Home Blog Page 1932

सिवनी /कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव हेतु एजवाइजरी जारी

सिवनी कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव हेतु एजवाइजरी जारी

प्रदेश के नागरिकों को कोरोना वायरस के लक्षणों और उसके संक्रमण से बचने के लिए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा एजवाइजरी (सलाह) जारी की गई है।

एडवाइजरी (सलाह) के अनुसार कोरोना वायरस विषाणुओं का समूह है जिससे सामान्यत: जानवरों में बीमारियाँ होती है। कभी-कभी ये मनुष्यों में संक्रमण करता है। मनुष्यों में इसके लक्षण सर्दी, खाँसी एवं बुखार, सिरदर्द, गले में खराश इत्यादि के रूप में हो सकते हैं। छोटे बच्चों और बुजुर्ग व्यक्तियों सहित ऐसे व्यक्तियों में जिनमें प्रतिरक्षण की क्षमता कम होती है, में यह वायरस निमोनिया, ब्रोंकाइटिस इत्यादि गंभीर बीमारियाँ उत्पन्न करता है।

एडवाइजरी के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के खाँसने या छींकने से हवा द्वारा फैलता है। संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क, छूने या हाथ मिलाने और संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने के बाद आँख या नाक को छूने से भी यह फैलता है। नागरिकों को चाहिए कि संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में आने से बचें। अपने हाथ बार-बार धोते रहें। संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने के बाद आँख या नाक को छूने से बचें।

नागरिकों को सलाह दी गई है कि सामान्य सर्दी-खाँसी, बुखार होने पर चिकित्सक की सलाह लें एवं घर में आराम करें। कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों को निर्देश दिये है कि शासन द्वारा दिये गये सुझाव को अपने फील्ड अधिकारी/कर्मचारी के माध्यम से जनता को जागरूक किया जावे। कोरोना वायरस की जानकारी प्राप्त करने के लिए राज्य स्तर पर हेल्पलाईन टोल फ्री नम्बर 104 स्थापित किया गया है। इस नंबर से कोरोना वायरस की जानकारी ली जा सकती है।    

सिवनी / रिश्वतखोर कृषि उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक को हुई 04 वर्ष की सजा

सिवनी रिश्वत लेने वाले कृषि उद्यानिकी विभाग के उपसंचालक को हुई 04 -वर्ष की सजा

सिवनी : विशेष न्यायालय (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम) के द्वारा यह निर्णय दिया गया है । वर्ष 2015 के इस मामले के बारे में जिला मीडिया सेल प्रभारी मनोज सैयाम द्वारा बताया गया है कि, प्राथी निशांत भारद्वाज के द्वारा उद्यानिकी विभाग सिवनी में पिछले 2 वर्षों से ठेके पर टपक सिंचाई यंत्र किसानों को वितरित करता था.

जिसका भुगतान उधानिकी विभाग द्वारा किया जाता था। प्रार्थी के द्वारा टपक सिंचाई यंत्र के भुगतान के 12 लाख रुपए की राशि को उधानिकी विभाग के उपसंचालक आरोपी प्रदीप कुमार चौधरी द्वारा रोक दिया गया था और उसके एवज में प्रार्थी निशांत भारद्वाज से ₹1.50 लाख रुपए भुगतान करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था और उसे परेशान कर रहा था ।जिसकी शिकायत निशांत भारद्वाज द्वारा लोकायुक्त पुलिस जबलपुर को किया था ।

जिस पर लोकायुक्त पुलिस द्वारा दिनांक 01-12- 15 को आरोपी प्रदीप कुमार चौधरी द्वारा निशांत भारद्वाज को रिश्वत के 01 लाख रूपए लेकर अपने शासकीय आवास में बुलाया था और 01 लाख रुपए रिश्वत लेकर अपने घर के फ्रिज के अंदर ऊपर के खाने में रख दिया था। जिसे लोकायुक्त पुलिस द्वारा आरोपी के घर के फ्रिज से बरामद कर आरोपी प्रदीप चौधरी को रंगे हाथ पकड़ा था और आवश्यक कार्यवाही पश्चात आरोपी के विरुद्ध माननीय -विशेष न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया था।

जिसकी सुनवाई माननीय विशेष न्यायाधीश- श्री राजर्षि श्रीवास्तव (भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम)की अदालत में की गई जिसमें शासन कि ओर से विद्वान विशेष लोक अभियोजक -श्री नवल किशोर सिंह के द्वारा सबूतों और गवाहों को प्रस्तुत किया गया।

सबूतों और गवाहों के मदेनजर आरोपी प्रदीप कुमार चौधरी को धारा-13(1) d, धारा -13(2)d भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 04 – वर्ष का कारावास एवं एवं ₹25000 जुर्माने की एवं धारा -07, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में 03 – वर्ष एवं ₹25000 जुर्माने की सजा से दंडित करने का फैसला सुनाते हुए आरोपी को न्यायालय जाने का आदेश जारी किया है

सिवनी / कोरोना वायरस : 3 परिवार सुरक्षा हेतु सतत निगरानी में

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में विदेश भ्रमण कर आये लोगो को कोरोना वायरस से सुरक्षा हेतु निगरानी में रखा गया है

सिवनी। चीन के बोहांग से फैले अत्यंत घातक कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन भी चौकस है, जहां विगत 4 मार्च को कलेक्टर सिवनी के निर्देश पर विदेश से भ्रमण कर सिवनी वापस आये तीन परिवारों को कोरोना वायरस से प्रभावित हैं या नहीं उसकी पहचान करने हेतु तीन परिवार को निगरानी में रखा गया है।

सीएमएचओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. एचपी पटेरिया, डॉ. एसके भोयर, डॉ. एएच कुरैशी, श्रीमति मेरी जोसेफ द्वारा विदेश भ्रमण से आये सिवनी नगर के दो परिवारों के घर जाकर संपर्क किया गया। इस संबंध में गोपाल सनोडिया संचालक ताप्ति कृषि केंद्र मंगलीपेठ  निवासी सिवनी उम्र 38 वर्ष ने बताया कि वे स्वयं व पत्नि श्रीमति रीना सनोडिया उम्र 31 वर्ष तथा पुत्र वेदांत सनोडिया 8 वर्ष सहित अन्य दो परिवारों के साथ विदेश भ्रमण पर गये थे। ज्ञात हो कि सिवनी जिले से तीन परिवार विदेश भ्रमण में गए थे।

गोपाल सनोडिया ने बताया कि वे 20 फरवरी 2020 को  म्यूनिख (जर्मनी), 21 फरवरी को सेलबर्ग एवं इस्फुफ (अस्ट्रिया), दिनांक 23 फरवरी को वेनिस इटली, 24 को फ्लोरेंश, 25 एवं 26 फरवरी को रोम, 27 फरवरी 2020 को वे वापस भारत पहुंचने के लिए रवाना हुए थे, जहां वे दुबई के रास्ते दिनांक 28 फरवरी को मुंबई पहुंचे। चिकित्सीय दल को परिवार द्वारा जानकारी दी गई कि उनका परिवार पूरी तरह स्वस्थ्य है।

उपरोक्त परिवार के साथ गये अन्य कृषि सामग्री व्यवसायी आशीष कुमार अग्रवाल कृषि केंद्र सिवनी से निरीक्षण दल ने मुलाकात की तो उन्होंने बताया कि वे अपनी पत्नि शिल्पी अग्रवाल 37 वर्ष के साथ विदेश भ्रमण के लिये गये थे, और वर्तमान स्थिति में कोई शारीरिक परेशानी नहीं है।

चिकित्सक दल ने सेनेटाईजेशन कर दिये गये आवश्यक निर्देश
चिकित्सीय दल के प्रभारी डॉ. एचपी पटेरिया ने दोनों ही परिवारों को कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी देकर संक्रमण के खतरे के बारे में चिकित्सीय जानकारी दी गई, जहां उन्होंने बताया कि उनके साथ संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्तियों के बचाव हेतु 14 दिनों तक घर पर ही रहकर आईसोलेशन की समझाईश दी गई, क्योंकि वायरस का इन्क्यूवेशन का समय काल 14 दिनों का होता है और इस अवधि में लक्षण प्रकट हो सकते है, लेकिन स्वस्थ्य दिखने पर भी वह अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है।

परिवार ने दी सहमति
सलाह के बाद परिवार के सदस्यों ने सहमति प्रकट करने के साथ ही मुहं पर मास्क लगाने, बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोने तथा यदि हर बार हाथ धोना संभव ना हो तो अल्कोहलयुक्त सेनेटाईजर से हाथ साफ करने की समझाईश दी गई, वहीं सुबह-शाम शरीर का तापक्रम नोट करने के साथ सादा व ताजा भोजन करने का सुझाव दिया गया, वहीं निर्देश दिये गये कि वे आईस्क्रीम, कोल्ड्रीग्ंस फ्रिज का ठंडा पानी जैसी वस्तुओं से परहेज करें।

आज छपारा जायेगा दल
उपरोक्त दोनों परिवारों के साथ विदेशी दोरे पर गये तीसरे कृषि केंद्र व्यवसायी छपारा निवासी सुशील अग्रवाल के घर भी आज सीएमएचओ कार्यालय द्वारा गठित चिकित्सी दल संपर्क करने पहुंचेगा, जहां उन्हें 14 दिनों तक आईसोलेशन में रहने की सलाह दी जायेगी, ताकि वे और उनके संपर्क में आने वाले अन्य व्यक्ति घातक कोरोना वायरस के संक्रमण से प्रभावित ना हो सके।

corona virus seoni, seoni corona virus, seoni corona virus news, seoni me corona virus, seoni me corona virus ke mareej, कोरोना वायरस सिवनी न्यूज़, जिला पंचायत सिवनी, बरघाट सिवनी, लखनादौन समाचार, संवाद कुंज सिवनी, सिवनी की ताजा खबर, सिवनी जिला का नक्शा, सिवनी जिला न्यूज़, सिवनी जिला समाचार, सिवनी जिले का नक्शा, सिवनी जिले की खबर, सिवनी जिले की ताजा खबर, सिवनी जिले की न्यूज़, सिवनी नई दुनिया, सिवनी पत्रिका, सिवनी पर्यटन

“लडली लक्ष्मी योजना” अंतर्गत प्रदायित आनुपातिक लक्ष्य के विरुद्ध 6995 बालिकाओं को मिला योजना का लाभ

“लडली लक्ष्मी योजना” अंतर्गत प्रदायित आनुपातिक लक्ष्य के विरुद्ध 6995 बालिकाओं को मिला योजना का लाभ

सिवनी /जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित “लाडली लक्ष्मी योजना” अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2019-20 में संचालनालय द्वारा सिवनी जिले को माह फरवरी 2020 तक प्रदायित आनुपातिक लक्ष्य 6505 के विरूद्ध 6995 बालिकाओं को योजना का लाभ प्रदाय कर 107.5 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया गया है।

लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ उन बालिकाओं को प्रदाय किया जाता है, जिनके माता पिता मध्य प्रदेश के मूलनिवासी हो, आयकर दाता न हो, द्वितीय बालिका के प्रकरण में आवेदन करने से पूर्व माता अथवा पिता ने परिवार नियोजन अपना लिया हो। आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीधे अथवा आंगनबाडी कार्यकर्ता के माध्यम से परियोजना कार्यालय /लोकसेवा केन्द्र अथवा किसी भी इंटरनेट कैफे से आवेदन /रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। प्रकरण स्वीक़ृति हेतु समस्त दस्तावेजों का परीक्षण परियोजना कार्यालय से किये जाने उपरान्त प्रकरण स्वीकृत अथवा अस्वीकृत किया जाता है।

प्रकरण स्वीक़ृति उपरान्त बालिका के नाम से शासन की ओर से राशि रूपये 1,18,000 का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है। योजना अंतर्गत बालिका के नाम से पंजीकरण के समय से लगातार 5 वर्षो तक राशि रूपये 6000-6000 मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना निधि में जमा किये जाते हैं।

उक्त राशि से संबंधित हितग्राही बालिका को कक्षा छटवी में प्रवेश लेने पर राशि रूपये 2000, कक्षा नवमी में प्रवेश लेने पर राशि 4000, कक्षा ग्यारहवी में प्रवेश लेने पर राशि रूपये 6000, कक्षा बारहवीं में प्रवेश लेने पर राशि रूपये 6000 का ई-भुगतान किया जाता है। इसके पश्चात बालिका की आयुं 21 वर्ष पूर्ण होने एवं कक्षा बारहवी में सम्मिलित होने तथा बालिका का विवाह 18 वर्ष से कम उम्र में न होने की शर्त पर राशि एक लाख रूपये का अंतिम ई-भुगतान संबंधित‍ बालिका को किये जाने का प्रावधान है।

सिवनी /ग्रामीण क्षेत्रों में “बैंक सखी ” प्रदाय करेंगी बैंकिंग सेवाएं

सिवनी /ग्रामीण क्षेत्रों में “बैंक सखी ” प्रदाय करेंगी बैंकिंग सेवाएं

मध्यप्रदेश दीनदयाल अंत्योदय योजना राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में बुधवार 4 मार्च को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में महिला स्व सहायता समूह की “बैंक सखी दीदी” की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

राजगढ़ जिले में सफलता पूर्वक संचालित बैंक सखी समावेशन कार्यक्रम की तर्ज पर सिवनी जिले में भी ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह के मार्गदर्शन में इस मुहिम को चलाया जा रहा है। जिसमें प्रथम चरण में जिले की मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक की 26 शाखाओं को इस कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा हैं।

कार्यशाला में सिवनी, लखनादौन, कुरई, बरघाट, केवलारी, छपारा, घंसौर एवं धनौरा की बैंक शाखाओं में कार्यरत 60 बैंक सखी महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर राजगढ़ के बैंक सखी समावेशन कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका में रहे जिला प्रबंधक संदीप सोनी ने बैंक सखियों को इस कार्यक्रम की बारीकियों से अवगत कराते हुए बैंक सखियों को बैंक में बैठकर स्वयं सहायता समूह से संबंधित लेन-देन में सहायता करना, खाता खुलवाने में सहयोग करना तथा बैंक व ग्राहक के बीच बैकिंग लेन-देन में समन्वय का कार्य करने की जानकारी दी गई । उन्होंने बताया कि सखियों को बैंकों के द्वारा एनआरएलएम महिला बीसी पाइंट भी दिया जायेगा जिससे वो ग्राम स्तर पर सभी तरह के ट्रांजेक्शन कर सकेंगी।

कार्यशाला में म.प्र. ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर श्री ढोगंरे ने बताया कि इन चयनित बैंक सखी को आगे बढ़ाने हेतु म.प्र.ग्रामीण बैंक द्वारा एक फांयनेंस पैक तैयार किया जायेगा जिसमें उनको जरूरी उपकरण लेपटॉप, स्कूटी आदि के लिए आसान ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। सभी बैंक सखियों को बैंक की शाखाओं में बैठनें के लिए बैठक व्यवस्था संबंधित बैंक शाखाओं द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। चयनित तीन बैंक सखियों को 8 मार्च 2020 को छिंदवाड़ा में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम के दौरान मंच से लैपटॉप भी प्रदाय किए जाएंगे। कार्यशाला में कलेक्टर प्रवीण सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुनील दुबे एवं जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम श्रीमती आरती चोपडा, जिला प्रबंधक एनआरएलएम राजेन्द्र शुक्ला एवं बैंक के जिला स्तरीय कॉडीनेडर भी उपस्थिति रही।
 

Today’s current affairs quiz of March 5, 2020 | हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 मार्च 2020

Today’s current affairs quiz of March 5, 2020
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 5 मार्च 2020

1. राजीव कुमार के बाद भारत का नया वित्त सचिव किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – अजय भूषण पांडे
मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने अजय भूषण पांडे को नया वित्त सचिव नियुक्त किये जाने के लिए मंजूरी दे दी है। अजय भूषण पांडे, राजीव कुमार का स्थान लेंगे, राजीव कुमार पिछले महीने सेवानिवृत्त हो गए थे। वित्त मंत्रालय में सबसे वरिष्ठ नौकरशाह को आमतौर पर वित्त सचिव के रूप में नामित किया जाता है। देबाशीष पांडा को हाल ही में वित्तीय सेवाओं के विभाग के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है।

2. लोकपाल को कितने समय के भीतर लोक सेवकों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत का निपटारा करना होगा?
उत्तर – 30 दिन
लोकपाल केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने के लिए एक शीर्ष निकाय है। लोकपाल किसी भी शिकायत का निपटारा 30 दिनों के भीतर करेगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मार्च 2019 में लोकपाल के पहले अध्यक्ष के रूप में न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को शपथ दिलाई थी। हाल ही में, सरकार ने लोकपाल को लोक सेवकों (प्रधानमंत्री सहित) के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज करने के लिए एक प्रारूप जारी किया है।

3. 1 मार्च से 7 मार्च के सप्ताह को पूरे देश में किस सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है?
उत्तर – जन औषधि सप्ताह
देश भर में 1 मार्च से 7 मार्च, 2020 को जन औषधि सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, 7 मार्च को जन औषधि दिवस मनाया जाएगा। इस सप्ताह के दौरान विभिन्न केंद्रों पर स्वास्थ्य जांच शिविर, मुफ्त चिकित्सक परामर्श, मुफ्त दवा वितरण जैसी कई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि योजना का उद्देश्य सभी लोगों को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना है।

4. हाल ही में किस देश ने मार्च 2020 के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता ग्रहण की है?
उत्तर – चीन
चीन ने हाल ही में मार्च 2020 के महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है। अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए संयुक्त राष्ट्र समझौते द्वारा सुरक्षा परिषद की स्थापना की गई थी। सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य (5 स्थायी और 2 वर्ष के लिए 10 गैर-स्थायी सदस्य) होते हैं। 15 सदस्य बारी-बारी से हर महीने अध्यक्ष पद ग्रहण करते हैं।

5. सहकारी बैंकों को विनियमित करने के लिए आरबीआई को अधिक अधिकार प्रदान करने के लिए किस अधिनियम में संशोधन किया जायेगा?
उत्तर – बैंकिंग विनियमन अधिनियम
3 मार्च, 2020 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सहकारी बैंकों को विनियमित करने के लिए बैंकिंग विनियमन कानून में संशोधन के लिए संसद में बिल पेश किया। इसका उद्देश्य पंजाब और महाराष्ट्र सहकारी बैंक (पीएमसी) में देखी गई धोखाधड़ी जैसी घटनाओं पर रोक लगाना है। यह संशोधन केवल बहु-राज्य सहकारी बैंकों और शहरी सहकारी बैंकों के लिए किया जा रहा है। सहकारी बैंक वर्तमान में भारतीय रिज़र्व बैंक और सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार के दोहरे नियंत्रण में हैं। इस संशोधन के बाद आरबीआई को पूंजी पर्याप्तता और कैश रिज़र्व जैसे नियामक कार्यों के अलावा अतिरिक्त शक्तियां प्रदान की जाएंगी। हालांकि, बैंक की प्रशासनिक भूमिका रजिस्ट्रार ऑफ सोसायटीज के पास ही रहेगी।

RSS Error: Retrieved unsupported status code "404"

MP News /दुनिया में ज्ञान-विज्ञान हमारे पूर्वजों की देन है – राज्यपाल लालजी टंडन

महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का अष्टम् दीक्षांत समारोह सम्पन्न

राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री लालजी टंडन के मुख्य आतिथ्य में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय का अष्टम दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ। समारोह में कृषि, कला, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी, ग्रामीण विकास एवं व्यवसाय प्रबंध, विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय सहित पी.एच.डी. तथा स्वर्ण पदक विजेता विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की गई।

विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री लालजी टंडन ने कहा कि उपाधियाँ प्राप्त करने के बाद जीवन के नए रास्ते खुल जाते हैं। किसी विधा में कड़ी मेहनत कर विशेषज्ञता हासिल करनी चाहिए। हमारी संस्कृति हजारों साल पुरानी है। दुनिया को ज्ञान-विज्ञान की देन हमारे पूर्वजों की देन है। सारी दुनिया में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने में भारतीय मूल के नागरिकों की अहम् भूमिका रही है। हमारे ऋषि मुनियों ने सारी दुनिया को ज्ञान दिया है। मेडिकल साइंस में आज भारत किसी से कम नहीं है। आज सारी दुनिया सुश्रुत को फादर आफ सर्जरी मानती है। कौटिल्य ने सारी दुनिया को सबसे पहले अर्थशास्त्र की सीख दी। शून्य की खोज भी भारत के महान गणितज्ञ आर्य भट्ट ने की।

राज्यपाल श्री टंडन ने कहा कि भारत की आत्मा ग्रामों में रहती है। नानाजी देशमुख ने इसी को ध्यान में रखते हुए इस विश्वविद्यालय की शुरूआत की। उन्होंने नानाजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की सराहना की। उनकी सोच से ही ग्राम विकास का माडल चित्रकूट में देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी विभिन्न क्षेत्रों में शोध कार्य पर ध्यान देंगे तो उनके कैरियर के लिए बेहतर होगा। यदि आप किसी एक विषय में आगे बढेगें तो देश के लिए अहम योगदान दे सकते हैं।

कला संकाय के छात्रों ने राज्यपाल को उनके चित्र की प्रतिकृति भेंट की। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद बैंगलौर के अध्यक्ष प्रो. वीरेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि चित्रकूट शिक्षा ग्रहण करने के लिये अच्छा स्थान है।

दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को देश की समृद्वि, विकास एवं अपने कर्तव्य पथ पर अग्रसर होने की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल ने विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं को पदक एवं उपाधियां प्रदान की। समारोह में कुल 120 शोध उपाधि धारकों को डिग्रियां प्रदान की गई। इनमें 64 छात्र एवं 56 छात्राएँ शामिल थी। समारोह में 42 छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेशचंद गौतम, विधायक श्री नीलांशु चतुर्वेदी, संभागायुक्त डॉ. अशोक कुमार भार्गव, जन-प्रतिनिधि, शिक्षाविद्, गणमान्य नागरिक, छात्र-छात्राएं एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

दीक्षांत समारोह के पूर्व राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री लालजी टंडन की अध्यक्षता में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के रजत जयंती भवन में प्रबंध मंडल की 56 वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रबंध मंडल के सदस्यगण सहित विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेश चंद गौतम, कुलसचिव राकेश कुमार चौहान मौजूद थे। बैठक में पिछली बैठक के पालन-प्रतिवेदन एवं विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई।

सिवनी / INDIAN ARMY के जवान का सिवनी में हुआ भव्य स्वागत

मध्यप्रदेश के सिवनी जिला मुख्यालय में INDIAN ARMY के जवान का भव्य स्वागत किया गया

सिवनी : भारतीय सेना में 16 वर्षों से सेवा दे रहे डूंडा सिवनी निवासी बड़े भाई दीपक जंघेला जी का आज सेवा निर्वति के पश्चात अपने गृह नगर सिवनी में आगमन हुआ,जहाँ उनके मित्रजनों एवम नगर के नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया , श्री महावीर व्यायामशाला में हुए एक स्वागत कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ग्यारवी की कक्षा में पढ़ते पढ़ते उन्होंने उनका चयन सेना में हुआ, वे श्री महावीर व्यायामशाला में बचपन से जिमनाष्टिक के खिलाड़ी रहे जिसका उन्हें फायदा मिला

भारत रत्न विद्यालय डूंडासिवनी और उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में खेलकूद की गतिविधियों ने उन्हें मजबूत और दृण संकल्पी बनाया , उन्हें सेना में घर से अच्छा माहौल मिला , वहाँ उन्हें देशभर के युवाओ से मिलने का मौका मिला , कठिन से कठिन परिष्तिथियो में अपने आप को ढाल का गुण सीखने मिला और वे चाहते थे कि इस देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दें ।

सेना में घर से दूर रहने का दुख कभी देश भक्ति के आगे नही आया , दीपक ने बताया कि उन्होंने सेना में रहकर कई महत्वपूर्ण ऑपरेशन में हिस्सा लिया , उन्होंने हैदराबाद से ट्रेनिगं कर ग्लेशियर -I में 1 वर्ष माइनस 6 डिग्री में सेवा दी , उसके पश्चात कारगिल , इलाहाबाद , अम्बाला और नागपुर में सेवाएं दी , वे सेना में पृथ्वी मिसाइल के सर्वेयर के पद पर रिटायर हुए और उन्हें सेना से “विशिष्ट सेवा पदक ” एवं “उच्च हाइटिक पदक ” जैसे वीरता पदक प्राप्त किए ।

उन्होंने भविष्य में सिवनी के युवाओ को सेना एवम पुलिस में भर्ती के लिए निशुल्क कोचिंग क्लास में फिटनेस ट्रेनिंग देने इक्छा प्रगट की है आज उनके आगमन के अवसर पर छिंदवाड़ा चौक , दादू धर्मशाला , श्री महावीर व्यायामशाला , डूंडा सिवनी चौक में स्वागत हुआ , पंचज विकास परिषद द्वारा आयोजित एक मंचीय कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर , समाजसेविका श्रीमती सीमा चौहान , , राहुल पांडेय , पप्पू पांडेय , ऋतुराज माना ठाकुर ,दिलीप जंघेला , आतिफ खान , अमित सोनी ,यक्ष आर्य , अंजना मालवीय , सूरज जंघेला , शुभम राजपूत ,दीपक श्रीवास , नरेंद्र ठाकुर , बिट्टू जख्म , शुभम पटले , रविन्द्र दमाहे , राकेश राहंगडाले , सूरज पंचेश्वर , हर्षित पटेल , रितिक राहंगडाले , पीयूष तिवारी , सुनील जंघेला ,वासु जंघेला सहित समस्त पंचज विकास परिषद , मातृशक्ति संगठन , समर्पण युवा संगठन के सदस्यों की उपस्थिति रही

सिवनी /शांति समिति बैठक संपन्न

सिवनी : शांति समिति बैठक संपन्न

सिवनी :अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड की अध्यक्षता में बुधवार 4 मार्च को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री एम.डी.एम. सिवनी श्री जे.पी.सैयाम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री सोनल सेडाम, तहसीलदार सिवनी श्री प्रभात मिश्रा, मुख्य नगरपालिका अधिकारी सहित विभिन्न धर्मो के धर्मावलंबियों व शांति समिति सदस्यों की उपस्थिति रही।

अपर कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने होलिका दहन व धुरेडी त्यौहारों को शांति सौहार्द व आपसी भाई चारे से मनाये जाने हेतु बैठक में आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई है। अपर कलेक्टर द्वारा मुख्य नगरपालिका अधिकारी को आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्था के साथ पर्याप्त जलापूर्ति के निर्देश दिये। होलिका दहन हेतु किफायती दर पर लकड़ी उपलब्ध कराने के निर्देश वनविभाग को दिये गये। अपर कलेक्टर श्रीमती बाटड ने डी.जे. का उपयोग न करने की सभी धर्मावलम्बियों से अपील की है।

MPPSC Result 2020 : कब आएगा मध्य प्रदेश पीएससी का रिजल्ट, जानिए पूरी डिटेल्स

MPPSC Result 2020: When will Madhya Pradesh PSC result, know the complete details

MPPSC Pre Exam Result 2020। मध्य प्रदेश पब्लिक सर्विस कमिशन “एमपीपीएससी” (MPPSC) की Pre Exam के रिजल्ट आने में अत्यधिक समय लगने से विद्यार्थियों की भविष्य को लेकर की गयी प्लानिंग में अत्यधिक असर पड़ा है। कई विद्यार्थी से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की MPPSC के Pre Exam के बाद मेंस की परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर देंगे, लेकिन अब तक रिजल्ट दिक्लियर नहीं होने से विद्यार्थी आगे की तैयारियों में पूरी तरह ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं।

दिनांक 12 जनवरी को हुई एमपीपीएससी प्री परीक्षा (MPPSC PRE EXAM) में लगभग 4 लाख प्रतिभागी शामिल हुए थे. जिसमे 500 से ज्यादा पदों के लिए यह परीक्षा हुई थी। विद्यार्थियों का कहना है पिछले सालों में भी पीएससी के रिजल्ट (PSC RESULT) विवादों में रहे हैं। कभी पीएससी परीक्षा में गलती करता है तो कभी प्रतिभागी किसी मुद्दे पर मामलों को कोर्ट में ले जाते हैं। सिवनी जिले के विद्यार्थी आयुष राय का कहना है कि जुलाई में होने वाली यूपीएससी परीक्षा (UPSC EXAM) की तैयारी करने का सोचा था, लेकिन पीएससी (PSC) की तैयारी शुरू होने के बाद इसी पर ज्यादा ध्यान देना शुरू कर दिया था। इसके रिजल्ट लेट होने से पीएससी की मेंस की परीक्षा हो सकता है कि मई-जून के बाद हो ऐसे में पूरा साल खराब हो जाएगा।

MPPSC Result 2020 : कब आएगा मध्य प्रदेश पीएससी का रिजल्ट, जानिए पूरी डिटेल्स

MPPSC Result 2020 : आरक्षण पर कोर्ट के फैसले के बाद ही मध्य प्रदेश पीएससी जारी करेगा रिजल्ट: 12 जनवरी को हुई राज्यसेवा प्रारंभिक परीक्षा के रिजल्ट के लिए उम्मीदवारों को अभी और इंतजार करना होगा। आरक्षण को लेकर जारी कानूनी लड़ाई इसकी वजह बन रही है। पीएससी ने साफ कर दिया है कि जब तक आरक्षण पर कोर्ट अंतिम निर्णय न सुना दे, तब तक परिणाम जारी नहीं किया जाएगा। 27 फरवरी के बाद ही इस पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीएससी ने प्रारंभिक परीक्षा की फाइनल आंसरशीट भी डेढ़ सप्ताह पहले ही जारी कर दी है।

मान्यतः अंतिम उत्तरकुंजी जारी होने के तीन-चार दिनों में पीएससी रिजल्ट भी जारी कर देता है। इस बार ऐसा नहीं हो सका, क्योंकि आरक्षण को लेकर कुछ उम्मीदवारों ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर रखी है। पीएससी के सचिव दिनेश जैन के मुताबिक 27 फरवरी को इस याचिका पर सुनवाई है। यह अंतिम सुनवाई हो सकती है। कोर्ट जब निर्णय देगा, तब ही आयोग रिजल्ट जारी करेगा। क्योंकि कोर्ट का आदेश मौजूदा फॉर्मूले से कुछ भी अलग हुआ और हमने पहले रिजल्ट जारी कर दिया तो फिर से रिजल्ट संशोधित करने की नौबत आएगी। ऐसी किसी भी स्थिति में कानूनी विवाद भी बढ़ेंगे। इससे आगे की प्रक्रिया भी बाधित होगी। हम इस सबसे बचने के लिए कोर्ट के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

सहायक प्राध्यापकों के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

इधर, प्रदेश सरकार की नीति के खिलाफ महीनेभर से धरने पर बैठे अतिथि शिक्षकों ने पीएससी द्वारा की गई सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग उठा दी है। अतिथि शिक्षकों के आंदोलन को लेकर ही सिंधिया भी सरकार के विरोध में बयान दे चुके हैं। पीएससी द्वारा बीती सरकार के कार्यकाल में हुई अतिथि शिक्षक चयन प्रक्रिया में तमाम गड़बड़ियों के आरोप लग रहे हैं। इस सरकार ने जांच के बजाय सभी को नियुक्ति दे दी। इससे कांग्रेस के लोग भी नाखुश हैं। इसी के चलते अतिथि शिक्षकों को भी नौकरी से हटा दिया गया।

पैरेंट्स हर दिन रिजल्ट की बात करते हैं

खंडवा से परीक्षा की तैयारी करने आई शिवानी शर्मा का कहना है कि पैरेंट्स हर दिन रिजल्ट का पूछते हैं उन्हें पता नहीं पा रहे हैं कि रिजल्ट कब तक आएगा। शिवानी का कहना है कि परिवार वाले हर महीने पैसा भेजते हैं वे चाहते हैं कि जल्दी से हम करियर को आगे बढ़ाए। ऐसे में रिजल्ट समय पर नहीं आने से परिवार को खराब आर्थिक स्थिति से गुजरना पड़ रहा है।