Home Blog Page 1960

सिवनी : मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी पहल : ग्रामवासियों एवं शिक्षकों ने भेंट किए फर्नीचर

सिवनी-जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में जिले में चल रही मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी पहल के तहत विकासखंड सिवनी जनशिक्षा केंद्र कातलबोड़ी की शाला शासकीय प्राथमिक शाला किसनपुर में ग्राम के गणमान्य ग्रामवासियों व पदस्थ शिक्षकों द्वारा बच्चों को बैठने के लिए 10 सेट फर्नीचर प्रदान किए गए।

जिसमें ग्राम पंचायत मड़वा के सरपंच श्री रामेश्वर वर्मा एवं ग्राम के श्री स्वराज पटेल, श्री भागवत सिंह बघेल ,बलराम सनोडिया,भगतराम सनोडिया,मुकेश बघेल, अभिनन्दन सिंह एवं शाला प्रभारी महेश बघेल व शिक्षिका श्रीमती चंद्रकांता गोहिया का योगदान रहा ।

कार्यक्रम में संकुल प्राचार्य पी. एन.श्रीवास व जनशिक्षक ओमप्रकाश सनोडिया द्वारा ग्रामवासियों व शिक्षकों की पहल की सराहना की । शालाप्रभारी द्वारा सभी उपहार दाताओ का आभार व्यक्त किया गया।

खाना परोसते नजर आये सिवनी कलेक्टर एसपी और विधायक : वीडियो देखे

स्नेह भोज में शामिल हुए सिवनी विधायक, सिवनी कलेक्टर एवं सिवनी पुलिस अधीक्षक (वीडियो खबर के अंत में है)

सिवनी: बाहुबली लॉन में हुआ स्नेह भोज का आयोजन, जिला मुख्यालय के बारापत्थर में स्थित राशि एवं बाहुबली लॉन के संचालक जापानी जैन एवं उनके मित्र मंडल द्वारा 26 जनवरी एवं 15 अगस्त राष्ट्रीय पर्व पर स्नेह भोज का आयोजन वर्षो से किया जाता रहा है।

इस वर्ष भी 26 जनवरी की शाम 6 बजे से बाहुबली लॉन में आशादीप विशेष विद्यालय, वृद्धाश्रम, सीडब्ल्यूएसएन हॉस्टल एवं विशेष बालक आवासीय छात्रावास में निवासरत वृद्धों एवं बालक-बालिकाओं को स्नेह भोज करवाय गया,उस अवसर पर जिला कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह जी, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक,सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन,टीम नेकी की दीवार के सदस्य व आम जन की उपस्थिति रही। वही सिवनी कलेक्टर एवं एसपी के साथ विधायक दिनेश राय मुनमुन विडियो में चल रहे स्नेह भोज में खाना परोसते नज़र आ रहे है

सिवनी : बलात्‍कार के आरोपी को 10 वर्ष का कारावास

सिवनी : घटना आज से 3 वर्ष पूर्व दिनांक 25/08/2017 की है । मीडिया प्रभारी मनोज सैयाम द्वारा बताया कि , थाना बरघाट अन्तर्गत ग्राम की पीड़िता ने प्रथम सूचना रिपोर्ट‍ दर्ज कराई की दिनांक 24/08/2017 को रात करीब 10:00 बजे अपने घर में अपनी छोटी बेटी के साथ सो रही थी, उसके सास – ससुर बाहर छपरी में सो रहे थे एवं उसके पति, उसकी ननंद को लेने के लिए दूसरे गांव गये हुये थे।

रात को सामने का दरवाजा हमेशा की तरह खुला हुआ था, तभी रात के करीब 2:30 बजे आरोपी धनेन्‍द्र पिता हंसलाल राहंगडाले उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम साल्‍हेखुर्द मेहरा, थाना बरघाट , पीडिता के कमरे में चुपचाप से घुसकर अन्‍दर आ गया और उसके मुँह में कपडे डाल दिया और उसके दोनो हाथ पकड़कर जबरन बलात्‍कार किया और जब भागने लगा तो वह चिल्‍लाई, उसकी आवाज सुनकर उसकी सास जाग गई , आरोपी घर से बाहर भागते हुये दिखा तो उसने चिल्‍लाई और आरोपी को पकड़ी पर आरोपी उसकी सास को धक्‍का देकर भाग गया।

उसके ससुर जो कि रात में तीजा के पैर पड़ने गांव में ही गये हुये थे , हल्‍ला होने के बाद घर आये तब उसने अपनी सास, ससुर आये तो पीडिता ने घटना के बारे में बताया और उसके पति गांव लौटकर आए तो पति को भी घटना की जानकारी दी तथा बरघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिस पर पुलिस द्वारा मामला कायम कर आरोपी के विरूद्ध चालान पेश किया गया ।

जिसकी सुनवाई माननीय श्रीमान अशोक कुमार शर्मा , चतुर्थ अपर सत्र न्‍यायाधीश सिवनी की न्‍यायालय में की गई, जिसमें शासन की ओर से श्रीमति उमा चौधरी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी के द्वारा पैरवी की गई, अभियोजन के द्वारा प्रस्‍तुत साक्ष्‍य से संतुष्‍ट होकर माननीय न्‍यायालय द्वारा आरोपी धनेन्‍द्र राहगंडाले को धारा 450 भा0द0वि0 में पांच साल की सजा एवं 2000 रूपयें जुर्माने तथा धारा 376 भा0द0वि0 में 10 वर्ष की कठोर सजा एवं 5000 रूपयें जुर्माने से दंडित करते हुये आरोपी को जेल भिजवाया गया।

सिवनी : विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे ने बच्चों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

सिवनी : गणतंत्र दिवस पर्व के अवसर पर जिले के सभी शासकीय अशासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों में विशेष भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में खीर- पूरी, लड्डू एवं सब्जी परोसी गई।

इसी अवसर पर गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे ने शासकीय मध्यमिक शाला भोंगाखेड़ा में विशेष भोज में शामिल हो छात्र/ छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण किया। इस अवसर में विधायक सिवनी श्री दिनेश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतीक्षा राजपूत, कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक, पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह ठाकुर एवं जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री राजकुमार खुरना एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की तथा शाला शिक्षकों की उपस्थिति रही |

ओपन जिम एवं आंगनबाड़ी केन्द्र भोंगाखेड़ा में किया लोकार्पण
अपने प्रवास के दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने शासकीय माध्यमिक विद्यालय भोंगाखेड़ा परिसर में ओपन जिम एवं ग्राम में आंगनबाड़ी केन्द्र का लोकार्पण कर ग्रामवासियों को सौगातें दी । जिससे अगामी समय में ग्रामवासी लाभांवित होंगे।        

सिवनी : गणतंत्र दिवस पर 173 अधिकारी / कर्मचारी हुए सम्मानित

26 जनवरी गणतन्त्र दिवस के मुख्य समारोह मे मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे द्वारा जिले 173 अधिकारियों / कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जो निम्नानुसार हैं:-

श्री श्यामवीर सिंह आई.ए.एस, श्री जे.पी.सैयाम अनुविभागीय अधिकारी सिवनी, श्री प्रभात मिश्रा तहसीलदार, श्री के.पी. लखेरा कार्यपालन यंत्री,  श्री संदीप मिश्रा जिला प्रबंधक, श्री राहुल शिवहरे जिला प्रबंधक, सुश्री पूर्णिमा जोशी जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी, श्री विनोद तिवारी कार्यपालन यंत्री  श्री मुकेश काकोडिया पटवारी, करूणाबाई कोटवार.

थाना डूंडा सिवनी, थाना लखनादौन, थाना बरघाट, थाना धूमा, थाना धनौरा, थाना अरी, थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी, श्री दुर्गेश आर्मो उप पुलिस अधीक्षक सिवनी, श्री अरविंद श्रीवास्तव अनु. अधि.पुलिस. श्री बी.एस. धुर्वे अनु.अधि.पुलिस, श्री अमित दाणी निरीक्षक, श्री संजय बारस्कर तहसीलदार, श्री प्रशांत सिंह राजपूत सहायक ग्रेड-3, श्री संदीप उईके पटवारी, श्री बलराम नाग कोटवार, श्री मुकेश ठाकुर पटवारी, श्री विजय उपाध्याय, श्री सुकरू कोटवार कोटवार, श्री राजीव कुमार नेमा राजस्व निरीक्षक, श्री कन्हैयालाल शिवहरे राजस्व निरीक्षक,

श्रीमती लक्ष्मी उईके पटवारी, श्री ईश्वरप्रसाद डहेरिया कोटवार, श्री आंनद कुडोपा पटवारी, श्री बलिराम वंशी ग्राम कोटवार, श्री अभिषेक बघेल पटवारी, श्री दत्तात्रेय सारवान कार्यालय सहायक सह डाटा एन्ट्री ऑपरेटर, श्री विजय कुशराम पटवारी, श्री निर्जला मर्सकोले जिला अभियोजन अधिकारी, श्री अजय कुमार सल्लाम एडीपीओ, श्री नीतेश सूर्यवंशी अनुविभागीय अधिकारी, श्री मनोज आवारी सहायक ग्रेड -03,

श्री शैलेष चौहान सहायक ग्रेड 03, श्री प्रशांत अर्जुनवार भृत्य, श्री टेकचंद चन्द्रवंशी भृत्य, श्री रोनक सिंह लाखा राजस्व निरीक्षक, श्री उत्तम भगत चतुर्थ श्रेणी, श्री पंचमलाल देशमुख सहायक उप निरीक्षक, श्री योगेश राजपूत प्र.आर.क्र. 490, श्री अभिराज सिंह आरक्षक क्रमांक 62, श्री परवेज सिद्वकी आरक्षक क्रमांक 224, श्री अमरलाल उइके आरक्षक क्रमांक 69, श्री गौरव चाटे उनि. रक्षित केन्द्र,

श्री सुन्दरश्याम तिवारी आरक्षक क्रमांक 90 सायबर सेल, श्री देवेन्द्र जायसवाल प्रधान आरक्षक क्रमांक 423 सायबर सेल, श्री अजय बघेल आरक्षक क्रमांक 400, श्री यशवंत कुमार डेहरिया सउनि., श्रीमती रानू बर्बे सहायक उप निरीक्षक, श्रीमती मंजू शर्मा सउनि पुलिस, श्री रामलाल कवरेती सउनि रीडर, श्री दुर्गेश सैयाम आरक्षक क्रमांक 383, श्री सुरेश चौहान आरक्षक क्रमांक 634,

श्री रामलाल कुमरे आरक्षक क्रमांक 04, श्री अशोक मर्सकोले प्र.आर.क्र.392, श्रीमति सविता राजपूत सउनि., भमेश्वरी भगत म.आर.03, श्री मिलन मरावी वरि.आर.02, श्री चन्द्रकुमार चौधरी वरि. आर. 425, श्रीमती बबीता सेन म.आर. 44, श्री सीताराम धुर्वे सउनि चालक, श्री नवीन तिवारी आर. 200 सीएम हेल्प लाईन, श्रीमती मीना बरकडे आरक्षक क्रमांक 180, श्री सदाराम बघेल प्रधान आरक्षक क्रमांक 73,

श्री मनोज कांवरे प्रधान आरक्षक क्र. 175, श्री गीतराज गेडाम कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी, श्री प्रभात डहेरिया कम्प्यूटर आपरेटर, ग्राम पंचायत कोहका मानेगांव सिवनी, श्रीमती राजेश्वरी सिंह सिवनी, कु. नमिता चंदेल अंतर्राष्ट्रीय कैयाकिंग खिलाडी, श्री संदीप दुबे पिता स्व. अशोक दुबे, श्री एस.के. तिवारी कनिष्ठ अभियंता, श्री संतोष बघेल प्रभारी वरिष्ठ उदयान विकास अधिकारी, श्री मोहपसिंह चौधरी वनपाल,

श्री स्वरूपचंद भलावी वनपाल, श्री मो. मुस्ताक कुरैशी वनरक्षक, श्री बारेलाल गौतम वनपाल, श्री अमित चौहान वनरक्षक, श्री खसरूलाल इनवाती वनरक्षक, श्री राजेश सूर्या अनुरेखक, श्री ए.एस. अवस्थी सहायक यंत्री, श्री सुनील कहाते अनुरेखक के नाम शामिल है।

इसी प्रकार श्री राजकुमार गभने उपयंत्री, श्री जागेश्वर बोपचे हेल्पर, श्री नरेश उके जिला सलाहकार आई.ई.सी. श्री शफी मोहम्मद कुरैशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ. आर.जे.प्रसाद खंड चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती किरण बेलेश्वर एएनएम, श्री दिलीप यादव एमपी डब्ल्यू, अनिता नागेश्वर आंगनबाडी कार्यकर्ता, श्रीमती सुमंत्रा डहेरिया आंगनवाडी कार्यकर्ता, श्रीमती राजकुमारी मेश्राम आंगनबाडी कार्यकर्ता,

राजेश्वरी बकोडे आंगनबाडी कार्यकर्ता, श्रीमती बीना हिरनखेड़े आंगनबाडी कार्यकर्ता, श्रीमती रामरति बघेल आंगनबाडी कार्यकर्ता, श्रीमती सनवती ग्वालेश्वर आंगनबाडी कार्यकर्ता, श्रीमती आशा तिवारी आंगनबाडी कार्यकर्ता, श्री रवि कटरे सहायक शिक्षक, श्री प्रदीप वर्मा पी.टी.आई., श्री हेमचंद सनोडिया ग्राम रो. सहायक, श्री विकास अमरोदिया ग्राम रो.सहायक, श्री लोकराम उइके ग्राम रो. सहायक,

श्री पूनाराम झारिया ग्राम रो. सहायक, श्री हुकुमचंद ठाकरे सचिव, श्री राजकुमार कनोजिया कर्मशाला निर्देशक, श्री उपेन्द्र कुमार साहू सहायक ग्रेड-3, संध्या ठाकुर छात्रा 10 वीं, अलीसा खान छात्रा 9 वीं, तपेश चावले छात्र 10 वीं, प्रिंस उइके छात्र 8 वीं, शिवानी बरमैया छात्रा 12 वीं, श्री दिनेश कुमार मेहरा जमादार, श्री सिध्दार्थ लश्करी सहायक संचालक कृषि, श्री टी.आर. दशमेर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,

श्री नितिन कीर्ति गनवीर उप परियोजना संचालक आत्मा, श्रीमती पियन्का धकेता ए.टी.एम., श्री कृष्ण टेंमरे राजस्व निरीक्षक, श्रीमती शांतीबाई कारोसिया सफाई संरक्षक, श्री भानू प्रताप पटेरिया प्रहरी, श्री बी.डी. कोली जिला खेल प्रभारी, श्री राजकुमार बाबरिया पीटीआई, श्री शरीष तिवारी पीटीआई,

श्री नरेन्द्र तिवारी पीटीआई, श्री दीपक गोस्वामी पीटीआई, शास.हाई स्कूल टेवरीटीका हाईस्कूल 10 वीं, शास. उ.मा.वि. ब्यौहारी हाईस्कूल 10 वीं, शास. हाईस्कूल परासिया हाईस्कूल 10 वीं, शास. उ.मा.वि.केकडा हा. सेकेण्डरी 12 वीं, शास.उ.मा.वि. सुकतरा हायर सेकेण्डरी 12 वीं, शास.उ.मा.वि. कोडियामाल हायर सेकेण्डरी 12 वीं, श्री अजय शंकर अवस्थी सहायक यंत्री, श्रीमती सरिता कुम्हारे उपयंत्री, श्री डी.डी. उपाध्याय उपयंत्री, श्री पी.एस. मसराम स्थल सहायक, श्री प्रभात जैन अ.वि.अ.बरघाट, श्री दुर्गेश सूर्यवंशी उपयंत्री बरघाट,

कु. रीतिका मोहनानी डाटा एंट्री आपरेटर, श्री प्रकाश चन्द्र ठाकुर बी.आर.सी.सी. जनपद शिक्षा केन्द्र धनौरा, श्री घनश्याम चौधरी जनशिक्षक‍ जन शिक्षा केन्द्र कुडारी, श्री मनीष मिश्रा बी.आर.सी.सी. जनपद शिक्षा केन्द्र घंसौर, श्री गोविन्द प्रसाद उइके बी.आर.सी.सी. जनपद शिक्षा केन्द्र छपारा, श्री राहुल प्रताप सिंह बी.आर.सी.सी. जनपद शिक्षा केन्द्र सिवनी, श्री पंकज तिवारी शा. कन्या माध्यमिक सिवनी,

श्री सत्येन्द्र अवधिया सहायक ग्रेड-3, श्री रामसिंह भलावी भृत्य, श्री विनोद मरावी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, श्री संदीप मिश्रा स्पोर्ट टीचर, डॉ. मनीष कुमार शेण्डे  पुश चिकित्सक, श्री मनोज श्रीवास्तव मुख्य नगरपालिका अधिकारी, श्री शैलेन्द्र सिंह कौरव सहायक यंत्री, श्री संतोष तिवारी उपयंत्री, श्री हरिदास पवमें वार्ड जमादार, श्री बसंत चौहान स्थाईकर्मी, श्री नितेश शिववेदी जे.सी.बी. वाहन चालक,

श्री सावन पि. श्री संगम यादव सफाई संरक्षक, श्रीमति रामकली जो. श्री मजीद सफाई संरक्षक, श्री मनोज पटले उपनिरीक्षक मंडी, श्रीमती ममता धुर्वे सहायक ग्रेड 02, श्री सुरेन्द्र सनोडिया कम्प्यूटर ऑपरेटर, श्री गोविन्द्र प्रसाद सनोडिया वाहन चालक, श्री एजाजुल हुदा, श्री संदीप पवार कनिष्ठ अभियंता, श्री इंका प्रसाद चन्द्रवंशी लाइन परिचारक के नाम शामिल है।   

सिवनी : हर्षोल्लास एवं गरिमामय रूप से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

सिवनी : 71वे गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम स्टेडियम मैदान सिवनी में विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना लिखीराम कावरे के मुख्य आतिथ्य में समारोहपूर्वक सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कावरे द्वारा ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ के जनता के नाम संदेश का वाचन किया तथा हर्ष के प्रतिक गुब्बारे छोड़े गए।

परेड़ कमांडर श्री सुनील नागवंशी के नेतृत्व में पुलिस विभाग, वन विभाग, होम गार्ड, एन. सी. सी., एन. एस. एस., स्काउड गाइड एवं शौर्य दल  के 18 प्लाटून द्वारा मार्चपास्ट का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना  कावरे द्वारा शाहिद बिंदु कुमरे के माता-पिता का साल श्रीफल से सम्मान  भी किया गया। इस अवसर में सांसद श्री ढाल सिंह बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन, विधायक सिवनी श्री दिनेश राय, विधायक केवलारी श्री राकेश पाल, जनपद अध्यक्ष सिवनी श्रीमती प्रतीक्षा राजपूत, पूर्व विधायक श्री रजनीश सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना, जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री एस.के.मिश्र, कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री कुमार प्रतीक सहायक कलेक्टर श्री श्यामबीर सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिवनी श्री सुनील दुबे, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों , मीडिया प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में जिले वासियों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में  सेवानिवृत्त शिक्षक श्री छिद्दीलाल श्रीवास के निर्देशन में लगभग 800 स्कूली छात्र- छात्राओं द्वारा एक साथ पिटी का प्रदर्शन किया गया ,जो आकर्षण का केंद्र रही । वहीं स्कूली  छात्र -छात्राओं की देश भक्ति से ओत- प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सम्पूर्ण वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। इनमें लिटल फ्लॉवर कॉन्वेंट स्कूल, सरस्वती स्कूल, मिशन बालक स्कूल,  मिशन कन्या स्कूल एवं एम एल बी सिवनी, जनजातीय कार्य विभाग की छात्र-छात्रओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई । जिसमें प्रथम स्थान  मिशन बालिका सिवनी द्वारा द्वितीय स्थान जनजाति कार्य विभाग सिवनी को तथा तृतीय स्थान मिशन बालक स्कूल सिवनी को प्रदान किया गया ।

झांकिया रही आकर्षण का केंद्र-
जिला स्तरीय कार्यक्रम में शासकीय विभागों द्वारा अपने विभाग से सम्बन्धित योजनाओ को सुसज्जित झाकियां के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। जिसमें नगरपालिका सिवनी द्वारा स्वच्छता ही सेवा थीम में झांकी प्रस्तुत पर सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग न करने का संदेश दिया गया। 

जिला शिक्षा केन्द्र द्वारा मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी पहल पर केंद्रित, वन विभाग द्वारा जैव विविधता एवं जीव संरक्षण का संदेश  पर, जलसंसाधन विभाग द्वारा राइट टू वाटर योजना पर केंद्रित, पुलिस विभाग द्वारा ऊर्जा हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला संबधी अपराध पर रोक लगाने हेतु जागरूकता संबंधि, जलसंसाधन विभाग द्वारा जल आपूर्ति को लेकर, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना पर , कृषि मंडी विभाग द्वारा ई-नाम आक्शन योजना पर,  जिला व्यापार उद्योग केंद्र द्वारा स्वरोजगार योजना को लेकर, आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मदद योजना पर, स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोगी काया अभियान पर, कृषि विभाग द्वारा उन्नत किसानी एवं कृषि यंत्रों पर, मत्स्य विभाग द्वारा विभागीय योजना पर, पशुपालन विभाग द्वारा समेकित खेती के लाभ पर केन्द्रित, पंचायत ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना एवं  गौ संवर्धन पर झाकियों का प्रदर्शन किया गया। झांकियों के प्रस्तुतिकरण में प्रथम पुरस्कार  आदिमजाति कल्याण विभाग सिवनी  , द्वितीय पुरस्कार शिक्षा विभाग को तथा तीसरा पुरस्कार स्वास्थ्य एवं पुलिस विभाग को सँयुक्त रूप से दिया गया।  

बॉलीवुड सेलेब्स ने कुछ इस अंदाज में अपने फैंस को दी गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं

0

नई दिल्ली: आज 71वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और ऋषि कपूर सहित अन्य बॉलीवुड सेलेब्स ने देश के प्रति अपने समर्पण और देशभक्ति की भावना का इजहार किया. इन सेलेब्स ने ट्विटर पर अपने फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. तो आइए, अगले स्लाइड से देखते हैं किसने क्या ट्वीट किया है…

अमिताभ बच्चन : गणतंत्र दिवस के मौके पर अमिताभ ने  देशवासियों को ट्विटर अकाउंट के जरिए अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी.

शाहरुख खान : शाहरुख खान ने भी अपनी तस्वीर शेयर करते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी. 

ऋषि कपूर : वहीं, ऋषि कपूर ने अपने ट्विटर पर लिखा, ‘भारत के 71वें गणतंत्र दिवस पर प्रिय साथी भारतीयों को बधाई. हम सर्वश्रेष्ठ हैं.’

अनुपम खेर : अनपुम खेर ने लिखा, ‘मेरे प्यारे भारतवासियों. हम सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई. करोड़ों भारतीयों ने मिलकर इस महान देश का निर्माण किया है. हम इसे बिखरने नहीं देंगे. भारत माता की जय. जय हिंद.’

तापसी पन्नू : तापसी पन्नू ने भी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘चलो आज कुछ समय निकाल के संविधान के कुछ पन्ने पढ़ ही लें.’

परेश रावल : परेश रावल ने लिखा, ‘मेरे सभी भारतीयों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. वंदे मातरम.’

जावेद जाफरी : अभिनेता जावेद जाफरी ने ट्वीट करते हुए लिखा,, ‘सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, हम बुलबुले हैं इसके ये गुलिस्ता हमारा, मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम वतन है हिंदुस्तान हमारा. दुनिया में सबसे अच्छे संविधान के सूत्रधारों को सलाम. गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद!!!’

काजल अग्रवाल : एक्ट्रेस काजल अग्रवाल भी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं. जय हिंद.’

MP TET- 3 : 04 फरवरी तक होंगे आवेदन, प्राथमिक शिक्षक वर्ग 3 भर्ती 2020

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (PEB) द्वारा आयोजित प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) हेतु आवेदन की लास्ट डेट बदल दी गई है, जो की एक प्रकार से अच्छी खबर उनके लिए है जो अब तक आवेदन करने से रह गए थे , जानकारी के लिए आपको बता दे की प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MP TET) वर्ग 3 की अंतिम तिथि सबसे पहले 20 जनवरी थी, इसके बाद खबर सामने आई कि आवेदन की लास्ट डेट 25 जनवरी होगी परंतु अब एमपी ऑनलाइन पर सूचना दिखाई दे रही है कि आवेदन की लास्ट डेट 4 फरवरी 2020 कर दी गई है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु सीमा का बंधन भी समाप्त कर दिया गया है। अब 18 साल से अधिक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। 

प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए दिशा निर्देश

कियोस्क के माध्यम से आनलाइन आवेदन भरने वाले अभ्यर्थियों हेतु एमपीआनलाइन का पोर्टल शुल्क रुपये 60/- देय होगा। इसके अतिरिक्त रजिस्टर्ड सिटीजन यूजर के माध्यम से लागिन कर फार्म भरने पर पोर्टल शुल्क 20/- रु. देय होगा।
समस्त आवेदकों से निवेदन है जिनको भी पासवर्ड और अन्य प्रकार से सम्बन्धित समस्याएं आ रही है वे अपने ब्राउज़र की Browsing History, Cookies, Cached Images And Files And Passwords Delete कर पेज को रिफ्रेश (cltr+F5) कर पुनः प्रयास करें। MPTET-3 के लिए MPONLINE के माध्यम से आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें

सिवनी : कुत्तों ने किया काले हिरण का शिकार

सिवनी। दक्षिण सामान्य वन मंडल सिवनी के अतंर्गत सिवनी परिक्षेत्र के ग्राम लखनवाड़ा के पास आज कुत्तों ने काले हिरण का शिकार किया।

वन परिक्षेत्र अधिकारी सिवनी के. के. तिवारी ने जानकारी दी कि आज सुवह डायल 100 के कर्मचारियों ने फोन पर सूचना दी कि लखनवाड़ा के समीप एक खेत में काला हिरण मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

सूचना प्राप्त होने के बाद सिवनी वन परिक्षेत्र का अमला घटना स्थल पर भेजा गया। घटना स्थल पर काला हिरण मृत अवस्था मेंं पाया गया। वन विभाग ने उक्त वन्य प्राणी को अपने कब्जे में लिया और मृत काले हिरण का पोस्टमार्डम किया जाकर उसे जला दिया गया। बताया गया कि उक्त काले हिरण का शिकार कुत्तों ने किया है।

सिवनी : ग्रामपंचायतों के वार्ड एवं सरपंच पदों में आरक्षण कार्यवाही हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

ग्रामपंचायतों के वार्ड एवं सरपंच पदों में आरक्षण कार्यवाही हेतु प्राधिकृत अधिकारी नियुक्त

सिवनी : सिवनी कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्रामस्वराज अधिनियम-1993 की धारा- 13 एवं 17 के उपबंधों के अधीन मध्यप्रदेश पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम तथा मध्यप्रदेश निर्वाचन अधिनियम 1995 द्वारा प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए ग्राम पंचायतों के वार्ड एवं सरपंच पदों के आरक्षण की कार्यवाही हेतु जनपद पंचायतवार प्रधिकृत अधिकारियों की नियुक्ति की है ।

जिसमें जनपद पंचायत सिवनी हेतु एसडीएम श्री जे.पी.सैयाम, जनपद पंचायत बरघाट हेतु एसडीएम श्री एच.घोरमारे, जनपद पंचायत कुरई हेतु एसडीएम श्री कामेश्वर चौबे, जनपद पंचायत केवलारी हेतु एसडीएम श्री अमित बम्हरोलिया, जनपद पंचायत छपारा हेतु तहसीलदार छपारा श्री नितिन गौढ़, जनपद पंचायत लखनादौन हेतु एसडीएम श्री अंकुर मेश्राम तथा जनपद पंचायत घंसौर हेतु एसडीएम श्री श्यामबीर तथा जनपद पंचायत धनौरा हेतु तहसीलदार धनौरा श्री संजय बारसकर को प्रधिकृत अधिकारी नियुक्ति किया गया । आरक्षण की कार्यवाही 27 जनवरी प्रात: 11.00 बजे से संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय में की जाएगी ।