर्देशित किया गया । इसी तरह नगरीय क्षेत्र में सुगम यातायात व्यवस्था के लिये मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी को नगरीय क्षेत्र के सभी डिवाइडर को पुन: पेन्ट करवाने, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा ट्रॉफिक सिग्नलों को ठीक करवाने के निर्देशित दिये गये। साथ ही व्हीकल क्रेन की व्यवस्था हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश भी दिए गए ।
सिवनी : आज 21 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस शासकीय कन्या महाविद्यालय सिवनी में स्वामी विवेकानंद केरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ के द्वारा शीर्षक बांस में सांस के तहत बेम्बू आर्ट प्रदर्शनी एवम अल्पावधि रोजगार उन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिले के कलेक्टर आदरणीय श्री प्रवीण सिंह जी एवं जिला पुलिस अधीक्षक आदरणीय श्री कुमार प्रतीक जी के मुख्य आतिथ्य में एवं जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री शिव सनोडिया जी के अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ।
1 माह तक चलने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राये प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह जी ,जिला पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक जी,जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री शिव सनोडिया जी द्वारा फीता काटकर एवम सरस्वती पूजन कर किया,उसके पश्चात सभी का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया।
जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह जी ने अपने उदबोधन में कहा की जो छात्राएं सीखने चाहती है, वे मन से सीखें, और कलाकार अपने मस्तिष्क की कल्पना को साकार करता हैं। कला थोपी नही जा सकती वह मन से निकलतीहै। उसमे मस्तिष्क और हाथ का सिक्वेंस महत्वपूर्ण है।बस सीखने की चाह होनी चाहिए।छात्राये अधिक सकरात्मक होती है। और सृजनकारी सोच आपको आगे बढ़ाएगी।
जिला कलेक्टर महोदय द्वारा प्रशिक्षक श्री रविन्द्र ठाकुर की कला की भूरी भूरी प्रशंसा की गई।पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक द्वारा छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। जनभागीदारी अध्यक्ष श्री शिव सनोडिया ने संबोधित करते हुए कहा कि सीखा हुआ कुछ भी बेकार नही होता,कलाकार का सम्मान अपनी कला को दूसरों को सिखाने से बढ़ता है। आदरणीय जिला कलेक्टर महोदय जैसे सिवनी को विकास के नए नए आयाम दे रहे है वैसे ही गर्ल्स कॉलेज के उन्नति के नए रास्ते माननीय कलेक्टर महोदय जी एवम पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा प्राप्त होंगे।
हमे हमेशा जिला कलेक्टर महोदय जी ,जिला प्रशासन का सहयोग इस महाविद्यालय के विकास के लिए मिलता रहेगा ऐसी अपेक्षा है।कार्यक्रम का संचालन डॉ.अर्चना चंदेल द्वारा किया गया एवम आभार प्रदर्शन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ अमिता पटेल द्वारा किया गया।कार्यक्रम में महाविद्यालय का स्टाफ ,जनभागीदारी समिति के सदस्य प्रवेश अग्रवाल, ओम उपाध्याय, रिसभ ठाकुर सहित छात्राये उपस्थित रही
सिवनी : मध्यप्रदेश के जिला मुख्यालय सिवनी में नागरिक परिषद् संगठन के द्वारा नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 के समर्थन में विभिन्न वर्गो, समाजों, धर्मों से सहमति प्राप्त कर आज 24 जनवरी 2020 को एक नागरिक रैली का आयोजन किया गया, जहाँ दोपहर 12 बजे से ही मिशन स्कूल ग्राउंड में लोगों का इकट्टा होना प्रारंभ हो गया।
सिवनी नागरिक परिषद के संयोजक प्रदीप बैस ने बताया कि हमारे पडोसी देशों अफानिस्तान, पाकिस्तान व बंगलादेश में अल्पसंख्यकों के साथ धार्मिक आधार पर अनेक अत्याचार किये जा रहे है इस कारण से अपना घर, दुकान सब कुछ छोडकर अनेकों बंधुओं को मजबूरीवश भारत में शरण लेनी पडी है और ये लोग भारत में रहकर झुग्गी झोपडियों में रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे है , इन्ही लोगों के लिये केन्द्र सरकार ने भारत की नागरिकता प्रदान करने के लिए सीएए कानून पारित किया है।
इस कानून के समर्थन में अनेक जाति, बिरादरी, सामाजिक संगठनों, किसान, मजदूर, व्यापारी संगठनों , विद्यार्थी संगठनों के लोग नागरिक रैली में शामिल हुए . 1 किलोमीटर लम्बा तिरंगा बनवाया गया यह रैली मिशन स्कूल ग्राउंड से प्रांरभ होकर शहर के अनेक मार्गों में भ्रमण कर पुनः मिशन स्कूल ग्रांउड में समाप्त हुई इस नागरिक रैली के लिए 1 किलोमीटर लम्बा तिरंगा बनवाया गया
बता दें कि इस रैली में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते,सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन , केवलारी विधायक राकेश पाल, राजेश त्रिवेदी सहित जिले के भाजपा नेता मौजूद रहे जिन्होने मंच के माध्यम से राष्ट्रीय हित में सीएए को समर्थन देने की लोगों से अपील की। वहीं कार्यक्रम के दौरान पिछले दिनों राजगढ़ जिले में सीएएए के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किए गए दुव्र्यव्हार को लेकर भी भाजपाईयों में आक्रोश देखा गया, वहीं नेताओं ने मंच के माध्यम से कमलनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए जनहित विरोध सरकार बताया।