Home Blog Page 1935

सिवनी / धारा 144 के तहत शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

सिवनी /शांति एवं कानून व्यवस्था को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

सिवनी : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम एवं हाल ही में दिल्ली में हुऐ घटनाक्रम के परिपेक्ष्य में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था को बनाये रखने हेतु दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गए हैं ।

जारी आदेशानुसार जिले की राजस्व सीमा में किसी भी व्यक्ति एवं संगठन द्वारा कोई धरना प्रदर्शन, जुलूस रैली का आयोजन जिला प्रशासन की अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा । उक्त अनुमति जारी करने हेतु अनुविभागीय दंडाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में अधिक़ृत किया गया है साथ ही जिले में बाइक / वाहन रैली को पूर्णत: प्रतिबंधित किया गया है

इसी तरह जिले की समस्त राजस्व सीमा में कोई भी व्यक्ति आपत्तिजनक नारे न ही लगायेगा और न ही धारदार, अस्त्र शस्त्र, गोला बारूद को लेकर चलेगा अथवा प्रदर्शन करेगा। डी.जे. के उपयोग पर भी पाबंदी लगाई गई है। यह आदेश एक पक्षीय पारित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरूद्व भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत कार्यवाही की जायेगी। यह आदेश 7 मार्च 2020 तक लागू रहेगा।

सिवनी /हत्या के आरोपी पत्नी और बेटे को आजीवन कारावास

सिवनी /हत्या के आरोपी पत्नी और बेटे को आजीवन कारावास

सिवनी : -जिले के थाना घंसौर का मामला इस प्रकार है जिसके बारे में मीडिया प्रभारी मनोज सैयाम द्वारा बताया कि दिनांक 22/10/2018 को सूचनाकर्ता मोहनलाल बर्मन , अपने साथी रवि उर्फ छोटे भैया, महेश बर्मन, निवासी ग्राम दिवारी के ग्राम दिवारी के तालाब में सुबह 7:00 बजे सिंघाड़ा तोड़ने गए थे

जब मोहन बर्मन सिंघाड़ा तोड़ते हुए नाव से घूमकर नरगी रोड की तरफ तालाब के किनारे पहुंचे तो देखा कि तालाब के 3 से 4 फीट पानी में लाश उत्तर रही है ।जिसकी उनके द्वारा सूचना दिए थे, जिस पर थाना घंसौर द्वारा धारा 302, 209 भा0द0स0 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की गई, अनुसंधान में पाया गया कि लाश मृतक रामफल यादव निवासी ग्राम शिकारी की है।

जो नैनपुर में नौकरी करता था , जहां उसका एक महिला से अवैध संबंध बन गये थे जिसके चलते मृतक रामफल और उसकी पत्नी सावित्री यादव उम्र 48 वर्ष के बीच काफी वाद-विवाद एवं लड़ाई झगडे होते थे इसी विवाद के चलते उसके बेटे राकेश और उसकी पत्नी सावित्री बाई ने मिलकर रामफल को मारकर तालाब में फेक दिया था ।

मृतक के लड़के और पत्नी के विरुद्ध चालान पेश किया गया था । जिसकी सुनवाई द्वितीय अपर सत्र न्यायधीश की अदालत लखनादौन में सुनवाई की गई। जिसमें शासन की ओर से AGP श्री के.सी. निगम द्वारा पैरवी की गई, एवं अंतिम तर्क प्रस्तुत किए गए। जिस पर आरोपी राकेश यादव एवं सावित्री यादव को धारा 302 सहपठित धारा 34 भा0द0 स0 के तहत सश्रम आजीवन कारावास एवं 1000 रूपये अर्थदंड से दंडित करने का निर्णय दिया गया है।

।

सिवनी /सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट : 5 पर कार्यवाही, 3 पहुचे जेल

सिवनी /सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट करने पर 5 पर कार्यवाही 3 पहुचे जेल

सिवनी : सिवनी जिले में सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर धारा 144 तहत प्रतिबंधात्मक आदेश प्रभावशील है। उक्त अवधि में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में आपत्तिजनक पोस्ट करता पाये जाने पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए के 3 व्यक्तियों को जेल भेज दिया है तथा 2 व्यक्तियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया हैं।

प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया साइड्स जैसे फेसबुक, ट्वीटर,व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों पर आपत्तिजनक पोस्ट के किये जाने तथा उनके फारवर्ड कारने को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गए है साथ ही इसकी सतत मॉनिटरिंग के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्पेशल साइबर मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है, जो 24×7 साइबर एक्टिविटी पर निगरानी रख रही हैं।

कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा इस संदर्भ में सभी जिले वासियों से अपील की गई है कि सोशल मीडियासाइड्स में कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट न करे, न ही इन्हें फॉरवर्ड करे । जिले में शांति सोहार्द का वातावरण बनाये रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करे।

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2020 Download @ssc.nic.in Direct Link

SSC CGL Admit Card 2020 Tier 1  Download North, Southern, KKR & Eastern Region @ssc.nic.in Direct Link : Staff Selection Commission has released the Combined Graduate Level (CGL) Tier 1 Exam Admit Card 2020 on the official web site ssc.nic.in region wise. The remaining region exam hall ticket will be Available Here Region Wise. Those candidates who are going to appear in Tier 1 Examination (from 2nd March to 11th March 2020) can able to download their SSC CGL Exam Admit Card 2020 through given below mention direct link or official web site https://ssc.nic.in/Portal/AdmitCard.

SSC CGL Tier 1 Admit Card 2020

Sometimes before the Staff Selection Commission had released the recruitment notification for the Combined Graduate Level exam for group B & C. The SSC CGL Online application form process has been over on 25th November 2019. After filling the application form all the candidates start to look at their CGL Tier 1 Exam Date.

So we are informed that the department is going to conduct the SSC CGL Tier 1st Examination from 2nd March to 11th March 2020 on the various allotted examination centers region wise. And Department has released the exam hall ticket/ call letter on 20th February 2020 on the official web site through online mode. Applied candidates can able to check and download their CGL Tier 1 Exam Admit Hall Ticket 2020 through given below mention direct link with help of their application form registration number and date of birth wise.

www.ssc.nic.in CGL Exam 2020 Details

Name of Recruit BoardStaff Selection Commission (SSC)
ExaminationCombined Graduate Level Tier 1 Exam
Job LocationAcross India
Tier 1 Exam Dates2nd March to 11th March 2020
Admit Card Release Date 25th February 2020Region-Wise Below
Selection ProcessTier-I – CBTTier-II -CBTTier-III – Descriptive PaperTier-IV – CPT/Skill Test/DV
Article CategoryAdmit Card
Official Websitewww.ssc.nic.in

SSC CGL 2020 Admit Card Region Wise

Name of the RegionOfficial Website
North RegionDownload HereReleased
Central RegionDownload HereReleased
Madhya Pradesh RegionDownload HereReleased
Southern Regionwww.sscsr.gov.in
Eastern RegionDownload HereReleasedsscer.org
North Western RegionDownload HereReleased
Western RegionDownload hereReleased
North Eastern Regionwww.sscner.org.in
KKR Regionssckkr.kar.nic.in

Exam Pattern

Tier 1 Exam Pattern

Subjects Questions MarksDuration
General Intelligence Reasoning25501 Hour
General Awareness2550
Quantitative Aptitude2550
English Comprehension2550
Total 100200

Tier 2 Exam Pattern

Paper SubjectQuestions MarksTime Duration
 IQuantitative100200 2 Hours
 IIEgnlish Language & Comprehension200200 2 Hours
 IIIStatistics100200 2 Hours
 IVGeneral Studies (Finance and Economics)100200 2 Hours

Marking Scheme

PaperNegative Marking
I0.50 Marks
II0.25 Marks
III0.50 Marks
IV0.50 Marks

SSC CGL Hall Ticket Download Link by Name

The SSC CGL Tier 1 Examination consists of 100 Questions, 2 Marks each and questions from a variety of subjects, including General Intelligence and Reasoning, General Awareness, Quantitative Aptitude and English Comprehension. Candidates who have completed the Tier 1st Exam will be eligible for Tier 2 and Tier 3 exams. Candidates who are looking to accept card download links should search here. Here is a direct link to download the release date of the admit card. You can download the SSC Admit Card from the official website using the Registration ID, Password (Date of Birth) and Captcha Code. You need to take a hard copy of it to appear in the online test.

How to download SSC CGL Admit Card 2020 North, Southern, KKR & Eastern Region

Step 1: Candidates visit official web site of Staff Selection Commission i.e. www.ssc.nic.in
Step 2: Then Open the home page of the Staff Selection Commission.
Step 3: Now Click on Admit Card Option which is mention home page.
Step 4: Then Selection your region and click on the link.
Step 5: Submit your required details such as application form ID Number and DOB.
Step 6: SSC CGL Tier 1 Exam Call Letter will appear on the screen.
Step 7: Save it and take a print out for future use it.

करेंट अफेयर्स /हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : आज 28 फरवरी 2020

Current Affairs /Hindi Current Affairs Quiz: Today 28 February 2020
करेंट अफेयर्स /हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : आज 28 फरवरी 2020

1. 5 मार्च, 2020 को इसरो द्वारा लॉन्च किए जाने वाले नए उपग्रह का नाम क्या है?
उत्तर- GISAT-1
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) भारतीय उपमहाद्वीप की लगातार निगरानी के लिए GISAT 1 (अर्थ-इमेजिंग सैटेलाइट) लॉन्च करने जा रहा है। इसरो द्वारा 5 मार्च, 2020 को उपग्रह का प्रक्षेपण किया जायेगा। इस उपग्रह को जीएसएलवी-एफ 10 रॉकेट द्वारा लांच किया जाएगा। इस उपग्रह का वजन 2,275 किलोग्राम है और इसे जियोसिंक्रोनस कक्षा में स्थापित किया जायेगा।

2. हाल ही में होस्नी मुबारक का निधन हुआ, वे किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?
उत्तर – मिस्र
25 फरवरी, 2020 को मिस्र के पूर्व शासक मोहम्मद होस्नी मुबारक का निधन 91 वर्ष की आयु में हुआ। वे पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे थे। वे 1981 से लेकर 2011 तक मिस्र के राष्ट्रपति रहे। पहले वे वायुसेना के अधिकारी थे। उन्होंने 1961 में सोवियत संघ में प्रशिक्षण लिया था।
2011 में मुबारक को अपदस्थ किया गया था। उन्हें और उनके पुत्रों को भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरूपयोग के आरोप में नज़रबंद किया गया था। जनवरी, 2011 में मिस्र में मुबारक के इस्तीफे की मांग के लिए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। जिसके बाद उन्होंने फरवरी में अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। उनके इस्तीफे के बाद सेना ने सत्ता की कमान संभाली।

3. ‘इन्द्रधनुष’ अभ्यास का आयोजन भारत और किस देश की वायुसेना के बीच किया जा रहा है?
उत्तर – यूनाइटेड किंगडम
भारत और यूनाइटेड किंगडम के बीच इंद्र धनुष अभ्यास का आरम्भ 24 फरवरी, 2020 को हुआ। यह भारतीय वायुसेना और यूनाइटेड किंगडम की रॉयल एयर फ़ोर्स के बीच एक संयुक्त सैन्य अभ्यास है। यह अभ्यास “Base Defence and Force Protection” पर आधारित है। इस अभ्यास में रॉयल एयर फ़ोर्स के 36 स्पेशलाइज्ड लड़ाकूओं हिस्सा ले रहे हैं। जबकि भारत की ओर से 42 गरुड़ कमांडों हिस्सा ले रहे हैं। इस अभ्यास का आयोजन हिंडन एयर फ़ोर्स स्टेशन में किया जा रहा है।

4. “RAISE 2020” शिखर सम्मेलन, जो हाल ही में सुर्ख़ियों में था, किस क्षेत्र से जुड़ा है?
उत्तर – आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
भारत सरकार ने हाल ही में RAISE 2020- ‘Responsible AI for Social Empowerment 2020’ नामक शिखर सम्मेलन की घोषणा की, इस शिखर सम्मेलन का आयोजन 11-12 अप्रैल को नई दिल्ली में किया जायेगा। RAISE 2020 उद्योग और शैक्षणिक संस्थानों की साझेदारी में सरकार द्वारा आयोजित किया जाने वाला भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन है। सरकार ने एआई-स्टार्टअप चैलेंज और इवेंट की वेबसाइट भी लॉन्च की है।

5. EASE 3.0 पहल किस क्षेत्र से सम्बंधित है?
उत्तर – इज़ ऑफ़ बैंकिंग
26 फरवरी, 2020 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने EASE 3.0 (Enhanced Access and Service Excellence) लांच किया। इसे EASE 2.0 की वार्षिक रिपोर्ट के साथ लांच किया गया। EASE 3.0 का मुख्य उद्देश्य सार्वजनिक क्षेत्र की बैंकिंग तकनीक को सक्षम और स्मार्ट बनाना है। इस पहल का उद्देश्य ग्राहकों के लिए बैंकिंग में आसानी सुनिश्चित करना है। इसके साथ भारत सरकार ने ऋण स्वीकृत करते समय क्रेडिट रेटिंग एजेंसियों पर सरकारी बैंकों की अधिक निर्भरता के बारे में भी चेतावनी दी है।

करेंट अफेयर्स /प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से आज 28 फरवरी 2020 के मुख्य समाचार

Current Affairs /Important from the point of view of competitive examinations, Today 28 February 2020 headlines
करेंट अफेयर्स /प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण आज 28 फरवरी 2020 के मुख्य समाचार

प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से महत्वपूर्ण28 फरवरी, 2020  के मुख्य समाचार निम्नलिखित हैं:

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायधीश एस. मुरलीधर का तबादला पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में किया गया
  • म्यांमार के राष्ट्रपति यू. विन मिंट ने प्रधानमंत्री मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की
  • म्यांमार और भारत ने 10 ज्ञापन समझौतों पर हस्ताक्षर किये
  • चेन्नई में भारतीय तटरक्षक बल के ‘वज्र’ ऑफशोर पट्रोल वेसल को कमीशन किया गया
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बंगलुरु में HAL काम्प्लेक्स में लाइट कॉम्बैट हेलीकाप्टर प्रोडक्शन हैंगर का उद्घाटन किया
  • नीति आयोग समर्थित अटल इनोवेशन मिशन और नैसकॉम ने अटल टिंकरिंग लैब्स के छात्रों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड लर्निंग कोर्स लांच किये
  • उत्तर प्रदेश सरकार ‘ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय’ का नाम बदलकर ‘ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय’ करेगी
  • महाराष्ट्र विधानपालिका के दोनों सदनों ने केंद्र सरकार को मराठी भाषा को शास्त्रीय भाषा का दर्जा देने की मांग करने के लिए प्रस्ताव पारित किया
  • महाराष्ट्र विधानपालिका ने  1 से 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए मराठी भाषा अनिवार्य करने के लिए बिल पारित किया
  • बिहार विधानसभा ने जाति-आधारित जनगणना के लिए प्रस्ताव पारित किया
  • सुप्रसिद्ध वैदिक विद्वान सुधाकर चतुर्वेदी का निधन बंगलुरु में हुआ
  • दिल्ली हिंसा से सम्बंधित मामलों में पुलिस का प्रतिनिधित्व सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता तथा उपराज्यपाल अनिल बैजल द्वारा नियुक्त तीन अन्य व्यक्तियों द्वारा किया जाएगा

आर्थिक करेंट अफेयर्स

  • ONGC और  HPCL ने Petronet MHB में 34.56% हिस्सेदारी खरीदी
  • इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने दो करोड़ ग्राहकों का आंकड़ा पार किया

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

  • भारतीय वायुसेना के C-17 ग्लोबमास्टर ने चीन के वुहान से 36 विदेशियों समेत 112 लोगों को भारत लाया
  •  कोरोनावायरस से प्रभावित डायमंड प्रिंसेस क्रूज शिप से 119 भारतीयों को एयर इंडिया के विमान द्वारा भारत लाया गया
RSS Error: Retrieved unsupported status code "404"

सिवनी /धारा 144 के तहत सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

सिवनी कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री प्रवीण सिंह ने पुलिस अधीक्षक सिवनी के प्रतिवेदन के आधार पर दंड प्रकिया संहिता 1973 की धारा 144 तहत आदेश जारी कर विभिन्न असामाजिक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया साइड जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक ,टि्वटर ,इंस्टाग्राम एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल माध्यमों में व्यक्तियों /व्यक्तियों के समूह के संदर्भ में अशोभनीय भाषा के उपयोग एवं तथ्यों के परे टिप्पणियों को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया है।

26 फरवरी से 25 मार्च तक की अवधि के लिए जारी इस आदेश परिपालन में सोशल मीडिया साइट जैसे जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक ,टि्वटर ,इंस्टाग्राम एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल माध्यमों में आपत्तिजनक मैसेज, चित्र अथवा चलचित्रों की पोस्ट तथा इनका फॉरवर्ड किया जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। इस आदेश का उल्लघंन करने पर धारा 188 भारतीय दण्ड विधान के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।

सिवनी / प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) शहरी हितग्राही धोखाधड़ी से रहे सतर्क

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) शहरी के हितग्राही धोखाधड़ी से रहे सतर्क

सिवनी : मुख्य नगरपालिका अधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वर्तमान में कुछ व्यक्तियों /संस्थाए द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत भावी लाभार्थियों के समक्ष लाभ प्रदान करने के लिये धोखाधडी वाले प्रस्ताव रखे जाने की सूचना प्राप्त हुई है ।

उन्होंने यह स्पष्ट किया है कि आवास और शहरी गरीबी उपशमन मंत्रालय ने पीएमएवाई शहरी के अंतर्गत किसी प्रकार का लाभ प्रदान करने हेतु धनराशि एकत्र करने के लिये किसी व्यक्ति को अधिक़ृत नहीं किया है। पीएमएवाई शहरी के अंतर्गत आवास हेतु मांग का मूल्यांकन पंजीकरण शहरी स्थानीय निकाय यू.एल.बी. द्वारा निशुल्क किया जाता है। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि पीएमएवाई शहरी के लिये किसी भी व्यक्ति को पैसे का भुगतान न करें, न ही अपना ब्यौरा जैसे कि आधार कार्ड / बैंक विवरण / फोन नम्बर ई-मेल आईडी आदि बतायें। किसी भी प्रकार की धोखाधडी संबंधी गतिविधियों की सूचना तत्काल अपने निकटतम पुलिस स्टेशन देने की अपील की गई है ।

सिवनी / 42 लाख 10 हजार रूपये की अमानत में खयानत करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सिवनी / 42 लाख 10 हजार रूपये की अमानत में खयानत करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सिवनी : 17 फरवरी 2020 को प्रार्थी इब्बर खान पिता अमीता खान 45 वर्ष निवासी नगला ईमाम खान थाना बरसाना जिला मथुरा उत्तरप्रदेश निवासी नगला ईमाम खाका मथुरा उ.प्र.ने रिपोर्ट किया कि 15 फरवरी 2020 को कन्टेनर क्रं.एनएल 01 ए.ए.5932 में चेन्नई से कंपनी का माल (मोबाईल के कार्टून) लोड कर झजझर हरियाणा एनएच 07 से जाते समय रास्ते में छपारा के आगे बंजारी माता मंदिर के पहले कन्टेनर का टायर पंचर होने से गड्डे में चली गई और पीछे से 4 से 5 नकाबपोश आते देख तो डर के कारण मैं और कन्डेक्टर मुबीन कन्टेनर छोड़कर दोनो वहां से भाग गया कुछ देर बाद आकर देखा तो कन्टेनर के पीछे का दरवाजा में लगी कंपनी की सील टूटी हुई थी।

पल्ला खुला हुआ था कंटेनर में रखे मोबाईल के बड़े बाक्स में से कुछ बड़े बाक्स फटे जिसमें से कुछ कार्टून नहीं थे और मोबाईल के डिब्बे बिखरे हुये थे। किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अप.क्रं. 69/2020 धारा 379 ता.हि. का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये कुमार प्रतीक पुलिस अधीक्षक सिवनी, कमलेश खरपुसे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी, अरविंद श्रीवास्तव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लखनादौन के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर विवेचना में साक्ष्य एकत्रित करने हेतु निर्देशन दिया गया जिसके आधार पर मोबाईल कंपनी से संपर्क कर उनके वरिष्ठ अधिकारियों को तलब कर थाने बुलाया गया तथा कंपनी के ही कर्मचारी द्वारा मोबाईलों का मूल्यांकन कराया गया जिनके द्वारा उक्त कंटेनर में एम.आई. रेडमी मोबाईकल के विभिन्न माडलों के मोबाईल 16 पायलेट (बक्से) जिसमें 575 छोटे कार्टून (प्रत्येक में 20 नग मोबाईल) जिसमें कुल 11500 नग मोबाईल कुल कीमती 10,77,00319/- रूपये के मोबाईलों में से 144 छोटे कार्टून जिसमें कुल 2881 नग मोबाईल कीमती 2,30,66,934/- रूपए के मोबाईल नहीं पाया गया।

दौरान विवेचना के अरविंद श्रीवास्तव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लखनादौन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छपारा के नेतृत्व में टीम गठित कर दिलदार ढाबा के कामगारों एवं बंजारी मंदिर के पुजारी से पूछताछ की गई जिससे फरियादी इब्बर खान के मोबाईल नम्बर एवं साजिद खान के मोबाईल की जानकारी हेतु तकनीकी सहायता ली गई एवं सीसीटीव्ही फूटेज का अवलोकन करने पर पाया गया कि इब्बर के कन्टेनर क्रं. एनएल 01 ए.ए.5932 एवं साजिद के कंटेनर आर.जे.02 जी.बी.4306 के कंटेनर दोनो आगे पीछे चले है। जिस आधार पर साजिद के उपर शंका होने पर संदेही प्रार्थी इब्बर,साक्षी मुबीन, संदेही साजिद से हिकमत अमली से पूछताछ करते आरोपी इब्बर खान, मुबीन खान, साजिद खान एवं विधि विरूद्ध बालक के कब्जे से कुल 21 कार्टून जिसमें 421 नग मोबाईल जुमला कीमती करीबन 42,10,000/- रूपए एवं घटना में प्रयुक्त कंटेनर क्रं.एन.एल.01 ए.ए.5932 एवं आर.जे.02 जी.बी.4306 को भी जप्त किया गया जिनकी। आरोपी साजिद के साथ उसका छोटा भाई विधि विरूद्ध बालक भी घटना में शामिल थे।

आरोपीगणों से पूछताछ में बताया कि कंटेनर में रखे मोबाईल तेलंगाना कांमारेड्डी आर.टी.ओ. के पास चेक करने पर कंटेनर की सील टूटी हुई थी और मोबाईल की मात्रा कम थी, इब्बर खान द्वारा पूछताछ में यह भी बताया कि तेलंगाना राज्य में उसकी गाड़ी से एक्सीडेंट हो गया था। जिस कारण तेलंगाना में रिपोर्ट नही किया। आरोपीगणों ने विवेचना के तहत थाना छपारा क्षेत्र का घटना स्थल बताकर कंटेनर के टायर में कीले गड़ाकर पंचर कर कन्टेनर से मोबाईल के कार्टून निकाल कर झूठी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई एवं साथ मिलकर कंटेनर में रखे मोबाईल जो उसके निर्धारित स्थान चेन्नई से झजझर हरियाणा पर सुरक्षित पहुंचाना था परंतु स्वयं के लाभ प्राप्ती हेतु कूटरचना कर कंटेनर में रखे मोबाईलों के कार्टून निकाल कर अमानत में खयानत कर पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से योजनाबद्ध तरिके से पूर्व में लिखाई गई झूठी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर से आरोपियों के विरूद्ध अप.क्रं.79/2020 धारा 420,406,34 ता.हि. का प्रकरण पंजीबद्ध कर निम्रलिखित आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी एवं माल मसरूका की बरामदगी में एसडीओपी अरविंद श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण में निरी.निलेश परतेती, उप. निरीक्षक एचएस टेमरे, उप निरी.गौरव चाटे थाना यातायात,सउनि, राजेश दुबे थाना आदेगांव, प्र.आर.संजय ठाकुर, प्र.आर. प्रमोद मालवी, प्र.आर. रविन्द्र प्रताप सिंह, साईबर सेल सिवनी से श्याम सुंदर तिवारी, जयेन्द्र घेल, राजेन्द्र कटरे, जयसिंह बघेल,रामनरेश कैथवास, गौरीशंकर एवं समस्त थाना स्टाप की सराहनीय भूमिका रही।

करेंट अफेयर्स /हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : आज 27 फरवरी 2020

Current Affairs /Hindi Current Affairs Quiz: Today 27 February 2020
करेंट अफेयर्स /हिंदी करंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : आज 27 फरवरी 2020

1. हाल ही में सुर्ख़ियों में रहा विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम किस देश में स्थित है?
उत्तर – भारत
अहमदबाद का सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा स्टेडियम) विश्व का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है, यह उत्तरी कोरिया के बाद रनग्राडो मिड डे स्टेडियम के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है। इसका निर्माण कार्य 2016 में शुरू हुआ था। हाल ही में इस स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रम्प’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान राष्ट्रपति ट्रम्प और प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त रूप से संबोधन दिया।

2. किस देश ने चेन्नई में भारतीय तटरक्षक और सीमा शुल्क कर्मियों के लिए ‘वेसल खोज तकनीक’ पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया?
उत्तर – ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलियाई सीमा बल की मोबाइल प्रशिक्षण टीम ने भारतीय तटरक्षक, सीमा शुल्क और तमिलनाडु पुलिस के तटीय सुरक्षा कर्मियों के लिए ‘वेसल खोज तकनीक’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। भारतीय तटरक्षक बल ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ऑस्ट्रेलिया के सीमा बल के साथ मिलकर किया।

3. भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् (ICAR) द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय केला सम्मेलन’ का आयोजन किस शहर में किया?
उत्तर – तिरुचिरापल्ली
हाल ही में भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् (ICAR) के अधीन राष्ट्रीय केला अनुसन्धान केंद्र (NRCB) ने ‘अंतर्राष्ट्रीय केला सम्मेलन’ का आयोजन 22-25 फरवरी के दौरान तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में किया। कृषि अनुसन्धान परिषद् (ICAR) के अधीन राष्ट्रीय केला अनुसन्धान केंद्र (NRCB) तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में स्थित है।

4. किस सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई (PSU) ने टीएचडीसी इंडिया और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NEEPCO) में सरकार की पूरी हिस्सेदारी खरीदने का निर्णय लिया है?
उत्तर – NTPC Limited
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने हाल ही में सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई NTPC Limited को टीएचडीसी इंडिया और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NEEPCO) में सरकार की पूरी हिस्सेदारी के अधिग्रहण की अनुमति दे दी है। एनटीपीसी, NEEPCO के जारी और भुगतान की गई शेयर पूंजी का 100% और टीएचडीसी इंडिया की 74.5% प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगा, इसकी शेष हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश सरकार के पास है।

5. किस केन्द्रीय मंत्रालय ने हाल ही में 5G हैकाथॉन लांच की?
उत्तर – दूरसंचार विभाग
दूरसंचार विभाग ने हाल ही में 5G हैकाथॉन लॉन्च की। इस ‘5G हैकाथॉन’ को दूरसंचार विभाग (DoT) ने सरकार, शिक्षाविदों और उद्योग हितधारकों के साथ मिलकर लॉन्च किया है।
इस हैकाथॉन में अत्याधुनिक विचारों को शॉर्टलिस्ट किया जायेगा जिन्हें व्यावहारिक 5जी उत्पादों और समाधानों में परिवर्तित किया जा सकता है। इस हैकाथॉन में विभिन्न चरणों के विजेता 2.5 करोड़ रुपये के कुल पुरस्कार पूल को साझा करेंगे।

RSS Error: Retrieved unsupported status code "404"