Home Blog Page 1941

महाशिवरात्रि : महाशिवरात्रि कब है ? महाशिव रात्रि व्रत विधान | महाशिवरात्रि व्रत कथा |Maha Shivaratri

1

महाशिवरात्रि : महाशिवरात्रि कब है ? महाशिव रात्रि व्रत विधान | महाशिवरात्रि व्रत कथा |Maha Shivaratri

इस वर्ष 2020 में महाशिवरात्रि का पवित्र पर्व 21 फरवरी को आ रहा है। भगवान भोलेनाथ शिव शंकर को प्रसन्न करने का यह शुभ दिन सभी हिन्दू भक्तों के लिए विशेष होता है। 

इस साल महाशिवरात्रि 21 फरवरी 2020 को शाम को 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 22 फरवरी दिन शनिवार को शाम सात बजकर 2 मिनट तक रहेगी। चुंकि 22 तारीख को पंचक प्रारंभ हो रहा है असलिए 21 फरवरी को ही महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। 

रात्रि प्रहर की पूजा शाम को 6 बजकर 41 मिनट से रात 12 बजकर 52 मिनट तक होगी। अगले दिन सुबह मंदिरों में भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के दिन आने वाली शिवरात्रि को सिर्फ शिवरात्रि कहा जाता है।

लेकिन फाल्गुन मास की कृष्ण चतुर्दशी के दिन आने वाले शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है।

महाशिव रात्रि (maha shivaratri) का व्रत फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को किया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि के प्रारंभ में इसी दिन मध्य रात्रि में भगवान शंकर का रुद्र के रूप में अवतरण हुआ था।

प्रलय की बेला में इसी दिन प्रदोष के समय भगवान शिव तांडव करते हुए ब्रह्माण्ड को तीसरे नेत्र ज्वाला से समाप्त कर देते हैं। इसलिए इसे महाशिवरात्रि (maha shivaratri) और कालरात्रि भी कहा गया है।

महाशिव रात्रि व्रत विधान | shivratri vrat vidhan

Shivratri vrat vidhan विधान :- त्रयोदशी को एक बार भोजन करके चतुर्दशी को दिन भर निराहार रहना पड़ता है। पत्र पुष्प तथा सुंदर वस्त्रों से मंडप तैयार करके वेदी पर कलश की स्थापना करके गौरी शंकर की स्वर्ण मूर्ति तथा नंदी की चांदी की मूर्ति रखनी चाहिए।

कलश को जल से भरकर रोली, मोली, चावल, पान, सपारी लौंग, इलायची, चंदन, दूध, घी, शहद, कमलगट्टा, धतूरा, बेल पत्र आदि का प्रसाद शिव को अर्पित करके पूजा करनी चाहिए।

रात को जागरण करके चार बार शिव आरती का विधान आवश्यक है। दूसरे दिन प्रात: जौ, तिल, खीर तथा बेलपत्र का हवन करके ब्राह्मणों को भोजन करवाकर व्रत का पारण करना चाहिए। भगवान शंकर पर चढ़ाए गए नैवेद्य को खाना निषिद्ध है। जो इस नैवेद्य का भक्षण कर लेता है, वह नरक को प्राप्त होता है।

इस कष्ट के निवारण के लिए शिव की मूर्ति के पास शालिग्राम की मूर्ति रखते हैं। यदि शिव की प्रतिमा के पास शालिग्राम की मूर्ति होगी तो नैवेद्य खाने पर कोई दोष नहीं लगता।

महाशिवरात्रि व्रत कथा | maha shivaratri vrat katha

maha shivaratri कथा :- एक गांव में एक शिकारी रहता था। वह शिकार करके अपने परिवार का पालन करता था। एक बार उस परसाहूकार का ऋण हो गया। ऋण न चुकाने पर सेठ ने उसे शिव मंदिर में बंदी बना लिया।

उस दिन शिवरात्रि ( shivratri ) थी। वह शिव संबंधी बातें ध्यानपूर्वक देखता एवं सुनता रहा। संध्या होने पर सेठ ने उसे अपने पास बुलाया। शिकारी अगले दिन ऋण चुकाने का वायदा कर सेठ की कैद से छूट गया और वन में एक तालाब के किनारे बेल-वृक्ष पर शिकार करने के लिए मचान बनाने लगा।

उस वृक्ष के नीचे शिवलिंग स्थित था। वृक्ष के पत्ते मकान बनाते समय शिवलिंग पर गिरे। इस प्रकार दिनभर भूखे रहने से शिकारी का व्रत भी हो गया और शिवलिंग पर बेलपत्र भी चढ़ गए। एक पहर व्यतीत होने पर एक गर्भिणी हिरणी तालाब पर पानी पीने निकली। शिकारी ने उसे देखकर धनुष बाण उठा लिया।

वह हिरणी कातर स्वर में बोली, “मैं गर्भवती हूं। मेरा प्रसव काल समीप ही है। मैं बच्चे को जन्म देकर शीघ्र ही तुम्हारे सामने उपस्थित हो जाऊंगी।” शिकारी ने उसे छोड़ दिया।

कुछ देर बाद एक दूसरी हिरणी उधर से निकली। शिकारी ने फिर धनुष पर बाण चढ़ाया। हिरणी ने निवेदन किया, “हे व्याघ्र महोदय! मैं थोड़ी देर पहले ऋतु से निवृत्त हुई हूं। कामातुर विरहिणी हूं।

अपने पति से मिलान करने पर शीघ्र तुम्हारे समक्ष। प्रस्तुत हो जाऊंगी।” शिकारी ने उसे भी छोड़ दिया। रात्रि के अंतिम पहर में एक मुर्गी अपने बच्चों के साथ उधर से निकली।

maha shivratri 2020

शिकारी ने शिकार हेतु धनुष पर बाण चढ़ाया। वह तीर मारने ही वाला था कि वह मृगी बोली,”मैं इन बच्चों को इनके पिता के पास छोड़ आऊं, तब मुझे मार डालना ।

मैं बच्चों के नाम पर आपसे दया की भीख मांगती हूं।” शिकारी को इस पर भी दया। आई और उसने उसे भी छोड़ दिया। पौ फटने को हुई तो एक स्वस्थ हिरन आता दिखाई दिया।

शिकारी उसका शिकार के लिए उद्यत हो गया। हिरण बोला, “व्याघ्र महोदय यदि तुमने इससे पहले तीन मुर्गियां तथा उनके बच्चों को मार दिया हो, तो मुझे भी मार दीजिए ताकि मुझे उनका वियोग न सहना पडे।

मैं उन तीनों का पति हूं। यदि तुमने उन्हें जीवन दान दीया हो तो मुझ पर भी कुछ समय के लिए कृपा करें। मैं उनसे मिलकर तुम्हारे सामने आत्मसमर्पण कर दूंगा।” मृग की बात सुनकर रात की समस्त घटनाएं एक-एक कर उसके दिमाग में घूम गई।

उसने मृग को सारी बातें बता दी। उपवास, रात्रि जागरण तथा शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ने से उसमें भगवद् भक्ति का जागरण हो गया, अत: उसने मृग को भी छोड़ दिया।

भगवान शिव की अनुकंपा से उसका हृदय मांगलिक भावों से भर गया। अपने अतीतके कर्मों को याद करके वह पश्चाताप की अग्नि में जलने लगा।

थोड़ी देर बाद हिरण सपरिवार शिकारी के सामने उपस्थित हो गया। जंगली पशुओं की सत्यप्रियता, सात्विकता एवं सामूहिक प्रेम-भावना को देखकर उसे बडी ग्लानि हुई। उसके नेत्रों से आंसुओं की झड़ी लग गई।

उसने हिरण परिवार को मुक्त कर दिया। देवता इस घटना को देख रहे थे। उन्होंने आकाश से उस पर पुष्प वर्षा की तथा दो पुष्पक विमान भेजकर शिकारी तथा मृग परिवार को शिवलोक (maha shivaratri ) का अधिकारी बना दिया।

IGNOU Result 2019: UG/PG Term-End exam result declared, ऐसे करें चेक

UG/PG Term-End Exam Result Declared : IGNOU

IGNOU Result 2019: UG/PG Term-End exam result declared : इग्नू ने सभी टर्म-एंड परीक्षा के लिए 31 जनवरी को परिणाम का पहला सेट जारी किया है और अब दूसरा सेट जारी किया गया है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने दिसंबर 2019 के महीने में आयोजित किए गए टर्म-एंड एग्जामिनेशन (UG/PG Term-End Exam TEE) के दूसरे सेट को आज 31 जनवरी, 2020 घोषित किया है।

टीईई दिसंबर 2019 परीक्षा परिणाम का पहला सेट 31 जनवरी को जारी किया गया था और यह दूसरा सेट है। इग्नू वेबसाइट में कहा गया है, “टर्म-एंड(UG/PG Term-End), असाइनमेंट, प्रैक्टिकल और प्रोजेक्ट अवार्ड के शेष परिणाम एक सतत प्रक्रिया है और इसे जल्द ही अपडेट किया जाएगा।” विश्वविद्यालय विभिन्न यूजी / पीजी पाठ्यक्रमों के लिए खुले विश्वविद्यालय द्वारा साल में दो बार टर्म-एंड परीक्षा आयोजित करता है, एक बार दिसंबर में और एक बार जून में। और विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए 2019 दिसंबर का परिणाम सामने आया है।

इग्नू देश का एक प्रतिष्ठित खुला विश्वविद्यालय है जो उम्मीदवारों के लिए विभिन्न पाठ्यक्रम प्रदान करता है जिसमें स्नातक, स्नातकोत्तर, पी.एचडी और व्यावसायिक पाठ्यक्रम शामिल हैं। सभी छात्र जो दिसंबर 2019 के महीने में आयोजित टीईई परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, अब आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर परिणाम की जांच कर सकते हैं ।

How to check IGNOU 2019 June Term-End exam results
इग्नू 2019 जून टर्म-एंड परीक्षा परिणाम की जांच कैसे करें

  1. इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
  2. होम पेज पर ‘रिजल्ट’ टैब पर क्लिक करें।
  3. बाएं पैनल पर ‘टर्म-एंड’ लिंक पर क्लिक करें।
  4. दिसंबर 2019 परीक्षा परिणाम के लिए परिणाम पर क्लिक करें।
  5. नौ अंकों की नामांकन संख्या दर्ज करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
  6. परिणाम प्रदर्शित किया जाएगा जिसे आवश्यकता होने पर प्रिंट किया जा सकता है।

Candidates can access the IGNOU TEE December 2019 results in this direct link.

IGNOU Result 2019

IGNOU December 2019 UG/PG Term-End exam result declared; check at ignou.ac.in

IGNOU has released the first set of results on January 31st for all the Term-End Examination and now the second set has been released.

Indira Gandhi National Open University (IGNOU) has declared the second set of Term-End Examination (TEE) results conducted in the month of December 2019 today, January 31st, 2020. All the students who had appeared for the TEE exam conducted in the month of December 2019 can check the result now at the official website, ignou.ac.in.

The first set of TEE December 2019 exam result was released on January 31st and this is the second set. The IGNOU website states, “Remaining results of Term-End, Assignment, Practical and Project awards is a continuous process and will be updated soon.”The University conducts Term-end examination twice in a year by the open university for various UG/PG courses, once in December and once in June. and the result for the 2019 December for various courses have come out.

Candidates can access the IGNOU TEE December 2019 results in this direct link.

IGNOU is a prestigious open university of the country which provides various courses for candidates which includes undergradudate, postgraduate, P.hD, and professional courses.

How to check IGNOU 2019 June Term-End exam results:

  1. Visit the IGNOU official website.
  2. Click on the ‘Result’ tab on the home page.
  3. Click on the ‘Term-End’ link on the left panel.
  4. Click on the result for December 2019 exam result.
  5. Enter the nine-digit enrollment number and click on ‘Submit’.
  6. The result will be displayed which can be printed out if required.

सिवनी : CBI करे सिवनी रोड रेज घटना की जांच, रचा जा रहा है षड्यंत्र – श्री राम सेना

श्री राम सेना के प्रांतीय अध्यक्ष शुभम सिंह बघेल को फ़साने के लिए रचा जा रहा है षड्यंत्र
श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, मांग पूरी ना होने पर होगा बड़ा जन आंदोलन

सिवनी : मामला डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है जहां पर दिनांक 16/02/2020 की देर शाम लगभग 6:30 बजे सलुआ घाटी मे घटित दुखद रोड रेज की घटना में एक व्यक्ति की मोत हो गई जिस पर थाना डूंडासिवनी पुलिस ने कुछ अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो दबाव दिया गया.

जिसके चलते दबाब में आकर गलत रूप से धारा 302 भारतीय दंड विधान का अपराध दर्ज कर लिया जो की डूंडासिवनी पुलिस की कार्यवाही कानून का दुरुपयोग की श्रेणी में आती है. जिसका लाभ लेते हुए कुछ अल्पसंख्यक समुदाय लोगों ने प्रशासन पर गलत रूप से दबाव बनाकर कल दिनांक 18/02/2020 को सिवनी शहर के कटंगी नाका बाईपास पर घंटों हजारों की संख्या में सर्वजनिक रास्ते को चक्का जाम किया.

उक्त घटना में शुभम बघेल जो कि श्रीराम सेना हिन्दू संगठन के बेहद सक्रिय कार्यकर्ता है उन्हें आरोपी बनाए जाने की मांग कर रहे थे इसके साथ प्रशासन की ओर से चक्का जाम का वीडियो बना रहे राजस्व निरीक्षक राणा के साथ भी प्रदर्शनकारियों द्वारा गंभीर रूप से मारपीट की गई है।

उल्लेखनीय होगा कि रास्ता रोके रहने, शासकीय कर्मचारियों के लोक कर्तव्यों में बाधा, मारपीट, हमला इत्यादि संबंध में चक्का जाम कर रहे लोगों पर कोई अपराध दर्ज ना होना जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह उठाता है । आपको बता दें कि इसके पूर्व भी सिवनी जिले में धारा 144 लगे रहने के दौरान सी.ए. ए. के विरोध में छोटी मस्जिद चौक सिवनी में भी अल्पसंख्यक समुदाय के लगभग 800 लोग नेे घंटों नारेबाजी करते हुये जाम लगाया था जिस पर भी जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शनकारियों पर अपराध दर्ज नहीं किया गया था

जिससे प्रदर्शनकारियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं और वह आए दिन सिवनी शहर की सड़कों को जाम करने का साहस करते नजर आते हैं , जिससे आम जनता बेहद परेशान होती है एवं शहर में डर का माहौल उत्पन्न होता है और लोगों का नियमों कानूनों पर से विश्वास उठता है ।

घटनास्थल पर मौजूद नहीं थे शुभम बघेल
श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं का कहना है कि हम राज्यपाल महोदय का ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहते हैं कि सेल्युवा घाटी सिवनी में घटित घटना के समय 5:30 से 7:20 बजे तक सुभम बघेल घटना स्थल के आसपास नही थे ,ऐसी स्थिति में उस घटना मे नाम झूठे रूप से जोडा जा रहा है जो पूर्णता गलत एवं अनुचित है ।

इस बात पर भी गौर किया जाना चाहिए कि उक्त दुखद घटना में जिस युवक की जान गई है वह दूसरे प्रदेश का है एवं काफी समय लंबे समय से अपनी पहचान छुपाकर बगैर मुसाफिर दर्ज किए सिवनी में निवास कर रहा था जो कि पुलिस प्रशासन की भी भारी त्रुटि के दायरे में आता है एवं प्रशासन अपनी इन कमजोरियों को छिपाते हुए अल्पसंख्यक समुदाय के दबाव में आकर नियमों को ताक पर रखकर निर्दोष व्यक्तियों पर कार्रवाई कर रहा है ।

श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने अपने ज्ञापन में उक्त संपूर्ण मामले में सीबीआई जांच की मांग की है यदि ऐसा नहीं किया जाता तो वह भी निष्पक्ष न्याय हेतु सड़कों पर उतरने के लिए एवं एक बड़ा जन आंदोलन करने के लिए भविष्य पर बाध्य होंगे उनका कहना है कि सिवनी में अल्पसंख्यक समुदाय आए दिन इसी प्रकार से भीड़ एकत्रित कर माबलिचिंग कर प्रशासन पर अनियंत्रित दबाव निर्मित कर निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने झूठे मामले में फंसाए जाने की कार्यवाही की जा रही है जो कि प्रजातंत्र में उचित नहीं है ।

सिवनी : 21 फरवरी को होगा शिव-पार्वती का विवाह, भोलेनाथ की बारात का सभी को है इंतजार

सिवनी. सिद्धपीठ मठ मंदिर प्रांगण से शिवरात्रि पर्व के अवसर पर शाम पांच बजे महादेव की बारात निकलेगी, जिसकी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है। वहीं बारात में भूत, पिशाच आदि वेषधारी बाराती शामिल होंगे जिन्होंने भी अपनी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली हैं। सभी को महादेव भोलेनाथ की बारात का अब इंतजार है।

आगामी 21 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर हर वर्ष के अनुसार भगवान शिव एवं माँ पार्वती का विवाह आयोजित होगा. मठ महाकाल समिति द्वारा आयोजित महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देवाधिदेव महादेव एवं जगत जननी माता पार्वती के इस प्रतीकात्मक विवाह में आप सभी अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर पुण्य लाभ अर्जित करें

विवाह में सम्मिलित होंगे समस्त देवी देवता भूत प्रेत और आप और हम
देवाधिदेव महादेव के भव्य बारात 21 फ़रवरी की शाम 5 बजे स्थानीय सिद्ध पीठ मंदिर से होकर नवदीप स्कूल ढीमरी मोहल्ला चंडी चौक एलआईवी चौक मारुति मंदिर दुर्गा चौक होते हुए गिरजा कुंज पहुंचेगी तत्पश्चात महेश मालू ज्वेलर्स के सामने से नगरपालिका चौक से होते हुए शंकर मढ़िया महावीर मढ़िया होते हुए छिंदवाड़ा चौक पहुंचेगी.

जहाँ वधु पक्ष गणेश मंदिर के सौजन्य से माता पार्वती का प्रतिकात्मक विवाह भगवान शिव के साथ होगा। इस आयोजन में वर एवं वधु पक्ष की ओर से भगवान शिव एवं पार्वती के विवाह के लिए व्यापक तैयारियां लगभग कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वधु पक्ष की ओर से गणेश मंदिर समिति, महावीर मढिय़ा समिति, शनि मंदिर छिंदवाड़ा रोड, हनुमान मंदिर गंज वार्ड, नागेश्वर मंदिर समिति, अंजनी किशोर व्यायाम शाला, दुर्गा उत्सव समिति, नव दुर्गा उत्सव समिति, खैरापति मंदिर समिति, एफसीआई मार्ग, दुर्गा उत्सव समिति, महाकाली दुर्गा उत्सव समिति, शनि मंदिर दुर्गा उत्सव समिति, रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति, नस फेक्ट्री दुर्गा उत्सव समिति, माँ शक्ति दुर्गा उत्सव समिति एवं दादू धर्मशाला दुर्गा उत्सव समिति बारात की आगवानी करेंगे।

सिवनी : राजस्व लोक अदालत का हुआ आयोजन

सिवनी जिले में राजस्व लोक अदालत का हुआ आयोजन

सिवनी : शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी तहसील कार्यालयों सहित तहसील सिवनी कार्यालय में भी राजस्व लोक अदालत का आयोजन बुधवार 19 फरवरी को किया गया ।

जिसमें आमजनों को राजस्व विभाग से जुड़े फौती, अविवादित नामंतरण एवं बटवारे जैसे प्रकरणों का मौके में निराकरण किया गया । कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड द्वारा आमजनों को राजस्व लोक अदालतों के आयोजन में शासन की मंशा के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि आमजनों की सुविधा एवं उनके समय की बचत हेतु शासन के निर्देशानुसार राजस्व लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है ताकि लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण हो सके ।

उक्त कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री जे.पी.सैयाम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री सोनल सेडाम एवं तहसीलदार सिवनी श्री प्रभात मिश्रा सहित अन्य राजस्व अधिकारियों की उपस्थिति रही।

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 फरवरी 2020 |Current Affairs Hindi 19 February 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 19 फरवरी 2020 |Current Affairs Hindi 19 February 2020

हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी | Current Affairs Hindi

1. जम्मू-कश्मीर के लिए प्रस्तावित परिसीमन आयोग का प्रमुख किसे नामित किया गया है?
उत्तर – सुशील चन्द्र
चुनाव आयुक्त सुशील चन्द्र को जम्मू-कश्मीर के लिए परिसीमन आयोग का प्रमुख नियुक्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 के अनुसार जम्मू-कश्मीर विधानसभा की सीटों को 107 से बढ़ाकर 114 किया जाएगा, इसके लिए भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा परिसीमन किया जाएगा।

2. किस वैश्विक वित्तीय संस्थान द्वारा भारत सरकार की अटल भूजल योजना के लिए 450 मिलियन डॉलर का ऋण प्रदान किया जाएगा?
उत्तर – विश्व बैंक
17 फरवरी, 2020 को विश्व बैंक और भारत सरकार ने अटल भूजल योजना के लिए 450 मिलियन डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किये। इसके द्वारा भूजल संस्थानों को मज़बूत किया जाएगा तथा भूजल संसाधनों ह्रास को रोकने के लिए प्रयास किये जायेंगे।
‘राष्ट्रीय भूजल प्रबंधन सुधार कार्यक्रम’ (अटल भूजल योजना) के क्रियान्वयन उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा में किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 78 जिलों को कवर किया जाएगा, इन जिलों का चयन भूमिगत जल के ह्रास के आधार पर किया गया है।

3. 15वें वित्त आयोग ने किसकी अध्यक्षता में कृषि निर्यात पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है?
उत्तर – संजीव पुरी
हाल ही में 15वें वित्त आयोग ने संजीव पुरी की अध्यक्षता में कृषि निर्यात पर उच्च स्तरीय विशेषज्ञ समूह का गठन किया है। इस समिति के अन्य सदस्य पूर्व कृषि सचिव राधा सिंह, APEDA के चेयरमैन पवन बोर्थाकुर हैं। यह समिति 2021-22 से 2025-26 के लिए कृषि सुधार व निर्यात को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारों को प्रदर्शन आधारित इंसेंटिव देने के लिए सुझाव देगी।

4. निर्यात वस्तुओं के स्त्रोत का जिला-वार डाटा एकत्रित करने के लिए किस संगठन से हाल ही में प्रक्रिया शुरू की है?
उत्तर – केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड
केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड ने हाल ही में निर्यात वस्तुओं के स्त्रोत का जिला-वार डाटा एकत्रित करने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के द्वारा देश के विभिन्न जिलों के निर्यात उत्पादों की जानकारी मिल सकेगी। इस डाटा का उपयोग करके बेहतर व प्रभावशाली नीतियां बनायीं जा सकती हैं, जिनके द्वारा निर्यात को अधिक बढ़ावा मिलेगा।

5. वर्ल्ड पापुलेशन व्यू की हालिया रिपोर्ट के अनुसार विश्व की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत का स्थान कौन सा है?
उत्तर – पांचवा
अमेरिका बेस्ड थिंक टैंक ‘वर्ल्ड पापुलेशन व्यू’ की हालिया रिपोर्ट के अनुसार 2019 में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यस्था रही, भारत की कुल जीडीपी 2.94 ट्रिलियन डॉलर है। भारत ने यूनाइटेड किंगडम और फ्रांस को पछाड़ कर पांचवा स्थान हासिल किया है। PPP (Purchasing power parity) की तर्ज़ पर भारत की जीडीपी (PPP) 10.51 ट्रिलियन डॉलर है जो कि जापान और जर्मनी से भी अधिक है।

DefExpo 2020 के बाद भारत और रूस के बीच रक्षा सौदा 16 अरब डॉलर के पार पहुंचा | GK & Current Affairs In Hindi

GK & Current Affairs In Hindi

DefExpo 2020 के दौरान भारत और रूस ने 16 अरब डॉलर के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किये, यह रक्षा सौदे थलीय, हवाई तथा नौसैनिक उत्पादों के लिए किये गये हैं। इन रक्षा समझौतों के बाद दोनों देशों के बीच रक्षा व्यापार 16 अरब डॉलर के पार हो जायेगा।

मुख्य बिंदु : GK & Current Affairs In Hindi

रूस और भारत के बीच S400 मिसाइल, कामोव हेलीकाप्टर तथा कलाश्निकोव राइफल इत्यादि के लिए समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये हैं। DefExpo 2020 के दौरान भारत के रक्षा अनुसन्धान व विकास संगठन ने रूस की सरकारी कंपनी रोसोबोरोन एक्सपोर्ट के साथ एडवांस्ड पायरोटेक्नीक इग्निशन सिस्टम के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये।

कामोव KA-226 हेलिकॉप्टर का निर्माण रूसी फर्म द्वारा किया जाएगा, इस हेलिकॉप्टर के कल-पूर्जे भारत में निर्मित किये जायेंगे।

DefExpo India – 2020

इस चार दिवसीय इवेंट में भारतीय रक्षा उद्योग को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा, इससे निर्यात को भी बढ़ावा मिलेगा। DefExpo India – 2020 की थीम “भारत – रक्षा विनिर्माण का उभरता हुआ हब” है। इस प्रदर्शनी का फोकस रक्षा क्षेत्र का डिजिटल परिवर्तन है। इस प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश को रक्षा क्षेत्र में निवेश के लिए उपयुक्त स्थान के रूप में प्रस्तुत किया जायेगा। इस DefExpo के द्वारा विदेशी उपकरण निर्माताओं को भारतीय रक्षा उद्योग के साथ मिलकर कार्य करने का मौका मिलेगा, इससे मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिलेगा।

31 के बाद नहीं होगा बीएस 04 वाहनों का पंजीयन

सिवनी : सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार बीएस-4 वाहनों का पंजीयन 31 मार्च के बाद नहीं हो सकेगा।

इस संबंध में परिवहन अधिकारी देवेश बॉथम ने बताया कि ऐसे वाहन जिनका विक्रय होने के बाद पंजीयन के लिये विड भले ही 31 मार्च 2020 के पूर्व की जा चुकी होगी लेकिन उसका पंजीयन नहीं किया जा सका है तो ऐसे वाहनों को भी 31 मार्च के बाद पंजीकृत नहीं किया जायेगा। ऐसी स्थिति में बीएस-4 वाहनों के पंजीयन के लिये कार्यालय में लंबित सभी प्रकरणों का निराकरण 31 मार्च के पूर्व आवश्यक रुप से वाहन मालिक को करा लेना चाहिये।

एआरटीओ देवेश बॉथम ने बताया है कि वाहनों के चेचिस के रुप में बेचे गये ऐसे वाहन जो कि 31 मार्च के पूर्व अस्थायी रुप से पंजीकृत किये गये हों व उसके बाद बॉडी निर्मित किये जाने के लिये परिवहन अधिकारी से विधिवत अनुमति प्राप्त की गयी होऐसे वाहनों को बॉडी निर्माण के बाद 31 मार्च 2020 के बाद भी स्थायी रूप से पंजीकृत किया जा सकेगा। परिवहन अधिकारी ने व्यवसाय करने वाले सभी डीलर्स से अपील की है कि बीएस-4 वाहनों के पंजीयन 31 मार्च 2020 के पूर्व हर साल में कराना सुनिश्चित करें व भविष्य में आने वाली असुविधाओं से बचें।

सिवनी : आज “एक शाम सिवनी के नाम” का आयोजन

स्वच्छता पर केंद्रित कार्यक्रम में होगा सिवनी का बखान

dalsagar seoni

सिवनी । सिवनी साउंड ऑर्गनाईजर एसोसिएशन के तत्वावधान में मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी, स्वच्छता में सबकी भागीदारी थीम पर एक शाम सिवनी के नाम का आयोजन दलसागर ओपन जिम में बुधवार की शाम किया जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस कार्यक्रम में मुंबई और इंदौर के कलाकार परफॉर्मेंस करने वाले हैं। इस कार्यक्रम में सिवनी की विशेषताओं को गीत के रूप में बखान किया जायेगा। इस कार्यक्रम में इन टू स्प्रिट बैंड जो नागपुर के उदित शर्मा का हैके द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। इसके अलावा उद्घोषक के रूप में इंदौर के अनुराग जैन और स्पेशल गेस्ट आर्टिस्ट के रूप में जीटीवी सारेगामा मुंबई फेेम वाले सिवनी निवासी रिंकू निखारे भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम शाम छः बजे से दस बजे तक आयोजित किया गया है।

सिवनी : फैमिली ट्रेक एवं ओपन जिम से नगरवासी ले रहें हैं स्वास्थ्य लाभ

सेल्फी जोन युवाओं के लिए बना आकर्षण का केंद्र

सिवनी : नगरवासियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं सभी में प्रकृति से जुड़ाव विकसित करने की मंशा से जिला प्रशासन द्वारा नगर के हृदय स्थल दलसागर तालाब के किनारे विकसित की गई फैमिली स्ट्रीट आम जनों, युवाओं के साथ ही वृध्द जनों को लाभान्वित कर रही हैं।

कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के निर्देशन में दलसागर तालाब किनारे स्थित बीएसएनएल से भैरोगंज सड़क को फैमिली स्ट्रीट के रूप में जिले वासियों के लिए बहुत ही सुंदर ढंग से तैयार किया गया हैं। जहां पुरुषों एवं महिलाओं के लिए पृथक- पृथक वॉकिंग ट्रेक होने के साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक्यूप्रेशर ट्रेक भी बनाया गया है। वही युवाओं के लिए ओपन जिम भी लगाया गया हैं।

जिससें नगरवासी प्रातः एवं शाम के समय अपने परिवार के साथ यह पहुँचकर स्वास्थ्य लाभार्जित कर रहे हैं । दलसागर तालाब एवं कम्पनी गार्डन के प्राकृतिक सौंदर्य यह पहुँचने वाले के आनंद को और बड़ा देते है। जिससे नगरवासियों में खासा उत्साह है । फैमिली स्ट्रीट में स्थित सेल्फि पॉइंट ”आई लव माई सिवनी” भी युवाओं के आकर्षण का केंद्र हैं। जो सभी का ध्यान अपने ओर अवश्य खिंचती हैं।