Home Blog Page 1937

Assam Police Constable Recruitment 2020 |असम पुलिस कांस्टेबल पदों पर भर्ती

Assam Police Constable Recruitment 2020 Apply Form Assam Constable Bharti

Assam Police Constable Recruitment 2020 असम पुलिस विभाग ( Assam Police ) में Assam Police Constable Bharti की तलाश करें महिला-पुरुष अभ्यर्थियों को Assam Police Constable Notification पाने का सुनहरा अवसर दरअसल हाल ही में असम पुलिस ( Assam Police ) द्वारा आरक्षक जीडी एवं अन्य पदों पर भर्ती हेतु Assam Employment News नोटिफिकेशन प्रकाशित करने वाले हैं। Assam Police Constable Vacancy 2020 के लिए योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी जो Assam Police Department द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता की पात्रता रखते हैं अंतिम तिथि के पूर्व संपूर्ण दस्तावेजों के साथ असम के स्थानीय निवासी Assam Police Constable Online Form प्रस्तुत कर सकते हैं। Assam Police Constable Recruitment से जुड़ी ऑफिशियल नोटिफिकेशन अवलोकन कर ले .

Jobs In Assam Police Constable Vacancy Notification

Assam Police Constable Job Notification Details
Name of the Board :-असम पुलिस ( Assam Police )
Name Of The Post :-कॉन्स्टेबल, फायरमैन और अन्य पदों
Total Vacancy :-1283 पद ( लगभग )
Salary :-14000 – 49000 /- रुपया प्रतिमाह
Category :-Assam पुलिस कांस्टेबल भर्ती
Application Mode :-ऑनलाइन
Job Loction :-असम
Official Website :-aprofaes2020.slprbassam.in/
Starting Date :-25-02-2020
Close Date :-15-03-2020

Assam Police Constable Qualification & Age Limit Information

असम पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए योग्यता
8वी / 10वीं / 12वीं / उत्तीर्ण होना चाहिए।
असम पुलिस आरक्षक जॉब के लिए आयु सीमा
अभ्यार्थी के आयु सीमा अधिकतम 25 वर्ष होना चाहिए।

Assam Police Constable Recruitment 2020

Assam Police Recruitment: असम पुलिस ने 1283 कॉन्स्टेबल, फायरमैन और अन्यपदों के लिए रोजगार समाचार प्रकाशित किया है सभी उम्मीदवारों से निवेदन है की Assam Police Vacancy के लिए आवेदन करने से पहले रोजगार संबंधी सभी आवश्यक जानकारियाँ पढ़ लें उसके बाद ही आवेदन करें।

1283 Constable, Fireman Recruitment In Assam Police
Assam Police Constable Recruitment 2020

शैक्षिक योग्यता (Qualification) : Assam Police Constable Recruitment 2020

आठवीं/ दसवीं/ बारहवीं/ ग्रेजुएशन डिग्री कृपया सटीक जानकारी के लिए इस नौकरी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन (Sarkari Job Notification) जरूर देखें।

पदों का नाम (Name of Posts) : Assam Police Constable Recruitment 2020

पदों की संख्या – 1283 पद
पुलिस कांस्टेबल
उप अधिकारी
फायरमैन
आपातकालीन बचावकर्मी

Dates For Assam Police Job : Assam Police Constable Recruitment 2020

नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 26-02-2020
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 15-03-2020

आयु सीमा (Age Limit & Relaxation) : Assam Police Constable Recruitment 2020

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

सिलेक्शन (Selection in Assam Police) : Assam Police Constable Recruitment 2020

इस Sarkari Job में फिजिकल टेस्ट में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा, चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे Official Notification जरूर चेक करें।

सैलरी कितनी मिलेगी (Salary in Assam Police) : Assam Police Constable Recruitment 2020

वेतनमान नियमानुसार रहेगा, कृपया सैलरी संबंधित अधिक जानकारी के लिए Notification जरूर चेक करें 

आवेदन कैसे करें (How to Apply) : Assam Police Constable Recruitment 2020

इच्छुक उम्मीदवार Online आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल Assam Police Notification जरूर चेक करें।

आवेदन फीस (Application Fees) : Assam Police Constable Recruitment 2020

Assam Police Constable Recruitment 2020 कोई आवेदन शुल्क नहीं होगा 
अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल Notification जरूर चेक करें।
नोट – Assam Police Recruitment  से सम्बंधित अधिक जानकारियों के लिए आप पब्लिश्ड नोटिफिकेशन देख सकते है कृपया इस जानकारी को अपने दोस्तों को शेयर करें एवं उनकी हेल्प करें एवं अन्य सरकारी भर्तियों (Sarkari Exam & Results) की जानकारी के लिए Govt Jobs In India पर प्रतिदिन विजिट करें।

Links of Assam Police Recruitment

# ऑफिशियल नोटिफिकेशन यहाँ देखें
# आवेदन यहाँ करें (Apply Now)

Assam Police Constable Bharti 2020

District wise distribution of 1269 posts802 posts of Constable of Police (Communication)in APRO and 410 posts of Firemen &57 posts of Emergency Rescuer in Fire & Emergency Serviceson Population Ratio as per census of 2011:

NoDistrictAPROFireman & Emer. RescuerTotalNoDistrictAPROFireman & Emer. RescuerTotal
1Baksa25154018Jorhat241438
2Barpeta44267019Kamrup392362
3Biswanath21123320Kamrup (M)281644
4Bongaigaon19113021KarbiAnglong171027
5Cachar45267122Karimganj321951
6Charaideo1271923Kokrajhar221335
7Chirang1372024Lakhimpur271643
8Darrang24143825Majuli437
9Dhemaji18102826Morigaon251540
10Dhubri36215727Nalbari201232
11Dibrugarh35205528Nogaon502979
12DimaHasao63929Sivasagar16925
13Goalpara26154130Sonitpur261541
14Golaghat28164431South Salmara15823
15Hailakandi17102732Tinsukia342054
16West K/Anglong851333Udalguri221335
17Hojai241438 

सिवनी /DSPL डूंडा सिवनी प्रीमियर लीग का शुभारंभ 28 फरवरी से

सिवनी : जिले की सबसे बड़ी जिला स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता डुंडा सिवनी प्रीमियर लीग का शुभारंभ 28फरवरी 2020 से बरघाट रोड डुंडा सिवनी स्थित पेंथर ग्राउंड में आयोजित की जा रही है जिसका आयोजन डी. एस. सी. क्लब एवं पेंथर क्लब के संयुक्त तत्वाधान एवं डुंडा सिवनी वासियों के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

इससे पूर्व प्रतियोगिता 25 फरवरी से आरंभ की जानी थी, लेकिन मौसम में आये बदलाव के कारण हुई बारिश के बाद मैच नहीं हो पाये थे, लेकिन अब मैदान की स्थित खेलने योग्य हो गई है। प्रतियोगिता के संयोजक अरूण यादव ने बताया कि आगामी 28 फरवरी की सुबह 6:30 बजे से वेटरन वर्ग का पहला मुकाबला गजानन एवं सिवनी सुपर किंग के मध्य होगा, वहीं 8:30 बजे से दूसरा वेटरन मुकाबला बाबा-11 एवं शायनिंग स्टार के बीच खेला जायेगा।

दोपहर 11 बजे से ओपन वर्ग का पहला मैच सिवनी वॉयज एवं उड़ेपानी के बीच होगा, वहीं 1 बजे से डीएससी गोंडवना क्लब खूट के खिलाफ अपना मैच खेलेगी, दोनों ही मैचों की विजयी टीम दोपहर 2:30 बजे से आमने-सामने होंगी।

इस प्रतियोगिता को वेटरन्स वर्ग एवं ओपन वर्ग में आयोजित किया जा रहा है जिसमें केवल सिवनी जिले के क्रिकेट खिलाड़ी ही खेल का प्रदर्शन करेंगे। ओपन वर्ग में प्रथम पुरुस्कार 51000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी,द्वितीय पुरुस्कार 31000 रुपये नगद एवं ट्रॉफी साथ ही वेटरन्स वर्ग में प्रथम पुरुस्कार 11000 रुपये एवं ट्रॉफी वहीं द्वितीय पुरुस्कार 7000 रुपये एवं ट्रॉफी साथ ही दोनों वर्गों में अन्य समस्त पुरुस्कारों के साथ वेटरन्स एवं ओपन वर्ग में प्रथक रूप से बेस्ट दर्शक का चयन कर 1100-1100 एवं ट्रॉफी आयोजन समिति द्वारा प्रदान की जावेगी।

LIC Recruitment 2020 : भारतीय जीवन बीमा निगम भर्ती 2020 में बम्पर भर्ती

LIC Recruitment 2020 –  भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने विभिन्न पदों पर भरती प्रक्रियो को शुरू किया है . जिसमे (LIC Recruitment 2020) पदों का विवरण कुछ इस तरह है :- सहायक प्रशासनिक अधिकारी (Assistant Administrative Officer) , सहायक अभियंता (Assistant Engineer) के पद पर LIC Notification 2020 के 218 पदों पर भर्ती निकाली गयी है , इस (LIC Bharti 2020) भर्ती के लिए योग्य केंडिडेट 15 मार्च 2020 तक Online आवेदन कर सकते है.

साथ ही इस चीज का भी ध्यान रखे की इस LIC Vacancy 2020 भर्ती के लिए Online Exam संबंधित सभी प्रकार की जानकारी नीचे दी गयी है , नोटिफिकेशन में ध्यान के पढ़े, पूर्ण जानकारी हासिल करके ही आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाये, क्योंकि अक्सर देखा जाता है की जल्दबाजी में फॉर्म भरते समय होने वाली गलतियों से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है .

भारतीय जीवन बीमा निगम से सम्बन्धित सभी जानकारी इस पोस्ट में बताया गयी है, कृपया ध्यान से पढ़े एवं आवश्क दस्तावेजो की तैयारी करें, ताकि ऑनलाइन एप्लीकेशन (Online Application) अप्लाई करते समय कोई समस्या न हो .  भारतीय जीवन बीमा निगम 2020 के परीक्षा के लिए आप सभी को खबर सत्ता परिवार की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं |

LIC Bharti 2020

इस LIC Recruitment 2020 भर्ती में ऑनलाइन आवेदन (Online Application) करने का माध्यम है, इस भर्ती योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है,  इस LIC Recruitment 2020  भर्ती में आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications), पात्रता मापदंड (eligibility criteria), आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date), आवेदन मोड (Mode Of Application), नौकरी का प्रकार (Job Type) आयु सीमा (Age Limits) नौकरी का स्थान (Job Location), वेतन (Salary) सम्बंधित अधिक जानकारी जरूर जान लें | Khabarsatta.com/jobs द्वारा शुभकामनाओं के सहित …..

LIC Recruitment 2020

LIC Recruitment 2020महत्वपूर्ण जानकारी
शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications)इस सरकारी भर्ती में उम्मीदवार के पास Graduate, Post Graduate, Engineering Degree And Diploma होने पर ही मान्यता प्राप्त होगी । अथवा इसके समकक्ष डिग्री होने पर भी मान्य है | शैक्षणिक योग्यता सम्बंधित समस्त जानकारी निचे दी गयी है | कृपया अधिकारिक वेबसाइट देखे !
पद का नाम (Post Of Name)सहायक अभियंता (Assistant Engineer), सहायक प्रशासनिक अधिकारी (Assistant Administrative Officer)
पदों की संख्या (Number Of Post) 218 पद
आवेदन शुरू करने की तारीख (Application Start Date) 25 फरवरी 2020
आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date)15 मार्च 2020
आवेदन मोड (Mode Of Application)ऑनलाइन (Online)
नौकरी का प्रकार (Job Type) सरकारी नौकरी
आयु सीमा (Age Limits) इस रोजगार भर्ती में उम्मीदवार की आयु 21-30 वर्ष के बिच होनी चाहिए । कृपया आयु में छूट के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें
परीक्षा शुल्क (Exam Fees)इस LIC Notification 2020 (भारतीय जीवन बीमा निगम) के लिए आवेदक को Online फ़ीस जो की Gen/OBC के लिए 700 रूपए तथा SC/ST/PH के लिए 75/- रूपये देना होगा
चयन प्रक्रिया (Selection Process)इस सरकारी भर्ती में केंडिडेट को ऑनलाइन परीक्षा एवं इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर चयन किया जायेगा
नौकरी का स्थान (Job Location)पूरा भारत
वेतन (Salary) इस LIC Recruitment 2020 (भारतीय जीवन बीमा निगम) सैलेरी 32,795-62,315/- रूपये प्रतिमाह के हिसाब से रहेगा
Whatsapp Job Alert GroupClick Here
Facebook PageClick Here
Android Application For News And Job AlertsClick Here

LIC Online (भारतीय जीवन बीमा निगम) भर्ती 2020 के लिए आवेदन कैसे करें (How To Apply)

इस पात्रता प्राप्त परीक्षा में इच्छुक उम्मीदवार Assistant Engineer, Assistant Administrative Officer Bharti Online 2020 Exam के लिए आवेदन कर सकते हैं । कृपया भारतीय जीवन बीमा निगम भर्ती 2020 के अधिक Exam Pattern एवं विवरण परीक्षा के लिए आधिकारिक अधिसूचना देखें ।

LIC Notification 2020

– मुख्य लिंक –
ऑनलाइन आवेदनClick Here 
ऑफिसियल नोटिफिकेशनClick Here 
ऑफिसियल वेबसाइटClick Here 

अन्य सरकारी नोकरियो के लिए नीचे डी हुई पोस्ट पढ़े

करेंट अफेयर्स | हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : आज 26 फरवरी 2020

Current Affairs | Hindi Current Affairs Quiz: Today 26 February 2020
करेंट अफेयर्स | हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : आज 26 फरवरी 2020

1. 2022 में राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किस शहर में किया जाएगा?
उत्तर – चंडीगढ़
पहले 2022 राष्ट्रमंडल खेलों से निशानेबाजी और तीरंदाजी को हटा दिया गया था। इसके बाद भारत ने खेलों का बहिष्कार करने के निर्णय लिया था। हाल ही में राष्ट्रमंडल खेल संघ ने इन दो खेलों को राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल करने पर सहमती प्रकट की। जनवरी, 2022 में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी और तीरंदाजी का आयोजन चंडीगढ़ में किया जाएगा। चंडीगढ़ में आयोजित किये जाने वाले इन खेलों के पदकों को 2022 में बिर्मिंघम में आयोजित किये जाने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की पदक तालिका में जोड़ा जाएगा।

2. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा ‘सेंट्रल विस्टा’ प्रोजेक्ट देश के किस राज्य में स्थित है?
उत्तर – नई दिल्ली
सेंट्रल विस्टा एक महत्वकांक्षी योजना है, इसके तहत एक नये संसद भवन का निर्माण किया जाएगा। सभी केन्द्रीय मंत्रालयों को आसपास ही स्थापित किया जाएगा। इसके अलावा सेंट्रल विस्टा के आसपास की धरोहर इमारतों पर भी कार्य किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के तहत कुल आठ सरकारी कार्यालय बनाये जायेंगे, इसमें नया संसद भवन, साउथ ब्लॉक के निकट एक आवासीय काम्प्लेक्स निर्मित किया जाएगा, जहाँ पर प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति का निवास स्थल होगा।

3. किस अफ्रीकी देश को FATF की ‘ग्रे लिस्ट’ में डाला गया है?
उत्तर – मॉरिशस
मॉरिशस को हाल ही में FATF (Financial Action Task Force) की ‘ग्रे लिस्ट’ में सूचीबद्ध किया गया है। इससे भारत में मॉरिशस से आने वाले विदेशी पोर्टफोलियो निवेश पर अनिश्चितता उत्पन्न हो गयी है।

4. जीवन बीमा कंपनियों के लिए क्षतिपूर्ति आधारित स्वास्थ्य बीमा उत्पादों के मामले की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में IRDAI समिति का गठन किया गया है?
उत्तर – एम.आर. कुमार
बीमा रेगुलेटर IRDAI ने जीवन बीमा कंपनियों के लिए क्षतिपूर्ति आधारित स्वास्थ्य बीमा उत्पादों की सम्भावना के लिए एक समिति का गठन किया गया। इस 9 सदस्यीय समिति के अध्यक्ष LIC के चेयरमैन एम.आर. कुमार हैं।

5. हाल ही में किस अंतर्राष्ट्रीय बैंक ने ग्लोबल सिक्योरिटीज मार्केट में पहली बार मसाला बांड्स को सूचीबद्ध किया है?
उत्तर – एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक
एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने पहली बार गिफ्ट सिटी के इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज में ग्लोबल सिक्योरिटीज मार्केट में पहली बार मसाला बांड्स को सूचीबद्ध किया है। एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक ने 10 वर्ष के लिए 850 करोड़ रुपये के मसाला बांड्स को सूचीबद्ध किया है। यह बांड्स इंडिया इंटरनेशनल एक्सचेंज और लक्समबर्ग में सूचीबद्ध किये गये हैं।

RSS Error: Retrieved unsupported status code "404"

करेंट अफेयर्स | प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण आज 26 फरवरी, 2020 के मुख्य समाचार

Current Affairs | Important from the point of view of competitive examinations, Today 26 February 2020 headlines
करेंट अफेयर्स |प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण आज 26 फरवरी, 2020 के मुख्य समाचार

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण26 फरवरी, 2020  के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं :

राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा

  • राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा पर कई सौदे और ज्ञापन समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये
  • भारत अमेरिकी कंपनी बोइंग से 800 मिलियन डॉलर की लागत पर 6 AH-64E अपाचे हेलिकॉप्टर खरीदेगा
  • भारत अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन से 2.6 अरब डॉलर में 24 MH-60 रोमियो हेलिकॉप्टर खरीदेगा
  • केन्द्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन और अमेरिकी खाद्य व दवा प्रशासन ने मेडिकल उत्पादों की सुरक्षा के लिए ज्ञापन समझौते पर हस्ताक्षर किये
  • इंडियन आयल कारपोरेशन और एक्सन मोबिल इंडिया LNG लिमिटेड और चार्ट इंडस्ट्रीज ने लैटर ऑफ़ कोऑपरेशन पर हस्ताक्षर किये

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • छत्तीसगढ़ : केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने नया रायपुर में राजीव गाँधी राष्ट्रीय भूमिगत जल प्रशिक्षण व अनुसन्धान संस्थान के नव निर्मित भवन का उद्घाटन किया
  • गृह राज्य मंत्री जी. किशन रेड्डी ने हैदराबाद में नेशनल साइबर रिसर्च, इनोवेशन एंड कैपेसिटी सेंटर का उद्घाटन किया
  • चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की पहली वर्षगाँठ पर श्रद्धांजली अर्पित की
  • बिहार विधानसभा ने NRC (नेशनल रजिस्टर फॉर सिटीजन्स) को अनावश्यक करार देने के लिए प्रस्ताव पारित किया
  • मध्य प्रदेश बना एकीकृत वाहन पंजीकरण कार्ड लांच करने वाला देश का पहला राज्य
  • मध्य प्रदेश सरकार ने मुस्लिम पादरियों के मानदेय को 2,200 रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 5,000 रुपये प्रति माह किया

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • केंद्र के राष्ट्रीय स्मार्ट मीटर कार्यक्रम के तहत देश में 10 लाख स्मार्ट मीटर स्थापित किये गये
  • श्रम मंत्रालय लांच करेगा ‘संतुष्ट’ एप्प
  • आरबीआई ने बंधन बैंक को अपनी शाखाओं के विस्तार के लिए अनुमति दी
  • राजेश कुमार बने TransUnion CIBIL के नए एमडी और सीईओ

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • मलेशिया : इस्तीफे के बाद महातिर मोहम्मद ने अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में कार्य शुरू किया
  • भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच ‘अजेय वारियर’ अभ्यास का समापन किया
  • तिबत्तियों द्वारा 24 से 26 जनवरी के बीच मनाया जा रहा है लोसर उत्सव
  • मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक का निधन हुआ
  • विश्व के सबसे उम्रदराज़ शख्स चितेत्सू वातानाबे का जापान में 112 वर्षकी आयु में निधन हुआ
  • अजय बंगा बनेगे मास्टर के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन

खेल-कूद करेंट अफेयर्स

  • लद्दाख के लेह में प्रथम खेलो इंडिया विंटर गेम्स का उद्घाटन किया गया

CDAC Recruitment 2020 : सीडैक 131 इंजीनियर & मैनेजर के पदों पर भर्ती

CDAC Recruitment 2020 –  सीडैक नोएडा, उत्तर प्रदेश ने विभिन्न पदों पर भरती प्रक्रियो को शुरू किया है . जिसमे (CDAC Recruitment 2020 ) पदों का विवरण कुछ इस तरह है :- 131 Project Manager & Project Engineer पदों के लिए  CDAC Recruitment 2020  के 131 पदों पर भर्ती निकाली गयी है , इस (CDAC Recruitment 2020 ) भर्ती के लिए योग्य केंडिडेट Online आवेदन कर सकते है.

साथ ही इस चीज का भी ध्यान रखे की इस CDAC Recruitment 2020  भर्ती के लिए Online / Offline Exam संबंधित सभी प्रकार की जानकारी नीचे दी गयी है , नोटिफिकेशन में ध्यान के पढ़े, पूर्ण जानकारी हासिल करके ही आवेदन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाये, क्योंकि अक्सर देखा जाता है की जल्दबाजी में फॉर्म भरते समय होने वाली गलतियों से बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है .

सीडैक इंजीनियर & मैनेजर के पदों पर भर्ती से सम्बन्धित सभी जानकारी इस पोस्ट में बताया गयी है, कृपया ध्यान से पढ़े एवं आवश्क दस्तावेजो की तैयारी करें, ताकि ऑनलाइन एप्लीकेशन (Online Application) अप्लाई करते समय कोई समस्या न हो .सीडैक इंजीनियर & मैनेजर के पदों पर भर्ती 2020 के परीक्षा के लिए आप सभी को खबर सत्ता परिवार की तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं |

CDAC Recruitment 2020

इस CDAC सीडैक इंजीनियर & मैनेजर 2020  भर्ती में ऑनलाइन आवेदन (Online Application) करने का माध्यम है, इस भर्ती योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते है,  इस CDAC Recruitment 2020   भर्ती में आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता (Education Qualifications), पात्रता मापदंड (eligibility criteria), आवेदन करने की अंतिम तिथि (Application End Date), आवेदन मोड (Mode Of Application), नौकरी का प्रकार (Job Type) आयु सीमा (Age Limits) नौकरी का स्थान (Job Location), वेतन (Salary) सम्बंधित अधिक जानकारी जरूर जान लें | Khabarsatta.com/jobs द्वारा शुभकामनाओं के सहित …..

131 Project Manager & Project Engineer Jobs in CDAC Noida

शैक्षिक योग्यता (Qualification) : B.E/B.Tech/MCA, कृपया सटीक जानकारी के लिए इस नौकरी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन (Sarkari Job Notification) जरूर देखें।

पदों का नाम (Name of Posts) : पदों की संख्या – 131 पद | प्रोजेक्ट इंजीनियरप्रोजेक्ट मैनेजर

Dates For CDAC Job : नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 25-02-2020 | ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 11-03-2020

आयु सीमा (Age Limit & Relaxation) : उम्मीदवार की अधिकतम आयु 50 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

सिलेक्शन (Selection in CDAC) : CDAC Job में Interview में प्रदर्शन के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन होगा, चयन प्रक्रिया की सम्पूर्ण जानकारी के लिए नीचे CDAC Official Notification जरूर चेक करें।

सैलरी कितनी मिलेगी (Salary in CDAC) : वेतनमान 37,200  – 64,000/- INR रहेगा, कृपया सैलरी संबंधित अधिक जानकारी के लिए CDAC Notification जरूर चेक करें 

आवेदन कैसे करें (How to Apply) : इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं इसके लिए नीचे दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें, कृपया आवेदन करने से पहले ऑफीशियल Notification जरूर चेक करें।

आवेदन फीस (Application Fees) : इस नौकरी में आवेदन करने की कोई फीस नहीं है 

अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल Notification जरूर चेक करें। नोट – CDAC Recruitment से सम्बंधित अधिक जानकारियों के लिए आप पब्लिश्ड नोटिफिकेशन देख सकते है कृपया इस जानकारी को अपने दोस्तों को शेयर करें एवं उनकी हेल्प करें

Links of CDAC Recruitment : # ऑफिशियल नोटिफिकेशन एवं आवेदन यहाँ करें

सीडैक इंजीनियर & मैनेजर  सीडैक नोएडा, उत्तर प्रदेश ने विभिन्न पदों पर भरती प्रक्रियो को शुरू किया है . जिसमे (CDAC Recruitment 2020 ) पदों का विवरण कुछ इस तरह है :- 131 Project Manager & Project Engineer पदों के लिए  CDAC सीडैक इंजीनियर & मैनेजर  के 131 पदों पर भर्ती निकाली गयी है , इस (सीडैक इंजीनियर & मैनेजर 2020 ) भर्ती के लिए योग्य केंडिडेट Online आवेदन कर सकते है.

केवलारी /गौ वंश हेतु भूसा गोडाउन निर्माण प्रस्तावित

सिवनी केवलारी (रवि चक्रवती) : बगलाई ग्राम पंचायत के ग्राम कोहका में स्थित कामधेनु गौशाला में आगामी योजना के अंतर्गत गौशाला परिसर में 6 अप्रैल 2020 महावीर जयंति के पावन अवसर पर आचार्य श्री विद्यासागरजी महराज की कृपा एवं आचार्य श्रीराम शर्मा जी की प्रेरणा से गौ वंश हेतु भूंसा गोडाऊन (40×120 fit) का निर्माण प्रस्तावित है। जिसकी अनुमानित लागत 18 – 20 लाख रुपए है। इस हेतु गौशाला समिति द्वारा आर्थिक और निर्माण प्रक्रियाओं का प्लान तैयार किया गया है,

अतः इस पुण्य कार्य हेतु 24 सौ रुपए प्रतिमाह के , 24 माह तक , दान हेतु 24 दान दाता का आव्हान किया किया जा रहा है । हमारी गौशाला समिति इस पूनीत कार्य मे समस्त धार्मिक भामाशाहों एवं सामाजिक कल्याण संस्थानों से सहयोग के लिए निवेदन करती है। इस व्यवस्था में यदि कोई अकेले इस राशि को नही दे सके तो 4 या 5 लोग सामूहिक रूप से 2400 रुपये दान कर भी सहयोग कर सकते है।

इस तारतम्य में ईश्वर कृपा से आज तक 12 लोगो के 24 रुपये दान हेतु सहमति प्राप्त हो चुकि। जिसमे नगर के ही नही अपितु दूसरे जिलों से भी लोग सहयोग के लिए आगे आ रहे है । इस काम मे सर्वप्रथम ईश्वर की विशेष कृपा के पात्र द्वारा गुप्त दान 108000 रुपये( एक लाख आठ हजार)दान किये गए। ऐसे पुनीत कार्य में श्री सीताराम ट्रांसपोर्ट केवलारी द्वारा अपने माता पिता की स्मृति में परिवार की ओर से 108000 रुपए( एक लाख आठ हजार) देने की घोषणा की।

अन्य भामाशाहो 24 सौ रुपये/ माह के दानदाता के कुछ नाम इस प्रकार है-
1) श्रीमति शशि / रमेशचंद्र चौहान (इंदौर)
2) श्रीमति लक्ष्मी/ दुर्गा प्रसाद साहू ( केवलारी)
3) श्रीमति शशि / नेतराम साहू (केवलारी)
4) श्रीमति छाया / गोविंद साहू ( केवलारी)
5) श्रीमति अनुसूइया / सुरेन्द्र साहू (केवलारी)
6) श्री बलराम बरोदे(मल्हानबाड़ा)
7) श्री अशोक जैन (कन्हान ,नागपुर)
8) श्री शुभम (राजा)/ राजकुमार साहू ( मोहखेड़ , छिंदवाड़ा)
9) श्री सुधीर/ आलोक चंद मालू ( सिवनी )
10) श्री पवन /राजकुमार नंदा ( नैनपुर, मंडला)
11) डॉ अनुराग बघेल जी (नैनपुर, मण्डला)
12 ) श्री विनोद बर्मन, श्री किशोर चौधरी , श्री गजेंद्र पटले, श्री वीरेंद्र राजपूत, श्री शिशुपाल ठाकुर (झगरा ), श्री शिवचरण ठाकूर जी, श्री संदीप राय, सामूहिक रूप से दानदाता, अगला नाम इस पुण्य के काम मे आपका हो सकता है धर्म की दौलत कमाने का शुभ अवसर कही हाथों से निकल न जाये।

सहयोग हेतु संपर्क
संरक्षक – श्री सचिव जैन (पप्पू भैया) 9425898545
अध्यक्ष – श्री राजेश सिंह बघेल 9424382885
सचिव – श्री सुरेन्द्र साहू ( छोटु)
9098207011

सिवनी /ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया निरीक्षण

सभी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया

सिवनी : जिले में दिनांक 23 एवं 24 फरवरी 2020 को हुई ओलावृष्टि से नुकसानी का जायजा लेने के लिए मेरे अतिरिक्त, अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड, एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री सुनील दुबे द्वारा जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में किसानों के खेतों पर जाकर फसलों का जायजा लिया गया एवं शासन के नियमों के तहत सहायता दिलाने हेतु किसान भाइयों को अवगत कराया गया ।

मेरे द्वारा ओलावृष्टि से प्रभावित ग्रामों परासिया, बोरिया, झिलमिली, बेलखेड़ी, भाजीपानी, पौड़ी, खिरखिरी, जेवनारा, कलारबांकी, खमरिया, कामता, चुटका, भटेखारी, जावना एवं सेलुआ खुर्द में मेरे द्वारा किसानों के खेतों पर जाकर ओलावृष्टि से प्रभावित फसल का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उपस्थित किसानों एवं ग्रामवासियों से चर्चा की गयी और शासन के नियमों के तहत पात्रता अनुसार लाभ दिलाये जाने हेतु अवगत कराया गया । मेरे निरीक्षण के दौरान SDM, तहसीलदार नायब तहसीलदार राजस्व निरीक्षक पटवारी गण, विभिन्‍न विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण, मीडिया के साथीगण उपस्थित रहे ।

सिवनी /शिक्षकों के प्रयासों से डिजिटल साक्षरता की ओर बढ़ रहा सिवनी

“मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी” पहल से 1700 से अधिक शासकीय शालाओं में डिजिटल क्लास संचालित

शिक्षक ईश्वर का दिया हुआ वह उपहार है, जो बिना किसी स्वार्थ व भेदभाव के अपने हर शिष्य को अच्छी से अच्छी शिक्षा देने का प्रयास करता है। एक छात्र सही-गलत से लेकर जीवन के अनेक रंग अपने शिक्षक को देख व सुन कर सीखता है। सही मायनों में शिक्षक ही अपने विद्यार्थी का जीवन गढ़ता है, उसी के योगदान से ही एक व्यक्ति समाज मे रहने योग्य बनता है। इसीलिए शिक्षक को समाज का शिल्पकार कहा जाता है।

शिक्षकों के अपने छात्रों के प्रति समर्पण का ऐसा ही उदाहरण सिवनी जिले के शिक्षको ने “मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी “पहल में सकारात्मक भागीदारी के माध्यम से पेश किया है। तात्कालीन संभागायुक्त एवं वर्तमान आयुक्त आबकारी विभाग श्री राजेश बहुगुणा द्वारा लगभग एक वर्ष पूर्व शासकीय शालाओ की साफ सफाई एवं शालाओं की सुविधाओं के उन्नयन की मंशा से “मेरी शाला- मेरी जिम्मेदारी” पहल पेश की थी।

इस पहल में कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में जिले के शिक्षकों ने आगे आकर अपनी शालाओं की जिम्मेदारी स्वयं ली है। यह पहल अब शाला की साफ सफाई तक सीमित न होकर मानक शिक्षा की ओर बढ़ने लगी हैं। शिक्षकों ने अपनी शाला की साफ सफाई के साथ ही शैक्षणिक गुणवत्ता के उन्नयन की दिशा में बिना शासकीय मदद के अपनी स्कूलों में डेस्क बेंच की उपलब्धता,स्मार्ट क्लास एवं मॉडर्न क्लास रूम का निर्माण कर मेरी शाला मेरी जिम्मेदारी पहल की सफलता की नई इबारत लिख दी है। इस पहल में जिले के जनप्रतिनिधियों, ग्राम के सरपंच सचिवों एवं समाज सेवियों की भी सक्रिय भागीदारी रही हैं।

बिना शासकीय मदद के शिक्षकों एवं समाजसेवियों की भागीदारी से अब तक जिले के 1724 स्कूलों में स्मार्ट क्लास प्रारंभ हो चुकी हैं। जिससें सिवनी जिला शत प्रतिशत डिजिटल शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिसमें सिवनी विकासखंड में 311, बरघाट विकास खंड में 260 छपारा विकासखंड में 209 और धनोरा विकासखंड में 87, घंसौर विकासखंड में 396 तथा केवलारी विकासखंड में 132, कुरई विकासखंड में 236 तथा लखनादौन विकासखण्ड की 93 शासकीय शालाओ में स्मार्ट क्लास प्रारंभ हो चुकी हैं। इसके अतिरिक्त शालाओं में छात्र छात्राओं की सुविधा के लिए फर्नीचर, गद्दे एवं अन्य जरूरी सामग्री भी जुटाई गई हैं।

इस पहल में शिक्षको एवं जनप्रतिनिधियों ने अब तक लगभग 4 करोड़ रुपये से अधिक लागत की सामग्री शालाओं को दान दी हैं। जिसका लाभ इन शासकीय शालाओं में अध्ययनरत जरूरतमंद बच्चों को मिल रहा हैं। डिजिटल क्लास में इंटरनेट से जुड़कर बच्चें पाठ्यक्रम को पहले से बेहतर एवं रोचक रूप से समझने के साथ ही वैश्विक शिक्षा की ओर अग्रसर हो सकेंगे। जो निश्चित रूप से बच्चों का बौद्धिक विकास में लाभकारी होगा। 

सिवनी / हैप्पी रहने के गुर सिखा रही सरकार

सिवनी जिले के तीन कर्मचारियों को आनंद संस्थान ने दिया प्रशिक्षण

सिवनी। मध्यप्रदेश में शासकीय अधिकारियों व कर्मचारियों को खुशहाल रहने के गुर सिखाने के लिये योजनावद्ध तरीके से सरकार काम कर रही है, जिसके तहत मध्यप्रदेश आनंदक संस्थान अफसरों-कर्मचारियों को हैप्पी रहने के गुर सिखा रहा है.

जिसके लिये समय-समय पर आनंद संस्थान द्वारा प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी तारतम्य में ज्ञात हो कि बीते दिवस 20 से 22 फरवरी तक राजधानी भोपाल में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जहां मध्यप्रदेश के लगभग 40 शासकीय कर्मचारियों व अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुये खुशहाल रहने के गुर सीखे।

राजधानी भोपाल के वाल्मी (भूमि एवं जल प्रबंधन संस्थान)में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में सिवनी से तीन शासकीय कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

ज्ञात हो कि सिवनी जिले से श्रीमति नीलम विश्वकर्मा (जिला पंचायत सिवनी), राकेश अग्रवाल (शिक्षक प्राथमिक शासकीय प्राथमिक शाला बखारी शिक्षा विभाग), नरेश कुमार मिश्रा (राजस्व लेखापाल मध्यप्रदेश पूर्व विद्युत वितरण कंपनी सिवनी) आनंदक सहयोगी कार्यक्रम में शामिल हुये। इन कर्मचारियों ने तीन दिवसीय शिविर में उपस्थित होकर खुशहाल रहने के गुर सीखे हैं।

आनंद संस्थान द्वारा जो प्रशिक्षण दिया गया है, जिसका उद्देश्य उस पर समय पर उपस्थित रहकर उसी प्रशिक्षण के अनुरूप कार्य करेंगे तथा अपने कर्तव्यों तथा विचारों से दूसरों के लिये सकारात्मक उदाहरण बनेंगे। अर्थात दूसरों के जीवन जीने की शैली में जो परिवर्तन लाने का प्रसास करेंगे उस परिवर्तन को पहले अपने जीवन में अनुभव करेंगे ताकि वह स्वत: उदाहरण बन सकेंगे। इसके अलावा अन्य व्यक्तियों को भी आनंद गतिविधियों में भाग ले.