Home Blog Page 1942

सिवनी : सांस्कृतिक कार्यक्रम संर्वागीण विकास के लिये जरूरी: शिव सनोडिय़ा

सिवनी : पढ़ाई के साथ-साथ छात्राओं में संर्वागीण विकास के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम भी जरूरी है। जिसके माध्यम से हम अपने देश की विरासत को संजोए रख सकते है। छात्राओं में साहित्यिक, ललितकला के अतिरिक्त नृत्य,गायन,नाटक आदि अनेक विधायें होती है। बस उन्हें तराशने की आवश्यकता होती है।

जनभागीदारी समिति का हमेशा प्रयास रहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी छात्रा को कोई कठिनाई ना आये इसके लिए हम लोग महाविद्यालय परिवार के साथ मिलकर सतत प्रयत्नशील रहते है। उक्त उदगार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस कन्या महाविद्यालय के स्नेह सम्मेलन के अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष शिव सनोडिय़ा ने व्यक्त किये।

अतिथियों का किया अभिनंदन
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ.अमिता पटेल ने कहा कि इस कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का महाविद्यालय परिवार अभिनंदन करता है। साथ ही उम्मीद करता है कि महाविद्यालय को विकास के पथ पर ले जाने में आपका निरंतर सहयोग मिलता रहेगा। साथ ही छात्राओं को हरसंभव मदद करने में आप हमेशा सहयोग प्रदान करेंगे।

कार्यक्रम में गुणवत्ता समिति के अध्यक्ष संजय जैन के संबंध में भी उन्होंने प्रकाश डाला। आयोजन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मोहन चंदेल,जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष असलम खान, एनएसयूआई अध्यक्ष बाबू भाई भालोटिया,जेपीएस तिवारी, विष्णु करोसिया, ओम उपाध्याय,अंशुल अवस्थी आदि उपस्थित थे। जिन्होंने भी आयोजन में शामिल होकर छात्राओं का मनोबल बढ़ाया।

नृत्य,नाटक,गायन,कव्वाली की हुई प्रस्तुती
इस अवसर पर निवेदिता नाग ने सरस्वती वंदना पर नृत्य तथा छम-छम घुंघरू पर प्रस्तुती दी। सृष्टि अवस्थी ने रघुवर तेरी राह,तमन्ना अंसारी ने पिंगा, सपना वर्मा ने गायन, ज्योति मरकाम, रीना कुशवाहा ने महुआ झरे, भारती एवं गू्रप शैला नृत्य, मेघा सनोडिय़ा ने पंजाबी नृत्य, लक्ष्मी डहेरिया ने मोहे पनघट पे, ज्योति मर्सकोले ने दिवानी-मस्तानी की प्रस्तुती दी। इसी तरह दिशा कुशवाहा ने बेटियों की दशा को ओरी चिरैया,सपना वर्मा नैनो वाले ने, शिवानी कुर्वे ने आज-कल तेरे-मेरे,शिवानी सनाड्य ने बाल संरक्षण पर नाटक प्रस्तुत किया।

भारती सराठे, प्रिंयका ने गोंडी नृत्य, कनक नामदेव ने मार डाला, श्वेता बकोड़े ने आजा नच ले, सोफिया मोहे रंग दे, नीलम साहू ने पालकी पे होके सवार चली रहे, पूजा सलामे ने एवं सविता ने गोंडी नृत्य, नैना भांगरे एवं ग्रूप ने माँ तुझे सलाम, आकृति गज भर पानी, अंबिका सोनी ये गलियाँ ये चौबारा, निवेदिता नाग ने छाप तिलक कर दीनी…..लक्ष्मी डहेरिया ने मेरे हाथों में नौसिया एवं ग्रूप ने कव्वाली मेरे रसके कमर, प्रिया एवं गू्रप हमारा पारा, तमन्ना अंसारी ने कोई शहरी बाबू, प्रिंयका पन्द्राम देश रंगीला, नीलम साहू नेे राधा तेरी चुनरी की प्रस्तुती दी।

मुक्तक से मंच को दी ऊंचाई
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ.अर्चना चंदेल, ने मुक्तक के माध्यम से कार्यक्रम को ऊंचाई दीं। समीता शर्मा,अर्पणा अवस्थी, निधी मिश्रा, सोनाली जायसवाल, चेतना डहेरिया, अनिता कुल्हाड़े, अशोक जैन, आशीष काढ़े, अनिता भट्ट, शकुनतला, सुंदर सतेन्द्र, श्यामकली सहित अनेक लोगों का योगदान रहा।

भारत में लिथियम का 14,100 टन का भंडार पाया गया|GK & Current Affairs In Hindi

भारत में लिथियम का 14,100 टन का भंडार पाया गया|GK & Current Affairs In Hindi

भारतीय परमाणु उर्जा आयोग के अनुसंधानकर्ताओं ने मंड्या में 14,100 टन के लिथियम भंडार की खोज की है। मंड्या, कर्नाटक में बंगलुरु से लगभग 100 किलोमीटर दूर स्थित है। लिथियम एक दुर्लभ धातु है, इसका उपयोग मुख्य रूप से विद्युत् वाहनों की बैटरी के निर्माण के लिए किया जाता है।

मुख्य बिंदु

भारत में खोजा गया लिथियम का यह भंडार विश्व के अग्रणी लिथियम उत्पादकों के मुकाबले बहुत कम है। चिली 8.6 मिलियन टन, ऑस्ट्रेलिया 2.8 मिलियन टन तथा अर्जेंटीना 1.7 मिलियन टन का लिथियम उत्पादन करता है।

2019 में भारत ने 1.2 अरब डॉलर की लिथियम बैटरी का आयात किया, इसमें काफी वृद्धि हुई है। 2017 में भारत ने 384 मिलियन डॉलर मूल्य की लिथियम बैटरी का आयात किया था।

भारत में लिथियम के भंडार बहुत कम हैं और वे भी भिन्न-भिन्न स्थानों पर हैं। इन भंडारों की सहायता से देश में स्वच्छ उर्जा की ओर कदम उठाया जा सकता है। भारत को विद्युत् वाहन निर्माण का हब बनाने के लिए 1.4 अरब डॉलर की योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।

Notice: This Is The Copyright Protected Post. Do Not Try To Copy Of This Article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2020 in hindi, current affairs 2020 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

लॉरियस पुरस्कार 2020 के विजेताओं की पूर्ण सूची | GK & Current Affairs In Hindi

लॉरियस पुरस्कार 2020 के विजेताओं की पूर्ण सूची | GK And Current Affairs In Hindi विजेताओं की पूर्ण सूची

लिओनेल मेसी और लुईस हैमिलटन  ने संयुक्त रूप से स्पोर्ट्समैन ऑफ़ द ईयर का खिताब जीता।
अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन बाइल्स ने स्पोर्ट्स वुमन ऑफ़ द ईयर का खिताब जीता।
स्किएर लिंडसे वोन को स्पिरिट ऑफ़ सपोर्ट के खिताब से सम्मानित किया गया।
डर्ट नोवितज्की को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
कमबैक ऑफ़ द ईयर का पुरस्कार सोफ़िया फ्लोर्श ने जीता।
इगन बर्नल ने ब्रेकथ्रू ऑफ़ द ईयर अवार्ड जीता।
स्पोर्ट्सपर्सन ऑफ द ईयर विद डिसएबिलिटी का खिताब ओक्साना मास्टर्स  ने जीता।
टीम ऑफ़ द ईयर का खिताब दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय पुरुष  रग्बी टीम ने जीता।
लॉरियस स्पोर्टिंग मोमेंट ऑफ़ द ईयर का खिताब सचिन तेंदुलकर ने जीता।
एक्सेप्शनल अचीवमेंट अवार्ड का खिताब स्पेनिश बास्केटबॉल संघ ने जीता।
सपोर्ट फॉर गुड अवार्ड साउथ ब्रोंक्स यूनाइटेड नामक संगठन ने जीता।

Notice: This Is The Copyright Protected Post. Do Not Try To Copy Of This Article (current affairs in hindi, gk question in hindi, current affairs 2020 in hindi, current affairs 2020 in hindi, today current affairs in hindi, general knowledge in hindi, gk ke question, gktoday in hindi, gk question answer in hindi,)

IIT Indore Recruitment 2020 : आईआईटी इंदौर भर्ती 2020

IIT Indore Recruitment 2020 : आईआईटी इंदौर भर्ती 2020

IIT Indore Recruitment 2020 –  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर (IIT Indore) ने अनेको पदों पर भर्ती की प्रक्रिया को शुरू कर दी है जिसमे इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया चालू है प्रबंधक (Manager), प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer) इत्यादि के पद पर IIT Indore Notification 2020 के 30 पदों पर ऑफलाइन भर्ती निकली गयी है. इस भर्ती के लिए योग्य केंडिडेट के लिए समय सीमा भी तय की गयी है योग्य उमीदवार 6 मार्च 2020 के पहले Offline आवेदन कर सकते है .

तथा आप सभी को यह भी जानकारी दी जाती है, की इस IIT Indore Vacancy 2020 भर्ती के लिए Offline Exam संबंधित समस्त जानकारी आपको इस पोस्ट में पूर्णतः मिल जायगी, नोटिफिकेशन को ध्यान के पढ़े, जानकारी प्राप्त होने के बाद ही आवेदन करें. क्योंकि हम और आप अच्छी तरह जानते है, कि एक छोटी सी गलती आगे आपके लिए बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है !

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर से सम्बन्धित सभी जानकारी इस पोस्ट में बताया गयी है, कृपया ध्यान से पढ़े डॉक्यूमेंट तैयारी करें, ताकि ऑफलाइन एप्लीकेशन अप्लाई करते समय कोई समस्या न हो | भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर 2020 के परीक्षा के लिए आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं |

IIT Indore Recruitment 2020 : आईआईटी इंदौर भर्ती 2020

IIT Indore Recruitment 2020 इस भर्ती में ऑफलाइन आवेदन करने का प्रस्ताव है, तथा इस भर्ती योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है. इस भर्ती में आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications), पात्रता मापदंड (eligibility criteria), आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date), आवेदन मोड (Mode Of Application), नौकरी का प्रकार (Job Type) आयु सीमा (Age Limits) नौकरी का स्थान (Job Location), वेतन (Salary) सम्बंधित अधिक जानकारी जरूर जान लें | आवेदन करने से पहले निचे दिए गए परीक्षा संबंधित नियम एवं विवरण जरूर पढ़ लें.

IIT Indore Bharti 2020

IIT Indore Bharti 2020 – भर्ती से संबंधित जानकारियाँ –

शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications) इस सरकारी भर्ती में उम्मीदवार के पास स्नातक, इंजीनियरिंग, एमबीए, स्नातकोत्तर, एमसीए, मास्टर डिग्री एंड डिप्लोमा होने पर ही मान्यता प्राप्त होगी । अथवा इसके समकक्ष डिग्री होने पर भी मान्य है | शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी निचे दी गयी है | कृपया अधिकारिक वेबसाइट देखे !
पद का नाम (Post Of Name) – प्रबंधक (Manager), प्रशासनिक अधिकारी (Administrative Officer) इत्यादि
पदों की संख्या (Number Of Post)  30 पदों
आवेदन शुरू करने की तारीख (Application Start Date)  14 फरवरी 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date)   06 मार्च 2020
आवेदन मोड (Mode Of Application) ऑफलाइन (Offline)
नौकरी का प्रकार (Job Type)  सरकारी नौकरी (Latast Govt Job)
आयु सीमा (Age Limits)  इस रोजगार भर्ती में उम्मीदवार की आयु 21-57 वर्ष के बिच होनी चाहिए । कृपया आयु में छूट के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।
परीक्षा शुल्क (Exam Fees)  इस IIT Indore Notification 2020 (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर) के लिए आवेदक को Offline फ़ीस जो की GEN/OBC 500/- रूपये तथा SC/ST वालो को कोई शुल्क नहीं देंना होगा।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)  इस सरकारी भर्ती में केंडिडेट को लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा !
नौकरी का प्रमुख स्थान (Job Location)  इंदौर (New Govt Job)
वेतन (Salary)  इस IIT Indore Vacancy 2020 (आईआईटी इंदौर) 25,500-2,18,200/- रूपये प्रतिमाह के हिसाब से रहेगा
WhatsApp Job ALert GroupClick Here : Job Alert Whatsapp Group » Khabar Satta

IIT Indore Notification 2020

– मुख्य लिंक – 
ऑफिसियल नोटिफिकेशनClick Here 
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here 
छत्तीसगढ़ विधानसभा भर्ती 2020Click Here 

महत्वपूर्ण सूचना – आईआईटी इंदौर भर्ती 2020 ऑफलाइन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक अधिसूचना देखें । और अपने मित्रों के साथ अधिसूचना साझा करें, और नए रोजगार समाचार तथा जॉब्स भर्ती 2020 के लिए हमारी वेबसाइट Khabarsatta.com/jobs से आप जुड़े, और प्रतिदिन Notification Alert चेक करें | इसके अतिरिक्त SSC, UPSC, Railway, Bank एवं अन्य सरकारी जॉब के लिए भी Khabarsatta.com/jobs को विजिट कर सकते है |

Best Earning App 2020 Helo | Helo App डाउनलोड करे और ऐसे कमाए लाखो रुपए

Best Earning App 2020 Helo | Helo App डाउनलोड करे और ऐसे कमाए लाखो रुपए

Best Earning App 2020 : सोशल मीडिया ऐप्स लगातार बढ़ती जा रही हैं। हम आपके लिए लगातार ऐप्स के बारे में बताते रहते हैं। हम आज आपको एक ऐसी ऐप के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप अपनी फोटो, वीडिए और स्टेटस आदि शेयर कर सकते हैं। सिर्फ शेयर करने तक ही यह सीमित नहीं है आप यह सब शेयर करके रुपए कमा सकते हैं। (Best Earning App 2020) मतलब आप यहां कुछ भी पोस्ट करेंगे आपको उसके रुपए मिलेंगे। यह ऐप फेसबुक और इंस्टाग्राम की तरह ही है। आप यहां लेटेस्ट खबरें पढ़ सकते हैं, दोस्तों द्वारा शेयर किए गए वीडियोज देख सकते हैं। इस ऐप पर लगभग सभी बॉलीवुड एक्टर एक्ट्रेस भी हैं। इसके अलावा न्यूज चैनल और वेब पोर्टल भी मौजूद हैं जो आपको लगातार अपडेट करते रहेंगे।

कैसे कर सकते हैं कमाई: Best Earning App 2020 Helo ऐप को इस https://d.helo-app.com/2SxjRj/ से डाउनलोड करने पर आपको 100 रुपए तक पेटीएम कैश मिलेगा। इस लिंक को आपको कॉपी करके अपने फोन के वेब ब्राउजर में जाकर खोलना है। अगर इस लिंक से डाउनलोड नहीं करेंगे तो आपको पेटीएम कैश नहीं मिलेगा। आपके दोस्त जब इस ऐप का इस्तेमाल करेंगे तब भी आपको रुपए मिलेंगे। यहां कमाई की कोई लिमिट नहीं है। इसके अलावा अगर आपके दोस्त आपके इनविटेशन से ऐप डाउनलोड करते हैं तो आपको एक डाउनलोड के 100 रुपए तक मिलेंगे। आपके जितने ज्यादा फॉलोअर्स होंगे आपकी कमाई उतनी ज्यादा होगी। रुपए आपके पेटीएम नंबर या बैंक अकाउंट में आएंगे।

कितना भरोसेमंद है ऐप: इस ऐप के गूगल प्ले स्टोर पर 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हैं। इस पर यूजर्स का कहना है कि ऐप अच्छा है इस ऐप को यूज करना भी बहुत आसान है। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि ऐप पर कई बार पॉपअप आ जाते हैं, हालांकि उन्हें आसानी से एक क्लिक में बंद किया जा सकता है, लेकिन इससे थोड़ी दिक्कत होती है। हां लेकिन इससे मिलने वाले रुपए बैंक अकाउंट में तुरंत आ जाते हैं। इस ऐप को आखिरी बार 6 दिसंबर 2019 को अपडेट किया गया है। यह ऐप 3 जून 2018 को लॉन्च किया गया था।

निर्भया केस: सभी दोषियों की फांसी की नई तारीख तय, इस दिन होगी फांसी | Nirbhaya Case Latest Update

0

निर्भया केस (Nirbhaya Case) के सभी दोषियों की फांसी की नई तारीख तय कर दी गई है. 

नई दिल्ली: निर्भया केस (Nirbhaya Case) के सभी दोषियों की फांसी की नई तारीख तय कर दी गई है. पटियाला हाउस कोर्ट के फैसले के मुताबिक, 3 मार्च को सभी दोषियों को सुबह 6 बजे फांसी दी जाएगी. निर्भया के दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी करने की मांग वाली अर्जी पर पटियाला हाउस कोर्ट सोमवार को सुनवाई हुई.

सुनवाई के कोर्ट ने यह फैसला दिया है. निर्भया की मां आशा देवी ने फांसी की नई तारीख पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे उम्मीद है कि 3 मार्च को दोषियों को फांसी होगी.  उधर, निर्भया के पिता बद्रीनाथ का कहना है कि बहुत अच्छी बात हैं, लोग खुश हैं, पूरा देश खुश है. अब बिल्कुल फांसी हो जाएगी. दोषियों को इससे डर रहेगा और लगेगा. सजा होगी तो क्राइम रुकेगा.

पिछली सुनवाई में तिहाड़ जेल अथॉरिटी ने कहा था कि पवन ने बताया है कि उसे कोई वकील नहीं चाहिए. कोर्ट ने फिर पूछा था कि पवन के लिए कौन वकील पेश हो रहा है? दिल्ली सरकार के वकील ने कोर्ट को कहा था कि दोषी पवन गुप्ता ने सरकारी वकील लेने से मना कर दिया है. तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा था कि लिहाजा अब नया डेथ वारंट जारी किया जा सकता है.

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने निर्भया के दोषियों को कानूनी विकल्प अपनाने के लिए दी गई एक सप्ताह की समय सीमा समाप्त होने पर तिहाड़ जेल अथॉरिटी को नया डेथ वारंट जारी कराने के लिए ट्रायल कोर्ट में अर्जी देने की छूट दी थी. साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार की याचिका पर चारों दोषियों को नोटिस जारी किया था.

बता दें 16 दिसंबर, 2012 को हुई इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. छह आरोपियों ने 23 वर्षीय महिला के साथ चलती बस में मिलकर दुष्कर्म किया था और उसकी बुरी तरह पिटाई की थी. बाद में छात्रा की मौत हो गई थी.

MP: कांग्रेस पार्टी में कलह, सिंधिया के समर्थन में कमलनाथ के एक और मंत्री

ग्वालियर:  पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के बयान के बाद से कांग्रेस (Congress) में कलह मच गई है. महिला विकास मंत्री इमरती देवी (Imarti Devi) के बाद अब सूबे के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) भी ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) के समर्थन में उतर आए हैं.

मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) का बड़ा बयान
मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि ‘वचन पूरा कराने के लिए केवल ज्योतिरादित्य सिंधिया ही सड़कों पर नहीं उतरेंगे बल्कि पूरी कांग्रेस उनके साथ सड़कों पर उतरेगी. जनता ने हमें कुर्सी पर आराम करने के लिए नहीं बल्कि चुनाव के पहले किए गए वचनों को पूरा करने के लिए बैठाया था’

सिंधिया ने कमलनाथ पर बोला था हमला
आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपनी ही सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि यदि सरकार वचन पूरे नहीं करेगी तो, वह जनता की आवाज बन कर सड़कों पर उतरेंगे, हालांकि उनके इस बयान के बाद सीएम कमलनाथ ने साफ कर दिया था कि वह चाहे तो सड़कों पर उतर जाएं.

इमरती देवी ने भी किया सिंधिया का समर्थन
सीएम कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस बयान से साफ है कि कांग्रेस में सबकुछ ठीक नहीं है. इस तनातनी में सरकार के कई मंत्री सिंधिया का साथ दे रहे हैं. महिला विकास मंत्री इमरती देवी ने  कहा था कि अगर महाराज सड़क पर उतरे तो उनके साथ पूरी कांग्रेस सड़क पर उतरेगी. आपको बता दें कि इमरती देवी को ज्योतिरादित्य सिंधिया का कट्टर समर्थक माना जाता है. 

सिवनी : सिवनी में ओवरटेक करने पर बवाल, एक की मौत

पिकअप ने एक बाइक को ओवरटेक कर दिया जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने वाहन में बैठे युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई.

सिवनी: सिवनी में एक पिकअप वाहन द्वारा बाइक सवार युवकों को कट मारने पर बड़ा बवाल हो गया. 16 फरवरी की शाम लगभग 7:00 बजे डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र के सेलुआ घाटी से गुजर रहे एक पिकअप ने एक बाइक को ओवरटेक कर दिया जिसके बाद बाइक सवार युवकों ने वाहन में बैठे युवकों की बेरहमी से पिटाई कर दी जिसमें एक युवक की मौत हो गई. मृतक का नाम जमरूद्दीन है और वह संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला था. इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है.

दरअसल यह पिकअप वाहन सब्जी छोड़कर वापस सिवनी की ओर आ रहा था. इसी दौरान सड़क के गड्ढे को बचाने के चक्कर में उसके द्वारा बाइक सवार युवकों को कट लग गया जिससे युवकों की बाइक सड़क के नीचे उतर गई. हालांकि इस घटना में बाइक सवार युवकों को किसी तरह की किसी को चोट नहीं आई थी लेकिन वह लोग गुस्से में पिकअप का पीछा करने लगे.

चूनाभट्टी क्षेत्र में पहुंचने के बाद उन लोगों ने पिकअप के सामने अपनी बाइक खड़ी की और पिकअप में बैठे जमरूद्दीन को पिकअप से नीचे उतारा और बेरहमी से उसके साथ मारपीट की. मारपीट की सूचना जब डूंडा सिवनी थाना को पहुंची तो पुलिस ने मौके में पहुंचकर युवक को थाने लाई.

युवक की बिगड़ती स्थिति देखकर उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. इस पूरे मामले में डूंडा सिवनी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर युवक की लाश के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

मतदाता अपने मोबाइल से डाल सकेंगे अपना वोट, चुनाव आयोग ई-वोटिंग पर कर रहा है विचार

0

यदि आप उस राज्य में रह रहे हैं जहां के आप पंजीकृत मतदाता नहीं है तो आपको मतदान के दिन निराश नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि चुनाव आयोग ऐसे मतदाताओं को ई-वोटिंग के जरिये मताधिकार प्रयोग की सुविधा देने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। आयोग की इस भावी पहल से मतदान प्रतिशत बढ़ाने और चुनाव संपन्न कराने के खर्च में कमी आने के भी आसार हैं।

आयोग इसके लिए ई-वोटिंग के जरिए दूरस्थ मतदान (रिमोट वोटिंग) की सुविधा मुहैया कराने के विकल्पों को विकसित कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने हाल ही में इस व्यवस्था के बारे में खुलासा किया था कि आईआईटी चेन्नई के सहयोग से विकसित की जा रही मतदान की इस पद्धति के तहत किसी भी राज्य में पंजीकृत मतदाता किसी अन्य राज्य से मतदान कर सकेगा। 

एक अनुमान के मुताबिक, देश में लगभग 45 करोड़ प्रवासी लोग हैं जो रोजगार आदि के कारण अपने मूल निवास स्थान से अन्यत्र निवास करते हैं। इनमें से कई मतदाता विभिन्न विवशताओं के कारण मतदान वाले दिन अपने उस चुनाव चुनाव क्षेत्र में नहीं पहुंच पाते हैं जहां के वे पंजीकृत मतदाता हैं। 

इस परियोजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि दूरस्थ मतदान का प्रयोग ई-वोटिंग के रूप में सबसे पहले 2010 में गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव में किया गया था। इसमें राज्य के प्रत्येक स्थानीय निकाय के एक एक वार्ड में ई-वोटिंग का विकल्प मतदाताओं को दिया गया था। 

गुजरात में हुई थी ई-वोटिंग
इसके बाद 2015 में गुजरात राज्य निर्वाचन आयोग ने अहमदाबाद और सूरत सहित छह स्थानीय निकायों के चुनाव में मतदाताओं को ई-वोटिंग की सुविधा से जोड़ा था। हालांकि व्यापक प्रचार न हो पाने के कारण इस चुनाव में 95.9 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से सिर्फ 809 मतदाताओं ने ही ई-वोटिंग का इस्तेमाल किया था।

देशव्यापी स्तर पर ई-वोटिंग को लागू करने के लिये पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत के कार्यकाल में मतदाता पहचान पत्र को ‘आधार’ से जोड़कर सीडेक के सहयोग से ई-वोटिंग सॉफ्टवेयर विकसित करने की परियोजना को आगे बढ़ाया था। 

‘वोटर लिस्ट को आधार से जोड़ने की मिली मंजूरी’
इस परियोजना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आधार को मतदाता पहचान पत्र से लिंक करने को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के कारण यह परियोजना लंबित थी, लेकिन हाल ही में कोर्ट ने आधार संबंधी पूर्वनिर्धारित दिशानिर्देशों के तहत इसे मतदाता पहचान पत्र से जोड़ने की मंजूरी दे दी है।

उन्होंने बताया कि लगभग 31 करोड़ मतदाता पहचान पत्र को आधार से पहले ही लिंक किया जा चुका है। देश में फिलहाल पंजीकृत कुल 91.12 करोड़ मतदाताओं में अब लगभग 61 करोड़ मतदाताओं के मतदाता पहचान पत्र को आधार से जोड़ना बाकी है। 

गुजरात मॉडल के तहत ई-वोटिंग के लिये मतदाता को आयोग की वेबसाइट पर ई वोटर के रूप में खुद को पंजीकृत करने का विकल्प दिया गया था। ऑनलाइन पंजीकरण आवेदन में दिये गये तथ्यों की जांच में पुष्टि के बाद पंजीकृत मतदाता को एसएमएस और ईमेल के जरिए एक पासवर्ड मिलता था। मतदान के दिन निश्चित अवधि में मतदाता को पासवर्ड की मदद से ई बैलेट पेपर भरकर ऑनलाइन मतदान करने का विकल्प दिया गया था।

भारत में झारखंड और दिल्ली विधानसभा चुनाव में ई-वोटिंग की सुविधा सर्विस वोटर को इलेक्ट्रॉनिक डाक मतपत्र के रूप में मुहैया करायी गयी है। गत आठ फरवरी को हुये दिल्ली विधानसभा चुनाव में 80 साल से अधिक उम्र वाले मतदाताओं, दिव्यांग और रेल, चिकित्सा एवं अन्य आपात सेवा कर्मियों को डाक मतपत्र के जरिये घर से ही मतदान की सुविधा देने की शुरुआत हुई है।

सूत्रों के अनुसार आगामी 18 फरवरी को चुनाव आयोग और कानून मंत्रालय के आला अधिकारियों की प्रस्तावित बैठक में इन पहलुओं पर विचार हो सकता है। 

Indian Railway : आज ये 10 ट्रेनें रहेंगी रद्द, 2 होली स्पेशल ट्रेन चलेंगी

Indian Railway भोपाल। जनशताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार को भी रद्द रहेगी। इस ट्रेन को सोमवार तक ही रद्द किया था। इसके रद्द रहने की तारीख एक दिन और बढ़ा दी है। इसके अलावा 9 ट्रेन भी रद्द रहेंगी। ये ट्रेनें भोपाल, हबीबगंज, इटारसी व बीना स्टेशन से होकर गुजरती हैं। होली के दौरान हबीबगंज से बीना के बीच मार्च में दो होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सुविधा होगी, क्योंकि त्योहार के समय इस रूट पर यात्रियों का दबाव अधिक रहता है।

होली पर यह स्पेशल ट्रेन चलेगी : हबीबगंज-रीवा सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन (02185) हबीबगंज से 6, 8 और 9 मार्च को रात 11.30 बजे चलकर, रात 11.45 बजे भोपाल, रात 1.50 बजे बीना, सुबह 8.20 बजे सतना और सुबह 9.30 बजे रीवा पहुंचेगी।

रीवा-हबीबगंज सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन (02186) रीवा से 8 व मार्च को सुबह 10.25 बजे चलकर दोपहर 1.40 बजे कटनी मुडवारा, शाम 5.55 बजे बीना, रात 8.05 बजे भोपाल और रात 8.25 बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

हबीबगंज-रीवा सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन (02189) हबीबगंज 11 व 12 मार्च को सुबह 10.30 बजे चलकर दोपहर 12.50 बजे बीना और रात 8.30 बजे रीवा पहुंचेगी।

रीवा-हबीबगंज सुपरफास्ट होली स्पेशल ट्रेन (02190) रीवा से 10, 11 व 12 मार्च को रात 11.40 बजे चलकर सुबह 6.55 बजे बीना, 9.15 बजे भोपाल और सुबह 9.35 बजे हबीबगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।

आज ये ट्रेनें रद्द रहेंगी

ट्रेन नंबर – नाम

12061 – हबीबगंज-जबलपुर जनशताब्दी एक्स.

12062 – जबलपुर-हबीबगंज जनशताब्दी एक्स.

11273 – इटारसी-कटनी एक्स.

11274 – कटनी-इटारसी एक्स.

11271 – इटारसी-भोपाल एक्स.

51189 – इटारसी-इलाहाबाद छिवकी पैसें.

51187 – भुसावल-कटनी पैसें.

51188 – कटनी-भुसावल पैसें.

51671 – इटारसी-कटनी पैसें.

51672 – कटनी-इटारसी पैसें.