Current Affairs /Important from the point of view of competitive examinations, Today 27 February 2020 headlines करेंट अफेयर्स /प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण आज 27 फरवरी 2020 के मुख्य समाचार
प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण27 फरवरी, 2020 के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं :
सरोगेसी बिल
कैबिनेट ने सरोगेसी (रेगुलेशन) बिल, 2020 में कई महत्वपूर्ण बदलावों को मंज़ूरी दी
अब केवल नजदीकी रिश्तेदार ही नही बल्कि कोई भी इच्छुक महिला सरोगेट के रूप में कार्य कर सकती है
निसंतान दम्पत्तियों के अलावा विधवा अथवा तलाकशुदा महिला को भी सरोगेसी का अधिकार होगा
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने लांच किया ‘Higher Education Leadership Development Programme for Administrator’ कार्यक्रम
भारतीय वायुसेना और ब्रिटेन की रॉयल एयर फ़ोर्स के बीच 24 से 29 फरवरी के बीच किया जा रहा है इंद्र धनुष अभ्यास का आयोजन
श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) में 100 बिस्तर वाले ESIC (Employees’ State Insurance Corporation) अस्पताल की आधारशिला रखी
जावेद अशरफ को फ्रांस में भारतीय एम्बेसडर नियुक्त किया गया
सरकार करेगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर शिखर सम्मेलन ‘RAISE 2020 – ‘Responsible AI for Social Empowerment 2020’ का आयोजन
कुंडली (हरियाणा) और तंजावुर (तमिलनाडु) में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी संस्थान को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा दिया जायेगा
महाराष्ट्र सरकार ने महाराष्ट्र इंटरनेशनल एजुकेशन बोर्ड को बंद किया
आर्थिक करेंट अफेयर्स
केन्द्रीय वित्त मंत्री व कॉर्पोरेट मामले मंत्री निर्मला सीतारमण ने लांच की EASE 3.0 पहल
खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने लांच किया ‘Market Intelligence and Early Warning System (MIEWS) Web Portal’
आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति ने राष्ट्रीय तकनीकी कपडा उद्योग मिशन की स्थापना को मंज़ूरी दी
NTPC 6 राज्यों व 3 केंद्र शासित प्रदेशों में 25 CAAQMS (Continuous Ambient Air Quality Monitoring Stations) की स्थापना के लिए 80 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगा
जैगुआर लैंड रोवर ने नई लैंड रोवर डिफेंडर के लिए बुकिंग शुरू की, कीमत 69.99 लाख रुपये से शुरू
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स
श्रीलंका संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग के प्रस्ताव से अलग हुआ, इस प्रस्ताव में श्रीलंका में तमिल अलगाववादियों के साथ गृह युद्ध में मानवाधिकारों के उल्लंघन की जवाबदेही की वकालत की गयी थी
स्लोवेनिया : जानेज़ जन्सा को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया
खेल-कूद करेंट अफेयर्स
रूसी टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सन्यास की घोषणा की
RSS Error: Retrieved unsupported status code "404"
सिवनी । हाल ही में हुई ओलावृष्टि में किसानों की फसलें चौपट होने पर काँग्रेस और भाजपा अब आमने सामने दिखायी दे रही हैं।
काँग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिवनी जिले में विभिन्न स्थानों पर ओलावृष्टि से किसानों को भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ किसानों की हुई नुकसानी को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन नुकसानी की सर्वे हेतु आदेशित किया।
विज्ञप्ति के अनुसा इस सबंध में जिला भाजपा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह कहा कि शासन, प्रशासन से किसानों को सहायता के नाम पर केवल आश्वासन मिला है। जिला भाजपा इस बात से भली भांति परिचित है कि केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व के बजट में मध्य प्रदेश के हिस्से की 2600 करोड़ रूपये वर्तमान बजट में 14 हजार करोड़ रूपये की राशि कम कर दी गयी। वर्षा काल के समय भी मध्य प्रदेश में अतिवृष्टि से सर्वे अनुसार 6200 करोड़ रूपये का नुकसान फसल खराब होने से हुआ था। इसमंे केन्द्र सरकार ने मात्र 1000 करोड़ की राशि मध्य प्रदेश को दी थी।
काँग्रेस के प्रवक्ता राजिक अकील ने कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश और जिले के किसान प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हैं। ऐसे में जिला भाजपा द्वारा सिर्फ प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार या जिला प्रशासन को बदनाम करने से काम नहीं चलेगा। केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार विश्व की पांचवी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनने का दावा कर रही है।
उन्होंने कहा कि जिले के भाजपा के नेताओं को केन्द्र सरकार से मध्य प्रदेश के हिस्से की पूर्व में बजट से काटी गयी राशि एवं वर्तमान मंे किसान पर आई आपदा पर अधिक से अधिक मुआवजा राशि की मांग करना चाहिए जिससे की किसानों को सही समय पर नुकसानी का मुआवजा दिया जा सके।
सिवनी । हाल ही में जिले में हुई असमय वृष्टि एवं ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुई क्षति को लेकर जिला भाजपा का एक प्रतिनिधि मंडल बुधवार को जिला कलेक्टर से भेंट करने पहुंचा एवं इस अवसर पर विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन उन्हें सौंपा गया।
भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम तिवारी, पूर्व विधायक नरेश दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति मीना बिसेन के नेत्तृत्व में जिला कलेक्टर से मिलने पहुंचे इस प्रतिनिधि मंडल में लालू राय, प्रहलाद पटेल, शफीक पटैल, सुरेश भांगरे, राधेश्याम बधेल, सुमित राय, पीयूष दुबे, इत्यादि शामिल रहे।
भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि गत एक सप्ताह से सिवनी जिले के विभिन्न ग्रामों में असमय हुई बरसात और ओलावृष्टि के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ है। पहले से ही सरकार के कर्ज माफी के झूठे वादों से परेशान किसान पर इस तरह की दोहरी मार पड़ने से वह बर्बादी की कगार पर पहुंच गया है। अतः तत्काल चौपट हुई फसल का सर्वे करवाकर नुकसानी का सही – सही आंकलन किया जाये एवं राहत राशि प्रदान करने का कार्य किया जाये।
ज्ञापन में कहा गया है कि रबी की फसल हेतु किसानों के द्वारा विभिन्न सहकारी समितियों से लिये जो कर्ज लिया गया है उसे माफ किया जाये।
ज्ञापन में कहा गया है कि गेहूँ उपार्जन की पंजीयन की तारीख 15 मार्च तक बढ़ाई जाये एवं पिछले वर्ष प्रति हेक्टेयर गेहूँ खरीदी की जो मात्रा तय की गयी थी उसे भी बढ़ाया जाये। साथ ही पिछले वर्ष गेहूँ की घोषित की गयी प्रोत्साहन राशि जो कि 160 प्रति क्विंटल है वह शीघ्र ही किसानों के खातों में जमा की जाये।
ज्ञापन में जिला कलेक्टर का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा गया कि प्रदेश सरकार द्वारा नर्मदा घाटी सिंचाई परियोजना में सिवनी जिले का नाम लाभान्वित जिलों में नहीं है जो कि दुःखद एवं दुर्भावनापूर्ण प्रतीत होता है। इसलिये जिलाधिकारी से आग्रह किया गया कि सिवनी जिले का नाम इस परियोजना में जोड़कर सिवनी जिले के किसानों तक इसका लाभ पहुंच सके यह सुनिश्चित किया जाये।
सिवनी । भगवान शिव अनादि हैं। जब कुछ नही था तब भी शिव थे और जब कुछ नही होगा तब भी शिव होंगे। शिव को महाकाल कहा जाता है जिसका अर्थ समय भी है। यह बात आचार्य महा मंडलेश्वर प्रज्ञानानंद गिरी महाराज के द्वारा बुधवार से मोहगाँव में प्रारंभ हुए शिवपुराण के प्रथम दिवस बतायी।
जयपुर से जबलपुर और वहाँ से सिवनी होते हुए मोहगाँव पहुँचने पर उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। सुसज्जित रथ में बैठाकर उनको कथा स्थल तक ले जाया गया। पादुका पूजन के बाद यहाँ शिव पुराण का वाचन प्रारंभ हुआ। उन्होंने उपस्थित श्रोताओं को बताया कि जिस प्रकार इस ब्रह्मण्ड का न कोई अंत है और न कोई छोर। इसकी शुरूआत कहाँ से है यह भी ज्ञात नही है। इसी प्रकार शिव है जो अनादि और अनंत हैं।
आर्चाय महा मंडलेश्वर ने भगवान शिव के संबंध में उपस्थितों को बताते हुए कहा कि शिव ही सृष्टि का भरण – पोषण करते हैं। इसी स्वरूप ने अपने ओज और ऊष्णता की शक्ति से सभी ग्रहों को एकत्रित कर रखा है। भगवान शिव सौम्य और रौद्र दोनों के लिये जाने जाते हैं। त्रिदेवों में भगवान शिव संहार के देवता माने गये हैं।
उन्होंने बताया कि शिव का अर्थ कल्याणकारी है लेकिन वे हमेशा लय और प्रलय दोनों को अपने अधीन किये हुए हैं। शिव महापुराण के अनुसार भगवान शिव को महाकाल, आदिदेव, किरात, शंकर, चंद्रशेखर, जटाधारी, नागनाथ, मृत्युंजय, त्रयंबक, विश्वेश, महारूद्र, विषधर, नीलकंठ, महाशिव, उमापति, कालभैरव, भूतनाथ आदि नामों से भी पुकारा जाता है।
उन्होंने कथा को विस्तार देते हुए कहा कि सत्संग से ही विवेक पैदा होता है। आज की युवा पीढ़ी उलझन में है। वह विवेक से अपने मार्ग को तलाश नहीं पा रही है। इसका उन्होंने कारण बताते हुए कहा कि सत्संग से ही उचित विवेक प्राप्त होता है। आज स्थिति यह है कि अपने आपको सुरक्षित रखने के लिये सूरदास को भी लालटेन लेकर चलना होता है। सत्संग में हमेशा जूतों को उतारकर बैठना चाहिये क्योंकि जूता मनुष्य के अहकार की निशानी होता है। आज मनुष्य में परस्पर स्नेह और प्यार देखने को कम मिल रहा है, संघर्ष की स्थिति ज्यादा बनी हुई है।
सिवनी । भगवान महावीर जयंति के अवसर पर 06 अप्रैल को श्री जैन समाज के तत्वावधान में श्रीमंत सेठ गोपाल साव, पूरन साव दिगम्बर जैन परमार्थिक ट्रस्ट सिवनी एवं जिला प्रशासन के सहयोग से विशाल दिव्यांग शिविर आयोजित किया जा रहा है।
गोपाल साव, पूरन साव ट्रस्ट द्वारा दी गयी जानकारी अनुसार श्री मंगलम लखनऊ यूपी के विशेषज्ञों का दल 15 मार्च को दिव्यांगजनों का परीक्षण परामर्श एवं उपकरण के निर्माण कार्य हेतु सिवनी में शिविर आयोजित करेगा।
जानकारी में बताया गया है कि जो दिव्यांगजनों के नकली हाथ, पैर आदि की जांच कर नाम लेकर निर्माण कर जिसे श्री महावीर जयंति पर वितरित किये जायेंगे। अन्य दिव्यांगजन जो चलने आदि में असमर्थ है उनहें हाई सिकल आदि वितरित की जायेगी। भगवान महावीर जयंति के आयोजन हेतु पवन दिवाकर को श्री दिगंबर जैन जनरल पंचायत द्वारा संयोजक मनोनीत किया गया है।
भगवान महावीर जयंति पर मोटर साइकिल एवं कार रैली, अभिषेक एवं पूजन, बालकों के खेलकूद, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उक्त जानकारी नरेन्द्र गोयल सचिव जनरल पंचायत द्वारा दी गयी।
जिले में आठ अतिसंवेदनशील, दो परीक्षा केन्द्र हैं संवेदनशील
सिवनी । 01 मार्च से जिले में से बोर्ड परीक्षाओं का आगाज होने वाला है। इस परीक्षा के लिये कुल 80 केन्द्र निर्धारित हुए हैं। इनमें आठ अति संवेदनशील तथा दो संवदेनशील परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इन सभी परीक्षा केन्द्रो पर पूर्ण कालिक एक-एक अतिरिक्त प्रेक्षक नियुक्त किए गए हैं।
इसके साथ ही साथ एक हवलदार और चार सिपाहियों की तैनाती इन केंद्रों में की गयी है। वर्ष 2020 में हाई स्कूल की परीक्षा में 22 हजार 130 परीक्षार्थी तथा उच्चतर माध्यमिक परीक्षा में 15 हजार 486 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं।
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा दसवीं एवं बाहरवीं बोर्ड परीक्षा से संबंधित बैठक बड़े मिशन स्कूल सभा कक्ष में गत दिवस आयोजित हुई बैठक में डीईओ जी.एस. बघेल, एडीपीसी महेश बघेल, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य आर.पी. बोरकर, एपीसी विपनेश जैन सहित जिले के सभी बीइओ, बीआरसीसी, परीक्षा केन्द्राध्यक्ष, सहायक केन्द्राध्यक्ष, समस्त प्राचार्य व्याख्याता वरिष्ठ अध्यापक एवं प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।
बैठक में डीईओ श्री बघेल ने कहा कि पूरी सतर्कता के साथ जिले में बोर्ड परीक्षाओं का संचालन हो। परीक्षाओं के संचालन में कोई भी त्रुटि नहीं होना चाहिए, क्योंकि एक गलती 100 अच्छाईयों पर भारी पड़ जाती है। परीक्षा के प्रतिदिवस प्रश्न पत्र निकालने के लिये प्रत्येक पुलिस थाना केन्द्र पर नियुक्त अधिकारी को समय से पूर्व उपस्थित होने के लिये निर्देशित किया गया।
इसके साथ ही परीक्षा केन्द्राध्यक्ष पुलिस थाने में नियुक्त पर्यवेक्षक की उपस्थिति में ही प्रश्न पत्र निकालें तथा परीक्षा का दिन, दिनाँक तथा प्रश्नपत्र का विषय अच्छे से मिलान करें। केन्द्राध्यक्ष त्रुटि रहित सुचिता पूर्ण निर्भीक होकर परीक्षा संपन्न कराने के लिये कहा गया।
उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अन्जाने में कोई त्रुटि होने पर तत्काल उसकी सूचना जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को दी जाये एवं की गयी त्रुटि को छुपाएं नहीं। प्रत्येक केन्द्र पर आवश्यकता अनुसार पर्याप्त पुलिस व्यवस्था की जायेगी। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर केन्द्राध्यक्ष पहले से ही 02 दिवस पूर्व पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्थाएं पूर्ण कर लें एवं समस्त परीक्षार्थियों को किस केन्द्र पर परीक्षा देना है उन्हें पूर्व में ही अवगत कराने के लिये निर्देशित किया गया।
डीईओ द्वारा परीक्षा संबंधी तैयारियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी बोर्ड परीक्षाएं संचालित करने के लिये जिले में कुल 80 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 80 केन्द्र दसवीं के लिये एवं 76 केन्द्रों पर बारहवीं की परीक्षा होगी, जिन पर रेण्ड माईजेसन के द्वारा परीक्षा केन्द्राध्यक्ष नियुक्त किए जायेंगे। साथ ही सभी परीक्षा केन्द्रों पर सहायक केन्द्राध्यक्ष नियुक्त होंगे।
डीईओ ने बताया कि प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर 100 गज की परिधि में अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिन्हें अनुमति दी जायेगी उनके पास लिखित अधिकार पत्र होने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति दी जायेगीं। परीक्षाओं के दौरान सभी प्रकार के अवकाश प्रतिबंधित रहेंगे।
इसके साथ ही परीक्षा में संलग्न सभी कर्मचारियों को अपने परिचय पत्र लगाने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा केन्द्र पर आधे घण्टे पूर्व परीक्षा केन्द्र पर उपस्थित कराने के लिये निर्देश दिए गए हैं।
भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़ेतीर्थ स्थलों के दर्शन की यदि आप इच्छा रखते है तो आपकी यह इच्छा आईआरसीटीसी (IRCTC) के जरिए पूरी होगी। श्रीरामायण एक्सप्रेस (Shri Ramayan Express) का संचालन आईआरसीटीसी (IRCTC) की ओर से शुरू किया जा रहा है। इसमें यात्री सवार होकर श्रीराम (Shri Ram) के जीवन से जुड़े तीर्थ स्थलों का दर्शन कर सकते हैं।
होली 2020 के बाद 28 मार्च से श्रीरामायण एक्सप्रेस (Shri Ramayan Express) का शुभारंभ दिल्ली के सफदरगंज स्टेशन से होगा और अयोध्या, सीतामढ़ी, वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट, नासिक, हंपी, कांचीपुरम, रामेश्वरम कीयात्रा कराने के बाद पुन: 15 अप्रैल तक श्रीरामायण एक्सप्रेस दिल्ली लौट आएगा। स्लीपर व AC कोच में 16 दिन व 17 दिन के भ्रमण को लेकर टूर पैकेज (Tour Package) भी जारी कर दिया गया है।
स्लीपर श्रेणी (Sleeper Class) का 16065 रुपये प्रति यात्री और एसी थर्ड 26775 रुपये प्रति यात्री टिकट है। इसमें यात्रियों को एसी-नॉन एसी होटल में रहना, वाहन से घूमना, खानपान, सुरक्षा और यात्री बीमा भी शामिल है।
यात्रा भ्रमण अयोध्या: राम जन्म भूमि, हनुमानगढ़ी, रामकोट, कानन भवन मंदिर नंदीग्राम: भरत मंदिर और भरतकुंड सीतामढ़ी: सीतामढ़ी और पुनौराधाम का जानकी मंदिर जनकपुर: रामजानकी मंदिर वाराणसी: तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन मंदिर और श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सीता समाहित स्थल, सीतामढ़ी: सीता माता मंदिर प्रयागराज: भारद्वाज आश्रम, गंगा-यमुना, हनुमान मंदिर श्रृंगवेरपुर: श्रृंगी ऋषि समाधी, रामचौरा चित्रकूट: गुप्त गोदावरी, रामघाट, भरत मिलाप मंदिर, सती अनुसूइया मंदिर नासिक: त्रयम्बकेश्वर मंदिर, पंचवटी, सीता गुफा, कालाराम मंदिर हंपी: अंजनादरी पर्वत, ऋषमुख द्वीप, सुग्रीव गुफा, रघुनाथ मंदिर कांची पुरम: विष्णु कांची मंदिर रामेश्वरम: शिव मंदिर
आईआरसीटीसी (IRCTC) के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अश्विनी श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीरामायण एक्सप्रेस (Shri Ramayan Express) के संचालन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई है। टूर पैकेज बुकिंग को लेकर आईआरसीटीसी के वेबसाइट या फिर वाराणसी कैंट स्टेशन स्थित सेंटर पर यात्री संपर्क कर सकते हैं।
Description
“Special Tourist Train”, one of the most affordable, all-inclusive tour package, covering all the important tourist places in the country. Booking of Special Tourist Trains is available online on IRCTC website. Bookings can also be done through IRCTC Tourist Facilitation Centre, Zonal Offices and Regional Offices.
ADD ON ITINERARY OF SRILANKA WITH SHRI RAMAYANA EXPRESS NDOTT01
IRCTC Ltd. offers Shri Ramayana Yatra: Srilanka, an add on itinerary of the duration of 03 Nights/04 Days for the tourists who has opted to book Ramayana Yatra Express Train NZTT01 to cover the Ramayana Yatra of Srilanka. Interested tourists may opt this package by de boarding Ramayana Express at Chennai on Day 15th (11-04-2020)
Visit of various temple at Ayodhya and night Halt.
30.03.20
3
Ayodhaya
****
1700
Visit of Nandigram & departure to Sitamarhi.
31.03.20
4
Sitamarhi
0500
2200
Visit of Sita temple at Sitamarhi. Proceed to Jnakpur in Nepal by bus for visit of Sita temple return to Sitamarhi. Departure to Varanasi.
01.04.20
5
Varanasi
0800
****
Visit of Tulsi Manas temple and Shankat Mochan temple at Varanasi and night Halt.
02.04.20
6
Prayag
****
****
Morning visit of Vishwanath Temple. By road transfer to Prayag. En-route visit of Sita Samahit Sthal at Sitamarhi (On Varanasi – Prayag highway). Night Halt at Prayag.
03.04.20
7
Chitrakoot
****
****
Morning visit of Sangam & Hanuman Mandir. Thereafter visit Bhardwaj Ashram. By road proceed to visit Sringverpur (Prayag-Kanpur Highway). Further transfer to Chitrakoot. Night Halt at Chitrakoot.
04.04.20
8
Manikpur
****
1800
Local visit of Chitrakoot & Departure to Nasik Road.
05.04.20
9
Nasik
1600
***
Night Halt at Nasik.
06.04.20
10
Nasik
***
1900
Visit Trayambakeshwar Jyotirling & Panchvati in Nasik. Departure to Hosapate.
07.04.20
11
Hampi
1900
****
Night Halt at Hampi.
08.04.20
12
Hampi
****
1800
Visit of various temple at Hampi and departure to Kanchipuram.
09.04.20
13
Kanchipuram
0600
1900
Visit of various temple at Kanchipuram. Departure to RMM.
10.04.20
14
Rameshwaram
0600
2000
Visit Rameshwaram Temple, Dhanushkodi & Departure to Chennai.
11.04.20
15
Chennai
0800
0815
De-boarding halt for tourists travelling to Srilanka. Departure for return journey.
12.04.20
16
Train Journey
13.04.20
17
Lucknow
00:10
0020
Detraining Halt
13.04.20
17
Bareilly
05:10
0515
Detraining Halt
13.04.20
17
Moradabad
07:00
0710
Detraining Halt
13.04.20
17
Ghaziabad
10:30
1035
Detraining Halt
13.04.20
17
Delhi Safdarjang
12:00
1210
Tour Ends
Package Inclusions:
Journey by Sleeper Class/3AC Train.
Accommodation in Non AC Dormitories/ Hall for Sleeper Class booked Tourist & Non AC Budget categoory Hotels for 3AC Class booked Tourist.
Comfortable Non AC road transfers by Buses.
Vegetarian food including Breakfast, Lunch and Dinner(Special fasting food available).
Packaged drinking water by 20 Ltr Jar will be provided to each of the Tourist during Lunch & Dinner per day.
Tour Escort and Security staff.
At destination, the transfer will be given to the point up to which Buses can go or permissible.
Package Exclusions:
Items of personal nature i.e. laundry, medicines.
Entrance fee for monuments/ temples etc.
Any other items apart from the one mentioned in the itinerary.
* Passengers can upgrade the accommodation to any category of hotels at destination on extra cost based on the availability”
IRCTC has right to alter itinerary under unavoidable circumstances and is not liable for any type of natural calamities/ strikes/ cancellations/ delay of train/insurgency of any such nature which is beyond control during the tour period. Management is not accountable for any theft or damage of luggage during the trip. Operation of Bharat Darshan Trip is subject to minimum no. of passengers booked.
युवा पीढ़ी की बौद्धिक क्षमता का समाज और देश हित में उपयोग जरूरी
कुर्मी क्षत्रीय समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा है कि युवा पीढ़ी की बौद्धिक क्षमता का उपयोग समाज और देश हित में करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही इस देश को सुरक्षित रखने और समृद्ध बनाने में सक्षम है। श्री कमल नाथ मध्यप्रदेश कुर्मी क्षत्रीय समाज के 20वें अखिल भारतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के युवाओं के पास ज्ञान है। समय रहते हमें इस ज्ञान संपदा का रचनात्मक उपयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि समाज के बुजुर्गों का दायित्व है कि वे भावी पीढ़ी को सामाजिक मूल्यों से जोड़ें। भारत की सभ्यता, संस्कृति और अनेकता को आज की पीढ़ी अपनाए, यह हमारा दायित्व है।
सोवियत संघ बिखर गया क्योंकि एकजुटता की संस्कृति नहीं थी
मुख्यमंत्री ने विश्व की महाशक्ति सोवियत संघ के बिखरने का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ एकजुटता की संस्कृति नहीं थी। सोवियत संघ के सरकार, समरसता और एक दूसरे के प्रति आदर-सम्मान की भावना नहीं होने के कारण ही टुकड़े-टुकड़े हो गए। उन्होंने कहा कि विश्व में ऐसा कोई देश भारत जैसा नहीं है, जिसकी इतनी भाषा, जाति, धर्म के साथ रहन-सहन, खान-पान के तरीके इतने अलग हों। इसके बावजूद हम सदियों से एकजुट होकर एक झंडे के नीचे खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी अनेकता में एकता को ताज्जुब की दृष्टि से पूरी दुनिया देखती है, हमारी यह शक्ति बनी रहे। यह हम सभी का दायित्व है।
घोषणा नहीं करूंगा, काम करके दिखाऊंगा
मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने कहा कि पिछले 15 सालों में निरर्थक घोषणाओं से जनता का पेट भर गया है। घोषणाओं पर से जनता का विश्वास कम हुआ है। उन्होंने कहा कि इसलिए मैंने तय किया है कि मैं घोषणा नहीं करुंगा, काम करके दिखाऊंगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुफ्त की तालियों के बजाए जनता की अपेक्षाएं पूरी होने पर ही जनता की तालियाँ मुझे अच्छी लगेंगी।
जींस-टी-शर्ट वाले किसानों का वक्त
मुख्यमंत्री ने कहा कि धोती-पाजामा वाले किसानों के बाद अब कृषि क्षेत्र में नई पीढ़ी आई है । उन्होंने कहा कि मेरा लक्ष्य है कि कृषि क्षेत्र में नई नीतियों से नई क्रांति लाएं, जिससे इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ें और जींस टी-शर्ट वाले युवा खेती से जुड़ें।
कुर्मी क्षत्रीय जागरुक समाज
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुर्मी क्षत्रीय समाज एक जागरूक समाज है। इस समाज का देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने बताया कि कुर्मी क्षत्रीय समाज से मेरा व्यक्तिगत संबंध रहा है। यह समाज आगे बढ़े, इसके लिए सदैव मेरा सहयोग रहेगा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ का कुर्मी समाज से विशेष लगाव है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस गति और नई सोच के साथ काम कर रहे हैं, उससे निश्चित ही हमारा प्रदेश और हर गाँव खुशहाल बनेगा।
मुख्यमंत्री का सम्मेलन में कुर्मी समाज ने गजमाला, शाल-श्रीफल और ताम्रपत्र भेंटकर सम्मान किया। मध्यांचल प्रोफेशनल युनिवर्सिटी की चांसलर श्रीमती प्रीति पटेल ने आभार माना। अखिल भारतीय क्षत्रीय कुर्मि समाज के अध्यक्ष श्री एन.पी. पटेल, महामंत्री श्री वी.एस. निरंजन, पूर्व सांसद श्री रामकृष्ण कुसमारिया सहित समाज के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में युवक-युवती सम्मेलन में उपस्थित थे।
सिवनी /रबी विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए जिले में बनाए गए पंजीयन केन्द्रों पर किसान 28 फरवरी 2020 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त भू-स्वामी एमपी किसान एप, ई-उपार्जन मोबाईल एप, पब्लिक डोमेन में ई-उपार्जन पोर्टल पर तथा विगत वर्ष के रबी उपार्जन करने वाली पात्र संस्थाओं के मुख्यालय पर भी उपार्जन हेतु पंजीयन करा सकते हैं। रबी हेतु सभी नवीन एवं पुराने किसानों को पंजीयन कराना आवश्यक है जिससे किसान पंजीयन पर्ची के आधार पर उपार्जन किया जा सकेगा।
किसान मोबाईल एप से कर सकते हैं पंजीयन
समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए किसान, पंजीयन केन्द्रों तथा एमपी किसान एप, ई-उपार्जन मोबाईल एप के माध्यम से भी पंजीयन करा सकते है। एमपी किसान एप एवं ई-उपार्जन पंजीयन एप को एन्ड्रायड बेस्ड मोबाईल पर गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप डाउनलोड होने के उपरांत किसान पंजीयन के लिए सर्वप्रथम ग्राम एवं खसरा का चयन करना होगा। खसरे में उल्लेखित रकबा एवं फसल से सहमत होने पर किसान के आधार नम्बर से ओटीपी आधारित सत्यापन किया जाएगा तथा किसान का मोबाईल, आधार नम्बर और बैंक खाता नम्बर की प्रविष्टि की जाएगी।
सिकमी किसान एवं वनपट्टाधारी को केन्द्र पर ही कराना होगा पंजीयन
समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन के लिए सिकमी किसान एवं वन पट्टाधारियों का पंजीयन, केवल पंजीयन केन्द्रों पर ही किया जा रहा है। केन्द्र पर पंजीयन कराते समय सिकमी किसान एवं वन पट्टाधारियों को नाम, समग्र आईडी नम्बर, आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, बैंक का आईएफएससी, मोबाईल नम्बर, विक्रय तिथियों के तीन विकल्प के साथ-साथ अनुबंध या पट्टे की प्रति भी उपलब्ध करानी होगी।
पंजीयन के समय देनी होगी यह जानकारी
समर्थन मूल्य पर गेहूँ उपार्जन हेतु पंजीयन के लिए किसान को नाम, समग्र आईडी नम्बर, आधार नम्बर, बैंक खाता नम्बर, बैंक का आईएफएससी, मोबाईल नम्बर विक्रय तिथियों के तीन विकल्प देने होंगे। वन पट्टाधारी एवं सिकमी किसान को छोड़कर अन्य किसानों को दस्तावेज उपलब्ध कराना अनिवार्य नहीं होगा। पंजीयन के समय किसान को यह पुष्टि कर लेनी चाहिए कि उसकी जानकारी सही स्वरूप में दर्ज हुई है, क्योंकि उपार्जन के समय मूलभूत जानकारी में संशोधन के विकल्प की सुविधा केन्द्र स्तर पर उपलब्ध नहीं होती है।
किसान टोल फ्री नंबर जारी (Kisan Toll Free Number): फसल नुकसान की जानकारी किसान सीधे नीचे दिए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके दे सकते है
सिवनी / सिवनी जिले में विगत दिवसों में हुई असमायिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुई फसल नुकसानी के मद्देनजर अनुबंधित फसल बीमा कंपनी दि ओरियन्टल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड द्वारा जिले के किसानों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर एवं जिला तथा ब्लाक स्तर के समन्वयकों के नंबर जारी किये गये है।
किसान टोल फ्री नंबर 18002339906 सहित नोडल अधिकारी एस.एन.सिंह के मोबाइल नंबर 9425957896 तथा ब्लाकवार नियुक्त समन्वयक अधिकारियों से निम्नानुसार संपर्क कर सकते है :
सिवनी के लिए जावेद अंसारी के मोबाइल नंबर 6263511860, लखनादौन के लिए सादाब शाह के मोबाइल नंबर 9630392184 बरघाट विकासखंड के लिए शुभम धुर्वे के मोबाइल 9340394995 , केवलारी विकासखंड के लिए सद्दाम खान के मोबाइल नंबर 8421420786, घंसौर विकासखंड के लिए जानकी प्रसाद सिहोरे के मोबाइल नंबर 9522182880 ,छपारा विकासखंड के लिए सवालेह खान के मोबाइल नंबर 7000905386, कुरई विकासखंड के लिए नितिन धुर्वे के मोबाइल नंबर 9617677435 तथा धनौर विकासखंड के लिए विनोद कुमार सिहोरे के मोबाइल नंबर 7999445072 संपर्क किया जा सकता है |