सिवनी : कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह द्वारा 5 फरवरी को राजस्व विभाग के अंतर्गत विभागीय अधिकारी/कर्मचारियों को तकनीकी/ व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर विभिन्न तकनीकी कार्यों एवं योजनाओं के सफल क्रियान्वयन एवं कार्यों में आने वाली तकनीकी व व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण हेतु जिला स्तर पर कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख सिवनी में WEB GIS CELL का शुभारंभ किया गया।
उक्त अवसर पर श्री सुनील दुबे CEO जिला पंचायत सिवनी, श्रीमति रानी बाटड अपर कलेक्टर सिवनी, श्री जे.पी. सैयाम अ.वि.अ.(रा.) सिवनी, श्री कामेश्वर चौबे, अ.वि.अ. (रा.) कुरई, श्री हुनेन्द्र कुमार घोरमारे, अ.वि.अ. (रा.) बरघाट, श्री अमित कुमार बम्हरोलिया, अ.वि.अ. (रा.) केवलारी, श्री अंकुर मेश्राम, अ.वि.अ. (रा.) लखनादौन, श्रीमति सोनल मरावी, डिप्टी कलेक्टर सिवनी, श्री प्रभात मिश्रा तहसीलदार सिवनी, श्री संदीप मिश्रा जिला प्रबंधक लोक सेवा सिवनी एवं WEB GIS CELL के जिला स्तरीय समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
जिला स्तर पर स्थापित WEB GIS CELL के प्रभारी अधिकारी श्री शनिपाल शाह परतेती, प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त ‘’सेल’’ के माध्यम से विभागीय कार्यों का क्रियान्वयन हेतु विभागीय पोर्टल/एप्लीकेशन/ऑनलाईन व ऑफलाईन यूटिलिटी में आने वाली तकनीकी समस्यों का निराकरण व विविध तकनीकी कार्यों का समय-समय पर अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षण आदि प्रदाय करने की कार्यवाही की जावेगी। जिसके अंतर्गत राजस्व विभाग के निम्न महत्वपूर्ण कार्यों को सम्मिलित किया जावेगा।
WEB GIS एप्लीकेशन के माध्यम से भू-अभिलेखों को ऑनलाईन मॉडिफिकेशन एवं कृषकों को डिजीटल हस्ताक्षरित नकलें प्रदाय करने की योजना का क्रियान्वयन।
Saara mobile app के माध्यम से विभाग के विभिन्न कार्यों का सम्पादन।
मोबाईल एप के माध्यम से फसल गिरदावरी कार्य का सम्पादन।
फसल कटाई प्रयोगों के अंतर्गत प्राप्त परिणामों को मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन दर्ज कराया जाना।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत आगामी वर्ष के लिये आच्छादित प्रमुख फसलों के लिये पटवारी हल्कों को अधिसूचित कराया जाना।
WEB GIS के माध्यम से विभागीय यूजर का पंजीयन व उनकी समस्याओं का निराकरण।
मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के माध्यम से पुराने भू-अभिलेखों का डिजीटाईजेशन एवं कृषकों को डिजीटल हस्ताक्षरित नकलों का प्रदाय किया जाना।
सिवनी- अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव की उपस्थिति में वृन्दावन होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि सन 1924 के पूर्व सेना में यादव समाज के व्यक्ति रहा करते थे.
और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की टीम में भी समाज के अनेक लोगों ने आजादी के आंदोलन में योगदान दिया। लेकिन वर्तमान में इस समाज को राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उपेक्षित किया जा रहा है।
हमारी मांग है कि शासन यादव रेजीमेंट बनाये। और इस समाज को समाजसेवा के क्षेत्र में आगे लायें। उन्होंने आगे बताया कि प्रथम विश्व युद्ध में यादव रेजीमेंट थी लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध में अंग्रेजों के साथ होने के कारण यह रेजीमेंट शामिल नही हुई.
अगर हमें अधिकार नही मिला तो हम सामाजिक रूप से निर्णय लेते हुए अपने प्रतिनिधी को राजनैतिक क्षेत्र में भी लाने का मन बना रहे है।
मप्र में 30 प्रतिशत यादव समाज के लोग निवास करते है। जबकि पूरे भारत में सर्वाधिक जनसंख्या यादव समाज की है। इसके बावजूद भी इन्हें उपेक्षित किया जा रहा है.
इसी तारतम्य में जिले के अध्यक्ष को हटाये जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने यह कहकर बात समाप्त कर दी कि यह हमारा अंधरूनी मामला है। और हमने अपने अनुसार जो योग्य लगा उसे स्थान दिया।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव एवं वरिष्ठ सदस्य अखिलेश यादव,विपिन यादव, विकास यादव,विनोद यादव सहित आदि उपस्थित थे। मार्च माह में यादव समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन विदिशा में आयोजित किया जायेगा। जिसमें पूरे देश के समाज के लोग शामिल होंगे।
सिवनी : शिवराज सरकार में गठित तीस नगर परिषदों को निरस्त करने के मुद्दे पर कैबिनेट में दो राय सामने आई। कुछ मंत्रियों ने जहां इन परिषदों की अधिसूचना को निरस्त करने का पक्ष लिया तो कुछ ने प्रस्ताव पर सहमति जताई।
मंत्रियों की अलग-अलग राय होने के कारण मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस विषय पर और विचार करने का कहकर प्रस्ताव लौटा दिया। वहीं, रहवासी क्षेत्रों में वाणिज्यिक गतिविधियों को मान्य करने के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आपत्ति उठाते हुए वापस कर दिया।
जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए बताया कि नगरीय विकास एवं आवास विभाग के नगर परिषद और रहवासी क्षेत्रों में वाणिज्यिक गतिविधियों को मान्य करने संबंधी प्रस्तावों पर अभी और विचार किया जाएगा।
मंत्रियों का स्वेच्छानुदान बढ़ाने के बाद अब उन्हें प्रति प्रकरण 20 की जगह 40 हजार रुपए तक एक बार में सहायता करने का अधिकार होगा।
कोरोना वायरस एक विषाणुओं का समुह है जो जानवरों और इंसानों को बीमार कर सकता है। ये एक RNA वायरस है, जिसका मतलब है कि यह एक शरीर के अंदर कोशिकाओं में टूट जाता है और उनका उपयोग खुद की पुन: उत्पन्न करने के लिये करता है। चीन के वुहान में फैल रहा कोरोना वायरस पहले कभी नहीं देखा गया। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन WHO के अनुसार यह वायरस सी- फूड से जुडा है और इसकी शुरूआत चीन के हुवई प्रात के वुहान शहर से एक सी फूड बाजार से ही हुई मानी जा रही है। कोरोना वायरस विषाणुओं के परिवार का है और इससे लोग बीमार पड रहे है। यह वायरस ऊंट, बिल्ली और चमगादड सहित कई पशुओं में भी प्रवेश कर रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन WHO के अनुसार यह वायरस एक व्यक्ति के दूसरे व्यक्ति में भी फैल सकता है।
कोरोना वायरस कैसे फैलता है (How the coronavirus spreads)
– यह वायरस सिर्फ खांसी और छींक के जरिये लोगों में फैल सकता है, इसका मतलब यह वायरस बेहद आसानी से किसी को भी संक्रमित कर सकता है। यह वायरस लार के जरिए निकट संपर्क, चुंबन या फिर बर्तन शेयर करने से भी फैल सकता है। यह वायरस फेफडो को संक्रमित करता है, इसलिये खांसते वक्त मुंह से निकलने वाली बूंदे भी सामने मौजूद व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है, जिन व्यक्तियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है उनके लिये यह वायरस प्राणघातक हो सकता है।
कोरोना वायरस के लक्षण (Symptoms of coronavirus) –
इस वायरस से संक्रमित होने वाले व्यक्ति में कम से कम 14 दिनों के बाद इसके लक्षण दिखने शुरू होते है। संक्रमित व्यक्ति में आमतौर पर जुखाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, बुखार जैसे शुरूआती लक्षण दिखाई देते है। यह लक्षण बाद में फेफडों में निमोनिया और किडनी को क्षति पहुंचाते हैं।
कोरोना वायरस का उपचार (Treatment of coronavirus)
– अब तक इस वायरस का कोई ईलाज व टिका नहीं बना है इस प्रकार की बीमारी की जानकारी ही बचाव है, व्यक्ति को आमतौर पर लक्षण आधारित उपचार दिया जाना है मरीज को आराम करने की सलाह दी जाती है खाने में तरल पदार्थ के उपयोग की सलाह दी जाती है तथा जुखाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, बुखार जैसे शुरूआती लक्षण दिखाई देते ही चिकित्सक से परामर्श करें अथवा स्वास्थ्य संस्था में उपचार करायें।
कोरोना वायरस से बचाव हेतु सावधानियां (Precautions to protect against coronavirus)
– इस वायरस से बचाव हेतु व्यक्ति अपने हाथ साबुन-पानी या अल्कोहल युक्त हैड रब से जब भी किसी से मिलते है या सार्वजनिक स्थल पर अन्य लोगों से टच होते है या किसी सामान को छुते है हर बार हाथ साफ करें। खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को टिश्यू या मुडी हुई कोहनी से ढकें। जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हो उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचे। मीट व अंडों को खाने से पहले अच्छे से पकाऐं। भीड-भाड वाली जगह पर न जाये व मास्क पहने, खासतौर पर चीन से सफर कर लौटे व्यक्ति से दूर रहे।
भोपाल : प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा मंत्री श्रीमती रश्मि अरूण शमी ने बोर्ड परीक्षा के संचालन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जिला कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि परीक्षा के पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करें। इस मौके पर आयुक्त लोक शिक्षण श्रीमती जयश्री कियावत और संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्रीमती आइरिन सिंथिया जेपी भी उपस्थित थीं।
प्रमुख सचिव श्रीमती शमी ने कहा कि कमजोर बच्चों की नियमित रूप से रेमेडियल और एक्सट्रा क्लासेस लगाई जायें। बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाये। नकल रोकने के लिये पुख्ताश इंजताम हों। उन्होंने कहा कि नकल किसी भी स्थिति में नहीं होना चाहिये। मिशन- 1000 के तहत चिन्हित स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया जाये। राज्य शिक्षा केन्द्र के माड्यूल एवं निर्देश अनुसार बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी करायें।
बच्चों को प्रतिदिन अभ्यास कराया जाये। किसी भी दिन अवकाश नहीं दिया जाये। श्रीमती शमी ने बताया कि इस बार पांचवी और आठवीं बोर्ड के बच्चों को प्रश्न-पत्र लिखने की तैयारी कराने के लिए दो बार प्री-बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है, ताकि बच्चे समय प्रबंधन के साथ उत्तर दे सकें। प्री-बोर्ड में पेपर के दिन ही शिक्षक सेकण्ड हाफ में बच्चों को बैठाकर पेपर साल्व करायेंगे।
परीक्षा केन्द्रों की होगी मेपिंग : इस बार बच्चों् के एडमिट कार्ड से लेकर रिजल्ट तक सभी जानकारी ऑनलाईन उपलब्ध रहेगी। परीक्षा के दिन परीक्षा केन्द्र पर बच्चों की उपस्थिति की जानकारी ऑनलाईन रहेगी। सभी परीक्षा केन्द्रों की मेपिंग होगी। एक्जाम वेल्यूएशन भी आनलाईन दर्ज होगा। बहुत दूर स्थित केन्द्रों पर बच्चों को लाने-ले-जाने की व्यवस्था भी की जाएगी।
विद्यार्थियों के लिये टोल-फ्री नम्बर 14425 : प्रमुख सचिव ने सभी स्कूलों में उमंग माड्यूल एवं एस्पायर पोर्टल की जानकारी चस्पा कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को टोल फ्री नंबर 14425 की जानकारी हो ताकि परीक्षा के तनाव अथवा अन्य समस्या के समाधान के लिये विद्यार्थी परामर्श ले सकें। कोई भी बच्चा समग्र आई.डी. से एस्पायर पोर्टल पर लॉग-इन कर सकता है। एस्पायर पोर्टल पर स्नातक के लिए सभी विषयों एवं संबंधित संस्थाओं तथा छात्रवृत्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ है।
परीक्षा बाद स्कूलों में होगा केरियर मेला : परीक्षा के बाद प्रत्येक स्कूल में कैरियर मेला भी आयोजित किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने कहा कि 12वीं कक्षा के बाद 50-50 छात्र-छात्राओं को लक्ष्य योजना के तहत ट्रेनिंग दिलाने के लिये अभी से चिन्हित कर लें ताकि उन्हें पैरा-मिलिट्री, पुलिस तथा अन्य परीक्षाओं के लिए फिजिकल ट्रेनिंग दी जा सकें। उन्होंने निर्देश दिये कि स्कूलों में शिक्षकों की रिक्तियों की सटीक जानकारी दी जाये ताकि वर्ग 1 और 2 की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होने पर चयनित शिक्षकों की पदस्थापना दूरस्थ स्कूलों, मॉडल एवं उत्कृष्ठ स्कूलों में की जा सके।
नई दिल्ली: रेलवे में सरकारी नौकरियां निकली हैं. वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर जल्द ही भर्तीयां करने जा रहा है. योग्य उम्मीदवारों के लिए कुल 200 पद हैं. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 27 जनवरी 2020 से शुरू हो गई हैं. इच्छुक आवेदनकर्ता आखिरी तारीख 26 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं. अनारक्षित श्रेणी को 170 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. आरक्षित श्रेणी के लिए 70 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से ऑफिशियल नॉटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं.
West Central Railway Apprentice Recruitment 2020 Apply online
उम्र और शैक्षिक योग्यता बता दें कि इस पोस्ट पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त स्कूल से 10 वीं पास होना जरूरी है. उम्मीदवारों के पास NCVT अप्रूव संस्थान/कॉलेज से प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना चाहिए. इस नौकरी के लिए न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम 24 साल रखी गई है.
How to apply for WCR Apprentice Recruitment 2020 from online mode?
उम्मीदवार जो WCR Apprentice Recruitment 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा, वे इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं। और इस लिंक पर क्लिक करकेMPONLINE के माध्यम से अपना आवेदन भर सकते है .
ऐसे करें अप्लाई – सबसे पहले WCR की आधिकारिक वेबसाइट @ wcr.indianrailways.gov.in पर जाएं – आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें और ध्यान से पढ़ें. – ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और उम्मीदवार का विवरण भरें – अब इसमें अपना नया फोटो और आवश्यक दस्तावेज अटैच करें. – आवेदन शुल्क भरें – ऑनलाइन आवेदन भरने के बाद आखिरी बार चेक करें. – आवेदन डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकालें – आखिर में विंडो के सभी टैब बंद करें
Good news, West Central Apprentice Recruitment 2020 Notification has issued online. Interested candidate can apply at wcr.indianrailways.gov.in, Latest Updates
The West Central Railway (WCR) is going to recruit trade apprentice posts. There are total 200 posts for eligible candidates. The online process has started from 27 January 2020 and last date to submitting online application is 26 February 2020. The unreserved category will pat fee of Rs. 170/- only and reserved category will pay Rs. 70/- only.
Interested candidate can download official notification (Notification-West-Central-Railway-Trade-Apprentice-Posts) from the official website. Candidate can match their eligibility criteria in brief i.e. education, age limit, application fees, selection process and how to apply etc. Scroll down to get the link of notification.
WCR Apprentice Recruitment 2020
Candidate who have 10th class certificate with ITI certificate in relevant trade from NCVT approved institute. Selection will base on merit list, document verification and medical test. Here we have mentioned a list of required documents.
What are eligibility criteria of West Central Apprentice Recruitment 2020?
We suggest all candidate for visiting the official website and download official notification from there. First of all, read carefully and match eligibility criteria before apply online. Here we share an authentic link to download.
Required Education- Aspirants should have completed 10th class from recognized School/ College.
Skills required- Candidate should have ITI certificate in relevant trade from NCVT approved institute/ college.
Application Fee-
Gen/OBC – Rs. 170/-
SC/ST/PH/Female- Rs. 70/-
Age Limit- (As on 21 January 2020)
Minimum- 15 years
Maximum- 24 years
Required Documents-
Class 10th Mark sheet
Consolidated ITI Mark sheet
National Trade Certificate issued by NCVT
Caste Certificate
Disability Certificate
Discharge Certificate/Serving Certificate
ID Proof/Address Proof (For Documentation & Online Upload)
How to apply for WCR Apprentice Recruitment 2020 from online mode?
Candidate who wanted to apply online application for WCR Apprentice Recruitment 2020 can follow these simple steps. Here we provide guideline to apply online process.
Step 1- Visit the official website of WCR @ wcr.indianrailways.gov.in
2nd step- downloads official notification and read carefully
Step 3- Search online application link and fill the candidate’s details
4th step- Attached latest photo and required documents
Step 5- Pay application fees category wise
6th step- rechecks online application and submits it
Step 7- Download application and get hard print for further use
MP NRHM Recruitment 2020 ने मध्यप्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (MP NRHM) ने सलाहकार (Advisor), सॉफ्टवेयर डेवलपर (Software Developer) इत्यादि के पद पर MP NRHM Notification 2020 के 36 पदों पर भर्ती निकली गयी है.
सभी अनुभवी एवं फ्रेशर उम्मीदवारों के लिए यह स्वर्णिम अवसर है मध्यप्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन भर्ती द्वारा जारी कि गई अधिकारिक सूचना की लिंक अपडेट कर दी गयी है, इस भर्ती MP NRHM Recruitment 2020 के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा MP NRHM online form की लिंक निचे दे दी गयी है |
यह भर्ती म0प्र0 राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन भर्ती 2020 विभाग में रिक्त पदों के लिए निकाली गई है , Online Apply करने से पहले विभाग द्वारा जारी Official Notification ध्यानपूर्वक पढ़ लेवे जिससे की आवेदन करते समय होने वाली गलतियों से बचा जा सके |
इस भर्ती से जुडी जानकारी जैसे कितने पद है, वेतन कितना दिया जाएगा, आवेदन कब करना है, आवेदन केसे करना है, आवेदन करने की अंतिम तारीख, आयु सीमा , शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव, पद का नाम , नौकरी करने का स्थान आदि सुचना निचे दी है | ऑनलाइन आवेदन करने की डायरेक्ट लिंक भी दी गई |
इस रोजगार भर्ती में उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए । कृपया आयु में छूट के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।
आवेदन करने की प्रारंभिक तारीख( Application Form Filling Date Start)
31 जनवरी 2020
आवेदन करने की अंतिम तारीख(Last Date for Apply Online)
12 फरवरी 2020
परीक्षा की तारीख (Exam Date)
Available Soon
चयन प्रक्रिया(Selection Criterion)
इस सरकारी भर्ती में केंडिडेट को लिखित परीक्षा (Written Test), साक्षरता (Interview) में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा !
वेतन(Salary Details)
इस MP NRHM Recruitment 2020 (मध्यप्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन ) सैलरी 45,000 – 1,00,000/- रूपये प्रतिमाह के हिसाब से रहेगा
आवेदन केसे करे(How to Apply Form)
इस पात्रता प्राप्त परीक्षा में इच्छुक उम्मीदवार Bharti Online 2020 Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं । कृपया मध्यप्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन भर्ती 2020 भोपाल के अधिक Exam Pattern एवं विवरण परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।
सिवनी : नगर को सुंदर, सुव्यवस्थित, बाधा रहित आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले के नागरिकों, राजनीतिक दलों, मीडिया के साथियों, विभिन्न संगठनों के समर्थन और खुलकर दिये गये सहयोग से शासकीय भूमि पर हुए अतिक्रमण हटाए गए हैं ।
अतिक्रमण मुक्त हुई भूमि उपयोग के संबंध में नागरिकों से सुझाव आमंत्रित कर शहर की आवश्यकता के अनुरूप पार्किंग, चौक-चौराहे, सड़कें, गार्डन, शौचालय एवं अन्य निर्माण कार्य कराए जाने हेतु कार्यों की तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृतियां प्राप्त की जा रही है ।
उक्त कार्यों को प्रारंभ कराने के लिए पर्याप्त धनराशि की आवश्यकता होगी । विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्यों के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं । जिन पर बजट आवंटन आपेक्षित है किंतु तात्कालिक आवश्यकता के विभिन्न प्रकार के निर्माण कार्य नगर पालिका की स्वयं की निधि से ही कराया जाना होगा ।
इसके लिए नगर पालिका के समस्त बकाया करों की वसूली हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें नगर पालिका के कर्मचारियों को उनके क्षेत्र के बकाया वसूली के लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं ।
आप जानते हैं कि शासन के अथवा स्थानीय निकायों के बकाया राजस्व और विलंब शुल्क का भुगतान प्रत्येक स्थिति में करना ही होता है, जब हमें शासन एवं स्थानीय निकायों के बकाया करों का भुगतान करना ही है तो हम विलंब न करते हुए समय सीमा के भीतर नगर पालिका के समस्त बकाया करों का सम्मान जनक स्थिति में भुगतान कर नगर विकास में भागीदार बनें और बकाया करों की वसूली हेतु चलाए जाने वाले अभियान से उत्पन्न होने वाली अप्रिय स्थिति का सामना करने से बचें ।
सभी नागरिकगणों से अपील है कि यह नगर हमारा-आपका है, यह शहर हमारा और आपका है । इस नगर को सुव्यवस्थित, सुंदर एवं नागरिकों के लिए सर्व सुविधा युक्त बनाने में आप सभी के यथायोग्य सहयोग और योगदान की आवश्यकता है ।
आपके द्वारा भुगतान किए गए करों की सहायता से चिन्हित किए गए विभिन्न प्रकार के विकास कार्य तत्काल प्रारंभ कराए जाएंगे, जो शहर के चहुंमुखी विकास को अमली जामा पहनाने में मील का पत्थर साबित होंगे । आइए अपने बकाया करों का भुगतान कर सिवनी नगर के विकास में भागीदार बनें .
ऊक्त आशय की अपील : प्रवीण सिंह कलेक्टर/प्रशासक, नगर पालिका सिवनी द्वारा की गई है।
सिवनी : यह तब की बात जब मैं भविष्य से अज्ञात बच्चा था मुझे खुद भी नहीं पता था की में आगे क्या करने वाला हूँ, स्कूल में गाना गाना सिर्फ एक अच्छी भावना थी, वो भी लड़कियों को प्रभावित करने के लिए कह सकते हैं। मेरे स्कूल के दिनों में मैंने कभी भी कैरियर के रूप में संगीत को कॅरियर बनाने का विचार कभी नहीं किया, जब तक मैं कॉलेज में नहीं आया तब तक जीवन हर किसी के रूप में चल रहा था।
मैं पढ़ाई में भी अच्छा ख़ासा ही था लेकिन भविष्य के साथ हमेशा कम संतुष्ट नहीं था। जीवन में कई प्रकार के बुरे अनुभव होते हैं, जिससे जीवन उल्टा हो जाता है। मेरी पढ़ाई में रुचि तो थी, पर संगीत के क्षेत्र में भी अधिक रूचि रखता था.
मैंने इस समय के मध्य में अपनी इंजीनियरिंग करने की ठानी और बी ई सिविल से करने जबलपुर पहुच गया । अतीत मेरे चल रहे जीवन के साथ साथ मुझे परेशान कर रहा था। तब मुझे एहसास हुआ कि पिछले वर्षों में मैंने जो किया है वह सिर्फ एक अनुभव के लिए था । ये सभी अवसाद मेरे जबलपुर जाने के बाद शायद कुछ हटके करने की भावना के माध्यम से मुझे पता चला था। रातो को नींद नही ओर दिन भर बैचनी ये सिर्फ कुछ हटके कर दिखाने की तमन्ना के लिए।
मैं गायन में अच्छा था और मेरे पूरे जीवन संगीत और इंजीनियरिंग के अलावा कुछ और नहीं था। जब किसी से संगीत के बारे में बाते करता तो कोई खुश नज़र नहीं आता और संगीत के लिए अनुमति भी मिलना मुश्किल लगने लगा । लेकिन फिर मुझे कटु रास्ता चुनना पड़ा इंजीनियरिंग के साथ साथ संगीत को साथी बनाने की सोच लिया था. क्योंकि मैं भी अपने जीवन में माता-पिता को गर्व महसूस कराना चाहता हूं। यह जानते हुए भी कि जीवन यहां से कठिन होगा लेकिन मेरे देर से प्रेरित जुनून ने मुझे अपने स्थान पर मजबूत बना दिया। मैंने कई बाधाओं और संघर्ष के बावजूद अपने जीवन का आनंद लेना शुरू कर दिया।
अब इन सब के बीच में अपनी इंजीनियरिंग के साथ साथ संगीत के लिए आत्मविश्वास भी है। इस विचार को स्वीकार करते हुए कि मैं मैदान में देर से काम कर रहा हूं, मुझे अच्छे स्तर तक पहुंचने के लिए प्रगति की अपनी गति को बनाए रखना है। कॉलेज में शामिल होने के तुरंत बाद मैंने यूट्यूब की अपनी परियोजनाओं की योजना बनाना शुरू कर दिया। कई असफलता मिलने बाद भी अंत में मैं यूट्यूब पर कुछ वीडियो जारी करने का प्रबंधन किया , यूट्यूब पर कुछ महीने हो गए हैं, और अब मैं अधिक उत्साहित हूं, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं और प्रशंसाओं को देख रहा हूं।
इसी बीच महाशिवरात्रि 2020 (Shivratri 2020) के लिए मेरे द्वारा स्वयं संगीत लिखकर रिकॉर्ड किया गया और अपने गृह जिले सिवनी में ही इसे तैयार भी किया है, आप सभी से निवेदन करूँगा की मेरी इस विडियो को जरूर देखे और आप अपनी कीमती राय कमेंट करके जरूर बताये जिससे आने वाले समय में में अपना प्रदर्शन पहले से बेहतर बना सकू
मुझे अभी भी बहुत लंबा रास्ता तय करना है तय करने के लिए बहुत लंबा और आशा करता हूँ मेरा जुनून और काबिलियत के साथ साथ आप सभी का प्यार मुझे अपने जीवन मे खुदको साबित करने का मीका मिलेगा जिससे मेरे माता पिता को भी मुझपे गर्व होगा साथ ही साथ देश को अपने शहर को गर्व के पल दे पाउ ।