सिवनी- अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश यादव की उपस्थिति में वृन्दावन होटल में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बताया कि सन 1924 के पूर्व सेना में यादव समाज के व्यक्ति रहा करते थे.
और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की टीम में भी समाज के अनेक लोगों ने आजादी के आंदोलन में योगदान दिया। लेकिन वर्तमान में इस समाज को राजनैतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उपेक्षित किया जा रहा है।
हमारी मांग है कि शासन यादव रेजीमेंट बनाये। और इस समाज को समाजसेवा के क्षेत्र में आगे लायें। उन्होंने आगे बताया कि प्रथम विश्व युद्ध में यादव रेजीमेंट थी लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध में अंग्रेजों के साथ होने के कारण यह रेजीमेंट शामिल नही हुई.
अगर हमें अधिकार नही मिला तो हम सामाजिक रूप से निर्णय लेते हुए अपने प्रतिनिधी को राजनैतिक क्षेत्र में भी लाने का मन बना रहे है।
मप्र में 30 प्रतिशत यादव समाज के लोग निवास करते है। जबकि पूरे भारत में सर्वाधिक जनसंख्या यादव समाज की है। इसके बावजूद भी इन्हें उपेक्षित किया जा रहा है.
इसी तारतम्य में जिले के अध्यक्ष को हटाये जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने यह कहकर बात समाप्त कर दी कि यह हमारा अंधरूनी मामला है। और हमने अपने अनुसार जो योग्य लगा उसे स्थान दिया।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव एवं वरिष्ठ सदस्य अखिलेश यादव,विपिन यादव, विकास यादव,विनोद यादव सहित आदि उपस्थित थे।
मार्च माह में यादव समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन विदिशा में आयोजित किया जायेगा। जिसमें पूरे देश के समाज के लोग शामिल होंगे।