वन विभाग की इंदौर टी.एस.एफ. टीम ने वन्य प्राणियों के अंगों की तस्करी मामले में पिछले 15-16 महीने से फरार चल रहे आरोपी महेश राठी को गिरफ्तार कर इंदौर न्यायालय में पेश कर दिया है। इंदौर निवासी राठी को एक मार्च को गिरफ्तार किया गया। यह तस्कर इंदौर वन क्षेत्र प्रकरण में भी पिछले एक साल से आरोपी है। न्यायालय ने आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
महेश राठी और गिरोह मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र के जंगलों से बाघ, तेन्दुआ, हिरण, भालू, दो मुँहा साँप, कछुआ आदि का शिकार और खरीद फरोख्त कर अन्तर्राज्यीय बाजार में ऊँचे दामों पर बेचा करता था। कारोबार के लिये यह गिरोह कोडवर्ड का इस्तेमाल करता था। जैसे दो मुँहा साँप के लिये रस्सी, खाल के लिये कपड़ा आदि का प्रयोग किया जाता था।
प्रकरण में पूर्व में दुर्लभ प्रजाति के तेन्दूआ की खाल पंजे, नाखून, विलुप्त प्राय: वन्य-प्राणी काले हिरण के सींग, सेही के काटे और अन्य दुर्लभ वन्य प्राणियों के हड्डियों के टुकड़े और दो मोटर साइकिल के साथ पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पाँचों आरोपी बड़वानी जिले के ग्राम गवाड़ी निवासी शिवा, जिला खरगोन के ग्राम बिजलवाड़ा निवासी धन्नालाल, सेंधवा निवासी बलदेव, देवास निवासी शकीर खान, इंदौर निवासी गफ्फार उर्फ भय्यू को न्यायालय में पेश किया जा चुका है।
सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व अंतर्गत आने वाले रुखड़ परिक्षेत्र बफर जोन के ग्राम गंडाटोला में आज शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुआ का शावक मृत हो गया है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार आज शाम रुखड़ परिक्षेत्र बफर जोन के ग्राम गंडाटोला में एक अज्ञात वाहन द्वारा तेंदुआ के शावक को टक्कर मार दी गई जिससे घटना स्थल में शावक की मौत हो गई।
घटना की जानकारी लगते ही पेंच प्रबंधन द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर मृत शावक को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है। मृतक शावक का पोस्टमार्टम मंगलवार सुबह किया जायेगा।
अमरनाथ यात्रा /ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से आरंभ, पढ़े जरूरी दस्तावेजो की जानकारी अमरनाथ यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिये आधार कार्ड अनिवार्य
सिवनी । अमरनाथ यात्रियों के उत्साह को देखते हुए इस बार श्राइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कोटा बढ़ा दिया गया है। इस बार बड़ी संख्या में भक्त बाबा अमरनाथ के दर्शन कर सकेंगे। इस वर्ष हुई बर्फबारी के कारण अधिक यात्रियों के अमरनाथ जाने की उम्मीद है।
42 दिवसीय अमरनाथ यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल से आरंभ हो जायेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिये पाँच फोटो आवश्यक हैं। इस बार आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है।
रजिस्ट्रेशन के दौरान यात्री को परिचय पत्र के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड देना होगा। इसके अलावा यात्री के 05 फोटो भी लगेंगे। इनमें से एक फोटो मेडिकल फॉर्म पर दूसरा फोटो एप्लीकेशन फॉर्म और 03 फोटो कार्ड पर लगेंगे। फिलहाल बैंकों द्वारा अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन की तारीख तय नहीं हो सकी है जबकि हर साल एक मार्च से बैंकों से रजिस्ट्रेशन आरंभ हो जाते थे।
पहलगाम और बालटाल के रास्ते से प्रतिदिन 15 हजार रजिस्ट्रेशन होते हैं। ओम शिव शक्ति मण्डल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 23 जून से आरंभ होकर 03 अगस्त तक चलेगी। पिछले वर्ष अमरनाथ यात्रा 38 दिन चली थी। धारा 370 लागू होने की वजह से यात्रा बीच में ही रद्द कर दी गयी थी।
प्रदेश से प्रत्येक वर्ष हजारों यात्री बाबा के दर्शन के लिये जाते हैं। वर्ष 2019 में 30 से 35 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी। केंद्र सरकार को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध करना होंगे, ताकि कोई भी अवांछित तत्व इस यात्रा में दखल न दे सकें।
13 से 75 साल तक के भक्त कर सकते हैं अमरनाथ की यात्रा : अमरनाथ यात्रा 13 साल से 75 साल तक के भक्त कर सकते हैं। 06 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं के लिये यात्रा वर्जित रहेगी। यात्री अपने साथ ऊनी कपड़े, एक छोटी छतरी, बरसाती, जूते, जैकेट, ऊनी जुराबें अवश्य रखें। जेब में पहचान – पत्र के साथ एक पर्ची रखें, जिसमें आपका नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखा हो।
MP Police 2020 /मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द होगी भर्ती,खत्म होगा पुलिस बल का टोटा
भोपाल : बीते दो सालों से पुलिस में भर्ती पर लगी रोक हटाने की तैयारी कर ली गई है। इसके साथ ही सात हजार पदों पर आरक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा।
इसके लिए पुलिस मुख्यालय की चयन और भर्ती शाखा द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। दरअसल सरकार द्वारा सेवा आयु में दो साल की वृद्धि किए जाने की वजह से सेवानिवृत्ति रुक गई थी। अब इस साल अप्रैल माह से सेवानिवृत्ति का दौर शुरू होने वाला है। यही वजह है कि चयन शाखा द्वारा इस साल के अंत तक रिक्त होने वाले पदों की गणना के अनुसार रिक्त पदों पर भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार पुलिस विभाग में सिंतबर 2017 में अंतिम बार सिपाही, थानेदार, सूबेदार और प्लाटून कमांडर के पदों पर भर्ती की गई थी। उसके बाद ही तत्कालीन भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव को देखते हुए पदोन्नति में आरक्षण विवाद के चलते राजनैतिक फायदे के लिए राज्य सेवा के अधिकारी-कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु सीमा में दो साल की वृद्धि करते हुए उसे 60 से 62 साल कर दिया गया था। जिसके चलते सिपाही से लेकर एएसपी तक की सेवानिवृत्ति रुक गई थी।
जिन अधिकारी कर्मचारियों को मार्च 2018 में रिटायर होना था, अब उनकी सेवानिवृत्ति नजदीक आ गई है। सभी संवर्ग के करीब दस हजार अधिकारी कर्मचारियेां का रिटायरमेंट है। हालांकि पदोन्नति पर लगी रोक से पिछले चार साल से इन संवर्ग में पदोन्नति भी नहीं हुई है। इस कारण जो कर्मचारी और अधिकारी जिस पद पर पदस्थ है, उसे पद से सेवानिवृत्ति मिलेगी।
सूत्रों के मुताबिक दिसंबर 2020 की स्थिति में आरक्षकों के रिक्त होने वाले पदो, जिलों तथा इकाइयों में रिक्त पदों की गणना कराई जा रही है। करीब सात हजार पदों पर भर्ती की तैयारी है। हर साल पांच हजार पद सृजित करने का मामला भी रुका हुआ है। यह पद विभिन्न संवर्ग के सीधी भर्ती और पदोन्नति से पूरे किए जाते हैं, लेकिन 2018 और 19 में इन पदों पर भर्ती और पदोन्नति रुकी हुई है।
एमपी ऑनलाइन से परीक्षा कराने की संभावना व्यापमं के भर्ती महाघोटाला उजागर होने के बाद अब उससे पुलिस विभाग ने भर्ती से हाथ खींच लिए है। इस परीक्षा के लिए कुछ प्राइवेट एजेंसियों पर मंथन किया जा रहा है। संभावना है कि अब एमपी ऑनलाइन से आरक्षक और थानेदार संवर्ग की लिखित परीक्षा करवाई जाएगी। इसके लिए प्रश्न-पत्र स्वयं पुलिस की चयन एवं भर्ती शाखा तैयार करेगी। लिखित परीक्षा पास करने वालों में से कुल पदों के अनुपात में पांच गुना अधिक अभ्यार्थियों का फिजिकल टेस्ट के लिए चयन किया जाएगा।
आरक्षण के रोस्टर का इंतजार केंद्र सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के दस फीसदी आरक्षण और राज्य सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण 14 से बढ़ाकर 27 फीसदी करने के आदेश जारी किए हैं। इस कारण सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए जिलों में सामान्य, ओबीसी, एससी-एसटी वर्ग की आबादी के अनुसार रोस्टर बनाया जाना है। आबादी के अनुपात के अनुसार ही भर्ती के बाद इन वर्गों को आरक्षण दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक जीएडी ने क्लास वन और टू का रोस्टर जारी कर दिया है, अब तृतीय और चतुर्थ श्रेणी का रोस्टर जारी करना है। उसी के अनुसार विभिन्न वर्गों में आरक्षण दिया जाएगा।
MP Varg 1 or 2 Merit List 2020, Cut Off Marks | संविदा शिक्षक वर्ग 1 एवं 2 मेरिट लिस्ट 2020
MP Varg 1 or 2 Merit List 2020 | संविदा शिक्षक वर्ग 1 एवं 2 मेरिट लिस्ट 2020,Cut Off Marks : एमपी उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग-2 की प्रोविशनल सूची & वेटिंग लिस्ट जारी कर दी गयी है जिसे आप नीचे दिए गये ऑफिसियल लिंक से चेक कर सकते है |
प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड, व्यापम ने फरवरी 2020 में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली है और संविदा शिक्षा वार्ग 2 मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए तैयार है। रिक्रूटमेंट बोर्ड MPPEB 29 फरवरी 2020 को हाई स्कूल टीचर्स की Varg 2 चयन सूची जारी करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से https: //trc.mponline और peb.mp.gov.in पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से विषयवार कट-ऑफ अंक विवरण भी देख सकते हैं।
MP Varg 2 Merit List 2020
इससे पहले MPPEB ने 15000 Samvida Shikshak Varg 2. के लिए अधिसूचना जारी की है। मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा बोर्ड (MPPEB) 20 फरवरी 2020 को हाई स्कूल शिक्षक के लिए Samvida Shikshak Varg 1 & Varg 2 मेरिट सूची जारी करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अपना नाम पाया मेरिट लिस्ट स्कूलों से चुन सकते हैं और अपने दस्तावेजों को 05 मार्च से 25 मार्च 2020 तक अपलोड कर सकते हैं। Samvida Shikshak Varg 2 Bharti के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से मेरिट सूची और कट ऑफ अंक की जांच कर सकते हैं। Samvida Shikshak Varg 1 और 2 कट ऑफ अंक की जाँच नीचे दिए गए अनुभाग से विषय वार अपेक्षित है।
अनारक्षित वर्ग में आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) की श्रेणी में आने वाले आवेदकों के चिन्हांकन हेतु पंजीयन (सिर्फ अनारक्षित वर्ग के अभ्यार्थियों के लिए)
22 Jan 2020 – 07 Feb 2020
रिक्तियों के आधार पर प्रावधिक चयन/प्रतीक्षा सूचियों को अपलोड करना।
29 February 2020
प्रावधिक चयनित/प्रतिक्षारत अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेजों को अपलोड करना तथा शालाओं का विकल्प चयन करना
05 Mar 2020 – 25 Mar 2020
जिला स्तर पर अभिलेखों का सत्यापन
Apr 2020
सत्यापन उपरांत अंतिम चयन सूची/प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन
May 2020
MP PEB Samvida Shala Shikshak Varg 2 Cut Off
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for Geography Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 भूगोल कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
95-105 Marks
ST
90-95 Marks
OBC
110-120 Marks
General
125-135 Marks
PH
70-80 Marks
Average Cut off
100-110 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for Hindi Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 हिंदी कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
80-100 Marks
ST
80-90 Marks
OBC
125-130 Marks
General
130-135 Marks
PH
85-95 Marks
Average Cut off
110-120 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for Biology Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 जीव विज्ञान कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
95-105 Marks
ST
90-95 Marks
OBC
105-115 Marks
General
110-120 Marks
PH
60-70 Marks
Average Cut off
90-100 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for English Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 अंग्रेजी कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
80-90 Marks
ST
75-85 Marks
OBC
110-115 Marks
General
125-135 Marks
PH
70-80 Marks
Average Cut off
80-90 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for Commerce Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 कॉमर्स कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
100-105 Marks
ST
90-95 Marks
OBC
110-120 Marks
General
125-130 Marks
PH
70-80 Marks
Average Cut off
105-110 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for Sanskrit Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 संस्कृत कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
90-100 Marks
ST
90-95 Marks
OBC
115-125 Marks
General
125-135 Marks
PH
80-90 Marks
Average Cut off
100-110 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for Sociology Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 समाजशास्त्र कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
105-110 Marks
ST
90-100 Marks
OBC
110-115 Marks
General
125-130 Marks
PH
80-85 Marks
Average Cut off
110-115 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for Mathematics Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 गणित कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
110-120 Marks
ST
95-100 Marks
OBC
125-130 Marks
General
125-135 Marks
PH
80-90 Marks
Average Cut off
120-130 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for Chemistry Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 केमिस्ट्री कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
80-90 Marks
ST
70-80 Marks
OBC
95-100 Marks
General
115–120 Marks
PH
70-80 Marks
Average Cut off
100-105 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for Political Science Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 राजनितिक विज्ञान कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
100-105 Marks
ST
95-100 Marks
OBC
110-115 Marks
General
120-125 Marks
PH
90-95 Marks
Average Cut off
100-110 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for History Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 इतिहास कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
100-110 Marks
ST
95-105 Marks
OBC
110-115 Marks
General
120-130 Marks
PH
70-85 Marks
Average Cut off
90-105 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for Economics Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 अर्थशास्त्र कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
95-100 Marks
ST
85-95 Marks
OBC
100-110 Marks
General
115-125 Marks
PH
80-85 Marks
Average Cut off
100-115 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for Physics Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 भोतिकी कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
80-90 Marks
ST
75-80 Marks
OBC
95-105 Marks
General
110-120 Marks
PH
65-70 Marks
Average Cut off
100-110 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for Agriculture Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 कृषि कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
100-105 Marks
ST
90-100 Marks
OBC
105-110 Marks
General
115-125 Marks
PH
80-85 Marks
Average Cut off
110-120 Marks
Samvida Shikshak Varg 1 Cut Off Marks for Home Science Subject
संविदा शिक्षक वर्ग 1 होम साइंस कट ऑफ
Category
Cut off Marks (Expected)
SC
95-105 Marks
ST
90-95 Marks
OBC
110-120 Marks
General
125-135 Marks
PH
70-80 Marks
Average Cut off
100-110 Marks
✍Imp. UPDATE – If applicants have any query regarding MP Samvida Shala Shikshak Varg 2 Merit List 2020, Enter your question in the below comment box. ( You need to keep visiting this page for the High School Teacher Cut Off Marks etc.⟳Update By Website Team 👨🏻🏫
Samvida Shikshak Varg 2 Cut Off Marks for Urdu Subject
मध्य प्रदेश / श्योपुर में महिला ने बिना सर्जरी 6 बच्चों को दिया जन्म, 2 की मौत
श्योपुर : मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में एक महिला ने बिना सर्जरी एक साथ 6 बच्चों को दिया जन्म, जिसमे 2 बच्चियों की मौत हो गयी है, भोपाल की स्त्रीरोग विशेषग्य का कहना है कि एक प्रसव में इतने बच्चो को जन्म देना बेहद अनोखी घटना है , इस तरह के प्रसव को सामान्य प्रसव मामलो से भी दुर्लभ माना जाता है.
श्योपुर जिला अस्पताल में एक प्रसूता ने छह बच्चों को जन्म दिया। बच्चों का जन्म समय से महीने पहले हुआ था, इस कारण नवजातों की हालत वेहद नाजुक थी, इस कारण दो बालिकाओं ने दम तोड़ दिया। बाकी चार नवजातों को डॉक्टरों की निगरानी में एसएनसीयू में रखा गया है। बड़ौदा निवासी मूर्ति (23) पत्नी विनोद माली को पहली डिलीवरी थी। प्रसव पीड़ा उठने के बाद शनिवार को उसे बड़ौदा अस्पताल से श्योपुर रेफर किया गया था।
तेज दर्द उठा तो सोनोग्राफी करने पर हुआ खुलासा
सात महीने से भी कम समय की प्रसूता का इतनी तेज प्रसव पीड़ा देख डॉक्टरों ने उसकी सोनोग्राफी जांच कराई। जांच में पता चला कि मूर्ति के गर्भ में दो-तीन नहीं पूरे छह बच्चे हैं। यह पता लगते ही न सिर्फ मूर्ति और उसके परिजन बल्कि प्रसव कराने वाले डॉक्टर-नर्सों के भी पसीने आ गए।
35 मिनट में 6 बच्चों का जन्म
गनीमत यह रही कि बिना किसी ऑपरेशन के सामान्य डिलीवरी से मूर्ति ने बच्चों को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक करीब 35 मिनट में मूर्ति ने सभी 6 बच्चों को जन्म दिया, जिनमें 4 बालक और 2 बालिकाएं हैं।
दो बच्चियों की मौत
नवजातों को वजन 450 ग्राम से लेकर 750 ग्राम तक था इसलिए उनकी नाजुक हालत को देखते हुए तत्काल एसएनसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। दोनों बालिकाएं ही सबसे कमजोर थी, जिनका वजन पूरा 400 से 450 ग्राम था। बालिकाओं ने इलाज के दौरान एसएनसीयू में ही दम तोड़ दिया, जबकि चार बालकों का इलाज डॉक्टरों की सघन निगरानी में चल रहा है।
प्रधानमंत्री मान-धन योजना (PMSYM) में किसानों को मिलेगी 3 हजार रूपये पेंशन
प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना किसानों के वृद्धावस्था संरक्षण और लघु तथा सीमांत किसानों की सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रारंभ की गयी है। योजना की परिपक्वता पर किसानों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने के उपरांत प्रति माह 3 हजार रूपये पेंशन मिलेगी। यदि किसान की मृत्यु हो जाती है तो किसान के पति या पत्नी परिवार पेंशन के रूप में 50 प्रतिशत पेंशन पाने के हकदार होंगे। परिवारिक पेंशन केवल पति या पत्नी के लिए लागू होगी।
योजना के अन्तर्गत पेंशन प्राप्त करने के लिए किसान की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच हो। लघु सीमांत कृषकों को 60 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक प्रतिमाह 55 रूपये से 200 रूपये तक योगदान जमा करना होगा। किसान 60 वर्ष की आयु प्राप्त कर लेता है तो वह पेंशन राशि का दावा कर सकता है। प्रत्येक माह एक निश्चित पेंशन राशि 3 हजार रूपये पेंशन खाते में जमा होगी।
उन्होंने बताया कि मान-धन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक लघु और सीमांत किसानों उसकी आयु 18 से 40 वर्ष के बीच हो प्रदेश में भूमि रिकार्ड के अनुसार 2 हेक्टेयर तक खेती योग्य भूमि हो। किसी भी अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं जैसे राष्ट्रीय पेंशन योजना, कर्मचारी राज्य बीमा निगम योजना, कर्मचारी कोष्ठ संगठन योजना, श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा, प्रधानमंत्री श्रम योगी योजना, प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के लिए चुने गये किसान पात्र नहीं होगे।
इसके आलावा उच्च आर्थिक स्थिति के लाभार्थियों सभी संस्थागत भूमि धारक, संवैधानिक पदों के पूर्व और वर्तमान धारक, पूर्व और वर्तमान मंत्री, राज्य मंत्री और लोकसभा, राज्य सभा, राज्य विधानसभा, राज्य विधान परिषदों के पूर्व और वर्तमान सदस्य नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर, जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष पात्र नहीं होगे। आयकर दाता किसान पात्र नहीं होगे। किसानों के पास आधार कार्ड, बचत बैंक खाता एवं पी-एम किसान खाता होना चाहिए।
मध्य प्रदेश : किसान MP ONLINE के कियोस्क सेंटर से प्राप्त कर सकते हैं भू-अभिलेख की प्रतिलिपियां
भोपाल : मध्य प्रदेश में किसानों को भू-अभिलेखों की प्रतिलिपियां प्राप्त करने के लिए परेशान न होना पड़े, इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा किसानों को नवीन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। अभी किसानों को भू-अभिलेख खसरा एवं बी-1 की प्रतिलिपि तहसील स्थित आईटी सेन्टरों तथा लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से आवेदन करने पर तुरंत उपलब्ध कराई जा रही है। इसी दिशा में एक ओर कदम बढ़ाते हुए राजस्व विभाग द्वारा भू-अभिलेखों की प्रति निर्धारित दरों पर भू-स्वामियों को प्रदाय करने के लिए एमपी ऑनलाईन को प्राधिकृत सेवा प्रदाता नियुक्त किया गया है।
आयुक्त भू-अभिलेख मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिले के सभी एमपी ऑनलाईन कियोस्क केन्द्रों पर एमपी बेवजीआईएस सॉफ्टवेयर के माध्यम से आम नागरिकों को शासन द्वारा निर्धारित दरों पर भू-अभिलेख की प्रतिलिपियां प्रदाय करना प्रारंभ किया जा रहा है। जिससे किसानों को भू-अभिलेख खसरा एवं बी-1 की प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए तहसीलों में नहीं आना पड़ेगा। किसान अपने निकटतम एमपी ऑनलाईन कियोस्क से भू-अभिलेख की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकेगा।
भू-अभिलेखों की प्रतिलिपियों के लिए निर्धारित दर
शासन द्वारा एमपी ऑनलाईन कियोस्क के माध्यम से प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए दरें निर्धारित की गई हैं। जिसके तहत एक साला/पांच साला खसरा या खाता जमाबंदी, अधिकार अभिलेख, खेवट के प्रथम पृष्ठ के लिए 30 रूपए तथा प्रत्येक अतिरिक्त पृष्ठ के लिए 15 रूपए फीस निर्धारित की गई है। इसी प्रकार वाजिब-उल-अर्ज, निस्तार पत्रक के प्रथम पृष्ठ के लिए 30 रूपए एवं प्रत्येक अतिरिक्त पृष्ठ के लिए 15 रूपए और ए-4 आकार के नक्शे की प्रति के प्रथम पृष्ठ के लिए 30 रूपए तथा प्रत्येक अतिरिक्त पृष्ठ के लिए 15 रूपए की दर निर्धारित की गई है।
घर पर भी प्राप्त सकते हैं भू-अभिलेख की प्रतियां
भू-अभिलेखों की प्रतिलिपि प्राप्त करने के लिए किसान चाहें तो उन्हें एमपी ऑनलाईन कियोस्क या तहसील स्तर पर आईटी केन्द्र पर जाने की भी आवश्यकता नहीं है। किसान अपने घर से ही इंटरनेट के माध्यम से https://mpbhulekh.gov.in पोर्टल पर जाकर भू-अभिलेखों की डिजिटल हस्ताक्षर युक्त प्रतिलिपि ऑनलाईन पेमेंट कर प्राप्त कर सकते हैं।
सिवनी /श्री रामजन्मोत्सव हेतु आवश्यक बैठक 1 मार्च को
आगमी दिनों जिला मुख्यायल सिवनी में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी भगवान श्री राम के जन्म उत्सव रामनवमी के अवसर पर वीभन्न आयोजन होंगे।
इन आयोजनों की रूप रेखा बनाने हेतु एक आवयश्क बैठक दिनांक 1 मार्च दिन रविवार की शाम 7 बजे से राम मंदिर परिसर गांधी चौक शुक्रवारी बाजार में आयोजित की गई है
श्री राम मंदिर ट्रस्ट की प्रबध न्यासी श्रीमती उर्मिला गुप्ता ने इस अहम बैठक मे सभी सनातनी धर्म प्रेमियी एवं हिन्दू संस्कर्ति के अनुगामियों से उपस्थित होंने का निवेदन किया है ताकि राम जनउत्सव, श्री राम दरबार की स्थापना, एवं राम नवमी के चल समारोह को लेकर कार्ययोजना बनाई जा सके।
मध्य प्रदेश / MP बोर्ड की 12वीं कक्षा का टाइम टेबल बदला, यहाँ देखे नया टाइम टेबल
सिवनी : माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल (MPBSE) की वर्ष 2020 की परीक्षाओं के संचालन हेतु जारी किये गये परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन करते हुए माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल ने टाइम टेबल में 2 विषयों में बदलाव किये है.
माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल ने मध्य प्रदेश में होने वाली कक्षा 10 वी एवं 12 वी की बोर्ड परीक्षाओ के लिए टाइम टेबल पूर्व में ही जारी कर दिए थे परन्तु अब इस समय माध्यमिक शिक्षा मण्डल भोपाल (MPBSE) ने कक्षा 12 वी के टाइम टेबल 2 विषयों पर बदलाव किये है
पूर्व में जारी टाइम टेबल के अनुसार हायर मैथेमेटिक्स का पेपर सोमवार 23 मार्च को तथा बायोटेक्नालॉजी का पेपर मंगलवार 24 मार्च को होना था . परन्तु अब इस बात का ध्यान रखे की MPBSE ने अब बायोटेक्नालॉजी का पेपर सोमवार 23 मार्च एवं हायर मैथेमेटिक्स का पेपर मंगलवार 24 मार्च को होगा। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं। शेष सभी परीक्षाएं पूर्व में जारी परीक्षा कार्यक्रम अनुसार निर्धारित समय पर ही आयोजित होंगी।