Homeसिवनीसिवनी /काँग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

सिवनी /काँग्रेस ने साधा भाजपा पर निशाना

Date:

सिवनी । हाल ही में हुई ओलावृष्टि में किसानों की फसलें चौपट होने पर काँग्रेस और भाजपा अब आमने सामने दिखायी दे रही हैं।

काँग्रेस प्रवक्ता राजिक अकील के द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार सिवनी जिले में विभिन्न स्थानों पर ओलावृष्टि से किसानों को भारी मात्रा में नुकसान हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री कमल नाथ किसानों की हुई नुकसानी को लेकर काफी चिंतित हैं। उन्होंने तत्काल जिला प्रशासन नुकसानी की सर्वे हेतु आदेशित किया।

विज्ञप्ति के अनुसा इस सबंध में जिला भाजपा द्वारा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह कहा कि शासन, प्रशासन से किसानों को सहायता के नाम पर केवल आश्वासन मिला है। जिला भाजपा इस बात से भली भांति परिचित है कि केन्द्र सरकार द्वारा पूर्व के बजट में मध्य प्रदेश के हिस्से की 2600 करोड़ रूपये वर्तमान बजट में 14 हजार करोड़ रूपये की राशि कम कर दी गयी। वर्षा काल के समय भी मध्य प्रदेश में अतिवृष्टि से सर्वे अनुसार 6200 करोड़ रूपये का नुकसान फसल खराब होने से हुआ था। इसमंे केन्द्र सरकार ने मात्र 1000 करोड़ की राशि मध्य प्रदेश को दी थी।

काँग्रेस के प्रवक्ता राजिक अकील ने कहा कि निश्चित रूप से प्रदेश और जिले के किसान प्राकृतिक आपदा की मार झेल रहे हैं। ऐसे में जिला भाजपा द्वारा सिर्फ प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सरकार या जिला प्रशासन को बदनाम करने से काम नहीं चलेगा। केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार विश्व की पांचवी बड़ी अर्थ व्यवस्था बनने का दावा कर रही है।

उन्होंने कहा कि जिले के भाजपा के नेताओं को केन्द्र सरकार से मध्य प्रदेश के हिस्से की पूर्व में बजट से काटी गयी राशि एवं वर्तमान मंे किसान पर आई आपदा पर अधिक से अधिक मुआवजा राशि की मांग करना चाहिए जिससे की किसानों को सही समय पर नुकसानी का मुआवजा दिया जा सके।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...