Homeदेशअमरनाथ यात्रा /ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से आरंभ, पढ़े जरूरी दस्तावेजो की...

अमरनाथ यात्रा /ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से आरंभ, पढ़े जरूरी दस्तावेजो की जानकारी

Date:

अमरनाथ यात्रा /ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल से आरंभ, पढ़े जरूरी दस्तावेजो की जानकारी
अमरनाथ यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिये आधार कार्ड अनिवार्य

सिवनी । अमरनाथ यात्रियों के उत्साह को देखते हुए इस बार श्राइन बोर्ड द्वारा अमरनाथ यात्रा के लिये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का कोटा बढ़ा दिया गया है। इस बार बड़ी संख्या में भक्त बाबा अमरनाथ के दर्शन कर सकेंगे। इस वर्ष हुई बर्फबारी के कारण अधिक यात्रियों के अमरनाथ जाने की उम्मीद है।

42 दिवसीय अमरनाथ यात्रा के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एक अप्रैल से आरंभ हो जायेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिये पाँच फोटो आवश्यक हैं। इस बार आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है।

रजिस्ट्रेशन के दौरान यात्री को परिचय पत्र के रूप में आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर कार्ड देना होगा। इसके अलावा यात्री के 05 फोटो भी लगेंगे। इनमें से एक फोटो मेडिकल फॉर्म पर दूसरा फोटो एप्लीकेशन फॉर्म और 03 फोटो कार्ड पर लगेंगे। फिलहाल बैंकों द्वारा अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन की तारीख तय नहीं हो सकी है जबकि हर साल एक मार्च से बैंकों से रजिस्ट्रेशन आरंभ हो जाते थे।

पहलगाम और बालटाल के रास्ते से प्रतिदिन 15 हजार रजिस्ट्रेशन होते हैं। ओम शिव शक्ति मण्डल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 23 जून से आरंभ होकर 03 अगस्त तक चलेगी। पिछले वर्ष अमरनाथ यात्रा 38 दिन चली थी। धारा 370 लागू होने की वजह से यात्रा बीच में ही रद्द कर दी गयी थी।

प्रदेश से प्रत्येक वर्ष हजारों यात्री बाबा के दर्शन के लिये जाते हैं। वर्ष 2019 में 30 से 35 हजार यात्रियों ने यात्रा की थी। केंद्र सरकार को गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुरक्षा के विशेष प्रबंध करना होंगे, ताकि कोई भी अवांछित तत्व इस यात्रा में दखल न दे सकें।

13 से 75 साल तक के भक्त कर सकते हैं अमरनाथ की यात्रा :
अमरनाथ यात्रा 13 साल से 75 साल तक के भक्त कर सकते हैं। 06 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं के लिये यात्रा वर्जित रहेगी। यात्री अपने साथ ऊनी कपड़े, एक छोटी छतरी, बरसाती, जूते, जैकेट, ऊनी जुराबें अवश्य रखें। जेब में पहचान – पत्र के साथ एक पर्ची रखें, जिसमें आपका नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखा हो।

SHUBHAM SHARMA
SHUBHAM SHARMAhttps://shubham.khabarsatta.com
Shubham Sharma – Indian Journalist & Media Personality | Shubham Sharma is a renowned Indian journalist and media personality. He is the Director of Khabar Arena Media & Network Pvt. Ltd. and the Founder of Khabar Satta, a leading news website established in 2017. With extensive experience in digital journalism, he has made a significant impact in the Indian media industry.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MP Pulse Polio Campaign: 3 दिन में 1.06 करोड़ से ज्यादा बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक, अभियान रहा सफल

भोपाल: मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान ने एक...